Category: Breaking News

  • Punjab News: नहीं लगेंगी Sunday Market, प्रशासन ने लगाई रोक

    Punjab News: नहीं लगेंगी Sunday Market, प्रशासन ने लगाई रोक

    पठानकोट: नव वर्ष को लेकर लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए गांधी चौक में लगने वाले रविवार बाजार को लेकर नगर निगम और जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। ऐसे में सुरक्षा कारणों के मद्देनज़र आने वाले 2 रविवारों के दौरान रविवार बाजार पूरी तरह बंद रहेगा। आज नगर निगम की ओर से बाजार में घोषणाएं करवाई गईं और दुकानदारों को कड़ी हिदायत दी गई कि रविवार को कोई भी रेहड़ी-फ़ड़ी नहीं लगाई जाएगी। प्रशासन ने यह कदम नववर्ष के जश्नों और संदिग्ध गतिविधियों के खतरे को देखते हुए उठाया है।

    व्यापारियों और स्थानीय दुकानदारों ने इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि रविवार बाजार में भारी भीड़ होती है और पठानकोट सहित हिमाचल और जम्मू-कश्मीर से भी बड़ी संख्या में लोग सस्ता सामान खरीदने आते हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि अगर जनता सुरक्षित है, तभी व्यवसाय किया जा सकता है। सुरक्षा को प्राथमिकता रखते हुए प्रशासन का यह फैसला सही है।

  • Jalandhar News: पति को नशे पर लगाने को लेकर विवाद, महिला ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पति को नशे पर लगाने को लेकर विवाद, महिला ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधरः शहर के बस्ती दानिशमंदा इलाके में नशे के आरोपों को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने महिलाओं और परिवार पर ईंट-पत्थर बरसाए और खुलेआम जान से मारने की धमकियां दीं। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद थी, इसके बावजूद कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई।

    पीड़ित महिला रेखा वर्मा ने बताया कि वह पिछले करीब 10 साल से शिवाजी नगर इलाके में रह रही है और उसके दो छोटे बच्चे हैं। उसका आरोप है कि मोहल्ले में रहने वाला सूबा लाहोरिया, जो पहले भी नशे के मामलों में जेल जा चुका है, खुलेआम नशे का कारोबार करता है। जेल से बाहर आने के बाद उसने उसके पति को भी नशे की लत लगा दी।

    महिला के मुताबिक, उसने पति को नशा छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र भी भेजा था, लेकिन आरोपी युवक और उसके रिश्तेदारों ने दोबारा उसे अपने साथ जोड़ लिया और अब उनका पति भी उनके इशारे पर टीके लगाता है और घर में भी झगड़ा करता है। आरोप है कि आरोपी के साथ उसका मामा का बेटा भी शामिल है, जो कथित तौर पर इलाके में खुलेआम नशा बेचता है। वहीं आरोपी भी उनके घर में विवाद करते हैं।

    घटना वाले दिन डीएसपी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर चले गए, लेकिन पुलिस के जाते ही आरोपियों ने पीड़ित के घर पर हमला कर दिया। महिला का कहना है कि पथराव की पूरी घटना वीडियो में कैद है। हमलावरों ने पुलिस के सामने ही गालियां दीं और ईंटें फेंकीं।

    पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसने कई बार पुलिस को शिकायत दी, लेकिन हर बार यही कहा गया कि थाने में जाकर कार्रवाई करवाई जाए। महिला का कहना है कि वह बच्चों और परिवार की सुरक्षा को लेकर डरी हुई है और पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है।

    फिलहाल पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच की जा रही है। मामले में वीडियो फुटेज और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: इस इलाके में चली गोली, व्यक्ति की हुई मौत

    Punjab News: इस इलाके में चली गोली, व्यक्ति की हुई मौत

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी में थाना कबीरपुर क्षेत्र के गांव चक पट्टी बालू बहादुर में लाइसेंसी 12 बोर राइफल से अचानक गोली चलने से किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय बलकार सिंह पुत्र चैन सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय मृतक अपने घर में अपनी पत्नी शिंदरपाल कौर के साथ अकेला मौजूद था।

    अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी ने अन्य परिवारिक सदस्यों और गांववासियों को सूचना दी, जिसके बाद बलकार सिंह का खून से लथपथ शव उसके बेडरूम में मिला। परिवारिक सदस्यों ने बताया कि मृतक की बेटी विवाहित है, जबकि दोनों बेटे विदेश में रहते हैं।

    परिवार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि उन्हें किसी भी व्यक्ति पर कोई शक नहीं है और यह मृत्यु लाइसेंसी राइफल से अचानक गोली चलने के कारण हुई है। सूचना मिलते ही थाना कबीरपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है ताकि घटना के असली कारण का पता लगाया जा सके।

  • युवती पर Comment को लेकर हुआ विवाद, सीजिंग एजेंट की चाकू मारकर हत्या

    युवती पर Comment को लेकर हुआ विवाद, सीजिंग एजेंट की चाकू मारकर हत्या

    इंदौरः द्वारकापुरी और अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की सीमा पर बीती देर रात एक सीजिंग एजेंट की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक दिन पहले सिगरेट पीने के दौरान हुए विवाद के बाद समझौते के बहाने युवक को बुलाया गया था और इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। इस हत्याकांड में एक युवती, उसका प्रेमी और 2 अन्य आरोपी शामिल बताए जा रहे हैं।

    जानकारी मुताबिक, सोमवार रात करीब डेढ़ बजे युवती चारू परदेशी, उसके बॉयफ्रेंड रोहित और उनके दो साथियों ने फूटी कोठी के पास सीजिंग एजेंट यश पुत्र प्रदीप भान, निवासी द्वारकापुरी को मिलने बुलाया। इस दौरान यश के साथ उसका दोस्त विक्रम भी मौजूद था। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने यश पर 3 से अधिक बार चाकू से वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल यश को दोस्त विक्रम नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस ने घटना के कुछ घंटों बाद ही आरोपी युवती चारू परदेशी, रोहित को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद आरोपियों के साथी पीयूष और ईश्वर को भी पकड़ा है। चारू परदेशी इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर है। पुलिस के मुताबिक एक दिन पहले चारू परदेशी और रोहित एक पान की दुकान पर सिगरेट पी रहे थे। इसी दौरान कमेंट्स को लेकर चारू और यश के बीच कहासुनी हो गई थी। दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। विवाद के बाद दोनों पक्ष वहां से चले गए, लेकिन सोमवार को समझौते के बहाने दोबारा आमने-सामने हुए और यह विवाद जानलेवा बन गया। इसके बाद द्वारकापुरी और अन्नपूर्णा पुलिस की संयुक्त टीम ने अलसुबह चारू और रोहित को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार किया है।

  • व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर आम लोगों को प्रताड़ित कर रही सरकार: सत्ती

    व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर आम लोगों को प्रताड़ित कर रही सरकार: सत्ती

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक का सतपाल सिंह सत्ती ने पुलिस और जिला प्रशासन पर व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर आम लोगों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब जिला में खुले आम अवैध खनन होता था उसे वक्त प्रशासन और पुलिस को कई बार सचेत किया गया, लेकिन अधिकारी कान में रूई डालकर बैठे रहे।

    अब जब अवैध खनन के कारण बीच सड़क गुंडागर्दी का नंगा नाच हुआ तो पुलिस प्रशासन ने उसे पर कार्रवाई करने की बजाय आम लोगों को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की तमाशा कार्रवाई के कारण शेरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सभी विकास कार्य रुक चुके हैं। हालत यह है कि लोगों को घर के निर्माण के लिए रेत की एक ट्राली 3 हज़ार रुपए में खरीदनी पड़ रही है। जबकि ट्रैक्टर चालकों के 50-50 हजार रुपये के चालान किए जा रहे हैं।

    इससे न केवल ट्रैक्टर चालकों का काम बंद हो चुका है बल्कि लोगों को अपने घर का निर्माण भी बंद करने को मजबूर होना पड़ रहा है। विधायक ने जिला प्रशासन द्वारा जिला के सभी प्रमुख कस्बों में किए जा रहे हैं व्यवस्था परिवर्तन पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अधिकारी बंद कमरे में बैठकर योजनाएं बना रहे हैं और तुगलकी फरमान लागू करते हुए लोगों को तंग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को शेरों की व्यवस्था के लिए स्थानीय व्यापार मंडलों को विश्वास में लेना चाहिए था।

