Category: Business

  • Zomato के CEO ने दिया इस्तीफा, अब Albinder Dhindsa संभालेंगे कंपनी की जिम्मेदारी

    Zomato के CEO ने दिया इस्तीफा, अब Albinder Dhindsa संभालेंगे कंपनी की जिम्मेदारी

    नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी फूड डिलीवरी कंपनियों में शामिल जोमैटो में एक बड़ा बदलाव हुआ है। जिस नाम ने इस ब्रांड को पहचान दिलवाई थी अब वही कंपनी को छोड़ रहे हैं। जी हां, कंपनी के सीईओ दीपिंदर गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस फैसला का ऐलान उन्होंने खुद अपने एक्स के जरिए किया है। यह फैसला 1 फरवरी से लागू हो जाएगा। अब उनकी जगह क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट के सीईओ अल्बिंदर ढींडसा को इटर्नर का नया सीईओ बनाया गया है।

    Read In English : 

    Deepinder Goyal Steps Down as Eternal Group CEO, Albinder Dhindsa to Take Charge
    हालांकि दीपिंदर पूरी तरह से कंपनी से अलग नहीं हो रहे हैं। वह अब इटरनल बोर्ड में वाइस चेयरमैन और डायरेकटर की भूमिका निभाएंगे। कंपनी ने यह साफ किया है कि गोयल रणनीतिक मामलों में बोर्ड के साथ जुड़े रहेंगे वहीं दैनिक संचालन और व्यावसायिक फैसलों की जिम्मेदारी नए ग्रूप के सीईओ संभालेंगे। बता दें कि जोमैटो एटर्नल ग्रूप का हिस्सा है। दीपिंदर गोयल को ज्यादातर लोग जोमैटो के मालिक के तौर पर जानते हैं। दीपिंदर गोयल ने ऐशे समय इस्तीफा दिया है जब एटर्नल ग्रूप अपने विस्तार और रणनीतिक पुनर्गठन के दौर से गुजर रहा है। गोयल ने अपने कार्यकाल के दौरान कंपनी को काफी आगे पहुंचा दिया है।

    आखिर क्यों छोड़ा सीईओ का पद?

    गोयल ने अपने फैसल के पीछे का कारण भी बताया है। उन्होंने कहा कि हाल के समय में वो कुछ ऐसे नए आईडियाज पर काम करना चाहते हैं जिसमें ज्यादा जोखिम, प्रयोग और खोज शामिल है। ऐसे प्रयोग किसी पब्लिक कंपनी के दायरे में फिट नहीं बैठते हैं। उन्होंने साफ किया है कि यदि ये विचार एटर्नल के रणनीतिक दायरे में होते हैं तो वे इन्हें कंपनी के अंदर ही आगे बढ़ाते परंतु ऐसा नहीं है। ऐसे में यह जरुरी था कि एटर्नल ग्रूप पूरी तरह से फोक्सड और डिसिप्लिन्ड रहे। गोयल ने यह भी माना है कि भारत में एक पब्लिक कंपनी के सीईओ पर कानूनी और बाकी जिम्मेदारियो का दबाव होता है जिसके लिए पूरी एकाग्रता की जरुरत होती है। यही कारण है कि यह बदलाव किया गया है।

    अल्बिंदर ढींडसा संभालेंगे जिम्मेदारी

    दीपिदर गोयल ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि – ‘हाल ही में मैं ऐसे आइडियाज की ओर आकर्षित हुआ हूं जिनमें ज्यादा जोखिम और एक्सपेरिमेंट शामिल हैं। ये काम पब्लिक कंपनी के बाहर ज्यादा बेहतर तरीके से किए जा सकते हैं’। उन्होंने यह भी साफ कया है कि यह फैसला कंपनी के दीर्घकालिक हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। गोयल ने अल्बिंदर ढींडसा की नेतृत्व क्षमता पर भी पूरा भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि – ‘ब्लिंकिंट के अधिग्रहण से लेकर उसे ब्रेकइवन तक पहुंचाने की पूरी जिम्मेदारी ढींडसा ने सफलतापूर्वक निभाई है। ग्रूप सीईओ के तौर पर वह रोजमर्रा के संचालन, प्राथमिकताओं और महत्वपूर्ण बिजनेस फैसलों का नेतृत्व भी करेंगे’। इस बदलाव के अंतर्गत दीपिंदर गोयल के सभी अनवेस्टेड स्टॉक ऑप्शंस को कंपनी के कर्मचारी स्टॉक ऑप्शन पूल में वापिस कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि दीपिंदर गोयल ने साल 2008 में पंकज चड्ढा के साथ जोमैटो की नीव रखी थी। शुरुआत में यह फूडीबे नाम से रेस्टोरेंट मेनू और रिव्यू देने वाला प्लेटफॉर्म था। बाद में यह देश की सबसे अच्छी फूड डिलीवरी कंपनी के तौर पर जाना जाने लगा।        
  • शेयर मार्केट में आई गिरावट, सेंसेक्स फिसला, निफ्टी भी लाल निशान पर

    शेयर मार्केट में आई गिरावट, सेंसेक्स फिसला, निफ्टी भी लाल निशान पर

    नई दिल्ली: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के तीसरे कारोबारी सेशन 21 जनवरी, बुधवार के दिन की शुरुआत निगेटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 385.82 अंक या 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,794.65 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 91.50 अंक या 0.36 फीसदी फिसलकर 25,141.00 के लेवल पर ओपन हुआ था। हालांकि, शुरुआती गिरावट के बाद दोनों ही इंडेक्सों में सुधार देखने को मिला।

    लेकिन इसके तुरंत बाद ही ये दोबारा से लाल निशान निशान पर ट्रेड करने लगे थे। सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 124 अंक की गिरावट के साथ 82,055 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 18 अंक फिसलकर 25,213 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी। इस तेज बिकवाली का असर निवेशकों की जेब पर साफ दिखा। साल 2026 में अब तक बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 20 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा घट चुका है।

    यानी कुछ ही हफ्तों में निवेशकों की बड़ी रकम बाजार से साफ हो गई। पूरे निफ्टी पैक में गिरावट हावी रही। सिर्फ डॉ रेड्डीज, टाटा कंज्यूमर और एचडीएफसी बैंक ही ऐसे शेयर रहे, जो दिन के अंत में हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे। इसके उलट अदाणी एंटरप्राइजेज, बजाज फाइनेंस और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज सबसे ज्यादा दबाव में रहे और दिन के बड़े लूजर साबित हुए। बाजार की कमजोरी सिर्फ कुछ शेयरों तक सीमित नहीं रही।

    सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली। ये तीनों सेक्टर दिन के सबसे खराब प्रदर्शन करने वालों में शामिल रहे। ब्रॉडर मार्केट में गिरावट और भी तेज रही। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 2.62 प्रतिशत टूट गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 2.85 प्रतिशत की भारी गिरावट देखने को मिली। इससे साफ है कि छोटे और मझोले शेयरों में निवेशकों की घबराहट ज्यादा रही।

  • Sensex और Nifty में आई गिरावट, Tata Capital में तेजी

    Sensex और Nifty में आई गिरावट, Tata Capital में तेजी

    नई दिल्ली: शेयर बाजार में मंगलवार को सपाट शुरुआत हुई। विश्वभर के निवेशक बढ़ते भूराजनीतिक तनावों को लेकर सतर्क हैं। जबकि घरेलू मोर्चे पर निवेशक अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील को लेकर स्पष्टता से पहले सतर्क रुख अपना रहे हैं। जापान के शेयर बाज़ार भी दबाव में रहे। क्योंकि प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने अगले महीने जल्दी चुनाव कराने का आधिकारिक ऐलान किया है। वहीं, सोमवार को मार्टिन लूथर किंग जूनियर डे की वजह से वॉल स्ट्रीट बंद रहा। दोनों प्रमुख इंडेक्स Sensex-Nifty लाल रंग पर खुले।

    बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में धीमे कारोबार करते नजर आए। सेंसेक्स 0.05% फिसलकर 83,207 पर खुला जबकि निफ्टी ने 0.02% की गिरावट के साथ 25,580 पर सत्र शुरू किया। शुरुआती कारोबार में एशिया-पैसेफिक बाजार ज्यादातर कमजोर रहे। जापान का निक्केई 225 लगभग 0.7% फिसल गया और टॉपिक्स इंडेक्स 0.52% गिर गया। दक्षिण कोरिया में, कोस्पी में 0.41% की गिरावट आई, जबकि कोस्डेक में गिरावट आई।

    एनरिच मनी के सीईओ पोनमुदी आर. के मुताबिक, 25,600 के अहम सपोर्ट से नीचे मजबूती से फिसलने के बाद निफ्टी फिलहाल कमज़ोरी के दौर में है।निफ्टी 25,500 से 26,000 के दायरे में ही घूम रहा है और 20, 50 व 100 दिनों के औसत (EMA) से नीचे कारोबार कर रहा है, जिससे तेज़ी की रफ्तार कमजोर दिख रही है। अभी निफ्टी के लिए तुरंत सपोर्ट 25,500 पर है। अगर यह स्तर टूटता है, तो अगला सहारा 25,400 (जो पहले ऊपरी स्तर था, अब सपोर्ट बन गया है) और उसके बाद 25,125 पर दिखता है। पोनमुदी के अनुसार, एक्सपायरी के चलते बिकवाली बढ़ने या विदेशी निवेशकों (FII) की नई बिकवाली आने पर निफ्टी इन निचले स्तरों तक जा सकता है।

     

  • सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में आई गिरावट

    सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में आई गिरावट

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार सोमवार को लाल निशान पर खुला। दोनों प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी कारोबारी सत्र में लाल रंग में खुले। दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 0.3% की गिरावट के साथ 83,494 पर की जबकि निफ्टी शुरुआती कारोबार में 0.3% फिसलकर 25,600 पर खुला। Wipro का शेयर शुरुआती बाजार में 9 फीसदी तक लुढ़क गया। एशियाई बाजारों में सोमवार को मिला-जुला कारोबार देखने को मिला और ज्यादातर क्षेत्रों में नुकसान हुआ। जापान गिरावट का नेतृत्व किया क्योंकि निक्केई 225 0.85% गिर गया और टॉपिक्स 0.46% गिर गया।

    दक्षिण कोरिया विपरीत दिशाओं में चला गया। कोस्पी में 0.18% की बढ़त हुई जबकि कोस्डेक 0.15% फिसल गया। ऑस्ट्रेलिया में S&P/ASX 200 ने दिन की शुरुआत 0.19% की गिरावट के साथ की। वहीं IT के अलावा तेल-गैस, फार्मा और कैपिटल मार्केट शेयरों में आज दबाव देखने को मिल रहा। तीनों सेक्टर इंडेक्स आधा से एक परसेंट तक फिसले। वहीं कैपिटल गुड्स शेयरों में रौनक देखने को मिल रही है। पावर इंडिया करीब 4% उछाल के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हुआ।

    सिनजीन इंटरनेशनल ने ब्रिस्टल मायर्स स्क्विब के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे स्ट्रेटेजिक कोलैबोरेशन को 2035 तक बढ़ाने की घोषणा की। यह बड़ा एग्रीमेंट ड्रग डेवलपमेंट लाइफसाइकल में इंटीग्रेटेड सर्विसेज़ के दायरे को बढ़ाता है, जिसमें डिस्कवरी (केमिस्ट्री, बायोलॉजी, ड्रग मेटाबॉलिज्म और फार्माकोकाइनेटिक्स), ट्रांसलेशनल साइंसेज, फार्मास्युटिकल डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग, क्लिनिकल ट्रायल्स, डेटा और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सर्विसेज़ शामिल हैं, ताकि रिसर्च से कमर्शियलाइजेशन तक आसानी से आगे बढ़ा जा सके।

  • Green Signal के साथ हुई Stock Market की शुरुआत, Sensex 300 अंक उछला

    Green Signal के साथ हुई Stock Market की शुरुआत, Sensex 300 अंक उछला

    बिजनेसः शेयर मार्कीट में शुक्रवार को पॉजिटिव संकेत देखने को मिले। 16 जनवरी को सेंसेक्स 300 अंक की तेजी के साथ 83,681.13 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी भी 62.65 अंक की मामूली बढ़त के साथ 25,728.25 पर कारोबार करता नजर आया। आज के कारोबार में लगभग 1,403 शेयर बढ़त में रहे, 1,070 शेयर गिरावट में और 259 शेयर स्थिर रहे।

    प्रमुख गेनर्स में श्रीराम फाइनेंस, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा और ग्रासिम इंडस्ट्रीज शामिल रहे। वहीं सिप्ला, HDFC लाइफ, भारती एयरटेल, ONGC और अपोलो हॉस्पिटल्स घाटे में ट्रेड कर रहे हैं।

    इसी के साथ ग्लोबल मार्कीट में मिलाझुला असर देखने को मिला। एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.88% ऊपर 4,839 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स0.44% नीचे 53,874 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.25% नीचे 26,856 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.050% ऊपर 4,114 पर ट्रेड कर रहा है।

    14 जनवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 4,781 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 5,217 करोड़ के शेयर खरीदे। दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल 34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने 79,620 करोड़ के शेयर खरीदे।

     

  • शेयर बाजार में आई गिरावट, बैंकिंग, ऑटो और IT में दिखी तेजी

    शेयर बाजार में आई गिरावट, बैंकिंग, ऑटो और IT में दिखी तेजी

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के तीसरे कारोबारी सेशन 14 जनवरी के कारोबारी दिन की शुरुआत निगेटिव रही। आज दिन की शुरुआत से सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा गिरकर 83,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट है। ये 25,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट है। बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर में तेजी देखने को मिल रही है।

    वहीं फार्मा शेयर्स में गिरावट है। एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.24% ऊपर 4,703 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 1.53% ऊपर 54,370 पर कारोबार कर रहा है, जबकि हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.90% ऊपर 27,090 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.20% ऊपर 4,138 पर ट्रेड कर रहा है। बता दें कि मंगलवार 13 जनवरी को भारतीय शेयर मार्केट में गिरावट देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे।

    सेंसेक्स 250.48 अंक या 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,627.69 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 57.95 अंक या 0.22 प्रतिशत फिसलकर 25,732.30 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी। बीएसई बास्केट से इटरनल, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस और बजाज फिनसर्व टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो ट्रेंट, रिलायंस, इंडिगो, आईटीसी और अडानी पोर्ट रहे थे. निफ्टी ऑटो, निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी 100 और निफ्टी एफएमसीजी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं निफ्टी बैंक, निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी आईटी के शेयरों में तेजी थी। मंगलवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 11 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 19 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी।

  • शेयर बाजार में आई गिरावट, ऑटो और IT शेयर में दिखी बिकवाली

    शेयर बाजार में आई गिरावट, ऑटो और IT शेयर में दिखी बिकवाली

    नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को निवेशकों को उस वक्त झटका लगा, जब शानदार शुरुआत के बाद सेंसेक्स और निफ्टी ने अचानक यू-टर्न ले लिया। शेयर बाजार में आज यानी 13 जनवरी को गिरावट है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा गिरकर 83,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट है। ये 25,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और 5 में तेजी है।

    ऑटो और IT शेयर में बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ्टी के मीडिया सेक्टर में 1.12% की तेजी है। कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 278.73 अंक की तेजी के साथ 84,156.90 के स्तर पर पहुंच गया था। वहीं निफ्टी 83.70 अंक चढ़कर 25,873.95 पर ट्रेड करता दिखा। लेकिन 9:30 बजे के आसपास बाजार ने अचानक दिशा बदली। सेंसेक्स करीब 100 अंक टूटकर 83,777.90 पर आ गया, जबकि निफ्टी 40.70 अंक गिरकर 25,750.95 के स्तर पर फिसल गया।

    विश्लेषकों के मुताबिक, ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली और चुनिंदा बड़े शेयरों में बिकवाली की वजह से बाजार में यह कमजोरी आई। शुरुआती तेजी में ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, हिंडाल्को और एचसीएल टेक निफ्टी के बड़े गेनर्स रहे। इन शेयरों में खरीदारी ने आईटी और बैंकिंग सेक्टर को सहारा दिया। हालांकि, एल एंड टी, मैक्स हेल्थकेयर, टाटा स्टील, इंटरग्लोब एविएशन और सिप्ला जैसे दिग्गज शेयरों में दबाव देखा गया, जिससे बाजार की रफ्तार पर ब्रेक लग गया।

     

  • शेयर बाजार में आई गिरावट, रुपया भी कमजोर

    शेयर बाजार में आई गिरावट, रुपया भी कमजोर

    मुंबई: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर घरेलू बाजार पर दिखा। सेंसेक्स 300 अंक नीचे 83,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट है। यह 25,600 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। आज के कारोबार में रियल्टी, मीडिया और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दिख रही है। निफ्टी का मीडिया इंडेक्स 1.43% नीचे ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और 5 में तेजी है।

    बाजार की धारणा कमजोर बनी हुई है, जिसका असर व्यापक बाजार पर भी देखा गया। वहीं, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया ₹90.23 से ₹90.30 के बीच कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में रुपया 5 पैसे की कमजोरी के साथ 90.23 पर खुला। बेंचमार्क सूचकांकों के अनुरूप ही व्यापक बाजार में भी गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.33 प्रतिशत कमजोर हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.57 प्रतिशत की गिरावट देखी गई. इससे संकेत मिलता है कि निवेशक फिलहाल जोखिम लेने से बच रहे हैं।

