Category: Maharashtra>Mumbai

  • व्यक्ति को Kidnap कर पुलिस कर्मियों ने लूटे 10 हजार American Dollar, केस में फंसाने की धमकी, 2 गिरफ्तार

    व्यक्ति को Kidnap कर पुलिस कर्मियों ने लूटे 10 हजार American Dollar, केस में फंसाने की धमकी, 2 गिरफ्तार

    मुंबईः जूहू इलाके में 2 पुलिस कांस्टेबल ने किडनैपिंग कर लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस कर्मियों ने एक फॉरेक्स कंपनी के डिलीवरी एग्जीक्यूटिव को जुहू से किडनैप किया और दहिसर में ले जाकर उसे लूट लिया। किडनैपिंग और लूट को अंजाम देने वाले दोनों पुलिसवालों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों कांस्टेबलों ने दिनदहाड़े जिस शख्स का अपहरण किया उसके बैग में 10,000 हजार अमेरिकी डॉलर थे। इसकी भारतीय करेंसी तकरीबन 10 लाख रुपए के आसपास है। पीड़ित का शोर सुनकर इकठ्ठा हुए लोगों ने दोनों पुलिसवालों को दबोच लिया गया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल से दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 33 वर्षीय संदीप शिंदे और 40 वर्षीय गजेंद्र राजपूत के रूप में हुई है।

    दोनों बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और जोगेश्वरी पुलिस स्टेशन में तैनात थे। आरोप है कि उन्होंने अपनी वर्दी और पद का दुरुपयोग करते हुए इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित बांद्रा स्थित एक फॉरेक्स कंपनी में डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत है। वह जूहू इलाके में विदेशी मुद्रा देने पहुंचा था। इसी दौरान जूहू सर्कल के पास आरोपियों ने उसे एक एर्टिगा कार में जबरन बैठाकर अगवा कर लिया। कार के अंदर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी उसे दहिसर ले गए, जहां उन्होंने कथित तौर पर उसका अमेरिकी डॉलर से भरा बैग छीन लिया और उसके साथ मारपीट करते रहे।

    लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस की एक गश्त कर रही गाड़ी को सौंप दिया। पुलिस ने कहा कि लूटी गई डॉलर करेंसी अभी तक बरामद नहीं हुई है। वहीं पुलिस 3 अन्य आरोपियों को ढूंढने की कोशिश कर रही है। जांच के लिए जुहू पुलिस को मामला सौंप दिया गया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत किडनैपिंग, जबरन वसूली, डकैती के आरोपों के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया और 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में कई टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • बजट सत्र के बीच विधानभवन को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    बजट सत्र के बीच विधानभवन को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    मुबंईः महाराष्ट्र विधानसभा में बजट सत्र के बीच भवन को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। विधान आधिकारिक ई-मेल अकाउंट पर बम होने की चेतावनी दी गई, जिसके बाद से प्रशासन में हड़कंप मच गया और परिसर मे सर्च ऑपरेशन जारी है। ईमेल भेजने वाले का अब तक कोई पता नहीं चला है। वहीं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल इमारत को खाली करा लिया गया है और तलाशी अभियान चलाया गया है। धमकी की सूचना मिलते ही मुम्बई पुलिस की भारी टुकड़ी, बम शोधक एवं निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड विधान भवन पहुँच गए हैं।

    पूरी इमारत को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और सुरक्षाकर्मी चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ईमेल के आईपी एड्रेस को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह धमकी कहां से भेजी गई है। फिलहाल पूरे परिसर को पुलिस ने अपने घेरे में ले लिया है। चूंकि वर्तमान में महाराष्ट्र विधानभवन में बजट सत्र चल रहा है, इसलिए यहां मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री समेत राज्य के तमाम मंत्री और विधायक मौजूद रहते हैं। ऐसे संवेदनशील समय में इस तरह की धमकी मिलना गंभीर चिंता का विषय है।

    हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी तलाशी ली जा रही है और यह अफवाह भी हो सकती है। विधान भवन में सभी एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए गए हैं। किसी को भी अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। ना तो आम जनता और न ही मीडियाकर्मी अंदर आ सकते हैं। जब तक सर्च ऑपरेशन पूरा नहीं हो जाता, परिसर में सिक्योरिटी टाइट रहेगी। फिलहाल, मुंबई पुलिस की साइबर सेल इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि ईमेल भेजने वाला कौन है। जिस ईमेल के जरिए धमकी भेजी गई है, उसे बैक-ट्रैक कर के आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

  • बिगड़ी तबीयतः अभिनेता Salman Khan के पिता सलीम खान को किया वेंटिलेटर पर शिफ्ट

    बिगड़ी तबीयतः अभिनेता Salman Khan के पिता सलीम खान को किया वेंटिलेटर पर शिफ्ट

    मुबंईः बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पिता और हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान की तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है। उन्हें लिलावती अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर शिफ्ट कर दिया है। दरअसल, मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे सलीम खान को अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें घबराहट और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनके दिमाग में खून का थक्का जम गया है और ब्लीडिंग भी हुई है। इसी वजह से आज उनका ऑपरेशन किया जाना तय हुआ है। सलीम खान का हाल जानने के लिए उनके साथी और सहयोगी रहे जावेद अख्तर, संजय दत्त हॉस्पिटल में पहुंचे। सलमान खान, अलवीरा खान, आयुष शर्मा, अरबाज खान और सलीम खान के पोते-पोतियां निर्वाण, अरहान खान और अयान अग्निहोत्री भी अस्पताल में मौजूद है। बता दें कि सलीम खान और जावेद अख्तर की मशहूर जोड़ी, सलीम-जावेद के नाम से मशहूर थी। 1970 के दशक में अपनी दमदार राइटिंग से हिंदी सिनेमा को दोनों ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी। इस जोड़ी ने शोले, दीवार, त्रिशूल, डॉन और काला पत्थर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया।
  • बड़ा हादसाः निर्माणाधीन पिलर का हिस्सा गिरने से मची अफरा-तफरी, 4 घायल, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः निर्माणाधीन पिलर का हिस्सा गिरने से मची अफरा-तफरी, 4 घायल, देखें वीडियो

    मुबंईः देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज शनिवार दोपहर एक बड़ा ही दर्दनाक हादसा हो गया। मुंबई के मुलुंड (पश्चिम) इलाके में निर्माणाधीन मेट्रो प्रोजेक्ट के दौरान मेट्रो पिलर का एक हिस्सा अचानक गिर पड़ा। इस घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गया। दरअसल, यह हादसा LBS रोड पर जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास हुआ है, जहां से गुजर रहे एक ऑटो रिक्शा पर सीमेंट का भारी टुकड़ा आ गिरा। हादसे में 4 लोग घायल हो गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना करीब 12:20 बजे मिली। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस, मेट्रो प्राधिकरण के कर्मचारी, वार्ड स्टाफ और 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव का काम तुरंत शुरू कर दिया गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को घेरकर ट्रैफिक डायवर्ट किया और मौके से मलबा हटाने का काम शुरू किया। फिलहाल, पुलिस और संबंधित एजेंसियां हादसे के कारणों की जांच कर रही हैं। यह भी देखा जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। इस घटना के बाद निर्माण कार्य की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े होने लगे हैं। व्यस्त एलबीएस रोड पर दिनदहाड़े इस तरह का हादसा होना चिंता का विषय है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। फिलहाल पुलिस ने इलाके को अस्थायी रूप से घेर लिया है और यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है।      
  • पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनेंगी सुनेत्रा पवार, आज लेंगी शपथ

    पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनेंगी सुनेत्रा पवार, आज लेंगी शपथ

