Category: Breaking News

  • Punjab News: BJP Office के बाहर Blast मामले में पकड़े गए आरोपियों के परिजनों का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: BJP Office के बाहर Blast मामले में पकड़े गए आरोपियों के परिजनों का आया बयान, देखें वीडियो

    रूपनगरः चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भाजपा हेडक्वार्टर के बाहर हुए धमाके के मामले में सीआईए टीम ने 2 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी रोपड़ से हुई है। आरोपियों की पहचान अमन सिंह उर्फ भोलू और गुरतेज सिंह के रूप में हुई है। ये दोनों रूपनगर जिले के थाना सिटी मोरिंडा के अंतर्गत गांव रत्तनगढ़ के रहने वाले हैं। वहीं इस मामले में गुरतेज सिंह की मां ने बताया कि उनका बेटा चंडीगढ़ में ही गाड़ी चलाता है।

    उन्होंने कहा कि वह काफी समय से ही चंडीगढ़ में रह रहा था और उन्हें तो ठीक से पता भी नहीं है कि वह असल में करता क्या था। वह परिवार के कहने से बाहर था और कभी-कभी ही घर में आता था। अब वह घर आया था, तो पुलिस ने अचानक उनके घर में छापेमारी की और उनसे बेटे के बारे में भी पूछताछ की गई थी। उन्होंने कहा कि पिछले 3-4 साल से उनका उनके बेटे के साथ किसी तरह का संपर्क भी नहीं था। अब उसे पुलिस ने पकड़ लिया है।

    वहीं पत्नी के मुताबिक, पहले तीन लोग सिविल गाड़ी में आए, फिर दो और लोग पहुंचे। वे उनका और उनकी दादी का कीपैड फोन अपने साथ ले गए। शाम को बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची और घरवालों से पूछताछ की। इस दौरान घर से पीले रंग का एक लिफाफा भी बरामद हुआ, जिसके बारे में पत्नी ने अनजान होने की बात कही। उन्होंने कहा कि उनके पति ने सिर्फ गाड़ी की टक्कर की बात बताई थी, इससे ज्यादा कुछ नहीं बताया।

  • पंजाब की नीतियों से परेशान आढ़ती, हरियाणा CM Nayab Singh Saini से की मुलाकात

    पंजाब की नीतियों से परेशान आढ़ती, हरियाणा CM Nayab Singh Saini से की मुलाकात

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से पंजाब की आढ़ती एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर आवास पर बुधवार देर शाम मुलाकात की है। इस दौरान पंजाब के आढ़तियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

    प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि पंजाब में लगभग 40 हजार आढ़ती, करीब सवा लाख मुनीम तथा 6-7 लाख श्रमिक इस व्यवस्था से जुड़े हुए हैं। वर्तमान में आढ़तियों के समक्ष आ रही दिक्कतों के चलते पंजाब में आढ़तियों की हड़ताल चल रही है, जिससे व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ लाखों परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है। सरकार से वार्ता हुई, लेकिन कोई हल नहीं हुआ। फसल खरीद के इस सीजन में आढ़ती वर्ग के साथ साथ लेबर तबका और किसान भी परेशान हैं।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस विषय पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वह स्वयं कई बार पंजाब का दौरा कर चुके हैं और वहां हर वर्ग चाहे किसान हो, व्यापारी हो या श्रमिक परेशान नजर आता है। समस्याओं के हल की तरफ वहां की आप पार्टी की सरकार कुछ नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों ने पंजाब की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर दिया है और प्रदेश को “कंगाल” बनाने का काम किया है।

    पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी भी समय है, पंजाब को वहां की जनता संभाल लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ही वहां ऐसी सरकार दे सकती है जो किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों का भला कर सके।

    मुख्यमंत्री ने हरियाणा का उदाहरण देते हुए कहा कि राज्य में किसानों की सभी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की जा रही है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। साथ ही आढ़तियों के कमीशन को भी समय-समय पर बढ़ाया गया है, ताकि उनकी आय और सम्मान दोनों सुरक्षित रहें। मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में गेहूं पर आढ़तियों को 55 रुपए प्रति क्विंटल का कमीशन दिया है जो कि पंजाब से 9 रुपए अधिक है ।

    आढ़ती एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि वे लंबे समय से समस्याओं से जूझ रहे हैं और उन्हें एक ऐसी सरकार की आवश्यकता है जो उनकी बात सुने और ठोस समाधान दे। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगें रखते हुए सकारात्मक पहल की अपेक्षा जताई। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करने वालों में आढ़ती पंजाब फेडरेशन के अध्यक्ष वियाह कालरा, पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह बराड़, पंजाब के उपाध्यक्ष देवी दयाल, आढ़ती एसोसिएशन पटियाला के अध्यक्ष मुल्ख राज गुप्ता, मोगा के अध्यक्ष शमीर जैन शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री की आत्मीय मेहमाननवाजी और दिए गए ठोस आश्वासन के लिए आभार व्यक्त किया।

    बैठक में पंजाब भाजपा संगठन मंत्री निवासु, मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. प्रभलीन तथा बीबी भारती भी उपस्थित रहे।

  • बड़ा झटका! प्रीमियम Petrol-Diesel के दामों में हुई बढ़ौतरी

    बड़ा झटका! प्रीमियम Petrol-Diesel के दामों में हुई बढ़ौतरी

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने अपने प्रीमियम फ्यूल वेरिएंट्स XP100 पेट्रोल और Xtra Green डीजल की नई कीमतें लागू कर दी हैं। इसके साथ ही प्रीमियम डीजल ‘एक्स्ट्रा ग्रीन’ भी महंगा हो गया है। इसकी कीमत 91.49 रुपये से बढ़कर 92.99 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

    ये नई दरें IOCL के सभी आउटलेट्स पर लागू कर दी गई हैं। इंडियन ऑयल कॉपरेशन ने अभी तक प्रीमियम पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ाने की साफ वजह नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते बढ़ी लॉजिस्टिक्स लागत इस बढ़त की वजह हो सकती है। बता दें कि 27 मार्च को सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10-10 रुपये प्रति लीटर घटा दी थी। इस कदम का मकसद सरकारी तेल कंपनियों पर बढ़ते वित्तीय दबाव को कम करना और देश में पर्याप्त सप्लाई बनाए रखना था।

    इससे तेल कंपनियों को काफी राहत मिली है, क्योंकि वे रिटेल कीमतों को स्थिर रखने के लिए पहले से ही भारी नुकसान झेल रही थीं। गौर हो कि इससे पहले 20 मार्च को भी प्रीमियम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। उस समय प्रीमियम पेट्रोल के दाम में 2 से 2.30 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि हुई थी, जबकि सामान्य पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। विशेषज्ञों के अनुसार, यह उछाल मिडिल ईस्ट में जारी इजरायल-ईरान संघर्ष की वजह से आई है।

    यह क्षेत्र वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, जिससे पूरी दुनिया में ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। भारत जैसे देश, जो अपनी करीब 90 प्रतिशत कच्चे तेल की जरूरत आयात से पूरी करते हैं, ऐसे वैश्विक घटनाक्रमों से सीधे प्रभावित होते हैं। फिलहाल कंपनियों ने आम पेट्रोल और डीजल की कीमतों को स्थिर रखा है, लेकिन प्रीमियम पेट्रोल में बढ़ोतरी यह संकेत देती है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार का दबाव बढ़ रहा है। उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मिडिल ईस्ट में तनाव जारी रहता है और कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं, तो आने वाले समय में घरेलू ईंधन कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकता है।

  • Jalandhar News: Goldy Brar Gang का नाम लेकर रिश्तेदारों से मांगी 2 करोड़ की फिरौती, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Goldy Brar Gang का नाम लेकर रिश्तेदारों से मांगी 2 करोड़ की फिरौती, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः पंजाब के नकोदर क्षेत्र से एक गंभीर फिरौती का मामला सामने आया है, जहां एक परिवार को उनके बेटे की हत्या की धमकी देकर करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी गई। आरोप है कि बदमाशों ने कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम लेकर परिवार को डराने की कोशिश की। पीड़ितों ने मामले में पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 2 युवकों को नामजद किया। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते एसपी वनीत अलाहवत ने कहा कि 21.03.2026 को बलजिंदर कौर पत्नी पवित्र सिंह निवासी गांव शंकर, थाना सदर नक़ोदर ने 12-01-2026 को करीब रात 11:30 बजे एक अज्ञात विदेशी नंबर से पति को फोन आने की सूचना दी कि तुम्हारा लड़का और लड़की बाहर हैं, जिसके बाद आरोपियों ने दंपति से 2 करोड़ रुपए 10 दिनों में देने की धमकी दी और कहा कि वह गोल्डी गैंग ग्रुप से बोल रहे हैं।

    आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो अपना हिसाब लगा लेना। फिर बाद में विदेश में रहते उनके पुत्र रंजीत सिंह ने उसे सुबह फोन करके बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर भी एक विदेशी नंबर से कॉल आया था और उसे एक व्हाट्सएप मैसेज भेजा था, जिसमें लिखा था कि हमें एक दिन में 1.5 करोड़ रुपये चाहिए वरना हम शंकर गांव में आपके घर पर गोली चला देंगे और पास में ही एक फॉर्च्यूनर और एक बड़ा घर है। पीड़ित के बयानों पर डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने पुलिस स्टेशन नकोदर सदर के मुख्य अधिकारी ने दिनांक 21.03.2026 को मुकदमा नंबर 53 दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

    पुलिस जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि लड़का रंजीत सिंह फिलहाल विदेश में है और उसके बुजुर्ग माता-पिता गांव शंकर में रहते हैं। रंजीत सिंह के ससुराल परिवार के एक रिश्तेदार तीर्थ सिंह कनाडा का निवासी है और वह अपने परिवार सहित जनवरी महीने में विदेश से आया था। उसने अपने ससुराल परिवार के गांव धर्मकोट थाना सदर नवांशहर के परिचित टैक्सी ड्राइवर जशनदीप सिंह उर्फ जशन पुत्र अमरजीत सिंह निवासी धर्मकोट थाना सदर नवांशहर जिला शहीद भगत सिंह नगर से सलाह-मशवरा किया कि उसका रिश्तेदार गांव शंकर थाना सदर नकोदर से है, जिनका लड़का और लड़की परिवार सहित बाहर विदेश में स्थायी रूप से रहते हैं और उनके माता-पिता गांव में बुज़ुर्ग (मां-बाप) रहते हैं।

    जिनके पास काफी बड़ी कोठी है और एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर PB65-AN-4200 भी मौज़ूद है। ये लोग काफी अमीर हैं। हमने इन्हें फोन कर फिरौती मांगी तो वह डर के मारे उन्हें पैसे दे देंगे। इन पैसों में से 25 लाख रुपये जसदीप सिंह ने रखने थे और 1 करोड़ 25 लाख रुपये तीर्थ सिंह ने खुद लेने थे। जशनदीप सिंह ने ऑनलाइन ही विदेश नंबर ई-सिम खरीदी और अपने घर बैठे ही रंजीत सिंह को मैसेंजर और कॉल किया करता था। तीर्थ सिंह विदेश में ट्रांसपोर्ट का अच्छा कारोबार भी करता है पर अब अपराध की दुनिया में पैसों के लोभ में आकर फंस गया है।

    पुलिस ने दोनों युवकों को नामजद कर लिया है। दोषियों को आज माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करके और गहराई से जांच के लिए विशेष टीम द्वारा तफ्तीश की जा रही है।

  • Jalandhar News : Chander Aggarwal के मानहानि Case में Punjab Kesari के Amit Chopra Court में हुए पेश

    Jalandhar News : Chander Aggarwal के मानहानि Case में Punjab Kesari के Amit Chopra Court में हुए पेश

    Director Avinash Chopra अभी भी जमानत से दूर!

    जालंधर (ens) : प्रसिद्ध रियल एस्टेट कारोबारी Chander Aggarwal द्वारा Punjab Kesari Group के डायरैक्टरों, संपादक और मुख्य संपादक के खिलाफ दायर किए गए Crimininal Defamation Case में जारी आदेशों के अनुसार आज Director Amit Chopra जज रामपाल की कोर्ट में पेश हुए।

    इसी केस में बीते कल पंजाब केसरी ग्रुप के मुख्य संपादक विजय कुमार चोपड़ा भी पेश हुए थे। जिनकी जमानत अदालत द्वारा मंजूर कर ली गई थी।

    कारोबारी Chander Aggarwal द्वारा दायर किए गए केस में HIND SAMACHAR LTD और PUNJAB KESARI ग्रुप सहित कुल 10 आरोपियों के खिलाफ अदालत में चल रहें केस में पेश होने तथा जमानती वारंट जारी किए गए थे। अभी तक Director Avinash Chopra को छोड़ कर सभी आरोपियों ने जमानत ले ली है।

    बता दें कि भ्रामक और निराधार खबरें प्रकाशित करने के मामले में चंद्र अग्रवाल द्वारा कड़ा संज्ञान लेते हुए पंजाब केसरी ग्रुप के खिलाफ कानूनी लड़ाई शुरु कर दी थी। जिसमें पंजाब केसरी ग्रुप के मुख्य संपादक विजय चोपड़ा, संपादक आर.एस जौली, डायरैक्टर अविनाश चोपड़ा, अमित चोपड़ा, अभिजय चोपड़ा, आरुष चोपड़ा, रिचा शर्मा, मनीशा अरोड़ा एवं संजय कुमार गुप्ता के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया गया था।

    साल 2023 में नामी रियल एस्टेट कारोबारी चंद्र अग्रवाल का नाम बदनाम करने और रियल एस्टेट कारोबार में करोड़ों का नुक्सान करने के उद्देश से पंजाब केसरी द्वारा कई भ्रामक खबरें प्रकाशित की गई थी। Chander Aggarwal द्वारा जालन्धर के 66 फुट रोड पर रियल एस्टेट के बड़े प्रौजेक्ट चलाए जा रहे हैं। जोकि मध्यम वर्गीय लोगों के लिए पसंदीदा एवं सराहनीय प्रोजेक्टों में है।

  • Punjab News: राणा बलाचौरिया की गायब पिस्टल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: राणा बलाचौरिया की गायब पिस्टल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    मोहालीः कबड्डी खिलाड़ी और खेल प्रमोटर राणा बलाचौरिया की सोहाना कबड्डी कप में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के दौरान राणा की की पिस्टल, मोबाइल और सोने की चैन व कड़ा गायब हो गए थे। वीडियो में एक शख्स पर पिस्टल की चोरी का भी आरोप लगाया गया था जो नहिंग सिंह बाणे में था और काफी समय से उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस उसकी तालाश में मलोट के पास गांव पहुंची तो पता चला कि वह कई सालों से गांव नहीं आया था।

    लेकिन अब बठिंडा में पकड़े गए आरोपी गुरमेल सिंह के पास से राणा बलाचोरिया की पिस्टल बरामद कर ली गई है। उसे लूट के मामले में गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब रिमांड लेकर उससे पूछताछ कर रही है कि उसके पास पिस्टल कहां से आई। आरोपी गुरमेल सिंह ने रास्ते में एक बाइक सवार को रोककर पिस्टल दिखा कर नकद, मोबाइल और बाइक छीन ली थी।

    पुलिस ने आरोपी को काबू किया और जांच के दौरान उसी दिन पिस्टल बरामद की गई, जो राणा बलाचोरिया की हत्या के बाद मौके से गायब हो गई थी। बताने योग्य बात यह है कि मोहाली के सोहाना कबड्डी कप में दिसंबर महीने में राणा बलाचोरिया की गैंगस्टरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी और इस मामले में करीब 8 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया था, जिनमें से एक की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी।

  • तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत

    तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत

    दुर्गः भयानक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। युवक स्कूटी से अपने घर जा रहा था, तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान दुर्ग निवासी शुभम गुप्ता (37) के रूप में हुई है।

    जानकारी मुताबिक, शुभम किसी काम से रायपुर गए थे और वहां से वापस दुर्ग लौट रहे थे। जैसे ही वे कुम्हारी क्षेत्र में पहुंचे, तभी यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेलर भी रायपुर से दुर्ग की ओर जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी ट्रेलर की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार ट्रेलर के पिछले पहिए में फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी काफी देर तक ट्रेलर के नीचे फंसी रही, जिसे बाद में पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला।

    घटना की सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

  • America में नहीं खत्म हो रहे Drone Attack, Marco Rubio-Pete Hegseth के बेस पर हुआ हमला

    America में नहीं खत्म हो रहे Drone Attack, Marco Rubio-Pete Hegseth के बेस पर हुआ हमला

    नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जंग जारी है। अमेरिका और इजरायल की सेनाएं ईरान के शहरों, सैन्य ठिकानों और ऑयल फील्ड्स पर बम के रुप में तबाही बरसाती जा रही है। ईरान युद्ध के बीच अब एक ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर खाड़ी देशों से बहुत दूर अमेरिका में भी हड़कंप मच गया है। अमेरिका सेना हाई अलर्ट पर आ गई है। अमेरिका के एक आर्मी बेस पर ड्रोन मंडराता दिखा है। यह ड्रोन जिस आर्मी बेस पर मंडरा रहा था। उस बेस पर तब डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के दो मजबूत और प्रभावशाली चेहरे मौजूद थे। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पेटे हेगसेथ तब उसी बेस पर मौजूद थे।

    जानकारी के अनुसार, गुरुवार को वाशिंगटन स्थित आर्मी बेस पोर्ट मैकनेयर के ऊपर ड्रोन मंडराते देखे गए। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ के आवास इसी आर्मी बेस में है। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद अमेरिकी अधिकारियों ने इस बात पर भी विचार विमर्श किया है। मार्को रुबियो और हेगसेथ को किसी दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाए।

    हालांकि इन्हें शिफ्ट किया गया या नहीं। इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता सीन पार्नेल ने युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ की गतिविधियों के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी देने से मना कर दिया है। उन्होंने इसके पीछे सुरक्षा कारणों को वजह बताया है। पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता सीन पार्नेल ने कहा कि सुरक्षा कारणों से पीट हेगसेथ की गतिविधियों पर टिप्पणी नहीं कर सकता।

    उन्होंने इस तरह की गतिविधियों की रिपोर्टिंग को भी गैर जिम्मेदाराना बताया है। रिपोर्ट के अनुसार, आर्मी बेस पर ड्रोन देखे जाने के बाद व्हाइट हाउस में उच्च स्तरीय बैठक भी हुई है। व्हाइट हाउस में इस बैठक के बाद अमेरिकी सेना के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह कदम ईरान की ओर से संभावित जवाबी कार्रवाई की आशंका को देखते हुए उठाया गया है।

    अमेरिका ने अपने कई आर्मी बेस की सुरक्षा बढ़ाकर एफपीकॉन चार्ली कर दिया है। यह अलर्ट का यह स्तर होता है। इसे आतंकी हमले की आशंका पर लागू किया जाता है। इसके साथ ही दुनिया भर में मौजूद अमेरिकी कूटनीतिक मिशनों के लिए भी वैश्विक सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है।

  • Software Engineer ने चाकू से खुद का गला और नस काटी, दर्दनाक मौत

    Software Engineer ने चाकू से खुद का गला और नस काटी, दर्दनाक मौत

    नौकरी छोड़कर लकवाग्रस्त पिता की कर रहा था देखभाल

    धारः शहर के आनंद चौपाटी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने खून से लथपथ शव पड़ा देखा। लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो पता चला कि युवक ने खुद पर हमला किया था, जिससे अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। घटना वीरवार सुबह 5.30 बजे की बताई जा रही है। कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान के मुताबिक, मृतक की पहचान आनंद चौपाटी के पास रहने वाले 35 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर कुणाल जोशी के रूप में हुई है।

    जानकारी मुताबिक, मृतक कुणाल जोशी पहले इंदौर की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। दो साल पहले उसके पिता सूर्यनारायण जोशी को पैरालिसिस हो गया था, जिससे वह बेड पर रहते हैं। उनकी देखभाल के लिए उसने 2 साल पहले जॉब छोड़ दी थी और धार में रहने लगा था। कुणाल की शादी नहीं हुई थी। परिवार में केवल तीन सदस्य थे पिता और छोटा भाई। छोटा भाई इंदौर में रहता है। वहीं, कुणाल की मां के बारे में आसपास के लोगों को भी आज तक कोई जानकारी नहीं है कि वे कहां हैं।

    पुलिस को मिली सीसीटीवी में दिख रहा है कि कुणाल पैदल आनंद चौपाटी पहुंचता है। कुछ देर तक वह चौराहे पर खड़ा रहता है। इधर-उधर देखता है। फिर चाकू निकालकर खुद पर हमला शुरू कर देता है। पहले कलाई की नस काटता है। पैंट उतारता है। अपने प्राइवेट पार्ट पर भी हमला करता है। इसके बाद चाकू से गर्दन पर हमला करने लगता है। गंभीर रूप से घायल होने के बाद कुणाल पास की एक दुकान के चबूतरे पर जाकर बैठ जाता है। वह अपनी पैंट उतार देता है और नग्न अवस्था में भी गर्दन पर चाकू से वार करता जाता है। बाद में उसकी खून ज्यादा बह जाने के चलते मौत हो गई।

    मौके पर सीएसपी सुजावल जग्गा और फॉरेंसिक टीम पहुंची। सीएसपी सुजावल जग्गा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। फुटेज में युवक खुद अपने आपको चाकू से काटता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि मृतक शराब पीने का आदी था और कुछ समय से परेशान था। घटनास्थल से एक चाकू जब्त किया गया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है

     

  • होमगार्ड भर्ती दौरान दौड़ लगा रहे युवक को आया हार्टअटैक, मौत

    होमगार्ड भर्ती दौरान दौड़ लगा रहे युवक को आया हार्टअटैक, मौत

    उदयपुरः होमगार्ड भर्ती में फिजिकल टेस्ट के दौरान दौड़ते समय युवक को हार्टअटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। युवक ने ग्राउंड का एक राउंड पूरा कर लिया था, लेकिन दूसरे राउंड दौरान उसको हार्ट अटैक आ गया। मौके पर लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    जानकारी के अनुसार, उदयपुर के गांधी ग्राउंड में होमगार्ड भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट चल रहा था। नीलेश पाटीदार (27) पुत्र जगदीश निवासी गड़ी, बांसवाड़ा भी फिजिकल टेस्ट देने पहुंचा था। यहां दौड़ते समय वह अचानक नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।

    हाथीपोल थानाधिकारी राजू देवी ने बताया कि घटना के बाद सूचना देकर परिजनों को बुलाया गया। बुधवार को पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। युवक की कुछ समय पहले सगाई हुई थी। अगले साल अप्रैल में उसकी शादी होने वाली थी।

    नीलेश पाटीदार 2 साल से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। नीलेश ने बीएड और बीएसटीसी की डिग्री हासिल कर रखी थी। वह बांसवाड़ा शहर के पाटीदार हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। पढ़ाई के साथ-साथ वह क्रिकेट का भी बेहतरीन खिलाड़ी था। नीलेश के साथी अजय पाटीदार (निवासी रोहिड़ा) ने बताया कि नीलेश की सगाई कुछ महीने पहले पास के गांव खोडन में हुई थी। अप्रैल 2027 में उसकी शादी तय थी कि यह घटना हो गई।