Category: Breaking News

  • लॉरेंस बिश्नोई मामले में PM और नरेंद्र मोदी स्टेडियम को उड़ाने की मिली धमकी

    लॉरेंस बिश्नोई मामले में PM और नरेंद्र मोदी स्टेडियम को उड़ाने की मिली धमकी

    नई दिल्लीः मुंबई पुलिस को धमकी भरा एक मेल मिला है। इसमें प्रधानमंत्री और अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम को धमाके से उड़ाने की वार्निंग दी गई। वीरवार रात मिले इस मेल में सेंडर ने इसके बदले भारत सरकार से 500 करोड़ रुपये की मांग की है। साथ ही कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को रिहाई भी मांगी गई है। मालूम हो कि बिश्नोई दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के कई मैच होने हैं। ईमेल में कहा गया कि आतंकी गुट ने हमलों को अंजाम देने के लिए पहले से ही अपने लोगों को तैनात कर दिया है।

    पुलिस के अनुसार, यह धमकी भरा मेल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को भेजा गया था जिसकी सूचना उसने मुंबई पुलिस को दी है। माना जा रहा है कि यह मेल यूरोप से भेजा गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘एनआईए से हमें ईमेल मिला है। इसे लेकर हमने सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। हमें वह ईमेल आईडी भी मिली है जिससे एनआईए को ईमेल भेजा गया था। फिलहाल हम उसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। शुरुआती जांच में यह मेल यूरोप से भेजा गया मालूम पड़ता है।’ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मेल में दी गई धमकी फर्जी भी मालूम पड़ती है। यह विदेश में बैठे किसी व्यक्ति की शरारत हो सकती है। हालांकि, सभी क्रिकेट मैचों की सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी और जरूरत पड़ी तो सिक्योरिटी बढ़ाई जा सकती है।


    धमकी भरे मेल में कहा गया, ‘अगर सरकार हमें 500 करोड़ रुपये देने और लॉरेंस बिश्नोई को रिहा करने में विफल रही तो हम नरेंद्र मोदी और नरेंद्र मोदी स्टेडियम को भी उड़ा देंगे। हिंदुस्तान में तो सब कुछ बिकता है और हमने भी कुछ खरीदा है। तुम कितना भी सुरक्षित रहो मगर हमसे नहीं बच पाओगे। अगर कोई बात करना चाहते हो तो इस ईमेल पर ही करो।’ गौरतलब है कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू भी विश्व कप मैचों पर हमले की धमकी दे चुका है। पन्नू के खिलाफ पहले से ही मामला दर्ज है। उसने तीन सप्ताह पहले ही शाहीद निजार की हत्या का बदला लेने की धमकी दी थी। अहमदाबाद पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने FIR में कहा कि पन्नू ने किसी विदेशी नंबर से पहले से रिकॉर्ड किए संदेश के जरिए देश के लोगों को धमकी दी। साइबर अपराध शाखा के उप निरीक्षक एचएन प्रजापति की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया, ‘संज्ञान में आया है कि कई लोगों को फोन नंबर +447418343648 से पहले से रिकॉर्ड धमकी भरा संदेश मिला है। 

  • इमारत में लगी भीषण आग, 8 की मौत,  60 से अधिक जख्मी

    इमारत में लगी भीषण आग, 8 की मौत, 60 से अधिक जख्मी

    नई दिल्ली : मुंबई के गोरेगांव इलाके में एक आवासीय इमारत में आग लगने से 2 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से 5 की हालत गंभीर है। शहर के अग्निशमन विभाग के प्रमुख ने कहा कि इमारत में अग्निशमन की कोई व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने कहा कि 7 मंजिला इमारत की छत और विभिन्न मंजिलों से 30 निवासियों को सुरक्षित निकाला गया। नगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि आग गोरेगांव पश्चिम के उन्नत नगर में आजाद मैदान के पास ‘जय भवानी एसआरए बिल्डिंग’ में रात करीब 3 बजे लगी।

    उन्होंने कहा कि इसके भूतल पर बहुत सारे पुराने कपड़े रखे थे। बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि कुल 68 निवासियों को विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया जबकि 42 को जोगेश्वरी में नगरपालिका द्वारा संचालित एचबीटी ट्रॉमा केयर अस्पताल में और 15 को जुहू में बीएमसी द्वारा संचालित कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 11 घायलों को 3 निजी अस्पतालों में ले जाया गया।

  • लोकसभा चुनावों से पहले आज इस दिग्गज नेता की होगी कांग्रेस में वापसी

    लोकसभा चुनावों से पहले आज इस दिग्गज नेता की होगी कांग्रेस में वापसी

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज है। नेताओं का घर वापसी, एक पार्टी से दूसरी में जाने का सिलसिला भी जारी है। अब पूर्व बसपा नेता इमरान मसूद कांग्रेस में जा रहे हैं। आज यानी शनिवार (7 अक्टूबर) को उन्हें कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में बड़े मुस्लिम नेताओं के तौर पर जाने जाने वाले इमरान मसूद पहले कांग्रेस में ही थे। बसपा सुप्रीमो और पूर्व सीएम मायावती ने अनुशासनहीनता के आरोप में हाल ही में उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। कांग्रेस में वापसी पर इमरान मसूद ने कहा है कि मौजूदा हालात में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की। उसके बाद परिवर्तन का युग शुरू हुआ।

    पहले भी जब मैं पार्टी में था तो काम करने का एक शानदार अनुभव रहा है। दुर्भाग्य से एक डेढ़ साल तक मैं पार्टी का हिस्सा नहीं था। अब मैं घर वापसी कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं 2024 के चुनाव को बहुत महत्वपूर्ण समझता हूं। यह विपक्षी पार्टी और बीजेपी दोनों के लिए ही जरूरी है। आज देश में विपक्षी नेताओं की आवाज को दबाया जा रहा है। पहले विपक्ष की बात को सही से सुना जाता था, लेकिन आज वैसी स्थिति नहीं है। देश में आज बदलाव की जरूरत है। मैं संजीव बालियान की पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग का समर्थन करता हूं। अगर अलग राज्य बनता है तो देश का सबसे समृद्ध राज्य बनेगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ करने पर इमरान मसूद को मायावती ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए निष्कासित कर दिया था।

    विधानसभा चुनाव 2022 से पहले इमरान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली प्रदेश प्रभारी का पद छोड़कर सपा में चले गए थे, लेकिन वहां उन्हें या उनके किसी साथी को टिकट नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में सपा में जाकर संतुष्ट थे, लेकिन हमारी दाल ज्यादा नहीं गल पाई। इसके बाद हमारे समर्थकों का बहुत दबाव था। इसके बाद हमने ने पार्टी छोड़ दी। फिर बसपा में आ गए। उस पार्टी ने हमें खुद ही निष्कासित कर दिया। तो मैं अपनी पुरानी पार्टी में वापस जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काफी अच्छा भविष्य है। पार्टी को मजबूत करूंगा अगर पार्टी टिकट देगी तो देखा जाएगा। अभी सात अक्टूबर को अपने समर्थकों के साथ दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन करूंगा।

  • बिना बारिश शहर में आ गया सैलाब, सैकड़ों एकड़ भूमि हुई जलमग्न 

    बिना बारिश शहर में आ गया सैलाब, सैकड़ों एकड़ भूमि हुई जलमग्न 

    हरियाणाः सोनीपत में अज्ञात कारणों के चलते पश्चिमी यमुना लिंक नहर टूट गई। इससे कई इलाकों में जलभराव हो गया और कई एकड़ में फसलें डूब गईं। नहर टूटने के बाद पानी खेतों और कॉलोनियों की तरफ बढ़ता चला गया, जिसके चलते कॉलोनियों के साथ सड़कों पर पानी जमा हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि रात करीब 12 बजे नहर टूट गई थी। नहर टूटने के कारणों का पता नहीं लग सका है। नहर टूटने से गांव बड़वासनी के पास सैकड़ों एकड़ भूमि जलमग्न हो गई है। दिल्ली में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है। इसी नहर से दिल्ली में पेयजल आपूर्ति की जाती है। इससे दिल्ली में पेयजल संकट गहरा सकता है। हालांकि सिंचाई विभाग का दावा है कि पानी को पश्चिमी यमुना लिंक नहर में डायवर्ट कर दिया है। जिससे दिल्ली को पूरे पानी की आपूर्ति हो सकेगी।

    गांव बड़वासनी के पास शुक्रवार रात करीब 12 बजे अचानक सीएलसी नहर टूट गई। करीब 40 फीट का कटाव होने से नहर का पानी गांव बड़वासनी के खेतों के साथ ही गोहाना-सोनीपत रोड से बहने लगा। जिससे वाहन चालकों की परेशानी भी बढ़ गई। इस नहर से दिल्ली में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। जिससे वहां भी पेयजल संकट होने का डर सताने लगा। रात को मामले का पता लगते ही सिंचाई विभाग के एक्सईएन गुलशन कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। बुलडोजर व अन्य से पानी का बहाव रोकने का प्रयास किया जा रहा है। गांव बड़वासनी के पास भूमि में पानी भर गया है। जिससे किसानों की कई एकड़ में खड़ी फसल में भी जलभराव हो गया है।

    दिल्ली में आपूर्ति किया जाने वाला पानी खुबडू झाल के पास से सीएलसी की बजाय पश्चिमी यमुना लिंक नहर में डायवर्ट कर दिया गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का दावा है कि दिल्ली में पूरे पानी की आपूर्ति की जाएगी। पेयजल की कमी नहीं होने दी जाएगी। गांव बड़वासनी के पास नहर टूटने से पानी सड़क पर भी बह रहा है। वाहनों को अब दूसरे मार्गों से गुजारा जा रहा है। जिससे किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। इससे पहले 14 जून को भी सीएलसी नहर टूट गई थी। जिसे तीसरे दिन चालू किया जा सका था। तब नहर की सफाई भी कराई गई थी, लेकिन अब फिर से नहर टूट गई है।

  • राघव चड्ढा को कोर्ट से लगा बड़ा झटका

    राघव चड्ढा को कोर्ट से लगा बड़ा झटका

    नई दिल्ली : दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने आप सांसद राघव चड्ढा को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने राघव चड्ढा को टाइप-7 बंगला खाली करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने राज्यसभा सचिवालय के नोटिस को सही मानते हुए यह आदेश सुनाया है। बता दें कि राघव चड्ढा को मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा की कार्यवाही में खलल डालने के चलते सस्पेंड किया गया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बतौर सांसद लुटियन जोन में टाइप 7 बंगला आवंटित किया गया था।

    नियमों से परे जाकर वीआईपी बंगला आवंटन मामले ने बाद में तूल पकड़ लिया। इसके बाद राज्यसभा सचिवालय ने उनके बंगले को रद्द कर दिया। राज्यसभा सचिवालय के इस आदेश के खिलाफ आप सांसद ने पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर की थी। बता दें कि पहली बार सांसद बने जन प्रतिनिधियों के लिए सरकारी आवास का आवंटन टाइप-V दर्जे में होता है, लेकिन राघव चड्ढा को अस्थायी तौर पर टाइप 7 बंगला आवंटित कर दिया गया।टाइप-VII बंगला आमतौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल या मुख्यमंत्री को दिया जाता है। यह मसला विवाद में आने के बाद संबंधित एजेंसी ने अस्थाई तौर पर आवंटित टाइप 7 का बंगला रद्द कर दिया गया।

  • बड़ी खबरः 15 अक्टूबर तक स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश 

    बड़ी खबरः 15 अक्टूबर तक स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश 

    गंगटोक: सिक्किम में प्रकृति ने जमकर तबाही मचाई है, जिसके बाद यहां हाहाकार मचा हुआ है। दरसअल बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई है, जिसकी चपेट में आकर 19 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 16 जवानों समेत 100 से अधिक लोग लापता हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों में सेना के 6 जवान भी शामिल हैं। वहीं, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने 2500 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। जबकि 3000 पर्यटक अभी भी फंसे हुए हैं। हालात को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सभी स्कूलों को 15 अक्टूबर तक बंद रखने का फैसला किया है।

    इस संबंध में शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। वहीं, राज्य सरकार ने पर्यटकों से फिलहाल सिक्किम नहीं आने को कहा है। सरकार ने अचानक आई बाढ़ में सेना के बेस कैंप से विस्फोटकों और गोला-बारूद के बह जाने की संभावना पर एक एडवाइजरी भी जारी की है। बाढ़ के चलते यहां का सारा पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर तबाह हो गया। बिजली मंत्रालय ने कहा कि वह बाढ़ का पानी कम होने के बाद सिक्किम में हाईड्रोपावर प्रोजेक्ट को हुए नुकसान का डिटेल में आकलन करेगा। 

    मंत्रालय ने कहा कि NHPC राज्य के स्वामित्व वाले हाईड्रोपावर प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द चालू करने के लिए हर संभव उपाय कर रही है। 3 और 4 अक्टूबर की आधी रात को तीस्ता बेसिन में अचानक आई बाढ़ के कारण तीस्ता-V हाईड्रोपावर स्टेशन के नीचे तारखोला और पम्फोक तक के सभी पुल डूब गए या बह गए। सिक्किम के 4 जिलों- मंगन, गंगटोक, पाक्योंग और नामची में बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। यहां 22 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं 2 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया गया है। यहां 26 रिलीफ कैंप लगाए गए हैं। इन जिलों में पानी की पाइपलाइन, सीवेज लाइन और 250 से ज्यादा घर टूट गए हैं और 11 ब्रिज तबाह हो गए हैं।

  • 2 स्टूडेंट्स ने कोचिंग सेंटर के बाहर टीचर को मारी गोली, देखें वीडियो

    2 स्टूडेंट्स ने कोचिंग सेंटर के बाहर टीचर को मारी गोली, देखें वीडियो

    बोले- तेरी टांग को छलनी कर दूंगा, 40 गोली मारनी हैं, 39 अभी बाकी रह गईं

    आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में कोचिंग सेंटर के बाहर दो छात्रों ने शिक्षक को दिनदहाड़े तमंचे से गोली मार दी। पैर मे गोली लगने से शिक्षक लूहलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। डाक्टरों ने उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया। गोली मारने के बाद बाइक सवार आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने गोली क्यों मारी, इसका कारण अभी साफ नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    खंदौली कस्बा में ही कोचिंग के बाहर शिक्षक सुमित सिंह को गोली मार दी गई। वह पैर में गोली लगने से घायल हो गए। आरोप कोचिंग के दो पूर्व छात्रों पर लगाया गया है। वह कोचिंग पढ़ते थे। दोनों का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वो शिक्षकों को 39 और गोली मारने की कह रहे हैं। घटना के पीछे रंगबाजी की बात सामने आई है।

    गांव मलूपुर निवासी शिक्षक सुमित सिंह रामस्वरूप विद्यालय में अध्यापक हैं। साथ ही वह स्कूल से अलग मलूपुर रोड पर ही कोचिंग चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव के ही हाईस्कूल के दो छात्रों ने 2 साल पहले कोचिंग ली थी। बृहस्पतिवार दोपहर को दोनों बाइक से आए। उन्हें कोचिंग से बाहर बुलाया। आते ही एक ने तमंचा निकाल लिया। उन पर फायर कर दिया। गोली उनके बाएं पैर में लग गई। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। मगर, हमलावर भाग निकले।

    थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि शिक्षक की तहरीर पर दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। घटना के पीछे का विवाद पता किया जा रहा है। हालांकि प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि शिक्षक के भाई योगेंद्र से कुछ देर पहले ही फोन पर पूर्व छात्र से विवाद हुआ था। कहासुनी होने पर वो कोचिंग पर आए थे। वह शिक्षक से उनके भाई के बारे में पूछ रहे थे। उन्होंने भाई से मिलने का कारण पूछा तो फायर कर दिया। दोनों की तलाश की जा रही है। आरोपियों का 25 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वो कह रहे हैं कि हां चच्चा कैसे गोली दई…। टाय…। कैसो गिर पड़ो। मो ते फैजल कहतें। ऐसो ही नाम न धरो फैजल। तोसे का कहते। चच्चा न गैंगस्टर (दूसरा आरोपी)। 4-6 दिन और रुक। 6 महीने बाद फिर हवा हवाई। टेम आन दें…तेरी टांग को छलनी कर दूंगो। 40 गोली मारनी हैं, 39 और रह गई हैं अभी।

  • महोत्सव में रशियन डांसर को देखकर भीड़ हुई बेकाबू, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, देखें वीडियो

    महोत्सव में रशियन डांसर को देखकर भीड़ हुई बेकाबू, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, देखें वीडियो

    झांसी: मऊरानीपुर नगर पालिका की ओर से आयोजित स्वीट नाइट कार्यक्रम में बेकाबू हुई भीड़ को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। यहां चल रहे मेला जल विहार महोत्सव के तहत गुरुवार रात स्वीट नाइट कार्यक्रम का आयोजन हर साल की तरह किया गया था। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के मनोरंजन के लिए रशियन डांसर को बुलाया गया था। डांस देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ में मौजूद कुछ युवक मंच के पास डांस करने लगे और देखते ही देखते भीड़ बेकाबू होने लगी।

    इस पर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद पुलिस ने युवकों की पर लाठीचार्ज कर दिया, जिससे भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। इस मामले में बताया जा रहा है कि पुलिस ने स्वीट नाइट कार्यक्रम को आयोजित करने की अनुमति नहीं दी थी। दूसरी ओर इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश सरकार के मंत्री मनोहर लाल पंथ ने किया। इस कार्यक्रम का आयोजन हर वर्ष होता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है। दूसरी ओर पुलिस लाठीचार्ज के दौरान घायल हुए लोगों में से एक युवक को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया। युवकी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविन्द्र ने बताया कि युवक की स्थिति अधिक गम्भीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

  • होटल में हुआ डबल मर्डर, मंदिर दर्शन के लिए आया था परिवार

    होटल में हुआ डबल मर्डर, मंदिर दर्शन के लिए आया था परिवार

    तिरूपतिः मंदिरों के शहर तिरूपति के एक निजी होटल में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और साले की हत्या कर दी। महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर का परिवार प्रसिद्ध तिरुमाला मंदिर में दर्शन के लिए आया था और कपिलतीर्थम क्षेत्र के एक होटल में रुका था। पुलिस के मुताबिक, युवराज ने रात करीब 2 बजे अपनी पत्नी मनीषा और जीजा हर्षवर्धन को चाकू मार दिया, बहन भाई की मौके पर ही मौत हो गई। युवराज अपने दोनों बच्चों के साथ बाद में अलीपिरी पुलिस स्टेशन गया और आत्मसमर्पण कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने युवराज को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस को संदेह है कि पारिवारिक विवाद के कारण यह दोहरा हत्याकांड हुआ।

  • डिपो में ई-बस की बैटरी फटने से हुआ धमाका, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    डिपो में ई-बस की बैटरी फटने से हुआ धमाका, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    3 बसों को लगी भीषण आग

    चकेरी : कानपुर के चकेरी के संजीव नगर अहरिवां डिपो से बड़ी खबर सामने आई है। जहां 3 ई-बसों में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक बसों की बैटरी चार्ज पर लगी थीं, तभी बैटरी फटने से बसों में आग लग गई। इस दौरान बस में बैटरी फटने के धमाके से डिपो में कमर्चारियों में हड़कंप मच गया। बसों में आग लगते ही कर्मचारियों ने डिपो में खड़ी ई बसों को तुरंत बाहर निकाला।