Category: Breaking News

  • शादी समारोह में मची भगदड़, जाने मामला

    नई दिल्ली : राजस्थान के नागौर शहर में एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पानी की पाइपलाइन फटने से तेज धार निकलने लगी। मेहमान पानी से भीगने लगे, जिससे मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। पानी की धार ऊंचाई तक उठ रही थी। समारोह स्थल पानी-पानी हो गया। घटना का वीडियो सामने आया है। करीब 20 मिनट तक यह चला और पूरा शादी का मंडप पानी से भर गया। कुछ मेहमानों ने खाना खाया तो कुछ इंतजार ही करते रह गए। पानी से बचने के लिए उन्हें शादी का मंडप छोड़कर जाना पड़ा। करीब 20 मिनट तक यह चला और पूरा शादी का मंडप पानी से भर गया।

    कुछ मेहमानों ने खाना खाया तो कुछ इंतजार ही करते रह गए। पानी से बचने के लिए उन्हें शादी का मंडप छोड़कर जाना पड़ा। जानकारी के मुताबिक रविवार रात्रि 10 बजे महावीर इंटरनेशनल होटल के पास शादी का प्रोग्राम चल रहा था। मेहमान खाने-पीने में जुटे हुए थे. तभी पास से गुजरने वाली पानी की पाइपलाइन अचानक फट गई। पानी का प्रेशर बेहद तेज था। उसकी धार से शादी समारोह की सारी व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई। मेहमानों पर पानी की बौछार होने लगी। करीब 20 मिनट तक चले इस फव्वारे से शादी का पूरा मंडप पानी से भर गया।

  • इस इलाके में लगी भीषण आग, 130 झुग्गियां जलकर हुई खाक, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है. इस आग में करीब 130 झुग्गियां जलकर खाक हो गई है। दिल्ली अग्निशमन सेवा से मिली जानकारी के मुताबिक आग लगने की घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। घटना सामने आने के बाद दमकल की 15 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया है।

    हाल ही में दिल्ली के अलीपुर मार्केट में एक पेंट फैक्ट्री में इसी तरह भीषण आग लग गयी थी। बेहद संकरे इलाके में स्थित इस पेंट फैक्ट्री में हादसे के वक्त मजदूर काम कर रहे थे, जो आग लगने के बाद बाहर नहीं निकल पाए। मरने वालों की संख्या 11 हो थी। आग इतनी भयानक थी कि लपटें दूर तक नजर आई थीं।

  • पहाड़ों पर बर्फबारी, 3 दिन बारिश का अलर्ट जारी

    नई दिल्ली : फरवरी के दूसरे सप्ताह से ही देश भर के विभिन्न राज्यों में ठंड लगभग खत्म हो गई है। मौसम विभाग ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश हो सकती है, जिसके कारण आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हो रही है। पहाड़ों पर बर्फ गिरने से उत्तर भारत में एक बार फिर ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।

    मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 19 फरवरी से 21 फरवरी के बीच गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। उसके बाद 22 फरवरी से मौसम साफ होने लगेगा और गर्मी बढ़ने लगेगी। IMD के अनुसार इस पूरे हफ्ते देश की राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 

  • हरिद्वार जनपद के नारसन में पेपर मील में लगी भीषण आग,देखें वीडियो

    हरिद्वार :जनपद के झबरेड़ा रोड स्थित पेपर मिल में अचानक भयंकर आग लगने से हड़कंप मच गया। आग पर काबू पाने के लिए जिले से कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची  और आग बुझाने में जुटी रहीं वहीं यूपी के मुज्जफरनगर से भी दमकल की गाड़ियों को मंगाया गया है।फिलहाल मौके पर पुलिस और दमकल के अधिकारी आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं। पेपर मिल में आग लगने से लाखो का नुकसान बताया जा रहा है।  

