Category: Breaking News

  • SSP Kanwardeep Kaur का बढ़ा Extension

    SSP Kanwardeep Kaur का बढ़ा Extension

    चंडीगढ़ः चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर के कार्यकाल में बढ़ोतरी कर दी गई है। पंजाब केडर की आईपीएस अधिकारी कंवरदीप कौर को 1 साल की एक्सटेंशन मिल गई है। कंवरदीप कौर को औपचारिक रूप से एक साल के बढ़ावे को मंजूरी दी गई है। जिसके साथ वह केंद्र शासित प्रदेश के होने के बाद इस पद पर कार्यकाल बढ़ाने वाली पहली अधिकारी बन गई हैं। यह आदेश केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन को संबोधित किया गया है, जिसकी प्रतियां प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्री के निजी सचिव, कैबिनेट सचिवालय, MHA के वरिष्ठ सचिव (पुलिस-1) राखेश कुमार सिंह, पंजाब और चंडीगढ़ के मुख्य सचिवों और संबंधित अधिकारियों को भेजी गई हैं।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ – ਐਸਐਸਪੀ ਕੰਵਰਦੀਪ ਕੌਰ ਦਾ ਕਾਰਜਕਾਲ ਇੱਕ ਸਾਲ ਵਧਾਇਆ

    यह आदेश तब भी जारी किया गया है जब कौर का असल 3 साल का डिपूटेशन कार्यकाल 8 मार्च को समाप्त हो चुका था। यूटी प्रशासन ने इस अनुसार पंजाब के राज्यपाल और यूटी प्रशासक के विवेक पर, औपचारिक आदेश तक उन्हें चार्ज से मुक्त नहीं किया था। वह बिना किसी रुकावट के चंडीगढ़ पुलिस की अगुवाई में जारी रहीं। पंजाब केडर की 2013 बैच की आईपीएस अधिकारी, कंवरदीप कौर ने 9 मार्च 2023 को 3 सालों के लिए इंटर-कैडर डिपूटेशन पर चंडीगढ़ एसएसपी के रूप में पद संभाला। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा शार्टलिस्ट किए गए 3 अधिकारियों के पेनल में उसकी चयन की गई थी।

    इस नियुक्ति से पहले, उसने फिरोजपुर, नवांशहर और कपूरथला में एसएसपी के रूप में सेवा निभाई, और नए बने मलेरकोटला जिले की पहली एसएसपी थीं। चंडीगढ़ और मोहाली स्कूल की पूर्व छात्रा, उसने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पीईसी) से स्नातक की पढ़ाई की है। कंवरदीप कौर यूटी में उच्च पुलिस पद संभालने वाली अकेली दूसरी महिला हैं। पहली नीलांबरी विजय जगदले थीं, जो 2008 बैच की पंजाब केडर की आईपीएस अधिकारी थीं, जिन्होंने 2017 से 2020 तक चंडीगढ़ एसएसपी के रूप में सेवा की।

     

     

  • गैस सप्लाई की कमी के कारण 20 प्रतिशत होटल हुए बंद

    गैस सप्लाई की कमी के कारण 20 प्रतिशत होटल हुए बंद

    मुबंईः ईरान, इजराइल और अमेरिका में चल रहे युद्ध का असर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में दिखने लगा है। दरअसल, युद्ध के कारण मुंबई में गैस की कमी के कारण होटलों पर खासा असर दिखाई दे रहा है। आहार (एसोसिएशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट) के मुताबिक शहर में 20 प्रतिशत होटल पहले ही बंद हो चुके हैं। जंग के चलते भारत के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई में बड़ी कमी आ गई है। सरकार ने 5 मार्च को आदेश दिया कि घरेलू उपभोक्ताओं को पहले गैस दी जाए, जिससे होटल, रेस्टोरां और अन्य कमर्शियल यूजर्स को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे।

    Read in English:

    LPG Gas Cylinders Shortage Disrupts Hospitality Sector; Eateries Shut in Several Major Cities

    इससे देश के कई बड़े शहरों में फूड बिजनेस पर संकट गहरा गया है। मुंबई में होटल और रेस्टोरां एसोसिएशन (AHAR) के अनुसार, शहर के लगभग 20% होटल और रेस्टोरां पहले ही बंद हो चुके हैं। डीलर्स बताते हैं कि कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई रुक गई है। अगर स्थिति नहीं सुधरी तो जल्द ही और ज्यादा जगहों पर ताला लग सकता है। होटल मालिक अब स्टॉक खत्म होने पर फैसला ले रहे हैं कि बिजनेस चलाएं या बंद करें। अगर अगले 3 दिन तक गैस की कमी जारी रही तो मुंबई के लगभग 50 प्रतिशत होटल बंद होने की स्थिति आ सकती है। डोंगरी इलाके की तस्वीरों में कई होटलों के शटर बंद नजर आ रहे हैं।

    ‘सद्गुरु होटल’ के मालिक ने बताया कि उनके पास आख़िरी सिलेंडर में भी सिर्फ थोड़ी गैस बची है, जिसके खत्म होते ही होटल बंद करना पड़ेगा। होटल मालिकों का कहना है कि मुंबई जैसे शहर में जगह की कमी के कारण गैस स्टोर करना भी संभव नहीं होता और इस तरह की स्थिति के लिए वे पहले से तैयार नहीं थे। होटल संगठनों का प्रतिनिधिमंडल अपनी समस्या को लेकर संबंधित मंत्री से मुलाकात करने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, जिसकी वजह से देश और राज्य में गैस की कमी देखी जा रही है और अब इसका असर मुंबई में भी महसूस होने लगा है।

     

  • राज्यसभा के लिए राहुल गांधी ने चुना कांग्रेस का आम कार्यकर्ता: मुख्यमंत्री सुक्खू

    राज्यसभा के लिए राहुल गांधी ने चुना कांग्रेस का आम कार्यकर्ता: मुख्यमंत्री सुक्खू

    शिमला: कांग्रेस नेता अनुराग शर्मा के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में पार्टी कार्यालय राजीव भवन, शिमला में कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि संगठन से निकला एक सामान्य कार्यकर्ता आज राज्यसभा सांसद बना है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश से चार जिला अध्यक्षों के नाम मांगे थे, जिनमें से राहुल गांधी ने अनुराग शर्मा का चयन किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने एक आम कार्यकर्ता को राज्यसभा का टिकट देकर स्पष्ट संदेश दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी संगठन और छात्र राजनीति से जुड़े कार्यकर्ताओं को टिकट देने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनुराग शर्मा का निर्विरोध सांसद चुना जाना इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने यह भी कहा कि अब संसद में भाजपा के अनुराग ठाकुर से कांग्रेस के अनुराग शर्मा ही मुकाबला करेंगे।

    समारोह को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित सांसद अनुराग शर्मा ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस हाईकमान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद चुना जाना उनके लिए गर्व की बात है और वे संसद में हिमाचल प्रदेश के अधिकारों और विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित कई मंत्री, विधायक और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

     

  • हरियाणा में लाखों लाभार्थियों को योजनाओं की राशि सीधे खातों में ट्रांसफर

    हरियाणा में लाखों लाभार्थियों को योजनाओं की राशि सीधे खातों में ट्रांसफर

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत प्रदेश के लाखों लाभार्थियों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से करीब 1884 करोड़ रुपये की राशि जारी की। उन्होंने बताया कि Narendra Modi के नेतृत्व में हरियाणा की डबल इंजन सरकार किसान, महिला, युवा और गरीब सहित हर वर्ग को सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इस मौके पर हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री Shyam Singh Rana भी मौजूद रहे।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 26 लाख 12 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में 842 करोड़ 92 लाख रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई, जिसमें वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांगजन भत्ता और अन्य पेंशन योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana के तहत खरीफ-2025 फसलों के लिए 1 लाख 67 हजार 460 किसानों को 711 करोड़ 69 लाख रुपये का बीमा क्लेम दिया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में किसानों को मुआवजे और बीमा योजनाओं के तहत 16,160 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।

    इसके अतिरिक्त सरकार ने आढ़तियों को अतिरिक्त कमीशन के रूप में 11,199 आढ़तियों के खातों में 56 करोड़ 97 लाख रुपये ट्रांसफर किए। वहीं दयालु योजना के तहत 5409 लाभार्थियों को 205.42 करोड़ रुपये और “आवास सभी के लिए” योजना के तहत 12,353 परिवारों को 67 करोड़ रुपये की सहायता दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार पहचान पत्र आधारित ‘प्रो-एक्टिव मॉडल’ के जरिए पात्र लोगों को बिना आवेदन किए घर बैठे ही योजनाओं का लाभ मिल रहा है, जो सरकार की पारदर्शिता और सुशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

     
  • Judge के सामने कभी नहीं रोए Rajpal Yadav, बोले – ‘मनगढ़ंत कहानियों पर विश्वास न करें’

    Judge के सामने कभी नहीं रोए Rajpal Yadav, बोले – ‘मनगढ़ंत कहानियों पर विश्वास न करें’

    मनोरंजन : बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव तिहाड़ जेल से निकलने के बाद एक के बाद एक बड़े खुलासे कर रहे हैं। उन्होंने अपने ऊपर लगे हुए कई आरोपों का खंडन किया है। अब राजपाल यादव ने खुलासा किया है कि वो जज के सामने कभी नहीं रोए और न ही उन्होंने अदालत को ये बताया था कि उनके पास पैसे नहीं हैं।

    राजपाल को लेकर किया गया था दावा

    चेक बाउंस केस में राजपाल यादव ने जब तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था तो ऐसी खबरें सामने आई थी कि वो अपने हालातों पर बात करते हुए एक्टर रो पड़े थे। राजपाल ने इमोशनल होते हुए कहा था कि – सर क्या करुं? मेरे पास पैसे नहीं हैं कोई उपाय भी नहीं दिखता। यहां हम सब अकेले हैं कोई दोस्त नहीं है। इस संकट से मुझे खुद ही डील करना होगा।

    राजपाल यादव ने कही ये बात

    अब न्यूज एजेंसी के साथ बातचीत में राजपाल यादव ने इन रिपोर्ट्स को गलत और बेबुनियाद बता दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के दावों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। सोशल मीडिया पर मनगढ़ंत कहानियां फैलाई गई हैं। जिन लोगों को इस मामले में कुछ पता ही नहीं है वो इंटरनेट पर फैक्ट्स को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं।

    मनगढ़ंत कहानियों पर न करें विश्वास

    सोशल मीडिया पर फैली मनगढ़ंत कहानियों पर भरोसा न करें जो कुछ भी छप रहा है उसमें से कुछ वेल विशर्स ने फैलाया है जबकि कुछ ऐसे लोग फैला रहे हैं जिन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वो लोग इसी तरह अपनी दुकानें चला रहे हैं। मैं उन सभी का सम्मान करता हूं राजपाल के चेहरे को देखकर सिर्फ हंसी आनी चाहिए। इससे ज्यादा की उम्मीद मत कीजिए। राजपाल यादव ने ये भी कहा है कि मुश्किल समय में इंडस्ट्री ने उनका काफी साथ दिया। एक्टर को परिवार से काफी तगड़ा सपोर्ट भी मिला है। उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा किया है। राजपाल यादव की बात करें तो 12 दिन तिहाड़ जेल में रहने के बाद वो अंतरिम जमानत पर बाहर आ चुके हैं हालांकि उनकी मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। 18 मार्च को उनके केस की अगली सुनवाई होने वाली है।      
  • Punjab News: रास्ते में वैन खराब, ई-रिक्शा में कैदी लेकर कोर्ट पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: रास्ते में वैन खराब, ई-रिक्शा में कैदी लेकर कोर्ट पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में रणजीत एवेन्यू थाना क्षेत्र में उस समय एक विचित्र स्थिति उत्पन्न हो गई, जब कैदियों को अदालत में पेश करने जा रही पुलिस की गाड़ी रास्ते में अचानक खराब हो गई। जानकारी के अनुसार, कैदियों का मेडिकल करवाने के बाद पुलिसकर्मी अदालत के लिए रवाना हो रहे थे तभी वाहन में तकनीकी खराबी आ गई और वह स्टार्ट नहीं हो सका। जिसके बाद पुलिस को हाथों पैरों में पड़ गई। जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।

    थाने की पुलिस दो आरोपियों को पेशी के लिए अमृतसर अदालत लेकर जा रही थी। हैरानी की बात यह रही कि जिस पुलिस वाहन में आरोपियों को ले जाया जा रहा था, वह रास्ते में कई जगह खराब होता रहा। इतना ही नहीं, वाहन पर न तो स्पष्ट नंबर प्लेट दिखाई दे रही थी और न ही पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध नजर आ रहे थे। जब मीडिया कर्मियों ने इस बारे में सवाल उठाए तो स्थिति और भी चौंकाने वाली बन गई। पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को ई-रिक्शा में बैठाकर अदालत पहुंचाने का फैसला किया।

    एक ओर जहां आरोपी ई-रिक्शा में ले जाए जा रहे थे, वहीं दूसरी ओर पुलिस का आधिकारिक वाहन सड़क पर लावारिस हालत में खड़ा छोड़ दिया गया। यह घटना कई सवाल खड़े करती है। क्या जिन पर कानून लागू करवाने की जिम्मेदारी है, वे खुद नियमों की अनदेखी कर सकते हैं? यदि वाहन की स्थिति खराब थी तो पहले से उसकी जांच क्यों नहीं की गई? और सबसे बड़ा सवाल—क्या आरोपियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता किया गया? फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और आम जनता पुलिस की जवाबदेही को लेकर जवाब चाहती है।

     

  • Iran-Israel के दूसरे दिन भी चल रहे हवाई हमले, Delhi Airport पर Cancel हुई Flights, देखें वीडियो

    Iran-Israel के दूसरे दिन भी चल रहे हवाई हमले, Delhi Airport पर Cancel हुई Flights, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: अमेरिका इजरायल का ईरान पर लगातार दूसरे दिन हवाई हमला चल रहा है। ईरान भी इजरायल पर और मिडिल ईस्ट के 9 देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर रहा है। आज सुबह ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की पुष्टि भी हुई है। पाकिस्तान के कराची में हजारों शिया मुसलमानों ने खामेनेई की मौत के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन किया है। इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास ने घूसने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों की फायरिंग में 10 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर भी सामने आई है। इसमें कई युवक घायल भी है। ईरान का मिडिल ईस्ट के राज्यों पर लगातार हमला जारी है। आज सुबह से कतर, दुबई, अब्बू धाबी में मिसाइ-ड्रोन से अटैक हो रहे हैं। कतर में मौजूद भारतीयों ने हमले के वीडियो भी शेयर किए हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    Middle East में बिगड़े हालात

    मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात के चलते सैंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने मिडिल ईस्ट के देशों में 2 मार्च से होने वाली कक्षा12वीं और 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इसमें बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में नाम शामिल हैं। एग्जाम की नई तारीखों का ऐलान भी जल्द होगा। आज भारत में भी 350 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल रही।

    दिल्ली एयरपोर्ट पर कैंसिल हुई फ्लाइट्स

    मिडिल ईस्ट में चल रहे हालातों के कारण उड़ानों में देरी और रद्द होने से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एयरपोर्ट से सामने आए दृश्य बताते हैं कि कई यात्री अपनी उड़ानें कैंसिल होने के बाद भी इंतजार करते दिखे और लौटते वापिस नजर आए।

    दुबई में भी हुआ अटैक

    अल जजीरा के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में नए धमाकों की आवाजें सुने जाने की खबरें भी मिल रही हैं। फिलहाल घटना की विस्तृत जानकारी सामने आई है।

    एयर इंडिया ने फ्लाइट्स पर बढ़ाई रोक

    एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के लिए आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर रोक 2 मार्च 2026 को 11:59 बजे तक बढ़ा दी गई है। इसमें मेहमानों ने 5 मार्च 2026 तक की यात्रा के लिए 28 फरवरी 2026 तक खाड़ी क्षेत्र की यात्रा बुक की थी। उनकी मदद के लिए हम बिना किसी तारीख बदलने की फीस के आगे की तारीख पर रीशैड्यूल करने या कैंसिल करके पेमेंट के ओरिजनल तरीके से पूरी तरह रिफंड पाने का ऑप्शन भी दिया है।          
  • Ashok Leyland के Plant में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    Ashok Leyland के Plant में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    अलवरः ट्रक-बस बनाने वाली कंपनी अशोक लीलैंड के प्लांट में आग लगने का मामला सामने आया है। फैक्ट्री के जिस हिस्से में आग लगी वहां 30 से ज्यादा वर्कर काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि प्लांट के इस एरिया में ट्रक-बसों पर पेंट किया जाता है। आग भड़कने के कुछ मिनटों में ही लोगों को बाहर निकाल दिया गया था।

    जानकारी देते फैक्ट्री कर्मचारियों ने बताया कि प्लांट के गेट नंबर दो पर कुछ हिस्से में अचानक आग लगी थी। कुछ मिनटों बाद आग की लपटें 300 मीटर दूर तक से भी दिखाई दे रही थीं। आग के कारणों को लेकर अभी कुछ जानकारी सामने नहीं आई है।

    अलवर के फायर ऑफिसर अमित मीणा ने बताया कि शनिवार रात करीब 10.30 बजे उन्हें मत्स्य इंडिस्ट्रियल एरिया से आग लगने की सूचना मिली थी। प्लांट के जिस हिस्से में आग लगी, उसके पास ही बसों और ट्रकों की कई चेचिस रखी हुई थी। हालांकि आग इस हिस्से तक नहीं आई। वहीं, अनुमान है कि आग से करीब 30 लाख रुपए का नुकसान हो गया। आग पर एक घंटे में काबू पा लिया गया।

     

     

  • Jalandhar News: गोलियां चलने को लेकर डॉक्टर ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गोलियां चलने को लेकर डॉक्टर ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    DCP Dhillon का आया बयान, घटनास्थल से मिले अहम सुराग

    जालंधर, ENS: संतोखपुरा में डॉक्टर यशपाल के घर के बाहर बाइक सवार 3 व्यक्ति ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं इस घटना को लेकर डॉक्टर ने मीडिया से बात करते हुए खुलासा किया है। देर रात 1.40 बजे यह घटना हुई है। घटना के दौरान वह पत्नी और बेटी के साथ घर पर मौजूद थे। इस दौरान बेटी पढ़ाई कर रही थी और अचानक पटाखों की आवाज सुनाई दी। डॉक्टर ने कहा कि पहले लगा कि शायद पटाखे चल रहे है। डॉक्टर ने बताया कि 2 दिन पहले उन्होंने कार नई खरीदी थी, जिसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरे में देखा कि कोई कार को छेड़ रहा है। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी में देखा कि युवक द्वारा कार पर फायरिंग की गई। युवक ने कार पर पिछले शीशे पर 3 गोलियां चलाई। इसके बाद कैमरे की ओर युवक ने गोलियां चलाई। घटना के दौरान 2 लोग मौजूद थे और गोलियां चलाने के बाद बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। डॉक्टर ने कहा कि उनका किसी के साथ कोई विवाद नहीं है और ना ही कोई फिरौती की उन्हें कॉल आई है। डॉक्टर ने कहाकि पुलिस अधिकारी भी पूछ रहे थे कि किसी पर कोई शक है, लेकिन उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है। वहीं दूसरी ओर डीसीपी मनप्रीत ढिल्लों ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि मोगा में प्रेक्टिस करते डॉक्टर के घर पर गोलियां चलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उनकी टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इस मामले में कोई रंजिश का मामला सामने नहीं आया है और ना ही कोई फिरौती की कॉल सामने आई है। डीसीपी ने कहा कि कुछ अहम सुराग उन्हें मिले है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरी ओर घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि व्यक्ति बाइक सड़क के बीच में लगाकर खड़ा हो जाता है। इस दौरान दूसरा युवक पहले कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग करता है, जिसके बाद घर पर फायरिंग करने लग जाता है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक बड़े आराम से मौके से फरार हो जाते है। वहीं दूसरी सीसीटीवी में सिख युवक सरेआम कार पर फायरिंग करता हुआ दिखाई दिया। फायरिंग के दौरान कोई चीज उसकी सड़क पर गिर गई और उसे उठाने के बाद वह घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लग गया। बताया जा रहा है कि तीसरा युवक दूर खड़ा हुआ था जो कि कैमरे में नहीं आया। घटना देर रात 1.40 बजे की है। घटना की सूचना मिलते एसीपी जयंतपुरी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गई। घटना के दौरान डॉक्टर परिवार के साथ घर में मौजूद था। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवर बदमाशों ने 10 गोलियां चलाई है। पार्षद राजेश ठाकुर ने कहा कि देर रात 1.40 बजे की घटना है। इस दौरान देर रात 2 बजे उन्हें डॉक्टर यशपाल का फोन आया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पार्षद ने कहाकि मामला पुलिस कमिशनर धनप्रीत कौर के ध्यान में ला दिया गया है और उन्होंने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। पार्षद ने कहा कि वह डॉक्टर को 20 सालों से जानते है और डॉक्टर मोगा में अस्पताल चलाते है। कैमरे में 3 व्यक्ति घटना को अंजाम देते हुए नजर आ रहे है। डॉक्टर की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है।    
  • Punjab News: ड्रोन के जरिए स्कूल में गिरा अवैध असला, प्रशासन में मचा हड़कंप

    Punjab News: ड्रोन के जरिए स्कूल में गिरा अवैध असला, प्रशासन में मचा हड़कंप

    तरन तारनः श्री खडूर साहिब के सीमांत गांव डल्ल स्थित जगजीत मॉडल स्कूल के प्रांगण में ड्रोन के जरिए फेंका गया अवैध असलहा बरामद हुआ है। इस घटना को लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पंचायत को सूचना दी, जिसके बाद थाना खालड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और पैकेट को कब्जे में ले लिया।

    पुलिस के अनुसार पीले रंग की टेप से लिपटे पैकेट में मेड इन चाइना 30 बोर पिस्टल, एक मैगजीन और तीन कारतूस बरामद हुए। इससे पहले गुरुवार रात पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की आहट महसूस की गई थी, जबकि शुक्रवार को गांव डलीरी व डल्ल क्षेत्र में ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली थी।

    सीमा पर तैनात बीएसएफ ने पुलिस को सतर्क किया। थाना प्रभारी गुरसाहिब सिंह ने बताया कि अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सब डिवीजन भिखीविंड के डीएसपी प्रीतइंद्र सिंह और बीएसएफ कमांडेंट अभय सिंह ने मौके का जायजा लिया।