Category: Maharashtra>Mumbai

  • आज तेज बारिश की संभावना, IMD ने 3 घंटे के लिए जारी किया Red Alert

    आज तेज बारिश की संभावना, IMD ने 3 घंटे के लिए जारी किया Red Alert

    मुबंईः उत्तर भारत के कई राज्‍यों में बारिश ने पिछले दिनों बड़ी तबाही मचाई और अब इन राज्‍यों में बारिश का दौर थमने लगा है। हालांकि आईएमडी के अलर्ट के अनुसार, देशभर के अलग-अलग राज्‍यों का हाल एक जैसा नहीं है। राजधानी दिल्‍ली में जहां सोमवार को धूप-छांव का खेल जारी रहने का अनुमान है, वहीं मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

    मुंबई और आसपास के जिलों ठाणे और रायगढ़ में सोमवार सुबह से बारिश हो रही है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में काफी जलभराव हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में अगले कुछ घंटों में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना जताई है। ऐसे में 3 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस तूफान और बारिश जैसी स्थिति में मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है।

    इस बीच तकनीकी खराबी के चलते मोनोरेल सेवा भी बाधित हो गई है। कुछ हफ्ते पहले तकनीकी खराबी और बारिश के चलते एलिवेटेड ट्रैक पर मोनोरेल फंस गई थी। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के वार्ड 175 के पार्षद राजेश आनंद भोजने ने कहा, ‘वडाला जाने वाली ट्रेन प्रभावित हुई। यात्रियों को चेंबूर से आने वाली ट्रेन में ट्रांसफर किया गया। बाद में तकनीकी टीम ने आकर काम शुरू किया। मोनोरेल के अधिकारी कह रहे हैं कि ये आपूर्ति की दिक्‍कत थी। उन्‍होंने सरकार से बार-बार होने वाली इस समस्या का समाधान करने का आग्रह किया है।

  • Content Creator आर्यन कटारिया ने दिखाई बारिश में मुंबई की हालत, Users बोले – ‘नैचुरल पार्क’

    Content Creator आर्यन कटारिया ने दिखाई बारिश में मुंबई की हालत, Users बोले – ‘नैचुरल पार्क’

    मुंबई: इन दिनों हो रही बारिश ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मुंबई में हो रही तेज बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। जगह-जगह पानी भर चुका है, सड़कें नदी जैसी दिख रही हैं और ऑफिस जाने वालों के लिए हालात मुश्किल हो चुके हैं। वहीं इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसको देखकर लोग हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।

    कंटेंट क्रिएटर ने शेयर किया वीडियो

    इस वायरल वीडियो को कंटेंट क्रिएटर आर्यन कटारिया ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा कि – ‘Only way to travel in Mumbai’। वीडियो में आर्यन एक छोटी नाव पर बैठे हुए दिख रहे हैं वहीं क्रिकेट बैट से वह बोट को चलाते हुए दिख रहे हैं। पास में खड़े हुए कुछ बच्चे नाव को धक्का देकर आगे बढ़ाने में भी उनकी मदद करते हुए दिख रहे हैं। आर्यन ने साथ में ये भी लिखा है कि – ‘मुंबई की बारिश में कॉर्पोरेट मजदूर काम पर जाता हुआ’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Aryan Kataria (@katariaaryann)

    कुछ घंटों में छाया वीडियो

    सोमवार को अपलोड हुआ यह वीडियो कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब तक इस वीडियो को 60 लाख से ज्यादा बार लोग देख चुके हैं और तीन लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोगों ने इस वीडियो का मजेदार अंदाज तो पसंद किया है वहीं मुंबई की हालात पर तंज कसने का भी लोग मौका नहीं छोड़ रहे।