    दरअसल रुड़की के नारसन में  गंगोत्री पेपर मिल है जिसमें पुराने कागज को रिसाइकिल कर नया कागज बनाया जाता है। सुबह करीब चार बजे वहां अचानक आग लग गई। बताया गया है कि आग लगने के बाद मिल में काम कर रहे कर्मचारी अपनी जान बचाकर बाहर की ओर दौड़े और सूचना मिल स्वामी को दी। मिल स्वामी ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची मंगलौर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी विकराल थी कि रुड़की, हरिद्वार और अन्य क्षेत्रों से दमकल की गाडियां मंगाई गई। कड़ी महक्कत के बाद भी आग पर काबू नही पाया गया।

    गाड़ियां कई बार पानी भरकर मिल आती रही। वहीं बताया गया है कि आग को बुझाने के लिए यूपी मुज्जफरनगर से भी दमकल की गाडियां बुलाने की कोशिश मिल मालिक द्वारा की जा रही है। जिला अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी ने बताया कि आग लगने की सूचना के बाद जिले के विभिन्न स्थानों से दमकल गाड़ियों को मंगाया गया है किसी प्रकार की जनहानि नही हुई है वहीं आग लगने से लाखों का नुकसान बताया जा रहा  है।

  • भीषण सड़क हादसे में 4 छात्रों की हुई मौत

    नई दिल्लीः महाराष्ट्र के अमरावती में भीषण सड़क हादसे में 4 छात्रों की मौत हो होने की खबर सामने आई है, जबकि 6 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए है। जानकारी के मुताबिक यह घटना सुबह शिंगणापुर गांव के पास की बताई जा रही है। यहां ट्रैवलर में बैठकर अमरावती से यवतमाल क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने के लिए जा रहे थे, तभी ट्रैवलर को सीमेंट मिक्सर ट्रक से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैवलर पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।

    घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को नांदगांव खंडेश्वर के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने 4 छात्रों को मृत घोषित कर दिया गया। कुछ घायलों को अमरावती के इरविन और निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले में आगमी कार्रवाई की जा रही है।

  • प्याज के निर्यात को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार द्वारा प्याज के निर्यात पर लगाए गए बैन का हटा लिया गया है। केंदीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली मंत्री समिति ने प्याज निर्यात को मंजूरी दे दी है। देश में प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने इसके निर्यात पर बैन लगाया था और इसकी डेडलाइन 31 मार्च 2024 तय की थी, लेकिन डेडलाइन खत्म होने से पहले ही इस प्रतिबंध को हटा दिया गया है।  

    प्याज के उत्पादन में कमी और आसमान पर पहुंची कीमतों के चलते केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर बैन लगाने का ऐलान किया था। विदेशी व्यापार के डायरेक्टोरेट जनरल की तरफ से इस संबंध में जारी एक नोटिफिकेशन में बताया गया था कि 31 मार्च 2024 तक के ये बैन लगाया गया है।  

    जानकारी के मुताबिक गुजरात और महाराष्ट्र  में प्याज के स्टॉक को देखते हुए सरकार की ओर से ये मंजूरी दी गई है। अब केंद्रीय मंत्री समिति ने बैन हटाने का फैसला लेते हुए 3 लाख मीट्रिक टन प्याज के निर्यात को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही बांग्लादेश में भी 50,000 टन प्याज निर्यात को मंजूरी दी गई है।

  • ससुराल पहुंची दुल्हन पर बरसाई गोलियां, पिता-भाई सहित 3 की मौत, जानें मामला

    ससुराल पहुंची दुल्हन पर बरसाई गोलियां, पिता-भाई सहित 3 की मौत, जानें मामला

    बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। इस घटना में जहां एक पक्ष के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है वहीं दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है, जिसका इलाज बेगूसराय में चल रहा है। इस घटना में एक ही परिवार के पिता-पुत्र और बहन (दुल्हन) की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि लड़की और लड़का आपस में प्रेम करते थे। बाद में दोनों के एक साथ पकड़े जाने पर उनकी शादी मंदिर में दोनों की मर्जी से की गई थी लेकिन घरवालों के बहकावे में आकर लड़का लड़की को रखने से इंकार कर रहा था। जिसके कारण पिछले डेढ़ साल से विवाद चल रहा था।

    लड़की पक्ष का कहना है कि लड़का पक्ष के द्वारा 15 लाख रुपया की मांग की गई थी जिसके बाद ही लड़की को रखने की बात कही गई थी। इसी सिलसिले मे 15 लाख रुपया जमा हो जाने के बाद परिवार के लोग लड़का पक्ष के यहां लड़की को लेकर गए थे। इसी दौरान लड़का पक्ष लड़की को रखने से इंकार कर दिया जिसके बाद 15 लाख रुपया लेने के बाद एक के बाद एक तीनों लोगों को गोली मार दी गई जिसमें पिता-पुत्र और लड़की शामिल हैं। बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष को जानकारी मिली थी कि लड़का के बड़े भाई की शादी रविवार को होने जा रही है।

    इस ट्रिपल मर्डर की इस घटना से गांव में तनाव बरकरार है। मौके पर एसपी,डीएसपी व थाना थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एसपी ने बताया कि मौके से तीन डेड बॉडी बरामद किया गया है। गावंवालों के जानकरी के हिसाब से मृतका की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। बहू को ससुरालवालों द्वारा स्वीकार नहीं किया जा रहा था इसलिए वो लोग यहां आये थे एसपी ने बताया कि एक अन्य के घायल होने की सूचना मिली है जिसकी जांच की जा रही है। 

  • Cotton candy की बिक्री पर सरकार ने लगाई पाबंधी

    चेन्नै: तमिलनाडु सरकार ने बुढ़िया के बाल (कॉटन कैंडी) में बनी हुई रंगीन रूई की मिठाई की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें कैंसर पैदा करने वाला केमिकल रोडोमाइन-बी पाया गया है। यह रोक खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के केमिकल की मौजूदगी की पुष्टि के दो दिन बाद आई है। रोडोमाइन-बी का इस्तेमाल आमतौर पर कपड़ा उद्योग में किया जाता है। इसी महीने की शुरुआत में पुडुचेरी में भी कॉटन कैंडी पर प्रतिबंध लगाया गया था, जब इसमें यही केमिकल पाया गया था। स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रमण्यम ने इस प्रतिबंध की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य कैंडी बनाने वालों, विक्रेताओं और ग्राहकों के बीच रंगीन कैंडी में मौजूद हानिकारक रसायनों के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

    सुब्रमण्यम ने जोर देकर कहा कि रंगीन कैंडी भले ही स्वादिष्ट लग सकती है, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। एक बार जागरूकता पैदा हो जाने के बाद, खाद्य सुरक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि केवल रंग-मुक्त रूई की मिठाई ही बेची जाए। कॉटन कैंडी में रोडोमाइन-बी की खोज तब हुई जब पुडुचेरी की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन के एक बयान के बाद सत्यापन के लिए सैंपल लिए गए। गिंडी में सरकारी खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला में जिन सैंपलों का परीक्षण किया गया, उनमें पाया गया कि गुलाबी कैंडी में रोडोमाइन-बी है, जबकि नीली कैंडी में रोडोमाइन-बी और एक अज्ञात रसायन है। खाद्य विश्लेषकों ने दोनों नमूनों को घटिया और असुरक्षित माना।

    खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, स्वास्थ्य सचिव गगनदीप सिंह बेदी ने राज्य भर के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे रंग वाले सभी खाद्य उत्पादों की निगरानी करें। खाद्य सुरक्षा मानकों को बनाए रखने के लिए नियमित निरीक्षण, नमूना परीक्षण और उचित कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में मांसाहारी भोजनालयों के निरीक्षण में पाया गया कि 10,000 से अधिक प्रतिष्ठानों में से 167 या तो खराब भोजन बेच रहे थे या उनकी स्वच्छता खराब थी। इन भोजनालयों को नोटिस जारी किए गए और उन पर जुर्माना लगाया गया। इसी तरह, शाकाहारी भोजनालयों में, 20,000 से अधिक प्रतिष्ठानों में से 229 गैर-अनुपालन वाले पाए गए और उन पर जुर्माना लगाया गया।

