Category: Breaking News

  • क्या बंद हो रहे 500 के नोट? RBI गर्वनर का आया बड़ा बयान

    क्या बंद हो रहे 500 के नोट? RBI गर्वनर का आया बड़ा बयान

    2000 रुपये के नोट वापसी को लेकर दी अहम जानकारी

    नई दिल्ली: 2000 हजार के नोट को लेकर आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने वीरवार को अहम जानकारी साझा की है। RBI गवर्नर ने 500 और 1000 रुपये के नोट को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने RBI की MPC मीटिंग में बंद हुए नोटों को चल रही अटकलों को लेकर बात साफ कर दी है। उन्होंने बताया कि 500 के नोटों को बंद नहीं किया जाएगा और न ही बंद हुए 1000 रुपये के नोट की छपाई दोबारा शुरू होगी। उन्होंने कहा कि आम जनता को घबराने की जरूरत नहीं है। फिलहाल रिजर्व बैंक का इन 500 की करंसी को बंद करने का कोई प्लान नहीं है।

    बता दें, वीरवार को RBI की MPC बैठक के तीसरे दिन प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रिजर्व बैंक के गवर्नर ने बात कही है। आम जनता के बीच अटकलें लगाई जा रही थीं कि 500 का नोट भी बंद हो जायेगा। जिसको आज RBI गवर्नर ने साफ कर दिया है। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि फिलहाल RBI का 500 रुपये के नोटों को बंद करने का कोई प्लान नहीं है। बता दें, हाल ही में सरकार ने 2000 के गुलाबी नोटों को सर्कुलेशन से बाहर कर दिया है। जिसके बाद करीब 50% 2000 के नोट बैंकों में जमा किये जा चुके हैं।

    वहीं 2000 के नोटों को लेकर आरबीआई गर्वनर ने कहा कि अब तक करीब 1.8 लाख करोड़ रुपये के 2,000 रुपये के नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ चुके हैं। यह आंकड़ा 31 मार्च, 2023 तक चलन में रहे मूल्य के नोटों का लगभग आधा है। जो हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप है।” उन्होंने 2000 रुपये के नोट बदलने या जमा करने को लेकर आम जनता को संबोधित करते हुए कहा, “मैं जनता से अनुरोध करना चाहता हूं कि वे अपनी सुविधानुसार 2,000 रुपये के नोट जमा करने या बदलने के लिए बैंक शाखाओं में जाएं। जल्दी करने का कोई कारण नहीं है। उसी समय, कृपया इसे अंतिम क्षण तक न छोड़ें।”


    बता दें कि पिछले महीने केंद्रीय बैंक ने कहा था कि उसे उम्मीद है कि बंद किए गए 2,000 रुपये के अधिकांश नोट 30 सितंबर की समय सीमा तक वापस आ जाएंगे। आरबीआई ने पिछले महीने एक अधिसूचना के माध्यम से सभी बैंकों को तत्काल प्रभाव से 2,000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करने से रोकने की सलाह दी थी। 

    हालांकि, 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। आरबीआई ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट को नवंबर 2016 में आरबीआई अधिनियम, 1934 की धारा 24 (1) के तहत मुख्य रूप से नोटबंदी को वापस लेने के बाद अर्थव्यवस्था की मुद्रा की आवश्यकता को तेजी से पूरा करने के लिए पेश किया गया था। 2000 रुपये के बैंकनोटों को पेश करने का उद्देश्य एक बार अन्य मूल्यवर्ग के बैंकनोटों के पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो जाने के बाद पूरा हो गया था। इसलिए, 2018-19 में 2000 रुपये के नोटों की छपाई बंद कर दी गई थी। भारतीय रिज़र्व बैंक की ‘स्वच्छ नोट नीति’ के अनुसरण में, 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोटों को संचलन से वापस लेने का निर्णय लिया गया है।

  • कांग्रेस अध्यक्ष को हमलावारों ने मारी गोली, हालत नाजुक

    कांग्रेस अध्यक्ष को हमलावारों ने मारी गोली, हालत नाजुक

    बारांः राजस्थान के बारां शहर के तलावड़ा रोड पर बदमाशों ने कांग्रेस के नगर अध्यक्ष एवं पूर्व सभापति गौरव शर्मा को गोली मार दी। घटना के बाद शहर में सनसनी फैल गई। बाद में वहां से गुजर रहे लोगों ने लहूलुहान हालत में गंभीर घायल नगर अध्यक्ष गौरव शर्मा को निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां उनको प्राथमिक उपचार देने के बाद में कोटा रेफर कर दिया गया। शर्मा की हालत नाजुक बताई जा रही है। वारदात के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिनेन्द्र जैन समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

    एसपी राजकुमार चौधरी ने बताया की नगर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव शर्मा बुधवार को तलावड़ा रोड स्थित निजी जगह पर बैठे हुए थे। वहां कुछ अज्ञात हमलावरों ने पुरानी रंजिश को लेकर उन पर फायर दिया। गोली गौरव शर्मा के सिर में लगी इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मौके से एक व्यक्ति गुजर रहा था। उसने शर्मा को लहूलुहान हालत में पड़ा देखकर अन्य परिचितों को जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने पर लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

    लोगों ने घायल नगर अध्यक्ष को अस्पताल पहुंचाया। वहां उनके परिजनों, परिचितों और समर्थकों की भीड़ लग गई। बारां के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तत्काल कोटा रेफर कर दिया गया। एसपी चौधरी ने बताया की फिलहाल घटना को लेकर कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने स्तर पर जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक संभवतया किसी प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर रंजिश के चलते हमला किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए अलग अलग टीमें गठित कर भेजी गई हैं। संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की जा रही है। वारदात के बाद बारां शहर में चर्चाओं का बाजार गरमा गया है।

  • बालासोरः हादसे से चंद सेकेंड पहले ट्रेन के अंदर का खौफनाक वीडियो आया सामने! ऐसे मचा त्राहिमाम

    बालासोरः हादसे से चंद सेकेंड पहले ट्रेन के अंदर का खौफनाक वीडियो आया सामने! ऐसे मचा त्राहिमाम

    ओडिशाः बालासोर के बहानागा में घातक ट्रेन दुर्घटना से कुछ सेकेंड पहले कोरोमंडल एक्सप्रेस के अंदर का एक कथित वीडियो वायरल हो गया है। कथित तौर पर कोरोमंडल एक्सप्रेस के यात्रियों में से एक द्वारा बनाए गए वीडियो में एक सफाई कर्मचारी एक एसी कोच के फर्श को पोछा लगा रहा है, जबकि अन्य यात्री या तो अपनी बर्थ पर सो रहे थे या अपने सह-यात्रियों के साथ बातचीत करने में व्यस्त थे। दावा किया जा रहा है कि यह उसी ट्रेन के भीतर का वीडियो है। कथित वीडियो को देखकर ऐसा लगा कि अचानक झटका लगने से वीडियो शूट करने वाले व्यक्ति का संतुलन बिगड़ गया और फोन हाथ से फिसल गया।

    कथित वीडियो को देखकर ऐसा लगा कि वीडियो बनाने वाला वह शख्स गिर गया और हर तरफ चीख-पुकार और त्राहिमाम हो गया। ट्रेन में सब कुछ अंधेरा हो गया था। वीडियो के अचानक खत्म होने से पहले कोच में लोगों को अपनी जान बचाने के लिए चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। हालांकि वीडियो की सच्चाई अभी तक पता नहीं चल सकी है, लेकिन यात्रियों की चीखें आपके रोंगटे खड़े करने के लिए काफी हैं। 2 जून की शाम को शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस के पटरी से उतरने और एक खड़ी मालगाड़ी और यशवंतपुर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एक साथ टकराने से कुल 288 यात्रियों की जान चली गई।

    वायरल होने वाले इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का दिमाग हिल गया। हालांकि, इस वीडियो के पीछे सच्चाई क्या है अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही जी न्यूज इसकी कोई पुष्टि करता है। फिलहाल, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कोरोमंडल एक्सप्रेस लूप लाइन में घुस गई और बहानगर बाजार स्टेशन के ठीक बाद मेन लाइन के बजाय वहीं खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई। सीबीआई ने ट्रेन हादसे की जांच जीआरपी से अपने हाथ में ले ली है और फिलहाल जांच जारी है।

  • 14 वर्षीय लड़की की रेप के बाद हथौड़ा मारकर हत्या

    14 वर्षीय लड़की की रेप के बाद हथौड़ा मारकर हत्या

    लखनऊः देश में इन दिनों लव जिहाद के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। खासकर पिछले दिन राजधानी दिल्ली में जिस तरह साहिल ने अपनी प्रेमिका का मर्डर किया है उसने हिलाकर रख दिया है। अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाली खबर आई है। जहा 14 साल की नाबालिग लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। आरोपी की पहचान शाहिद के रूप में हुई है। उसने घर में घुसकर पहले नाबालिग का रेप किया फिर हथौड़े से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

    लखनऊ के इंदिरा नगर थाने का है मामला

    दरअसल, यह मामला लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां फतहापुरवा तकरोही गांव में के निवासी शाहिद ने एक 14 साल की बच्ची को की हत्या की है। आरोपी ने पीड़िता के घर में घुसकर पहले रेप किया, इसके बाद पकड़ जान के डर से लड़की के सिर पर हथोड़ा मार कर उसकी हत्या कर दी। बता दें कि यह पूरी घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है।

    हथौड़ा मार की हत्या, फिर पंखे से लटका दी डेड बॉडी

    आरोपी शाहित इतना बड़ा शातिर निकला कि वारदात को अंजाम देन के बाद सबूत मिटाने की कोशिश भी की। हत्या के बाद आरोपी ने लड़की के शव को पंखे से लटका दिया, ताकि लोगों को सुसाइड लगे। हालांकि मामला सामने आया गया और पुलिस ने गंभरीता दिखाते हुए मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

  • NIA ने आतंकी अर्श डल्ला के साथी गगनदीप को किया गिरफ्तार

    NIA ने आतंकी अर्श डल्ला के साथी गगनदीप को किया गिरफ्तार

    नई दिल्लीः राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कनाडा बेस्ड आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला और फिलीपींस बेस्ड मनप्रीत सिंह पीटा के करीबी सहयोगी गगनदीप सिंह उर्फ मिती को गिरफ्तार किया है। मिती को एनआईए ने मंगलवार को हरियाणा और पंजाब में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया था। एनआईए की कार्रवाई के तहत अर्श डल्ला और मनप्रीत पीटा द्वारा संचालित संगठित अपराध सिंडिकेट और नेटवर्क में गिरफ्तार होने वाला पांचवां व्यक्ति है। एनआईए ने 20 अगस्त, 2022 को स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था। एनआईए ने इससे पहले फरवरी 2023 में गंगानगर से लकी खोखर उर्फ डेनिस, 18 मई, 2023 को मोगा के जस्सा सिंह और मोगा के अमृतपाल सिंह उर्फ अम्मी को गिरफ्तार किया था। फिरोजपुर के अमरीक सिंह को 19 मई, 2023 को नई दिल्ली एयरपोर्ट से उठाया गया था।

    गगनदीप सिंह डल्ला और पीटा के लिए काम कर रहा था और सीमा पार से हथियारों की तस्करी में उनकी मदद कर रहा था। वह प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के लिए धन जुटाने के एक जबरन वसूली रैकेट का भी हिस्सा था। केटीएफ की गतिविधियों को अंजाम देने के लिए डल्ला और पीटा भारत में लगातार नए कैडरों की भर्ती कर रहे हैं। वे केटीएफ के स्वयंभू प्रमुख हरजीत निज्जर के इशारे पर काम कर रहे हैं जो वर्तमान में कनाडा में स्थित है और जिसे जुलाई 2020 में MHA द्वारा आतंकवादी घोषित किया गया था। वे जबरन वसूली और अन्य माध्यमों से धन जुटा रहे हैं, और सीमा पार हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटकों की तस्करी कर रहे हैं।

  • दिल दहलाने वाला मामलाः लिव-इन पार्टनर का कत्ल, हत्या के बाद शव के किए टुकड़े, फिर कुकर में उबाला, देखें वीडियो 

    दिल दहलाने वाला मामलाः लिव-इन पार्टनर का कत्ल, हत्या के बाद शव के किए टुकड़े, फिर कुकर में उबाला, देखें वीडियो 

    मुंबई: मुंबई से श्रद्धा वालकर हत्याकांड से भी भयानक वारदात की खबर सामने आई है। यहां एक 36 वर्षीय महिला की उसके लिव-इन-पार्टनर ने हत्या कर दी। लिव इन पार्टनर ने हत्या के बाद युवती के शरीर के टुकड़े किए और उन्हें धीरे-धीरे डिस्पोज करने लगा, उसने टुकड़ों को ठिकाने लगाने के लिए अजीब तरीका अपनाया। वह टुकड़ों को कुकर में उबालता उसके बाद उन्हें ठिकाने लगाता। 

    सूत्रों के मुताबिक वह शरीर के टुकड़ों को उबालने के बाद टुकड़ों को पीसकर टॉइलट में फ्लश करता था ताकि हत्या का किसी को पता नहीं चले। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वह कुत्तों को ये टुकड़े खिलाता था। पड़ोसियों के घर से बदबू आने के बाद हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस को अभी महिला के सिर्फ पैर मिले हैं। लिव इन पार्टनर की हत्या करके टुकड़े करने का मुंबई में दो सप्ताह में यह दूसरा मामला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मनोज साने (56) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह भागने की कोशिश कर रहा था तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। मनोज ने महिला की हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं किया है।

    बुधवार शाम को पुलिस को इमारत के निवासियों का फोन आया कि फ्लैट नंबर 704 से दुर्गंध आ रही है। पुलिस की टीम फ्लैट में पहुंची और दरवाजे की बेल बजाई। मनोज साने ने दरवाजा खोला। वह पुलिस को देखकर डर गया। इधर दरवाजा खुलते ही पुलिस को तेज दुर्गंध आई। मनोज ने भागने की कोशशि की तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। जब पुलिस फ्लैट में दाखिल हुई तो वहां एक महिला के पैर मिले। पुलिस ने मनोज से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह सरस्वती की पैर है और उसने हत्या करके उसके टुकड़े कर दिए हैं। उसने बताया कि वह बीते तीन दिनों से शव के टुकड़े करके ठिकाने लगा रहा था। मनोज ने सरस्वती का गला दबाकर उसकी हत्या की और फिर आरी से उसके टकड़े किए। पुलिस को किचन में गंदा बदबूदार कुकर भी मिला। जब इसके बारे में मनोज ने दबाया तो पुलिसवालों के भी रोंगटे खड़े हो गए। वह उन टुकड़ों को इसी कुकर में उबालता था। इस बीच पुलिस ने शव को काटने में प्रयुक्त आरी को जब्त कर लिया गया है।

  • भीषण सड़क हादसा: 2 बच्चों सहित 7 की मौके पर मौत

    भीषण सड़क हादसा: 2 बच्चों सहित 7 की मौके पर मौत

    सीधीः मध्य प्रदेश के सीधी में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। हादसा सीधी टिकरी मार्ग के डोल में हुआ। यहां हाइवे ट्रक ने बोलेरो को पूरी तरह रौंद दिया। उस वक्त मृतक कुंदौर गांव से सीधी के सिरसी गांव आ रहे थे। हादसे में दो लोगों की हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।

    मौके पर मौजूद लोगों ने बताया बोलेरो सड़क किनारे खड़ी हुई थी। लोग उसी में बैठे थे। इतने में हाइवा ट्रक रफ्तार से आया और उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी पूरी तरह खत्म हो गई। उसमें बैठे लोग उसमें दब गए। हादसा की आवाज इतनी तेज थी कि लोग सहम गए। नजारा देखते ही वे उस तरफ दौड़े और लोगों की मदद करनी शुरू की। लोगों ने गाड़ियों में फंसे लोगों को निकालना शुरू किया।

  • भाजपा नेता की नवविवाहित बेटी का बेरहमी से कत्ल

    भाजपा नेता की नवविवाहित बेटी का बेरहमी से कत्ल

    देपालपुर: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महू में बीजेपी नेता की बेटी की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही पति ने की है। पत्नी पर हमला करने के बाद उसने खुद पर हमला कर घायल कर लिया। पूरा घर खून से लाल हो गया। 16 दिन पहले दोनों की शादी हुई थी, लेकिन अचानक पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि उसने ऐसा कदम उठा लिया। इस घटना के बाद से खुशियों का माहौल मातम में पसर गया है।

    दरअसल घटना इंदौर के पास महू का है। पुलिस के अनुसार कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के धारनाका में महेश यादव काका के बेटे विक्रम यादव की 21 मई को देपालपुर के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भारत यादव की बेटी अंजलि यादव से शादी हुई थी। पिता भारत यादव का परिवार बहुत खुश नजर आ रहा था। उन्हें क्या पता था की उनकी यह ख़ुशी कुछ ही दिनों बाद मातम में बदल जाएगी। उनकी लाड़ली बेटी जिसे वह विदा कर रहे हैं। उसकी ऐसे दर्दनाक हत्या कर दी जाएगी। आज सुबह पता चला कि उनकी नवविवाहिता बेटी अंजलि की पत्नी ने हत्या कर दी है।

