Category: Breaking News

  • बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए सरकार का बड़ा एलान

    बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए सरकार का बड़ा एलान

    नई दिल्ली : आज कर्नाटक के महिलाओं को कांग्रेस सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है। दरअसल, कर्नाटक सरकार ने शक्ति योजना को लागू करने के आदेश जारी किए है। जिसके तहत आज से महिला सरकारी बसों में फ्री में यात्रा कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार आज कर्नाटक सरकार शक्ति योजना को लागू करेंगे। जिसके बाद महिला आज से सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। दरअसल, कर्नाटक में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में घोषणा पत्र जारी किया था। जिसमें महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा का वादा किया था। कांग्रेस ने चुनीव घोषण पत्र में कहा था कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार आने पर लागू किया जाएगा। कांग्रेस ने ये भी कहा था कि योजना के लाभार्थी कर्नाटक के मूल निवासी होना चाहिए।  बतादें कि महिलाओं के साथ साथ ट्रांसजेंडर में इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के तहत महिलाएं सीमावर्ती राज्यों के अंदर केवल 20 किमी तक मुफ्त यात्रा कर सकती हैं। अंतर्राज्यीय बसों में यह योजना लागू नहीं होगी।

  • भाजपा पार्षद पर हुआ जानलेवा हमला

    भाजपा पार्षद पर हुआ जानलेवा हमला

    खंडवा: मध्यप्रदेश के खंडवा में चुनावी रंजिश को लेकर बीजेपी पार्षद पर जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, कि शहर के महाराणा प्रताप वार्ड क्र. 12 से बीजेपी पार्षद सादिक बाठिया पर जानलेवा हमला हुआ है। घायल पार्षद ने वार्ड के ही पूर्व कांग्रेसी पार्षद अहमद पटेल और उनके परिजनों पर हमले का आरोप लगाया है और कहा कि में इनके सामने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीता, उसी को लेकर ये मुझ से आए दिन लड़ाई झगड़ा करते हैं। घायल पार्षद ने बताया की आज में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया तो इन लोगों ने मेरे साथ विवाद किया और मेरे उपर चाकू से हमला कर दिया। मैं जैसे-तैसे जान बचाकर भागा, वहीं कोतवाली थाना पुलिस ने पार्षद सादिक बाठिया की शिकायत के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


    कोतवाली थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौड़ ने कहा कि पार्षद सादिक बांठिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने आए। उनका आरोप है, कि उनके साथ कुछ लोगो ने मारपीट की है। उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

  • बड़ी कार्रवाई: इंस्पेक्टर सहित 7 पुलिसकर्मी बर्खास्त, जानें मामला

    बड़ी कार्रवाई: इंस्पेक्टर सहित 7 पुलिसकर्मी बर्खास्त, जानें मामला

    वाराणसीः गुजरात की एक फर्म के कार्यालय से 1.40 करोड़ रुपये की डकैती मामले में शनिवार को एक इंस्पेक्टर सहित सात पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। बर्खास्त होने वाले पुलिस कर्मियों में तत्कालीन भेलूपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमाकांत दुबे, दरोगा सुशील कुमार, महेश कुमार और उत्कर्ष चतुर्वेदी और सिपाही महेंद्र कुमार पटेल, कपिल देव पांडेय व शिवचंद्र शामिल हैं। इस कार्रवाई से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।

    जानकारी के मुताबिक बैजनत्था क्षेत्र की आदि शंकराचार्य कॉलोनी स्थित गुजरात की फर्म के कार्यालय में 29 मई की रात डाका डालाकर1.40 करोड़ रुपये लूट लिए गए। इसकी सूचना पुलिस को थी, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। 

    मामला जैसे ही आला अधिकारियों के पास पहुंचा, पता चल गया कि सब कुछ पुलिस कर्मियों की मिलीभगत से हुआ है। जांच आगे बढ़ी और मामले में संलिप्तता उजागर होने के बाद सबको पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इस संबंध में पुलिस आयुक्त ने बताया कि प्रकरण में सात पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया गया है। दर्ज मुकदमे की विवेचना जारी है। विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई अलग से की जाएगी।

  • जमीनी विवाद में 3 सगे भाइयों की हत्या, हत्यारा भाई गिरफ्तार

    जमीनी विवाद में 3 सगे भाइयों की हत्या, हत्यारा भाई गिरफ्तार

    छपराः बिहार के छपरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जमीनी विवाद को लेकर एक युवक ने अपने सगे तीन भाइयों की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। घटना एकमा थाना क्षेत्र के गंगवा पचुआ गांव की है। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

    मिली जानकारी के मुताबिक, स्वर्गीय हीरा महतो के चार बेटों में जमीन बंटवारे को लेकर आपसी विवाद हुआ था, जिसमें जम कर चाकूबाजी हुई। इस घटना में तीन भाइयों की मौत चाकू लगने से हो गई। झगड़े में बीच-बचाव करने आई एक महिला को भी चाकू मार दी गई है। एक ही परिवार के तीन सगे भाइयों की मौत हो जाने से माहौल गमगीन बना हुआ है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

    आरोपी लालू महतो ने बताया कि उसके बेटे को उसके तीनों भाई मिल कर पीट रहे थे। यह देख उसने बचाव में हमला किया जिसमें तीनों की चाकू लगने से मौत हो गई. पुलिस फिलहाल इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।

  • कनाडा में भारतीय छात्रों को मिली बड़ी राहत, जानें मामला

    कनाडा में भारतीय छात्रों को मिली बड़ी राहत, जानें मामला

    नई दिल्ली: कनाडा सरकार के देश से निर्वासित करने के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन के बीच भारतीय छात्रों के लिए एक राहत की खबर सामने आई है। बता दें कि इन छात्रों को कथित रूप से फर्जी एडमिशन लेटर जमा करने के लिए निर्वासन की धमकी दी गई थी। इनमें से ज्यादातर छात्र 2017-2019 के दौरान कनाडा गए थे। डिपोर्ट का खतरा झेल रहे भारतीय छात्रों को इस मामले में राहत मिला है।

    सूत्रों के अनुसार अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, उनमें से कुछ ने वर्क परमिट प्राप्त किया, जबकि अन्य ने कनाडा में अध्ययन करना जारी रखा। भारत इस मामले को कनाडा के अधिकारियों के साथ, कनाडा में और नई दिल्ली में उठाता रहा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी अपने कनाडाई समकक्ष के साथ भी इस मामले को उठाया है।

    कनाडा से डिपोर्टेशन की आशंका झेल रहे कुछ भारतीय छात्र के मामले में भारत की लगातार कोशिशें रंग लाई हैं। उन छात्रों को वहां स्टे ऑर्डर मिल गया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस मामले पर कनाडा के विदेश मंत्री से बात की थी। साथ ही विदेश मंत्रालय और टोरोंटो के भारतीय कंसुलेट ने भी लगातार कोशिश की है। कनाडा से कहा गया कि छात्रों की गलती नहीं है कि उनके साथ वीज़ा फ्रॉड हुआ है, इसीलिए मानवीय रुख़ अपनाया जाए। इस स्टे का स्वागत है।

  • पेट्रोल भरवाने पहुंचा शख्स का देसी जुगाड़ देखकर लोग हुए हैरान, देखें वीडियो

    पेट्रोल भरवाने पहुंचा शख्स का देसी जुगाड़ देखकर लोग हुए हैरान, देखें वीडियो

    खटिया को गाड़ी बनाने का कारनामा भारतीय ही कर सकते हैं! जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर ना सिर्फ आपकी हंसी छूट जाएगी बल्कि आप कहेंगे- इन लड़कों को तो पुरस्कार देना चाहिए। हालांकि, इस तरह के जुगाड़ सड़क हादसों को न्यौता देते हैं। पर अपनी रोजमर्रा के जीवन को आसान बनाने के चक्कर में लोग जुगाड़ से ऐसी चीज का आविष्कार कर देते हैं जिसे देखकर पब्लिक सोच में पड़ जाती है कि ये भी मुमकिन था। इन लड़कों का जुगाड़ भी कुछ ऐसा ही है। क्योंकि इन्होंने घर में बनी चारपाई में पहिए और मोटर लगाकर उसे चलती वाहन बना दिया। वायरल वीडियो को देखिए और अपने दिल की बात को कमेंट सेक्शन में बताइए। फिलहाल, इसकी पुष्टी नहीं हुई है कि वीडियो कब और कहां फिल्माया गया है। लेकिन इस देसी जुगाड़ को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में देसी जुगाड़ में घर की बनी हुई खटिया को थ्री व्हीलर व्हीकल में तब्दील कर दिया। लगभग इस 3 मिनट के क्लिप में हम देख सकते हैं कि दो नौजवान ‘खटिया’ वाहन पर बैठकर पेट्रोल भरवाने पंप पर पहुंचते हैं। जैसे ही पंप पर खड़े लोगों की नजर वाहन पर पड़ती हैं तो सब कैमरा निकालकर वीडियो बनाने लगते हैं। यहां तक एक शख्स इस तो ‘खटिया’ पर बैठकर उसे चलाकर भी दिखाता है। इस वाहन को बनाने के लिए खटिया, साइकिल के पहिए और कार के स्टीयरिंग का इस्तेमाल किया गया है। जी हां, चारपाई के चारों पायों के पास पहिए लगाए गए हैं। एक तरफ हैंडल और रेस आदि को सेट किया गया है। जबकि दूसरी तरफ एक मोटर लगी है। इस करामाती चीज को बनाने वाला बंदा बताता है कि यह वाहन 50 से 60 का एवरेज दे देता है, जिस पर आराम से चार-पांच लोग भी सवार हो जाते हैं। अब खाट है… आराम से चाहे लेट ही क्यों ना जाओ।

  • इंडोर स्टेडियम में खेल के दौरान खिलाड़ी की हुई मौत 

    इंडोर स्टेडियम में खेल के दौरान खिलाड़ी की हुई मौत 

    नई दिल्ली: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में बैडमिंटन खेल रहे खिलाड़ी को हार्ट अटैक आ गया और वो अचेत होकर गिर गया। इससे स्टेडियम में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर आनन-फानन में पहुंचे डॉक्टर्स ने खिलाड़ी को सीपीआर भी दिया, फिर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी‌ घटना नोएडा के सेक्टर-21-A स्थित इंडोर स्टेडियम की है। यहां बैडमिंटन खिलाड़ी महेंद्र (52 साल) अपने साथियों के साथ बैडमिंटन खेल रहे थे। तभी अचानक उनके सीने में दर्द हुआ और वो गिर गए। इससे साथी खिलाड़ियों में हड़कंप मच गया।
    आनन-फानन में साथियों और सूचना मिलने पर पहुंची अस्पताल की टीम ने उन्हें सीपीआर दिया। मगर, महेंद्र को कोई लाभ नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान महेंद्र ने दम तोड़ दिया। नोएडा पुलिस ने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों की तरफ से अभी तक कोई शिकायत नहीं की गई है। इससे पहले मार्च महीने में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। तब हैदराबाद के सिकंदराबाद स्थित लालपेट में बैडमिंटन खेल रहे शख्स की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। इसमें 38 साल के श्याम यादव बैडमिंटन कोर्ट पर पड़े हुए नजर आ रहे थे. परिवार ने बताया था कि श्याम ऑफिस से लौटने के बाद हर रोज बैडमिंटन खेलने के लिए जाया करते थे। इसी क्रम में वो शाम करीब साढ़े सात बजे बैंडमिंटन खेल रहे थे। तभी दिल का दौरा पड़ा और वो अचेत होकर गिर गए। इसके बाद साथी उन्हें इलाज के नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया था।

  • भारी बारिश और तूफान के कहर 28 की मौत, 140 घायल

    भारी बारिश और तूफान के कहर 28 की मौत, 140 घायल

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांत के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश और आंधी की वजह से 28 लोगों की मौत हो गई, जबकि 140 से अधिक लोग घायल हो गए। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, केपी के बन्नू, डेरा इस्माइल खान, करक और लक्की मरवत में बारिश से संबंधित घटनाओं में 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 145 लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी ने जियो न्यूज के हवाले से बताया कि बारिश की वजह से कम से कम 69 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। 

    रिपोर्ट के मुताबिक, बन्नू में 15 लोगों की मौत हो गई और अन्य 100 घायल हो गए। साथ ही इलाके में 68 घरों को नुकसान पहुंचा है। इस बीच, लक्की मरवत जिले में कम से कम पांच लोग मारे गए और अन्य 42 घायल हो गए। इसके अलावा करक में चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। डेरा इस्माइल खान की बात की जाए तो वहां पर एक बच्चे की मौत हुई और अन्य दो लोग घायल बताए जा रहे हैं, जबकि एक घर को भी आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है।

    भारी बारिश की वजह से हुए नुकसान को देखते हुए लक्की मरवत बन्नू और प्रांत के अन्य हिस्सों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, बचाव 1122 का राहत एवं बचाव अभियान जारी है और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। इस बीच, सरगोधा, गुजरांवाला, फैसलाबाद और अन्य जिलों सहित पंजाब प्रांत के कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। प्रांत के खुशाब जिले के चान गांव में मूसलाधार बारिश की वजह से घर की दीवार गिरने से तीन लड़कियों की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर जाहिद अकरम दुर्रानी से टेलीफोन पर बात की और बारिश से संबंधित घटनाओं में जानमाल के नुकसान पर खेद व्यक्त किया।

  • अब कचरे से मिलेगा रोज़गार, कमा सकते हैं इतने रुपए, जानें मामला

    अब कचरे से मिलेगा रोज़गार, कमा सकते हैं इतने रुपए, जानें मामला

    तिरुअनंतपुरम: अब आप कचरे से कमाई कर सकते है। रुकिए हमारा मतलब कचरा बेचकर या खरीदकर नहीं बल्कि अलग तरह से कचरे आपके आय का जरिया बन सकता है।  यह पूरा अभियान स्वच्छता से जुड़ा है जिसका मकसद शहर को साफ़ सुथरा रखना और लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना है। दरअसल केरल की सरकार लोगों द्वारा सड़कों और खुले सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने की समस्या को देखते हुए अब उन सभी लोगों को पुरस्कृत करने के लिए एक नई योजना लेकर आई है, जो इस तरह के कृत्यों की शिकायत करेंगे। लोग प्रत्येक शिकायत के लिए 2,500 रुपये तक अर्जित सकते है। यह प्रदेश को स्वेच्छा रखने कचरा मुक्त बनाने के लिए ‘मालिन्य मुक्तम नवा केरलम’ अभियान का हिस्सा है। स्थानीय स्वशासन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शारदा मुरलीधरन ने इस संबंध में एक ऑर्डर जारी किया, जिसमें आम लोगों को कूड़ेदान के बजाय सार्वजनिक स्थानों, निजी संपत्ति और जल निकायों में ठोस और तरल अपशिष्ट फेंके जाने की रिपोर्ट करने का सुझाव दिया गया है।

  • कांग्रेस नेता की हत्या के बाद अब इस पार्टी के कार्यकर्ता पर चली गोली, हालत नाज़ुक

    कांग्रेस नेता की हत्या के बाद अब इस पार्टी के कार्यकर्ता पर चली गोली, हालत नाज़ुक

    मुर्शिदाबाद: जिले में कांग्रेस कर्मी की गोली मारकर हत्या के बाद अब कूचबिहार में भी टीएमसी कार्यकर्ता गोली मारी गई है। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं के दो गुटों में झड़प हो गई थी। इस दौरान चली गोली लिपटन हक नाम का कार्यकर्ता को लग गई। लिपटन को पहले दिनहाटा के महकमा अस्पताल लाया गया था। गंभीर हालत होने के कारण उसे कूचबिहार के एमजेएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    कांग्रेस ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा घटना के बाद पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अधीर रंजन चौधरी ने तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि कोलकाता में संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने पहले ही कहा था कि पंचायत चुनाव में टीएमसी प्रशासन को साथ में लेकर मैदान में उतरेगी और वही हो रहा है। 2018 में भी पंचायत चुनाव में इस तरह खून का अध्याय लिखा गया था।

    नेताओं को नामांकन भरने नहीं दिया गया था। इस कारण टीएमसी ने करीब 30 हजार सीटों पर निर्विरोध चुनाव जीता था। आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव रक्तरंजित होगा। इसका उदाहरण आज नामांकन फाइल करने के पहले दिन ही तृणमूल कांग्रेस की ओर से दिया गया है।

    कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या के बाद कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने राज्यपाल को पत्र लिखा। अपने पत्र में उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या का जिक्र किया और लिखा कि राज्य में सत्ता धारी पार्टी विपक्ष के नेताओं पर हमला करा रही है। यह लोकतंत्र की हत्या है। राज्य में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए उन्होंने केंद्रीय बल की तैनाती की मांग की।

    सूबे की मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पंचायत चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए राज्यपाल से केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की है। पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष ने राज्यपाल से ये अपील भी की है कि हर बूथ पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं।