Category: Business

  • शेयर बाजार खुलते ही Market में आया उछाल

    शेयर बाजार खुलते ही Market में आया उछाल

    नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार आज यानी 23 जनवरी को फ्लैट नोट पर खुला। सेंसेक्स 9.53 अंक (0.012%) की तेजी के साथ 76,414.52 और निफ्टी 27.05 अंक (0.12%) की गिरावट के साथ 23,128.30 पर खुला। हालांकि, इसके बाद बाजार में रिकवरी देखी गई। सुबह 9:56 बजे बजे बाजार में तेजी देखी आई।

    बीएसई सेंसेक्स 193.09 अंकों यानी 0.25% की बढ़त के साथ 76,598.08 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 50 भी 62.75 अंकों यानी 0.27% की बढ़त के साथ 23,218.10 के स्तर पर पहुंच गया है। शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। बीएसई सेंसेक्स 167.64 अंक गिरकर 76,237.35 पर पहुंच गया, जो 0.22% की गिरावट है। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में भी 59.75 अंकों (0.26%) की गिरावट आई और यह 23,095.60 पर ट्रेड कर रहा था।

    बता दें कि एशियाई बाजारों के मिले-जुले रुख को देखते हुए भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट आई, हालांकि अमेरिकी बाजारों में बीती रात रिकॉर्ड बढ़त देखने को मिली। कल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 566.63 अंक यानी 0.75% बढ़कर 76,404.99 पर बंद हुआ था। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 130.70 अंक यानी 0.57% की बढ़त के साथ 23,155.35 पर बंद हुआ था।

     

     

     

  • Share Market: Sensex में 200 अंक से ज्यादा की तेजी, IT और FMCG शेयर्स में भी दिखी मजबूती

    Share Market: Sensex में 200 अंक से ज्यादा की तेजी, IT और FMCG शेयर्स में भी दिखी मजबूती

    बिजनेसः शेयर बाजार में बुधवार को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,050 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की तेजी है, ये 23,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट देखने को मिल सकती है। IT, FMCG और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बढ़त है। वहीं मेटल और पावर स्टॉक्स पर दबाव देखने को मिल रहा है।

    एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.48% और कोरिया के कोस्पी में 0.67% की तेजी है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स0.84% नीचे कारोबार कर रहा है। 21 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 1.24% की तेजी के साथ 44,025 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.88% चढ़कर 6,049 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 0.64% की तेजी रही।

    आज डेंटा वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड का IPO ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू में 24 जनवरी तक बोली लगा सकेंगे। 29 जनवरी को कंपनी के BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।

  • Stock market: तेजी के बाद गिरा बाजार, Sensex 150 अंक से ज्यादा लुढ़का

    Stock market: तेजी के बाद गिरा बाजार, Sensex 150 अंक से ज्यादा लुढ़का

    बिजनेसः बाजार में दूसरे दिन भी कुछ खास मूव नहीं देखने को मिला। मामूली तेजी के साख बाजार जरूर खुला, लेकिन काफी देर 50 से 100 अंक के उतार चढ़ाव पर कारोबार करता रहा। जिसके बाद मार्केट में गिरावट देखी गई। सेंसेक्स में 150 अंक की गिरावट के साथ सेंसेक्स 76,827 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट देखी गई। जो 23,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट देखने को मिल रही है। आज ऑटो, IT और FMCG शेयर्स में ज्यादा बढ़त है। वहीं बैंकिंग और मेटल शेयर्स पर दबाव देखने को मिल रही है। एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.13% और कोरिया के कोस्पी में 0.19% की देखने को मिल रही है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.17% ऊपर कारोबार कर रहा है।

    कल से ओपन होगा डेंटा वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस का IPO
    डेंटा वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड का IPO कल यानी 22 जनवरी को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू में 24 जनवरी तक बोली लगा सकेंगे। 29 जनवरी को कंपनी के BSE और NSE पर लिस्ट होंगे। इस इश्यू के जरिए कंपनी टोटल ₹220.50 करोड़ जुटाना चाहती है। इसमें 75 लाख नए शेयर जारी होंगे।

  • Share Market: पहले दिन ही धीमा पड़ा बाजार, Sensex में 100 और Nifty में 20 अंक की तेजी

    Share Market: पहले दिन ही धीमा पड़ा बाजार, Sensex में 100 और Nifty में 20 अंक की तेजी

    बिजनेसः सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में कोई खासी तेजी नहीं देखने को मिली। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,720 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 20 अंक की तेजी है, ये 23,220 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 में तेजी और 18 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 16 में तेजी और 35 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में सभी सेक्टर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा 1.57% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

    एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.29% और कोरिया के कोस्पी में 0.076% की तेजी है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.45% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

    वहीं स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO के लिए आज बोली लगाने का आखिरी दिन है। पिछले 2 कारोबारी दिन यह IPO टोटल 32.23 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल कैटेगरी में यह इश्यू सबसे ज्यादा 31.22 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसके साथ ही क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 0.31 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटगरी में 77.16 गुना सब्सक्राइब हुआ।

  • Share Market : हफ्ते के आखिरी दिन बाजार लाल निशान पर खुला, Sensex और Nifty में भारी गिरावट

    Share Market : हफ्ते के आखिरी दिन बाजार लाल निशान पर खुला, Sensex और Nifty में भारी गिरावट

    बिजनेसः हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखी गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 485 अंक गिरकर 76,557.79 अंक पर आ गया। ऐसे ही निफ्टी 144.75 अंक गिरकर 23,167.05 अंक पर पहुंच गया। इसके अलावा शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे बढ़कर 86.56 पर पहुंच गया।

    वहीं आज स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO के लिए आज बोली लगाने का दूसरा दिन है। पहले कारोबारी दिन यह IPO टोटल 7.15 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल कैटेगरी में यह इश्यू सबसे ज्यादा 9.81 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसके साथ ही क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 0.04 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटगरी में 10.41 गुना सब्सक्राइब हुआ। स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स का IPO कल यानी 16 जनवरी को ओपन हुआ है, जिसके लिए आप 20 जनवरी तक बोली लगा सकेंगे। 23 जनवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

  • Share Market: भारी उछाल के साथ खुला बाजार, Sensex में 595 अंक की बढ़त, Nifty-50 ने लगाया दोहरा दशक

    Share Market: भारी उछाल के साथ खुला बाजार, Sensex में 595 अंक की बढ़त, Nifty-50 ने लगाया दोहरा दशक

    बिजनेसः लगातार गिरावट के बाद शेयर बाजार ने कुछ हद तक बढ़ने की शुरूआत कर ली है। हिंडनबर्ग बंद होने की खबर के बाद शेयर मार्केट की बंपर शुरुआत हुई। सेंसेक्स 595 अंकों की उछाल के साथ 77319 पर खुला तो वहीं एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स दोहरा से भी ज्यादा शतक लगाकर 228 अंकों के उछाल के साथ अब 23310 पर ट्रेड कर रहा है।

    मार्कीट के शेयरों में उछाल आने की 2 प्रमुख वजह हिंडनबर्ग रिसर्च का बंद होना और इजरायल-हमास युद्ध विराम हो सकता है। इसी के साथ एशियाई बाजारों में तेजी रही, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार अमेरिकी मुख्य मुद्रास्फीति में गिरावट के बाद रातोंरात उच्च स्तर पर बंद हुआ। बुधवार को भी सेंसेक्स 224.45 अंक या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 76,724.08 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 37.15 अंक या 0.16 प्रतिशत बढ़कर 23,213.20 पर बंद हुआ।

    वॉल स्ट्रीट पर रातभर की तेजी के बाद एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हुआ। जापान का निक्केई 225 0.61 प्रतिशत बढ़ा, जबकि टॉपिक्स 0.23 प्रतिशत। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.16 प्रतिशत और कोस्डैक इंडेक्स 1.65 प्रतिशत चढ़ा। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने मजबूत शुरुआत का संकेत दिया।

    गिफ्ट निफ्टी 23,406 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था। निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 140 अंकों का प्रीमियम है, जो भारतीय शेयर बाजार के लिए बंपर शुरुआत का संकेत दे रहा था।

    आज के कारोबार के दौरान बनारस होटल्स, हैथवे केबल एंड डाटाकॉम, जम्मू एंड कश्मीर बैंक, अडाणी ग्रीन एनर्जी, जयप्रकाश एसोसिएट्स और वेदांता जैसे शेयर फोकस में रहेंगे। वहीं मोस्ट ट्रेडीड शेयर में अडाणी पावर, जोमाटो और केएफइन टेकनालोजी ने जगह बनाई।

  • Share Market: Sensex में 150 अंक औऱ Nifty में 50 अंक की मामूली तेजी

    Share Market: Sensex में 150 अंक औऱ Nifty में 50 अंक की मामूली तेजी

    बिजनेसः शेयर बाजार में आज भी तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की तेजी है, 23,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
    एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.01% की बढ़त है। कोरिया के कोस्पी में 0.31% की तेजी देखने को मिल रही है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.25% की गिरावट है।

    NSE के डेटा के अनुसार, 14 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 8,132 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 7,901 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। 14 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.52% की तेजी के साथ 42,518 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.11% ऊपर 5,842 बंद हुआ। जबकि नैस्डैक इंडेक्स में 0.23% की गिरावट रही।

    कल ओपन होगा स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स का IPO
    स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 16 जनवरी को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 20 जनवरी तक बिडिंग कर सकेंगे। 23 जनवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

  • Share Market: Green में खुला बाजार, Sensex में 400 अंक से ज्यादा की तेजी

    Share Market: Green में खुला बाजार, Sensex में 400 अंक से ज्यादा की तेजी

    बिजनेसः हफ्ते के दूसरे शेयर बाजार ग्रीन में खुला। सभी शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 416 अंक की तेजी के साथ 76,746 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 132 अंक की तेजी है ये 23,218 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी और 3 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 में तेजी और 21 में गिरावट है।

    सरकारी बैंकों के शेयर में सबसे ज्यादा 2.08% की तेजी है। इसके अलावा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.19%, ऑयल एंड गैस 1.32% और मीडिया 1.96% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। FMCG और IT सेक्टर में मामूली गिरावट है।

    इससे पहले सोमवार को शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1048 अंक (1.36%) की गिरावट के साथ 76,330 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 345 अंक (1.47%) की गिरावट रही, ये 23,085 के स्तर पर बंद हुआ।

    SEBI ने JSW सीमेंट को IPO लाने की मंजूरी दी
    मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने JSW ग्रुप की कंपनी JSW सीमेंट को इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO लाने की मंजूरी दे दी है। कंपनी IPO के जरिए 4,000 करोड़ रुपए जुटाने का आवेदन किया था।

  • Share Market: सप्ताह की शुरुआत बेहद खराब, 700 अंक टूटा Sensex

    Share Market: सप्ताह की शुरुआत बेहद खराब, 700 अंक टूटा Sensex

    बिजनेसः सप्ताह की शुरुआत बेहत खराब रही। पहले दिन ही मार्केट में भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स में करीब 700 की गिरावट देखने को मिल रही है। ये 76,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 200 अंक की गिरावट है, ये 23,250 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल एक में तेजी जबकि बाकी 29 में गिरावट है। वही, निफ्टी के 50 शेयरों में से दो में तेजी और 48 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में रियल्टी सेक्टर सबसे ज्यादा 2.13% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वही,ऑटो में 1.15%, मेटल में 1.31%, ऑयल एंड गैस में 1.18% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.39% की गिरावट है।

    पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (10 जनवरी) को एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.05% की गिरावट रही। वहीं, कोरिया का कोस्पी आज 1.21% गिरावट के साथ करोबार कर रहा है। चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में भी आज 0.45% की गिरावट देखने को मिल रही है।

    आज से लक्ष्मी डेंटल का IPO ओपन, 15 तक निवेश का मौका
    लक्ष्मी डेंटल लिमिटेड का IPO निवेशकों के लिए आज से ओपन हो रहा है। निवेशक इस इश्यू के लिए बुधवार, 15 जनवरी तक बिडिंग कर सकेंगे। 20 जनवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

  • Share Market: Sensex में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट, IT Sector में 1000 अंक की तेजी

    Share Market: Sensex में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट, IT Sector में 1000 अंक की तेजी

    बिजनेसः हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट है, ये 23,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और 5 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में गिरावट और 8 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में IT सेक्टर को छोड़कर सभी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

    एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.49% की गिरावट और कोरिया के कोस्पी में 0.11% की तेजी है। वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.41% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। NSE के डेटा के अनुसार, 9 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 7,170.87 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 7,639.63 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

    दूसरी ओर लक्ष्मी डेंटल लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 13 जनवरी को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 15 जनवरी तक बिडिंग कर सकेंगे। 20 जनवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।