Category: Breaking News

  • Punjab News: घने कोहरे का कहर जारी, 0.6 डिग्री पहुंचा पारा, आज रेड अलर्ट जारी

    Punjab News: घने कोहरे का कहर जारी, 0.6 डिग्री पहुंचा पारा, आज रेड अलर्ट जारी

    मोहालीः पंजाब सहित उत्तर भारत में हाड़तोड़ सर्दी जारी है। पहाड़ों से ज्यादा मैदानी इलाके ठंडे हो गए हैं। लोहड़ी पर्व पर पठानकोट, लुधियाना, जालंधर और फगवाड़ा सुबह से घने कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं। दिन की शुरुआत बेहद ठंडक भरी रही है। तड़के से घनी धुंध के कारण दृश्यता काफी कम थी। इसके साथ ही चल रही तेज हवाएं से ठिठुरन बढ़ रही है। जगह-जगह पर लोगों द्वारा अलाप जलाकर ठंड से राहत पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों में भी इसी प्रकार की स्थिति बने रहने की संभावना है।

    पठानकोट में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया है। सोमवार को घना कोहरा व पाला पड़ने से बठिंडा का न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री तक पहुंच गया। बठिंडा सबसे ठंडा शहर रहा। बीते दिन 6 जिलों में तापमान तीन डिग्री से नीचे रहा। हरियाणा के रेवाड़ी का तापमान -1.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। शिमला में न्यूनतम तापमान 5.3, मसूरी में 4.6 और जम्मू में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड व घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

    वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिन ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। यानी लोहड़ी व मकर संक्रांति पर्व कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच ही मनाने होंगे। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर कहा है कि मंगलवार को तापमान में और कमी आ सकती है। शीतलहर के जोर पकड़ने के साथ रिकॉर्ड टूटने लगे हैं। वहीं अमृतसर में दृश्यता शून्य, एसबीएस नगर में 10 मीटर, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में 50 मीटर से कम और पटियाला में 100 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज रेड अलर्ट जारी किया है। अगले पांच-छह दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

     

  • Punjab News: AAP सरपंच के हत्यारे 2 शूटर गिरफ्तार

    Punjab News: AAP सरपंच के हत्यारे 2 शूटर गिरफ्तार

    अमृतसर। जिले में आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच की गोली मारकर हत्या करने वाले दोनों आरोपी वारदात के बाद पंजाब से फरार होकर छत्तीसगढ़ पहुंच गए थे। दोनों शूटर रायपुर में अपने रिश्तेदारों के घर में छिपे हुए थे। पंजाब पुलिस को तकनीकी इनपुट और मोबाइल लोकेशन ट्रेसिंग के जरिए पता चला कि दोनों आरोपी रायपुर में मौजूद हैं।

    जांच में दोनों की लोकेशन रायपुर के राजेंद्र नगर इलाके में स्थित ऋषभ अपार्टमेंट में मिली। लोकेशन कन्फर्म होते ही पंजाब पुलिस और रायपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने ऋषभ अपार्टमेंट में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान दोनों शूटर सुखराज और कर्मवीर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

    गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को रायपुर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद पंजाब पुलिस दोनों को अमृतसर लेकर रवाना हो गई है। वहीं, रायपुर पुलिस आरोपियों के रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस अब इस हत्या के पीछे की साजिश, गैंग कनेक्शन और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जांच अभी जारी है।

    तरनतारन के रिसॉर्ट में हुई थी सरपंच की हत्या
    यह हत्या 4 जनवरी को पंजाब के तरनतारन जिले के वल्टोहा गांव के सरपंच जरमल सिंह की हुई थी। वह अमृतसर के मैरी गोल्ड रिसॉर्ट में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह के दौरान दो बदमाश सरपंच के पास पहुंचे। दोनों बिना किसी डर के उनके बेहद करीब आए और सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही सरपंच मौके पर ही गिर पड़े। घटना के बाद मैरिज पैलेस में अफरा-तफरी मच गई। सरपंच को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
    सरपंच की हत्या का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दोनों शूटर बिना मुंह ढके, पिस्टल लेकर धीरे-धीरे सरपंच की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं।

     

     

  • Punjab News: दोस्त को एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे युवकों की कार बस से टकराई, 4 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: दोस्त को एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे युवकों की कार बस से टकराई, 4 की मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः शहर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। आज सुबह होशियारपुर के टाउन रोड के पास एक i20 कार और पंजाब रोडवेज की बस के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि i20 कार में सवार 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी मृतकों और घायल को सिविल हॉस्पिटल होशियारपुर लाया गया है।

    जानकारी के मुताबिक, i20 कार में कुल 5 युवक सवार थे। ये सभी हिमाचल प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं और अपने एक दोस्त को एयरपोर्ट से लेने जा रहे थे। इसी दौरान टाउन रोड के पास सामने से आ रही रोडवेज बस से उनकी कार की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे उसमें बैठे 4 युवकों की जान नहीं बच सकी।

    हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू कराया और घायलों को अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज सिविल हॉस्पिटल होशियारपुर में जारी है।

    फिलहाल पुलिस ने बस चालक और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि धुंध के कारण हादसा हो सकता है, क्योंकि आज रोड पर धुंध बहुत ज्यादा थी।

  • Punjab News: 2 गुटों में हुई खूनी झड़प, दर्जन भर हमलावरों ने किया परिवार पर हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 गुटों में हुई खूनी झड़प, दर्जन भर हमलावरों ने किया परिवार पर हमला, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के रमदास तहसील के गांव घोनेवाला में 2 गुटों के बीच हुए भयंकर झगड़े का लाइव वीडियो सामने आया है। इस झगड़े के दौरान एक गुट के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल गुरचरण सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कुछ समय से दूसरी तरफ के साथ मामूली विवाद चल रहा था, जिसकी शिकायत थाने में भी की गई थी और मामले के निपटारे के लिए पंचायती बैठकों की बात चल रही थी।

    उन्होंने आरोप लगाया कि निपटारे की प्रतीक्षा के दौरान दूसरी तरफ ने पहले से तैयारी कर 12 से 15 लोगों के साथ घर पर हमला कर दिया। कई हमलावरों के चेहरे ढके हुए थे। पीड़ितों के अनुसार हमलावरों ने घर का गेट और दीवारें तोड़ दीं, डंडों और अन्य हथियारों से बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान घर की महिला से भी मारपीट हुई, उसका मोबाइल और सोने की चैन भी छीन ली गई।

    परिवार ने आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने और घर जला देने की धमकियां भी दी गईं। घायल के बेटे बजिंदर सिंह ने कहा कि झगड़े की मुख्य वजह रास्ते को लेकर चल रहा विवाद है, जिसकी कानूनी कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त घर में केवल महिलाएं और बुजुर्ग मौजूद थे। परिवार का आरोप है कि घटना स्थल पर पुलिस तुरंत नहीं पहुंची और बयान दो दिन बाद लिए गए। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

  • CM मान के सपने को साकार करने की दिशा में कदम, सरकारी स्कूलों को मिलेंगे आधुनिक संसाधन

    CM मान के सपने को साकार करने की दिशा में कदम, सरकारी स्कूलों को मिलेंगे आधुनिक संसाधन

    चंडीगढ़: विद्यार्थियों के लिए सीखने के माहौल को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के 852 सरकारी स्कूलों में नवीनीकरण कार्यों के लिए 17.44 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की गई है। इस कदम का उद्देश्य अकादमिक विकास के लिए विद्यार्थियों को रचनात्मक एवं उपयुक्त माहौल उपलब्ध करवाना है।

    यह जानकारी साझा करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि विभाग ने पूरे राज्य में फंडों के समान वितरण को यकीनी बनाया है। अमृतसर को 1.58 करोड़ रुपये, बरनाला को 44.64 लाख रुपये, बठिंडा को 76.02 लाख, फरीदकोट को 50.31 लाख, फतेहगढ़ साहिब को 23.22 लाख, फाजिल्का को 1.13 करोड़ रुपये, फिरोजपुर को 40.41 लाख, गुरदासपुर को 1.18 करोड़ से अधिक, होशियारपुर को 97.44 लाख, जालंधर को 97.41 लाख, कपूरथला को 20.52 लाख, लुधियाना को 1.50 करोड़, मालेरकोटला को 15.75 लाख, मानसा को 61.11 लाख, मोगा को 32.74 लाख, मुक्तसर को 46.47 लाख, पठानकोट को 37.11 लाख रुपये, पटियाला को 1.50 करोड़ रुपये, रूपनगर को 78.14 लाख रुपये, एस.बी.एस. नगर को 25.29 लाख, संगरूर को 2.45 करोड़, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) को 42.87 लाख रुपये तथा तरन तारन को 59.49 लाख रुपये जारी किए गए हैं।

    श्री बैंस ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (सेकेंडरी) को निर्देश दिए हैं कि वे यह रकम सीधी संबंधित स्कूल प्रबंधन कमेटियों (एस.एम.सी.) के बैंक खातों में ट्रांसफर करें ताकि इस प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं भाईचारे की भागीदारी यकीनी बनाई जा सके। इस पहल को मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के सभी स्कूलों में मानक बुनियादी ढांचा प्रदान करने के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए श्री बैंस ने कहा, ‘‘एक उज्ज्वल, साफ-सुथरा एवं संगठित स्कूल वातावरण बच्चों की एकाग्रता एवं सीखने-सामर्थ्य को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। हम अपने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयास कर रहे हैं तथा उम्मीद करते हैं कि सरकारी स्कूलों को शिक्षा के पुनरुद्धार का केंद्र बनाने में हम सफल होंगे।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘स्कूलों के बुनियादी ढांचे को आधुनिक विद्या मानकों के अनुकूल बनाकर हमारा लक्ष्य यह यकीनी बनाना है कि सरकारी स्कूल में आने वाला हर बच्चा खुद को उत्साहित, मूल्यवान एवं अच्छा शिक्षार्थी महसूस करे।’’

  • Jalandhar News: Adv.Arjun Trehan ने BJP नेता कालिया पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Adv.Arjun Trehan ने BJP नेता कालिया पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब भाजपा के सीनियर नेता पर एडवोकेट अर्जुन तेहरन ने गंभीर आरोप लगाए है। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए एडवोकेट ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेता पार्टी को झूठ बोलकर इंडोनेशिया गया हुआ था और वहां पर वह मस्ती कर रहा था। एडवोकेट ने आरोप लगाते हुए कहा कि डिप्टी सीएम के दावेदार रह चुके मनोरंजन कालिया के सलाहकार को लेकर कई अहम खुलासे किए है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा की समूह लीडरशीप को जागरूक करना चाहते है।

    आरोप है कि कालिया के समर्थक फोन करके बता रहे है कि जिला परिषद और पंचायती चुनाव में भाजपा की ओर से उम्मीमदवारों पैसे भेजे गए थे। एडवोकेट ने आरोप लगाए है कि सुशील शर्मा और चुनाव इंचार्ज सरबजीत सिंह मक्कड़, केडी भंडारी किस तरह चुनाव में प्रचार कर रहे थे। जिसके बाद लोगों ने भाजपा को चुनावों में नकार दिया। इस दौरान एक ऑडियो भी सोशल मीडिया के जरिए जनतक की है।

    जिसमें दो लोगों की हो रही बातों हो रही है। इस दौरान एक व्यक्ति कह रहा हैकि उसकी चुनावों के दौरान कहीं ड्यूटी ना लगाई जाए, क्योंकि उनकी सेहत ठीक नहीं है। इस दौरान ऑडियो में आरोप लगाए गए कि नेता एक भी मीटिंग में शामिल नहीं हुए और वह इंडोनेशिया चले गए। इस दौरान दूसरा व्यक्ति कह रहा है कि शहर में भाजपा की कमान कालिया के पास है।

    जिसके बाद व्यक्ति ने कहा कि वह उनकी एक मीटिंग दिखा दे जिसमें कालिया भाजपा की मीटिंग में गए हुए है। हालांकि जारी हुई वीडियो की एनकाउंटर न्यूज कोई पुष्टि नहीं करता है। वहीं दूसरी ओर मामले को लेकर मनोरजंन कालिया का कोई बयान सामने नहीं आया है। दरअसल, आज पंजाब भाजपा प्रभारी नरेंद्र रैना और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ जालंधर दौरे पर है और भाजपा की समूह लीडरशीप वहां पर मौजूद है।

  • Punjab News: कांग्रेस ने की मनरेगा बचाओ संग्राम की शुरुआत, पूर्व मुख्यमंत्री बघेल व राजा वड़िंग का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: कांग्रेस ने की मनरेगा बचाओ संग्राम की शुरुआत, पूर्व मुख्यमंत्री बघेल व राजा वड़िंग का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा स्कीम को बंद करने और उसमें किए जा रहे बदलावों के खिलाफ राज्य स्तरीय संघर्ष शुरू कर दिया है। यह संघर्ष माझा इलाके से शुरू किया गया, जिसको मनरेगा बचाओ संग्राम का नाम दिया गया, जिसके अमृतसर और गुरदासपुर मुख्य सेंटर थे। इस मौके पर पंजाब कांग्रेस इंचार्ज और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह कैंपेन कांग्रेस की पहले की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अगला बड़ा कदम है। बघेल ने कहा कि आज से शुरू हुआ यह कैंपेन करीब 15 दिन तक चलेगा, जिसके तहत राज्य के अलग-अलग जिलों में मीटिंग की जाएंगी और मजदूरों व कामगर महिलाओं से सीधी बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा कि MGNREGA गरीबों और मजदूर वर्ग की लाइफलाइन है, लेकिन केंद्र की BJP सरकार ने इसे लगभग खत्म करने का फैसला कर लिया है जो कांग्रेस किसी भी हालत में होने नहीं देगी।

    इस बीच, पंजाब कांग्रेस के प्रेसिडेंट राजा अमरिंदर सिंह वड़िंग ने कहा कि MGNREGA स्कीम को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी की लीडरशिप में कांग्रेस सरकार ने शुरू किया था, ताकि गरीब परिवारों को घर बैठे गारंटीड रोजगार मिल सके। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने फंड में कटौती करके इस स्कीम को रोक दिया है।

    राजा वड़िंग ने कहा कि पहले केंद्र सरकार 90 प्रतिशत और राज्य सरकार 10 प्रतिशत हिस्सा देती थी, लेकिन अब नए सिस्टम के तहत राज्य सरकार पर 40 परसेंट का बोझ डाल दिया गया है। उन्होंने बायोमेट्रिक अटेंडेंस और ऐप सिस्टम पर भी सवाल उठाए और कहा कि बुजुर्ग मजदूरों के लिए इस पर अंगूठा लगाना भी मुश्किल होता है, क्योंकि कई बार बुजुर्गों के अंगूठे मशीन नहीं उठाती जिससे लोगों को काफी परेशानी होगी। इस तरह की नई स्कीमों से आने वाले समय में गरीबों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और देश में गरीबी और भी बढ़ जाएगी। इसी के तहत राहुल गांधी के निर्देश पर यह संग्राम शुरू किया गया है, ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके और मनरेगा को दोबारा स्टार्ट करवाया जा सके।

    इस मौके पर डॉ. राजकुमार वेरका ने कहा कि MGNREGA को बचाने की लड़ाई आज गुरदासपुर से शुरू हुई है और यह लड़ाई 12 तारीख तक लगातार जारी रहेगी। उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई को सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि इसे पार्लियामेंट से लेकर गांवों, शहरों और गलियों तक ले जाएगी।

  • Punjab News: संडे मार्केट नहीं लगने से फड़ी मालिकों में रोष, देखें वीडियो

    Punjab News: संडे मार्केट नहीं लगने से फड़ी मालिकों में रोष, देखें वीडियो

    पठानकोट: 2 जनवरी 2016 को एयर बेस पर हुए आतंकी हमले के बाद से लगातार सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर है। सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस और अन्य एजेंसियां समय-समय पर इनपुट जारी करती रहती हैं, जिसके चलते पुलिस प्रशासन भी हर समय अलर्ट मोड पर नज़र आता है। नए साल के मद्देनज़र इस बार भी पठानकोट में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है, वहीं बॉर्डर एरिया में सर्च ऑपरेशन भी लगातार चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लेते पठानकोट में लगने वाले साप्ताहिक संडे मार्केट को दो हफ्तों के लिए स्थगित कर दिया है।

    आज रविवार होने के बावजूद संडे मार्केट नहीं लग पाया, जिससे फड़ी मालिकों में भारी रोष देखने को मिला। फड़ी मालिकों का कहना है कि प्रशासन के इस फैसले से सीधे तौर पर 200 से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं। उनका कहना है कि संडे मार्केट सिर्फ उनकी रोज़ी-रोटी का साधन नहीं है, बल्कि समाज का वह वर्ग भी प्रभावित हो रहा है जो हर रविवार सस्ते सामान की खरीदारी कर अपने परिवार के लिए खुशियां जुटाता है।

    फड़ी मालिकों ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर उनकी प्रशासन के साथ बैठक भी हुई थी, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा इनपुट्स का हवाला देते हुए संडे मार्केट लगाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। वहीं, फड़ी मालिकों का कहना है कि राजनीतिक नेताओं से बातचीत के बाद चौक स्थित इंप्रूवमेंट ट्रस्ट बिल्डिंग के पास संडे मार्केट लगाने की अनुमति तो मिल गई है, लेकिन उस स्थान पर ग्राहकों का आना मुश्किल है। फड़ी मालिकों का कहना है कि ग्राहक उसी जगह जाता है जहां वर्षों से मार्केट लगती आ रही है, ऐसे में जगह बदलने से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि यदि सुरक्षा को लेकर कोई विशेष दिशा-निर्देश हैं तो वे उनका पूरी तरह पालन करने को तैयार हैं, लेकिन अगले रविवार से संडे मार्केट को पुराने स्थान पर ही लगाने की अनुमति दी जाए, ताकि 200 से अधिक परिवार सम्मानजनक तरीके से अपनी आजीविका चला सकें।

  • Jalandhar News: RTO Test Track पर किन्नरों का हंगामा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: RTO Test Track पर किन्नरों का हंगामा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में आरटीओ टेस्ट ट्रैक पर किन्नर की ओर से हंगामा किया। हंगामे के दौरान किन्नर ने आरटीओ ट्रैक पर बैठे कर्मचारियों पर पक्षपात के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि टेस्ट ड्राइविंग ट्रैक पर घास उगी हुई है और अगर कोई टेस्ट देने के लिए ट्रैक पर जाता है तो उसे टेस्ट ये कहकर फेल कर दिया जाता है कि गाड़ी घास में लगी है। उन्होंने कहा कि रोजाना कई लोगों के साथ ऐसा किया जाता है हर कोई अपनी आवाज उठाने से डरता है।

    किन्नर ने कहा ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर आने वाला हर कोई पढ़ा लिखा नहीं होता को समझाना चाहिए कि गाड़ी को कैसे किस तरह से लेकर आना है। उन्होंने कहा कि वह अपने दोस्त के साथ ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर आई थी, जहां उसके दोस्त को पहले यह कहकर फेल कर दिया गया कि उसकी गाड़ी लग गई,

    जब उन्होंने कहा कि उन्हें वीडियो दिखाई जाए तो ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर बैठे कर्मचारी ने मना कर दिया। वह दूसरी बार टेस्ट देने के लिए आए तो उन्हें फिर यह कहकर फेल कर दिया गया कि गाड़ी पार्किंग सही से नहीं हुई। वह बार बार टेस्ट के पैसे नहीं दे सकते इस संबंध में उन्होंने बातचीत करने की कोशिश की तो टेस्ट लेने वाले युवक ने बात करने से मना कर दिया और हंगामा शुरू हो गया।

  • Jalandhar: घनी धुंध के कारण पटेल चौक के पास दो टिप्पर टकराए, चालक मामूली घायल

    Jalandhar: घनी धुंध के कारण पटेल चौक के पास दो टिप्पर टकराए, चालक मामूली घायल

    जालंधर :  घनी धुंध का असर सड़क यातायात पर साफ देखने को मिल रहा है। बुधवार सुबह करीब 5 बजे पटेल चौक के पास घनी धुंध के कारण दो टिप्पर आमने-सामने टकरा गए। हादसा थाना डिवीजन नंबर-2 के बिल्कुल नजदीक हुआ। जानकारी के अनुसार, एक टिप्पर पटेल चौक की ओर से आ रहा था, जबकि दूसरा टिप्पर चौक से दूसरी दिशा में मुड़ रहा था। घनी धुंध के कारण दोनों वाहन एक-दूसरे को समय रहते देख नहीं पाए और आमने-सामने टकरा गए। टक्कर से बचने के प्रयास में दोनों टिप्पर पलट गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि दोनों टिप्पर चालकों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों टिप्परों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घनी धुंध को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।