Category: Business

  • मामूली बढ़त के साथ शेयर बाजार की हुई शुरुआत

    मामूली बढ़त के साथ शेयर बाजार की हुई शुरुआत

    नई दिल्लीः सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की मामूली बढ़त के साथ शुरुआत हुई लेकिन कुछ ही देर में यह रेड जोन में आ गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 150 अंक की बढ़त के साथ 83,600 अंक के पार ट्रेड करने लगा। हालांकि, कुछ ही मिनटों में मुनाफावसूली की वजह से सेंसेक्स 83500 अंक के नीचे कारोबार करने लगा। निफ्टी की बात करें तो 25,752 अंक पर खुला और 25,759.75 अंक तक पहुंच गया।

    कुछ ही देर में निफ्टी 25,725 अंक के स्तर पर आ गया। बाजार की ये हलचल कारोबार शुरू होने के 15 मिनट के भीतर देखने को मिली। शुरुआती ट्रेडिंग में बीएसई पर टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल, इंफोसिस और विप्रो जैसे टेक शेयर रेड जोन में कारोबार कर रहे थे। वहीं, टाटा स्टील, भेल, आईटीसी और बजाज फिनसर्व जैसे शेयर ग्रीन जोन में थे।

    इससे पहले कल यानी 17 फरवरी को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 173 अंक चढ़कर 83,450 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में करीब 42 अंक की तेजी रही, ये 25,725 पर बंद हुआ था।

  • शेयर बाजार में आई गिरावट, बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में बिकवाली

    शेयर बाजार में आई गिरावट, बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में बिकवाली

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर मार्केट में आज एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स जहां 200 अंक टूटा, वहीं निफ्टी में भी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 83,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में करीब 100 अंक की गिरावट है, ये 25,600 पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग, FMCG और ऑटो शेयर्स में बिकवाली है। शुरुआती कारोबार के दौरान कोचीन शिपयार्ड के शेयर में 7% से ज्यादा की तेजी है। कोचीन शिपयार्ड को रक्षा मंत्रालय ने की ओर से 5,000 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। इसके बाद इस डिफेंस PSU स्टॉक ने BSE पर 7.27% की तेजी पकड़ी और 1,575 रुपए के भाव पर पहुंच गया।

    बता दें कि भारतीय शेयर मार्केट में 16 फरवरी के कारोबारी दिन जोरदार रैली देखने को मिली थी। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए दिन की समाप्ति की थी। सेंसेक्स 650.39 अंक या 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,277.15 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 211.65 अंक या 0.83 प्रतिशत उछलकर 25,682.75 के लेवल पर बंद हुए थे। बीएसई बास्केट से पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी और आईटीसी टॉप गेनर थे। टॉप लूजर की बात करें तो टेक महिंद्रा, मारुति, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और ट्रेंट रहे थे।

    निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी आईटी के शेयरों में तेजी थी। वहीं, निफ्टी ऑटो के शेयरों में गिरावट रही थी। सोमवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 22 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 8 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी। सोमवार को अमेरिका का वॉल स्ट्रीट बाजार राष्ट्रपति दिवस की छुट्टी के चलते बंद रहा। हालांकि छुट्टी के बावजूद यूएस स्टॉक फ्यूचर्स में मिला-जुला व्यापार देखने को मिली। एसएंडपी 500 फ्यूचर्स 0.1 प्रतिशत की बढ़त में रहे, वहीं नैस्डैक 100 फ्यूचर्स 0.2 प्रतिशत फिसल गए। दूसरी ओर डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज फ्यूचर्स 0.2 प्रतिशत ऊपर कारोबार करते दिखे।

  • आज भी शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, निफ्टी भी फिसला

    आज भी शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, निफ्टी भी फिसला

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर मार्केट में सोमवार, 16 फरवरी वाले कारोबारी दिन की शुरुआत निगेटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। हालांकि, शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में तेजी लौट आई और यह हरे निशान पर ट्रेड करने लगा था।

    30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 146.36 अंक या 0.18 प्रतिशत फिसल गया। दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 82,480.40 के लेवल पर की है। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में भी गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी 50 47.50 अंक या 0.19 फीसदी टूटकर 25,423.60 के लेवल पर ओपन हुआ था। सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 35 अंक की गिरावट के साथ 82,591 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 2 अंक टूट गई थी और 25,469 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी।

    बीएसई के टॉप गेनर पावरग्रिड, टीसीएस, एनटीपीसी, कोटक बैंक और एचसीएल टेक रहे थे। वहीं टॉप लूजर की बात करें तो अडानी पोर्ट, टाइटन, एसबीआई एन और ट्रेंट थे। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन अमेरिका के प्रमुख शेयर सूचकांकों की दिशा अलग-अलग रही। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 48.95 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,500.93 पर बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 500 भी 3.41 अंक या 0.05 प्रतिशत चढ़कर 6,836.17 के स्तर पर पहुंचा। हालांकि नैस्डैक कंपोजिट में कमजोरी दिखी और यह 50.48 अंक यानी 0.22 प्रतिशत फिसलकर 22,546.67 पर बंद हुआ।

    बता दें कि भारतीय शेयर मार्केट में शुक्रवार, 13 फरवरी के कारोबारी दिन जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 टमाटर की तरह लाल हो गए थे। सेंसेक्स 1048.16 अंक या 1.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,626.76 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 336.10 अंक या 1.30 प्रतिशत फिसलकर 25,471.10 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी।

    बीएसई बास्केट से बजाज फाइनेंस और एसबीआईएन टॉप गेनर थे। टॉप लूजर की बात करें तो एटरनल, टाटा स्टील, टाइटन, टीसीएस और पावरग्रिड रहे थे। निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी ऑटो और निफ्टी आईटी के शेयरों में गिरावट थी। शुक्रवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से सिर्फ 2 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 28 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी।

  • शेयर बाजार में आई भारी गिरावट, Nifty और IT इंडेक्स भी फिसला

    शेयर बाजार में आई भारी गिरावट, Nifty और IT इंडेक्स भी फिसला

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार (13 फरवरी 2026) को बंपर गिरावट के साथ शुरुआत हुई। कारोबार खुलते ही बीएसई संसेक्स 700 अंक धड़ाम हो गया। वहीं एनएसई निफ्टी भी करीब 215 अंक गिरकर 25600 के नीचे आ गया। IT शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई और आईटी इंडेक्स 5 प्रतिशत तक फिसल गया। इससे पहले वीरवार को एनएसई निफ्टी 50 146 अंक या 0.57% गिरकर 25,807 पर बंद हुआ जबकि बीएसई सेंसेक्स 558 अंक या 0.66% गिरकर 83,675 पर बंद हुआ। शुक्रवार सुबह एशियाई बाजार गिरावट के साथ खुले।

    अमेरिकी बाजार में रातभर आई गिरावट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े व्यवधान की आशंकाओं का असर देखा गया। जापान का निक्केई 225 0.58% गिर गया। हालांकि इसने कुछ समय के लिए 58,000 का स्तर छुआ था। टॉपिक्स इंडेक्स भी 0.58% नीचे रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.35% बढ़ा जबकि स्मॉल-कैप कोसडैक 1.36% गिर गया।

    हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग इंडेक्स के फ्यूचर्स 26,703 पर थे जो इंडेक्स के पिछले बंद स्तर 27,032.54 से नीचे है। अमेरिकी इंडेक्स लगातार तीन सत्रों तक गिरने के बाद अमेरिकी स्टॉक फ्यूचर्स लगभग स्थिर रहे। एसएंडपी 500 फ्यूचर्स 0.02% बढ़े, जबकि नैस्डैक 100 फ्यूचर्स में 0.04% की बढ़त देखी गई। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज से जुड़े फ्यूचर्स में भी ज्यादा बदलाव नहीं हुआ।

     

  • शेयर बाजार में आई गिरावट, सेंसेक्स के साथ निफ्टी में भी भूचाल

    शेयर बाजार में आई गिरावट, सेंसेक्स के साथ निफ्टी में भी भूचाल

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर मार्केट में गुरुवार, 12 फरवरी वाले कारोबारी दिन की शुरुआत निगेटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 265.21 अंक या 0.31 प्रतिशत फिसल गया। दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 83,968.43 के लेवल पर की है। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में भी गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी 50 47.15 अंक या 0.18 फीसदी टूटकर 25,906.70 के लेवल पर ओपन हुआ था। सुबह करीब 9:23 बजे तक, सेंसेक्स 381 अंक की गिरावट के साथ 83,851 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 107 अंक टूट गई थी और 25,846 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी।

