Category: Business

  • Stock Market: Sensex में 200 अंक और Nifty में 50 अंक से ज्यादा की तेजी

    Stock Market: Sensex में 200 अंक और Nifty में 50 अंक से ज्यादा की तेजी

    बिजनेसः वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को लगभग सपाट लेवल पर ओपन हुए। जिसके बाद सेंसेक्स में तेजी दिखी, करीब 200 अंक की तेजी के साथ 74,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की तेजी है, ये 22,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 19 में तेजी और 31 गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के IT सेक्टर में गिरावट और ऑटो सेक्टर में तेजी है।

    पिछले ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 856.65 अंक या 1.14 प्रतिशत गिरकर 74,454.41 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 242.55 अंक या 1.06 प्रतिशत गिरकर 22,553.35 पर बंद हुआ। एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 1.13%, कोरिया के कोस्पी में 0.42%, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.62% और चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.14% की गिरावट है।

  • Stock market: Sensex में 700 और Nifty में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट

    Stock market: Sensex में 700 और Nifty में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट

    बिजनेसः शेयर बाजार में जारी भूचाल खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। भारतीय शेयर बाजार में बीते कारोबारी हफ्ते में बड़ी गिरावट देखने के बाद सोमवार को शेयर मार्केट लाल निशान में खुला। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 74,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंक की गिरावट है, ये 22,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट और केवल एक में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 48 में गिरावट और केवल दो में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में सभी में गिरावट है। सबसे ज्यादा रियल्टी सेक्टर में 1.17% और PSU यानी सरकारी बैंकों के इंडेक्स में 1.01% की गिरावट है।

    सबसे ज्यादा गिरावट Zomato के शेयर में देखने को मिली। शेयर बाजार पर एक बार फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ लगाने की धमकी का असर देखने को मिला है।

  • दिल खोलकर क्रिकेट देख सकेंगे फैंस, Jio ने Launch किया नया Prepaid Plan

    दिल खोलकर क्रिकेट देख सकेंगे फैंस, Jio ने Launch किया नया Prepaid Plan

    बिजनेसः ICC Champions Trophy 2025 की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान लोगों में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैत को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। ऐसे मौके को मजेदार बनाने के लिए जियो ने एक नया प्री-पेड प्लान पेश किया है। Reliance Jio ने एक नया JioHotstar एंटरटेनमेंट प्लान लॉन्च कर दिया है। इस 195 रुपये वाले JioHotstar प्लान में यूजर्स को 15 जीबी डेटा दिया जा रहा है। इस मोबाइल सब्सक्रिप्शन प्लान का मकसद क्रिकेट फैन्स के व्यूइंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना है, जिससे यूजर्स लाइव मैच की लाइव स्ट्रीम का लुत्फ उठा सके।

    इस प्लान में यूजर्स को 15GB डेटा और 90 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इस प्लान के साथ जियोहॉटस्टार का फ्री मोबाइल सब्सक्रिप्शन प्लान मिलेगा। मतलब इस पैक से मोबाइल पर ही जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन का लुत्फ उठाया जा सकेगा। इसी जियोहॉटस्टार पर भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के साथ चैंपियन्स ट्रॉफी के सारे मैच का प्रसारण किया जाएगा। बता दें कि इस प्लान में वॉइस कॉलिंग और SMS की सुविधा नहीं मिलेगी।

  • Set Top Box Users के लिए खुशखबरी, हुए नए बदलाव

    Set Top Box Users के लिए खुशखबरी, हुए नए बदलाव

    बिजनेसः सेट-टॉप बॉक्स उपयोगकर्ताओं के लिए राहत भरी खबर आई है। अब उन्हें सर्विस प्रोवाइडर बदलने पर नया सेट-टॉप बॉक्स खरीदने की जरूरत नहीं होगी। पहले टाटा स्काई से एयरटेल या किसी अन्य सेवा प्रदाता में शिफ्ट होने पर ग्रहाकों को अपना सेट-टॉप बॉक्स भी बदलना पड़ता था लेकिन अब इस झंझट से छुटकारा मिल गया है।

    भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने विभिन्न प्रसारकों के बीच एक ही सेट-टॉप बॉक्स के इस्तेमाल और बुनियादी ढांचे को साझा करने की सिफारिश की है। इसके अलावा ट्राई ने आईपीटीवी सेवा प्रदाताओं के लिए न्यूनतम कुल संपत्ति की आवश्यकताओं को भी कम करने की बात कही है। इस फैसले से उपभोक्ताओं को अधिक सुविधा मिलेगी और अतिरिक्त खर्च से भी बचा जा सकेगा।

    ट्राई ने दूरसंचार अधिनियम-2023 के तहत प्रसारण सेवाओं के प्रावधान के लिए सेवा प्राधिकरणों के ढांचे पर अपनी सिफारिशें जारी कीं। इस अधिनियम ने टेलीग्राफ कानून, 1885 की जगह ली है। नियामक ने कहा कि सिफारिशों का मकसद प्रसारण क्षेत्र में वृद्धि को प्रोत्साहन देना और कारोबारी सुगमता को बढ़ावा देना है। नियामक ने प्रसारण सेवा प्रदाताओं के साथ ही दूरसंचार सेवा प्रदाताओं/ बुनियादी ढांचा सुविधा देने वालों के बीच स्वैच्छिक आधार पर बुनियादी ढांचे को साझा करने की सिफारिश की है। ट्राई ने कहा कि जहां भी तकनीकी और व्यावसायिक रूप से संभव हो, बुनियादी ढांचे को साझा करना चाहिए।

