Category: Breaking News

  • बड़े पैमाने पर फेरबदलः 53 अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

    बड़े पैमाने पर फेरबदलः 53 अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

    जयपुर: चुनावी साल प्रशासनिक अफसरों के तबादले का दौर लगातार जारी है। सरकार अलग-अलग विभागों की जिम्मदारी संभाल रहे अधिकारियों का तबादला कर रही है। आचार संहिता लागू होने से पहले गहलोत सरकार जमीनी स्तर पर अधिकारियों की तैनाती करने में जुट गई है। यही वजह है कि एक के बाद एक हर दिन आईएएस, आईपीएस, आरपीएस और आरएएस अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में देर रात एक बार फिर गहलोत सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक बेड़े में बड़ा बदलाव करते हुए एक आईएएस और 53 आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की।

  • शराब के शौकीनों को बड़ी राहत, अब घर में खोल सकेंगे बार

    शराब के शौकीनों को बड़ी राहत, अब घर में खोल सकेंगे बार

    देहरादूनः उत्तराखंड में शराब पीने वालों की चांदी हो गई है। राज्य सरकार ने नई आबकारी नीति 2023- 24 में शराब के शौकीनों के व्यक्तिगत उपयोग के लिए घर में बार खोलने की अनुमति दे दी है। इसके लिए लाइसेंस लेना होगा। इस योजना के तहत उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक व्यक्ति ने ऑनलाइन आवेदन किया था जिसे घर में बार खोलने की इजाजत दे दी गई है। इस प्रावधान के लिए लाइसेंस जारी किया जाएगा। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी राजीव सिंह चौहान ने बताया की आबकारी नीति के अनुसार प्रक्रिया पूरी कर व्यक्तिगत उपयोग के लिए देहरादून में इस तरह का पहला लाइसेंस जारी किया गया है।

    लाइसेंसधारक को इस नीति के शर्तों के अनुसार सिर्फ व्यक्तिगत इस्तेमाल की इजाजत होगी। इतना ही नहीं जिस जगह बार बनाया जाएगा उस जगह पर घर का कोई भी 21 वर्ष से कम उम्र का सदस्य नहीं जाएगा। सार्वजनिक छुट्टी के दिन बार को बंद रखा जाएगा। इन शर्तों को पूरा करने के लिए लाइसेंधारक से शपथ पत्र भी लिया गया है। इस तरह के बार लाइसेंस के लिए हर साल 12 हजार रुपये फीस देनी होगी और एक निश्चित मात्रा में भारत मे निर्मित शराब 9 लीटर और विदेशी मदिरा (इम्पोर्टेड) 18 लीटर, वाइन 9 लीटर और बियर 15.6 लीटर रखने की अनुमति दी गई है।

    इस नई आबकारी नीति को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि अब लोग अपनी पसंद की ज्यादा शराब घर में रखने के लिए आजाद होंगे। हालांकि उन्हें यह भी साफ कर दिया कि बाजार में सिविल में बिकने वाली शराब को ही लोगों को अपने व्यक्तिगत बार में रखने की आजादी होगी। अधिकारी ने साफ कर दिया है कि कोई भी व्यक्ति अपनी निजी बार में कैंटीन या फिर राज्य के बाहर से खरीदी गई शराब को नहीं रख सकता है। व्यक्तिगत बार लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया रखी गई है और इसे स्वीकृत करने का अधिकारी जिले के डीएम के पास होगा।

  • NRI सुखजीत हत्याकांड मामला में कोर्ट ने पत्नी को फांसी और जालंधर के मिटठू को उम्रकैद की सुनाई सजा

    NRI सुखजीत हत्याकांड मामला में कोर्ट ने पत्नी को फांसी और जालंधर के मिटठू को उम्रकैद की सुनाई सजा

    शाहजहांपुरः एनआरआई सुखजीत सिंह हत्याकांड को लेकर कोर्ट 7 सालों के बाद फांसी की सजा का ऐलान किया है। इस मामले में कोर्ट ने मृतक की पत्नी रमनदीप कौर को फांसी की सजा सुनाई है, जबकि उसके प्रेमी मिट्ठू को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। शाहजहांपुर के बंडा ब्लॉक के बसंतापुर गांव के रहने वाले एनआरआई सुखजीत सिंह की हत्या 31 अगस्त 2016 को कर दी गई थी। उस समय वे छुटि्टयां बिताने अपने गांव आए हुए थे। इसी दौरान पत्नी ने दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड में मृतक एनआरआई के बेटे ने गवाही दी थी। उसके बाद आरोपियों के गुनाह का पर्दाफाश हो गया। कोर्ट ने सात बाद सजा का ऐलान किया। 

    2016 में परिवार से साथ गांव बसंतापुर आया था सुखजीत 

    एनआरआई सुखजीत सिंह की हत्या के मामले में पत्नी रमन कौर को फांसी की सजा सुनाई गई है। हत्या में पत्नी की मदद करने वाले सुखजीत के दोस्त गुरुप्रीत सिंह मिट्‌ठू को उम्र कैद की सजा दी गई है। सुखजीत अपनी पत्नी और बेटों के साथ इंग्लैंड के डर्बी शहर में रहते थे। सुखजीत सिंह अपने परिजनों के साथ अगस्त 2016 में अपने गांव बसंतापुर आए थे। पत्नी और दोनों बेटे भी उनके साथ थे। सुखजीत के माता-पिता भी साथ थे। कुछ दिनों तक रुकने के बाद सुखजीत के माता- पिता इंग्लैंड लौट गए। इसी बीच सुखजीत का दोस्त गुरुप्रीत मिट्ठू भी दुबई से बसंतापुर आ गया। कई दिनों तक वह वहां रुका। इसी दौरान रमन कौर और मिट्‌ठू ने मिलकर सुखजीत को मारने की प्लानिंग की। 

    रमन और मिट्‌ठू ने रची थी सुखजीत को मारने की साजिश

    दरअसल, रमन और मिट्‌ठू के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। सुखजीत के रहते यह संभव नहीं था। इस कारण दोनों ने मिलकर सुखजीत को रास्ते से हटाने की प्लानिंग रच डाली। सुखजीत की हत्या बड़ी ही बेरहमी से कर दी गई। 31 अगस्त 2016 की रात रमन कौर ने खाने में नशा मिला दिया। सुखजीत खाना खाकर सोया तो फिर कभी उठ नहीं पाया। बेहोश पड़े सुखजीत के सिर पर रमन और मिट्‌ठू ने हथौड़ी से वार किया। इसके बाद चाकू से गला रेत दिया। हत्या के बाद मिट्‌ठू दिल्ली भाग गया। वह दुबई भागने वाला था। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर उसे दबोच लिया था। सुखजीत हत्याकांड में इसके बाद रमन कौर का भी नाम आया। उसे भी गिरफ्तार किया गया। 

    जालंधर का रहने वाला मिट्‌ठू और सुखजीत थे दोस्त 

    गुरुप्रीत सिंह मिट्‌ठू और सुखजीत सिंह दोस्त थे। मिट्‌ठू दुबई में नौकरी करता था। उसका सुखजीत के घर आना-जाना था। इसी दौरान मिट्‌ठू और सुखजीत की पत्नी रमन कौर की मुलाकात हुई। दोनों करीब आ गए। दोनों के बीच प्रेम पनप गया। मिट्‌ठू पंजाब के जालंधर के एक गांव का रहने वाला था। मिट्‌ठू और रमन ने शादी करने की तैयारी कर ली थी। दोनों सुखजीत को रास्ते से हटाकर देश छोड़ने की प्लानिंग कर रहे थे। लेकिन, हत्याकांड के बाद पुलिस की मुस्तैद ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। दोस्त को धोखा देने वाले को सजा का ऐलान किया गया है। रमन कौर ने हत्या की प्लानिंग अलग ही तरीके से रची थी।

    रमन कौर के कृत्य का गवाह बना 10 वर्षीय बेटा

    वह पति की हत्या दोस्त से कराकर उसे देश से फरार कराने की कोशिश में थी। लेकिन, रमन कौर के कृत्य का गवाह उसका ही करीब 10 साल का बेटा अर्जुन सिंह बन गया। 31 अगस्त 2016 की रात उसने अपनी आंखों के सामने पिता की हत्या होते देखा। सुखजीत सिंह के सिर पर हथौड़ी मारी तो आवाज हुआ। बगल के कमरे में सो रहे अर्जुन की आंख खुल गई। वह पिता के कमरे में देखा तो वहां उनकी हत्या हो रही थी। अपने बयान में अर्जुन ने कहा था कि मां रमन कौर ने पापा सुखजीत सिंह के चेहरे को चकिए से दबाया हुआ था। इसके बाद मिट्‌ठू अंकल ने हथौड़ी से वार किया। इसके बाद चाकू से गला काट दिया। 

    दोनों आरोपियों को मौत की सजा चाहता था परिवार

    इसी बयान ने रमन कौर को फांसी की सजा दिला दी है। शाहजहांपुर के अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने रमनदीप और गुरप्रीत को आईपीसी की धारा 302(हत्या) और 34(कई व्यक्तियों की ओर से किए गए आपराधिक कृत्य) के तहत दोषी ठहराया। मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया गया था। 7 अक्टूबर को सजा का ऐलान किया गया। गुरुप्रीत को शस्त्र अधिनियम की धारा 4/25 के तहत भी दोषी ठहराया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से कोर्ट में दलील दी गई कि यह एक रेयर केस है, क्योंकि पीड़ित का गला उसके 9 साल के बेटे के सामने काट दिया गया। हम दोनों आरोपियों के लिए मौत की सजा चाहते हैं।

    शनिवार को कोर्ट के ऐलान के बाद दोनों की हालत हुई खराब

    दोनों आरोपियों को मौत की सजा का दोषी ठहराए जाने के बाद शाहजहांपुर जेल भेजा गया था। शनिवार को फैसले का ऐलान किए जाने के दौरान दोनों की हालत खराब हो गई। गुरुप्रीत ने पुलिस की पूछताछ में कबूला था कि उसने और रमन कौर ने यूपी में हत्या करने की योजना बनाई। उन्हें लगा कि वे यहां पैसे खर्च करके बच जाएंगे। सुखजीत की 75 वर्षीय मां ने कहा कि मैं यहां अपने बेटे के लिए लड़ने आई हूं। मेरे बेटे के साथ गलत हुआ। आज उसे न्याय मिला है।

  • युद्ध की घोषणा: इजरायल में हो रहे रॉकेट हमले के बाद भारत ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

    युद्ध की घोषणा: इजरायल में हो रहे रॉकेट हमले के बाद भारत ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

    नई दिल्‍ली: इजरायल के हालात पर भारत सरकार लगातार नजर बनाए हुए है। हमास आतंकियों ने इजरायल पर हमला किया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश में युद्ध का एलान किया। इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा कि ‘हमास ने इजरायल के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है, इसमें इजरायल की जीत होगी।’ भारत सरकार ने इजरायल में मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उनसे हालात पर नजर रखने और सतर्क रहने को कहा गया है। लोकल अथॉरिटीज के सुझाव मानें, गैर-जरूरी काम से बाहर न निकलें और सेफ्टी शेल्टर्स के पास रहें। भारतीय नागरिकों से इजरायली होम फ्रंट कमांड की वेबसाइट देखने को कहा गया है।

    आपातकाल में तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क करने को कहा गया है। दूतावास का हेल्पलाइन नंबर +97235226748 और ईमेल आईडी consl.telaviv@mea.gov.in है। इजरायली सेना का कहना है कि वह गाजा पट्टी में कुछ ठिकानों को निशाना बनाकर पर हमला कर रही है। आतंकवादी समूह हमास ने इजरायल के खिलाफ एक नये सैन्य अभियान की घोषणा की है। यरूशलम में हवाई हमले के लिए सतर्क करने वाले सायरन बज रहे हैं। इससे पहले, हमास की सैन्य शाखा के एक नेता ने दावा किया कि उसने नये सैन्य अभियान के तहत इजरायल में 5,000 से अधिक रॉकेट दागे हैं।

    हमास नेता मोहम्मद अल-दीफ ने इजराइल के खिलाफ एक नए सैन्य अभियान ‘अल-अक्सा फ्लड’ की शुरुआत का एलान किया। PTI के अनुसार, हमास के रॉकेट हमले में एक महिला की मौत हो गई और 16 अन्य लोग घायल हुए हैं। इजरायली रक्षा मंत्री के कार्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक, रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने IDF की जरूरतों के अनुसार रिजर्व सैनिकों के ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सुरक्षा प्रतिष्ठानों के सभी प्रमुखों के साथ मौजूदा सुरक्षा हालात का जायजा लेने के लिए रक्षा मंत्रालय मुख्यालय रवाना हो गए हैं।

  • इंसानियत हुई शर्मसार, 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर, की हत्या

    इंसानियत हुई शर्मसार, 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर, की हत्या

    नई दिल्ली : गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र के कैला भट्टा से एक 6 साल की छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने वाला आरोपी इमरान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक बच्ची अपने रिश्तेदारी में कैला भट्टा आई हुई थी, जहां उस सोहदे ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के हत्या कर दी। ये मामला गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र के कैला भट्टा से है।

    आपको बता दें कि हाल ही में मध्यप्रदेश से बीते कुछ दिन पहले इस तरह की घटना सामने आई है। एक 9 साल की आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया था। इस तरह की घटना आए दिन पूरे देश में देखने के लिए मिल रही है। जहां देश में केंद्र सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए कड़ी से कड़ी नियम लागू हो रहे है। लेकिन इस तरह की घटना पूरे देश में कम होने का नाम नहीं ले रही है।

  • खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर

    खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर

    नई दिल्ली :  रोहतक में आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं को खाटूश्याम के दर्शन करने के लिए दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि रोहतक से रिंग्स तक स्पेशल ट्रेन चला दी गई है। इस ट्रेन को आज रोहतक लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद अरविंद शर्मा ने रोहतक रेलवे स्टेशन से झंडी दिखाकर रवाना किया। अरविंद शर्मा ने कहा कि काफी लंबे समय से यह मांग उठ रही थी और आज केंद्र सरकार ने उस मांग को पूरा कर दिया है।

    खाटू श्याम जी के दर्शनों के लिए चलाई गई इस ट्रेन से श्रद्धालु उसी दिन वापस भी आ सकते हैं। सांसद अरविंद शर्मा का कहना है कि रेलवे मंत्रालय को अभी तक उन्होंने जितनी भी मांग रखी है वे सभी मांगे पूरी की गई। अब उनका लक्ष्य वंदे भारत ट्रेन को वाया रोहतक करवाने का है और इसके लिए वह केंद्रीय रेल मंत्री से बातचीत कर इस मांग को भी जल्दी पूरा करवाएंगे। इसके अलावा कई ऐसी ट्रेन है जिनका स्टॉपेज नांगलोई या अन्य कई रेलवे स्टेशनों पर करवाने के लिए भी वह अपनी मांग रख चुके हैं।

  • रिटायर्ड इंस्पेक्टर जगदीश पाल की निर्मम हत्या मामले का वीडियो हुआ वायरल

    रिटायर्ड इंस्पेक्टर जगदीश पाल की निर्मम हत्या मामले का वीडियो हुआ वायरल

    फिरोजाबादः जिले में गांव गढ़ी कल्याण में खेत स्वामी रिटायर्ड इंस्पेक्टर जगदीश पाल की ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने का मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस की 7 टीमें दूसरे जिलों में दबिशें दे रही हैं। गांव में सन्नाटा पसरा है। कोई भी ग्रामीण एक दूसरे से बोलने से बच रहा है। वहीं इस घटना में बताया जा रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में जगदीश पाल पर ट्रैक्टर चढ़ाया गया था। इस हत्या का सनसनीखेज वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि इस घटना में पुलिस मूकदर्शक बनी रही। जिसके कारण घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके फरार हो गया। वहीं इस घटना को लेकर परिजन हत्या का नारखी पुलिस को जिम्मेदार मान रहे है। 

    दरअसल, गांव फतेहपुरा निवासी 67 वर्षीय जगदीश पाल सिंह और उनके परिजन तहसील टीम और पुलिस फोर्स के साथ गढ़ी कल्याण में अपनी जमीन पर कब्जा लेने गए थे। गांव के एक अनुसूचित जाति के परिवार के लोगों द्वारा पुलिस फोर्स और जगदीश पाल पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया था। जगदीश पाल की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को जेल भेज दिया था। मुख्य आरोपी इंद्रपाल समेत तीन लोग अभी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीमें ताबड़तोड़ दबिशें दे रही है। गांव में फोर्स तैनात है। गांव में हर आने जाने वाले अजनबी पर निगाह रखी जा रही है। हत्याकांड के चार दिन बाद भी कोई भी इस घटनाक्रम के बारे में अब बोलने से बच रहा है।

  • चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो 

    चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो 

    नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार की रात एक चलती कार आग का गोला बन गई। कार में अचानक लगी आग को देखकर कार के मालिक ने कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार नोएडा के थाना नालेज पार्क क्षेत्रांतर्गत नोएडा ग्रेटर नोएडा हाइवे पर दौड रही एक कार में शुक्रवार की रात करीब पौने एक बजे अचानक से आग लग गई।

    रात में ही कार में आग लगने की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस और फायर सर्विस को दी गई। मौके पर पहुंची फायर सर्विस की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। बताया जाता है कि डस्टर कार संख्या यूपी 16 एवाई 6894 के मालिक शुभम गुप्ता हैं, जो किसी काम से जा रहे थे। कार में अचानक से आग लगने से हाईवे पर दौड़ रहे अन्य वाहन भी मौके पर रुक गए। पुलिस ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

  • हिंसा के बाद सरकार का ऐलान, 11 अक्टूबर तक इंटरनेट बैन

    हिंसा के बाद सरकार का ऐलान, 11 अक्टूबर तक इंटरनेट बैन

    इंफालः मणिपुर सरकार ने मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध 11 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आयुक्त (गृह) टी रणजीत सिंह ने अपने आदेश में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध को 11 अक्टूबर तक बढ़ाते हुए कहा क‍ि ऐसी आशंका है कि कुछ असामाजिक तत्व जनता की भावनाएं भड़काने वाली तस्वीरें, नफरत भरे भाषण और नफरत भरे वीडियो संदेश प्रसारित करने के लिए बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका मणिपुर राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर असर हो सकता है।

    बड़े पैमाने पर छात्रों के आंदोलन के बाद मणिपुर सरकार ने 143 दिनों के बाद प्रतिबंध हटाए जाने के दो दिन बाद 26 सितंबर को मोबाइल इंटरनेट डेटा सेवाओं, इंटरनेट/डेटा सेवाओं को पांच दिनों के लिए निलंबित कर दिया था। फिर इसे 6 अक्टूबर तक बढ़ा दिया था। अब प्रतिबंध पांच दिन और बढ़ाकर 11 अक्टूबर तक कर दिया है। जातीय हिंसा से तबाह हुए मणिपुर में 17 साल की छात्रा हिजाम लिनथोइंगंबी और 20 साल की फिजाम हेमजीत की हत्या के विरोध में पिछले हफ्ते बड़े पैमाने पर छात्रों का आंदोलन हुआ। जो बिष्णुपुर जिले के रहने वाले थे और जातीय हिंसा के चरम के दौरान 6 जुलाई को लापता हो गए थे। मारे गए दोनों छात्रों की तस्वीरें 25 सितंबर को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर वायरल हुईं।

    इससे तीव्र आंदोलन शुरू हो गया, जिसमें सुरक्षाबलों के साथ झड़प में लड़कियों सहित कम से कम 100 छात्र घायल हो गए। इन्होंने उन्हें मुख्यमंत्री के बंगले की ओर मार्च करने से रोका था। इस बीच मणिपुर में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं के निलंबन से नाराज सेनापति जिले के एक छात्र संगठन ने गुरुवार शाम से अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी कर दी है, जिससे मणिपुर-नागालैंड सीमा पर सामान से लदे कई वाहन फंसे हुए हैं। छात्रों के आंदोलन के बाद राज्य सरकार ने सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों को भी बंद कर दिया था, जो शुक्रवार को फिर से खुल गए।

  • रामलीला में रावण से भिड़ा पुलिसवाला,  विभाग ने किया सस्पेंड, देखें वीडियो

    रामलीला में रावण से भिड़ा पुलिसवाला, विभाग ने किया सस्पेंड, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के आगरा में रामलीला के मंच पर वर्दीधारी पुलिसकर्मी का हाईवोल्टेज ड्रामा सामने आया है। शराब के नशे में जीआरपी में तैनात सिपाही हरीशचंद्र ने मंच पर वर्दी की गरिमा को तार-तार कर दिया। मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो सिपाही हरीशचंद्र को निंलबित कर दिया। लेकिन इससे पहले ही घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 


    रामलीला मंच पर अभद्रता करने पर जीआरपी के मुख्य आरक्षी हरीश चंद्र को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि मुख्य आरक्षी शराब के नशे में धुत था। विधायक की शिकायत और वीडियो वायरल होने पर एसपी जीआरपी ने कार्रवाई की है। एसपी जीआरपी आदित्य लांगेह ने बताया कि 5 अक्तूबर को बिजलीघर मैदान पर हो रही रामलीला मंचन में मुख्य आरक्षी हरीश चंद्र की अभद्रता का वीडियो सामने आया है। विभागीय जांच भी कराई जा रही है। 

    विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि शराब के नशे में सिपाही हरीश चंद्र करीब 9 बजे रामलीला मंच पर चढ़ आया और आयोजन की पवित्रता भंग कर दी। विरोध करने पर अभद्रता करने लगा। इस पर इसकी पुलिस कमिश्नर से शिकायत की गई थी।