    मुबंईः महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम अजीत पवार के निधन के बाद अब उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार राज्य की उपमुख्यमंत्री का कार्यभार संभालेंगी। सुनेत्रा पवार आज शाम 5 बजे मुंबई में शपथ लेंगी। ऐसे में सुनेत्रा महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बन जाएंगी। इससे पहले दोपहर 2 बजे मुंबई के विधान भवन में एनसीपी विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में एनसीपी के 40 विधायक शामिल होंगे। जिसमें सुनेत्रा पवार को आधिकारिक रूप से नेता चुना जाएगा। इसके बाद शाम 5 बजे उन्हें महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई जाएगी। वहीं एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे ने विधानमंडल दल की बैठक से पहले सुनेत्रा पवार से मुलाकात की।

    दूसरी ओर सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री बनने को लेकर जब शरद पवार से पूछा गया कि क्या परिवार के सदस्य के तौर पर उन्हें सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने के बारे में भरोसे में लिया गया था, इस पर शरद पवार ने कहा, ‘अगर परिवार पर कोई विपदा आती है, तो परिवार एकजुट रहता है। परिवार में कोई समस्या नहीं है।’ दूसरी ओर, सुनेत्रा पवार का शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के लोक भवन (या राजभवन परिसर) में आयोजित किया जाएगा। शपथ ग्रहण से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह साफ कर दिया है कि महाराष्ट्र सरकार और महायुति गठबंधन एनसीपी के इस निर्णय का पूर्ण समर्थन करेगी।

    बता दें कि सुनेत्रा पवार का जन्म वर्ष 1963 में धराशिव जिले में हुआ था। उनके पिता बाजीराव पाटिल अपने समय के प्रभावशाली स्थानीय नेता थे, जबकि पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद पद्मसिंह पाटिल उनके सगे भाई हैं। उन्होंने वर्ष 1983 में सरस्वती भुवन कॉलेज, संभाजीनगर से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री हासिल की। साल 1985 में पद्मसिंह पाटिल की पहल पर उनका विवाह अजित पवार से हुआ। विवाह के बाद लंबे समय तक वे सक्रिय राजनीति से दूर रहीं, लेकिन सामाजिक कार्यों से उनका जुड़ाव लगातार बना रहा।

    काटेवाड़ी गांव में सार्वजनिक शौचालय निर्माण की पहल उनका पहला उल्लेखनीय सामाजिक प्रयास माना जाता है। काटेवाड़ी में किए गए स्वच्छता अभियानों के चलते वर्ष 2006 में गांव को निर्मल ग्राम पुरस्कार मिला और इसे हगंडारी-मुक्त घोषित किया गया। साल 2008 में उन्होंने ‘बारामती हाई टेक टेक्सटाइल पार्क’ की स्थापना की और उसकी अध्यक्ष रहीं। वे विद्या प्रतिष्ठान की ट्रस्टी भी हैं।

    वर्ष 2011 से वे फ्रांसीसी थिंक टैंक ‘वर्ल्ड एंटरप्रेन्योरशिप फोरम’ की सदस्य हैं और 2017 से सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय की सीनेट में शामिल हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विभाजन के बाद उन्होंने राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी शुरू की। 2024 के लोकसभा चुनाव में बारामती से चुनाव लड़ा, लेकिन सुप्रिया सुले से हार गईं। इसके बाद 18 जून 2024 को वे राज्यसभा सदस्य बनीं और अब महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी।

  • 23 मंजिला इमारत में लगी आग, 40 लोगों का किया रेस्क्यू

    23 मंजिला इमारत में लगी आग, 40 लोगों का किया रेस्क्यू

    मुंबईः अंधेरी पश्चिम इलाके में स्थित 23 मंजिला आवासीय इमारत में आज आग लग गई। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग और पुलिस टीम द्वारा रेस्क्यू करके 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिसके बाद दमकल विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

    मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की घटना वीरा देसाई रोड पर कंट्री क्लब के पास सोरेंटो टॉवर में लगी। उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि 16वीं मंजिल से सीढ़ियों के माध्यम से 30-40 लोगों को नीचे उतारा गया, जबकि एक महिला सहित 3 अन्य लोगों को 15वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

    उन्होंने बताया कि आग से 10वीं से 21वीं मंजिल के बीच स्थित विद्युत शाफ्ट में तार और अन्य उपकरण प्रभावित हुए, साथ ही विभिन्न मंजिलों पर ‘डक्ट’ के पास स्थित राउटर, जूतों की अल्मारियां और लकड़ी के फर्नीचर प्रभावित हुए। अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग ने कम से कम 4 दमकल वाहन और अन्य साजो सामान की मदद से आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

  • Ra Studio में 20 बच्चों को बनाया बंधक, एक्शन में आई पुलिस, आरोपी रोहित आर्या गिरफ्तार, देखें Live

    Ra Studio में 20 बच्चों को बनाया बंधक, एक्शन में आई पुलिस, आरोपी रोहित आर्या गिरफ्तार, देखें Live

    मुंबईः पवई इलाके में स्थित रा स्टूडियों में 15-20 बच्चों को आरोपी द्वारा बंधक बना लिया गया। घटना को रोहित आर्य नामक शख्स ने अंजाम दिया। रा स्टूडियो में जहां एक्टिंग क्लासेस चलती हैं, वहीं की पहली मंजिल पर कई बच्चों को बंधक बनाया गया। इस दौरान शीशे के पार से बच्चे बाहर झांकते दिखाई दिए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित रिहा करवाया। वहीं पुलिस ने रोहित आर्य को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आया कि रोहित इसी स्टूडियो में काम करता है और एक YouTube चैनल भी चलाता है। पिछले 4-5 दिनों से वह यहां ऑडिशन करवा रहा था। आज सुबह भी 100 बच्चे आए थे, लेकिन सुबह करीब 80 बच्चों को वापस भेज दिया गया और बारी बच्चों को कमरे में बंद कर दिया गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को रिहा कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा, “रोहित आर्या नाम के एक युवक ने मुंबई के पवई इलाके में कुछ बच्चों को बंधक बना लिया। उसने एक वीडियो जारी कर कथित तौर पर कहा है कि वह कुछ लोगों से बात करना चाहता है और अगर उसे ऐसा करने नहीं दिया गया, तो वह सब कुछ आग लगा देगा और खुद को और बच्चों को नुकसान पहुंचाएगा। वह व्यक्ति मानसिक रूप से अस्थिर लग रहा है और पुलिस मामले को संभालने की कोशिश कर रही है।” पुलिस का कहना है, “सभी बच्चों को घटनास्थल से सुरक्षित बचा लिया गया है। रोहित आर्या नाम के व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस उससे बात कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया और क्या वह वास्तव में मानसिक रूप से अस्थिर है।” आर्या ने अपनी गिरफ्तारी से पहले जारी एक वीडियो में कहा, “मैं रोहित आर्या हूं। आत्महत्या करने के बजाय, मैंने एक योजना बनाई है और कुछ बच्चों को यहां बंधक बनाकर रखा है। मेरी ज्यादा मांगें नहीं हैं, मेरी बहुत ही साधारण मांगें हैं, नैतिक मांगें हैं, और कुछ सवाल हैं। मैं कुछ लोगों से बात करना चाहता हूं, उनसे सवाल पूछना चाहता हूं, और अगर उनके जवाबों के जवाब में मेरे पास कोई सवाल है, तो मैं उनसे भी पूछना चाहता हूं। लेकिन मुझे ये जवाब चाहिए। मुझे और कुछ नहीं चाहिए। मैं आतंकवादी नहीं हूं, न ही मैं बहुत ज्यादा पैसे की मांग करता हूं, और मैं निश्चित रूप से कुछ भी अनैतिक नहीं चाहता।”  
  • 29 मंजिला इमारत की 22वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    29 मंजिला इमारत की 22वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    मुंबई: जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड पर एक 29 मंजिला इमारत की 22वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में आग लग गई। वहीं मैक्सिमा सोसाइटी के निवासियों का मानना है कि शायद कोई पटाखा बालकनी में गिर गया था, जिससे आग लगी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

    अभय दीप ने कहा, “जब आग लगी तब फ्लैट में कोई नहीं था। बिल्डिंग के फायर-फाइटिंग सिस्टम की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।” मैक्सिमा सोसाइटी के चेयरमैन अभय दीप ने बताया कि आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई थी, लेकिन उन्होंने कहा कि वे न आएं क्योंकि आग जल्दी बुझ गई थी।

