Category: Rashifal

  • इंदिरा गांधी अस्पताल में भीषण आग, मरीजों में मची भगदड़, देखें वीडियो

    इंदिरा गांधी अस्पताल में भीषण आग, मरीजों में मची भगदड़, देखें वीडियो

    शिमलाः इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भीषण आग लग गई है। आग के चलते मरीजों में भगदड़ मच गई है। आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। 

    न्यू ओपीडी में आग लगने की बात आ रही सामने

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आग न्यू ओपीडी में लगी है। अभी किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग नए ओपीडी ब्लॉक के अटारी में लगी है।

    गैस सिलेंडर में आग लगने का किया जा रहा दावा

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के न्यू ओपीडी ब्लॉक के टॉप फ्लोर में डॉक्टरों के लिए बनी कैंटीन में आग लगने की बात कही जा रही है। कहा जा रहा है कि सिलेंडर में आग लगने के बाद इसने विकराल रूप धारण किया। आग के चलते मौके पर अफरा-तफरी मच गई है।

    आग बुझाने का किया जा रहा है प्रयास

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आग के चलते मरीजों और तीमारदारों में भगदड़ मच गई। अस्पताल के कर्मचारी भी आग बुझाने में लगे हुए हैं। वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम भी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। याद रहे कि पुराने भवन में से इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल जाने वाली सड़क टूटी है, ऐसे में यहां पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।

  • कुल्लू-मनाली में बर्फ में फंसे लोग, मची चीख-पुकारें, वीडियो वायरल

    कुल्लू-मनाली में बर्फ में फंसे लोग, मची चीख-पुकारें, वीडियो वायरल

    हिमाचलः कुल्लू-मनाली में हिमस्खलन से बड़ा हादसा देखने को मिला। जिसमें कई सैलानी बर्फ के अंदर दब गए। हिमस्खलन के बाद वहां लोगों में चीख-पुकार मच गई। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहाड़ से बर्फ पिघल कर तेजी से नीचे आती है और उसमें कई लोग दब जाते हैं। इसके बाद वहां पर मौजूद लोग बर्फ में दबे हुए लोगों को निकालने की कोशिश करते हैं। इस हिमस्खलन में कितने लोग घायल हुए हैं अभी तक इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

  • बड़ी खबरः चुनाव से पहले प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा!

    बड़ी खबरः चुनाव से पहले प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा!

    शिमलाः नगर निगम शिमला के चुनाव के पहले भाजपा पार्टी से बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सुरेश कश्यप ने खुद से इस्तीफा दिया है या हाईकमान ने उनसे इस्तीफा लिया है इस बात की पुष्टि होना अब भी बाकी है। विस्तृत जानकारी के लिए परीक्षण किया जा रहा है।

  • एक्शन में प्रशासनः काटे जाएंगे 400 बिजली कनेक्शन, बकाएदारों की सूची जारी

    एक्शन में प्रशासनः काटे जाएंगे 400 बिजली कनेक्शन, बकाएदारों की सूची जारी

    नादौनः हिमाचल प्रदेश के विद्युत उपमंडल नादौन में 400 बिजली कनेक्शन काटने की तैयारी है। समय पर बिजली बिल जमा नहीं करने पर विभाग ने इन उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किया है। अगर समय से बिजली बिल जमा नहीं किया गया तो इन 400 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिये जायेंगे। 

    बिजली बोर्ड के नादौन अनुमंडल के 400 उपभोक्ताओं के साथ करीब 14 लाख फंसे हैं। जिन उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा नहीं किया है, वे 29 अप्रैल तक लंबित बिलों का भुगतान कर दें, अन्यथा बिना पूर्व सूचना के उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जायेगा। विद्युत सब डिवीजन एसडीओ नादौन दिनेश चौधरी ने यह चेतावनी जारी की है।

    उन्होंने कहा कि बिजली उपभोक्ता 29 अप्रैल तक अपने बिल का भुगतान कैश काउंटर या लोकमित्र केंद्र या ऑनलाइन करें, अन्यथा बिना पूर्व सूचना के उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बिल तय समय में जमा करा दें, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।

  • पंजाब: युवक को अगवा कर  कार समेत नहर में फेंका, मौत

    पंजाब: युवक को अगवा कर  कार समेत नहर में फेंका, मौत

    बूंगा साहिब: कीरतपुर साहिब के नजदीकी गांव बूंगा साहिब के समीप भाखड़ा नहर में देर रात एक युवक ने दूसरे युवक को अगवा करके कार समेत फेंक दिया। इसके बाद आरोपी युवक बच निकला लेकिन अगवा किए गए युवक की डूबने से मौत हो गई। मामला नालागढ़ हिमाचल प्रदेश के रामपुर पसवाला से जुड़ा हुआ है।  वहां रहने वाले 17 वर्षीय युवक जतिन कुमार पुत्र हेमराज को दबोटा (हिमाचल प्रदेश) में रहने वाले सुखपाल सिंह पुत्र महेंद्र सिंह ने अपने एक बिचौलिया दोस्त गुरनाम के माध्यम से अपनी कार में बिठा लिया। इसके बाद कार को पंजाब बुंगा साहिब की तरफ ले आया। जतिन के परिजनों को जब इसके बारे में पता चला तो उन्होंने दबोटा (हिमाचल प्रदेश) पुलिस के पास इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जतिन का फोन ट्रेस करना शुरू कर दिया।

    फोन की लोकेशन बुंगा साहिब भाखड़ा नहर की पटरी के पास की आई। परिजनों के साथ मिलकर पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर दी इस दौरान आरोपी सुखपाल सिंह ने आई 20 कार को स्टार्ट करके नहर में फेंक दिया जिसमें जतिन भी सवार था। हालांकि घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि जतिन खिड़की से बाहर निकल आया था लेकिन आरोपी सुखपाल ने उसकी टांग को पकड़ रखा जिससे वह छूट कर बाद में डूब गया जबकि सुखपाल बच कर बाहर निकल गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने सुखपाल को कीरतपुर साहिब पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद उसे हिमाचल प्रदेश पुलिस को सौंप दिया गया। इंस्पेक्टर कुलदीप शर्मा थाना नालागढ़ ने बताया कि जैसे ही उन्हें शिकायत मिली उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले को ट्रेस करना शुरू कर दिया था। इस मामले में सुखपाल सिंह को गिरफ्तार करके उसके विरुद्ध धारा 363 के अधीन मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की क्या मंशा थी इस बात की गहराई से जांच की जा रही है।

  • राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का प्रवास कार्यक्रम

    राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का प्रवास कार्यक्रम

    ऊना/ सुशील पंडित :  राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ला जिला ऊना के दो दिवसीय प्रवास पर होंगे। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि राज्यपाल 15 व 16 अप्रैल को जिला ऊना का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्यपाल 15 अप्रैल को प्रातः 11.05 बजे प्रयास संस्था द्वारा आयोजित नेत्र जांच शिविर का डीएवी सैनेटरी पब्लिक स्कूल ऊना में शुभारंभ करेंगे। इसके उपरांत 4.30 बजे माता श्री ंिचंतपूर्णी मंदिर के लिए रवाना होंगे। उन्हांेने बताया कि राज्यपाल का रात्रि विश्राम सर्कट हाऊस ऊना में रहेगा। उपायुक्त ने बताया कि राज्यपाल 16 अप्रैल को 10.05 बजे जिला परिषद हाॅल ऊना में जिलाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। तदपश्चात 12.10 बजे डीआरडीए हाॅल ऊना में जिला स्तरीय टीबी कार्यक्रम की समीक्षा बैठक करेंगे। उसके उपरांत सायं 3.20 बजे शिमला के लिए रवाना होंगे।

  • मुख्यमंत्री ने दून में एसडीएम और ब्लाक कार्यालय अक्तूबर से खोलने की करी घोषणा, देखें वीडियो

    मुख्यमंत्री ने दून में एसडीएम और ब्लाक कार्यालय अक्तूबर से खोलने की करी घोषणा, देखें वीडियो

    दून से सीएम ने बीएमओ कार्यालय व झाड़माजरी मे पटवार सर्कल खोला

    बददी/सचिन बैंसल :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दून में एसडीएम और बीडीओ कार्यालय खोलने की आश्वासन दिया। वहीं उन्होंने बीएमओ कार्यालय खोलने तथा झाड़माजरी में पटवार सर्कल खोलने की भी घोषणा की। सीएम ने बस अड्डा बद्दी के लिए एस्टीमेट बनाने और जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ी वहां वहां के दर्जा बढ़ाने का भी आशवासन दिया। मुख्यमंत्री ने बद्दी में जनसभा के दौरान कहा कि सराकर की आर्थिक हालत ठीक नहीं है लेकिन उसके बावजूद भी वह पहली अक्तूबर से दून में एसडीएम और ब्लाक आफिस खोलने की घोषणा करते है। यह छह माह बाद इसलिए की है कि तब तक सरकार को संभलने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि बीएमओ कार्यालय पर इतना खर्चा नहीं आएगा इसलिए बद्दी में बीएमओ कार्यालय खोलने की मौके पर घोषणा कर दी है। झाड़माजरी में पटवार सर्कल खोलने की विधायक की मांग पर उन्होंने तुरंत मोहर लगा दी है। 

    दून में जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ रही है उन स्कूलों का दर्जा बढ़ा दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बद्दी प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है और यहा ंपर बस अड्डा होना जरूरी है। इसके लिए उन्होंने संंबधित विभाग को एस्टीमेट तैयार करने को कहा गया है। इससे पहले दून के विधायक राम कुमार ने उन्हें दून क्षेत्र  मांगों के बारे में जानकारी दी। विधायक ने विस्तार से 45 मिनट तक मांगो पर विकास कार्यो पर चर्चा करते रहे। 

    सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि उनका हेलीकाप्टर में उडऩे का समय हो गया है और राम कुमार चौधरी ने मात्र पांच मिनट का समय लिया था और 45 मिनट खा गए जिससे उनके लोनिवि और स्वास्थ्य मंत्री भी भाषण देने से वंचित रह गए। उन्होंने कहा कि जिस हिसाब से चौधरी राम कुमार ने मांगे रखी है उससे उन्हें अहसास हुआ कि वह पूरे पांच साल के लिए काम आज ही करना चाहते है। मांगों को देखते हुए ऐसा लगता है जैसे वह दोबारा नहीं आएंगे। लेकिन वह यहां की जनता को बताना चाहते है कि बद्दी उनका घर है और वह यहां पर हमेशा आते रहेंगे। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, लोनिवि विक्रमादित्य सिंह, सीपीएस संजय अवस्थी, नालागढ के विधायक केएल ठाकुर, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, विधायक विनोद सुल्तानपुरी, जिला अध्यक्ष शिव कुमार, ्बलाक अध्यक्ष कुलतार सिंह ठाकुर, चौधरी मदन लाल, ट्रक यूनियन के प्रधान भजन लाल समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

  • मासूम बच्ची के खाते से डाकपाल ने उड़ाए पैसे, विभाग ने किया सस्पेंड

    मासूम बच्ची के खाते से डाकपाल ने उड़ाए पैसे, विभाग ने किया सस्पेंड

    चंबा: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में डाक विभाग ने डाकपाल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया। धोखाधड़ी मामले में उसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कर्रवाही शुरू कर दी है। दरअसल, डाकपाल ने एक दिव्यांग बच्ची के खाते से पेंशन निकाल ली। डाक विभाग के इस कदम से स्पष्ट होता है कि वे ऐसे कार्यवाई के विरोध में हैं और उन्हें इस मामले की गंभीरता को समझते हुए कार्रवाई करनी चाहिए। इस मामले में पुलिस केस दर्ज करना बहुत जरूरी है ताकि दोषी को सजा मिल सके और ऐसी घटनाएं न हों जो विशेष रूप से दिव्यांग बच्चियों और लोगों को हानि पहुंचाती हैं।

    डाक विभाग की जांच से यह सुनिश्चित होना चाहिए कि इस तरह की घटनाएं अब और नहीं होंगी और लोगों के विश्वास को फिर से जीता जा सके। सरकार को ऐसी घटनाओं पर नजर रखना चाहिए और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ऐसे अपराधों को कम किया जा सके। दिव्यांग बच्ची के खाते से पेंशन के पैसे निकालने की वजह से उसके परिजनों को इस समस्या का समाधान ढूँढने के लिए इतनी मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। आपके द्वारा उल्लिखित चाइल्ड लाइन और SDM ने शिकायत को संभाला है और मामले की जांच करने के लिए एक मांग की गई है।

    आपके पास यदि इस मामले की कोई अधिक जानकारी हो तो आप संबंधित अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। इस तरह के मामलों में, आमतौर पर अधिकारी एक जांच करते हैं और अगर कोई भ्रष्टाचार या अनुचितता मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाती है। दिव्यांग बच्ची के परिजनों को सब्र रखना और इस मामले की जांच की उम्मीद करना चाहिए। डाक विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लिया और जल्द से जल्द कार्रवाई की। सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि ऐसी घटनाएं फिर से नहीं होती हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना बहुत जरूरी है ताकि आम लोगों का भरोसा बना रहे। इस मामले में शिकायत करने वाले परिजनों को भी सलाम है जिन्होंने इस मामले को उजागर करने में मदद की।

  • हाईवे पर पलटी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    हाईवे पर पलटी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    हिमाचलः चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे तीन पर स्थित 15 मील के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की एक बस सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक, परिचालक सहित पांच सवारियां घायल हो गईं। अन्य सवारियां सुरक्षित हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे मनाली बस अड्डा से दिल्ली के लिए रवाना हुई निगम की बस जैसे ही 15 मील के पास पहुंची तो सामने से एक कार आने से बस होटल स्पेन रिजॉर्ट की ओर मुड़ गई। हादसे को टालने के लिए एचआरटीसी बस के चालक ने ब्रेक मारी थी।

    मगर सड़क पर बारिश का पानी जमा होने से बस 360 डिग्री घुमी और एक साइन बोर्ड के खंभे से टकराने के बाद बस पलट गई। कुल्लू की ओर जा रही बस का मुंह मनाली की ओर हो गया। बस पलटते ही अगला शीशा टूट गया और सवारियों को इसी जगह से बाहर निकाला गया। हादसे में बस पांच लोग घायल हो गए। दो को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल भेजा गया। हादसे के समय प्रदीप बस को चला रहे थे और राजकुमार बतौर कंडक्टर ड्यूटी दे रहा था।

    हाईवे पर बस पलटने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घायलों की मदद को उमड़े और चालक प्रदीप के घायल होने का पता चलते ही स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए पतलीकूहल अस्पताल ले गए। पतलीकूहल के थाना प्रभारी राजीव लखनपाल ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना में चालक प्रदीप कुमार, परिचालक राज कुमार, कांगड़ा निवासी धीरज शर्मा, कुल्लू की बागी देवी और कारजू देवी घायल हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा का कहना है कि चालक और परिचालक के बयान कलम बंद किए गए। बस की मैकेनिकल रिपोर्ट का इंतजार भी किया जा रहा है।

  • हरोली पुलिस ने पकड़े पशु चोर, 6 चोरियों का हुआ भंडाफोड़

    हरोली पुलिस ने पकड़े पशु चोर, 6 चोरियों का हुआ भंडाफोड़

    ऊना/ सुशील पंडित : हरोली पुलिस ने सिंगा मे पशु चोर गिरोह पकड़ा है। गत 31 मार्च को रात्रि को पवन कुमार की पशुशाला से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसकी भैंस और भैंस के नवजात बछड़े को वहुत ही शातिराना तरीके से चोरों ने चोरी कर लिया था । रात के 12 बजे के आसपास उक्त चोरी हुई थी, परंतु मकान मालिक या किसी अन्य को इसकी भनक तक न लगी । इसके बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज करके अन्वेषण शुरू कर दिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग टीमों का गठन किया। पुलिस टीम ने 50 स्थानों पर दिन रात काम करके कैमरा चेक किये तथा साथ फील्ड वर्क करके और मुखबिर तंत्र को मजबूत करके केस को सुलझाया ।

    गाड़ी का नम्बर एक कैमरे मे कैद मिला। फिर क्या था पुलिस ने पहले गाड़ी चालक को पंजाब के होशियारपुर के विक्रम सिंह का पता करके पुलिस छानबीन मे शामिल किया, जिससे पता चला कि वह तो केवल पशु को एक व्यक्ति के कहने पर लेने आ गया था, जिसको चोरी बारे कुछ न वताया गया था। बिक्रम ने वताया कि गढ़शंकर से एक व्यक्ति ने इससे पहले 2-3 बार पशु ढोने का आग्रह किया था तथा इसने 2-3 बार उसके पशुओं को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया व किराया लिया था । ज्यादातर दिन के समय या प्रात: जल्दी ही वह आदमी इसे बुलता था परंतु 31 मार्च को शाम के समय बुलाया व बाद मे बहाना वनाकर रात 12 बजे तक सिंगा मे इसकी गाड़ी को खड़ी करके रखा ।

    विक्रम ने मुख्य चोर का मोबाईल नमंबर पुलिस को वताया। पुलिस ने मुख्य चोर अमरजीत पुत्र प्यारा सिंह को खानपुर से ढूंढ लकया और पूछताछ में उसने बताया कि भैंस व वछड़ा गुरदासपुर मे 52000 रूपय मे वेच दिया है, जिसे पुलिस टीम ने गुरदासपुर में से बरामद करके हरोली पहुंचा कर शिकायतकर्ता से पहचान कर उसके हवाले कर दिया। सिंगा पंचायत के सभी वासियों ने पुलिस के कार्य की जमकर तारीफ की व कहा कि पशु चोरी को भी अगर इतनी गंभीरता से लिया गया है तो आम जनता हरोली पुलिस के हाथों मे सुरक्षित महसूस कर सकती है । चोर ने गुरदासपुर के आगे जाकर भैंस को बेच दिया था। भैंस के आते उस गरीब महिला की खुशी का ठिकाना न रहा, जिसके यहां से ये पशु चोरी हुए थे। ग्राम पंचायत सिंगा के प्रधान ने बताया कि पहले भी इस तरह की वारदातें ईलाका में होती रही हैं, लेकिन पुलिस द्वारा इस तरह व काफी कम समय में यह गुत्थी सुलझाना कोई उप्लब्धी से कम नहीं है। रिमांड के दौरान कई बडे़ राज चोरों द्वारा उगले जा सकते हैं। एक अन्य व्यक्ति का नाम भी घटना मे आ रहा है  जिसकी तलाश पुलिस कर रही है तथा बारदात में प्रयोग की गई बाईक जिससे रैकी की गई थी को भी अभी जब्त किया जाना शेष है।