Category: Breaking News

  • Punjab News: कुत्तों का आतंक, 8 वर्षीय बच्ची को नोच-नोच कर उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    Punjab News: कुत्तों का आतंक, 8 वर्षीय बच्ची को नोच-नोच कर उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    रोपड़ः आवारा कुत्तों का कहर अभी भी जारी है। वहीं मोरिंडा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां अवारा कुत्तों ने गली से गुजर रही 8 साल की बच्ची पर हमला कर दिया। इस घटना में आधा दर्जन अवारा कुत्तों ने बच्ची को नोच-नोच कर उसकी जान ले ली।

    इस भयानक दृश्य की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें साफ दिख रहा है कि अवारा कुत्ते कितनी बेरहमी से उस बच्ची को नोच रहे थे। घटना के दौरान बच्ची मदद के लिए ज़ोर-ज़ोर से रो-रो कर चिल्ला रही थी, लेकिन मौके पर किसी ने भी आकर उसे बचाने की कोशिश नहीं की।

    मिली जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड नंबर-1 में पिछले लगभग 4 साल से यह प्रवासी परिवार रह रहा था। दोपहर के समय यह 8 साल की बच्ची दूध लेने अपने घर से मार्केट जा रही थी, जब चढ़ती दोपहर की गर्मी में और सड़कें सुनसान होने के दौरान उस पर अवारा कुत्तों ने हमला कर दिया और बुरी तरह नोच-नोच कर उसकी जान ले ली। मोहल्ले वालों ने बताया कि बच्ची को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां लड़की इन अवारा कुत्तों के हमले सहन नहीं कर पाई और उसने अपनी जान गंवा दी।

    गुस्साए मोहल्ले वालों का कहना है कि म्युनिसिपल कमेटी और अन्य सरकारी अधिकारियों को कई बार शिकायत की गई थी कि इन अवारा कुत्तों का समाधान किया जाए, लेकिन प्रशासन ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की और अवारा कुत्ते रोज़ाना किसी न किसी को अपना शिकार बना रहे हैं।

     

     

  • Punjab News: राशन किट बांटने पर विवाद का वीडियो वायरल, आप कार्यकर्ता ने दी सफाई, देखें वीडियो

    Punjab News: राशन किट बांटने पर विवाद का वीडियो वायरल, आप कार्यकर्ता ने दी सफाई, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब सरकार की ओर से जरूरतमंद परिवारों को भेजी राशन किट बांटने के दौरान हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब इस वीडियो को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता राहुल सेठी और संबंधित डिपो होल्डर ने अपने-अपने पक्ष रखे हैं।

    मीडिया से बात करते राहुल सेठी ने कहा कि वह खुद उस जगह पर मौजूद थे जहां राशन किट बांटी जा रही थीं और उनका एकमात्र मकसद लोगों को सही तरीके से सुविधा देना था। उन्होंने कहा कि डिपो पर एक बार में 20 से 25 आधार कार्ड जमा किए जा रहे थे, जिससे लोगों में कन्फ्यूजन और गुस्सा पैदा हो रहा था। गर्मी के मौसम में लंबे समय से इंतजार कर रहे बुजुर्ग और दूसरे लाभार्थी अपनी बारी को लेकर परेशान हो रहे थे।

    राहुल सेठी ने कहा कि उन्होंने तो बस यह सुझाव दिया था कि हर आधार कार्ड के आधार पर राशन बांटा जाए ताकि किसी के साथ गलत व्यवहार न हो और लोगों को बिना किसी परेशानी के उनका हक मिल सके। उन्होंने दावा किया कि वह अपने लिए किसी तरह का गेहूं या राशन किट नहीं मांग रहे हैं और अगर किसी के पास इस बारे में कोई सबूत है तो वह सामने लाया जाए।

    उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी का कोई कार्यकर्ता या प्रतिनिधि सरकारी योजनाओं का गलत फायदा उठाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ डिपो होल्डर कम राशन देकर या दूसरे टेक्निकल कारण बताकर लाभार्थियों को परेशान करते हैं, जिसकी जांच होनी चाहिए।

    दूसरी तरफ, डिपो होल्डर ने भी अपना पक्ष रखते कहा कि वह सरकारी नियमों के मुताबिक राशन बांट रहा है और किसी भी लाभार्थी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया। उन्होंने दावा किया कि राहुल सेठी ने बांटने के प्रोसेस में दखल दिया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। डिपो होल्डर ने कहा कि वह विदेश से लौटने के बाद लोगों की सेवा कर रहा है और हर लाभार्थी को उसका पूरा हक दिया जा रहा है।

    वायरल वीडियो के बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। दोनों पक्षों ने खुद को सही बताते प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है। अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि अधिकारी इस मामले की जांच कर असली स्थिति कब साफ करेंगे।

     

     

  • Punjab News: माता-पिता से नाराज होकर दो बहनों ने छोड़ा घर, देखें वीडियो

    Punjab News: माता-पिता से नाराज होकर दो बहनों ने छोड़ा घर, देखें वीडियो

    अमृतसर: पंजाब पुलिस ने अमृतसर के सदर थाने के तहत बाबा दीप सिंह कॉलोनी (फतेहगढ़ चूड़ियां बाईपास) इलाके से दो लापता बहनों को 18 घंटे के अंदर बरामद करके उनके माता-पिता को सौंप दिया। पुलिस की इस तुरंत कार्रवाई से खुश होकर परिवार थाने पहुंचा और SHO और पुलिस टीम का खास शुक्रिया अदा किया।

    मामले की जानकारी देते सदर थाने के SHO इंस्पेक्टर करनदीप सिंह ने बताया कि दोनों बहनों के लापता होने की जानकारी मिलते ही बड़े अधिकारियों के निर्देश पर अलग-अलग टीमें बनाई गईं। टेक्निकल एक्सपर्ट की मदद से कॉल डिटेल और CCTV फुटेज की जांच की गई।

    जांच में पता चला कि दोनों बहनें अपने माता-पिता से मामूली अनबन की वजह से लुधियाना गई थीं, जहां उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में एक रात बिताई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों लड़कियों को लुधियाना से सुरक्षित बरामद कर परिवार को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों ने साफ किया कि इस मामले में कोई आपराधिक घटना नहीं हुई है।

    वहीं, लड़कियों के पिता पिंटू कुमार ने पंजाब पुलिस के काम की तारीफ की और कहा कि पुलिस ने दिन-रात मेहनत करके बहुत कम समय में उनकी बेटियों को ढूंढ निकाला। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर पंजाब पुलिस पर सवाल उठाते हैं, लेकिन पुलिस से उनके परिवार को जो सहयोग मिला है, वह बहुत तारीफ के काबिल है।

    परिवार ने सदर थाने पहुंचकर SHO करनदीप सिंह को जानकारी दी और सभी स्टाफ को सिरोपा देकर सम्मानित किया। प्रवासी परिवार ने कहा कि वे पंजाब में सुरक्षित महसूस करते हैं क्योंकि पंजाब पुलिस हमेशा लोगों की मदद के लिए तैयार रहती है।

  • Punjab News: पीआरटीसी कर्मचारियों का मांगों को लेकर चक्का जाम, यात्री भटके

    Punjab News: पीआरटीसी कर्मचारियों का मांगों को लेकर चक्का जाम, यात्री भटके

    अमृतसरः पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर राज्य में प्रदर्शन किया। सरकारी की नई नीति का विरोध करते प्रदर्शनकारियों ने राज्यभर के बस रूट प्रभावित कर दिए। यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज में लगातार कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम को बढ़ावा दे रही है, जबकि पहले उन्होंने इसका कड़ा विरोध किया था।
    पंजाब वर्कर्स कॉन्ट्रैक्ट यूनियन अमृतसर 1 डिपो अध्यक्ष हीरा सिंह ने कहा कि सरकार प्राइवेट बसों को फायदा पहुंचाने के लिए यह कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई पुरानी है और सरकार द्वारा नई वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाना उनके संघर्ष को नजरअंदाज करना है। इस विरोध प्रदर्शन के कारण राज्य के अलग-अलग बस स्टैंडों पर सैकड़ों बसें खड़ी रहीं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम खत्म करना और कॉन्ट्रैक्ट पर सीधे वेतन का भुगतान शामिल है।

  • Punjab News: भाखड़ा नहर से मिला 8 साल के बच्चे का सिर कटा शव, इलाके में सनसनी

    Punjab News: भाखड़ा नहर से मिला 8 साल के बच्चे का सिर कटा शव, इलाके में सनसनी

    पटियालाः समाना-पटियाला रोड पर गांव ककराला के पास भाखड़ा नहर से 8 साल के बच्चे की सिर कटी लाश मिली है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक बच्चे के पैर बंधे हुए थे और उसके पेट पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे।
    यही नहीं कत्ल करने वाले ने पेट में किसी तेजधार हथियार से वार भी किए थे। पेट फटने के कारण आंतें बाहर निकली हुई थीं। भोले शंकर डायवर्स क्लब के प्रधान शंकर भारद्वाज ने कहा कि शव के बारे में थाना पसियाणा पुलिस को सूचित कर दिया है।

    उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गोताखोरों की टीम ने नहर से शव को बाहर निकाला तो देखा कि इसका पैर भी बंधे हुए थे। पुलिस बच्चे की पहचान और इस घिनौनी घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए सभी एंगल से जांच कर रही है। इस मामले से पूरे इलाके में डर और गुस्से का माहौल है। लोग दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने और सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।

  • Punjab News: हाई कोर्ट के आदेश के बाद जोबनप्रीत सिंह जेल से रिहा हुए, देखें वीडियो

    Punjab News: हाई कोर्ट के आदेश के बाद जोबनप्रीत सिंह जेल से रिहा हुए, देखें वीडियो

    अमृतसरः अकाली नेता जोबनप्रीत सिंह को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद अमृतसर सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। जोबनप्रीत सिंह एक मामले में कुछ समय से जेल में था। रिहाई के दौरान पुलिस ने खास इंतज़ाम किए थे और शहर के अलग-अलग थानों की पुलिस को जेल के बाहर तैनात किया गया था।

    पुलिस ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की कि जोबनप्रीत सिंह का कोई वीडियो या तस्वीर मीडिया तक न पहुंचे और पत्रकार उनसे बात न कर सकें। इस मौके पर जोबनप्रीत सिंह के वकील अमनबीर सयाली ने मीडिया को बताया कि जोबनप्रीत सिंह के पिता ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें गिरफ्तारी को गलत और कानूनी प्रक्रिया के खिलाफ बताया गया था।

    वकील के मुताबिक हाई कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए जोबनप्रीत सिंह की रिहाई के आदेश जारी किए। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए आज जोबनप्रीत सिंह को जेल से रिहा कर दिया गया है। रिहाई से पहले जेल के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखे गए।

  • Punjab News: ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी से पहले Golden Temple को बम से उड़ाने की मिली धमकी

    Punjab News: ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी से पहले Golden Temple को बम से उड़ाने की मिली धमकी

    अमृतसरः ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी को लेकर पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह हाई अलर्ट पर हैं। इस खास मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए करीब 4 हजार जवानों ने पूरे अमृतसर शहर की सुरक्षा कमान संभाली हुई है। वहीं हाई अलर्ट के बावजूद गोल्डन टेंपल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस मामले को लेकर पोस्ट भी वायरल हो रही है।

    जिसमें दावा किया गया है कि दुर्गियाना मंदिर (अमृतसर), मुक्तेश्वर मंदिर (पठानकोट), देवी तालाब मंदिर (जालंधर), माइसर मंदिर (बठिंडा) और काली देवी मंदिर (पटियाला) को बम से उड़ाया जाएगा। इस पोस्ट में इन घटनाओं को 6 जून, 1984 की घटना और संत जरनैल सिंह भिंडरांवाले की शहादत से जोड़ा गया है और इसे “प्रतिशोध” बताया गया है। इसके साथ ही खालिस्तान नेशनल आर्मी और कुछ अन्य व्यक्तियों के नाम भी लिए गए हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस अधिकारियों की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है।

  • नौकरी छोड़ी 2 भाईयों ने बनाया मिट्टी का अनोखा Villa, Harry Potter की दिलाता है याद

    नौकरी छोड़ी 2 भाईयों ने बनाया मिट्टी का अनोखा Villa, Harry Potter की दिलाता है याद

    एक रात के लिए रुकने को लोग खर्च करते हैं हजारों रुपये

    नई दिल्लीः कहते हैं अगर मन में कुछ ठान लें, तो कुदरत भी उस काम को करने के लिए आपका साथ देने लगती है। ऐसे ही कुछ नई दिल्ली के 2 भाइयों के साथ हुआ है। जहां नई दिल्ली के आर्किटेक्ट भाई अंश और राघव कुमार कॉर्पोरेट जॉब को छोड़ अपना कुछ करने की चाह के चलते, आज बिजनेसमैन बन गए। उनके एक छोटे से आईडिया ने उन्हें बढ़िया कमाई देने के लिए एक जरिया दे दिया है। जानकारी मुताबिक, आर्किटेक्ट भाई अंश और राघव कुमार कॉर्पोरेट जगत के शोर-शराबे और भागदौड़ भरी जिंदगी से बचने के लिए भारत के एक दूरदराज कस्बे में बस गए और उन्होंने वहां मिट्टी का एक सुंदर विला तैयार किया। उनके इस विला में ठहरने के लिए अब लोग हजारों रुपयों को खर्च करने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोविड में उन्होंने तय किया कि वह दोनों एक बड़ा कदम उठाएंगे। तभी दोनों भाइयों ने नई दिल्ली में घर पर क्वारंटाइन में रहते हुए घर बनाने के लिए अपनी चीजों से एक्सपेरिमेंट किया, जिसमें उन्होंने घर में उगाए गए मशरूम से माइसेलियम का टेस्ट किया और मिट्टी, भूसे और पानी से बनी प्राकृतिक चीजों से कोब बनाने के बारे में सीखा। यही वह समय था जब शहर के शोरगुल से दूर पहाड़ों में घर बनाने का विचार उनके मन में पनपा जिसके बाद उन्होंने पहाड़ी की ढलान पर मिट्टी, पत्थर और भूसे से एक अनोखा घर बना दिया। इस विला को कोई हैरी पॉटर का घर कहता है तो कोई हॉबिट का घर और कोई परियों की कहानी का घर कहकर बुलाता है, लेकिन दोनों भाइयों के लिए ये प्यार से बनाया गया घर है। वह मानते हैं कि इस घर की हर एक आकृति उन सभी प्यारे लोगों की कहानी बयां करती है जो यहां आए और इसे बनाने में मेहनत की। अपने इस सुंदर विला को बनाने के लिए दोनों ने हिमालय की तलहटी में बसे ऋषिकेश को चुना। इस जगह को भारत की योग राजधानी के रूप में जाना जाता है और यह नई दिल्ली से लगभग 250 किलोमीटर है। गंगा नदी के किनारे बसा यह शहर ऐतिहासिक रूप से तीर्थयात्रा का केंद्र रहा है, लेकिन अब ये जगह कैफे, कॉर्पोरेट और वेलनेस रिट्रीट का एक फेमस पॉइंट बन गई है। शायद इसी वजह से विला बनाने के लिए इस जगह को चुना गया। इस घर को बनाने में दोनों भाइयों ने 28 से 30 लाख रुपये खर्च किए हैं। अब ये विला 2 बेडरूम और वन बाथरूम कि लिस्ट में शामिल है, जिसमें ठहरने के लिए प्रति रात के हिसाब से लगभग 13 से 14 हजार रुपये लगते हैं। वैसे तो ये विला हर किसी के मन को भाएगा। लेकिन इस तक पहुंचने के लिए छोटी सी ट्रैकिंग करनी होगी। इंटरनेट से दूर, प्रकृति की गोद में बसे इस विला में लोग शांति का अनुभव करते हैं।  
  • Jalandhar News: रिवाल्वर लेकर घूम रहे स्कूटी सवार अज्ञात युवकों की Social Media पर वीडियो वायरल, शिकायत दर्ज

    Jalandhar News: रिवाल्वर लेकर घूम रहे स्कूटी सवार अज्ञात युवकों की Social Media पर वीडियो वायरल, शिकायत दर्ज

    जालंधर: महानगर में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ संदिग्ध युवक एक गली में एक्टिवा पर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन से चार अज्ञात युवक दोपहिया वाहन (एक्टिवा) पर सवार होकर एक गली में पहुंचते हैं। गली में आने के बाद वे कुछ समय के लिए वहीं रुक जाते हैं और आसपास का जायजा लेते नजर आते हैं।
    युवक ने निकाली रिवॉल्वर वीडियो में आगे दिखाई देता है कि कुछ देर बाद एक युवक एक्टिवा से नीचे उतरता है। इसके बाद वह अपने पास से एक रिवॉल्वर जैसी वस्तु निकालता है। घर की घंटी बजाकर मौके से हुए फरार रिवॉल्वर निकालने के बाद युवक एक घर के बाहर पहुंचता है और उसकी डोरबेल बजाता है। बेल बजाने के तुरंत बाद वह वापस अपने साथियों के पास पहुंच जाता है। इसके बाद युवक एक्टिवा पर सवार होकर वहां से तेजी से फरार हो जाते हैं। राजा गार्डन का बताया जा रहा मामला मिली जानकारी के अनुसार यह घटना राजा गार्डन के पास स्थित एक गली की बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद मोहल्ला के लोगों ने सुरक्षा को लेकर चिंताई जताई है। पुलिस चौकी में दर्ज करवाई गई शिकायत मामले को लेकर लेदर कॉम्प्लेक्स स्थित पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है और संदिग्ध युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
  • पोशाक गोदाम में लगी भीषण आग, धुएं के गुब्बार से दहला इलाका, देखें वीडियो

    पोशाक गोदाम में लगी भीषण आग, धुएं के गुब्बार से दहला इलाका, देखें वीडियो

    मथुराः वृंदावन में एसी फटने से पोशाक गोदाम में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। 3 मंजिला बिल्डिंग के टेरेस पर लगी आग देखते ही देखते दूसरी मंजिल तक फैल गई। मौके पर दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि गोदाम संकरी गली में था। दमकल की 3 गाड़ियां, मोबाइल बाइक फायर टेंडर और 3 पानी के टैंकर मंगाकर करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान करीब 30 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी मुताबिक, वृंदावन के छिपी गली में अमित बंसल का पोशाक गोदाम है। इसी बिल्डिंग में उन्होंने शोरूम बनाया हुआ है। 2 मंजिल पर शोरूम है, जबकि तीसरी मंजिल पर गोदाम बना हुआ है। आग सबसे पहले यहीं लगी थी, जिसके बाद देखते ही देखते आग दूसरी मंजिल तक फैल गई। पोशाक और पॉलीथिन रखी होने के कारण आग तेजी से फैली और इलाके में चारों तरफ धुआं फैल गया। वहीं धुआं उठता देख गोदाम मालिक और आसपास के लोग आग बुझाने को दौड़ पड़े। पड़ोसियों ने भी आग बुझाने के प्रयास शुरू किया। बताया जा रहा है कि हादसा AC की आउटपुट यूनिट में धमाके से हुआ। तंग गलियों में स्थित गोदाम में आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोग आग बुझाने में जुट गए। बाद में लोगों ने आग की सूचना पुलिस और दमकल कर्मियों को दी गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। लेकिन आग विकराल होने के कारण मौके पर 3 और गाड़ियों के अलावा दमकल विभाग मोबाइल बाइक फायर टेंडर मंगाया गया। इसके साथ ही 3 पानी के टैंकर भी बुलाए गए। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में सामान बुरी तरह जलकर राख हो गया। गणिमत यह रही कि जानि नुक्सान से बचाव रहा।