Category: Breaking News

  • परीक्षा में फेल करने की बात कह छात्राओं का करते थे शोषण

    आरोप: 500 का फाइन लगाने के साथ एक रात गुजारने का बनाते थे दबाव

    छत्तीसगढ़:
    नारायणपुर जिले में गुरु और शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है एक स्कूल के तीन शिक्षक 8 नाबालिक छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करते थे. मामले का खुलासा होने के बाद तीनों शिक्षक फरार हो गए हैं अब पुलिस और महिला बाल विकास विभाग के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है इस वजह से संबंधित शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई है जिले के एक स्कूल में 7वीं और 8वीं कक्षा में अध्यनरत बच्चियों के साथ हेड मास्टर समेत 3 शिक्षकों ने अश्लीलता की हद पार कर दी थी

    पिछले कई महीनों से छात्राओं के साथ अमर्यादित व्यवहार और उनका शोषण किया जा रहा थाआरोप है कि हेडमास्टर और दो मास्टर  परीक्षा में फेल करने की बातें कहकर बालिकाओं के साथ अश्लील हरकत करते थे यही नहीं, पीरियड्स यानी मासिक धर्म में 500 रुपए का फाइन लगाने के साथ एक रात गुजारने का दबाव बनाते थे वहीं, अश्लील शायरी सुनाकर मोबाइल में आपत्ति जनक वीडियो भी दिखाते थे  

    आरोपी शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं होने से प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने घटना की जांच के लिए 3 सिटिंग एमएलए के साथ 8 सदस्य टीम का गठन कर मामले को हाई प्रोफाइल बना दिया हैमहिला विधायकों की टीम संबंधित गांव का दौरा कर पीड़ित बच्चियों और परिजनों से मुलाकात कर अपना जांच प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को देंगी इस मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी और गोंडवाना समन्वय समिति के द्वारा कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंप कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है

  • म्यूजिक बंद करना भाई को पड़ा भारी, उतारा मौत के घाट

    सतनाः मध्य प्रदेश के सतना में एक पारिवारिक समारोह के दौरान दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। कार्यक्रम के दौरान म्यूजिक बंद करने पर छोटा भाई इस कदर आग बबूला हुआ कि उसने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसे एक पुल के नीचे से गिरफ्तार किया है।

    मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक पारिवारिक समारोह में म्यूजिक बंद करने और नाचने से रोकने पर एक व्यक्ति ने अपने भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।

    अधिकारी ने बताया कि कोठी थाना क्षेत्र के मौहार गांव में शुक्रवार रात हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी राजकुमार (30) को गिरफ्तार कर लिया है। कोठी पुलिस थाने के प्रभारी रूपेंद्र राजपूत ने बताया कि राजकुमार के भाई राकेश (35) ने अपने घर पर एक समारोह आयोजित किया था, जिसके दौरान साउंड सिस्टम पर म्यूजिक बजाया जा रहा था। छोटे भाई ने म्यूजिक बंद करने को लेकर बवाल करना शूरू कर दिया।

    उन्होंने कहा, जिसकी हत्या की गई है उसने म्यूजिक को बंद करवा दिया था जबकि आरोपी नाचना चाहता था। बताया कि भाइयों के बीच इसी बात को लेकर बहस हुई और गुस्से में आकर राजकुमार ने राकेश पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    उन्होंने बताया कि बड़े भाई की हत्या के बाद आरोपी घटनास्थल से भाग गया। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया जहां वो हत्या करने के बाद छिपा हुआ था। अधिकारी ने कहा, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर लिया गया है।

  • Bombay Stock Exchange को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली : मुंबईकेकई बड़े अधिकारियों को बीते दिनों अज्ञात शख्स कीतरफ से ईमेल भेजा गया था। इस ईमेल में अधिकारियों को धमकी दी गई थी कि हाईली सेंसिटिव स्थानों पर धमाका किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो इस धमकी भरे मेल में आरोपी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी की बीएसई(bse) पर 12 मार्च को धमाका करने का जिक्र किया था। बता दें कि 12 मार्च के दिन साील 1993 में ही मुंबई में कई सीरियल बम धमाके हुए थे।

    उसी दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में भी बम धमाका किया गया था। एक अधिकारी की मानें तो कुछ महीने पहले खालिस्तानी मूवमेंट का प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कई लोगों को रिकॉर्डेड वॉइस कॉल कराया था। इस वॉइस कॉल में पन्नू ने कहा मैं सिख फॉर जस्टिस का जनरल काउंसिल हूं।

    आप लोग इंडिया स्टॉक मार्केट से अपने पैसे निकाल लो और उन पैसों को यूके और यूएस के मार्केट में निवेश करो। इससे इंडियन स्टॉक मार्केट जो भारत की रीढ़ की हड्डी है उसे कमजोर कर सकते हैं। सूत्रों का कहना हा कि पन्नू ने आगे कहा कि 12 मार्च तक भारतीय मार्केट की कमर तोड़ सकते हैं।

  • BJP नेता और सांसद बृजेंद्र सिंह कांग्रेस में हुए शामिल

    हिसार: हरियाणा के हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह ने भाजपा छोड़ का ऐलान अपने सोशल मीडिया के हैंडलर पर किया था। जिस में उन्होने लिखा था कि ‘मैंने राजनीतिक कारणों से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मुझे हिसार के संसद सदस्य के रूप में सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का आभार व्यक्त करता हूं।

    जिसके बाद दिल्ली में उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर कांग्रेस पार्टी जॉइन कर लिया है। बता दें कि सांसद बृजेंद्र सिंह और उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह लगातार हरियाणा में भाजपा को जजपा से गठबंधन तोड़ने की वकालत कर रहे थे।

  • दरगाह और 2 मंदिरों पर चला बुल्डोजर, जाने मामला

    नई दिल्ली : गुजरात के जूनागढ़ में अवैध रूप से बने एक दरगाह और 2 मंदिरों को प्रशासन के द्वारा जमींदोज कर दिया गया। अवैध ढांचों को गिराए जाने के दौरान किसी भी तरह से स्थिति ना बिगड़े, इसके लिए इस कार्रवाई को देर रात अंजाम दिया गया। डिमोलिशन के वक्त भारी पुलिस तैनात किया गया था। पिछले साल जून में प्रशासन ने दरगाह को गिराने के लिए नोटिस दिया था।

    जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा विरोध जताया गया था। बता दें कि मामले में हाईकोर्ट के फैसले के बाद बीती रात में दरगाह को अवैध करार देते हुए तोड़ दिया गया। पिछले साल जून में अवैध दरगाह को लेकर जबरदस्त बवाल मचा था। दरगाह के अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन ने जो नोटिस जारी किया था। इसके बाद स्थानीय लोग भड़क गए थे और पुलिसकर्मयों को ही निशाना बना दिया गया था।

    इस दौरान भीड़ ने मजेवड़ी चौक स्थित पुलिस चौकी पर हमला कर तोड़फोड़ कर दी और वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। इसके बाद शाम के वक्त 200 से 300 के करीब स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन करते हुए इकट्ठा हुए। जब पुलिस ने उनको इस जगह से हटाने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस दौरान पत्थबाजी की घटना भी सामने आई थी। हमले में एक डिप्टी एसपी और तीन पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

  • आप को झटका! इस एक्ट्रेस ने पार्टी से किया किनारा

    नई दिल्ली : अगामी लोकसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां बढ़ती ही जा रही है। जिसके लेकर कई राजनीतिक पार्टियों के सदस्य और कार्यकर्ता दूसरे खेमों की और रुख कर रहे है। ऐसा ही एक ओर मामला सामने आया है।

    जहां आम आदमी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल एक्ट्रेस संभावना सेठ ने आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसका ऐलान किया है। हालांकि संभावना सेठ ने आम आदमी पार्टी छोड़ने की कोई वजह नहीं बताई है।

    लेकिन उन्होंने कहा है कि वह भी इंसान हैं और उनसे बड़ी गलती हो गई। इसका उन्हें एहसास हो रहा है। इस वजह से वह अंतत: पार्टी छोड़ रही हैं। बता दें कि संभावना सेठ ने पिछले ही साल आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी।

  • कुख्यात गैंगस्टर की तिहाड़ जेल से निकलेगी बारात, लेडी डॉन बनेगी दुल्हन  

    नई दिल्ली: हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी की शादी 12 मार्च को दिल्ली के द्वारका स्थित एक बैंक्वेट हॉल में होने जा रहे है। जठेड़ी की होने वाली दुल्हन भी कोई मामूली लड़की नहीं बल्कि कभी राजस्थान के सबसे डॉन रहे आनंदपाल सिंह के गैंग की कमान संभालने वाली लेडी डॉन अनुराधा चौधरी है।

    दोनों की शादी की इजाजत दिल्ली की एक कोर्ट ने दी है. इसके लिए तिहाड़ जेल में बंद काला जठेड़ी को पेरोल भी मिली है। गैंस्टर को 12 मार्च को दिल्ली में अपनी शादी और 13 मार्च को सोनीपत हरियाणा में गृह प्रवेश करने के लिए 6 घंटे की कस्टडी पैरोल दी गई है. बताया जा रहा है कि गैंगस्टर की बारात में बड़ी संख्या में पुलिस के जवान शामिल होंगे। 


    इस शादी को लेकर दिल्ली पुलिस के हाथ-पांव फूले हुए हैं। शादी समाहरोह पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब पुलिस के साथ सेंट्रल एजेंसी एनआईए की नजर है। शादी पर सिर्फ पुलिस ही नहीं बल्कि कई कुख्यात गैंगस्टरों की भी नजर रहेगी। हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी के नाम पर जुर्म की फेहरिस्त बहुत लंबी है और उसका क्राइम सिंडिकेट लॉरेंस बिश्नोई से भी बड़ा है। 


    इस दौरान गैंगस्टर जेल से अपनी बारात लेकर दिल्ली के द्वारा में स्थित एक बैंक्वेट हाल आएगा और उसके साथ सूट-बूट में पुलिसवाले बाराती रहेंगे।  इन 6 घंटों के दौरान दिल्ली और हरियाणा पुलिस बेहद चौकस रहने वाली है। काला जठेड़ी की शादी गैंगस्टर आनंदपाल की पूर्व प्रेमिका अनुराधा चौधरी से हो रही है. काला जठेड़ी के ऊपर 30 से ज्यादा केस दर्ज है और उस पर मकोका भी लगा है। 

    2020 में हरियाणा पुलिस ने इसको गिरफ्तार किया था और वहां से फरारी के दौरान उसकी मुलाकात लेडी डॉन अनुराधा से हुई।  अनुराधा की फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर काला जठेड़ी उस पर फिदा हो गया और उसके साथ ही रहने लगा। 2021 में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने काला जठेड़ी और अनुराधा को सहारनपुर से गिरफ्तार किया था. इसके बाद अनुराधा जमानत पर जेल से बाहर आ गई थी।

  • तेज रफ्तार कार होटल में घुसी, 2 की मौ’त, होटल कर्मी घायल

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के लातूर जिले से 21 किलोमीटर दूर औसा में शनिवार को तेज रफ्तार कार होटल से टकरा गई। इसमें 2 कार सवार की मौत हो गई, वहीं 3 घायल हैं। होटल कर्मी के कार से टकराने से दोनों पैर टूट गए। सहायक पुलिस निरीक्षक प्रशांत लोंधे ने बताया कि दुर्घटना नागपुर-रत्नागिरी राजमार्ग पर औसा में हुई।

    उन्होंने बताया कि 6 लोग एक कार में हैदराबाद से लातूर जा रहे थे। तभी चालक ने बचने के प्रयास में वाहन से नियंत्रण खो दिया। वाहन ने एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी। इसके बाद वह सड़क किनारे बने होटल से टकरा गई। दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • लूट के दौरान ज्वैलर्स पर चली गोली, मौ’त

    मुजफ्फरपुर : चोरों और लूटेरों के होंसले बुलंद होते जा रहे है। आए दिन लुटेरे बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम देते है। कई बार लुटेरे घटना को अंजाम देते समय पीड़ित को जान से भी मार देते है। ऐसा ही मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है। जहां लुटेरों ने लूटपाट के दौरान एक ज्वैलर्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कारोबारी शनिवार रात करीब 9 बजे अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी वारदात को अंजाम दिया गया। अपराधी कैश और गहने वाला बैग लूटकर भाग निकले। मामला सरैया थाना क्षेत्र के जैतपुर ओपी क्षेत्र के गिजास की बताई जा रही है। जहा, बखरा चौक से अपने आभूषण की दुकान को बंद कर कारोबारी ओमप्रकाश वर्मा (40) बाइक से अपने घर रजवाड़ा लौट रहे थे।

    गिजास के पास कुछ हथियारबंद अपराधियों ने उनसे लूटपाट करने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर अपराधियों ने आभूषण कारोबारी को गोली मार दी गई। जिसके बाद सभी अपराधी उसके कैश और गहनों को लेकर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोग मौके पर गोली की आवाज सुनकर पहुंचे। जिनके द्वारा इस मामले की जानकारी बखारा चौक के दुकानदारों और घायल आभूषण कारोबारी के परिजनों को दी गई। जिसके बाद कुछ स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल कारोबारी को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज लाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गई। 

    आभूषण कारोबारी के परिजन दीपक कुमार ने बताया कि रोज की तरह दीपक अपनी दुकान को बंद कर रात में बखरा चौक से अपने घर राजवाड़ा लौट रहे थे। जहां बाइक सवार 2 अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया गया। वारदात के वक्त दीपक कुमार अपनी बाइक से अकेले ही लौट रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि 4-5 राउंड गोली चली थी जिसमें एक गोली कंधे में लगी। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया गया है। अभी मृतक के परिजनों के बयानों के अधार पर आगे की कार्रवाही की जाएगी।

  • सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौ’त

    जौनपुरः उत्तर प्रदेश के जौनपुर से बड़ी खबर आ रही है। जिले के गौराबादशाहपुर थाना इलाके के प्रसाद तिराहे पर कार-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि हादसे में 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को बेहतर उपचार के लिए जौनपुर से हायर सेंटर बनारस के लिए भेजा गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और ट्रक रूट किनारे खाई में पलट गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया है। जबकि 3 घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

    बताया जा रहा है कि कार बिहार के सीतामढ़ी से प्रयागराज की ओर जा रही थी। वह जैसे ही जौनपुर के प्रसाद तिराहे पर पहुंची सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार बिहार से शादी के लिए लड़की देखने और चौंकियां दर्शन के लिए जा रहा था। हादसे में अनिश पुत्र गजाधर शर्मा (35), गजाधर शर्मा पुत्र लक्ष्मण शर्मा (60), जवाहर शर्मा पुत्र राम प्रताप शर्मा (55), गौतम शर्मा पुत्र जवाहर शर्मा (18), सोनम पत्नी बजरंग शर्मा (32) और रिंकू पत्नी पवन शर्मा (33) की मौत हो गई। सभी रीगा थाना इलाके के सीतामढ़ी बिहार के रहने वाले थे।

    शवों को जिला चिकित्सालय मोर्चरी रूम में रखवाया गया है। वहीं हादसे में घायल 3 लोगों का इलाज जारी है। इसमें मीना शर्मा पत्नी गजाधर शर्मा (48), जीतू शर्मा पुत्र अवधेश शर्मा (24) और एक बच्चा युग शर्मा पुत्र बजरंग शर्मा (7) का इलाज जिला चिकित्सालय जौनपुर में चल रहा है। 

    मामले की जानकारी देते हुए सीओ केराकत ने बताया कि हादसे में शिकार हुए कार और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। ट्रक चालक और खलासी दोनों पर फरार गए हैं। हादसा आधी रात के ढाई बजे का बताई जा रहा है। फिलहाल हादसे का कारण सामने नहीं आ सका है।