Category: Business

  • शेयर बाजार में फिर आई मंदी, सेंसेक्स 400 अंक लुढका

    शेयर बाजार में फिर आई मंदी, सेंसेक्स 400 अंक लुढका

    बिजनेसः ट्रप द्वारा भारत पर टैरिफ कम करने के बाद मंगलवार को शेयर बाजार में बंपर तेजी आई थी। कई इंवेस्टरों को भरपूर फायदा हुआ था और उन्हें उम्मीद थी कि अब मार्कीट में कुछ दिन हरियाली देखी जाएगी, लेकिन अगले ही दिन बुधवार को फिर इस तेजी पर ब्रेक लग गई है। भारतीय इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी ने आज का सत्र सतर्क रुख के साथ खोला।

    बीएसई सेंसेक्स लगभग 0.5% फिसलकर 83,300 अंक से नीचे शुरू हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी लगभग 0.2% की गिरावट के साथ 25,700 के नीचे खुला। गिफ्ट निफ्टी आज भारतीय इक्विटी बाजारों के लिए सतर्क शुरुआत का संकेत देता है जो शुरुआती घंटों में 25,817 के करीब और लगभग 0.18% नीचे कारोबार कर रहा है।

  • ट्रंप की Tariff कटौती से Stock Market में तूफान, Sensex में 2500 अंकों की बढ़त

    ट्रंप की Tariff कटौती से Stock Market में तूफान, Sensex में 2500 अंकों की बढ़त

    बिजनेसः ट्रंप के टैरिफ कटौती के ऐलान का असर शेयर बाजार में साफ देखा जा सकता है। सेंसेक्स और निफ्टी में तूफानी तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स में 3 प्रतिशत या फिर 2500 से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं निफ्टी भी 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी से उछला है।

    सेंसेक्स की टॉप 30 में से 30 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली। बाजार में हर तरफ उछाल है, जिसकी वजह से निवेशकों को तगड़ा फायदा हुआ है। बता दें, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, इटरनल के शेयरों में तगड़ी बढ़त देखने को मिली है। टैरिफ कटौती का असर रुपये पर भी पड़ा है। डॉलर के मुकाबले रुपया एक प्रतिशत मजबूत हो गया है। 1 डॉलर की कीमत 90.42 रुपये है।

    बता दें, सोमवार को देर रात डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया साइट ट्रूथ पर जानकारी देते हुए कहा कि भारत पर लगने वाले टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत किया जा रहा है। इसके साथ ही 25 प्रतिशत के रेसीप्रोकल टैरिफ को भी हटाने का फैसला किया गया है। ट्रंप के टैरिफ कटौती का पॉजिटिव असर घरेलू शेयर बाजार में आज दिख सकता है।

  • शेयर बाजार के सेंसेक्स में आया उछाल, निफ्टी 24,906 के पार

    शेयर बाजार के सेंसेक्स में आया उछाल, निफ्टी 24,906 के पार

    नई दिल्‍लीः भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 2 फरवरी की शुरुआत निगेटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। दरअसल, बजट के दिन कल मचे कोहराम के बाद आज भी घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की, लेकिन जल्‍द ही हरे निशान में लौट आए। सोमवार सेंसेक्स 167.26 अंकों की गिरावट के साथ 80,555.68 अंकों पर खुला। निफ्टी 50 इंडेक्स भी 28.95 अंकों के नुकसान के साथ 24,796.50 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की।

    रविवार को सेंसेक्स 1546.84 अंक टूटकर 80,722.94 अंकों पर और निफ्टी 495.20 अंकों गिरकर 24,825.45 अंकों पर बंद हुआ था। सोमवार सुबह 9:35 बजे सेंसेक्‍स 323 अंक चढकर 81050 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 50 भी आज 38 अंक चढ़कर 24850 अंकों पर ट्रेड कर रहा था। शुरुआती कारोबार में मेटल, ऑटो, रियल्टी और पीएसयू व प्राइवेट बैंक में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। वैश्विक बाजारों की बात करें तो एशियाई बाजारों में सोमवार सुबह शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख देखने को मिला।

