बड़ी खबरः यात्रियों से भरी बस को लगी आग, देखें वीडियो

शिमलाः राजधानी शिमला के लिफ्ट के समीप एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां पर एचआरटीसी की बस में अचानक आग लग गई। यह बस पुजारली से पुराना बस स्टैंड आ रही थी और लिफ्ट के समीप जैसे ही बस सवारयों को उतारने के लिए बस को रुकी तो इंजन से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते बस से धुंए और आग की लपटें निकलने लगी। बस यात्रियों से पूरी तरह से भरी थी। इसी बीच बस में अफरा-तफरी मच गई और सभी सवारियां समय रहते नीचे उतर गई।

वही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आज कैसे लगी इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। बस में आग लगने से लिफ्ट के पास दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही भी काफी देर तक बंद रही और लंबा जाम लगा रहा।वही एचआरटीसी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

उनका कहना है कि यह बस स्कूल के बच्चों को छोड़ने गई थी और पुजारली से सवारियां लेकर वापस बस स्टैंड की ओर आ रही थी। लिफ्ट के समीप चालक ने जैसे ही सवारियों को उतारने के लिए बस को रोका तो बस के इंजन में आग लग गई। उन्होंने कहा कि यह आग कैसे लगी इसके कारणों का अभी तक का पता नहीं चल पाया है आग से बस को तो नुकसान हुआ है लेकिन किसी भी सवारी को कोई भी चोट नहीं आई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *