Category: Business

  • शेयर बाजार में आया उछाल निफ्टी 24.651 के पार 

    शेयर बाजार में आया उछाल निफ्टी 24.651 के पार 

    नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 5 मार्च को शुरुआती कारोबार में तेजी दिखी। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) हरे निशान पर खुले। सेंसेक्स 550.27 अंक बढ़कर 79,666.46 पर पहुंचा गया, वही निफ्टी 171.45 अंक चढ़कर 24,651.95 पर पहुंच गया।

    शेयर बाजार में आई मजबूती के चलते अदाणी समूह के अधिकांश स्टॉक्स बढ़त के साथ हरे निशान में ट्रेड करते दिखे। अदाणी एंटरप्राइजेज 0.73% की तेजी के साथ करीब ₹2,091.60 पर पहुंच गया। अदाणी ग्रीन एनर्जी 1.75% की बढ़त के साथ लगभग ₹887.20 पर कारोबार करता दिखा. इसी तरह अदाणी टोटल गैस 0.92% ऊपर रहा। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन में भी तेजी रही और यह 2.08% की बढ़त के साथ करीब ₹1,464.20 पर ट्रेड करता दिखा।

  • शेयर बाजार में मचा हाहाकार, 1758 अंक लुढ़का Sensex, Nifty में भी आई गिरावट

    शेयर बाजार में मचा हाहाकार, 1758 अंक लुढ़का Sensex, Nifty में भी आई गिरावट

    नई दिल्लीः शेयर बाजार में बुधवार, 4 मार्च को गिरावट के साथ शुरुआत हुई। दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स और एनएससी निफ्टी लाल निशान पर खुले। आज सेंसेक्स 1,758.22 अंक गिरकर 78,480.63 पर आ गया; निफ्टी 530.85 अंक गिरकर 24,334.85 पर पहुंच गया। पश्चिम एशिया में संघर्ष बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण एशियाई बाजारों में गिरावट के रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई।

    सेंसेक्स के शेयरों में लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, इंटरग्लोब एविएशन, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर इंफोसिस, एचसीएल टेक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) बढ़त बनाने वाले शेयरों में शामिल थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.87 प्रतिशत बढ़कर 82.11 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। नेशनल शेयर मार्केट पर उपलब्ध अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2 मार्च, 2025 को 3,295.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

    वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 8,593.87 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इसके अलावा, पश्चिम एशिया में संघर्ष के गहराने के कारण शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में गिरावट देखी गई। जापान का निक्केई 225 1.59% गिरा, जबकि टॉपिक्स 1.61% की गिरावट दर्ज की गई।

    दक्षिण कोरिया का कोस्पी 7.24% गिर गया, जिससे पिछले दिन की भारी बिकवाली का सिलसिला जारी रहा, जब सूचकांक ने 19 महीनों में अपना सबसे खराब प्रदर्शन दर्ज किया था। इजरायल-ईरान तनाव के बीच सोमवार 2 मार्च को सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। सेंसेक्स 1048 अंकों की गिरावट के साथ 80,238.85 अंक पर और निफ्टी 312.95 अंक की गिरावट के साथ 24,865.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

  • ईरान-इजरायल युद्ध के बीच शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

    ईरान-इजरायल युद्ध के बीच शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

    नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-इजरायल युद्ध की खबरों ने भारतीय शेयर बाजार को जोरदार झटका दिया है। सोमवार, 2 मार्च को निवेशकों में भारी अफरा-तफरी मच गई और सेंसेक्स-निफ्टी ताश के पत्तों की तरह ढह गए। प्री-ओपन में ही BSE सेंसेक्स 2,743 अंक (3.38%) की भारी गिरावट के साथ 78,543 के स्तर पर आ गिरा। वहीं निफ्टी 50 भी 500 अंकों से ज्यादा लुढ़ककर 24,659 के नीचे पहुंच गया है। प्री-ओपन सेशन में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में थोड़ा सुधार देखने को मिला है।

    सुबह 9:15 बजे BSE सेंसेक्स 1,193 अंक (1.47%) की गिरावट के साथ 80,093 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी 50 भी निचले स्तरों से रिकवर होकर अब 273 अंक (1.09%) की कमजोरी के साथ 24,905 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते टकराव ने भारतीय निवेशकों के करोड़ों रुपये पल भर में डुबो दिए हैं। बाजार की इस गिरावट में सबसे ज्यादा नुकसान रियल्टी (प्रॉपर्टी), ऑयल एंड गैस और ऑटोमोबाइल सेक्टर को हुआ है, जो करीब 2% तक नीचे आ गए हैं।

    युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में 7% से ज्यादा का उछाल आया है, जिससे एयरलाइन कंपनियों के शेयरों पर भी बुरा असर पड़ा है। मिडिल ईस्ट में उड़ानों के रद्द होने से ट्रेवल और टूरिज्म से जुड़ी कंपनियां दबाव में हैं। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के बाजार इस युद्ध की आग में जल रहे हैं। जापान का निक्केई 1.5% और हांगकांग का हैंग सेंग 1.68% तक लुढ़क गया है। इससे पहले अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। कल मंगलवार को शेयर बाजार में होली की छुट्टी है और आज निफ्टी की एक्सपायरी भी है, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव और भी ज्यादा बढ़ सकता है।

  • शेयर बाजार में आई गिरावट, निफ्टी में भी दिखा असर

    शेयर बाजार में आई गिरावट, निफ्टी में भी दिखा असर

    मुंबईः सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। दरअसल, मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन (27 फरवरी 2026, शुक्रवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 199.74 अंक यानि कि 0.24 प्रतिशत गिरकर 82,048.87 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 84.85 अंक यानि कि 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25415.30 के स्तर पर खुला।

    शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 889 शेयरों में तेजी देखने को मिली, वहीं 1195 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 184 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में भारती एयरटेल, इंटरग्लोब एविएशन, मारुति सुजुकी, जेएसडब्ल्यू स्टील और डॉ रेड्डीज लैब्स के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर टेक महिंद्रा, HCL टेक और टीसीएस के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स फ्लैट ट्रेड करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 12.86 अंक यानि कि 0.02 प्रतिशत गिरकर 82,235.75 पर था, और निफ्टी 5.20 अंक यानि कि 0.02 प्रतिशत बढ़कर 25,501.75 पर था।

    बात करें भारतीय रुपया की तो शुक्रवार को इसमें बीते बंद के मुकाबले मामूली गिरावट देखने को मिली और यह 90.95 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले गुरुवार की सुबह रुपया 90.87 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को 90.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (26 फरवरी 2026, गुरुवार) शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 255.35 अंक यानि कि 0.31 प्रतिशत बढ़कर 82,531.42 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 78.70 अंक यानि कि 0.31 प्रतिशत बढ़कर 25,561.20 के स्तर पर खुला था।

     

     

     

     

  • शेयर बाजार में आया उछाल, Nifty 25500 अंक के पार

    शेयर बाजार में आया उछाल, Nifty 25500 अंक के पार

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में 26 फरवरी 2026, वीरवार को तेजी के साथ शुरुआत हुई। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स और एनएससी निफ्टी हरे निशान पर खुले। सेंसेक्स 303 अंक चढ़कर 82,579.16 अंक पर जबकि निफ्टी 85.1 अंक की बढ़त के साथ 25,567.60 अंक पर पहुंच गया। वॉल स्ट्रीट पर रात भर में तेजी के बाद एशियाई बाजारों में वीरवार को बढ़त दर्ज की गई।

    जिसमें जापान का निक्केई 225 पहली बार 59,000 के पार पहुंच गया। निक्केई 225 1.1 प्रतिशत बढ़कर 59,199.31 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, और टॉपिक्स 1.45 प्रतिशत बढ़ गया, जो एक नया शिखर भी था। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 1.65 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि कोस्डैक ने 0.57 प्रतिशत की वृद्धि की। हांगकांग हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने उच्च शुरुआत का संकेत दिया।

    ईरान और अमेरिका के बीच गुरुवार को जिनेवा में ताजा दौर की वार्ता हुई, जिसका उद्देश्य अपने लंबे समय से चले आ रहे परमाणु विवाद को सुलझाना और बड़े पैमाने पर सैन्य निर्माण के बाद ईरान पर नए अमेरिकी हमलों को रोकना है। अमेरिका के एक अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दामाद जेरेड कुशनर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची के साथ अप्रत्यक्ष वार्ता में भाग लेंगे।

  • शेयर बाजार में आया भारी उछाल, हरे निशान पर खुले सेंसेक्स और निफ्टी

    शेयर बाजार में आया भारी उछाल, हरे निशान पर खुले सेंसेक्स और निफ्टी

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में आज 25 फरवरी 2026 को तेजी देखने को मिल रही है। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स और एनएससी निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुले। शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी आई; सेंसेक्स 558.79 अंक बढ़कर 82,784.71 पर पहुंच गया और निफ्टी 157.05 अंक चढ़कर 25,581.70 पर पहुंच गया।

    भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार, 24 फरवरी को कारोबार बंद होने के समय दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। Sensex 1068 अंकों की गिरावट के साथ 82,225.92 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 288.35 अंक की गिरावट के साथ 25,424.65 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

     

  • शेयर बाजार में आई भारी गिरावट, निफ्टी पर भी दिखा असर

    शेयर बाजार में आई भारी गिरावट, निफ्टी पर भी दिखा असर

    नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में आज मंगलवार को गिरावट देखने को मिल रही है। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स और एनएससी निफ्टी दोनों लाल निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 525.29 अंक गिरकर 82,769.37 पर आ गया; निफ्टी 145.85 अंक गिरकर 25,567.15 पर पहुंच गया। इसके अलावा ऑटो, FMCGM, मीडिया और मेटल सेक्टर में भी बिकवाली देखी जा रही है।

    वहीं, मेटल, प्राइवेट बैंक और ऑयल एंड गैस सेक्टर्स में खरीदारी देखी जा रही है। Infosys, TCS, HCL Technologies, Tech Mahindra और Bajaj Auto निफ्टी टॉप लूजर्स में रहे। वहीं ONGC, L&T, Axis Bank, Max Healthcare और Asian Paints जैसे शेयर निफ्टी टॉप गेनर्स में रहे. सेक्टर की बात करें तो मेटल और ऑयल एंड गैस इंडेक्स करीब 0.5% चढ़े, जबकि निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में लगभग 0.4% की गिरावट दर्ज की गई। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर शेयर बाजार खुलते ही क्यों फिसल गया।

    कंपनी ने अपनी नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) Airtel Money के लिए बड़े प्लान का ऐलान किया है। इसका मकसद भारत में लोगों और छोटे व्यवसायों को आसानी से कर्ज (लोन) उपलब्ध कराना है, ताकि देश में जो “क्रेडिट गैप” है उसे कम किया जा सके। इस NBFC में आने वाले कुछ सालों में कुल 20,000 करोड़ रुपये लगाए जाएंगे। इसमें से 70% पैसा Bharti Airtel लगाएगी। बाकी 30% पैसा प्रमोटर ग्रुप Bharti Enterprises की ओर से लगाया जाएगा।

     

  • ट्रंप टैरिफ पर रोक का फायदा, शेयर बाजार में आया भारी उछाल, निफ्टी 25,700 के पार

    ट्रंप टैरिफ पर रोक का फायदा, शेयर बाजार में आया भारी उछाल, निफ्टी 25,700 के पार

    नई दिल्ली: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ फैसले पर रोक लगाने के बाद आज यानी 23 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार बढ़त दर्ज की गई। बाजार को पहले जिस ‘ट्रेड वॉर’ का डर था, वह अब कोर्ट के फैसले के बाद काफी कम हो गया है।

    सुबह 9:20 बजे तक BSE सेंसेक्स 516.24 अंकों (0.62%) की तेजी के साथ 83,330.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी-50 भी 150.70 अंकों (0.59%) के उछाल के साथ 25,721.95 के पार निकल गया। वहीं शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी की रफ्तार बढ़ती गई। सुबह 9:30 बजे तक BSE सेंसेक्स 671.27 अंकों (0.81%) की शानदार तेजी के साथ 83,485.98 के स्तर पर पहुंच गया है।

    निफ्टी-50 भी पीछे नहीं रहा और 195.85 अंकों (0.77%) के उछाल के साथ 25,767.10 के लेवल पर ट्रेड करता नजर आया। बाजार का यह मूड बता रहा है कि निवेशकों के बीच इस समय खुशी का माहौल है। अमेरिका से आई इस खबर ने वैश्विक व्यापार युद्ध के डर को फिलहाल कम कर दिया है, जिससे भारतीय बाजार को नई मजबूती मिली है।

     

     

  • शेयर बाजार में आई गिरावट, निफ्टी पर भी दिखा असर

    शेयर बाजार में आई गिरावट, निफ्टी पर भी दिखा असर

    नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजार ने सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र की लाल निशान में शुरुआत की। सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर एक समय बीएसई सेंसेक्स 70.84 अंक टूटकर 82,427.30 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। इसी समय, एनएसई का निफ्टी भी 6 अंक गिरकर 25,448.35 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। आज के कारोबारी सत्र के दौरान निवेशकों की नजर खासतौर ABB इंडिया, CIE ऑटोमोटिव इंडिया, नोवार्टिस इंडिया, GHV इंफ्रा प्रोजेक्ट्स, वारी एनर्जीज, टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग, पेस डिजिटेक और रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया जैसे स्टॉक्स पर रहेगी।

    शुरुआती कारोबार में बाजार को संभालने का काम डिफेंस और पीएसयू बैंक कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी पीएसई, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी मेटल गेनर्स थे। दूसरी तरफ निफ्टी आईटी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी फार्मा, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी ऑटो में दबाव के साथ कारोबार हो रहा था।

    मिडकैप और स्मॉलकैप में दबाव के साथ कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 47 अंक की कमजोरी के साथ 59,180 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 57 अंक की गिरावट के साथ 16,963 पर था। सेंसेक्स पैक में एलएंडटी, बीईएल, एनटीपीसी, एचयूएल, टाइटन, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड और अदाणी पोर्ट्स टॉप गेनर्स थे। इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, इटरनल, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, एमएंडएम, एशियन पेंट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप लूजर्स थे।

    ज्यादातर वैश्विक बाजारों में लाल निशान में कारोबार हो रहा है। टोक्यो, हांगकांग, जकार्ता और बैंकॉक लाल निशान में थे, जबकि सोल हरे निशान में था। अमेरिका के शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के बंद हुए थे। जानकारों के मुताबिक, बाजार में गिरावट की वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता संघर्ष है, जिसके कारण वैश्विक बाजारों में भी दबाव देखा जा रहा है।

    दूसरी तरफ, इसके कारण कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। खबर लिखे जाने तक ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 71.81 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 66.56 डॉलर प्रति बैरल पर था। इससे अतिरिक्त, गुरुवार को विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) 880.49 करोड़ रुपए की बिकवाली के साथ शुद्ध विक्रेता थे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) भी 596.28 करोड़ रुपए की बिकवाली के साथ शुद्ध विक्रेता थे।

     

  • शेयर बाजार में आया उछाल, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त

    शेयर बाजार में आया उछाल, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त

    नई दिल्लीः विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों ने वीरवार को घरेलू शेयर बाजार को मजबूत शुरुआत दिलाई। 19 फरवरी को भारतीय सूचकांक बढ़त के साथ खुले और शुरुआती कारोबार में निवेशकों के चेहरे खिले नजर आए। आईटी और ऊर्जा शेयरों में खरीदारी के दम पर बाजार ने तेजी दिखाई, हालांकि चुनिंदा वित्तीय और एविएशन शेयरों में दबाव भी देखने को मिला।

    शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स और एनएससी निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में बीएससी सेंसेक्स 106.34 अंक की तेजी के साथ 83,840.59 अंक के आस पास कारोबार कर रहा था। वही एनएससी निफ्टी 39.70 अंक की तेजी के साथ 25,859.05 अंक के आस पास कारोबार कर रहा था। यह संकेत देता है कि बाजार में व्यापक स्तर पर खरीदारी देखी गई, हालांकि बढ़त सीमित दायरे में रही।

    निफ्टी पर एचसीएल टेक्नोलॉजीज, ओएनजीसी, इंफोसिस, टीसीएस और टेक महिंद्रा जैसे दिग्गज शेयरों में मजबूती रही। ग्लोबल टेक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता ने इन सेक्टरों को सहारा दिया। वहीं दूसरी ओर इंटरग्लोब एविएशन, एचडीएफसी लाइफ, अपोलो हॉस्पिटल्स, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे शेयरों में दबाव देखा गया।