    सिफारिशों में उपभोक्ता के लिए टेलीविजन चैनल वितरण सेवाओं के विकल्प बढ़ाने और इलेक्ट्रॉनिक कचरे को कम करने के लिए विभिन्न सेवाप्रदाताओं के लिए एक ही सेट-टॉप बॉक्स के इस्तेमाल की बात कही गई है। इसके साथ ही ट्राई ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए आईपीटीवी सर्विस देने की न्यूनतम नेटवर्थ 100 करोड़ रुपए की शर्त को हटाने की भी सिफारिश की है। साथ ही रेडियो ब्रॉडकास्टिंग सेवाओं को तकनीकी रूप से अधिक सक्षम बनाने पर जोर दिया है।

  • गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex में 300 अंकों की फिसलन

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex में 300 अंकों की फिसलन

    बिजनेसः शेयर मार्कीट की वीरवार को कमजोर ओपनिंग के साथ शुरुआत हुई। बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स में 300 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, जबकि निफ्टी भी 70 अंक गिरा हुआ था। बैंक निफ्टी में 150 अंकों की कमजोरी थी। ओपनिंग के साथ निफ्टी पर ITC, Maruti, Airtel जैसे बड़े शेयरों में गिरावट दिख रही थी। HDFC Bank में कमजोरी से बैंक निफ्टी दबाव में था। ऑटो और FMCG इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली।

    करीब 1 बजे तक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर ही ट्रेड करते नजर आए। तब निफ्टी-50 करीब 53.20 अंकों से गिरकर 22880 पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं सेंसेक्स 270 अंकों की गिरावट के साथ 75670 पर ट्रेड करता नजर आया। सबसे ज्यादा ट्रेड होने वाले शेयरों में पिरामल फार्मा, अमारा राजा एनर्जी व रेल विकास निगम ने अपनी जगह बनाई। वहीं टॉप लूजर में मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक और टाटा कंज्यूमर नजर आए।

    कमोडिटी बाजार में सोना 2950 डॉलर के ऊपर सुस्त दिखा तो चांदी 33 डॉलर के ऊपर सपाट थी। घरेलू बाजार में सोना 250 रुपए गिरकर 85,900 के नीचे तो चांदी 500 रुपए फिसलकर 96,400 के नीचे बंद हुई थी। कच्चा तेल लगातार तीसरे दिन हल्की बढ़त के साथ 76 डॉलर के ऊपर था। मार्च सीरीज से IREDA और Tata Tech भी F&O में शामिल होंगे। अब कुल 6 नए शेयरों की एंट्री होगी।

  • Stock market: Sensex में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट, Pharma Sector में बिकवाली

    Stock market: Sensex में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट, Pharma Sector में बिकवाली

    बिजनेसः सेंसेक्स बुधवार को निगेटिव में खुला। 100 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 75,840 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 40 अंक की गिरावट है, ये 22,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कारोबारी सत्र के दौरान इंडियन ओवरसीज बैंक, लार्सन एंड टूब्रो, कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, सेलो वर्ल्ड, आरबीएम इंफ्राकॉन, भारती एयरटेल, वोलर कार, पीएस राज स्टील्स और मैक्सवोल्ट एनर्जी इंडस्ट्रीज के शेयर फोकस में हैं. वहीं, सबसे ज्यादा बिकवाली फार्मा सेक्टर के शेयरों में देखने को मिल रही है।

    सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और 5 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में गिरावट और 7 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के फार्मा सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.81% की गिरावट है। एशियाई बाजार में कोरिया के कोस्पी में 1.93% की तेजी है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.50% की गिरावट और चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.54% की तेजी है। 18 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4,786.56 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी 3,072.19 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

  • Stock Market: शेयर बाजार की Flat शुरुआत, Sensex 100 अंकों से अधिक लुढ़का

    Stock Market: शेयर बाजार की Flat शुरुआत, Sensex 100 अंकों से अधिक लुढ़का

    बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को फ्लैट ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 76.85 अंक बढ़कर 76,073 तक पहुंचा, लेकिन जल्द ही 121 अंकों की गिरावट के साथ 75,875 पर आ गया। इसी तरह Nifty भी 4.15 अंक की हल्की बढ़त के साथ खुलने के बाद शुरुआती कारोबार में 43 अंकों की गिरावट के साथ 22,915 पर ट्रेड करता दिखा। भारतीय बाजार पर आज मिले-जुले एशियाई बाजारों का असर दिखा। ग्लोबल संकेत कमजोर रहे, जिससे भारतीय बाजार में भी उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला।

    आज के बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। कुछ Banking & IT Stocks बढ़त में रहे, तो वहीं Metal & Energy Stocks दबाव में दिखे। भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, अपोलो हॉस्पिटल्स, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक आज टॉप गेनर्स में शामिल रहे। वहीं, टाटा स्टील, NTPC, ONGC, JSW स्टील, Bajaj Finserv टॉप लूजर्स में शामिल थे।

  • Stock market: पहले दिन Red zone में खुला बाजार, Sensex में 500 अंक से ज्यादा की गिरावट

    Stock market: पहले दिन Red zone में खुला बाजार, Sensex में 500 अंक से ज्यादा की गिरावट

    बिजनेसः हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 75,430 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 अंक की गिरावट है, ये 22,770 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
    सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में गिरावट और 9 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.69% की गिरावट है।

    एशियाई बाजार में कोरिया के कोस्पी में 0.74% की तेजी है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.16% की गिरावट और चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.083% की तेजी रही। 14 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4,294.69 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 4,363.87 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

  • Bank ने निकाली नौकरियां, इस दिन तक करें Apply

    Bank ने निकाली नौकरियां, इस दिन तक करें Apply

    बिजनेसः बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बढ़िया अवसर है। उम्मीदवार जो भी बैंक की नौकरी पाने की सोच रहे हैं, उनके लिए एक अच्छा अवसर है। इसके लिए इंडियन बैंक ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (INDRSETI) के तहत असिस्टेंट के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है।

    उम्मीदवार जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करने पर विचार कर रहे हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो कोई भी यहां काम करने की इच्छा रखते हैं, तो वे 3 मार्च 2025 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

    इंडियन बैंक के इस भर्ती के लिए जो कोई भी आवेदन करने की इच्छा रखते हैं, उनकी न्यूनतम आयु सीमा 22 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होनी चाहिए। इन पदों के लिए जो कोई भी आवेदन कर रहे हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से BSW/B.A/B.Com की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर का नॉलेज होना आवश्यक है। साथ ही ऑफिस असिस्टेंट के रूप में कार्य करने का अनुभव भी होना चाहिए। इसके अलावा लोकल लैंग्वेज (बोलने और लिखने में) एफिशिएंसी होनी चाहिए।

  • UPI ने सुविधाओं में किया इजाफा, फेल Transactions पर Refund System हुआ तेज

    UPI ने सुविधाओं में किया इजाफा, फेल Transactions पर Refund System हुआ तेज

    बिजनेसः आज जैसे-जैसे दुनियां में नए-नए अविष्कार हो रहे हैं वैसे-वैसे ही लोगों के जिंदगी
    जीने का तरीका भी आसान होता जा रहा है। पहले लोगों को पैसों के लेनदेन के लिए कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता था लेकिन जब से UPI सिस्टम आ गया है तब से लोगों के लिए लेनदेन करना काफी आसान हो गया है। वहीं अपने यूजर्स को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए आनलाइन पेमेंट एप्प कई तरह के इनोवेशन करते रहते हैं।

    इसी तरह ही आनलाइन पेमेंट करने वाले यूजर्स के लिए UPI ने सुविधाओं में इजाफा किया है। अब फेल हुए UPI ट्रांजैक्शन या अटके हुए पैसों के रिफंड के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने चार्जबैक अनुरोधों की स्वीकृति और अस्वीकृति प्रक्रिया को ऑटोमेटेड कर दिया है। इससे बैंकिंग प्रक्रिया तेज होगी और रिफंड जल्द जारी किया जाएगा। पहले ग्राहकों को बैंक में शिकायत दर्ज करानी पड़ती थी और रिफंड की प्रक्रिया में समय लगता था लेकिन अब यह पहले से अधिक तेज और प्रभावी हो गया है।

    10 फरवरी, 2025 को जारी एक सर्कुलर में एनपीसीआई ने कहा है कि नए नियम के तहत, लाभार्थी बैंकों द्वारा दाखिल किए गए ट्रांजेक्शन क्रेडिट कन्फर्मेशन (टीसीसी) या रिटर्न रिक्वेस्ट (आरईटी) के आधार पर चार्जबैक अनुरोध या तो ऑटोमेटेड रूप से स्वीकार या अस्वीकार कर दिए जाएंगे। TCC या RET लेन-देन की स्थिति के बारे में संचारक के रूप में कार्य करता है, यह दर्शाता है कि पैसा लाभार्थी बैंक के पास है या नहीं।

    यदि पैसा पहले से ही लाभार्थी बैंक के पास है, तो लेन-देन सफल माना जाता है और चार्जबैक अनुरोध की कोई आवश्यकता नहीं है। अगर किसी कारण से लाभार्थी बैंक में पैसा जमा नहीं किया जा सका, तो इसे प्रेषक बैंक के ग्राहक को वापस कर दिया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में पहले मैन्युअल मिलान शामिल था। अब इसे ऑटोमेटेड कर दिया गया है।

    विशेषज्ञों का कहना है कि UPI ट्रांजैक्शन फेल होने की स्थिति में सहज और प्रभावी बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। नई ऑटोमेटेड प्रक्रिया 15 फरवरी, 2025 यानी आज से शुरू हो रही है।