Category: Breaking News

  • महंगाई का झटका: 209 रुपये महंगा हुआ सिलेंडर

    महंगाई का झटका: 209 रुपये महंगा हुआ सिलेंडर

    नई दिल्ली: त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका लगा है। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर 209 रुपये की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में आज से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के लिए आपको 1731.50 रुपये चुकाने होंगे। जानकारी के मुताबिक, ये बढ़ोतरी सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर पर ही लागू होगी। घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। बता दें कि 30 अगस्त को केंद्र सरकार ने आम लोगों को महंगाई से राहत देते हुए घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की कटौती की थी, जिसके बाद दिल्ली में 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर की कीमत 903 रुपये हो गई थी।

    बता दें कि इससे पहले तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर पर 1 सितंबर को 158 रुपये की कटौती की थी। अगस्त में भी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में करीब 100 रुपये की कटौती की थी। केंद्र सरकार की ओर से घरेलू सिलेंडरों पर 200 रुपये की कटौती का सबसे ज्यादा लाभ उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मिल रहा है। उन्हें पहले से घरेलू गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी मिल रही थी, केंद्र की ओर से 200 रुपये की कटौती के बाद उन्हें घरेलू सिलेंडर पर 400 रुपये की छूट मिल रही है। योजना के लाभार्थियों को घरेलू सिलेंडर अब 703 रुपये में मिल रहा है।

  • धू-धूकर कर जली लाखों रुपए की हाईटेक यू कमांडो बाइक, देखें वीडियो

    धू-धूकर कर जली लाखों रुपए की हाईटेक यू कमांडो बाइक, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः दिल्ली गाजीपुर गोल चक्कर के पास धू-धू कर बाइक जलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक लाखों रुपए की हाईटेक यू कमांडो बाइक जली है। बताया जा रहा है कि बाइक के इंजन के पास से अचानक धुंआ निकलना शुरू हो गया। जिसके बाद देखते ही देखते बाइक को आग लग गई। कुछ ही मिनटों में बाइक जलकर खाक हो गई। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक बुरी तरह से जलकर राख हो गई। हालांकि इस घटना के दौरान गनीमत यह रही कि बाइक चालक को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। 

  • Accountant का सरेआम रिश्वत लेते का वीडियो हुआ वायरल

    Accountant का सरेआम रिश्वत लेते का वीडियो हुआ वायरल

    मुज्जफर नगरः एक तरफ जहां योगी सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए दिन प्रतिदिन नए नए प्रयास कर रही है तो वहीं आए दिन सरकारी कर्मचारियों के घूसखोरी के शिकायत और वीडियो की वजह से सरकार को जमकर फजीहत भी झेलनी पड़ती है। ताजा मामला मुजफ्फनगर से सामने आया हैं जहां पर एक लेखपाल का घूस लेते वीडियों वायरल हुआ है।

    आपको बता दें कि मुजफ्फरनगर के जानसठ तहसील के कमरा नंबर 9 में लेखपाल का जांच के नाम खुलेआम रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। जिसको लेकर पीड़ित पक्ष ने एसडीएम को शिकायत पत्र दिया है। जानसठ SDM ने नयाब तहसीलदार को जांच सौंपी है। सरकारी कर्मचारियों के अन्दर सरकार का तनिक भी डर नही बचा हुआ है, जिसका जीता जागता उदाहरण मुजफ्फरनगर मे देखा जा सकता है। यह वीडियों दो दिन पुरानी बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि लेखपाल विपिन बिना घुस लिए रिपोर्ट नहीं भेज रहा था। बताया जा रहा है कि पीड़ित लेखपाल को 2000 पहले भी दे चुका है। जिसके बाद दोबारा फिर जांच के नाम पर 1000 लिए गए।

  • ‘उज्जैन की निर्भया’ को गोद लेंगे ये पुलिस अधिकारी

    ‘उज्जैन की निर्भया’ को गोद लेंगे ये पुलिस अधिकारी

    नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक पुलिस अधिकारी ने ऑटो ड्राइवर द्वारा हैवानियत का शिकार बनी 12 साल की बच्ची के प्रति दरियादिली दिखाते हुए उसे गोद लेने की इच्छा जताई है। 12 साल की बच्ची से रेप के आरोप में ऑटो चालक की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। इस बलात्कार मामले की जांच में शामिल महाकाल थाना प्रभारी अजय वर्मा अब पीड़ित बच्ची के इलाज से लेकर पढ़ाई-लिखाई और शादी तक की सारी जिम्मेदारी उठाने को तैयार हैं। जांच अधिकारी और थाना प्रभारी अजय वर्मा ने कहा कि मैंने कहा है कि मैं लड़की के इलाज, शिक्षा और उसकी शादी का ख्याल रखूंगा। इस पहल के लिए कई अन्य लोग भी आगे आए हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि सभी जिम्मेदारियां जल्द ही पूरी हो जाएंगी।

    अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मैं उसे आगे के इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में भी भर्ती कराऊंगा। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा समाज को वैसा ही वापस लौटाने की कोशिश करता हूं जैसा उसने मुझे बनाया है। बता दें कि, 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म की यह शर्मनाक घटना 25 सितंबर को महाकाल थाना क्षेत्र में सामने आया था। रेप के बाद पीड़ित बच्ची को लहूलुहान हालत में मदद के लिए सड़क पर भटकते देखा गया था। पुलिस द्वारा इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर बच्ची को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में आगे की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था।

  • सड़क के किनारे खुलेआम पशु की बलि दे रहा था शख्स, वीडियो वायरल

    सड़क के किनारे खुलेआम पशु की बलि दे रहा था शख्स, वीडियो वायरल

    नई दिल्ली :  कानपुर में मासूम जानवर की सरेआम बलि देने का मामला सामने आया है। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जब एक महिला ने बलि दिए जाने का विरोध किया तो कथित पुजारी महिला को धमकी देने लगा।  इस पूरे मामले का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सड़क के किनारे छोटे से पशु को हाथ में लिए बलि देने की तैयारी कर रहा है। इस दौरान एक महिला ने देखा तो वह वहां पहुंची और जानवर को छोड़ देने की बात कही। इस पर कथित पुजारी महिला को वहां से जाने के लिए कहने लगा और साथ ही धमकी देने लगा। इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान लिया है।

    यह मामला कानपुर के नौबस्ता इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में कथित पुजारी छोटे जानवर को हाथ में पकड़े उसकी बलि देने की तैयारी करता दिख रहा है। महिला के विरोध करने पर कथित पुजारी ने कहा कि जो करना है कर लो, मैं किसी से नहीं डरता। जब महिला ने बलि देने वाले कथित पुजारी से उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम ललित वर्मा निवासी भैरमपुर गांव बताया। महिला ने जब पुलिस से मामले की शिकायत करने की बात कही तो कथित पुजारी ने कहा कि मेरे नाम जाकर रिपोर्ट लिखा दो, इसी के साथ धमकी भी दी। 

  • निकाह करने के लिए अपनाया था इस्लाम,  हथौड़ा मारकर दी दर्दनाक मौत

    निकाह करने के लिए अपनाया था इस्लाम, हथौड़ा मारकर दी दर्दनाक मौत

    नई दिल्ली : मुंबई से सटे मुंब्रा इलाके के आंबेडकर नगर से एक हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद में पति ने पत्नी के सिर पर हथौड़ा माकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि हत्या की वजह घरेलू विवाद है, पुलिस ने मृतका के पति विजय ऊर्फ समीर कमलनाथ को गिरफ्तार कर लिया है।

    जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी पहले हिंदू था और उसने जरीन नाम की मुस्लिम लड़की से निकाह कर इस्माल कबूल कर लिया था। दोनों की 14 साल पहले शादी हुई थी और उनका बेटा भी है जो साथ में रही रह रहा था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी पहले हिंदू था और उसने जरीन नाम की मुस्लिम लड़की से निकाह कर इस्माल कबूल कर लिया था। दोनों की 14 साल पहले शादी हुई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

  • 10 IAS अफसरों के तबादले, एक कमिश्नर और 6 जिलों के DM भी बदले 

    10 IAS अफसरों के तबादले, एक कमिश्नर और 6 जिलों के DM भी बदले 

    नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चल पड़ी है। योगी सरकार ने शनिवार को बाराबंकी समेत कई जिलों के DM और CDO के तबादले कर दिए हैं। जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है, उनमें सत्येन्द्र कुमार, अनुनय झा और  प्रवीण वर्मा भी शामिल हैं।

    किसे मिली कहां की जिम्मेदारी 

    2013 बैच के आईएएस सत्येन्द्र कुमार को महाराजगंज से हटाकर बाराबंकी का जिलाधिकारी बनाया गया है। इनके अलावा नगर आयुक्त मथुरा 2015 बैच के आईएएस अनुनय झा, को महराजगंज का जिलाधिकारी बनाया गया है। बलिया के CDO आईएएस प्रवीण वर्मा को बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण का CEO बनाया गया है। 2011 बैच के आईएएस रवींद्र कुमार-II को झांसी के डीएम पद से हटाकर बरेली के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2013 बैच के अविनाश कुमार को बाराबंकी डीएम के पद से हटाकर झांसी का जिलाधिकारी बनाया गया है। 

  • कांग्रेस विधायक Sukhpal Khaira और I.N.D.I.A से खटपट की खबरों पर आया Kejriwal का बयान, देखें वीडियो

    कांग्रेस विधायक Sukhpal Khaira और I.N.D.I.A से खटपट की खबरों पर आया Kejriwal का बयान, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः पंजाब के कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की गिरफ्तारी पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आमने सामने है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों दलों की इस खटपट से विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A में दरार देखने को मिल सकती है। दूसरी ओर नीतीश कुमार को पीएम पद का उम्मीदवार बनाने और पंजाब में पराली जलाने का भी मामला सामने आ रहा है। अब दिल्ली सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस सभी मुद्दों पर जवाब दिया है। 

    केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी I.N.D.I.A गठबंधन के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हम गठबंधन से अपने रास्ते अलग नहीं करेंगे। केजरीवाल ने सुखपाल खैहरा का नाम लिए बिना कहा- “मुझे जानकारी मिली है कि कल नशे के किसी मामले में किसी की गिरफ्तारी हुई है। पंजाब से नशे को खत्म करने के लिए मान सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध है। कोई कितना भी बड़ा आदमी ही उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”

    केजरीवाल ने दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भी अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि जब से दिल्ली में आप की सरकार बनी है, सबके साथ मिलकर बहुत कदम उठाए गए हैं। इस कारण प्रदूषण बहुत कम हुआ है। उन्होंने दावा किया कि 2014 के मुकाबले वर्तमान में प्रदूषण में 30 फीसदी तक की कमी आई है। पिछले साल जो पंजाब से डाटा मिला था उसके हिसाब से 30 फीसदी कम पराली जलाई गई थी। उन्होंने कहा कि इस साल भी पंजाब सरकार ने कई कदम उठाए हैं। उम्मीद है कि इस बार भी कम पराली जलाने की घटना होगी।

    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने नीतीश कुमार को PM बनाने की मांग पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा- “मेरा तो ये मानना है कि हमें देश में ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए जिसमें सभी 140 करोड़ लोग PM हो। हमें किसी व्यक्ति विशेष की बात नहीं करनी चाहिए।” बता दें कि राजद व जदयू के नेता नीतीश कुमार को पीएम बनाने की मांग कर रहे हैं। 

  • शोरूम से 25 करोड़ की ज्वेलरी चुराने के मामले में 3 गिरफ्तार

    शोरूम से 25 करोड़ की ज्वेलरी चुराने के मामले में 3 गिरफ्तार

    नई दिल्ली: दिल्ली के भोगल में ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों की चोरी मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। छत्तीसगढ़ से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इन बदमाशों से अब तक 12.50 लाख रुपये कैश के साथ 18 किलो सोना बरामद हुआ है। बता दें कि 26 सितंबर को दिल्ली के जंगपुरा में भोगल इलाके में एक ज्वेलर्स शोरूम से 25 करोड़ की चोरी हुई थी। यह शोरूम उमराव सिंह और संजीव जैन का है। चोरों ने दुकान में रखी 20 से 25 करोड़ रुपये के हीरे और सोने की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया था। चोर छत काटकर शोरूम में घुसे थे।

    इतनी बड़ी चोरी शायद ही दिल्ली में कभी हुई हो। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। अब तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। भोगल ज्वेलरी दुकान में चोरी मामले में बिलासपुर के SP संतोष सिंह ने कहा कि दुर्ग में रात को रेड की कार्रवाई की गई जिसमें लोकेश नामक चोर को पकड़ा गया, कल उसके एक साथी को पकड़ा गया जिसके पास से 23 लाख का सामान, ज्वेलेरी और कैश मिला था लेकिन वह भाग गया था। बाद में उसके घर से 12.5 लाख कैश मिला।

    दिल्ली में एक बड़ी चोरी हुई थी, उस चोरी का भी लगभग 18.5 किलो सोना और डायमंड ज्वेलेरी मिला है। इनका अंतर्राज्यीय गिरोह हो सकता है। वहीं दुकान के मालिक संजीव जैन ने कहा ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमने रविवार को दुकान बंद की थी और जब हमने सोमवार को छुट्टी के बाद मंगलवार को इसे खोला, तो हमने देखा कि पूरी दुकान में धूल थी और स्ट्रॉन्ग रूम की दीवार में एक छेद था। हमें लगता है चोरों ने सब कुछ लूट लिया है। लगभग 20-25 करोड़ रुपये के आभूषण थे। वे छत से दाखिल हुए थे। सीसीटीवी सहित सब कुछ क्षतिग्रस्त हो गया है। जांच चल रही है।

  • बवाल के बीच एयरपोर्ट पर 44 उड़ानें रद्द, टिकट बुक कराकर हंगामा करने पहुंचे प्रदर्शनकारी 

    बवाल के बीच एयरपोर्ट पर 44 उड़ानें रद्द, टिकट बुक कराकर हंगामा करने पहुंचे प्रदर्शनकारी 

    नई दिल्लीः कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी नदी के पानी को लेकर विवाद फिर बढ़ गया है। कावेरी जल विवाद को लेकर कर्नाटक में बंद बुलाया गया है। इसी बीच शुक्रवार को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा हुआ। यहां 5 प्रो कन्नड़ कार्यकर्ता टिकट बुक कर एयरपोर्ट में घुस गए और कन्नड़ झंडा निकालकर नारेबाजी करने लगे। इसी बीच बेंगलुरु एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली 44 फ्लाइट्स को भी रद्द कर दिया गया है।

    दरअसल, कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी नदी के पानी को लेकर दशकों से विवाद बना हुआ है। इस बीच कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में किसानों और दूसरे कई संगठनों ने मिलकर बंद का ऐलान किया है। हिंसा और बवाल की आशंका के चलते शहर के चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। कावेरी के मुद्दे पर शुक्रवार को कर्नाटक सेना के 5 कार्यकर्ताओं ने फ्लाइट टिकट बुक किए। ये लोग फ्लाइट के अंदर प्रदर्शन करने की योजना बना रहे थे।

    कर्नाटक सेना के इन कार्यकर्ताओं ने जैसे ही एयरपोर्ट परिसर में कन्नड़ झंडा लहराकर विरोध प्रदर्शन किया,  CISF ने इन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद इन्हें एयरपोर्ट पुलिस को सौंप दिया गया। बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 44 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। इनमें से 22 को यहां से उड़ान भरना था, जबकि 22 लैंड करनी थीं। एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशनल वजह से ये रद्द की गई हैं और इनकी सूचना यात्रियों को दे दी गई है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि कावेरी विवाद के चलते ये फ्लाइट रद्द हुई हैं, क्योंकि तमाम यात्रियों ने अपने टिकट कैंसल कर दिए थे।

    कावेरी नदी के जल बंटवारे को लेकर तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच काफी पुराना गतिरोध है। हालिया विवाद तब शुरू हुआ, जब कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (CWMA) के आदेश के खिलाफ कर्नाटक सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, लेकिन सर्वोच्च अदालत ने उस याचिका को खारिज कर दिया। CWMA के आदेश में कर्नाटक को 13 सितंबर से 15 दिनों तक तमिलनाडु में 5 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने के लिए कहा गया था। कर्नाटक सरकार का कहना है कि वह पानी छोड़ने की स्थिति में नहीं है, क्योंकि उनके राज्य में भी पीने के पानी और सिंचाई के लिए इसकी जरूरत है।