    सेक्टोरल मोर्चे पर मेटल और एफएमसीजी को छोड़कर लगभग सभी सेक्टर लाल निशान में रहे। फार्मा, रियल्टी और मीडिया सेक्टर में 1.4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण इन सेक्टरों में बिकवाली का दबाव बना हुआ है। विश्लेषकों के अनुसार, निफ्टी के लिए तत्काल समर्थन स्तर 25,500 से 25,600 के बीच है। वहीं, बाजार में स्थिरता के लिए 25,800–25,850 के ऊपर मजबूत ब्रेकआउट जरूरी माना जा रहा है। इंडिया वीआईएक्स में तेजी यह संकेत दे रही है कि बाजार में आगे भी उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

     

  • शेयर बाजार में आया उछाल, 14 पैसे रुपए में हुई बढ़ौतरी

    शेयर बाजार में आया उछाल, 14 पैसे रुपए में हुई बढ़ौतरी

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 9 जनवरी को तेजी दिखी हैं। आज सुबह सेंसेक्स 200 अंक चढ़कर 84,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी की बात करें तो निफ्टी में भी 50 अंकों की तेजी हुई है। यह 25,920 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। शुक्रवार को भारतीय रुपया 90.02 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 14 पैसे बढ़कर 89.88 प्रति डॉलर पर खुला।

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लगाए गए ग्लोबल टैरिफ की वैधता पर आज वहां की सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है। इस फैसले का असर पूरी दुनिया के शेयर बाजारों पर पड़ना तय है, इसलिए निवेशक अलर्ट मोड पर हैं। इसके अलावा अमेरिका में आज नॉन-फार्म पेरोल और बेरोजगारी के आंकड़े भी जारी होने हैं, जो फेडरल रिजर्व के अगले कदम की ओर इशारा करेंगे।

    बता दें कि FIIs की कल कैश और वायदा मिलाकर करीब 12000 करोड़ की बड़ी बिकवाली देखने को मिली। एक ही दिन में इंडेक्स में 31000 से ज्यादा नेट शॉर्ट जोड़े। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा था। एशिया में MIXED कारोबार हो रहा था। वहीं US INDICES भी मिले-जुले रहे थे। डाओ जोंस 270 प्वाइंट चढ़ा, लेकिन नैस्डैक में गिरावट देखने को मिली। तीसरी तिमाही (Q3) के कंपनियों के नतीजें आने शुरू हो गए हैं। सरकारी कंपनी इरेडा के साथ-साथ तेजस नेटवर्क, ग्लोबस स्पिरिट्स और ट्राइटन कॉर्प जैसी कंपनियां आज अपने तिमाही परिणाम जारी करेंगी। नतीजों के आधार पर इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।

  • Stock Market: गिरावट के साथ खुला बाजार, Nifty 26100 के नीचे, Sensex भी लुढ़का

    Stock Market: गिरावट के साथ खुला बाजार, Nifty 26100 के नीचे, Sensex भी लुढ़का

    बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार में वीरवार को एक बार फिर गिरावट के साथ शुरुआत हुई। बाजार ने कारोबार की शुरुआत लगातार तीसरे सत्र में निचले स्तर पर की। BSE Sensex और NSE Nifty दोनों लाल रंग के निशान पर खुले। निफ्टी 43 अंक या 0.17% गिरकर 26,097 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 175 अंक या 0.21% गिरकर 84,786 पर खुला।बैंक निफ्टी और मिडकैप स्टॉक क्रमशः 0.17% और 0.06% गिरकर बेंचमार्क के अनुरूप थे।

    इससे पहले बुधवार को एनएसई निफ्टी 50 सत्र 38 अंक या 0.14% गिरकर 26,140 पर बंद हुआ जबकि बीएसई सेंसेक्स 102 अंक या 0.12% गिरकर 84,961 पर बंद हुआ।

    वॉल स्ट्रीट के बाद वीरवार सुबह एशियाई बाजार मिलेजुले रुख के साथ खुले। जापान का निक्केई 225 0.46% नीचे खुला जबकि टॉपिक्स इंडेक्स 0.27% पीछे चला गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.12% बढ़ा जबकि स्मॉल-कैप कोस्डैक 0.1% चढ़ गया। हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग इंडेक्स निचले स्तर पर खुलने के लिए तैयार था जिसका वायदा अनुबंध 26,348 पर कारोबार कर रहा था जबकि सूचकांक का पिछला बंद स्तर 26,458.95 था।

    कल से ओपन होगा भारत कोकिंग कोल का IPO
    कोल इंडिया की सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) का IPO कल यानी 9 जनवरी से ओपन होगा। यह इश्यू 13 जनवरी तक खुला रहेगा। कंपनी इसके जरिए 1,071.11 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।