    कारोबारी दिन के दौरान एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, आईटीसी और पावरग्रिड टॉप गेनर रहे थे। वहीं टॉप लूजर की लिस्ट में टेक महिंद्रा, एचसीएलटेक, टीसीएस, एटरनल और इंडिगो रहे थे। बता दें कि भारतीय शेयर मार्केट में बुधवार, 11 फरवरी का कारोबारी दिन मिला-जुला रहा था। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स लाल निशान और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे। सेंसेक्स 40.28 अंक या 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,233.64 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 18.70 अंक या 0.07 प्रतिशत उछलकर 25,953.85 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी।

    बीएसई बास्केट से एसबीआई एन, मारुति, इंडिगो, ट्रेंट और रिलायंस टॉप गेनर थे। टॉप लूजर की बात करें तो टीसीएस, एचसीएल टेक, एटरनल, आईटीसी और एक्सिस बैंक रहे थे। निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी ऑटो के शेयरों में तेजी देखने को मिली थी। वहीं निफ्टी आईटी के शेयरों में गिरावट थी। वीरवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 14 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 16 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी।

  • शेयर बाजार में हरियाली बरकरार, Sensex-Nifty में हल्की बढ़त

    शेयर बाजार में हरियाली बरकरार, Sensex-Nifty में हल्की बढ़त

    बिजनेसः बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत हुई। सेंसेक्स 84,273.92 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 84,339.15 पर खुला। वहीं सुबह 9.15 के बाद सेंसक्स 166 अंक या 0.20 फीसदी की तेजी के साथ 84,440 अंको पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी ने 25,935.15 के पिछले क्लोजिंग लेवल की तुलना में 25,997.45 पर शुरुआत की।

    उधर, अमेरिकी बाजारों का प्रदर्शन रातभर के कारोबार में मिला-जुला रहा, हालांकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा। इससे पहले मंगलवार को भारतीय बाजार ने लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त दर्ज की। बाजार की रफ्तार को ऑटो और मेटल सेक्टर के शेयरों ने गति दी।

    सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाइटन 3 प्रतिशत बढ़त के साथ सबसे ज्यादा मुनाफे पर रहा। इसके बाद टाटा स्टील और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन दोनों में 1-1 प्रतिशत की तेजी देखी गई। वहीं, एक्सिस बैंक, ICICI बैंक और HDFC बैंक जैसे बैंकिंग स्टॉक में कुछ गिरावट नजर आई। ब्रॉडर मार्केट में BSE मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ने क्रमशः 0.1 परसेंट और 0.2 परसेंट की बढ़त हासिल की।

  • लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में आई तेजी, 5% उछले BSE के शेयर

    लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में आई तेजी, 5% उछले BSE के शेयर

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार आज लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ खुला। मजबूत वैश्विक संकेतों और विदेशी निवेशकों (FIIs) की लगातार खरीदारी के दम पर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है। बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी रौनक देखी जा रही है और दोनों इंडेक्स लगातार तीसरे सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। सुबह 9:28 बजे के करीब, सेंसेक्स (Sensex) 182 अंकों (0.22%) की बढ़त के साथ 84,247 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी (Nifty) भी 50 अंकों (0.19%) की मजबूती दिखाकर 25,917 पर कारोबार कर रहा है।

    केवल बड़े शेयर ही नहीं, बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 0.20% से 0.58% तक की बढ़त देखी जा रही है। आज बाजार के सभी सेक्टर्स ‘हरे निशान’ में ट्रेड कर रहे हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (0.85%), रियल्टी (0.55%) और मेटल (0.53%) शेयरों में देखी जा रही है। दिग्गज सरकारी कंपनी ONGC आज के टॉप गेनर्स यानी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाले शेयर में शामिल है।

    आज के सेशन में सबसे बड़ी हलचल BSE Ltd के शेयरों में देखने को मिल रही है, जिसके शेयर सुबह के कारोबार में 5% से ज्यादा उछल गए। BSE के शेयर आज ₹3,144 के करीब ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयरों में यह तेजी उसके शानदार तिमाही नतीजों (Q3 Results) के बाद आई है, जिसमें नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 174% का जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है।

  • शेयर बाजार में आया भारी उछाल, 6 प्रतिशत चढ़ा SBI

    शेयर बाजार में आया भारी उछाल, 6 प्रतिशत चढ़ा SBI

    नई दिल्लीः शेयर बाजार में सोमवार को मजबूत शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 597 अंकों की तेजी के साथ 84,177.51 पर खुला है। वहीं निफ्टी 195 अंकों की उछाल के साथ 25,888.70 पर खुला है। इससे पहले गिफ्ट निफ्टी में 200 अंकों से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली थी, जिससे शेयर बाजार में पॉजिटिव शुरुआत का अनुमान था। वहीं ग्लोबल मार्केट से भी शेयर बाजार को पॉजिटिव संकेत मिले।

    निवेशकों की नजर ग्लोबल अनिश्चितताओं (खासकर टेक्नोलॉजी सेक्टर में) और घरेलू टेक्निकल संकेतों पर है। एसबीआई के शेयर में आज 6 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई और यह 64 रुपये चढ़कर 1130 रुपये के आसपास था। सकारात्मक माहौल को और मजबूत करने वाला हाल ही में हुआ भारत-अमेरिका व्यापार समझौता भी है जिस पर पिछले सप्ताह के आखिर में हस्ताक्षर किए गए।

    इस अंतरिम ढांचे से भारतीय निर्यातकों को बढ़त मिलेगी, खासकर 18% टैरिफ दर के कारण जो कई प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में कम है। एशियाई बाजार भी सोमवार सुबह की तेजी में शामिल हो गए। निर्णायक राजनीतिक जीत के बाद जापान का शेयर बाजार बढ़त में सबसे आगे रहा, जहां उसके प्रमुख सूचकांक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। दक्षिण कोरिया और हॉन्ग कॉन्ग के फ्यूचर्स में भी तेजी के साथ कारोबार हुआ।

     

     

  • Stock Market में गिरावट जारी, Sensex-Nifty दोनों सपाट

    Stock Market में गिरावट जारी, Sensex-Nifty दोनों सपाट

    बिजनेसः शेयर बाजार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। दोनों प्रमुख सूचकांक Sensex और Nifty लाल रंग पर खुले। निफ्टी-50 आज 75 अंक या 0.29% गिरकर 25,568 पर खुला जबकि सेंसेक्स 173 अंक या 0.21% गिरकर 83,141 पर खुला। इससे पहले वीरवार 5 फरवरी को निफ्टी-50 सत्र 133 अंक या 0.52% गिरकर 25,643 पर बंद हुआ। जबकि बीएसई सेंसेक्स 504 अंक या 0.60% गिरकर 83,314 पर बंद हुआ।

    टाटा स्टील के शेयर 1.16 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.80 प्रतिशत, टीसीएस 0.80 प्रतिशत, एसबीआई 0.48 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.77 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.73 प्रतिशत, बीईएल 0.65 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.56 प्रतिशत, इंफोसिस 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

    वहीं कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों ने 0.94 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.38 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.26 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.21 प्रतिशत, ट्रेंट 0.56 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.52 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया।

     

  • Stock Market में सपाट शुरुआत, Nifty 25,800 पर कर रहा ट्रेड

    Stock Market में सपाट शुरुआत, Nifty 25,800 पर कर रहा ट्रेड

    बिजनेसः शेयर मार्कीट में आज (5 फरवरी) को सपाट शुरुआत हुई। दोनों प्रमुख सूचकांक Sensex-Nifty हल्की गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स 83,800 पर खुला और उसमें 0.07% की गिरावट दर्ज की गई जबकि निफ्टी 25,800 के नीचे खुला और इसमें 0.08% की कमजोरी देखी गई।

    इससे पहले कल (3 फरवरी) न्यूयॉर्क में लिस्टेड भारत की प्रमुख आईटी कंपनियों इन्फोसिस लिमिटेड और विप्रो लिमिटेड के शेयरों में तेज गिरावट देखी गई। एंथ्रोपिक के नए एआई टूल्स से बिजनेस पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। इन्फोसिस और विप्रो के ADR करीब 3% और 5% तक गिर गए। इस बीच टेक शेयरों से भरा नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स भी कमजोर रहा और लगभग 9:30 बजे ईटी पर 0.10% की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा। यह बिकवाली अमेरिकी एआई कंपनी एंथ्रोपिक द्वारा एक नया ऑटोमेशन प्रोडक्ट लॉन्च किए जाने के बाद शुरू हुई। निवेशकों का मानना है कि यह नया एआई टूल पारंपरिक आईटी और डेटा सेवाओं की मांग को कम कर सकता है, जिससे सेक्टर पर दबाव बढ़ गया है।