    जिसके बाद से भाजपा नेता के घर और देपालपुर में शोक की लहर छा गई। व्यापारियों ने अपने सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर दिए और अंजलि को नम आंखों से विदाई दी। वहीं कुछ दिनों पहले हुई शादी समारोह में उसके नाचते झूमते हुए का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वो डांस करती नजर आ रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशि कान्त कनकाने का कहना है कि विक्रम यादव ने अपने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी है। उसने खुद पर भी वार किया है, जिससे घायल हो गया है। आरोपी का इलाज कराए जाने के बाद हिरासत में ले लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

  • शादी के पंडाल में लगी आग, दुल्हन की बहन समेत 7 झुलसे

    शादी के पंडाल में लगी आग, दुल्हन की बहन समेत 7 झुलसे

    मुरादाबाद: थाना मूंढापांडे क्षेत्र के गांव में बुधवार की सुबह शादी समारोह में चाय बनाने के दौरान सिलेंडर लीकेज की वजह से आग लग गई। आग से दुल्हन की बहन झुलस गई। उसे बचाने के प्रयास में पांच अन्य भी झुलस गए। उन्हें पहले सीएचसी में और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर दुल्हन की बहन को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

    थाना मूंढापांडे क्षेत्र के लालपुर तितरी निवासी उमेश सिंह की बेटी रीनू की बारात कुंदरकी थाना क्षेत्र के बसेरा से मंगलवार रात आई थी। आज सुबह करीब नौ बजे विदाई की रस्म चल रही थी। मंडप के पास मौजूद हलवाई ने गैस चूल्हे पर चाय का पानी रखकर जैसे ही माचिस जलाई, इसी दौरान गैस सिलिंडर लीकेज की वजह से आग भड़क गई। पास में खड़ी दुल्हन की बहन मीनू उससे झुलस गई। बरातियों ने बालू व पानी डालकर कर एक घंटे बाद आग पर काबू पाया।

    मीनू को पहले पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शाम तक उसकी हालत गंभीर होने पर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है। मीनू को बचाने में उसके पिता उमेश सिंह, नेत्रपाल सिंह, गुड्डो, नरेश, बराती रिंकू और पंडित झुलस गए थे उन्हें भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इसके शादी की अन्य रस्में पूरी कर बारात भी दोपहर बाद विदा कर दी गई।

  • शादी के 10 दिन बाद दुल्हन ने बच्चे को दिया जन्म…

    शादी के 10 दिन बाद दुल्हन ने बच्चे को दिया जन्म…

    कानपुरः यूपी के कानपुर स्थित रूरा इलाके में पिछले महीने 15 मई को हुई एक शादी टूटने के कगार पर आ गई है। दरअसल शादी होने के बाद जब नवविवाहिता दुल्हन जब अपने मायके आई तब उसे 25 मई को पेट में दर्द हुआ। जिसके अगले दिन यानी 26 मई को उसने एक बच्ची को जन्म दिया। नवजात बच्ची कमजोर थी इसलिए कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। लेकिन जैसे ही इस बच्ची के जन्म और मृत्यु की जानकारी उसके पति और ससुरालवालों को हुई तब उन्होंने दुल्हन को अपनाने से इनकार कर दिया।

    पुलिस कंप्लेन के बाद शादी के 10 दिन में बच्चा पैदा होने का ये मामला सुर्खियों में है। इस केस में पीड़िता ने जब अपनी आपबीती सुनाई तो लोग दंग रह गए। पीड़िता ने बताया कि गांव के रहने वाले अरुण पाल और विनय पाल ने उसके साथ कई बार जबरन दुष्कर्म किया था, और किसी को ये बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। अब पीड़िता की शिकायत पर 6 जून को अरुण पाल और विनय पाल के खिलाफ़ दुष्कर्म और SC-ST एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।

    इस मामले में हैरान करने वाली बात ये भी है कि शादी तय होने से लेकर फेरों और चौथी में बहू को घर भेजने तक आखिर किसी को उसकी प्रेग्नेंसी का पता क्यों नहीं चल सका? 

    अब रूरा थाने से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अरुण पाल और विनय पाल के खिलाफ़ 374 D,506 और 3(2) में मुकदमा दर्ज किया गया है, पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया, वहीं दूसरी और आरोपियों की गिरफ्तारी के पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।