Category: Breaking News

  • डबल-डेकर बस ट्रक से टकराई, चालक-कंडक्टर समेत चार की मौत, 25 यात्री घायल

    डबल-डेकर बस ट्रक से टकराई, चालक-कंडक्टर समेत चार की मौत, 25 यात्री घायल

    मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जिसमें एक डबल-डेकर बस के कंटेनर ट्रक से टकराया गया, जिससे चालक-कंडक्टर समेत चार लोगों की मौत होने की सूचना है, जिससे 25 अन्य यात्री घायल हो गए। हादसा राया थाना क्षेत्र में सुबह करीब चार बजे एक्सप्रेस-वे के 111वें और 112वें किलोमीटर के बीच हुआ।

    एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि लखनऊ से आ रही बस अपने आगे चल रहे कंटेनर ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

    एसएसपी के अनुसार प्रारंभिक जांच और घायलों के बयानों से संकेत मिले है कि हादसे के समय बस अधिकृत चालक नहीं, बल्कि कंडक्टर चला रहा था। वह कथित तौर पर तेज रफ्तार में बस चला रहा था। पुलिस का कहना है कि कंटेनर अपनी निर्धारित लेन में चल रहा था, तभी बस पीछे से उसमें जा भिड़ी।

  • Punjab News: DJ की तेज आवाज रुकवाना पड़ा महंगा, पुलिसकर्मियों पर हमला, हेड कांस्टेबल घायल

    Punjab News: DJ की तेज आवाज रुकवाना पड़ा महंगा, पुलिसकर्मियों पर हमला, हेड कांस्टेबल घायल

    मोगा: कोटकपूरा बाईपास क्षेत्र में देर रात हुड़दंगियों द्वारा कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। इलाके में देर रात तेज आवाज में बज रहे डीजे को बंद करवाने पहुंची पीसीआर पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। दरअसल, देर रात प्रवासी मजदूरों का एक समूह स्थानीय कोटकपुरा बाइपास के पास स्थित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के पीछे तेज आवाज में डीजे सिस्टम पर गीत चला रहा था। देर रात के शोर से परेशान होकर पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 में शिकायत दर्ज करवाई। इस पर कार्रवाई करते हुए एक पीसीआर गाड़ी मौके पर पहुँची।

    तभी प्रवासी मजदूरों ने पीसीआर कर्मियों पर लोहे की पाइपें, ईंटें और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले के दौरान एक पीसीआर अधिकारी को गंभीर चोटें आईं और उसका इलाज करवाने के लिए उसे मोगा के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घायल हेड कांस्टेबल सूबा सिंह ने बताया कि डीजे की तेज आवाज संबंधी कंट्रोल रूम से मिली शिकायत के बाद वह और उसका एक साथी स्कूल के पीछे की जगह पर पहुंचे थे।

    वहां प्रवासी मजदूरों ने बिना किसी उकसावे के उन पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। उसने कंट्रोल रूम को सूचित किया और एक पुलिस टीम उसे बचाने तथा सिविल अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर पहुंची। थाना पुलिस के उच्च अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घायल हेड कांस्टेबल सुबा सिंह के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस पर हमला करने और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना 5 के अधीन आते चौहान कालोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान की मौत हो गई। मृतक के परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है। मृतक शादीशुदा था और उसके एक बच्चा है। सोनू सिलाई का काम करता था और शाम को 5.30 बजे छुट्टी करके घर आ जाता था, लेकिन कल वह घर वापिस नहीं लौटा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

    वहीं सूचना मिलते ही मृतक सोनू की मां शव को देखकर हैरान रह गई। माता ने कहा कि बेटा कल काम पर गया था और रात तक घर नहीं पहुंचा। आज सुबह 8 बजे पुलिस का फोन आया और उन्हें 5 नंबर गली में बुलाया गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची और देखा कि बेटे का शव देखकर लगता ही नहीं है कि उसका बेटा है। मृतक की माता ने आंशका जताते हुए कहा है कि मृतक की मां ने तेजमोहन नगर की 6 नंबर गली में रहने वाले बिट्टे पर बेटे ने ही उसकी हत्या की है।

    महिला ने कहाकि आज भी वही बेटे के शव को लेकर पहुंचा है। मृतक की मां कहना है कि पहले भी बेटे के साथ 2 से 3 बार मारपीट भी की थी और उसने बेटे का 2 से 3 बार फोन भी छीना था। मृतक की मां ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं मौके पर पुलिस द्वारा मृतक की मां के बयान दर्ज किए जा रहे है। पुलिस का कहना है कि बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Punjab News: 2 पार्षदों सहित 13 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

    Punjab News: 2 पार्षदों सहित 13 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

    लुधियानाः मां बगलामुखी धाम ट्रस्ट (सिंगला एन्क्लेव, पखोवाल रोड) के अधिकृत प्रतिनिधि तरुण चौधरी की शिकायत पर पुलिस ने 2 पार्षदों गौरवजीत सिंह गोरा और पार्षद शिवा मल्होत्रा सिम्मू, पार्षद पति जतिंदर गोरयन सहित 13 लोगों को थाना डिविजन नंबर 5 की पुलिस ने नामजद कर एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

    पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में व्यक्तियों की पहचान पार्षद पति जतिंदर गोरयन,पार्षद गौरवजीत सिंह गोरा, आशा भोला, लवीन तांगड़ी, रवीना मल्होत्रा, जनक रानी मल्होत्रा, सचिन मल्होत्रा, साक्षी बाहुबल, पंकज कपूर, सौरव कपूर, महक मल्होत्रा, मिनाक्षी मल्होत्रा, शिवा मल्होत्रा सिम्मू पार्षद के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता प्रतीक टंडन मां बगलामुखी धाम मंदिर में सेवा करता है। आरोपी पक्ष को यह गलतफहमी और शक था कि मंदिर के ट्रस्ट और महंत प्रवीण चौधरी इस कानूनी लड़ाई में प्रतीक टंडन की मदद कर रहे हैं। उन्हें लगा कि महंत के कहने पर ही पुलिस ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की और उन्हें गिरफ्तार किया।

    इसी रंजिश में आरोपियों ने महंत को निशाना बनाने की साजिश रची। दरअसल, आरोपियों ने 9 जून, 2026 को फिरोजपुर रोड स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर भारी भीड़ जुटाकर धरना दिया था और सोशल मीडिया व न्यूज चैनलों पर महंत के खिलाफ अमर्यादित और भ्रामक टिप्पणियां की थीं। आरोपियों ने महंत पर एक कारोबारी विवाद में 3 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और सोने का कड़ा रिश्वत में लेने के गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस की उच्च स्तरीय जांच (एडीसीपी वैभव सहगल और एसीपी हरशप्रीत सिंह) में ये आरोप पूरी तरह निराधार और धार्मिक छवि को ठेस पहुंचाने वाले पाए गए, जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर 5 में देर रात एफआईआर दर्ज की गई।

  • मेडिकल स्टोर पर फायरिंग मामले में पुलिस ने 2 शूटरों का किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    मेडिकल स्टोर पर फायरिंग मामले में पुलिस ने 2 शूटरों का किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सेक्टर-11 में श्री कुमार मेडिकल स्टोर के कैशियर जानकी दास मर्डर केस के शूटरों का पुलिस ने आज एनकाउंटर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा जब इन्हें चंडीगढ़ लाया जा रहा था, तब धनास के पास शूटरों ने पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए फायरिंग की। फायरिंग में दोनों शूटरों के पैर में गोलियां लगने से वह घायल हो गए। जिसके बाद दोनों आरोपियों को दोबारा काबू किया। मामला आज सुबह पांच से साढ़े 5 बजे का बताया गया है। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हैं।

    सूत्रों से पता चला है कि आरोपियों को चंडीगढ़ पुलिस लेकर आ रही थी। उनकी गाड़ी सेक्टर-25 चितकारा से होते हुए जंगल एरिया से गुजर रही थी। इस दौरान ड्राइवर की आंख लगी, क्योंकि कई दिनों से सोया नहीं था और गाड़ी पेड़ से टकरा गई। उसके बाद गाड़ी में बैठे दोनों शूटरों ने एक पुलिसवाले की पिस्टल छीन ली और भागने की कोशिश की। उन्होंने पुलिस पर 2 फायर भी किए। इस दौरान जवाबी कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर हरिंदर और इंस्पेक्टर नरेंद्र पटियाला ने भी फायरिंग कर दी। इस दौरान दोनों आरोपी घायल हुए। वहीं, पुलिस गाड़ी के ड्राइवर को गर्दन में चोट लगी है।

    इस ऑपरेशन को ऑपरेशन सेल के इंस्पेक्टर हरिंदर और क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर नरेंद्र पटेल लीड कर रहे हैं। एनकाउंटर के दौरान हमलावर सन्नी मेहरा के 2 गोलियां और दूसरे आरोपी आर्यन के एक गोली लगी है। गोली टांगों में लगी बताई जा रही है। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। जब दोनों आरोपी जम्मू से अरेस्ट हुए, उसके बाद बुधवार रात गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों की आवाज में एक ऑडियो वायरल हुआ। हालांकि, एनकाउंटर न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। उसमें कहा गया कि अगर हमारे भाइयों को अरेस्ट किया है तो उनकी अरेस्ट ही दिखाई जाए। अगर कोई नुकसान किया तो जायज नाजायज नहीं देखेंगे। वायरल ऑडियो में कहा जा रहा है- मैं गोल्डी ढिल्लों, आज हमारे दो भाइयो आर्यन और सन्नी मेहरा को चंडीगढ़ पुलिस ने अरेस्ट किया है। इनकी सिर्फ अरेस्ट ही दिखाई जाए। अगर किसी ने हमारे भाइयों का नुकसान किया या नुकसान करने की कोशिश की तो इसका रिजल्ट साथ के साथ दिया जाएगा। आगे कहा- यह नहीं है कि हम दिन तय करेंगे। अगर उन्हें गिरफ्तार किया तो अरेस्ट डालने के बाद जो कार्रवाई करने की अनुमित वह की जाए। अगर पुलिस किसी प्रेशर में हमारे भाइयों का नुकसान करती है तो हम जायज नाजायज नहीं देखेंगे। इसका रिजल्ट हम जल्दी देंगे। वेट एंड वॉच।
  • बाइक सवार से पैसे मांगना सेल्समैन को पड़ा भारी, दबंगों ने पंप कर्मी को पीटा, देखें वीडियो

    बाइक सवार से पैसे मांगना सेल्समैन को पड़ा भारी, दबंगों ने पंप कर्मी को पीटा, देखें वीडियो

    सीतापुरः उत्तर प्रदेश के सीतापुर में बाइक सवार से पेट्रोल भरने के पैसे मांगना सेल्समैन को भारी पड़ गया। जहां दबंगों ने सेल्स मैन की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं दबंगों ने अपने साथियों को बुलवाकर पेट्रोल पंप में जमकर तोड़फोड़ की। इस पूरी घटना में दबंगों के साथा महिलाएं भी शामिल रही। सेल्स मैन ने दबंगों पर चालीस हजार रुपए की नगदी छीन ले जाने का आरोप लगाया है। मारपीट की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
    पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दबंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामला रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र का है। सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अल्हनापुर का रहने वाला कोमल कुमार पर्वतपुर चौराहे पर बने ओम साईंनाथ पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के पद पर कार्यरत हैं। ओम साईंनाथ पेट्रोल पंप पर नीरज अपने बहनोई के साथ पहुंचा और अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाया। बताया जाता है कि जब सेल्स मैन कोमल ने पेट्रोल के रुपए मांगे तो नीरज ने रुपए ना देते हुए सेल्समेन कोमल से हाथापाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं नीरज ने इसकी जानकारी अपने घर वालों को दे दी, जिसके बाद नीरज के भाई और घर की महिलाएं हाथों में लाठी डंडा लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंच गए और सेल्समेन कोमल सहित अन्य कर्मचारियों को लाठी डंडों से मारने पीटने लगे। सेल्समेन कमल का आरोप है कि नीरज और उसके परिवार वालों ने पेट्रोल पंप पर जमकर तोड़फोड़ की और कार्यालय पर भी पथराव किया। पुलिस को दी गई शिकायत में सेल्समैन कोमल ने खरीद 39 हजार की नगदी छीन ले जाने का भी आरोप लगाया है। मारपीट की पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि दबंगों ने पेट्रोल पंप पर किस तरह से मारपीट की। मारपीट की इस घटना में कई लोगों को चोटें आई हैं। वहीं, थानाध्यक्ष श्यामू कन्नौजिया ने बताया कि पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और घटना की सत्यता की जांच कर रही है।    
  • स्कूल संचालिका मनीषा मर्डर केस में 2 शूटर गिरफ्तार

    स्कूल संचालिका मनीषा मर्डर केस में 2 शूटर गिरफ्तार

    रोहतकः हरियाणा की स्कूल संचालिका मनीषा हत्याकांड के दोनों शूटरों को गिरफ्तार किया गया। दोनों शूटरों को आज रोहतक से शिमला ले जाया जाएगा। शूटरों की पहचान झज्जर के दुजाना गांव के आशीष अहलावत (22) और रोहतक के सुनियारा निवासी दीपक (25) के रूप में हुई है। शिमला पुलिस के अुसार, दोनों शूटर (आशीष व दीपक) एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार से शिमला पहुंचे। इन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए हरियाणा नंबर की गाड़ी में हिमाचल नंबर की फर्जी नंबर प्लेट लगाई। दोनों ने फेस मास्क भी पहने हुए थे। शिमला के एएसपी अभिषेक ने बताया कि दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्य सड़क के इस्तेमाल के बजाय लिंक रोड का इस्तेमाल करके भागे। एएसपी ने बताया कि दोनों ने यह कनफेस (स्वीकार) कर लिया है कि उन्होंने ही मनीषा को शूट किया है। दो पिस्तौल भी रिकवर की गई है।

    पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेगी। इसके बाद पूछताछ में ही पता चलेगा कि किसके इशारे पर आरोपियों ने मनीषा का मर्डर किया। इस मर्डर केस में अब तक शिमला पुलिस मनीशा के भाई हिमांक और उसके पार्टनर गोविंद व पति डॉ. सुभाष यादव सहित करीब 20 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। दोनों ने शिमला के सरस्वती पैराडाइज स्कूल में 13 जून को संचालिका मनीषा मित्तल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मनीषा का अपने भाई हिमांक के साथ स्कूल की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था।

    मनीषा मित्तल के छोटे भाई हिमांक मित्तल ने एक वीडियो शेयर किया है। हिमांक ने कहा- मेरा इस हत्या से कोई लेना देना नहीं है। शिमला पुलिस मेरे घर पर आई है और पूछताछ कर रही है। मैं जांच करने में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार है। मुझ पर भी एक हमला हुआ है। हिमांक मित्तल ने कहा कि मेरे ऊपर एक जून को हमला हुआ था, जिसमें मेरी एक हाथ-पैर की हड्डी टूटी हुई है। दूसरे हाथ-पैर का मांस फट गया है। मैं अस्पताल में भी भर्ती रहा। अब अस्पताल से आने के बाद घर पर हूं।

    हिमांक मित्तल ने वीडियो में कहा कि मनीषा मित्तल के साथ कोई दुश्मनी नहीं है और ना ही कोई रिश्ता है। कुछ खबर आ रही है कि भाई ने प्रोपर्टी के लिए बहन को मरवा दिया। ये गलत है। मीडियो ऐसी खबर डालने से पहले मेरे से बात कर लें, क्योंकि इस हत्या में मेरा कोई लेना देना नहीं है। वहीं शिमला पुलिस रोहतक में हिमांक के स्कूल की भी जांच कर चुकी है।

     

  • Jalandhar News: Airport का बदला नाम, नोटिफिकेश जारी

    Jalandhar News: Airport का बदला नाम, नोटिफिकेश जारी

    जालंधर, ENS: पंजाब के दोआबा क्षेत्र के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक फैसले के तहत जालंधर जिले में स्थित आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर अब आधिकारिक रूप से ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी हवाई अड्डा, आदमपुर’ रख दिया गया है।

    इस नए नाम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश पर्व के ऐतिहासिक अवसर पर किया। यह हवाई अड्डा जालंधर और हुशियारपुर समेत पूरे दोआबा क्षेत्र के लिए हवाई सेवाओं का मुख्य केंद्र है।

    केंद्र सरकार के अनुसार, यह फैसला महान संत और समाज सुधारक श्री गुरु रविदास जी की मानवता, समानता और सम्मान की शिक्षाओं को समर्पित एक विनम्र श्रद्धांजलि है। इस फैसले के बाद देश-विदेश की संगतों और क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

     

  • Punjab News: मानसून को लेकर नगर निगम तैयारः कैबिनेट मंत्री बैंस, देखें वीडियो

    Punjab News: मानसून को लेकर नगर निगम तैयारः कैबिनेट मंत्री बैंस, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि नगर निगम लुधियाना मानसून सीजन के लिए तैयार है। निगम सीवरेज लाइनों की सफाई और नीचे वाले इलाकों की पहचान करके काम किया जा रहा है। ये बात मंत्री नगर निगम की कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।

    इस दौरान मंत्री ने पंजाब सरकार के मिशन क्लीन के तहत अलग-अलग इलाकों में जांच की और निगम के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। मंत्री ने कहा कि शहर के अलग-अलग जगहों पर जाकर सफाई प्रबंधों का जायजा लिया गया है। नगर निगम के सफाई सेवक और लोग सरकार की मुहिम में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे है। निगम मानसून के लिए तैयार है। इस दौरान उन्होंने शहर के मुद्दों पर भी बातचीत की।

    आपको बता दें मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार कैबिनेट मंत्रियों से लेकर सभी नगर निगम कमिश्नर, अतिरिक्त उपायुक्त (ADC), और कार्यकारी अधिकारी (EO) प्रतिदिन सुबह फील्ड में उतरकर सफाई व्यवस्था की निगरानी करते हैं। पंजाब सरकार ने राज्य के शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर स्वच्छता और नागरिक बुनियादी ढांचे में सुधार लाने के लिए मिशन क्लीन पंजाब की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत राज्य भर में सफाई व्यवस्था को तकनीकी रूप से उन्नत और सुचारू बनाया जा रहा है।

     

  • Punjab News: विवादों में घिरे Singer R Nait, मामला दर्ज करने की मांग, देखें वीडियो

    Punjab News: विवादों में घिरे Singer R Nait, मामला दर्ज करने की मांग, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर आर नैत अपने एक नए गाने ‘रील’ को लेकर विवादों में घिर गए हैं। गाने को लेकर हिंदू संगठन ‘शिवसेना पंजाब’ ने कड़ा ऐतराज जताया है। शिव सेना पंजाब के नेताओं ने पुलिस स्टेशन डिवीज़न-3 के इंचार्ज को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने गायक आर नेत पर एक पंजाबी गाने के बोल के जरिय धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है और गायक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    इस दौरान शिव सेना पंजाब के नेताओं ने कहा कि हिंदू समुदाय की भावनाओं के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि ऐसे गायक अपनी पब्लिसिटी के लिए पहले भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते रहे हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान पुलिस स्टेशन इंचार्ज ने कहा कि यह मामला संगठन के नेताओं की शिकायत के बाद ही उनके संज्ञान में आया है और वरिष्ठ अधिकारियों से बात करने के बाद तुरंत उचित कार्रवाई की जाएगी।

    वीडियो की शुरुआत में सिंगर आर नैत खुद एक साधु या तांत्रिक के वेश में नजर आते हैं। उन्होंने गले में बड़ी-बड़ी रुद्राक्ष की मालाएं, सिर पर कपड़ा और कानों में बड़े-बड़े पारंपरिक कुंडल पहने हुए हैं। लेकिन इस धार्मिक पहनावे के साथ उन्होंने आधुनिक चश्मा लगाया हुआ है और हाथ में माला जपते हुए एक्टिंग कर रहे हैं। उनके पीछे भगवा वस्त्र पहने कुछ अन्य लोग भी साधु के रूप में खड़े हैं। नैत के सामने एक महिला सह-कलाकार बैठी है, जो गाकर अपनी समस्या बता रही है कि उसकी सोशल मीडिया रील क्यों नहीं चल रही है। इसके जवाब में साधु बने नैत हाथ में माला लेकर उसे अजीब और मजाकिया तरीके से हिलाते हैं।

    जब महिला अपनी समस्या बताती है, तो वह खुश होकर एक लड्डू का डिब्बा आगे बढ़ाती है, जिसे नैत साधु के रूप में स्वीकार करते हैं। इसी दौरान उनके पीछे खड़ा एक व्यक्ति, जो खुद साधु के कपड़ों में है, वह एप्पल का लैपटॉप चला रहा है। अगले ही पल सीन बदलता है और दिन के दरबार से हटकर रात का सीन आता है। यहां सिंगर आर नैत साधु के चोले से अलग एक चमकीली मॉडर्न जैकेट और आधुनिक चश्मे में रात के समय उन्हीं भगवा वस्त्रधारी साधुओं के साथ नाचते और गाते हुए दिखते हैं।

    वापस दरबार के सीन में नैत महिला का मोबाइल फोन अपने हाथ में लेते हैं और उस फोन के ऊपर पूजा की पवित्र माला को रगड़ते और घुमाते हैं। गाने के बोल आते हैं कि “संत लगाएंगे ऐड (विज्ञापन)” और पीछे खड़ा साधु लैपटॉप पर लगातार टाइपिंग करता दिखता है। फोन पर माला रगड़ने के इस सीन को तंत्र-मंत्र और पूजा पद्धति का मजाक उड़ाने जैसा दिखाया गया है।