Category: Business

  • शेयर बाजार में तेजी के साथ शुरुआत, Sensex-Nifty दोनों उछले

    शेयर बाजार में तेजी के साथ शुरुआत, Sensex-Nifty दोनों उछले

    बिजनेसः घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में जोरदार तेजी देखने को मिली। सुबह 9 बजकर 30 मिनट के आस-पास बीएसई सेंसेक्स 480.91 अंक की तेजी के साथ 85,410.27 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। इसी तरह, एनएसई निफ्टी भी 162.45 अंक की तेजी के साथ 26,128.85 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा।

    निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स में श्रीराम फाइनेंस, हिंदाल्को, टेक महिंद्रा, टीसीएस और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज प्रमुख रहे, जिन्होंने सूचकांक को ऊपर उठाने में अहम भूमिका निभाई। दूसरी तरफ दबाव बनाने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, बजाज फाइनेंस, मैक्स हेल्थकेयर और सिप्ला शामिल रहे, जहां निवेशकों ने मुनाफावसूली की। सेक्टोरल प्रदर्शन की बात करें तो कैपिटल गुड्स, मेटल और आईटी सेक्टर ने सबसे मजबूत प्रदर्शन किया, इनमें करीब 1% की तेजी दर्ज की गई, जिसने पूरे बाजार को मजबूती प्रदान की।

    निवेशकों की संपत्ति में तेजी से उछाल आया। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले सत्र के ₹465.8 लाख करोड़ से बढ़कर ₹471 लाख करोड़ से ज्यादा हो गया, जिससे एक ही दिन में ₹5 लाख करोड़ से ज्यादा का इजाफा हुआ। भारतीय शेयर बाजार इससे पहले शुक्रवार, 19 दिसंबर को मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए थे, जिससे चार दिन से जारी गिरावट का सिलसिला खत्म हो गया। इसे स्थिर रुपये, पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों और बैंक ऑफ़ जापान की उम्मीद के मुताबिक पॉलिसी के नतीजों से सपोर्ट मिला।
  • Stock Market में बंपर शुरुआत, Sensex ने भरी 500 अंक की उड़ान

    Stock Market में बंपर शुरुआत, Sensex ने भरी 500 अंक की उड़ान

    बिजनेसः शेयर बाजार ने हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग सत्र में जोरदार शुरुआत की है। सेंसेक्स 500 अंक की छलांग लगाकर 84,900 के स्तर पर खुला, वहीं निफ्टी 130 अंक ऊपर 25,945.15 पर ट्रेड कर रहा है। इस तेजी के साथ बाजार में उत्साह नजर आ रहा है। मार्केट में आज कुल 1,347 शेयर बढ़त में हैं, 761 शेयर गिरावट में और 180 शेयर स्थिर हैं। निफ्टी में मैक्स हेल्थकेयर, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ट्रेंट और एलएंडटी जैसे बड़े शेयर तेजी में नजर आए। वहीं, श्रीयम फाइनेंस, टाइटन कंपनी, डीआर रेड्डीज़ लैब्स, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और आईसीआईसीआई बैंक नुकसान में रहे।

    विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार में आज की तेजी निवेशकों के भरोसे और सकारात्मक कारोबारी संकेतों से आई है। हफ्ते के आखिरी दिन यह तेजी एक मजबूत माहौल का संकेत देती है और आने वाले कारोबारी सत्रों के लिए निवेशकों के लिए उत्साह बढ़ा सकती है।

    कल बाजार में गिरावट रही थी
    शेयर बाजार में 18 दिसंबर को फ्लैट कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स 78 अंक गिरकर 84,482 पर बंद हुआ। निफ्टी में 3 अंक की गिरावट रही, ये 25,816 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट और 14 शेयरों में बढ़त रही । आज ऑटो, फार्मा और एनर्जी शेयर्स में गिरावट रही। वहीं IT और मेटल सेक्टर के शेयर्स में बढ़त रही।

  • Share Market में गिरावट जारी; Nifty और Sensex लुढ़के, निवेशकों को पहुंचा नुक्सान