    तमिलनाडु में रूई की मिठाई की बिक्री पर प्रतिबंध राज्य की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और जनता के स्वास्थ्य की रक्षा करने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। यह एक अनुस्मारक के रूप में कार्य करता है कि खाद्य उत्पादों की बिक्री को रोकने के लिए सतर्कता आवश्यक है जो उपभोक्ताओं के लिए स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकते हैं।

  • फिर वापस लौटेगी ठंड! जारी किया अलर्ट

    नई दिल्ली : पिछले एक हफ्ते से मौसम में गर्मी का एहसास होने लगा है। सुबह-शाम हल्की ठंड हो रही है और दिन में कड़ाके की धूप निकलने से गर्मी को महसूस किया जा रहा है। फरवरी की शुरुआत में शीतलहर का असर दिखा था लेकिन अब वह भी नहीं है। इसी बीच IMD ने बारिश की चेतावनी जारी की है। जानकारी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली में सोमवार, मंगलवार और बुधवार को हल्की वर्षा होने का अनुमान है।

    इसके कारण अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी आ सकती है। तापमान में कमी आने के चलते एक बार फिर ठंडक बढ़ेगी। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में बर्फ़बारी का भी अनुमान है। IMD ने कहा है कि रविवार को सुबह हल्की धुंध होगी लेकिन दिन में हल्के बादल आसमान में छाए रहेंगे। इसके साथ ही सोमवार को बारिश के साथ हवाएं चलने की संभावना है। वहीं मंगलवार को हल्की से मध्यम श्रेणी की वर्षा हो सकती है जबकि बुधवार को हल्की वर्षा की संभावना है।

     सोमवार को आंधी आने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर 22 फरवरी तक रहेगा। इसके साथ ही अगले दो हफ्तों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में गरज के साथ बारिश की संभावना है। इसके अलावा पहाड़ों पर भी भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना है। यह सिस्टम धीरे-धीरे पंजाब, हरियाणा और उत्तर पश्चिमी राजस्थान की ओर बढ़ेगा।

  • काम दिलाने के बहाने 55 साल की महिला के साथ किया गैंगरेप 

    गुजरात: वडोदरा में 55 साल की एक महिला के साथ हैवानियत का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि घर में काम दिलाने के बहाने तीन लोगों ने उसके साथ रेप किया. पीड़िता ने इस बारे में बेटी को बताया तो उसके होश उड़ गए. उसकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.

    इंसानियत को शर्मसार और दिल को झकझोर देने वाली ये घटना वडोदरा के खोडियारनगर इलाके की है. शुक्रवार को 55 साल की एक महिला घरों में काम की तलाश कर रही थी. जिस वक़्त वो लोगों से पूछ रही थी. तभी उसके पास खड़े रिक्शा चालक वकील पठान ने महिला का मोबाइल नंबर लिया. इसके आधे घंटे बाद रिक्शा चालक ने महिला को कॉल की और एक बंगले में काम दिलाने के बहाने बुलाया. वो महिला को रिक्शे में बैठाकर छानी इलाके में एक सुनसान जगह पर ले गया. वहां उसके दो दोस्त शकील अहमद पठान और चमन पठान पहले से ही मौजूद थे.

    महिला ने गड़बड़ी महसूस होने पर विरोध किया तो तीनों उसे खींचकर पास की एक सुनसान जगह पर ले गए. वहां बारी-बारी से महिला के साथ रेप किया. इसके बाद महिला ने अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में बेटी को बताया. उसकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने तुरंत चार टीमें गठित की और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए.