Category: Maharashtra>Mumbai

  • Rakhi Sawant के एक्स बेस्ट फ्रेंड राजश्री मोरे का दावा, नेता Javed Sheikh के बेटे ने नशे में की बदसलूकी

    Rakhi Sawant के एक्स बेस्ट फ्रेंड राजश्री मोरे का दावा, नेता Javed Sheikh के बेटे ने नशे में की बदसलूकी

    मुंबईः राखी सावंत की एक्स बेस्ट फ्रेंड राजश्री मोरे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक बड़ा दावा किया कि 6 जुलाई की रात महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता जावेद शेख के बेटे ने नशे की हालत में उनकी कार में टक्कर मार दी। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें आरोपी अर्धनग्न अवस्था में राजश्री को गाली देते और धमकाते नजर आ रहा है। यह घटना मुंबई के अंधेरी उपनगर में हुई। वीडियो में आरोपी राहिल जावेद शेख को गाली देते सुना जा सकता है और यह भी बताया कि उसके पिता मनसे के राज्य उपाध्यक्ष हैं।

    इतना ही नहीं, आरोपी को पुलिस के साथ बहस करते हुए और राजश्री पर हमला करते हुए भी देखा जा सकता है। इसके बाद मनसे के राज्य उपाध्यक्ष जावेद शेख के बेटे ने राजश्री को गुस्से में कहा कि पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर दो। उसने मराठी में कहा, ‘जाओ और पुलिस को बताओ कि मैं जावेद शेख का बेटा हूं, फिर तुम देखोगे कि क्या होता है।’ राजश्री ने बाद में आरोपी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर की तस्वीर भी शेयर की। उन्होंने यह भी दावा किया कि स्थानीय मराठी आबादी और मराठी भाषा थोपने के विवाद पर उनकी हालिया टिप्पणियों के कारण मनसे कार्यकर्ता और समर्थक उन्हें निशाना बना रहे हैं।

    राजश्री हाल ही में तब चर्चा में आई थीं जब उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने स्थानीय महाराष्ट्रियों के बारे में विवादित बयान दिया था। उन्होंने वीडियो में कहा था कि राज्य में रहने वाले लोगों पर मराठी थोपने के बजाय स्थानीय मराठी लोगों को कड़ी मेहनत करना सिखाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर प्रवासी शहर छोड़कर चले गए तो मुंबई की स्थानीय मराठी आबादी की हालत और खराब हो जाएगी। उनके इस बयान के बाद वर्सोवा के मनसे कार्यकर्ताओं ने ओशिवाला पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद राजश्री ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और अपना विवादित वीडियो डिलीट कर दिया।

  • किन्नर समाज की जगतगुरु Hemangi Sakhi का हिंदी भाषा को लेकर आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    किन्नर समाज की जगतगुरु Hemangi Sakhi का हिंदी भाषा को लेकर आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    मुंबईः महाराष्ट्रा में हिंदी भाषा के हो रहे विरोध को लेकर किन्नर समाज की जगतगुरु हेमांगी सखी का बयान सामने आया है। उन्होंने राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे की मराठी भाषा का खंडन करते कहा कि हिंदी भाषा राष्ट्र भाषा है और हिंदी भाषा के लोगों को मरना पीटना बहुत गलत है मैं इसकी निंदा करती हूं, किन्नर समाज की जगतगुरू हिमांगी सखी ने कहा कि बाला साहब ठाकरे ने कभी लोगों को मारपीट कर हिंदी भाषा बोलने के लिए नहीं लगाया है।

    हिंदी भाषा राष्ट्रीय भाषा है, जो इसका विरोध करता है वह राष्ट्र का विरोध करता है। वह पूरे भारतवर्ष का विरोध करता है। हिंदू भाषा का विरोध करने की बजाय हमें इंग्लिश भाषा का विरोध करना चाहिए।

  • UBT नेता Imran Shaikh और उसके साथी पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    UBT नेता Imran Shaikh और उसके साथी पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Birthday Party मे तलवार लहराने की वीडियो हुई थी वायरल

    मुंबई: पंतनगर पुलिस स्टेशन की पुलिस ने UBT नेता और उसके साथी के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई वायरल वीडियो के बाद की गई है।

    वीडियो मे आरोपियों को एक जन्मदिन की पार्टी के दौरान खुलेआम तलवार लहराते हुए देखा गया है। जिसके बाद पुलिस ने शस्त्र अधिनियम की धारा 4,25 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37(1)(a) 135 के तहत FIR दर्ज कर ली।

    जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश केवले ने बताया कि यह घटना 27 जून की रात 9:30 बजे की है। पुलिस ने वीडियो की जांच कर इमरान शेख उम्र 42 वर्ष लैवेंडर बिल्डिंग, 90 फीट रोड, पंतनगर, घाटकोपर (पूर्व), मुंबई और गौरव दरेकर उम्र 35 वर्ष निवासी लक्ष्मी नगर, पंतनगर, घाटकोपर (पूर्व), मुंबई कके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • Navi Mumbai Township में हेरोइन सहित 2 पंजाबी गिरफ्तार

    Navi Mumbai Township में हेरोइन सहित 2 पंजाबी गिरफ्तार

    ठाणेः नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने महाराष्ट्र के नवीं मुंबई टाउनशिप में दो पंजाबी आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 1.05 लाख रुपये कीमत की हेरोइन बरामद की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 35 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों ने यह हेरोइन गेंद और पत्थर के रूप में बरामद की गई।

    आरोपियों की पहचान 31 वर्षीय सतनाम सिंह पुत्र सुखदेव सिंह और 59 वर्षीय सुखविंदर सिंह पुत्र मुकनार सिंह के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी तरनतारन के रहने वाले हैं। अधिकारी ने कहा कि दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार करके दोनों के खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एंडीपीएस) एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति संभावित तौर पर एक बड़ी ड्रग की सप्लाई श्रृंखला में शामिल थे।

  • Mumbai News: घरों में सेंध लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, लाखो के आभूषण बरामद

    Mumbai News: घरों में सेंध लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, लाखो के आभूषण बरामद

    मुंबई– मीरा रोड पुलिस स्टेशन के अपराध प्रकटीकरण विभाग की टीम ने आसपास के इलाकों के घरों में सेंध लगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान राहुल वेदप्रकाश चौहान निवासी शीतलसागर सोसाइटी एमटीएनएल रोड मे हुई है।

    इस संबंध मे जांच अधिकारी ने बताया कि मीरा रोड ईस्ट की रहने वाली शिकायतकर्ता डायना विल्सन चोरी की रात परिवार खाना खाने के बाद घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर सोने चला गया था। जिसके बाद सुबह करीब 5 बजे पड़ोसी की बिल्ली कमरे में आ गई।

    शक होने पर उन्होंने घर के दरवाजे और खिड़कियां चेक की तो दूसरे बेडरूम की गैलरी का दरवाजा खुला मिला. दरवाजे का हैंडल साइड की खिड़की से खुला था। अलमारी खोल कर देखा, तो 77 ग्राम वजन के सोने के आभूषण (मूल्य 6,73,000 रुपये), नकदी और एक बैग गायब था। मीरा रोड पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

    इस अपराध की गहन जांच के बाद आरोपी राहुल वेदप्रकाश चौहान को पुलिस ने पकड़ लिया, जो पहले नेपाल में रहता था और ग्राफिक डिजाइनर का काम करता था। पुलिस ने आरोपी से 69 ग्राम वजन के सोने के आभूषण बरामद कर लिए है। इस मामले की जांच वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मेघना बुरांडे के मार्गदर्शन में अधिकारी प्रवीण भोसले द्वारा की जा रही है।

  • GRP महिला सुरक्षा टीम के जाल में फंसे 3 आरोपी

    GRP महिला सुरक्षा टीम के जाल में फंसे 3 आरोपी

    मुंबई: रेलवे पुलिस ने अपराध करने से पहले 3 आरोपियों को पकड़कर बोरीवली रेलवे पुलिस स्टेशन को सौंप दिया है। महिला सुरक्षा टीम ने इन आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा है। पश्चिमी क्षेत्र में महिला सुरक्षा पथक की महिला अधिकारी इंगवले, कॉस्टेबल गावित, माने, तांडेल और बांद्रा रेलवे पुलिस ठाणे की महिला पुलिस अधिकारी भालेराव बोरीवली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 4-5 पर गश्त कर रही थीं।

    जब टीम विरार की तरफ वाले कोच के पास पहुंची, तो 3 संदिग्ध व्यक्तियों को संज्ञेय अपराध करने की मंशा से घूमते देखा गया। इस बीच प्लेटफॉर्म क्रमांक 4 पर चर्चगेट धीमी लोकल ट्रेन विरार की तरफ आई। जिसके दूसरे जनरल कोच में सवार यात्रियों की भीड़ मे आरोपी उनके पीछे जल्दबाजी में भागते और पैंट की जेब में हाथ डालते हुए दिखाई दिए। जब महिला सुरक्षा दल की टीम आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ रही थी, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

    इस दौरान वहां पर मौजूद बोरीवली रेलवे पुलिस स्टेशन के डी बी स्टाफ के पुलिस कांस्टेबल नवले और वाकड़े की मदद से तीनो आरोपियों को बोरीवली रेलवे पुलिस स्टेशन पर पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान प्रिंस उर्फ ​​जयदीप अरुण उपाध्याय (नवघर रोड भाईंदर), दीपक राजेंद्र सिंह (भाईंदर) और अनमोल सतीश मोरे (भाईंदर) के रूप मे हुई।

    आरोपियों की तलाशी के दौरान पर्स मिला। जिसमें 4,800 रुपये नकद और दस्तावेज मिले। दूसरे आरोपी की जेब से एक महंगा मोबाइल फोन मिला। जांच के दौरान यह मोबाइल फोन बोरीवली रेलवे पुलिस स्टेशन में दर्ज एक अपराध से संबंधित है।

    इस बीच जब पुलिस ने इन आरोपियों का पिछला इतिहास खंगाला तो पता चला कि इनमें से एक के खिलाफ कई अपराध दर्ज हैं। जिनमे बांद्रा रेलवे पुलिस स्टेशन, दादर रेलवे पुलिस स्टेशन, वसई रेलवे पुलिस स्टेशन, तुलिंज पुलिस स्टेशन, बीकेसी पुलिस स्टेशन, कांदिवली पुलिस स्टेशन और नवघर पुलिस स्टेशन शामिल हैं।

  • ट्रेन में यात्रियों पर हमला करके वारदात को अंजाम देता आरोपी गिरफ्तार

    ट्रेन में यात्रियों पर हमला करके वारदात को अंजाम देता आरोपी गिरफ्तार

    मुम्बई: लोकल में यात्रा करने वाले और दरवाजे पर खड़े यात्रियों के हाथ में डंडा मारकर उनके मोबाइल फोन और बैग चुराने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे पुलिस ने यह कार्रवाई की है। दरअसल, वाशी रेलवे पुलिस स्टेशन की सीमा में यात्री को डंडे से मारकर मोबाइल चोरी करने के मामले की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में एक महिला शिकायतकर्ता लोकल ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी थी और मानखू स्टेशन पहुंचने से पहले उसका 25,000 रुपये का मोबाइल फोन चोर ने चुरा लिया था। इसलिए इस शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।

    इस मामले की जांच के संबंध में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किरण उंदरे द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के अनुसार, इस मामले के मुख्य आरोपी फैयाज गुलाब नबी अंसारी (बैगनवाड़ी गोवंडी) को तकनीकी तरीकों और गुप्त मुखबिर की मदद से पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से चोरी का माल बरामद कर लिया है और अपराध सुलझा लिया है। इस बीच, इस आरोपी के खिलाफ वाशी रेलवे पुलिस स्टेशन, वडाला रेलवे पुलिस स्टेशन, बांद्रा रेलवे पुलिस स्टेशन सहित कई जगहों पर कई मामले दर्ज हैं।

    यह काम अधिकारी पवार के साथ-साथ अधिकारी भगत, निवाते ने किया है। वहीं दूसरी घटना में शिकायतकर्ता ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 14 के सामने खाली जगह में सो रहा था। उस समय उसके बाएं हाथ से मोबाइल फोन चोरी हो गया। शिकायतकर्ता द्वारा इस संबंध में पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इस बीच, रेलवे स्टेशन पर गश्त करते समय पुलिस ने मुखबिर द्वारा दी गई। सूचना के आधार पर आरोपी दलाल अरुण शर्मा (अंधेरी) को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया।

  • करोड़ों के सोने की चोरी हुई ट्रेस, आरोपी पिता-बेटे सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    करोड़ों के सोने की चोरी हुई ट्रेस, आरोपी पिता-बेटे सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मुंबई/ENS: एमएचबी कॉलोनी पुलिस ने 12 करोड़ से ज्यादा रुपये के सोने की चोरी के मामले में राजकोट स्थित एक फर्म के 19 वर्षीय कर्मचारी जिग्नेश कुचड़िया, उसके पिता नाथाभाई कुचड़िया और दोस्त यश जीवाभाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चोरी की योजना नाथाभाई ने रची थी, जो पहले से ही धोखाधड़ी और डकैती के मामलों में आरोपी है।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए DCP आनंद भोईटे ने बताया कि आरोपी जिग्नेश अपने सीनियर अजय घगड़ा के साथ 20 जून को मल्टी-स्टेट गोल्ड डिलीवरी के तहत मुंबई पहुंचे थे। दोनों जेपी एक्सपोर्ट ज्वैलरी कंपनी के लिए काम करते थे और फ्लैट नंबर 1206, ए-विंग, राजमधुर सोसाइटी, बोरीवली पश्चिम में रुके थे। उन्होंने सोने के आभूषण दो बैगों में भरकर दोपहर 1.45 बजे बाथरूम गए और बाहर आ कर देखा तो जिग्नेश व सोना दोनों गायब थे।

    पुलिस को जांच में पता चला कि जिग्नेश अपने पिता और दोस्त के साथ पहले से योजना बनाकर आया था। तीनों एक ही वाहन में चोरी का माल लेकर फरार हो गए थे। वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक गणेश पवार की निगरानी में पुलिस टीम ने गुजरात जाकर 22 जून को जिग्नेश और यश को पकड़ा तथा 23 जून को नाथाभाई को भी सोने के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से 12 करोड़ से ज्यादा गोल्ड और वारदात में इस्तमाल की गई THAR कार को जब्त कर लिया है। पुलिस तीनों आरोपियों को मुंबई लाकर अदालत में पेश कर मामले की आगे की जांच कर रही है।