    चीन का CSI 300 इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की बढ़त पर था, जापान का निक्केई 0.75 प्रतिशत चढ़ा हुआ था, जबकि हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग 1.34 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.63 प्रतिशत टूट गया। भारतीय शेयर मार्केट में रविवार, 1 फरवरी बजट वाले दिन जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे। सेंसेक्स 1546.84 अंक या 1.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,722.94 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 495.20 अंक या 1.96 प्रतिशत फिसलकर 24,825.45 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी।

    बीएसई बास्केट से टीसीएस, सन फार्मा और टाइटन टॉप गेनर थे। टॉप लूजर की बात करें तो एसबीआईएन, अडानी पोर्ट, आईटीसी, टाटा स्टील और रिलायंस रहे थे। निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी ऑटो के शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी। वहीं निफ्टी आईटी के शेयरों में तेजी थी। रविवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 4 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 26 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी।

     

     

  • बजट के बाद शेयर बाजार में मचा हाहाकार, Sensex में भारी गिरावट

    बजट के बाद शेयर बाजार में मचा हाहाकार, Sensex में भारी गिरावट

    नई दिल्लीः बजट के बाद शेयर मार्केट औंधे मुंह गिरा है। सेंसेक्स में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। शेयर मार्केट लगातार लुढक रहा है। एक तरफ वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण संसद में देश का बजट पेश कर रहीं थीं, दूसरी तरफ शेयर बाजार काबुरा हाल था।

    एक वक्त पर सेंसेक्स 1600 अंक गिरकर 80,600 के स्टर पर आ गिरा था। निफ्टी भी 550 अंक लुढक गया था। सिक्योरिटीज टैक्स 0.02 प्रतिशत से बढ़कर 0.05 प्रतिशत तक पहुंच गया था। सरकार ने अब सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) को 0.02 फीसदी से बढ़ाकर अब 0.05 प्रतिशत कर दिया है।

    अब बाजार में बड़ी गिरावट आई है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 28 में गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स में भी गिरावट देखने को मिली है। मीडिया, फार्मा, फाइनेंशियल और आईटी सेक्टर में भी गिरावट देखने को मिला है। ऑटो और प्राइवेट सेक्टर में भी स्थिति बेहतर नहीं है।

    सुबह जब 9.15 मिनट पर 100 अंक की गिरावट के साथ सेंसेक्स खुला तो यह अनुमान नहीं लगाया जा सकता था कि इतनी बड़ी गिरावट होगी। निफ्टी 50 अंक की गिरावट के साथ 25,275 के स्तर पर खुला था। 11 बजे तक निफ्टी में 500 अंको तक की रिकवरी देखने को मिली, फिर एक बार गिरावट देखने को मिली है।

  • बजट से पहले Stock Market में उछाल, सेंसेक्‍स में 240 अंकों की बढ़त

    बजट से पहले Stock Market में उछाल, सेंसेक्‍स में 240 अंकों की बढ़त

    बिजनेसः आज सभी की नजरें बजट पर टिकी हुई हैं। इसी के चलते रविवार को भी शेयर बाजार खुला है। वहीं बजट से पहले शेयर बाजार हरे निशान पर कारोबार करता दिखाई दिया। सेंसेक्‍स में 240 अंकों की तेजी आई है, जबकि निफ्टी 54 अंक चढ़कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 25,300 के ऊपर बना हुआ है, जबकि सेंसेक्‍स 82,200 के ऊपर है। बीएसई टॉप 30 शेयरों में से सिर्फ 18 शेयरों में तेजी देखी जा रही है, जबकि 12 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं। वेदांता, हिंदुस्‍तान जिंक और हिंदुस्‍तान कॉपर में भारी गिरावट देखी जा रही है। टाटा स्‍टील, इंफोसिस, एचसीएलटेक और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट आई है। ऑटो, फार्मा और एफएमसीजी, बैंक सेक्‍टर को छोड़कर सभी सेक्‍टर्स में करीब 1 फीसदी की गिरावट है। पीएसयू बैंक जैसे सेक्‍टर्स में भी दबाव है।

    बाजार खुलते ही BEL, Data Pattern, जैसे शेयर करीब 2 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार करते नजर आए। हिंदुस्तान कॉपर के शेयर में 18 फीसदी से ज्यादा की गिरावट, हिन्दुस्तान एल्युमिनियम में करीब 5 फीसदी और हिंडाल्को के शेयर में 7 फीसदी की गिरावट देखी गई।

  • मार्केट खुलते ही शेयर बाजार में आई भारी गिरावट, सोना-चांदी पर भी दिखा असर

    मार्केट खुलते ही शेयर बाजार में आई भारी गिरावट, सोना-चांदी पर भी दिखा असर

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार की 30 जनवरी को शुरुआत के गिरावट के साथ हुई। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 489ं.29 पॉइंट (0.59%) गिरकर 82,077.08 पर कारोबार करता हुआ नजर आया, जबकि निफ्टी 167.25 पॉइंट (0.66%) की गिरावट के साथ 25,251.65 पर ट्रेड कर रहा है। इस दौरान कुल 748 शेयर बढ़े, 1,610 शेयर गिरे और 183 शेयर स्थिर रहे. निफ्टी के टॉप लूजर्स में Hindalco, Tata Steel, Eternal, JSW Steel और Jio Financial शामिल थे, वहीं Nestle, Power Grid Corp, Asian Paints, Sun Pharma और Grasim टॉप गेनर्स में शामिल रहे।

    दूसरी ओर शेयर बाजार में गिरावट और दूसरे एसेट्स में दबाव का असर भी सोने-चांदी पर साफ दिखा। जब बाजार में डर बढ़ता है, तो कई निवेशक नकदी जुटाने के लिए अलग-अलग निवेश बेचने लगते हैं। इससे सिर्फ शेयर ही नहीं, बल्कि कीमती धातुएं भी बिकवाली की चपेट में आ जाती हैं। यही वजह रही कि बीते दिन सोना और चांदी दोनों एक साथ टूटे और बाजार में अचानक इतनी बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

    सोने-चांदी की कीमतों में बीते दिन (29 जनवरी) ट्रेडिंग सेशन के दौरान अचानक भारी गिरावट देखने को मिली। बाजार में तेज बिकवाली के चलते सोना करीब 6 प्रतिशत और चांदी लगभग 8 प्रतिशत तक टूट गई। बीते कुछ दिनों में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद निवेशकों में घबराहट दिखी और मुनाफावसूली बढ़ गई। इसके चलते दोनों कीमती धातुएं अपने ऑल-टाइम हाई से तेजी से नीचे आ गईं और बाजार का माहौल पूरी तरह बदल गया।

     

  • शेयर बाजार में आई भारी गिरावट, निफ्टी में भी दिखा असर

    शेयर बाजार में आई भारी गिरावट, निफ्टी में भी दिखा असर

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर मार्केट में वीरवार 29 जनवरी के कारोबारी दिन की शुरुआत फ्लैट रही। भारतीय शेयर बाजार में 29 जनवरी को तेज गिरावट देखने को मिली। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 250.45 अंकों की गिरावट के साथ 82,094.23 पर और निफ्टी 60.80 अंकों की गिरावट के साथ 25,281.95 पर खुला। ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी ने निवेशकों की धारणा पर असर डाला। रुपये ने शुरुआती कारोबार में 91.99 का नया रिकॉर्ड निचला स्तर छूते हुए 92 के पार कारोबार किया। पिछला बंद भाव 91.79 था। हालांकि, शुरुआती कारोबारी में ही दोनों इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली और यह लाल निशान पर फिसल गए।

    आज लगभग 1334 शेयर बढ़त के साथ खुले, 1070 शेयर गिरे और 166 शेयर बिना किसी बदलाव के रहे। निफ्टी पर L&T, हिंडाल्को, ONGC, कोल इंडिया और JSW स्टील बड़े गेनर्स में शामिल रहे। वहीं, मारुति सुजुकी, डॉ. रेड्डीज लैब्स, टाइटन कंपनी, एशियन पेंट्स और इंटरग्लोब एविएशन लूजर्स की लिस्ट में रहे। निवेशकों में सावधानी देखने को मिली क्योंकि वैश्विक संकेत मिश्रित थे और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी ने विदेशी निवेशकों के रुख को प्रभावित किया।

    मिली जानकारी के अनुसार Rail Vikas Nigam: Northern Railway के लिए Rs 1,201.35 करोड़ के प्रोजेक्ट में Rail Vikas Nigam–GPT joint venture ने सबसे कम बोली लगाई। इस परियोजना में वाराणसी के पास गंगा नदी पर 11 नए रेल-कम-रोड ब्रिज बनाना शामिल है, जिसमें चार रेलवे ट्रैक और छह लेन रोड के लिए डेक बनाए जाएंगे। Wipro ने Factory के साथ साझेदारी की है, जो एंटरप्राइज में AI-पावर्ड एजेंट-नेटिव विकास को लागू करने में मदद करेगी। Wipro Ventures ने Factory के हालिया फंडिंग राउंड में भी निवेश किया है। Vedanta ने Hindustan Zinc के Offer-for-Sale में 1.4 करोड़ अतिरिक्त शेयरों का ऑप्शन एक्सरसाइज किया, जिससे कुल ऑफर साइज बढ़कर 4.75 करोड़ शेयर हो गया। बैंक के नए CFO के रूप में धीरेंद्र जैन को नियुक्त किया गया है। वे 1 फरवरी से पदभार संभालेंगे, जबकि वर्तमान CFO अविनाश वसंत प्रभु 31 जनवरी को पद छोड़ेंगे।

  • सेंसेक्स की मामूली बढ़त के बाद हरे निशान पर खुला शेयर बाजार

    सेंसेक्स की मामूली बढ़त के बाद हरे निशान पर खुला शेयर बाजार

    नई दिल्लीः एशियाई बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार मंगलवार (27 जनवरी) को सपाट रुख के साथ खुले। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की नयी टैरिफ धमकी और भारत-ईयू के बीच व्यापार समझौते की घोषणा से पहले निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। वहीं भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 137.11 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 81,674.81 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 61.30 अंक या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 25,109.95 अंक पर आ गया।

    मिली जानकारी के अनुसार निवेशकों का फोकस भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की औपचारिक घोषणा पर रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा के साथ मिलकर इस नई सांझेदारी की नींव रखेंगे।

    वहीं, इस सप्ताह निवेशक कई महत्वपूर्ण कारकों पर नजर रखेंगे। इनमें भारत-अमेरिका ट्रीड डील. केंद्रीय बजट 2026, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक, तीसरी तिमाही के नतीजे और ग्रीनलैंड को लेकर भू-राजनीतिक घटनाक्रम शामिल हैं।

    अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से क्रूड में उछाल देखने को मिल रहा है। इसका भाव 66 डॉलर के करीब पहुंच गया है। वहीं सोने और चांदी में रिकॉर्ड का सिलसिला कायम है। चांदी कल इंट्राडे में 117 डॉलर तक उछली, वहीं सोना 5100 डॉलर तक दौड़ा।

    भारत और EU के बीच ऐतिहासिक डील आज हो सकती है। भारतीय गारमेंट, टेक्सटाइल, जैम्स एंड ज्वैलरी पर यूरोप ड्यूटी घटाएगा। जबकि यूरोप की लग्जरी कारें, महंगी वाईन जैसे सामान भारत में सस्ते होंगे। सुबह 11:30 बजे हैदराबाद हाऊस में PM मोदी और EU प्रेसिडेंट की बैठक होगी।

    कोटक महिंद्रा बैंक ने Q3 में कमजोर नतीजे पेश किए हैं। नए लेबर कोड के चलते कर्मचारी कॉस्ट बढ़ने से मुनाफे में कम ग्रोथ दिखी है। वहीं एक्सिस बैंक के रिजल्ट मजबूत रहे हैं। तिमाही आधार पर प्रोविजनिंग में 37% की गिरावट और क्रेडिट कॉस्ट में भी सुधार दिखा है। वहीं इंडसइंड बैंक का प्रॉफिट 90% घटा है। ब्याज से कमाई भी करीब 13% घटी है। लेकिन दोनों आंकड़े अनुमान से बेहतर रहे हैं।

     

     

  • शेयर मार्केट में सेंसेक्स में आया उछाल

    शेयर मार्केट में सेंसेक्स में आया उछाल

    नई दिल्ली: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के आखिरी कारोबारी सेशन 23 जनवरी, शुक्रवार के कारोबारी दिन की शुरुआत फ्लैट रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 28.57 अंक या 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,335.94 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 54.70 अंक या 0.22 फीसदी उछलकर 25,344.60 के लेवल पर ओपन हुआ था।

    हालांकि मार्केट खुलते ही इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह करीब 9:28 बजे तक, सेंसेक्स 116 अंक की तेजी के साथ 82,424 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 42 अंक उछलकर 25,332 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी। दरअसल, वीरवार 22 जनवरी को भारतीय शेयर मार्केट में तेजी देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे। सेंसेक्स 397.74 अंक या 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,307.37 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 132.40 अंक या 0.53 प्रतिशत उछलकर 25,289.90 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी।

    बीएसई बास्केट से टाटा स्टील, अडानी पोर्ट, एसबीआईएन, बजाज फिनसर्व और पावरग्रिड टॉप गेनर थे। टॉप लूजर की बात करें तो एटरनल, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस रहे थे। निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी आईटी, निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी ऑटो और निफ्टी एफएमसीजी के शेयरों में तेजी थी। वीरवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 24 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 6 शेयरों में गिरावट दर्ज गई थी।

  • भारत से ट्रंप की ट्रेड डील के संकेत से शेयर बाजार में आया उछाल

    भारत से ट्रंप की ट्रेड डील के संकेत से शेयर बाजार में आया उछाल

    नई दिल्ली: लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद आज शेयर मार्केट तेजी के साथ खुला। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ ट्रेड डील पर पॉजिटिव संकेत दिए हैं। इससे शेयर मार्केट में तेजी आई। ग्लोबल शेयर बाजारों में रिकवरी और तेजी देखी गई, जिसका असर भारतीय बाजार पर पड़ा है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 800 अंक से अधिक तेजी आई जबकि निफ्टी भी 250 अंक से अधिक चढ़ गया। सुबह 9.38 पर सेंसेक्स 831.97 अंक यानी 1.02% तेजी के साथ 82,741.60 अंक पर ट्रेड कर रहा था।

    निफ्टी 250.50 अंक यानी 1% तेजी के साथ 25,408 अंक पर था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी आई है। ईटरनल, एशियन पेंट्स, एसबीआई, अडानी पोर्ट्स, बीईएल, टाटा स्टील, इंडिगो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी, कोटक बैंक और इन्फोसिस में 0.5 फीसदी से छह फीसदी तक तेजी आई। केवल अल्ट्राटेक सीमेंट और एनटीपीसी में गिरावट आई है। 21 जनवरी को विदेशी निवेशकों( FIIs) ने 1,787.66 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं।

    वहीं घरेलू निवेशकों (DII) ने 4,520.47 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे हैं। दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे थे। शेयर बाजार में कल यानी 21 जनवरी (बुधवार) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 270 अंक गिरकर 81,909 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 75 अंक गिरा, ये 25,157 के स्तर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में अपने दिन के निचले स्तर 81,124 से 1,000 अंक से ज्यादा और निफ्टी में डे लो 24,919 से 300 अंक से ज्यादा की रिकवरी देखने को मिली। वहीं बैंकिंग शेयरों में आज सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली थी।