    उन्होंने बताया कि इसी बिल्डिंग में रहने वाले सांसद रविंद्र वायकर ने आग बुझाने में मदद की। सांसद रविंद्र वायकर ने भी आग बुझाने के प्रयासों में हाथ बंटाया। यह आग जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड पर स्थित मैक्सिमा सोसाइटी में लगी थी। आग 22वीं मंजिल पर लगी थी, जबकि बिल्डिंग कुल 29 मंजिल की है। आग लगने का कारण एक पटाखा माना जा रहा है।

  • इमारत का गिरा हिस्सा, हादसे में 7 लोग घायल

    इमारत का गिरा हिस्सा, हादसे में 7 लोग घायल

    मुंबई: मध्य मुंबई में आज पुरानी आवासीय इमारत का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नगर निकाय के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा मदनपुरा इलाके में स्थित एक मंजिला ‘फानूसवाला बिल्डिंग’ में हुआ। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इसकी पहली मंजिल का एक हिस्सा अपराह्न 12 बजकर 48 मिनट पर ढह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

    राहत-बचाव कार्य अभी जारी है। हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोगों को दो अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह ग्राउंड + एक मंजिला (G+1) पुरानी इमारत थी और इसकी पहली मंजिल का कुछ हिस्सा अचानक गिर गया।

    इनमें से 2 लोगों को नायर अस्पताल और 5 को भाटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। नायर अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि गुलाम रसूल (24 वर्ष) और मोहम्मद सैयद (59 वर्ष) को भर्ती किया गया है और दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है। वहीं भाटिया अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि आरिफ (29 वर्ष), सत्तार (35 वर्ष), मोहम्मद (35 वर्ष), शमसुल (29 वर्ष) और कैथरीन (45 वर्ष) को प्राथमिक उपचार के बाद ओपीडी आधार पर छुट्टी दे दी गई।

    वहीं क्षेत्र को सुरक्षा कारणों से सील कर दिया गया है और इमारत की संरचनात्मक जांच की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई और हिस्सा अस्थिर या गिरने की स्थिति में तो नहीं है। यह हादसा मुंबई में जर्जर इमारतों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़ा करता है। दरअसल, हर साल मॉनसून या उसके बाद ऐसे कई पुराने ढांचे ढहने की घटनाएं सामने आती हैं, जिनमें कई बार जान-माल का नुकसान भी होता है।

  • इमारत में भीषण आग लगने से 6 वर्षीय बच्ची समेत 4 की मौत, देखें वीडियो

    इमारत में भीषण आग लगने से 6 वर्षीय बच्ची समेत 4 की मौत, देखें वीडियो

    नवी मुंबईः महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में सोमवार मध्यरात्रि के बाद आग लग जाने से चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान 6 वर्षीय वे‍दिका सुंदर बालकृष्णन के अलावा कमला हीरल जैन (84 साल), सुंदर बालकृष्णन (44 साल) और पूजा राजन (39) के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार वाशी सेक्टर-14 स्थित रहेजा रेजिडेंसी हाउसिंग सोसाइटी में यह हादसा रात करीब 1 बजे हुआ, जब इमारत में सभी लोग दिवाली मनाने के बाद सो रहे थे। यह आग 10वीं मंजिल से शुरू हुई, जिसने देखते ही देखते 11वीं और 12वीं मंजिल को भी अपनी चपेट में लिया। फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। राहत और बचाव कार्य के दौरान कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। धुएं और लपटों ने देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को घेर लिया। इस दौरान कुछ को धुएं की वजह से सांस लेने में तकलीफ हुई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल की आठ गाड़ियां और पुलिस के साथ 40 दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और मंगलवार सुबह चार बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग लगने के बाद बिल्डिंग के अंदर अफरा-तफरी मच गई, कई लोग बालकनी में फंसे रह गए थे, जिन्हें बाद में फायरमैन ने सीढ़ियों और हाइड्रोलिक लिफ्ट की मदद से नीचे उतारा गया। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।