    कारोबारी वर्ग के साथ बैठकर किसी भी योजना के लिए विचार मंथन किया जाना चाहिए था। लेकिन शहर में भी पुलिस ने लोगों के वाहनों के चालान करके अति कर दी है। शहर के मुख्य मार्ग का कारोबार पूरी तरह ठप्प हो चुका है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कारोबारी की हर मांग का समर्थन करती है। प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाना सही है, लेकिन शहर की दुकानों पर माल की ढुलाई वाले वाहनों सहित ग्राहकों के वाहनों के हो रहे चालान बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन कानून व्यवस्था को बनाने का प्रयास अब भी गंभीरता से करते नजर नहीं आ रहे। हत्याओं के आरोपी और हत्याओं के प्रयास करने की आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं। लेकिन पुलिस का पूरा जोर आम लोगों के वाहनों के चालान करने पर लगा हुआ है। विधायक ने कहा कि पार्किग व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जो शुल्क निर्धारित किया था उसकी सरेआम अवहेलना की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा 30 मिनट के लिए 10 रुपये पार्किंग शुल्क निर्धारित किया था, लेकिन किसी भी पार्किंग में पार्किंग ठेकेदार द्वारा उसे लागू नहीं किया गया है।

     

  • मशहूर मूर्तिकार Ram Sutar का 100 साल की उम्र में निधन, PM Modi ने जताया दुख

    मशहूर मूर्तिकार Ram Sutar का 100 साल की उम्र में निधन, PM Modi ने जताया दुख

    नई दिल्ली: मशहूर मूर्तिकार राम सुतार का निधन हो गया है। बुधवार को देर रात नोएडा स्थित अपने घर में उन्होंने आखिरी सांस ली। राम सुतार की उम्र 100 साल थी। उन्होंने गुजरात में दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को डिजाइन किया था। संसद परिसर में ध्यान में बैठे हुए गांधी जी और घोड़े पर सवार छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति भी उन्होंने बनाई थी। सुतार मुंबई के जेजे स्कूल ऑफ आर्ट एंड आर्किटेक्चर से गोल्ड मेडेलिस्ट भी रह चुके थे।

    पीएम मोदी ने जताया दुख

    राम सुतार के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। उन्होंने एक्स अकाउंट पर लिखा कि- ‘राम सुतार जी के निधन से बहुत दुख हुआ। वो एक शानदार मूर्तिकार थे जिनकी महारत ने भारत को केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से मशहूर जगहें दी। उनके कामों को हमेशा भारत के इतिहास, संस्कृति और सामूहिक भावना की दमदार अभिव्यक्ति के तौर पर सराहा जाएगा। उन्होंने अपने आने वाली पीढ़ियों के लिए देश के गौरव को अमर कर दिया है। उनके काम कलाकारों और नागरिकों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। उनके परिवार चाहने वालों और उन सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं जो उनके शानदार जीवन और काम से प्रभावित हुए। ओम शांति’।

    स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से मिली प्रसिद्धी

    राम सुतार को अंतराष्ट्रीय ख्याति दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार के तौर पर मिली थी। सरदार वल्लभभाई पटेल की विशाल प्रतिमा गुजरात में स्थापित है और आज आधुनिक भारत की पहचान बन गई है। साल 1959 में वो दिल्ली आए और उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में नौकरी शुरु की परंतु कला के प्रति उनका समर्पण इतना गहरा था कि उन्होंने सरकारी सेवा छोड़ पूरी तरह मूर्तिकला को ही अपना जीवन बना लिया। 1961 में गांधीसागर बांध पर स्थापित देवी चंबल की 45 फुट ऊंची प्रतिमा ने उन्हें राष्ट्रीय पहचान दिलवाई थी। इसके बाद उन्होंने महाराजा रणजीत सिंह, छत्रपति साहू महाराज, इंदिरा गांधी, जयप्रकाश नारायण, महात्मा फुले, पंडित नेहरु और शिवाजी महाराज जैसी ऐतिहासिक शख्सियतों की प्रतिमाएं भी बनाई।

    2016 में मिला पद्म भूषण

    उनकी कला के लिए उन्हें 1999 में पद्म श्री और साल 2016 में पद्म भूषण और हाल ही में महाराष्ट्र के सर्वोच्च सम्मान महाराष्ट्र भूषण से नवाजा गया था।  
  • Punjab News: अकाली दल ने 2 नेताओं को किया पार्टी से बाहर

    Punjab News: अकाली दल ने 2 नेताओं को किया पार्टी से बाहर

    बरनालाः शिरोमणि अकाली दल (बादल) ने 2 नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। प्रेस से बातचीत करते हुए शिरोमणि अकाली दल हलका भदौड़ के इंचार्ज और वरिष्ठ अधिवक्ता सतनाम सिंह राही ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पार्टी के हित सर्वोपरि हैं और अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि चाहे कोई कार्यकर्ता नया हो या पुराना, यदि वह अकाली दल के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे पार्टी उम्मीदवार का विरोध करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है।

    ऐसे में पार्टी ने डोगर सिंह (उगोके) और भगवान सिंह भाना को पार्टी से बाहर कर दिया है। दोनों पर पार्टी अनुशासन का सख्ती से पालन करते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने का आरोप लगा है। यह कार्रवाई सर्कल प्रधान कमलजीत सिंह मौड़ की सिफारिश तथा भगतपुरा मौड़ से उम्मीदवार महिंदर सिंह की शिकायत के आधार पर की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं ने पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे अधिकृत अकाली दल के उम्मीदवार का खुलेआम विरोध किया।

    सतनाम सिंह राही ने कहा कि डोगर सिंह और भगवान सिंह भाना द्वारा की गई गतिविधियां पार्टी की नीतियों और अनुशासन के खिलाफ हैं। इसी कारण पार्टी नेतृत्व ने उन्हें तुरंत प्रभाव से पार्टी से बाहर करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई पार्टी के अंदर अनुशासन बनाए रखने और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल एक अनुशासित पार्टी है, जहां संगठन और पार्टी हितों के खिलाफ काम करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। पार्टी नेतृत्व ने साफ संदेश दिया है कि चुनावों के दौरान किसी भी प्रकार की गुटबाजी या विरोध को सहन नहीं किया जाएगा। जो भी कार्यकर्ता पार्टी लाइन से हटकर काम करेगा, उसके खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी।

  • DAV इंटरनेशनल विद्यालय सहित 4 स्कूलों को मिली बम की धमकी, प्रशासन में मचा हड़ंकप

    DAV इंटरनेशनल विद्यालय सहित 4 स्कूलों को मिली बम की धमकी, प्रशासन में मचा हड़ंकप

    अहमदाबादः पंजाब के बाद अब गुजरात के अहमदाबाद में स्थित 4 स्कूल जेबर स्कूल, महाराजा अग्रेसन, DAV इंटरनेशनल विद्यालय, जायड्स विद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इससे पहले पंजाब के अमृतसर और उसके बाद जालंधर में स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले थे। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद दोनों जिलों में सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया था। हालांकि स्कूलों की गहनता से डॉग स्क्वायड टीम ने जांच की तो कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी।

    वहीं अब गुजरात के अहमदाबाद में 4 स्कूलों को धमकी भरे ईमेल की सूचना मिलने पर पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। जहां पुलिस ने इन चारों स्कूलों में जांच की, लेकिन इसमें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 8:35 बजे 4 स्कूलों को धमकी भर ईमेल आने पर हड़कंप मच गया। ईमेल में लिखा गया था कि दोपहर 1.11 बजे बम धमाके होंगे। इसमें आगे लिखा है कि ये धमाके स्कूलों से लेकर साबरमती जेल तक होंगे। मेल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का जिक्र है।

    अहमदाबाद शहर पुलिस के ज्वाइंट सीपी शरद सिंघल के अनुसार फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। अहमदाबाद के स्कूलों को इससे पहले भी धमकी मिल चुकी है। पुलिस का कहना हैकि ईमेल की भाषा से लग रहा है कि यह मेल खालिस्तानी आतंकियों की तरफ से भेजा गया। इसमें साफ लिखा है कि अमित शाह और लॉरेंस बिश्नाई हमारे टारगेट पर होंगे। ईमेल में लिखा है कि खालिस्तान रेफरेंडम के 900 दिन पूरे होने पर कनाडा में भारतीय सैनिकों द्वारा हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की गई। मेल में कहा गया है कि ऐसा लॉरेंस बिश्नोई ने कराया। आगे लिखा है कि मुद्दा खालिस्तान रेफरेंडम है। ईमेल में धमकी दी गई है कि हिंदू गुजराती अमित शाह को इसके नतीजे भुगतने होंगे।

  • Jalandhar News: KMV के बाद अब Shiv Jyoti और St. Joseph Schools को करवाया गया खाली, देखें वीडियो

    Jalandhar News: KMV के बाद अब Shiv Jyoti और St. Joseph Schools को करवाया गया खाली, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में दोआबा चौक के पास केएमवी स्कूल की प्रिंसीपल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद स्कूल में बच्चों को छुट्टी कर दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर एसीपी और साइबर क्राइम की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार सेंट जोसेफ, आईवीवाई वर्ल्ड स्कूल और शिव ज्योति पब्लिक स्कूल को भी खाली करवा दिया गया है।

    इन स्कूलों में भी पुलिस पहुंच गई है। फोन पर की जानकारी देते हुए शिव ज्योति की प्रिंसीपल प्रवीण सैली ने बताया कि उनके स्कूल को धमकी भरा कोई ईमेल नहीं मिला है। हालांकि उन्होंने माना स्कूल में पुलिस आई है और स्कूल की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए स्कूल को खाली करवाया जा रहा है। बच्चों के अभिवावकों को बच्चों को ले जाने के लिए मैसेज कर दिए गए है।

    इसी के साथ सेंट जोसेफ स्कूल में भी बच्चों को छुट्टी कर दी गई है। वहीं आईवीवाई वर्ल्ड स्कूल की भी इमारत को खाली करवा दिया गया है। दूसरी ओर डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर दोपहर 1 बजे जिला प्रशासनिक परिसर जालंधर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे है। बताया जा रहा हैकि इसी मामले को लेकर प्रेस वार्ता की जा सकती है।

  • कल से स्कूल रहेंगे बंद, छुट्टियों का हुआ ऐलान

    कल से स्कूल रहेंगे बंद, छुट्टियों का हुआ ऐलान

    जम्मू : देश के कई राज्यों में तापमान तेजी से गिर रहा है और ठंड अपनी चरम सीमा की ओर बढ़ रही है। घना कोहरा सुबह के समय जीवन को प्रभावित कर रहा है, जिसका असर सबसे ज़्यादा स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों पर पड़ रहा है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर में स्कूलों में लंबी छुट्टियों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के विंटर ज़ोन (मुख्यतः पहाड़ी इलाकों) में 13, 14, 15, 16, 17, 18 और 19 दिसंबर को स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

    इस क्षेत्र में शीतलहर, भारी बर्फबारी और घने कोहरे के कारण मौसम का ‘ट्रिपल अटैक’ जारी है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए छुट्टियाँ घोषित की हैं। ये छुट्टियाँ केवल शुरुआती सात दिन नहीं हैं- इससे आगे भी स्कूल बंद रहेंगे क्योंकि विंटर ज़ोन में पूरा दिसंबर छुट्टियों के तौर पर निर्धारित किया गया है। मिली जानकारी अनुसार प्राइमरी स्कूलों में 26 नवंबर 2025 से 28 फ़रवरी 2026 तक छुट्टियां रहेंगी। वहीं कक्षा 1 से 8वीं तक 1 दिसंबर 2025 से 28 फ़रवरी 2026 तक छुट्टियां रहेंगी। जबकि कक्षा 9 से 12वीं कक्षा तक 11 दिसंबर 2025 से 22 फ़रवरी 2026 तक छुट्टियां रहेंगी।