    लोगों ने किए कमेंट्स

    एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि – ‘एचआर – तुम लेट क्यों आए’? अन्य ने लिखा कि – ‘मुंबई में रिवर रॉफ्टिंग का मजा’। एक ने लिखा कि – ‘मुंबई का नैचुरल पार्क’ । एक ने लिखा कि – ‘आपदा को अवसर में बदल दिया’। इस वीडियो पर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ इसको मजाक के तौर पर देख रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों ने मुंबई के ड्रेनेज सिस्ट पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका कहना है कि ऑफिस जाने वाले आम लोग रोज पानी में घुटनों तक फंसकर निकलते हैं या फिर लंबा चक्कर काटकर किसी तरह से काम पर पहुंच जाते हैं। इस वीडियो ने एक गंभीर हकीकत भी सामने लाई है कि शहर की बड़ी आबादी हर साल मानसून में ऐसी मुश्किलों से जूझती है।  
  • Dahi Handi कार्यक्रम के दौरान टूटा मंच, बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री Eknath Shinde

    Dahi Handi कार्यक्रम के दौरान टूटा मंच, बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री Eknath Shinde

    मुंबई: नवी मुंबई के घणसोली में बीती रात एक बड़ा हादसा टल गया। इस हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बाल-बाल बचे हैं। शिंदे अपना अंतिम कार्यक्रम पूरा करके मंच से उतर रहे थे। इसी दौरान मंच पर भारी संख्या में कार्यकर्ता चढ़ गए। अचानक बढ़े भार के चलते मंच टूटकर धंस भी गया और वहां लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

    नहीं आई कोई चोट

    इस दौरान कुछ पल के लिए लोग घबरा गए परंतु किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। इस हादसे में उपमुख्यमंत्री शिंदे को भी कोई चोट नहीं आई। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हालात को संभाला और शिंदे को सुरक्षित तौर पर बाहर निकाला। हादसे के बाद भीड़ में भी हड़कंप मच गया और लोग एक-दूसरी की जान बचाने में जुट गए।

    टला बड़ा हादसा

    दही हांडी के अवसर पर नवी मुंबई में कई जगह पर कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इनमें शिंदे ने भी शिरकत की थी। घणसोली का यह कार्यक्रम उनका अंतिम कार्यक्रम था ऐसे में स्टेज टूटने की घटना के चलते आयोजकों की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। हादसा टल गया नहीं तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते थे।
  • IIT Bombay में 26 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, दोस्तों से पूछताछ शुरू

    IIT Bombay में 26 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, दोस्तों से पूछताछ शुरू

    मुंबईः भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। संस्थान के मेटा साइंस विभाग में चौथे वर्ष में पढ़ रहे 26 वर्षीय छात्र रोहित सिन्हा ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। यह घटना गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यान रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। मूल रूप से दिल्ली के निवासी रोहित ने पवई स्थित आईआईटी बॉम्बे के हॉस्टल की छत से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के वक्त छत पर मौजूद एक अन्य छात्र ने तुरंत शोर मचाकर मदद बुलाई। रोहित को तत्काल नजदीकी हीरानंदानी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही पवई पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस अब रोहित के दोस्तों, सहपाठियों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।

    पुलिस का कहना है कि पढ़ाई का दबाव, व्यक्तिगत परेशानियों या मानसिक तनाव जैसे पहलुओं की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच डिजिटल सबूतों के साथ आगे बढ़ाई जा रही है।  घटना के बाद पूरे संस्थान में शोक की लहर दौड़ गई है। छात्र, शिक्षक और स्टाफ गहरे सदमे में हैं। हालांकि संस्थान की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान फिलहाल जारी नहीं हुआ है, लेकिन प्रशासन ने छात्रों को काउंसलिंग और मानसिक स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

  • Mumbai News: 25 लाख की  Electronic Cigarettes और Hookah Flavour के साथ आरोपी काबू

    Mumbai News: 25 लाख की Electronic Cigarettes और Hookah Flavour के साथ आरोपी काबू

    मुंबईः पुलिस की अपराध शाखा सेल-6 ने कुर्ला में दो मिठाई की दुकानों पर छापा मारकर लाखों रुपए की प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का स्टॉक जब्त किया है। पुलिस ने इस संबंध में विनोबा भावे नगर पुलिस में मामला दर्ज किया है। अपराध शाखा, सेल-6 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक भरत घोणे को एक गोपनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने कुर्ला (पश्चिम) के मकड़वाला कंपाउंड में सिद्धपुरा मस्जिद के पास, आशाबाई चाल में प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट बेचने के इरादे से अवैध रूप से स्टॉक किया है।

    इसलिए, इस स्थान पर छापा मारा और कार्रवाई की गई। उबेद मोहम्मद सलीम शेख को हिरासत में लिया गया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के कुल 1,884 इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट और विभिन्न कंपनियों के फ्लेवर और तंबाकू युक्त हुक्का फ्लेवर और 25 लाख 50 हजार 195 रुपये की नकदी जब्त की है।

    आरोपियों के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम 2019 की धारा 7, 8 और सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का निषेध और व्यापार, वाणिज्य, उत्पादन, आपूर्ति और वितरण का विनियमन) अधिनियम, 2003 की धारा 4, 21 के तहत विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। अब, इस अपराध की आगे की जांच सेल- 6 द्वारा की जा रही है।

  • Malegaon Blast Case: सभी आरोपी बरी, पीड़ित पक्ष ने जताई नाराजगी

    Malegaon Blast Case: सभी आरोपी बरी, पीड़ित पक्ष ने जताई नाराजगी

    मुंबई: 17 साल तक चल रही मालेगांव बम धमाके की लंबी कानूनी लड़ाई आज आखिर कार खत्म हो चुकी है। 29 सितंबर 2008 में महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए बम धमाके के केस में एनआईए की खास अदालत ने आज सभी सात के सात आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट के फैसले पर पीड़ित पक्ष ने अब नाराजगी भी जताई है। पीड़ित पक्ष डॉक्टर अंसारी का कहना है कि कोर्ट का फैसला हम मानते हैं परंतु हम आगे जाकर इस मामले में अपील जरुर करेंगे। इस धमाके में कई लोगों की जान गई थी। कई घायल भी हुए थे जिस समय यह ब्लास्ट हुआ था तो जो जख्मी थे उनकी हमने मदद की थी। इंसाफ की लड़ाई अभी चल रही है। इस मामले में बरी होने वालों की यदि बात करें तो बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और सेना के अधिकारी रहे लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित भी शामिल हैं। अदालत का कहना है कि जिस मोटरसाइकिल में धमाका हुआ। उसका मालिकना हक प्रज्ञा ठाकुर से जोड़ने का कोई भी पक्का सबूत नहीं था। इसके अलावा कर्नल पुरोहित समेत बाकी आरोपियों पर लगाए गए आतंकवाद विरोधी कानून के अंतर्गत कार्रवाई करने में भी कानूनी प्रक्रिया की गलतियां मिली है। अदालत से बरी होने के बाद साध्वी प्रज्ञा का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि – मुझे 13 दिनों तक टॉर्चर किया गया है। 17 साल तक आतंकवादी बनाकर अपमानित किया गया। मेरा जीवन बर्बाद कर दिया गया। उनका बयान इस ओर इशारा करता है कि उन्होंने इस पूरे केस में राजनीति से प्रेरित माना है।

    कैसे हुआ मालेगांव बम धमाका?

    29 सितंबर 2008 को मालेगांव में एक मोटरसाइकिल में विस्फोट हुआ था। इसमें 6 लोगों की मौत और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। जांच पहले महाराष्ट्र एटीएस ने की थी परंतु 2011 में केस को एनआईए के हवाले कर दिया गया। इस केस का ट्रायल 2018 में शुरु हुआ था। इस दौरान 323 गवाहों में से 34 गवाह अपने बयानों से पलट गए थे। अप्रैल 2025 में बहस पूरी हुई और 8 मई को फैसला सुरक्षित रखा गया। दस्तावेजों की बड़ी संख्या के कारण यह फैसला आज 31 जुलाई को सुनाया गया।
  • Mumbai News: 390 करोड़ की Drugs समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Mumbai News: 390 करोड़ की Drugs समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मुंबई: पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। साकीनाका पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई कर्नाटक राज्य के मैसूर शहर के बाहरी परिसर में छुपाकर चला रहे थे। इनके पास से भारी मात्रा में मेफेड्रॉन बरामद हुआ है। यह कार्रवाई महाराष्ट्र पुलिस के इतिहास में सबसे बड़ी मानी जा रही है।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए डीसीपी दत्ता नलावड़े ने बताया कि इन आरोपियों के पास से 188 किलोग्राम मेफेड्रॉन मे इस्तेमाल होने वाले कैमिकल, इलेक्ट्रिकल हीटर, ओवन और लैब इंस्ट्रयूमेंट्स भी बरामद हुए हैं। यह चारों आरोपी अलग-अलग टीमें बनाकर काम कर रहे थे। इस पूरे गिरोह में 8 लोग शामिल थे। जिसमें से 3 आरोपी पहले से ही नोरकोटिक केस से जुड़े हुए हैं।

    मुंबई पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले में बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा ।

     

  • Mumbai News: रनवे से फिसला Air India का विमान, इंजन को भी हुआ नुकसान

    Mumbai News: रनवे से फिसला Air India का विमान, इंजन को भी हुआ नुकसान

    मुंबई: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कोच्चि से मुंबई आ रहा एयर इंडिया का एक विमान लैंडिंग के रनवे से फिसल गया हालांकि बड़ी राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई। तेज बारिश के चलते हुआ हादसा AI 2744 नाम की फ्लाइट (एयरबस A320 VT-TYA) जब कोच्चि से मुंबई में पहुंची तो उस समय मुंबई में तेज बारिश हो रही थी। यह विमान जैसे ही मुख्य रनवे (09/27) पर उतरा वह फिसल कर थोड़ा किनारे की ओर चला गया। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, लैंडिंग के दौरान तीन टायर फट गए और इंजन में मलबा खिंचने से भी उसे नुकसान पहुंचा है। विमान थोड़ी देर के लिए कीचड़ में फंसता हुआ भी दिखा लेकिन इसकी रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि वह खुद को वापिस रनवे पर खींच लाया और सुरक्षित गेट तक पहुंचाया गया। सुरक्षित हैं सभी यात्री घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट की इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। विमान के गेट तक पहुंचने के बाद सभी यात्रियों और क्रू को सुरक्षित उतार लिया गया फिलहाल विमान को जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है। एयरइंडिया ने दिया बयान एयर इंडिया ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि – ‘फ्लाइट AI2744 कोच्चि से मुंबई आ रही थी और लैंडिंग के समय भारी बारिश के कारण रनवे से फिसल गई। विमान सुरक्षित गेट तक पहुंच गया और सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया। विमान की फिलहाल जांच के लिए गाउंड किया गया है। यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है’।
  • रेलवे स्टेशन पर 36 करोड़ की ड्रग्स सहित महिला गिरफ्तार

    रेलवे स्टेशन पर 36 करोड़ की ड्रग्स सहित महिला गिरफ्तार

    मुंबईः ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल पनवेल, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो बेंगलुरु और आपराधिक जांच शाखा की संयुक्त टीम ने पनवेल रेलवे स्टेशन पर 36 करोड़ रुपए की ड्रग बरामद कर नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला की पहचान एट्टूमुदोन डोरिस के रूप में हुई।

    वह ट्रेन मंगला एक्सप्रेस से आ रही थी। इस संयुक्त ऑपरेशन का नेतृत्व मुंबई के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला ने किया। उन्हें एनसीबी बेंगलुरु से गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, कि ट्रेन में एक विदेशी महिला भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ यात्रा कर रही है। सूचना मिलते ही आरपीएफ, एनसीबी और सीआईबी अधिकारियों की टीम गठित की गई। जैसे ही मंगला एक्सप्रेस पनवेल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 पर पहुंची, टीम ने कोच A-2 की सीट नंबर 27 पर बैठी एक नाइजीरियाई महिला को एक बच्चे के साथ पकड़ा।

    महिला की पहचान एट्टूमुदोन डोरिस के रूप में हुई, जिसके पास नाइजीरियाई पासपोर्ट नंबर A06895991 था। उसके बैग की तलाशी लेने पर रबर के कपड़े में लिपटे दो काले रंग के आयताकार पैकेट बरामद हुए, जिन पर “विंटेज” लिखा था। जांच में इन पैकेट्स में कुल 2.002 किलोग्राम कोकीन और एक बैग में एक मिकी माउस थीम वाला बच्चों का बैग भी मिला, जिसमें 2 कागज़ी पैकेट थे। एक पर केलॉग्स कॉर्न फ्लेक्स और दूसरे पर बोंग्स परफेक्ट रोल लिखा था।

    इन पैकेट्स में सफेद क्रिस्टलीय पदार्थ पाया गया, जिसकी जांच में 994 ग्राम मेथैम्फेटामाइन निकली। यह कार्रवाई आईजी सुरेंद्र चौधरी, डीआईजी हेमंत कुमार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला और सहायक सुरक्षा आयुक्त प्रतीक्षा सिंह के नेतृत्व में हुई और इस कार्रवाई में एनसीबी बेंगलुरु से मुरारी लाल, मधुसूदन विश्वकर्मा; आरपीएफ से अंजनी बाबर, प्रहलाद सिंह, प्रहलाद पाटिल; सीआईबी कुर्ला से शनवीन सिंह और अन्य अधिकारी शामिल रहे।

  • सुबह-सुबह 3 मंजिला गिरने से 7 घायल, रेस्क्यू जारी

    सुबह-सुबह 3 मंजिला गिरने से 7 घायल, रेस्क्यू जारी

    मुंबईः जिले के बांद्रा (पूर्व) में शुक्रवार को 3 मंजिला चॉल के ढहने की घटना सामने आई है। चॉल नंबर 37 में ग्राउंड प्लस 3 मंजिला संरचना की दूसरी और तीसरी मंजिल पूरी तरह ढह गई, जिसमें 7 लोग घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार सुबह 5:56 बजे की है। बताया जा रहा है कि बांद्रा (पूर्व) के भारत नगर में स्थित नमाज कमेटी मस्जिद के पास चॉल नंबर 37 अचानक ढह गया। चॉल के ढहने से उसके मलबे के नीचे कई लोग दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू किया।

    मुंबई फायर ब्रिगेड (एमएफबी) ने सुबह 6:19 बजे इस घटना को लेवल-I घोषित किया। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 7 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी भाभा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अनुमान है कि कई लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। मुंबई फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस, 108 एंबुलेंस सेवा और बीएमसी के वार्ड कर्मचारी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए प्रयास जारी हैं। फिलहाल चॉल के गिरने की वजह का पता नहीं चल पाया है। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

    इस मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। यह हादसा एक बार फिर महाराष्ट्र में जर्जर और असुरक्षित इमारतों की स्थिति पर सवाल खड़े करता है। यह हालिया वर्षों में इमारत गिरने की पहली घटना नहीं है। इससे पहले, 20 मई को महाराष्ट्र के कल्याण में एक चार मंजिला आवासीय इमारत की दूसरी मंजिल का स्लैब अचानक गिर गया था। यह स्लैब सीधा नीचे तक धंस गया, जिससे इमारत के निचले मंजिलों में रह रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा, 27 जुलाई 2024 को नवी मुंबई के बेलापुर इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई थी और दो घायल हुए थे।