Category: Business

  • 10 ग्राम सोना खरीदने के लिए कम पड़ जाएगी सैलरी

    10 ग्राम सोना खरीदने के लिए कम पड़ जाएगी सैलरी

    नई दिल्लीः अगर आप भी करवाचौथ पर पत्नी को सोना का उपहार देता चाहते हैं तो आपको जेब कुछ ज्यादा ही ढीली करनी पड़ेगी। त्योहारी सीजन के बीच सोने की कीमत में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। सोना की वायदा कीमतों में तेजी आई है। 16 अक्टूबर को मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किए जाने से वायदा कारोबार में सोने की कीमत 380 रुपए की तेजी के साथ 76,740 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो बुधवार 16 अक्टूबर को सोना 78,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

    मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 380 रुपए यानी 0.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,740 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जानकारी के मुताबिक कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वहीं वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,676.57 डॉलर प्रति औंस हो गया।

    राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 250 रुपए की तेजी के साथ 78,900 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। मंगलवार को पिछले सत्र में सोना 78,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी भी 1,000 रुपए उछलकर 93,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। जबकि मंगलवार को यह 92,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

    24 कैरेट वाले सोने की कीमत 78,900 रुपए प्रति 10 ग्राम रही तो 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 78,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मजबूत मांग के चलते दिल्ली में सोने की कीमत में तेजी बनी हुई है। वहीं शेयर बाजारों में गिरावट से भी सोने में तेजी को बल मिला क्योंकि निवेशकों ने सोने जैसी सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों की ओर रुख किया।

  • BSNL की 5G डेडलाइन सरकार ने की तय, मिलेगा सस्ता हाई स्पीड डेटा और कॉलिंग

    BSNL की 5G डेडलाइन सरकार ने की तय, मिलेगा सस्ता हाई स्पीड डेटा और कॉलिंग

    सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL की सरकार ने 5G सर्विस की डेडलाइन को सेट कर दी है। सरकार अगले साल मई 2025 तक 1 लाख बेस स्टेशन लगाएगी। इसके बाद कंपनी जून 2025 तक 5G सर्विस में स्विच हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसका खुलासा किया है। मंत्री ने यूएस और इंडिया स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप फोरम में कहा कि भारत ने 4G के मामले में दुनिया को फॉलो किया है, जबकि 5G के मामले में दुनिया के साथ कदमताल की है। साथ ही 6G टेक्नोलॉजी में भारत दुनिया को लीड कर रहा है।

    मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन साफ है कि सरकारी कंपनी किसी दूसरे के उपकरण का इस्तेमाल नहीं करेगी। BSNL की ओर से खुद का 4G नेटवर्क रोलआउट किया जा रहा है, जो पूरी तरह से मेड इन इंडिया है। इस 4G नेटवर्क को जून 2025 तक 5G में स्विच किया जाएगा। BSNL 4G सर्विस को लागू करने में स्टेट रन c-DOT और आईटी कंपनी TCS की मदद ली जा रही है।

    सरकार का कहना है कि भारत दुनिया में सबसे तेज गति से 5G सर्विस रोलआउट कर रहा है। साथ ही 22 माह में 4.5 लाख टावर लगाए हैं। जो देश के करीब 80 फीसद जनसंख्या को कवर करता है। इससे ब्रॉडबैंड कनेक्शन में भी तेजी हो सकती है। सिंधिया का कहना है कि भारत में सबसे कम दर पर वॉइस कॉलिंग मिलती है। आज से करीब 10 साल पहले 50 पैसे कॉलिंग दर हुआ करता था, जो आज के वक्त में 3 पैसे हो गया है। मतलब कॉलिंग की कीमत में 96 फीसद की कमी दर्ज की गई है। वही आज से 10 साल पहले इंटरनेट की कॉस्ट 289 रुपये प्रति जीबी हुआ करती थी, जो आज आधे से कम हो गई है।

  • इन 4 बैंकों और एक फिनसर्व कंपनी पर RBI ने लगाया जुर्माना

    इन 4 बैंकों और एक फिनसर्व कंपनी पर RBI ने लगाया जुर्माना

    बिजनेस डेस्कः रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 4 बैंकों ओर 1 फिनसर्व कंपनी पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हैं भारीत जुर्माना लगाया है। RBI ने एसजी फिनसर्व लि. पर 28.30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना कंपनी पर रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट से संबंधित कुछ खास शर्तों का पालन नहीं करने के लिए लगाया गया है। एसजी फिनसर्व को पहले मूंगिपा सिक्योरिटीज के नाम से जाना जाता था। RBI समय-समय पर वित्तीय संस्थाओं के नॉन-कंप्लाइंस के मुद्दों पर नजर रखता है और पेनल्टी जैसे एक्शन भी लेता रहता है जिससे कंपनियों और बैंकों के ऊपर नजर बनी रहे।

    अरुणाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक पर जुर्माना

    रिजर्व बैंक ने कार्रवाई करते हुए अरुणाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक पर भी 14 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। बैंक के ऊपर फाइनेंशियल क्राइटेरिया को मजबूत करने और ‘अपने ग्राहक को जानें’ पर कुछ निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए यह जुर्माना लगाया गया है। छोटे या ग्रामीण इलाकों के बैंक में इस तरह की गलती हो जाती है लेकिन आरबीआई बैंकों का रेगुलेटर है और वो समय-समय पर एक्शन लेता रहता है।

    अन्य 3 सहकारी बैंकों पर एक्शन

    रिजर्व बैंक ने कार्रवाई करते हुए कुछ मानदंडों के उल्लंघन के लिए तीन अन्य सहकारी बैंकों पर जुर्माना लगाया गया है। ये बैंक हैं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक लिमिटेड-भिंड, मध्य प्रदेश, द अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड धरनगांव, महाराष्ट्र और श्री कालाहस्ती को-ऑपरेटिव टाउन बैंक लिमिटेड-आंध्र प्रदेश। जानकारी के अनुसार यह जुर्माना नियामक कंप्लाइंस में कमियों पर आधारित है। आरबीआई का मकसद इन संस्थाओं के अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता पर फैसला लेना नहीं है।
  • घूमने-फिरने का शौक है तो IRCTC का यह Tour Package होगा आपके लिए Best

    घूमने-फिरने का शौक है तो IRCTC का यह Tour Package होगा आपके लिए Best

    नई दिल्लीः अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन रखते है तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) एक शानदार टूर पैकेज ऑफर लेकर आया है। इस बार टूर पैकेज के जरिए आप रामलला के दर्शन कर सकेंगे। जो लोग लंबे समय से राम लला के दर्शन करना चाह रहे हैं, उनके लिए ये अच्छा मौका है। इस टूर पैकेज में नौकरी करने वाले लोगों के लिए खास है, वे भी इस टूर पैकेज को आसानी से बुक कर सकेंगे।

    RCTC की ओर से डिजाइन किए गए इस टूर पैकेज का नाम ‘RAM LALLA DARSHAN AYODHYA’ है। जिसमें देशभर से लोग शामिल हो सकते हैं। जो भी यात्री बुकिंग करना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com/pacakage पर जाना होगा। खास बात ये है, ये टूर पैकेज हर शनिवार-रविवार के लिए है। यानी आप किसी भी वीकेंड पर इस टूर पैकेज को बुक कर सकेंगे। पैकेज 1 रात और 2 दिन का है।

    बता दें इस टूर पैकेज की टिकट बुक करने वाले सभी यात्रियों को रहने और खाने की सुविधा दी जाएगी। जिसमें ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर सब शामिल होगा। IRCTC टूर पैकेज की शुरुआत 9510 रुपए से शुरू हो जाती है। बता दें, अगर सिंगल ऑक्यूपेंसी की टिकट बुक करते हैं तो आपको 16020 रुपए देने होंगे। डबल ऑक्यूपेंसी के लिए 11040 रुपए, ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के लिए 9510 रुपए की बुकिंग करनी होगी। वहीं अगर आपके साथ 5 साल से 11 साल की उम्र के बच्चे ट्रैवल कर रहे हैं, तो बेड के साथ 9170 रुपए और बिना बेड के साथ 8970 रुपए की टिकट बुक करनी होगी।

  • EPFO ने शुरू की नई सुविधा, अब SMS पर मिलेगी पूरी जानकारी

    EPFO ने शुरू की नई सुविधा, अब SMS पर मिलेगी पूरी जानकारी

    नई दिल्ली: भारत में कर्मचारियों के प्रोविडेंट फंड (PF) के पैसे को लेकर कंपनियों द्वारा धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे मामलों पर लगाम लगाने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही एक नई प्रणाली लाने जा रहा है। इस नई व्यवस्था के तहत जैसे ही कर्मचारी के पीएफ खाते में पैसा जमा होगा, उन्हें रियल-टाइम में एसएमएस के माध्यम से इसकी जानकारी मिलेगी।

    कई कंपनियां कर्मचारियों की सैलरी से पीएफ का पैसा तो काट लेती हैं, लेकिन इसे पीएफ खाते में जमा नहीं करातीं। इससे कर्मचारियों को बड़ा नुकसान होता है और EPFO को शिकायतों का सामना करना पड़ता है। नई एसएमएस अलर्ट सेवा से कर्मचारियों को हर महीने यह पता चल सकेगा कि उनका पीएफ पैसा सही समय पर जमा हुआ है या नहीं। इससे कंपनियों द्वारा पैसे के गबन पर रोक लगेगी।

    EPFO ने PF बैलेंस जानने के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।
    वेबसाइट पर जाएं: EPF पासबुक पोर्टल पर UAN और पासवर्ड से लॉग इन करें और पासबुक देख सकते हैं।
    उमंग ऐप का उपयोग करें: उमंग ऐप पर EPFO के विकल्प में जाकर आप अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं।
    मिस्ड कॉल: 011-22901406 पर रजिस्टर्ड नंबर से मिस्ड कॉल करके बैलेंस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
    SMS: 7738299899 पर EPFOHO UAN HIN (भाषा) लिखकर भेजें और बैलेंस की जानकारी पाएं।

  • जानिए आज के सोने-चांदी के रेट

    जानिए आज के सोने-चांदी के रेट

    नई दिल्ली – सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी जारी है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ हुई और दो माह के उच्च स्तर पर पहुंच गए। चांदी 90,000 रुपए के पार पहुंच गई हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। हालांकि बाद में इसके भाव सुधर गए।

    चांदी के वायदा भाव पिछले बंद भाव पर ही खुले। Comex पर सोना 2,608 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,610.70 डॉलर प्रति औंस था। जानकारी के अनुसार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर पर सोने का वायदा भाव 0.15 फीसदी तेजी के साथ 73,628 रुपए जबकि चांदी 0.93 फीसदी की बढ़त के साथ 90,009 रुपए पर है।

  • सोने के भाव में इन 2 वजहों से आई तेजी

    सोने के भाव में इन 2 वजहों से आई तेजी

    नई दिल्लीः सोने के भाव ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के बीच गुरुवार को सोने की कीमतें 1 प्रतिशत से अधिक बढ़कर अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1.6 प्रतिशत बढ़कर 2,551.19 डॉलर प्रति औंस (76530 रुपए) हो गया है, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर 1.4 प्रतिशत चढ़कर 2,578.90 डॉलर हो गया है।

    भारत में सोने का हाजिर भाव 74600 रुपए प्रति 10 ग्राम है। दुनियाभर में हो रहे मैक्रो-इकोनॉमिक डेवलपमेंट और जियो-पॉलिटिकल टेंशन के चलते सोने की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। ऐसे में गोल्ड पर आने वाले महीनों में दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के टारगेट हिट होने की उम्मीद है।

    जानकारी के अनुसार, शेयर बाजार फेडरल रिजर्व की 17-18 सितंबर की बैठक में 25-बेसिस प्वाइंट के रेट कट की उम्मीद कर रहा है, जबकि 50-बेसिस प्वाइंट कट की 13 प्रतिशत संभावना है। खास बात है कि कम ब्याज दर के माहौल में सोना निवेश के लिए पसंदीदा विकल्प बन जाता है। ऐसे में ब्याज दरों में कटौती होने से गोल्ड में तेजी आने की उम्मीद है।

    गोल्ड की बढ़ती कीमतों के बीच अमेरिका की फाइनेंशियल फर्म गोल्डमैन सैस और बैंक ऑफ अमेरिका ने बड़े प्राइस टारगेट दिए थे। बैंक ऑफ अमेरिका के रणनीतिकार की मानें तो अगले साल तक इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव 3000 डॉलर प्रति औंस हो जाएगा यानी भारतीय रुपयों में यह रकम 90,000 रुपए होती है।

    एक रिपोर्ट में बताया गया कि डॉलर इंडेक्स के स्थिर रहने और अमेरिका में ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों के कारण सोने में निचले स्तर पर खरीदारी जारी है। सोने की कीमतों को ₹71,750- ₹71,500 के रेज में सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जबकि ₹72,200- ₹72,350 के स्तर पर रेजिस्टेंस देखने को मिलेगा।

    वहीं, गोल्डमैन सैस ने उम्मीद जताई है 2025 की शुरुआत तक सोने की कीमतें 2,700 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है। ऐसे में भारत में सोने का भाव 81000 रुपए प्रति 10 ग्राम होने की संभावना है।

  • इस Scheme से मिलेंगे 28 lakh, रोजाना करवाने पड़ेंगे 200 रुपए जमा

    इस Scheme से मिलेंगे 28 lakh, रोजाना करवाने पड़ेंगे 200 रुपए जमा

    LIC की जीवन प्रगति योजना से आप एकमुश्त 28 लाख रुपए प्राप्त कर सकते हैं। इस स्कीम के तहत आपको रोजाना 200 रुपए का निवेश करना होगा। पॉलिसी की अवधि न्यूनतम 12 साल और अधिकतम 20 साल हो सकती है। पॉलिसी को 12 से 45 साल की आयु के लोग ले सकते हैं। रोजाना 200 रुपए का निवेश करके प्रति माह 6000 जमा होंगे। सालाना 72,000 जमा होंगे, जिससे 20 साल में कुल 14,40,000 का निवेश होगा। योजना के तहत सभी लाभों को जोड़ने पर कुल 28 लाख का फंड मिलेगा। इस पॉलिसी में रिस्क कवर हर 5 साल में बढ़ता है। डेथ बेनिफिट्स में पॉलिसीधारक की मौत पर इंश्योरेंस रकम, सिंपल रिवर्सनरी बोनस, और फाइनल बोनस को एक साथ भुगतान किया जाता है।

  • सरकार का बड़ा ऐलान, 50 लाख की Interest Free Loan योजना होगी शुरु!

    सरकार का बड़ा ऐलान, 50 लाख की Interest Free Loan योजना होगी शुरु!

    नई दिल्लीः देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस की धूम है। इस बीच आजादी के पर्व पर मिजोरम सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार योग्य लोगों को फाइनेंशल ग्रोथ और जीवन यापन में सुधार के मद्देनजर 50 लाख रुपए तक का इंटरेस्ट फ्री लोन मुहैया कराने के लिए योजना शुरू करेगी।

    जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार राज्य के विकास के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास कर रही है और इसकी क्रम में एक बड़ा कदम उठाते हुए लोन स्कीम भी शुरू करने जा रही है। इस स्कीम के जरिए सरकार आर्थिक विकास के लिए कदम आगे बढ़ाने वाले योग्य लोगों की मदद करने के लिए गारंटर के रूप में काम करेगी। सीएम ने बताया कि मिजोरम सरकार गारंटी अधिनियम, 2011 में संशोधन का प्रस्ताव है, जिससे कि पात्रों को 50 लाख रुपए तक का लोन मिल सके और इसमें सरकार गारंटी देने के साथ ही ब्याज भी भरेगी।

    78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मौजूद लोगों को संबंधोति करते हुए मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने कहा कि हमारी सरकार समावेशी शासन के अलावा राज्य की ग्रोथ, सरकारी प्रक्रियाओं में ज्यादा से ज्यादा जवाबदेही और पारदर्शिता के साथ ही आम सेवाओं को बेहतर तरीके से पहुंचाने के लिए के अपने लक्ष्य पर दृढ़ है। बीते साल दिसंबर 2023 में सत्ता की कुर्सी पर काबिज होने के बाद जोरम पीपुल्स मूवमेंट सरकार ने कई बदलावों पर अपने कदम आगे बढ़ाए हैं।

    स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बिना ब्याज के लोन स्कीम की शुरुआत किए जाने के संबंध में जानकारी देने के साथ ही अन्य कई बड़े ऐलान भी किए। इसके तहत उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही यूनिवर्सल हेल्थ केयर स्कीम की शुरुआत को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि नई और व्यापक हेल्थ सर्विस स्कीम में आम जनता के साथ ही सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स भी शामिल होंगे।

    लालदुहोमा ने राज्य की ग्रोथ के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने राज्य के भीतर और बाहर से निवेशकों को आकर्षित करने के लिए फरवरी में मिजोरम Investment Policy 2024 शुरू की है। उनकी सरकार कृषि या बागवानी प्रोडक्ट्स की खरीद, फूड प्रोसेसिंग, एग्रीकल्चर और स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • RBI का बड़ा फैसला, Home Loan लेने वालों को दी बड़ी राहत

    RBI का बड़ा फैसला, Home Loan लेने वालों को दी बड़ी राहत

    बिजनेसः अगर आपने भी होम लोन लिया है तो बता दें कि आज RBI ने रेपो दर पर बड़ा फैसला लिया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो दर को 6.5% पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया है, जिससे लोन की EMI पर तत्काल प्रभाव नहीं पड़ेगा। RBI ने लगातार 9वीं बार ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है। यानी लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी। RBI ने आखिरी बार फरवरी 2023 में दरें 0.25% बढ़ाकर 6.5% की थीं।

    मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग में लिए फैसलों की जानकारी RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज यानी गुरुवार को दी। ये मीटिंग हर दो महीने में होती है। RBI ने इससे पहले जून में हुई बैठक में ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी।