Category: Business

  • 3 दिन की गिरावट के बाद सेंसेक्स में आया उछाल

    3 दिन की गिरावट के बाद सेंसेक्स में आया उछाल

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है। 3 दिनों की लगातार गिरावट ने निवेशकों की धड़कनें बढ़ा दी थीं, लेकिन बुधवार की सुबह बाजार ने शानदार वापसी करते हुए राहत की सांस दी। वैश्विक संकेतों में सुधार, रूस-यूक्रेन शांति की उम्मीदें और अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की संभावना ने भारंतीय बाजारों में नई ऊर्जा भर दी। इसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मजबूती के साथ खुले और शुरुआती घंटों में तेज उछाल दिखा दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 307.93 पॉइंट चढ़कर 84,894.94 पर पहुंचा; निफ्टी 93.5 पॉइंट चढ़कर 25,978.30 पर पहुंचा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 307.93 पॉइंट चढ़कर 84,894.94 पर पहुंचा; निफ्टी 93.5 पॉइंट चढ़कर 25,978.30 पर पहुंचा।

    दिसंबर सीरीज की मजबूत शुरुआत की उम्मीदें पहले से ही बाजार में पॉजिटिव ला रही थीं। अमेरिकी बाजारों में कल जोरदार रिकवरी हुई, जिससे एशियाई बाजार भी आज हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। रूस और यूक्रेन के बीच संभावित शांति समझौते की खबर ने ग्लोबल मार्केट को और स्थिर किया। अगर यह समझौता होता है तो रूसी तेल सप्लाई पर लगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध हट सकते हैं, जिससे क्रूड की कीमतों में नरमी आएगी।

    पिछले सत्र में गिरावट के बाद आज क्रूड ऑयल में हल्की रिकवरी दिखी। ब्रेंट क्रूड 0.3% बढ़कर 62.67 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 58.09 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। उधर, अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और रेट कट की उम्मीदों के बीच सोने में भी मजबूती देखने को मिली। एशियाई ट्रेडिंग में गोल्ड 4165 डॉलर प्रति औंस के करीब रहा।

    आज भारती एयरटेल सुर्खियों में रहा। ब्लॉक डील के जरिए कंपनी के प्रमोटर्स 3 करोड़ से ज्यादा शेयर बेच सकते हैं, जिसकी कुल वैल्यू करीब 7200 करोड़ रुपये है। फ्लोर प्राइस 3% डिस्काउंट पर 2100 रुपये तय किया गया है। मार्केट विशेषज्ञों का मानना है कि ग्लोबल संकेत सुधरने, क्रूड में स्थिरता और FII गतिविधियों में सुधार की उम्मीदों ने बाजार में नया भरोसा पैदा किया है। अगर ग्लोबल माहौल सपोर्टिव रहा, तो बाजार आने वाले दिनों में नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ सकता है।

     

  • Stock Market: धीमी शुरुआत के साथ Sensex-Nifty दोनों फ्लैट खुले

    Stock Market: धीमी शुरुआत के साथ Sensex-Nifty दोनों फ्लैट खुले

    बिजनेसः शेयर बाजार में आज सपाट शुरुआत हुई। दोनों प्रमुख सूचकांक BSE Sensex और NSE Nifty शुरुआती कारोबार में हरे रंग के निशान पर खुले। एनएसई निफ्टी-50 20 अंक या 0.08% गिरकर 25,940 पर खुला। बीएसई सेंसेक्स 86 अंक या 0.10% गिरकर 84,815 पर खुला। बैंक निफ्टी 38 अंक या 0.06% गिरकर 58,797 पर खुला। इसी तरह, छोटे और मिडकैप शेयर बेंचमार्क के अनुरूप थे। निफ्टी मिडकैप 16 अंक या 0.03% गिरकर 60,065 पर खुला

    शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 पर इस समय सबसे ज्यादा लाभ पाने वालों में डॉ रेड्डीज लैब, बीईएल, मैक्स हेल्थकेयर, इटरनल (ज़ोमैटो), और जेएसडब्ल्यू स्टील थे। दूसरी ओर, निफ्टी 50 पैक में प्रमुख पिछड़ने वालों में नेस्ले इंडिया, विप्रो, इंडिगो, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं। शुरुआती कारोबार में प्रमुख मूवर्स रहे शेयरों में एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एसबीआई और मैक्स हेल्थ सर्विसेज शामिल हैं जो सुबह के कारोबार में प्रमुख मूवर्स थे।

  • Stock Market में Positive शुरुआत, IT और Banking शेयर्स में बढ़त

    Stock Market में Positive शुरुआत, IT और Banking शेयर्स में बढ़त

    बिजनेसः सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत पाजिटिव हुई। सेंसेक्स करीब 100 अंक की तेजी के साथ 85,300 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की तेजी, ये 26,100 के स्तर पर आ गया। आज IT और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बढ़त है। वहीं एनर्जी और ऑटो शेयर्स में गिरावट है। सुदीप फार्मा के IPO का आज दूसरा दिन है। रिटेल निवेशक इसमें 25 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे।

    एशियाई बाजार: कोरिया का कोस्पी 0.97% ऊपर 3,890 पर और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 2.38% ऊपर 25,544 पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई आज बंद है। अमेरिकी बाजार: 21 नवंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.08% चढ़कर 46,245 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.88% और S&P 500 0.98% ऊपर बंद हुए।

    इससे पहले बीते हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट रही थी। शुक्रवार यानी 21 नवंबर को सेंसेक्स 401 अंक गिरकर 85,232 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 124 अंक की गिरावट रही, ये 26,068 के स्तर पर आ गया था।

  • Share Market: लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex में 250 अंक की गिरावट

    Share Market: लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex में 250 अंक की गिरावट

    बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा गिरकर 85,350 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 70 अंक की गिरावट है, ये 26,120 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में गिरावट है। वहीं, निफ्टी के 50 में से 44 शेयर नीचे हैं। NSE के सभी सेक्टरों में गिरावट है। सबसे ज्यादा गिरावट मेटल, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में है।

    जापान का निक्केई 2.15% नीचे 48,754 पर, कोरिया का कोस्पी 3.84% नीचे 3,851 पर और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 2.07% गिरकर 25,300 पर कारोबार कर रहे है। 20 नवंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.84% गिरकर 45,752 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 2.15% और S&P 500 1.56% नीचे बंद हुए।

    20 नवंबर को विदेशी निवेशक (FIIs) ने ₹283.65 करोड़ के शेयर और घरेलू निवेशक (DIIs- हमारे देश के बड़े फंड) ने ₹824.46 करोड़ के शेयर खरीदे। इस महीने अब तक- FIIs ने ₹12,074.94 करोड़ के शेयर बेचे हैं। वहीं, DIIs ने ₹51,159.55 करोड़ के शेयर खरीदे।

    इन शेयरों में उछालः दूसरी तरफ, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर 0.64 प्रतिशत चढ़कर कामकाज कर रहे थे, जबकि एशियन पेंट्स के शेयर 0.55 प्रतिशत उछाल के साथ ट्रेड कर रहे थे। इसके अलावा, TCS के शेयर 0.32 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ ट्रेड कर रहे थे, जबकि हिंदुस्तान यूनीलिवर लिमिटेड (HUL) के शेयरों में 0.27 प्रतिशत का बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, NTPC के शेयर 0.18 प्रतिशत चढ़कर कामकाज कर रहे थे।

  • Stock Market: तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex और Nifty में उछला

    Stock Market: तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex और Nifty में उछला

    बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार के कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ शुरुआत की।सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 85,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की बढ़त है, ये 26,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग और एनर्जी शेयर्स में आज बढ़त है। वहीं IT और फार्मा शेयर्स पर दबाव देखने को मिल रही है।

    एशियाई बाजार: जापान का निक्केई 3.25% ऊपर 50,115 पर, कोरिया का कोस्पी 3.18% ऊपर 4,054 पर और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.17% ऊपर 25,873 पर कारोबार कर रहा है।
    पिछले दिनी बुधवार को विदेशी निवेशक (FIIs) ने ₹1,694 करोड़ के शेयर और घरेलू निवेशक (DIIs- हमारे देश के बड़े फंड) ने ₹1,223 करोड़ के शेयर खरीदे। इस महीने अब तक- FIIs ने ₹12,358 करोड़ के शेयर बेचे, DIIs ने ₹50,335 करोड़ के शेयर खरीदे।

    IPO का आज दूसरा दिन
    एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजी के IPO का आज दूसरा दिन है, ये 21 नवंबर तक बोली के लिए खुला रहेगा। यह बुक-बिल्ट इश्यू ₹500 करोड़ का है, जिसमें 1.50 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू ₹180 करोड़ का है। साथ ही, 2.67 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) ₹320 करोड़ का होगा। प्राइस बैंड ₹114 से ₹120 प्रति शेयर रखा गया है।

  • Stock Market में थमी तेजी, Sensex 278 अंक टूटा, Nifty50 में 100 अंक से अधिक की गिरावट

    Stock Market में थमी तेजी, Sensex 278 अंक टूटा, Nifty50 में 100 अंक से अधिक की गिरावट

    बिजनेसः निफ्टी विकली एक्सपायरी के दिन बाजार में गिरावट देखने को मिली। प्रमुख सूचकांकों में 0.4 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में करीब 278 अंक गिरा जबकि निफ्टी50 में 100 अंक से अधिक गिरावट आई। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.48% और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.85% गिरावट आई। सभी सेक्टरल इंडेक्स लाल निशान में थे। इनमें निफ्टी मेटल इंडेक्स 1.5 प्रतिशत, निफ्टी रियलिटी 1.4 प्रतिशत और निफ्टी आईटी 0.8 प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा गिरे।

    मेटल और रियल्टी शेयरों में गिरावट की वजह से घरेलू शेयर बाजार में 6 दिनों से आ रही तेजी आज थम गई। बीएसई सेंसेक्स 277.93 अंक यानी 0.33% गिरावट के साथ 84,673.02 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स भी 103.40 अंक यानी 0.4% गिरकर 25,910.05 अंक पर आ गया।

    वहीं टॉप गेनर्स की बात की जाए तो इनफोसिस, समवर्धना मदरसन इंटरनेशनल, एलटीआई इनडट्री, और एचसीएल ने जगह बनाई। इसी के साथ जेएसडब्ल्यू एनर्जी, टाटा मोटर्स पेसनजर्स, अडानी ग्रीन एनर्जी गिरावट के साथ ट्रेड करते नजर आए।

  • Share Market: एक दिन की तेजी के बाद फिर गिरा बाजार, Sensex 200 अंक लुढ़का

    Share Market: एक दिन की तेजी के बाद फिर गिरा बाजार, Sensex 200 अंक लुढ़का

    बिजनेसः शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट पाई जा रही है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 84,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 25,950 पर कारोबार कर रहा है। आज फाइनेंस, IT और मेटल शेयर्स में गिरावट है।

    सोमवार को सेंसेक्स 388.17 अंक की तेजी के साथ 84,950.95 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 103.40 अंक की तेजी के साथ 26,013.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ। सोमवार को एनएसई पर 3,253 शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1651 शेयर तेजी, 1523 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा, 79 शेयरों के रेट में कोई अंतर नहीं आया।

    17 नवंबर को विदेशी निवेशक (FIIs) ने ₹771 करोड़ और घरेलू निवेशक (DIIs- हमारे देश के बड़े फंड) ने ₹1,200 करोड़ के शेयर खरीदे। इस महीने अब तक- FIIs ने ₹13,210 करोड़ के शेयर बेचे, DIIs ने ₹42,817 करोड़ के शेयर खरीदे।

    कल से ओपन होगा एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजी का IPO
    एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजी का IPO 19 नवंबर को खुलेगा और 21 नवंबर को बंद होगा। यह बुक-बिल्ट इश्यू ₹500 करोड़ का है, जिसमें 1.50 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू ₹180 करोड़ का है। साथ ही, 2.67 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) ₹320 करोड़ का होगा। प्राइस बैंड ₹114 से ₹120 प्रति शेयर रखा गया है।

  • Stock Market में तेजी, Sensex में 200 और Nifty में 50 अंक का उछाल

    Stock Market में तेजी, Sensex में 200 और Nifty में 50 अंक का उछाल

    बिजनेसः सोमवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 84,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 25,950 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग, ऑटो और एनर्जी शेयर्स में ज्यादा तेजी है।

    19 नवंबर से ओपन होगा एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजी का IPO
    एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजी का IPO 19 नवंबर को खुलेगा और 21 नवंबर को बंद होगा। यह बुक-बिल्ट इश्यू ₹500 करोड़ का है, जिसमें 1.50 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू ₹180 करोड़ का है। साथ ही, 2.67 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) ₹320 करोड़ का होगा। प्राइस बैंड ₹114 से ₹120 प्रति शेयर रखा गया है।

    1 शेयर पर फ्री मिलेंगे 2 बोनस शेयर
    Thyrocare Technologies Limited के शेयर 17 नवंबर को बाजार में फोकस में रहेंगे। दरअसल कंपनी ने अपने पहले बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट का एलान किया है, जिसके बाद निवेशकों की नजरें इस स्टॉक पर टिकी रहेंगी। कंपनी ने बताया कि Bonus Share की रिकॉर्ड डेट 28 नवंबर तय की गई है। इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें फ्री में Bonus Share मिलेंगे।

     

  • बिहार चुनावों के बीच Stock Market में सुस्ती, Sensex-Nifty फिसले

    बिहार चुनावों के बीच Stock Market में सुस्ती, Sensex-Nifty फिसले

    बिजनेसः बिहार विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती के बीच शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दिखी। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 284.68 अंक गिरकर 84,193.99 पर, निफ्टी 88.25 अंक गिरकर 25,790.90 पर कारोबार करता दिखा। वहीं, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे गिरकर 88.74 पर आ गया।

    सेंसेक्स के 30 में 20 शेयरों में गिरावट है। टाटा मोटर्स कॉमर्शियल व्हीकल (TMCV) का शेयर 3.3% गिरा है। इसके अलावा, इंफोसिस और टेक महिंद्रा का शेयर भी नीचे कारोबार कर रहा है। BEL और जोमैटो ऊपर हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में गिरावट है। NSE के फार्मा, बैंकिंग और मीडिया सेक्टर में तेजी है। IT, मेटल और ऑटो शेयरों में आज गिरावट है।

    ग्लोबल मार्केट का हालः एशियाई बाजार सुबह से ही भारी गिरावट में थे। कई इंडेक्स 2% तक टूटे। अमेरिका के डाऊ, नैस्डैक और एसएंडपी 500 भी 1.7% से 2.3% तक गिरकर बंद हुए। वजह-टेक शेयरों में एक और दौर की बिकवाली और फेडरल रिज़र्व की रेट कट को लेकर अनिश्चितता।

  • Stock Market: हरे निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty में दिखा उछाल

    Stock Market: हरे निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty में दिखा उछाल

    बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत वीरवार को पॉजिटिव हुई। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 59 अंक उछलकर 84525 के लेवल पर खुला। वहीं, निफ्टी-50 30 अंक चढ़कर 25906 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की। इस बीच, बैंक निफ्टी 74 अंक या 0.13 परसेंट की गिरावट के साथ 58200 पर खुला। इसी तरह से स्मॉल और मिडकैप शेयरों में भी सुस्ती रही। निफ्टी मिडकैप 60910 पर सपाट खुला।

    सुबह के कारोबार में निफ्टी 50 में इस समय सबसे ज्यादा बढ़त हासिल करने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, हिंडाल्को, भारती एयरटेल और इंडिगो शामिल रहे। वहीं, टाटा मोटर्स सीवी, ओएनजीसी, बीईएल, इटरनल (जोमैटो) और ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

    ग्लोबल मार्केट का हाल
    वॉल स्ट्रीट पर रात भर चले उतार-चढ़ाव वाले सेशन के बाद आज एशियाई बाजारों में तेजी देखी गई है। अमेरिका में इस हफ्ते के आखिर तक शटडाउन खुलने की उम्मीदों के बीच निवेशकों की नजर यहां के घटनाक्रमों पर बनी हुई है। जापान का निक्केई 225 0.4 परसेंट बढ़ा, दक्षिण कोरिया के कोस्पी ने 0.3 परसेंट तक की बढ़त हासिल की, जबकि हांगकांग के हैंग सेंग में 0.2 परसेंट की गिरावट आई।

    वहीं, अगर अमेरिकी शेयर बाजार की बात करें, तो S&P 500 इंडेक्स पूरे कारोबार के दौरान फ्लैट नोट पर बना रहा है। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट 0.26 परसेंट तक गिरा, जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज ने 0.68 परसेंट की बढ़त हासिल की।

    आज हीरो मोटोकॉर्प, आयशर मोटर्स, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, एल्केम लैबोरेटरीज, इप्का लैबोरेटरीज, नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी, वोल्टास, अपोलो टायर्स, भारत डायनेमिक्स, दिलीप बिल्डकॉन, जीएमआर एयरपोर्ट्स, जुबिलेंट फूडवर्क्स, संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल, मुथूट फाइनेंस, एनबीसीसी (इंडिया), न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी, ओर्कला इंडिया, पेज इंडस्ट्रीज, पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट, टीटागढ़ रेल सिस्टम्स और टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस जैसी कंपनियां अपने सितंबर तिमाही के नतीजे का ऐलान करेंगी।