Category: Breaking News

  • Air India ने इन दो राज्यों के लिए रद्द की अपनी उड़ानें, यात्रियों को दी चेतावनी

    Air India ने इन दो राज्यों के लिए रद्द की अपनी उड़ानें, यात्रियों को दी चेतावनी

    नई दिल्ली: अमेरिका में संभावित भीषण और ऐतिहासिक विंटर स्टॉर्म के कारण एयर इंडिया ने न्यूयार्क और न्यू जर्सी के नेवार्क से आने-जाने वाली अपने सभी उड़ानों को 25 और 26 जनवरी के लिए रद्द कर दिया है। एयरलाइन ने यह फैसला यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को देखते हुए लिया है। एयर इंडिया ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर यह बताया है कि अमेरिका के ईस्ट कोस्ट, खासतौर पर न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और आस-पास के इलाकों में रविवार सुबह से सोमवार तक भारी बर्फबारी और तेज ठंड की संभावना है। इस दौरान उड़ान संचालन पर गंभीर असर पड़ेगा।

    Read In Englishhttps://encounternews.in/world/air-india-suspends-new-york-and-newark-services-amid-powerful-winter-storm-in-the-us/  Read In Punjabi https://encounternewspaper.com/world/air-india-flights-cancelled-passengers-affected-due-to-heavy-snowstorm-and-cold-in-america/

    25 और 26 जनवरी को रद्द होगी उड़ानें

    एयरलाइन ने यात्रियों और क्रू की सुरक्षा, सुविधा और भलाई को देखते हुए 25 और 26 जनवरी को न्यूयॉर्क और नेवार्क से सभी उड़ानें रद्द की जा रही हैं। यात्रियों को सलाह भी दी गई है कि वो अपनी फ्लाइट से जुड़ी जानकारी के लिए एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट और कस्टमर सपोर्ट के साथ संपर्क में रहें।

    विंटर स्टॉर्म बना खतरा

    अमेरिका इस समय एक रिकॉर्ड तोड़ विंटर स्टॉर्म की चपेट में है। नेशनल वेदर सर्विस ने चेतावनी जारी की है। उनका कहना है कि यह तूफान सेंट्रल प्लेन्स से लेकर नॉर्थ-ईस्ट तक के लोगों को प्रभावित करेगा। भारी बर्फ, बर्फीली बारिश और खतरनाक ठंड के कारण कई इलाकों में सड़कें बंद होने, बिजली आपूर्ति बंद होने और यात्रा पूरी तरह से ठप होने की आशंका है।

    अलर्ट पर FEMA

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस संकट को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और फेमा को पूरी तरह से अलर्ट पर रखा गया है। ट्रंप के अनुसार, संघीय और स्थानीय एजेंसियों को इमरजेंसी स्थिति से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से यह अपील की है कि बेहद जरुरी होने पर ही यात्रा करें। आधिकारिक मौसम पर नजर रखें। इसके साथ ही एयर इंडिया के अनुसार, कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन्स ने भी अमेरिका के प्रभावित इलाकों के लिए उड़ान संचालन सीमित या रद्द कर दी है।
  • Punjab News: किसानों ने दी चेतावनी, 2 दिन बाद Toll Plaza करेंगे Free

    Punjab News: किसानों ने दी चेतावनी, 2 दिन बाद Toll Plaza करेंगे Free

    लुधियानाः पंजाब के किसान संगठन ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। किसानो ने चेतावनी दी है कि पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा लाडोवाल 26 जनवरी को अनिश्चितकाल के लिए फ्री किया जाएगा। 26 जनवरी 11 बजे किसान लाडोवाल टोल प्लाजा पर एकत्रित होंगे और 12 बजे से टोल प्लाजा फ्री करेंगे। दरअसल, कुछ समय पहले ससराली समेत अलग- अलग गांवों में बाढ़ के कारण सतलुज का धुस्सी बांध टूट गया था, जिसे अभी तक रिपेयर नहीं करवाया गया।

    भारतीय किसान मजदूर यूनियन व अन्य संगठन लंबे समय से ससराली में संघर्ष कर रहे हैं और जिला प्रशासन को ज्ञापन दे चुके हैं। किसानों का कहना है कि अब तक धुस्सी बांध का काम शुरू नहीं हुआ। जिसकी वजह से किसानों ने टोल प्लाजा फ्री करने का ऐलान किया है। इस बार किसान संगठनों की मांग है कि गांव ससराली में बाढ़ के दौरान टूटे बांध को रिपेयर किया जाए और राहों रोड को तैयार करवाया जाए, ताकि आने-जाने में कोई परेशानी न हो।

    हालांकि भारतीय किसान मजदूर यूनियन के सदस्यों के साथ साथ कई संगठन ससराली कॉलोनी में स्थित धुस्सी बांध को रिपेयर करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और कई बार प्रशासन के साथ मीटिंग हो चुकी है। इसके बावजूद अभी तक कोई हल नहीं निकला। किसान संगठनों ने एलान कर दिया है कि अगर सरकार ने बातचीत के दौरान कोई हल निकाला तो ठीक, नहीं तो किसी भी हालात में टोल प्लाजा नहीं चलने दिया जाएगा। अगर इस दौरान कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

  • Phagwara News: Sudhir Sweet Shop पर Firing के मामले में 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Phagwara News: Sudhir Sweet Shop पर Firing के मामले में 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कपूरथला: पुलिस ने गांव लखन कलां में हुई फायरिंग की घटना का सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में छह आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, जिंदा कारतूस और दो कारें बरामद की है। इस बात की जानकारी सीनियर पुलिस कप्तान कपूरथला गौरव तूरा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

    एसएसपी ने बताया कि 8 जनवरी 2026 की रात करीबन 10 बजे गांव लखन कलां में फायरिंग की घटना आई थी। इस बारे में 9 जनवरी 2026 को मुकदमा नंबर 10 धारा 109, 125, 351 (2), 61 (2), बीएनएस, 25/54/59 आर्म्स एक्ट तथा अतिरिक्त जुर्म 111 बीएनएस के अंतर्गत थाना सदर कपूरथला में दर्ज किया गया था।

    घटना की गंभीरता देखते हुए एसएसपी कपूरथला के निर्देश पर विशेष पुलिस टीमें बनाई गई। तकनीकी और ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिए से गहन जांच के बाद 14 जनवरी 2026 को छह आरोपियों को ट्रेस करके नामजद किया गया।

    गिरफ्तारी किए गए आरोपियों में कमलप्रीत सिंह उर्फ पीता, निवासी संधवा, जिला नवां शहर, हरजीत सिंह, निवासी खैरा, जिला कपूरथला, गुरपाल सिंह उर्फ पाला, निवासी खैड़ा, जिला कपूरथला, सुखराज सिंह उर्फ सुखा, निवासी बीड़ पुआध, जिला कपूरथला, धर्म सिंह उर्फ धामी, निवासी मानीवाली चाचो की, जिला कपूरथला, रूपिंदर सिंह, निवासी महेड़ू, जिला कपूरथला शामिल हैं।

    14 जनवरी 2026 को इनमें से चार आरोपियों कमलप्रीत सिंह, हरजीत सिंह, सुखराज सिंह और रूपिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। इन चारों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल वर्ना कार (PB32K-3858) वेन्यू कार (PB10JF-6262) बरामद की गई।

    18 जनवरी 2026 को बाकी के दो आरोपी गुरपाल सिंह उर्फ पाला और धर्म सिंह उर्फ धामी को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 30 बोर की एक पिस्टल, मैगजीन सहित दो जिंदा राउंड, 32 बोर की एक पिस्टल, मैगजीन सहित एक जिंदा राउंड बरामद किए गए।

    पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने 12 जनवरी 2026 की सुबह फगवाड़ा-होशियारपुर रोड स्थित सुधीर स्वीट शॉप पर भी फायरिंग की थी, जिसे पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी गुरपाल सिंह उर्फ पाला और धर्म सिंह उर्फ धामी के खिलाफ पहले से ही हत्या के प्रयास, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

    फिलहाल सभी आरोपियों को पुलिस रिमांड लेकर बाकी आपराधित वारदातों की गहनता से जांच की जा रही है। कपूरथला पुलिस ने साफ कर दिया है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

     

     

     

     

  • Bhabhi Ji Ghar Par Hain के सेट पर हुआ था भयानक हादसा, बाल-बाल बचे थे Actors

    Bhabhi Ji Ghar Par Hain के सेट पर हुआ था भयानक हादसा, बाल-बाल बचे थे Actors

    मनोरंजन: टीवी के मशहूर शो ‘भाभीजी घर पर है’ अब बड़े पर्दे पर धमाका करने वाला है। हाल ही में मुंबई में एक भव्य आयोजन के दौरान ‘भाभीजी घर पर है फन ऑन द रन’ का ट्रेलर लॉन्च किया गया है। इस मौके पर फिल्म के एक्टर आसिफ शेख ने एक ऐसी घटना का जिक्र किया है जिससे सभी हैरान हो गए हैं। आसिफ ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान एक ऐसा हादसा हुआ था जिसमें आसिफ शेख और रवि किशन की जान भी जा सकती थी। इस खुलासे ने फैंस को हैरान कर दिया।

    सेट पर गिरा पेड़

    ट्रेलर लॉन्च के दौरान आसिफ शेख ने उस खौफनाक पल को याद करते हुए बताया कि यह हादसा नई लोकेशन पर शूटिंग के पहले दिन हुआ था। आसिफ ने कहा कि – ‘मैं और रवि एक-दूसरे के बगल में बैठकर आराम से कॉफी पी रहे थे। तभी अचानक एक भारी भरकम पेड़ जो करीबन 12-13 फीट लंबा था हमारे ठीक बीच में आकर गिर गया। वह पल इतना ज्यादा डरावना था कि यदि हम से कोई भी उसकी जद में आता तो हमारी चटनी बन जाती है हम दोनों पूरी तरह से सन्न रह गए थे समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ’।

    चोट के बाद भी नहीं रोकी शूटिंग

    इस घटना की गंभीरता बताते हुए रवि किशन ने कहा कि – ‘उस पेड़ का वजन कम से कम 500 किलो रहा होगा। जब वह गिरा तो उसकी आवाज इतनी तेज थी कि पूरा सेट कांप गया’। रवि किशन ने बताया कि इस हादसे में उनके कंधे पर चोट भी आई थी। फिल्म के प्रोड्यूसर संजय कोहली ने बताया कि इस घटना के बाद आधे घंटे तक सेट पर मौत जैसा सन्नाटा छा गया। हर कोई डरा हुआ था परंतु रवि किशन की हिम्मत की दाद देनी होगी कि इलाज के तुरंत बाद वो वापिस आए और कहा कि – ‘चलो शूटिंग शुरु करते हैं’। फिल्म के प्रोड्यूसर संजय कोहली ने बताया कि इस घटना के बाद आधे घंटे तक सेट पर मौत जैसा सन्नाटा छा गया था। हर कोई डरा हुआ था लेकिन रवि किशन की हिम्मत की दाद देनी होगी कि इलाज के तुरंत बात वो वापस आए और कहा कि – ‘चलो शूटिंग शुरु करते हैं’।

    6 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म

    ‘भाभीजी घर पर है फन ऑन द रन’ इस मशहूर टीवी फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म है। इसमें शुभांग अत्रे, विदिशा श्रीवास्तव, आसिफ शेख, रोहिताश्व गौड़, रवि किशन, मुकेश तिवारी और निरहुआ जैसे दिग्गज कलाकार दिखने वाले हैं। यह फिल्म 6 फरवरी 2026 को थिएटर्स में नजर आएंगी।
  • Punjab News: सरेराह युवक की चाकू मारकर हत्या, दो हफ्ते पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

    Punjab News: सरेराह युवक की चाकू मारकर हत्या, दो हफ्ते पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

    पहले से मिल रही थीं जान से मारने की धमकियां चंडीगढ़: दिनदहाड़े बीच सड़क एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। सनसनीखेज वारदात सेक्टर-38 स्थित बीजेपी दफ्तर के नजदीक पेट्रोल पंप के पास हुई और घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान मौलीजागरां चंडीगढ़ का रहने वाले सुमित उर्फ गोलू के रूप में हुई है और सुमित एनडीपीएस मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था और दो हफ्ते पहले ही उसकी शादी हुई थी। मृतक के दोस्त कुनाल ने बताया कि सुमित एक्टिवा पर सामान लेने निकला था, इसी दौरान उस पर हमला कर दिया गया। वहीं परिजनों का आरोप है कि हमलावर डड्डूमाजरा कॉलोनी के रहने वाले हैं और पिछले एक साल से सुमित को लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। मृतक की मां नीना और बहन सुमन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि आरोपी हथियारों के साथ इंस्टाग्राम पर रील बनाकर खुलेआम धमकियां देते थे और वीडियो बनाकर फोन पर भेजते थे। बहन सुमन के अनुसार, कुछ दिन पहले भी सुमित पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें उसकी गर्दन पर गहरे जख्म आए थे। इसके अलावा आरोपियों पर सुमित की बाइक जलाने का भी आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक मौके पर पहुंचे। दोनों ने हेलमेट पहन रखे थे और उनमें से एक के हाथ में चाकू था। आरोपियों ने सुमित पर ताबड़तोड़ वार किए, जिनमें पीठ सहित शरीर के कई हिस्से शामिल हैं। अत्यधिक खून बहने के कारण सुमित करीब 50 मीटर दूर अपनी एक्टिवा के पास गिर पड़ा। बताया गया कि वह जान बचाने के लिए एक्टिवा छोड़कर भागा, हेलमेट उतारकर करीब 20 कदम ही चल पाया, लेकिन वहीं गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में सुमित को सेक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से सुमित की एक्टिवा और एक जूता बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
  • Punjab News: श्री दरबार साहिब में शिष्टाचार उल्लंघन के बाद SGPC हुई सख्त, नए आदेश लागू, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री दरबार साहिब में शिष्टाचार उल्लंघन के बाद SGPC हुई सख्त, नए आदेश लागू, देखें वीडियो

    अमृतसरः सचखंड श्री दरबार साहिब के पवित्र सरोवर के आसपास शिष्टाचार के उल्लंघन का एक वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया था जिसमें एक मुस्लिम युवक सरोवर के पास वजू करता नजर आ रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) हरकत में आ गई है। इस मामले पर गंभीरता दिखाते हुए SGPC के चीफ सेक्रेटरी कुलवंत सिंह मन्नन ने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा और कड़ी की जाएंगी और शिष्टाचार बनाए रखने के लिए हर मुमकिन कदम उठाए जाएंगे।

    मन्नन ने कहा कि उन्होंने पहले भी सेवादारों और संबंधित स्टाफ के साथ 2 खास मीटिंग की हैं। उन्होंने माना कि कभी-कभी भारी भीड़ के कारण ऐसी गलतियां सेवादारों की नजर से बच जाती हैं। दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु, खासकर वे लोग जिन्हें सिख सिद्धांतों और शिष्टाचार की पूरी जानकारी नहीं है, अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं। उन्होंने साफ किया कि दरबार साहिब की तरफ पीठ करके फोटो लेना या रील बनाना सिख तहजीब के खिलाफ है और यह बहुत भद्दा भी लगता है।

    चीफ सेक्रेटरी ने बताया कि कमेटी इस मुश्किल मुद्दे पर सोच रही है कि क्या श्रद्धालुओं के लिए कोई खास जगह तय की जा सकती है जहां वे तहजीब का उल्लंघन किए बिना यादगार फोटो ले सकें। घंटा घर की तरफ से अंदर आते ही श्रद्धालुओं को अलर्ट करने के लिए और इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने अपने सेवकों को भी हर समय अलर्ट रहने का निर्देश दिया है ताकि भविष्य में ऐसा कोई वीडियो या तस्वीर सामने न आए जिससे सिख संगत की भावनाओं को ठेस पहुंचे।

  • Honey Singh ने वायरल वीडियो पर फैंस से मांगी माफी, बोले – ‘मेरी बात गलत तरह से फैलाई गई’

    Honey Singh ने वायरल वीडियो पर फैंस से मांगी माफी, बोले – ‘मेरी बात गलत तरह से फैलाई गई’

    मनोरंजन: बॉलीवुड और पंजाबी रैपर यो-यो हनी सिंह अपने गानों के साथ फैंस के दिलों पर छा गए हैं। बीच में कुछ सालों तक दूर रहने के बाद अब एक बार फिर रैपर ने कमबैक कर लिया है। फिर से हनी सिंह अपने गानों के साथ फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं। अब हाल ही में वीडियो हनी सिंह दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में आए। उन्होंने ऑडियंस को संबोधित करते हुए कुछ आपत्तिजनक बातें कह दी। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने अब फैंस से माफी मांगी है।

    मैं माफी मांगता हूं

    हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने विवादित बयान पर बात की है। उन्होंने कहा कि सुबह से उनका एक वीडियो एडिट करके वायरल किया जा रहा है। उन्होंने वायरल वीडियो की पूरी कहानी अपने शब्दों में बयान किया है। हनी सिंह ने कहा कि – ‘मैं शो पर सिर्फ एक गेस्ट था। शो पर जाने से दो दिन पहले मैं कुछ गायनेकोलॉजिस्ट और कुछ सेक्सोलॉजिस्ट के साथ मेरा लंच था’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    मैंने उनकी भाषा में समझाया

    आगे हनी सिंह ने कहा कि – ‘उनसे बातचीत के दौरान वो मुझे बताते हैं कि आजकल का यूथ सेक्शुअली ट्रांसमिटेड बीमारियों से पीड़ित है। ये चीज बहुत ज्यादा चल रही है लोग अनसेफ सेक्स कर रहे हैं। जब मैं शो पर गया तो मैंने जेन-जी ऑडियंस देखी मेरी सोच थी कि मैं जैन जी को उन्हीं की भाषा में एक मैसेज दे दूं कि आप अनसेफ तरीके से सेक्स न करें लेकिन मैंने सोचा कि मैं ओटीटी की भाषा में जिस तरह आजकल भाषा चल रही है उसमें बात करुं ताकि उन्हें ज्यादा समझ आए’।

    लोगों को बुरा लगा उसके लिए माफी मांगता हूं

    हनी सिंह ने कहा कि – ‘लेकिन कई लोगों को वो बुरा लगा मैं आप सभी से माफी मांगता हूं जिन्हें मेरी भाषा बुरी लगी। मेरा किसी को भी ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। इंसान गलती का एक पुतला है मैं कोशिश करुंगा कि ऐसा दोबारा न हो मैं अपनी जुबान पर काबू रखूंगा कि जब भी कुछ बोलूं तो सोच-समझकर बोलूं। मुझे ख्याल रहेगा कि ये बात एडिट करके गलत तरीके से फैलाई जा सकती है’।

    क्या बोले थे हनी सिंह?

    हनी सिंह ने कहा था कि – ‘देखो दिल्ली में ठंड है और ऐसे मौसम में कार में ## करने का मजा ही कुछ और है’। इसके बाद उन्होंने कुछ बातें भी कही और एक गाली और अपशब्द भी इस्तेमाल किया। हनी की ऐसी बातें सुनकर फैंस ने उन्होंने ट्रोल किया जिसके बाद उन्होंने माफी मांगी है।  
  • Jalandhar News: ठेका आधारित कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू

    Jalandhar News: ठेका आधारित कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू

    जालंधरः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान, डायरेक्टर, लैंड रिकॉर्ड विभाग, पंजाब के कार्यालय में तैनात ठेका आधारित कर्मचारी परवेश को शिकायतकर्ता से उसकी जमीन के रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के बदले 4000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    जानकारी देते राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को गांव छोकरा, तहसील दसूहा, जिला एसबीएस नगर के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा कि उसकी पत्नी ने दसूहा की अदालत में सिविल मुकदमा दायर किया था, जिसमें उसने 12 एकड़ पैतृक जमीन में अपने कानूनी हिस्से की मांग की थी। इस संबंध में जमीन का मालिकाना हक साबित करने के लिए जमाबंदी, जमीन की अलॉटमेंट और जमां रिकॉर्ड की प्रमाणित प्रतियां आवश्यक थीं।

    शिकायतकर्ता ने अपनी जमीन के रिकॉर्ड प्राप्त करने के लिए डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड, पंजाब के जालंधर कार्यालय में आवेदन दिया था। बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद आवश्यक रिकॉर्ड नहीं दिए गए। इस प्रक्रिया के दौरान आरोपी परवेश शिकायतकर्ता से मिला और दावा किया कि वह आवश्यक रिकॉर्ड के साथ-साथ उनका उर्दू से पंजाबी में अनुवाद भी करवा देगा। उसने रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के लिए 10,000 रुपये और अनुवाद के काम के लिए 12,000 रुपये सहित कुल 22,000 रुपये की मांग की।

    शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने आरोपी परवेश को पहले विभिन्न तरीकों से गूगल पे और नकद के माध्यम से 18,000 रुपये की राशि दे दी थी। इसके बाद भी परवेश ने 4,000 रुपये और लेने की मांग की। उसकी शिकायत पर प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसमें आरोपी को 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 4000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

  • Punjab News: भारी सुरक्षा में Golden Temple पहुंचे CM Mann, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी सुरक्षा में Golden Temple पहुंचे CM Mann, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज श्री अकाल तख्त साहिब के सामने दोपहर 12 बजे पेश होंगे। इस दौरान वह भारी सुरक्षा के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे, जहां वह दरबार साहिब में नतमस्तक हुए। सीएम मान नंगे पैर सर्किट हाउस से गोल्डन टेंपल पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल मौजूद रहे। इसके बाद अकाल तख्त सचिवालय में पेश होकर अपना स्पष्टीकरण सौंपेंगे।

    बता दें कि सीएम मान की श्री अकाल तख्त साहिब में पेशी का समय चौथी बार बदला गया है। इस पेशी के लिए अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने सहमति दे दी है। सीएम की पेशी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीएम मान को पहले सुबह 10 बजे बुलाया गया था। जिसके बाद जत्थेदार की ओर से दोपहर बाद साढ़े 4 बजे का समय तय किया था। वहीं इसके बाद दोबारा से समय में बदलाव किया गया और 12 बजे का समय दिया गया।

    दरअसल, सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि सीएम 11 से 11.30 बजे तक पेश होंगे। इस दौरान वे श्री अकाल तख्त के जत्थेदार को अपने गुरुद्वारा साहिब को लेकर दिए बयान पर अपना पक्ष रखेंगे। दरअसल, 5 जनवरी को श्री अकाल तख्त के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज की ओर से जारी आदेश के बाद उसी दिन मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा था कि वह 15 जनवरी को मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक विनम्र सिख के रूप में नंगे पांव उपस्थित होंगे।

     

  • Punjab News: श्री अकाल तख्त में CM Mann की पेशी का बदला समय, आदेश जारी

    Punjab News: श्री अकाल तख्त में CM Mann की पेशी का बदला समय, आदेश जारी

    अमृतसरः श्री अकाल तख्त में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का 15 जनवरी को पेश होने के आदेश जारी किए गए थे। वहीं अब खबर सामने आई है कि सीएम मान के पेश होने के समय में बदलाव किया गया है। इस बारे में अकाल तख्त सचिवालय की तरफ से बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अब वह 15 जनवरी को सुबह 10 बजे की जगह शाम साढ़े 4 बजे आएं।

    दरअसल, अकाल तख्त ने मान के दिए बयानों और एक वायरल वीडियो को लेकर स्पष्टीकरण देने को कहा है। इसके बाद सीएम ने कहा था कि 15 जनवरी को ही अमृतसर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का कार्यक्रम है लेकिन वे वहां नहीं जा पाएंगे और अकाल तख्त में पेश होंगे। इसी बयान का संज्ञान लेते हुए अकाल तख्त की तरफ से ये फैसला लिया गया है।

    बता दें कि सीएम भगवंत मान ने कहा था कि वह नंगे पैर अकाल तख्त पर जाएंगे। उन्होंने जत्थेदार से विनती भी की थी कि जब वह सबूतों समेत गोलक का हिसाब-किताब दें तो इस पूरे मामले का लाइव टेलीकास्ट कराया जाए। हालांकि इसको लेकर अभी जत्थेदार की तरफ से इसको लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। चूंकि सीएम अमृतधारी सिख नहीं हैं, इसलिए उन्हें अकाल तख्त की फसील की जगह सचिवालय में पेश होने के लिए कहा गया है।