    Share Market में गिरावट जारी; Nifty और Sensex लुढ़के, निवेशकों को पहुंचा नुक्सान

    बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार में वीरवार एक बार फिर गिरावट के साथ शुरुआत हुई। दोनों प्रमुख इंडेक्स BSE Sensex और NSE Nifty लाल रंग के निशान पर खुले। पिछले कई दिनों से जारी गिरावट बाजार में रुकने का नाम नहीं ले रही है। Meesho का शेयर आज फोकस में है क्योंकि कल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के स्टॉक में कल 20 प्रतिशत के इजाफे के साथ अपर सर्किट लग गया था। निफ्टी 50 31 अंक या 0.12% गिरकर 25,788 पर खुला। बीएसई सेंसेक्स 100 अंक या 0.12% गिरकर 84,459 पर खुला। बैंक निफ्टी 106 अंक या 0.18% गिरकर 58,820 पर खुला। हालांकि, छोटे और मिडकैप शेयर लाल निशान पर खुले। निफ्टी मिडकैप 77 अंक या 0.13% गिरकर 59,312 पर खुला।

    जल्दी लाभ पाने वाले और पिछड़ने वाले
    शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 में इस समय सबसे ज्यादा लाभ पाने वालों में इंफोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और श्रीराम फाइनेंस शामिल थे। दूसरी ओर निफ्टी 50 पैक में प्रमुख पिछड़ने वालों में सन फार्मा, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल, बजाज ऑटो, एमएंडएम और आयशर मोटर्स शामिल हैं। शुरुआती कारोबार में प्रमुख मूवर्स रहे शेयरों में भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, श्रीराम फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं जो सुबह के कारोबार में प्रमुख मूवर्स थे।

  • Stock Market में आज दिखी हरियाली, Sensex 201 व Nifty 64 अंक चढ़ा

    Stock Market में आज दिखी हरियाली, Sensex 201 व Nifty 64 अंक चढ़ा

    बिजनेसः कई दिनों की गिरावट के बाद आज शेयर बाजार में एक बार फिर हरियाली देखी गई। आज धीमी गति से ऊपर की ओर ट्रेड की शुरुआत हुई। शेयर बाजार में निवेशकों का रुझान सकारात्मक नजर आया। BSE Sensex और NSE Nifty बुधवार के कारोबारी सत्र को सकारात्मक रुख के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 201.23 अंक चढ़कर 84,881.09 पर; निफ्टी 64.8 अंक ऊपर 25,924.90 पर खुला। बैंक निफ्टी सपाट होकर 59,035 पर खुला। हालांकि, छोटे और मिडकैप शेयर लाल निशान पर खुले। निफ्टी मिडकैप 25 अंक या 0.04% गिरकर 59,686 पर खुला।

    शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 में इस समय शीर्ष पर रहने वाले शेयर एसबीआई, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, श्रीराम फाइनेंस, और आयशर मोटर्स थे। दूसरी ओर, निफ्टी 50 पैक में प्रमुख पिछड़ने वालों में एसबीआई, भारती एयरटेल, श्रीराम फाइनेंस, एक्सिस बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज शामिल हैं।

  • Stock Market: Sensex में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट, Banking और Auto शेयर्स में बिकवाली

    Stock Market: Sensex में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट, Banking और Auto शेयर्स में बिकवाली

    बिजनेसः शेयर बाजार में गिरावट का दौर लगातार जारी है। सप्ताह के दूसरे दिन भी मार्केट की शुरुआत लाल निशान पर हुई। मंगलवार को सेंसेक्स करीब 300 अंक गिरकर 84,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है। ये 25,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 26 में गिरावट है। बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर में बिकवाली देखने को मिल रही है।

    शुरुआती कारोबार में बाजार में गिरावट का नेतृत्व आईटी, पीएसयू बैंक, फार्मा इंडेक्स शेयर कर रहे थे। इसके अलावा, ऑटो, रियल्टी, मेटल, एनर्जी, मीडिया और इन्फ्रा लाल निशान में थे। केवल एफएमसीजी और डिफेंस इंडेक्स हरे निशान में था। सेंसेक्स पैक में भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर पैसेंजर व्हीकल, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और टाइटन गेनर्स थे। एक्सिस बैंक, इटरनल (जोमैटो), एचसीएलटेक, इन्फोसिस, बीईएल, टाटा स्टील, एलएंडटी, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी और आईसीआईसीआई बैंक लूजर्स थे।

    व्यापक बाजार में भी रुझान कमजोरी का बना हुआ है और चढ़ने वाले शेयरों की अपेक्षा गिरने वाले शेयरों की संख्या काफी अधिक थी। मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों लाल निशान में थे। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 338 अंक या 0.56 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 59,879 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 115 अंक या 0.59 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,310 पर था।

    KSH इंटरनेशनल का IPO आज से ओपन
    KSH इंटरनेशनल लिमिटेड का IPO आज से ओपन हो गया है। इसमें 18 दिसंबर तक निवेश कर सकेंगे। कंपनी इस इश्यू के जरिए 710 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। IPO में 420 करोड़ रुपए के फ्रैश शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं प्रमोटर्स 290 करोड़ रुपए के शेयर (ऑफर-फॉर-सेल) बेचेंगे।

  • Dollar के मुकाबले औंधे मुंह गिरा रुपया, All-Time Low पर पहुंचा

    Dollar के मुकाबले औंधे मुंह गिरा रुपया, All-Time Low पर पहुंचा

    बिजनेसः भारतीय रुपया एक बार फिर डॉलर के मुकाबले ऑल-टाइम लो पर पहुंच गया।डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 90.58 पर आ गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह 15 दिसंबर को 9 पैसे कमजोर होकर ओपन हुआ है। लगातार विदेशी फंड्स की निकासी ने रुपए पर दबाव बनाया है। रुपया 2025 में अब तक 5% से ज्यादा कमजोर हो चुका है। 1 जनवरी को रुपया डॉलर के मुकाबले 85.70 के स्तर पर था, जो अब 90.58 के लेवल पर पहुंच गया है।

    रुपए में गिरावट का मतलब है कि भारत के लिए चीजों का इम्पोर्ट महंगा होना है। इसके अलावा विदेश में घूमना और पढ़ना भी महंगा हो गया है। US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतीय आयात पर 50% टैरिफ लगाया हैं, जो भारत की GDP ग्रोथ को 60-80 बेसिस पॉइंट्स गिरा सकता है और फिस्कल डेफिसिट बढ़ा सकता है। इससे निर्यात घट सकता है।

    कैसे तय होती है करेंसी की कीमत?
    डॉलर की तुलना में किसी भी अन्य करेंसी की वैल्यू घटे तो उसे मुद्रा का गिरना, टूटना, कमजोर होना कहते हैं। अंग्रेजी में करेंसी डेप्रिसिएशन कहते हैं। हर देश के पास फॉरेन करेंसी रिजर्व होता है, जिससे वह इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन करता है। फॉरेन रिजर्व के घटने और बढ़ने का असर करेंसी की कीमत पर दिखता है। अगर भारत के फॉरेन रिजर्व में डॉलर, अमेरिका के रुपए के भंडार के बराबर होगा तो रुपए की कीमत स्थिर रहेगी। हमारे पास डॉलर घटे तो रुपया कमजोर होगा, बढ़े तो रुपया मजबूत होगा।

  • लुढ़का शेयर बाजार, Sensex 373 अंक फिसला, Nifty में भी भारी गिरावट दर्ज

    लुढ़का शेयर बाजार, Sensex 373 अंक फिसला, Nifty में भी भारी गिरावट दर्ज

    बिजनेसः सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र में सोमवोर को घरेलू शेयर बाजार लुढ़कर गया। शुरुआती सत्र में सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स एक समय में 373.17 अंक लुढ़ककर 84,849.49 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। इसी समय, एनएसई निफ्टी भी 126.65 अंक की गिरावट के साथ 25,930.20 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती दौर में निफ्टी पर श्रीराम फाइनेंस और ICICI बैंक प्रमुख गेनर रहे, जबकि ट्रेंट, डॉ. रेड्डीज़ लैब्स, NTPC, ONGC, मैक्स हेल्थकेयर लूजर रहे।

    KSH इंटरनेशनल का IPO 16 दिसंबर से होगा ओपन
    KSH इंटरनेशनल लिमिटेड का IPO 16 दिसंबर से ओपन होगा। इसमें 18 दिसंबर तक निवेश कर सकेंगे। कंपनी इस इश्यू के जरिए 710 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। IPO में 420 करोड़ रुपए के फ्रैश शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं प्रमोटर्स 290 करोड़ रुपए के शेयर (ऑफर-फॉर-सेल) बेचेंगे। रिटेल इनवेस्टर्स कितना पैसा लगा सकते हैं? कंपनी ने शेयरों का प्राइस बैंड 365 से 384 रुपए तय किया है। इस IPO के लिए रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 39 शेयर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइस बैंड 384 रुपए के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो आपको 14,976 रुपए का इन्वेस्टमेंट करना होगा।

  • Stock Market: Sensex में 350 अंक की तेजी, Nifty 26000 के पार

    Stock Market: Sensex में 350 अंक की तेजी, Nifty 26000 के पार

    बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को तेजी के साथ खुला। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 386 अंक या 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85,203 और निफ्टी 111 अंक या 0.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ 26,010 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार को ऊपर खींचने का काम मेटल शेयर कर रहे थे। निफ्टी मेटल इंडेक्स 1.5 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। इसके अलावा, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विस, रियल्टी, एनर्जी, प्राइवेट बैंक, इन्फ्रा, पीएसई, सर्विसेज और हेल्थकेयर हरे निशान में थे।

    लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 239 अंक या 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,817 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 87 अंक या 0.51 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,315 पर था।

    सेंसेक्स पैक में एलएंडटी, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, बीईएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट्स गेनर्स थे। इटरनल, एचयूएल, आईटीसी, सन फार्मा, इन्फोसिस और एसबीई लूजर्स थे।

    बाजार के सकारात्मक कारोबार करने की वजह मजबूत वैश्विक संकेतों और घरेलू अर्थव्यवस्था की मजबूती को माना जा रहा है। दिन के अंत में खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी किए जाएंगे और इस बार भी महंगाई के नीचे स्तर पर रहने का अनुमान है।

    वैश्विक बाजारों में भी तेजी बनी हुई है। टोक्यो, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे, जबकि शंघाई लाल निशान में था। केवल अमेरिकी शेयर बाजारों में ही हरे निशान में कारोबार हो रहा था।

    कच्चे तेल में तेजी है। ब्रेंट क्रूड 0.67 प्रतिशत की मजबूत के साथ 61.69 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 58.01 डॉलर प्रति बैरल पर था। दूसरी तरफ कीमती धातुओं पर दबाव देखा जा रहा है। कॉमेक्स पर सोना 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,300 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.91 डॉलर प्रति औंस पर था।

  • All-Time High के बाद Stock Market में गिरावट जारी, कल से खुलेगा यह IPO

    All-Time High के बाद Stock Market में गिरावट जारी, कल से खुलेगा यह IPO

    बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट जारी है। Sensex और Nifty अपना ऑल टाइम हाई लेवल टच करने के बाद पिछले सप्ताह से लगातार लुढ़क रहे हैं। लेकिन दोनों प्रमुख सूचकांक वीरवार को भी सपाट खुले और शुरुआती कारोबार में हरे रंग पर दिखे। अमेरिकी फेडरल रिज़र्व ने प्रमुख उधार दरों में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती करके उन्हें 3.5% से घटाकर 3.25% कर दिया। इसके चलते शुरुआती कारोबार में भारतीय टेक शेयरों में बढ़त देखने को मिली। एनएसई निफ्टी 50 ने 4.4 अंक या 0.02% की बढ़त के साथ 25,762 पर खुला। बीएसई सेंसेक्स ने 46 अंक या 0.05% की बढ़त के साथ 84,437 पर शुरुआत की।

    ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट का IPO देगा दस्तक
    ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी का IPO कल यानी 12 दिसंबर को ओपन होगा। रिटेल निवेशक इसमें 16 दिसंबर तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस इश्यू के जरिए 10,600 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल होगा। जिसमें प्रूडेंशियल कॉरपोरेशन अपनी हिस्सेदारी का 9.9% हिस्सा बेच रही है।

    इस IPO के लिए रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 6 शेयर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹2,165 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो आपको ₹12,990 का इन्वेस्टमेंट करना होगा।

  • शेयर बाजार में आज दिखी हरियाली, Sensex में 100 से अधिक अंकों की बढ़त

    शेयर बाजार में आज दिखी हरियाली, Sensex में 100 से अधिक अंकों की बढ़त

    बिजनेसः दो दिन लगातार गिरावट के बाद शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में यह तेजी मामूली रही। निफ्टी आज बढ़त के साथ 25864.05 अंक पर खुला जबकि 30 सूचकांक वाला सेंसेक्स आज 84,607.49 अंक पर खुला था। थोड़ी देर बाद दोनों सूचकांक में तेजी से बढ़त दिखी जिसके बाद निफ्टी उछाल मारते हुए 25875.30 अंक पर पहुंच गया था, जोकि ओपनिंग से 35.65 अंक अधिक है और सेंसेक्स की बढ़त कुछ देर के बाद 100 से अधिक अंकों की हो गई।

    अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत दर पर घोषणा से पहले बैंकिंग और तेल शेयरों में मुनाफा वसूली हावी होने से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स करीब 436 अंक टूट गया जबकि निफ्टी में 121 अंकों की गिरावट रही।

    बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 436.41 अंक यानी 0.51 प्रतिशत गिरकर करीब 2 सप्ताह के निचले स्तर 84,666.28 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 719.73 अंक लुढ़ककर 84,382.96 पर आ गया था। इसी के साथ टॉप गेनर्स में TIPSFILMS, SCPL, AKSHOPTFBR, FOCUS, STCINDIA और TVVISION ने जगह बनाई।