जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्चे की पहचान ऋषभ के रूप में हुई है। ऋषभ के पिता एक निजी कंपनी में ऑफिस वर्क करते हैं और मां गृहणी हैं। परिजनों ने बताया कि ऋषभ शाम के समय अपनी साइकिल ठीक करवाने के लिए दुकान पर गया था ताकि वहां से लौटकर ट्यूशन जा सके, लेकिन घर की गली में मुड़ते समय सामने से आ रही एक सफेद रंग की इलेक्ट्रिक एक्टिवा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है बच्चा अपनी लाल रंग की साइकिल पर सवार होकर सामान्य गति से घर की ओर आ रहा है। तभी सामने से एक दूसरा बच्चा इलेक्ट्रिक एक्टिवा लेकर आता है और सीधे साइकिल में दे मारता है। टक्कर लगते ही ऋषभ 5 फीट ऊपर हवा में उड़ गया और सड़क पर गिर गया। एक्टिवा सवार भी संतुलन खोकर आगे जा गिरा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल का अगला पहिया पूरी तरह मुड़ (बिंगा) गया। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और खून से लथपथ ऋषभ को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। पिता ने बताया कि उन्हें फोन पर हादसे की सूचना मिली थी। फिलहाल मासूम ऋषभ की हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है।Electric Scooty ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, 5 फीट उछला बच्चा#ElectricScooterAccident #RoadAccident #CycleCollision #ChildInjured #TrafficAccident #AccidentUpdate #BreakingNews #SafetyAlert #EncounterNews pic.twitter.com/R1UshqvwEk
— Encounter India (@Encounter_India) February 28, 2026
Category: Breaking News
-

Punjab News: Electric Scooty ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, 5 फीट उछला बच्चा, देखें CCTV
लुधियानाः शहर के 33 फुटी रोड स्थित गुरुनानक नगर में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया जहां, ट्यूशन जाने की तैयारी कर रहे एक मासूम बच्चे को तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक एक्टिवा ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चा साइकिल समेत हवा में करीब 5 फीट ऊपर उछला और सिर के बल सड़क पर जा गिरा और गिरते ही बेहोश हो गया। इस दौरान सारी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। -

Punjab News: AIIMS के डॉक्टरों ने इस जगह लगाया Checkup Camp, देखें वीडियो
बठिंडा: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बठिंडा की टीम ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। इस कड़ी में कपूरथला के गांव मैरीपुर में विशाल चेकअप कैंप आयोजित किया गया। सैंकड़ों मरीजों की जांच करके इस दौरान उन्हें मुफ्त दवाईयां भी बांटी गई।
गांव मैरीपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब में लगाए गए इस मुफ्त मेडिकल कैंप का उद्घाटन क्षेत्र के विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह ने किया है। इस मौके पर इलाके के गणमान्य व्यक्ति, पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। यह कैंप प्रवासी भारतीय धर्म सिंह खिंडा (यूएसए) और उनकी पत्नी सुरजीत कौर खिंडा के साथ से कंबोज फाउंडेशन पंजाब के द्वारा आयोजित किया गया।
आयोजकों ने बताया कि समाज सेवा के उद्देश्य से ग्रामीणों को उनके घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए यह पहल हुई है। कैंप के दौरान एम्स बठिंडा के यूरोलॉजी एवं किडनी ट्रांस्पलांट विभाग के एक्सपर्ट्स डॉक्टरों की टीम ने यूरोलॉजी, मेडिसिन और दंत रोगों से संबंधित मरीजों की फ्री जांच की है।
सैंकड़ों लोगों के ब्लड प्रेशर, शुगर और अन्य बीमारियों से जांच कर उन्हें जरुरी दवाईयां भी बांटी गई हैं। इस मौके पर विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गांव स्तर पर लगाए जा रहे ऐसे मेडिकल कैंप ग्रामीणों के लिए बहुत जरुरी है क्योंकि इससे दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को इलाज के लिए शहरों तक जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
उन्होंने आयोजकोंं और डॉक्टरों की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा है कि ऐसे सामाजिक काम लगातार रहने चाहिए। ग्रामीणों ने भी कैंप का फायदा उठाते हुए आयोजकों का धन्यवाद किया और भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की मांग की है।
-

Namo Bharat Rapido Rail का उद्घाटन करेंगे PM Modi, मिलेंगी ये सुविधाएं
नई दिल्ली: पीएम मोदी आज दिल्ली-मेरठ रैपिडो रेल के फुल स्ट्रेच और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक नमो भारत रैपिड रेल की सर्विस आज शाम 6 बजे से शुरु हो जाएगी। यह भारत की सबसे तेज सेमी हाई-स्पीड रीजनल रैपिड ट्रेन हैं। इसके साथ ही भारत की सबसे तेज मेट्रो ट्रेन सेवा भी मेरठ में शाम 6 बजे से आम लोगों के लिए शुरु हो जाएगी।महिला सशक्तिकरण पर दिया गया खास जोर
नमो भारत रैपिड रेल के संचालन में महिला सशक्तिकरण पर भी खास जोर दिया गया है। इस सेवा में करीबन 80 प्रतिशत ड्राइवर स्टाफ महिलाएं होगी। दिल्ली से मेरठ के बीच अब यात्रा का समय एक घंटे से भी कम रह जाएगा। दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन पर मल्टी इंटीग्रेटेड ट्रांजिट सिस्टम विकसित किया गया है। यहां स्मार्ट टिकटिंग वेडिंग मशीनें लगाई गई हैं। इसके साथ ही क्यूआर कार्ड आधारित टिकट की सुविधा दी गई है।नमो भारत रैपिडो रेल में है ये खास सुविधाएं
भविष्य की जरुरतों को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर छह प्लेटफॉर्म भी बना दिए गए हैं ताकि आगे चलकर दिल्ली से अलवर और दिल्ली से करनाल रैपिड रेल को भी यहां से जोड़ा जा पाए। नमो भारत रैपिड रेल में बुलेट ट्रेन जैसी आधुनिक झलक देखने को मिलेगी। ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की सक्षम है। इसका ड्राइवर कंसोल पूरी तरह डिजिटल है। इसमें प्रीमियम कोच की सुविधा भी दी गई है जहां मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट मौजूद है। धूप से बचाने के लिए ब्लांइड पर्दों की व्यवस्था भी की गई है। इसमें महिलाओं के लिए खास कोच बनाए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए कोच में सामान रखने के पर्याप्त जगह, खड़े यात्रियों के लिए अतिरिक्त स्पेस, पानी की बोतल रखने वाले व्यवस्था, मैग्जीन होल्डर और पैरों को आराम देने के लिए फुट रेस्ट भी दिए गए हैं। यह सेवा दिल्ली-एनसीआर में आधुनिक और तेज परिवहन की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। -

Punjab News: प्रवासी युवकों ने पूर्व फौजी की बेरहमी से की पिटाई, देखें वीडियो
जीरकपुर: पीर मुछल्ला इलाके में मामूली कहासुनी ने हिंसक रुप धारण कर लिया है। 8 से 10 प्रवासी युवकों के द्वारा एक पूर्व फौजी की बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घायल पूर्व सैनिक की पहचान मनदीप सिंह के तौर पर हुई है।
मनदीप को गंभीर हालत में ढकोली के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। जानकारी के अनुसार, मनदीप सिंह अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में गाड़ी मोड़ने को लेकर पीछे से आ रहे एक ऑटो चालक के साथ उनकी बहस हो गई।
विवाद बढ़ने पर ऑटो में सवार 4 से 5 लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की शुरु कर दी। कुछ ही देर बाद बाकी साथियों को बुला लिया गया। करीबन 8-10 लोगों ने मिलकर बेसबॉल बैट से उन पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर तौर पर घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाकी अज्ञात हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का यह कहना है कि कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
-

Punjab News: Singer Geeta Zaildar ने बाउंसरों संग Romesh Fashion के दुकानदार से की हाथापाई, देखें वीडियो
फगवाड़ा। शहर की एक कपड़ों की दुकान “लाडी दी हट्टी” (Romesh Fashion) पर शनिवार को उस समय हंगामा हो गया, जब मशहूर पंजाबी Singer Geeta Zaildar अपने बाउंसरों के साथ दुकान पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि करीब 2000 रुपये के कपड़ों को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो बाद में बढ़कर विवाद में बदल गई और दुकान पर तनावपूर्ण माहौल बन गया।
कपड़े वापस करने को लेकर शुरू हुआ विवाद
दुकान के मालिक निशांत के अनुसार, गायक गीता जैलदार ने कुछ समय पहले उनकी दुकान से कुर्ता-चादरा खरीदा था। कपड़ों में किसी तरह की परेशानी होने के कारण वह उन्हें वापस करने के लिए दुकान पर आए थे। इसी बात को लेकर दुकानदार और गायक के बीच बहस शुरू हो गई।साथ आए लोगों पर बदसलूकी का आरोप
दुकानदार का आरोप है कि कपड़े वापस करने को लेकर विवाद बढ़ने के बाद गायक के साथ आए 11 से 12 लोगों ने कथित रूप से बदसलूकी की। उन्होंने दावा किया कि गायक ने उन्हें थप्पड़ मारने की धमकी दी और इस दौरान हाथापाई भी हुई।बाउंसरों की धक्का-मुक्की से मची अफरा-तफरी
दुकान मालिक के मुताबिक, हंगामे के समय दुकान में महिलाओं से जुड़ा सामान भी रखा हुआ था, लेकिन गायक और उनके साथियों ने इस बात का ध्यान नहीं रखा। आरोप है कि गायक के साथ आए बाउंसरों ने धक्का-मुक्की की, जिससे दुकान में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।पुलिस को दी गई सूचना
घटना के बाद दुकान मालिक ने स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस को शिकायत दे दी गई है और मामले की जांच की बात कही जा रही है। -

संस्थागत विकास में तेजी लाने पर जोर, शिक्षा मंत्री का बड़ा फैसला
शिमला: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए गुणात्मक शिक्षा की दिशा में किए जा रहे सुधारों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य भर में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और संस्थागत सुविधाओं को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने कहा कि शैक्षणिक मानकों में सुधार लाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक सार्वभौमिक पहुंच सुनिश्चित करना वर्तमान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने, संसाधनों का बेहतर उपयोग और सरकारी संस्थानों में मजबूत शैक्षणिक वातावरण विकसित करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
हाल ही में 39 छात्र और छात्रा विद्यालयों का विलय कर सह-शिक्षा संस्थानों में परिवर्तित किया गया है, ताकि बुनियादी ढांचे और शिक्षण स्टाफ का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। इसके अतिरिक्त, शून्य नामांकन वाले 39 विद्यालयों को निरस्त करने के लिए शीघ्र ही अधिसूचना जारी की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि दो किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने वाले विद्यार्थियों को समय पर परिवहन भत्ता उपलब्ध करवाया जाए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अधिकारियों को गैर-सीबीएसई विद्यालयों के विलय के लिए प्रारूप तैयार करने के निर्देश भी दिए।
100 से कम नामांकन वाले महाविद्यालयों का भी विलय किया जाएगा, ताकि संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों का समायोजन आवश्यकता के अनुसार अन्य संस्थानों में किया जाएगा। सरकार के इस निर्णय से व्यावसायिक पाठयक्रमों, शिक्षकों की भर्ती या वर्तमान कर्मचारियों की सेवाओं पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। इन सुधारों के परिणामस्वरूप किसी भी कर्मचारी की नौकरी नहीं जाएगी।

खेल अधोसंरचना के विकास के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए निर्णयों के अनुसार नए और उन्नत खेल छात्रावासों को तत्काल प्रभाव से कार्यशील करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि नवोदित खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इनमें जिला शिमला के चौपाल स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्र खेल छात्रावास (वॉलीबॉल), जिला सिरमौर के शिलाई स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कन्या खेल छात्रावास (कबड्डी), जिला शिमला के जुब्बल स्थित ठाकुर राम लाल कन्या खेल छात्रावास में लड़कियों के लिए बॉक्सिंग खेल की शुरुआत तथा जिला बिलासपुर के मोरसिंघी में हैंडबॉल खेल छात्रावास शामिल हैं। इन नई व्यवस्थाओं के साथ खेल छात्रावासों में संबंधित खेल विधाओं की संख्या बढ़कर 12 हो गई है, जिससे खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।
रोहित ठाकुर ने खेल छात्रावासों के लिए लंबित 1.2 करोड़ रुपये के डाइट फंड को शीघ्र जारी करने तथा इस धन राशि के उपयोग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। शिक्षा मंत्री ने विभाग को एससीईआरटी द्वारा तैयार मॉडयूल के आधार पर नव पदोन्नत प्रधानाचार्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों का निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने के लिए रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरने के निर्देश भी दिए। उन्होंने शिक्षकों की भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 23 वर्ष को समाप्त करने और आवश्यक कार्यवाही करने के आदेश दिए।
उन्होंने आंगनवाड़ियों और पीईपी की संयुक्त घोषणा से संबंधित मामलों तथा राज्य में पीएम-श्री विद्यालयों की प्रगति की भी समीक्षा की।शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिक्षा विभाग द्वारा वित्तपोषित एनसीसी कैडेटों के लिए हैंगर एयरपोर्ट सुविधा पूरी तरह से संचालित करवाने पर संतोष व्यक्त किया। पहले कैडेटों को जालंधर हवाई अड्डे जाना पड़ता था, लेकिन अब वे सीधे कुल्लू हवाई अड्डे में उतर सकते हैं, जिससे यात्रा और प्रशिक्षण की व्यवस्थाएं काफी सुगम हो गई हैं।
बैठक में शिक्षा सचिव राकेश कंवर, परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा राजेश शर्मा, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा, स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
-

Mehar Chand Polytechnic College में जल्द शुरु होगा तीन दिनों का Short Term Course
जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर में निट्टर चंडीगढ़ के द्वारा 25 फरवरी से लेकर 27 फरवरी 2026 तक तीन दिनों का शॉर्ट टर्म कोर्स आयोजित किया जा रहा है। इस कोर्स का विषय Instruction Design And Delivery होगा। प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने बताया कि प्रो. ए.बी गुप्ता अध्यक्ष एजुकेशनल विभाग निट्टर इस कोर्ट से मुख्य संसाधन व्यक्ति (रिसोर्स पर्सन) होंगे।
इस कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों के 35-40 शिक्षक भाग लेंगे। इनमें प्रमुख तौर पर मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, डीएवीआईआईटी जालंधर गुरु नानक देव पॉलिटेक्निक लुधियाना तथा रामगढ़िया पॉलिटेक्निक फगवाड़ा आदि शामिल हैं। डॉ. राजीव भाटिया इस कोर्स के कोऑर्डिनेटर तथा प्रिंस मदान को-कोऑर्डिनेटर होंगे।
प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने बताया कि इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य परिणाम आधारित शिक्षा तथा उद्योग की जरुरतों के अनुरुप शिक्षा को समझना और अपनाना है। इसके अतिरिक्त शिक्षकों की शिक्षण पद्दति में सुधार लाना उसे ज्यादा प्रभावी बनाना छात्र केंद्रित शिक्षा के उद्देश्यों पर चर्चा तथा एनबीए मान्यता से संबंधित विस्तृत विचार विमर्श किया जाएगा।
प्रो. ए.बी गुप्ता पिछले 39 सालों से निट्टर में अध्यापन कार्य कर रहे हैं और वो 40 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित कर चुके हैं। प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह के अनुसार, इस एस.टी.सी के जरिए से पॉलिटेक्निक कॉलेज के शिक्षकों को टीचिंग लर्निंग प्रक्रिया में निखार लाने में सफलता प्राप्त होगी।
-

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से लोगों का जीवन स्तर हो रहा बेहतर
चंडीगढ़: पंजाब में भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार हाशियाग्रस्त, गरीब और आर्थिक तौर पर कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। सामाजिक सुरक्षा, स्त्री एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान जनवरी 2026 तक विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹5,748 करोड़ से अधिक की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में जारी की जा चुकी है। इन योजनाओं से राज्य के 35.70 लाख से अधिक लोगों को नियमित वित्तीय सहायता मिल रही है, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांग व्यक्तियों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।
मंत्री ने बताया कि बुढ़ापा पेंशन योजना के तहत ₹3,806.43 करोड़, विधवा एवं निराश्रित महिलाओं के लिए ₹1,099.97 करोड़, अनाथ और आश्रित बच्चों के लिए ₹385.94 करोड़ तथा दिव्यांग व्यक्तियों को ₹456.03 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाएं केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह जरूरतमंद परिवारों को सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीवन जीने का आधार भी प्रदान करती हैं।
डा. बलजीत कौर ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य हर जरूरतमंद तक सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक मजबूती पहुंचाना है। इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए ₹6,175 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है, ताकि सरकारी सहायता पारदर्शिता, संवेदनशीलता और सम्मान के साथ लोगों तक पहुंच सके।
-

Punjab News: इंदिरा कॉलोनी में कत्ल मामले में आरोपी गिरफ्तार
अमृतसरः मजीठा रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी में कत्ल के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 67 साल वीना रानी का कत्ल करके आरोपी शव को बेड पर छोड़कर फरार हो गए थे। इस मामले को लेकर परिजनों ने किराएदार पर हत्या का शक जताया था। वहीं थाना सदर पुलिस ने मकान मालिक की हत्या के मामले 2 किराएदारों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुरदेव सिंह और शमशेर सिंह उर्फ शेरा के रूप में हुई है।

पुलिस टीम ने विशेष कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए घए सोने के आभूषण भी बरामद किए है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, एक तेजधार चाकू और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद सामान इस मामले में अहम साक्ष्य के तौर पर पेश किया जाएगा।
पुलिस ने घटनास्थल से जुटाए गए सबूतों, तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की साजिश कब और किस मकसद से रची गई। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-

विवादों में घिरे वीजा किंग चन्नी भाई, पुलिस को शिकायत, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: कनाडा के ब्रैम्पटन में पंजाबी मूल के वीजा किंग चन्नी भाई को लेकर मामला सामने आया है। दरअसल, चन्नी भाई विवादों में घिर गए है। कनाडाई लोगों ने लग्जरी लाइफ के शो आफ पर आपत्ति जाहिर की है। इसके साथ ही कनाडा के गारंटेड वीजा के दावे और हाथ में ढाई करोड़ की घड़ी के चलते स्थानीय लोगों ने पुलिस से शिकायत की है। इसके बाद से वीजा किंग पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
<स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर कमेंट कर कहा कि कनाडा के लोग इस वक्त महंगाई के दौर से गुजर रहे हैं। यहां लोगों के पास पैसा नहीं है और पंजाबी मूल का वीजा किंग अपनी बाजू पर ढाई करोड़ की घड़ी बांध रहा है। इसके लिए थी उसकी एक वीडियो सामने आई है जिसमें उसने दफ्तर के टेबल पर वीजा का ढेर लगाकर रखा है। चन्नी भाई नामक वीजा किंग पंजाबी मूल के लोगों को बड़ी संख्या में वीजा दिलाने का दावा करता है। इस भी स्थानीय लोगों ने आब्जेक्शन लगाते हुए कहा है कि कनाडा में वीजा नियम सख्त होने पर ऐसा कैसे हो सकता है। इसकी इमिग्रेशन नियम के अनुसार जांच होनी चाहिए। कनाडा के कंटेट क्रिएटर्स ने चन्नी भाई की वीडियो जारी कर दावा किया है कि उसने अपनी कलाई पर जो घड़ी बांध रखी है वो रिचर्ड मिल ब्रांड की है। घड़ियों के जानकारों का मानना है कि इस घड़ी की शुरुआती कीमत ही करोड़ों में होती है। कनाडा में इसक ब्रांड की शुरूआती कीमत 3 लाख डॉलर (लगभग 2.5 करोड़ रुपए)है। यह विवाद ऐसे समय में आया है जब कनाडा पहले से ही हाउसिंग क्राइसिस, बेरोजगारी और बढ़ती जनसंख्या के दबाव से जूझ रहा है। आलोचकों का तर्क है कि यह दिखावा उन लाखों प्रवासियों की मजबूरी का फायदा उठाकर किया जा रहा है जो कनाडा में बसने के लिए अपने जीवन भर कमाया पैसा दांव पर लगा देते हैं। कनाडाई पुलिस (RCMP) और इमिग्रेशन विभाग (IRCC) ने चन्नी भाई की वायरल वीडियो के बाद फर्म निगरानी शुरू कर दी है। इसके साथ ही सरकार ने उनके लाइसेंस और आर्थिक लेनदेन की जांच के लिए राजस्व विभाग को सूचित किया है। साथ ही चन्नी भाई की कंपनी से प्रोसेस किए गए पुराने वीजा आवेदनों की दोबारा जांच शुरू कर दी गई है। वीजा किंग के नाम से मशहूर चन्नी भाई भारतीय मूल के हैं और ओंटारियो के ब्रैम्पटन में अपनी एजेंसी चलाते हैं। वे सोशल मीडिया पर अपने गारंटीड वीजा के दावों और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। वे मुख्य रूप से पंजाब से आने वाले युवाओं को टारगेट करते हैं और खुद को इमिग्रेशन का सबसे बड़ा खिलाड़ी बताते हैं। बात दें कि इस वक्त कनाडा में लगभग 20 लाख से अधिक भारतीय मूल के लोग रहते हैं, जो कुल जनसंख्या का लगभग 5% है। हर साल भारत से लाखों छात्र और श्रमिक कनाडा जाते हैं।View this post on Instagram