Category: Breaking News

  • ED की बड़ी कार्यवाही, सुभाष यादव गिरफ्तार

    लालू के करीबी, बालू से 2 करोड़ बरामद

    बिहार :
    लालू प्रसाद यादव के करीबी बताए जाने वाले राजद नेता सुभाष यादव को ED ने गिरफ्तार कर लिया है।  ED ने  यादव के 8 ठिकानों पर 14 घंटे छापेमारी की थी. जानकारी के मुताबिक, दानापुर स्थित आवास से 2 करोड़ कैश के अलावा अकूत संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। 

    सुभाष यादव 2019 में आरजेडी के टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। ED से पहले आयकर विभाग भी यादव के आवास पर छापेमारी कर चुका है। उनके खिलाफ पटना में रेत के अवैध खनन को लेकर मामले दर्ज हैं। .

    लालू यादव के करीबी बालू माफिया सुभाष यादव ED ने शिकंजा कसा है। दानापुर समेत 6 ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की कार्रवाई की थी। जानकारी के मुताबिक, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी सुभाष यादव के आवास पर ईडी (ED) की टीम शनिवार को छापेमारी करने पहुंची थी। 

     ईडी सुभाष यादव के खिलाफ ये कार्रवाई बालू कारोबार से संबंधित मामले में कर रही है। सुभाष यादव आरजेडी नेता हैं और झारखंड से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।

  • मूसलाधार बारिश के बाद हुआ भूस्खलन : 19 की मौ’त, कई लापता

    नई दिल्ली : इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर मूसलाधार बारिश के कारण अचानक बाढ़ आने और भूस्खलन से भारी तबाही मचाई है। भूस्खलन और बाढ़ की चपेट में आने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 अन्य लापता हैं। लापता हुए लोगों की संख्या और भी बढ़ सकती है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। घटनास्थल पर आपदा प्रबंधन एजेंसियों ने राहत और बचाव का कार्य तेजी से शुरू कर दिया है। कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

    घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्थानीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि शुक्रवार देर रात कई टन मिट्टी, चट्टानें और उखड़े हुए पेड़ एक पहाड़ से लुढ़ककर एक नदी तक पहुंच गए। उन्होंने कहा कि इसके बाद कई तट टूट गए और पश्चिम सुमात्रा प्रांत के पेसिसिर सेलातन जिले में पहाड़ी गांवों में बाढ़ आ गई।

    इससे आसपास रह रहे लोगों के बीच हाहाकार मच गया। जानकारी के अनुसार इस आपदा में मरने वालों की संख्या 19 हो गई है। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि अचानक आई बाढ़ से कम से कम 2 ग्रामीण घायल हो गए और बचावकर्मी ऐसे सात लोगों की तलाश कर रहे हैं जो कथित तौर पर अब भी लापता हैं। बयान में कहा गया कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण 14 घर जमीदोंज हो गए, 80 हजार से अधिक लोग अस्थायी सरकारी आश्रयों में चले गए। जबकि पश्चिम सुमात्रा प्रांत के नौ जिलों और शहरों में लगभग 20 हजार घरों की छत तक पानी भर गया है। 

  • बड़ी खबर : आज 4 हजार पेट्रोल पंप हुए बंद, एसोसिएशन ने की हड़ताल

    जयपुर : राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर रविवार (10 मार्च) को सुबह 6 बजे से प्रदेश के पेट्रोल पंपों पर हड़ताल शुरू हो गई है। पेट्रोल-डीजल पर वैट (वैल्यू एडेड टैक्स) की दरों में कमी की मांग को लेकर ये हड़ताल की जा रही है। हड़ताल 12 मार्च (सुबह 6 बजे) तक जारी रहेगी।

    हालांकि, कई जिलों के पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल में शामिल नहीं हुए। जोधपुर, कोटा, भीलवाड़ा, अजमेर, जैसलमेर में पेट्रोल पंप खुले हैं। वहीं, सीकर में केवल एक दिन की हड़ताल है। बंद पेट्रोल पंपों पर इमरजेंसी सर्विस से जुड़े वाहनों को छोड़कर किसी भी वाहन में डीजल और पेट्रोल नहीं भरा जा रहा।

    जयपुर सहित इंटर स्टेट बॉर्डर वाले जिलों में हड़ताल का अधिक असर है। यहां से लोग यूपी, हरियाणा में पेट्रोल-डीजल भरवाने जा रहे हैं।

  • खौफनाक सजा: युवक का कान काट निगल गयी महिला 

    उत्तर प्रदेश: आगरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां झगड़े के दौरान महिला ने अपने दांतों से युवक का कान काट लिया. कान काटने के बाद महिला कटे हुए हिस्से को निगल गई. यह घटना न्यू आगरा क्षेत्र इलाके की है. यहां दो किराएदारों के बीच झगड़ा हो गया था.

    न्यू आगरा इलाके के देवी नगर नगला पदी के रहने वाले रामवीर बघेल ई-रिक्शा चलाते हैं. रामवीर ने पुलिस को बताया कि वह रविंद्र यादव के मकान में परिवार के साथ किराए पर रहता है. मकान में अन्य परिवार के लोग भी किराए पर रहते हैं. उनमें एक किराएदार राखी अपने आप को मकान का मालिक समझती है.  

    शिकायत के मुताबिक, राखी के पति का नाम संजीव है. वह हर रोज छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती है. 4 मार्च को एक किराएदार के बेटे का पेपर था. इसी वजह से रामवीर सुबह घर से 6 बजे रिक्शा लेकर चला गया था. दिन होने की वजह से किसी ने मेन गेट का ताला नहीं लगाया था. इसी बात पर राखी गाली गलौज करने लगी. रामवीर ने राखी को समझाने का प्रयास किया. 

    पति ने पकड़ा और महिला ने काट लिया कान

    जब उसने राखी से गाली गलौज करने से रोका तो वह भड़क गई. इस बीच राखी का पति संजीव आया और उसने रामवीर को पकड़ लिया. इतने में पहले से भड़की राखी ने रामवीर का कान अपने दांतों से काट लिया. जब राखी से कटे हुए कान के हिस्से को मांगा गया तो वह उसे निगल गई. 

    पुलिस ने दर्ज किया मामला

    इस मामले में न्यू आगरा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 325 और 506 में एफआईआर दर्ज की है. वहीं इस मामले में सहायक पुलिस आयुक्त अरीब अहमद ने बताया कि रामवीर बघेल ने आरोप लगाया है कि उन्हीं के बगल में किराए पर रहने वाली महिला ने हमला किया और मारपीट करते हुए कान काट लिया. तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

  • बोरवेल में गिरा युवक, रेस्क्यू में जुटी NDRF और पुलिस टीम 

    नई दिल्ली : दिल्ली के केशोपुर मंडी के पास जल बोर्ड के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में एक युवक बोरवेल में गिर गया है। घटना शनिवार (9 मार्च) देर रात एक बजे की है। बोरवेल की गहराई 40-50 फीट बताई जा रही है। पिछले 8 घंटे से युवक बोरवेल के अंदर फंसा है। पुलिस ने बच्चे की पहचान अभी उजागर नहीं की है। मौके पर NDRF, दिल्ली पुलिस और फायर सर्विस की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। NDRF की रेस्क्यू टीम को लीड कर रहे इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह ने बताया कि बोरवेल के बगल में एक और गड्डा खोदा जा रहा है।

    इसके जरिए युवक को निकालने की कोशिश की जाएगी। इससे पहले बोरवेल में रस्सी डालकर युवक को निकालने की कोशिश की गई थी। हालांकि सफलता नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि पूरे ऑपरेशन में समय लग सकता है। दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर विचित्र वीर ने बताया कि विकासपुर पुलिस स्टेशन पर शनिवार रात करीब 1 बजे एक कॉल आया था। कॉलर ने बोरवेल में एक व्यक्ति के गिरने की सूचना दी थी। तब उनके पास युवक के गिरने की सूचना नहीं थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो पता चला कि बोरवेल में बच्चा गिरा है।

  • बस पलटने से हुआ बड़ा हादसा, एक की मौ’त, 26 घायल

    बस पलटने से हुआ बड़ा हादसा, एक की मौ’त, 26 घायल

    नई दिल्ली : यूपी के अम्बेडकरनगर जिले में एक बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। यहां एक बस पलटने से कुल 26 लोगों घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि ये बस आजमगढ़ से लोगों को लेकर दिल्ली के लिए जा रही थी। इसी बीच अम्बेडकरनगर पहुंचते ही बस का नियंत्रण खो गया और बस पलट गई। मौके पर एसपी सहित अन्य पुलिस टीम के लोग भी पहुंच गए।

    एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया है कि इस हादसे में 26 लोग घायल हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि 2 लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि “पुलिस के पास सवा नौ बजे ये सूचना मिली थी कि आजमगढ़ से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर स्लीपर बस पलट गई है।

    वहीं डबल डेकर बस पलटने की सूचना के बाद जिलाधिकारी और मेरे द्व्रारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया गया था।  रेस्क्यू के दौरान सभी लोगों को बस से निकाल लिया गया है। जिला अस्पताल में जिलाधिकारी और मेरे द्वारा जब जांच की गई तो पता चला है कि इस घटना में 26 लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। जबकि एक की मौत हो गई है। घायलों में से 2 लोगों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।

  • बिना सप्लाई, कनेक्शन के आ गया 25 हजार बिजली का बिल!

    नई दिल्लीः पश्चिम चंपारण जिले के हरका गांव में लोगों की कुछ अलग ही शिकायतें देखने को मिल रही हैं।  यह जानकर आपको हैरानी होगी कि इसी गांव में कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिन्होंने बिजली का कनेक्शन नहीं ले रखा है, इसके बावजूद भी उनके नाम से बिजली का बिल आ रहा है। महादलित समुदाय से जुड़े पीड़ितों की मानें तो उनकी समस्या का समाधान भी कोई नहीं कर रहा है।

    यह मामला जिले के बगहा-2 प्रखंड के हरका गांव का है, जहां के दर्जनों लोग गलत बिजली बिल आने से परेशान हैं। बात 100-200 रुपए की होती तो लोग ज्यादा तवज्जो ता मिलती। परंतू, यहां तो बिन मतलब के लाख रुपए तक का बिल थमा दिया गया है। इससे पीड़ित परेशान हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ ग्रामीणों ने तो बिजली का कनेक्शन भी नहीं लिया है,इसके बावजूद उनके नाम बिजली का बिल जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा हैं कि उन्होंने अब तक बिजली का कनेक्शन नहीं लिया है। इसके बावजूद 25 हजार का बिल आ चुका है। उनका बताना है कि कोई सुनवाई भी नहीं हो रही है।

    पिडि़तों की मानें तो उनके नाम पर लगभग 94 हजार तक का बिल आया चुका है। वे बताते हैं कि घर में सिर्फ दो से तीन एलईडी बल्ब जलाते हैं। कायदे से 100-150 रुपए का बिल आना चाहिए था, लेकिन  94 हजार का बिल थमा दिया गया है।

    गांव वालों का कहना है कि हर शनिवार को विभाग की ओर से कैंप लगाकर ऐसी समस्याओं का समाधान किया जाता है। इस शनिवार को भी यह काम जारी है। लेकिन कोई सामाधान नहीं निकल रहा।

  • BJP ने चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की सूची, इन नेताओं का नाम हुए फाइनल

    पटनाः इस वक्त बीजेपी खेमे से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल बीजेपी ने बिहार की 3 एमएलसी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख नेएमएलसी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी होने की जानकारी दी। बीजेपी ने मंगल पांडेय को एक बार फिर से एमएलसी का उम्मीदवार बनाया है। वहीं मंगल पांडेय के अलावा मोहन लाल गुप्ता और अनामिका सिंह का नाम एमएलसी के लिए फाइनल किया है।

  • पंजाबः सीएम मान ने POCSO एक्ट और अस्पतालों को लेकर किए बड़े ऐलान, देखें Live

    चंडीगढ़ः पंजाब कैबिनेट की बैठक में आज बड़े फैसले लिए गए हैं. कैबिनेट बैठक में पॉक्सो एक्ट के मामलों को लेकर तरनतारन और संगरूर में विशेष अदालतें बनाने का फैसला लिया गया है। पंजाब कैबिनेट ने 20 और सिविल कोर्ट में अधिकारियों की भर्ती को हरी झंडी दे दी है। इसके अलावा पंजाब की अदालतों में 3842 पदों को अनुमति देने का फैसला किया गया है। डॉक्टरों के 1300 पद भरने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि 26 से अब अस्पतालों में दवाईयों की कमी नहीं आएंगी। उन्होंने कहा कि अब मरीजों को डॉक्टर दवाई लेने के लिए बाहर की पर्ची नहीं लिखी जाएगी। सीएम मान ने कहा कि 829 आम आदमी क्लीनिक खुल चुके है। उन्होंने कहा है कि क्लीनिकों में 80 किस्म की दवाईंयं मिल रही है और वहां पर 40 किस्म के टेस्ट किए जा रहे है। 

    सीएम मान ने कहा कि पंजाब सड़क सुरक्षा के लिए अब पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि जब इसका डाटा निकाला गया तो एक माह में 17 लोग सड़क हादसे में मर रहे है। वहीं साल का आकंड़ा देखा जाए तो एक साल में 6500 लोग मर रहे है। हालांकि इस हादसे में कई लोग बुरी तरह से घायल हो जाते है। ऐसे में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एसएसएफ को तैनात किया गया है। सीएम मान ने कहा कि अब एसएसएफ की सुरक्षा के बाद 15 दिनों में 13 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी इस मौत के आंकड़ों को ओर कम करने को लेकर काम किया जा रहा है।

    सीएम मान ने कहा कि अब प्रत्येक सप्ताह में सड़क हादसों के मामले की समीक्षा की जाएगी। वहीं स्कूलों को लेकर सीएम मान ने कहा कि लोग मुझे 6 महीने का समय दे दें। इस दौरान दोनों स्कूलों में एक जैसी पढ़ाई बच्चों को मिलेगी। उन्होंने कहा कि 6 माह में सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों के बढ़िया बनाया जाएंगा। सीएम मान ने कहा कि उन्हें पता है कि अभी सरकारी स्कूलों के डिवेल्प करने के लिए कुछ काम पेडिंग है। 

    वहीं सरकारी नौकरी को लेकर सीएम मान ने कहा कि अब उनकी सरकार ने नौकरी देने के वायदे को पूरा किया है। हालात अब यह हो गए है कि लोग एक दूसरे गांव के लोगों से पूछते है कि आपके गांव में इस बार कितने लोगों को सरकारी नौकरी मिल गई है। सीएम मान ने कहा कि यह काम पिछली सरकारें क्यों नहीं कर पाई। वहीं बिजली को लेकर सीएम मान विपक्षी सरकारों पर जमकर निशाना साधा। सीएम मान ने कहा कि पहली बार गोइंदवाल थर्मल प्लांट को खरीद लिया गया। इस दौरान कोयले की खादान यहीं से चलानी शुरू हो गई। अब हालात यह है कि खादान को कई बार 2 से 3 दिन के लिए बंद करना पड़ता है। सीएम मान कहा कि अब कोयले की पंजाब में कमी नहीं है।  

  • इंटरनेशनल ड्रग स्मगलर व फिल्म निर्माता गिरफ्तार

    विदेशों में साढ़े 3 हजार किलो भेज चुका है ड्रग्स 

    नई दिल्लीः नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को एक बड़ी सफलता मिली है। एनसीबी ने शनिवार को भारत-ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ड्रग तस्करी नेटवर्क के सरगना जाफर सादिक को गिरफ्तार कर लिया है।बताया जा रहा है कि सादिक साउथ फिल्म इंडस्ट्री का नामी फिल्म निर्माता और पूर्व डीएमके मेंबर भी है। सादिक न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में साढ़े 3 हजार किलो ड्रग्स भेज चुका है एफबीआई, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की जांच एजेंसियां भी उसके गिरोह के पीछे लगी हुई थीं। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, जांच एजेंसी ने कहा है कि मामले की छानबीन की जा रही है। अभी इस मामले में कई और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

    रिपोर्ट्स की मानें तो ड्रग्स से कमाए पैसों को आरोपी जाफर सादिक फिल्म इंडस्ट्री में लगाता है। बता दें कि जाफर सादिक पूर्व-डीएमके सदस्य भी हैं। अब उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क के कथित मास्टरमाइंड के रूप में गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि हाल ही में जाफर को डीएमके पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। फिल्म प्रोड्यूसर जाफर सादिक पर ड्रग तस्करी के मामले में कार्रवाई की जा रही है और उन पर आरोप है कि वो भारत, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में फैले ड्रग नेटवर्क के मास्टरमाइंड हैं। इतना ही नहीं बल्कि बीते महीने NCB ने दिल्ली में 50 किलोग्राम सुडो एफिड्रिन और नशीले पदार्थों के उत्पादन में इस्तेमाल होने वाला एक रसायन को बड़ खेप में जब्त किया था। अब NCB ने तमिलनाडु में छापेमारी कर सादिक को हिरासत में ले लिया है।