Category: Business

  • Stock Market: Sensex 200 अंक चढ़कर 76,500 पर पहुंचा, Realty के Shares में 2.7% की तेजी

    Stock Market: Sensex 200 अंक चढ़कर 76,500 पर पहुंचा, Realty के Shares में 2.7% की तेजी

    बिजनेसः हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स करीब 200 अंक चढ़कर 76,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक की तेजी है, ये 23250 के स्तर पर है। निफ्टी रियल्टी में 2.7% की तेजी है। फार्मा और ऑटो करीब 1% ऊपर हैं। आज अमेरिकी बाजार के सभी इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड कर रहा है। वहीं एशियाई बाजार के लगभग सभी इंडेक्स में भी गिरावट देखी जा रही है। ऐसा लग रहा है कि अमेरिकी बाजारों का असर भारतीय बाजारों में भी हो रहा है।

    एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 0.37% की तेजी है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.67% की गिरावट है। चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.68% नीचे है। 20 मार्च को अमेरिका का डाओ जोंस 0.027% गिरकर 41,953 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.33% और S&P 500 इंडेक्‍स में 0.22% की गिरावट रही। 20 मार्च को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 3,239.14 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,136.02 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। 20 मार्च को सेंसेक्स में 899 अंक (+1.19%) की तेजी रही, ये 76,348 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 283 अंक (+1.24%) चढ़कर 23,190 के स्तर पर बंद हुआ।

    NSE के सभी 19 सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान बंद हुए। आईटी और ऑटो शेयर सबसे ज्यादा चढ़े। निफ्टी ऑटो में 1.42% की तेजी रही। FMCG, मीडिया, रियल्टी और मेटल इंडेक्स में भी 1% से ज्यादा की तेजी रही। बैंकिंग इंडेक्स 0.72% चढ़ा।

  • सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें नए रेट

    सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें नए रेट

    बिजनेसः दिन-ब-दिन सोना-चांदी नई ऊंचाईयों को छूता जा रहा है। आज सोने के भाव 89,000 के लेवल को क्रॉस कर गए हैं। MCX पर सोने का भाव 0.46 फीसदी मजबूती के साथ 89,006 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत 0.71 फीसदी बढ़त के साथ 1,00,635 रुपए प्रति किग्रा पर है।

    बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 700 रुपए के उछाल के साथ 91,950 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। इसके अलावा, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिकी आर्थिक मंदी की चिंताओं ने सुरक्षित-संपत्तियों की मांग को बरकरार रखा है। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 91,250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 700 रुपए बढ़कर 91,500 रुपए प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गया।

  • Stock Market: दो दिनों की मजबूती के बाद Market में सपाट शुरुआत; Sensex 73 अंक चढ़ा

    Stock Market: दो दिनों की मजबूती के बाद Market में सपाट शुरुआत; Sensex 73 अंक चढ़ा

    बिजनेसः शेयर बाजार में 2 दिन की मजबूती के बाद बाजार बुधवार सपाट खुला। सेंसेक्स में करीब 70 अंक की तेजी है, ये 75,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 40 अंक की तेजी है, ये 22,870 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी है। सबसे ज्यादा तेजी टाटा स्टील, जोमैटो और बजाज फाइनेंस में करीब 2% की है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 38 में तेजी और 12 में गिरावट है। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में IT में सबसे ज्यादा 1.71% की गिरावट है। वहीं मेटल में 1.36% और रियल्टी में 1.25% और सरकारी बैंकों के शेयर में 1.05% की तेजी है।

    एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 0.69% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 0.072% की तेजी है। जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.020% नीचे कारोबार कर रहा है। कल यानी मंगलवार, 18 मार्च को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1,462.96 करोड़ रुपए और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,028.15 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

    20 मार्च को ओपन होगा एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस का IPO
    एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 20 मार्च को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 25 मार्च तक बिडिंग कर सकेंगे। 28 मार्च को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

  • Stock Market में उछाल, Sensex 400 अंक से ज्यादा चढ़कर खुला

    Stock Market में उछाल, Sensex 400 अंक से ज्यादा चढ़कर खुला

    बिजनेसः ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन मजबूत खुला। सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 50 आज 126.8 अंक बढ़कर 22635.55 के लेवल पर कारोबार कर रहा था, वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 414.67 अंक उछलकर 74584.62 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी बैंक भी 384.5 अंक की जोरदार तेजी के साथ 48738.65 के लेवल पर था।

    प्री-ओपनिंग सत्र में भी दोनों घरेलू सूचकांक यानी सेंसेक्स और निफ्टी, बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। आज के कारोबार में टाटा मोटर्स, रेलिगेयर एंटरप्राइजेज, आईआरईडीए, स्विगी, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इरकॉन इंटरनेशनल, आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट, जेएम फाइनेंशियल, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, एनबीसीसी इंडिया फोकस में रहने वाले शेयरों में शामिल हैं।

    अमेरिकी फेडरल रिजर्व आज अपनी दो दिनों की बैठक शुरू कर रहा है। फेड के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने संकेत दिया है कि बढ़ते टैरिफ से मुद्रास्फीति को नियंत्रित करना मुश्किल हो सकता है। आखिरी नीतिगत फैसला 19 मार्च को घोषित किया जाएगा। इसके अलावा, वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट देखी जा रही है। वैश्विक अनिश्चितता और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के कारण बीते 17 मार्च को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमतों में 90,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी जारी रही।

  • Stock Market में हरियाली; Sensex 500 अंक चढ़ा, Nifty में भी तेजी

    Stock Market में हरियाली; Sensex 500 अंक चढ़ा, Nifty में भी तेजी

    बिजनेसः हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 500 पॉइंट से ज्यादा चढ़कर 74,350 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 150 अंकों से ज्यादा की तेजी है, यह 22,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मेटल, ऑटो और फार्मा शेयरों में खरीदारी है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.59% चढ़ा है। फार्मा इंडेक्स में भी 1.40% की तेजी है। मेटल इंडेक्स 1% से ज्यादा चढ़कर कारोबार कर रहा है। बैंक और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में आधा फीसदी की तेजी है। आईटी और रियेल्टी सेक्टर में गिरावट है।

    एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.19%, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.31% और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.28% की तेजी है। 13 मार्च को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 792 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 1,723 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

  • SEBI की अप्रूवल, LG India लाएगा इतने करोड़ का IPO

    SEBI की अप्रूवल, LG India लाएगा इतने करोड़ का IPO

    बिजनेसः साउथ कोरिया की LG इलेक्ट्रॉनिक्स जल्द ही अपनी भारतीय यूनिट का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानि IPO लाने वाली है। मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी SEBI ने LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के ड्राफ्ट पेपर्स को अप्रूवल दे दिया है। इस IPO का इशू साइज 15,000 करोड़ रुपए होगा।

    यह इश्यू ऑफर फॉर सेल है, इसके जरिए 10 रुपए फेस वैल्यू के 10.18 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी। कंपनी को IPO से कोई इनकम नहीं होगी। इससे पहले कंपनी ने 19 दिसंबर को SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल किया था।

    इस इश्यू साइज के साथ यह पब्लिक इश्यू देश के अब तक के टॉप-5 सबसे बड़े IPO में से एक होगा। DRHP में मॉर्गन स्टेनली, जेपी मॉर्गन, एक्सिस कैपिटल, बोफा सिक्योरिटीज और सिटीग्रुप को इस इश्यू का लीड मैनेजर बनाया गया है।

  • एलन मस्क के साथ जुड़े अंबानी, करेंगे ये Business

    एलन मस्क के साथ जुड़े अंबानी, करेंगे ये Business

    नई दिल्लीः देश के दिग्गज बिजनेस रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की कंपनी जियो प्लेटफार्म लिमिटेड ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया है कि जियो एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स के साथ स्टारलिंक ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस के लिए एक एग्रीमेंट कर रहा है।

    इस समझौते के बाद अब भारत के ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों सहित पूरे देश में सैटेलाइट आधारित ब्रॉडबैंड सेवाएं मिलने लगेंगी। इससे उन दुर्गम इलाकों को भी आसानी से कनेक्ट किया जा सकेगा जहां कनेक्टिविटी पहुंचाना मुश्किल है। समझौते में शामिल कंपनियों में से एक जियो जहां दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटर है तो वहीं स्टारलिंक दुनिया का अग्रणी लो अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन ऑपरेटर है। ज‍ियो से पहले मंगलवार को एयरटेल ने एलन मस्‍क की स्‍टारल‍िंक से कोलैबरेशन करने का ऐलान क‍िया था। खास बात यह है क‍ि भारत में स्‍टारल‍िंक के दो ही प्रमुख प्रति‍द्वंद्वी हैं। दोनों से ही स्‍टारल‍िंक ने हाथ म‍िला ल‍िया है।

    जियो के ग्राहकों को स्टारलिंक के सॉल्युशन्स जियो-स्टोर्स के साथ ऑनलाइन भी उपलब्ध होंगे। जियो ने अपने बयान में कहा है कि स्पेसएक्स के साथ समझौते से विश्वसनीय इंटरनेट पूरे भारत में सभी उद्यमों, छोटे और मध्यम व्यवसायों और समुदायों को सुलभ कराया जा सकेगा। स्टारलिंक सबसे चुनौतीपूर्ण स्थानों पर तेज और किफायती तरीके से हाई स्पीड इंटरनेट का विस्तार करके जियोएयरफाइबर और जियोफाइबर का पूरक साबित होगा।

    इस एग्रीमेंट का असर आज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी के शेयरों पर भी नजर आया है। कंपनी के शेयर सुबह के सत्र में 1.05% की तेजी के साथ 1260 रुपए ट्रेड करते हुए नजर आए हैं। बीते मंगलवार को शेयर 1247 रुपए पर बंद हुआ था।

  • Share Market: हरे निशान पर खुले Sensex-Nifty, उतार-चढ़ाव जारी

    Share Market: हरे निशान पर खुले Sensex-Nifty, उतार-चढ़ाव जारी

    बिजनेसः घरेलू शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान पर खुले। शेयर बाजार सूचकांकों ने कारोबार सत्र की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की, लेकिन दलाल स्ट्रीट पर उतार-चढ़ाव की वजह से इसमें उठापटक देखी गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 102.66 अंक बढ़कर 74,204.98 अंक पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 23.60 अंक बढ़कर 22,521.50 अंक पर आ गया। करीब 1594 शेयरों में तेजी, 693 शेयरों में गिरावट और 123 शेयरों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। निफ्टी पर टाटा मोटर्स, सन फार्मा, पावर ग्रिड कॉर्प, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एनटीपीसी में सबसे ज्यादा तेजी दिख रही है। जबकि इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, विप्रो, टीसीएस और ट्रेंट में गिरावट दिख रही है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों के असर और उनके आर्थिक नतीजों को लेकर बढ़ती वैश्विक अनिश्चितता के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार सूचकांक सपाट बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 12.85 अंक या 0.02 फीसद की गिरावट के साथ 74,102.32 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 37.60 अंक या 0.17 फीसद बढ़कर 22,497.90 पर बंद हुआ।

  • Stock Market: Sensex 400 अंक लुढ़का, Nifty में भी 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट

    Stock Market: Sensex 400 अंक लुढ़का, Nifty में भी 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट

    बिजनेसः अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट के बाद हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स भी 400 पॉइंट की गिरावट के साथ 73,700 से नीचे कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंकों की गिरावट है, ये 22,350 पर आ गया है। सबसे ज्यादा गिरावट IT, मीडिया और मेटल शेयरों में है। निफ्टी ITटी, मीडिया और मेटल इंडेक्स करीब 1.50% नीचे हैं। निफ्टी PSU बैंक, निफ्टी रियल्टी, ऑटो और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में भी करीब 1% की गिरावट है। इंडसइंड बैंक का शेयर 10% नीचे है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ पॉलिसी के कारण डाओ जोन्स 890 अंक (2.08%) गिरकर 41,911 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 4.00% की गिरावट आई। ये 728 अंक गिरकर 17,468 पर आ गया है। S&P 500 इंडेक्स में 2.70% की गिरावट आई है।

    बाजार में गिरावट का कारण
    रेसिप्रोकल टैरिफ (जैसा को तैसा) लगाने की ट्रम्प की धमकी से बाजार में अनिश्चितता है। ट्रम्प ने कहा, ‘हम रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएंगे। चाहे वो कोई भी देश हो- भारत या चीन, वे हम पर जितना चार्ज करते हैं, हम भी उतना ही करेंगे। हम व्यापार में बराबरी चाहते हैं।

    रेसिप्रोकल का मतलब होता है- तराजू के दोनों पलड़े को बराबर कर देना। यानी एक तरफ 1 किलो भार है तो दूसरी तरफ भी एक किलो वजन रख कर बराबर कर देना। ट्रम्प इसे ही बढ़ाने की बात कर रहे हैं। यानी भारत अगर कुछ चुनिंदा वस्तुओं पर100% टैरिफ लगाता है, तो अमेरिका भी उस तरह के प्रोडक्ट्स पर 100% टैरिफ लगाएगा।

  • Stock Market: Sensex में 200 अंक की तेजी, Banking और Metal शेयर्स में बढ़त

    Stock Market: Sensex में 200 अंक की तेजी, Banking और Metal शेयर्स में बढ़त

    बिजनेसः शेयर बाजार में आज सपाट ओपनिंग देखने को मिली है। सेंसेक्स 142 अंकों की तेजी के साथ 74,474 पर खुला है। जिसमें अभी 200 अंक से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है। वहीं निफ्टी मेें 100 अंक की तेजी के साथ वह 22,651 पर कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी में हलकी तेजी देखने रही। बैंक निफ्टी 80 अंक तेजी के साथ 48,550 पर कारोबार कर रहा है। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी ऑटो, आईटी और FMCG इंडेक्स में बिकवाली देखी जा रही है। वहीं निफ्टी मेटल, फार्मा और रियल्टी सेक्टर के इंडेक्स में शानदार तेजी देखने को मिल रही है।

    पिछले हफ्ते आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में शुरुआती गिरावट के बाद शानदार रिकवरी देखने को मिली। डाओ जोंस 625 अंक की गिरावट से उबरकर 225 अंक ऊपर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक भी 5 महीने के निचले स्तर से उबरकर 125 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ।