औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद जिले में वज्रपात लोगों के लिए कहर बनकर टूट पड़ा। जिले के अलग-अलग इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। वहीं मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतकों की पहचान मनीष कुमार (12), प्रिंस कुमार (16), रोहित कुमार (15), सिधेश्वर यादव (55), हरेंद्र सिंह (30) और युगल राम (60) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रफीगंज थाना क्षेत्र शारदा बिगहा गांव में मनीष (12) बारिश से छिपने के लिए पेड़ के नीचे खड़ा था, जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वहीं देव थाना क्षेत्र के बारा गांव में वज्रपात से युवा किसान हरेंद्र सिंह (30) की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।
इसके अलावा बन्देया थाना क्षेत्र के बक्सर और प्रतापपुर गांव में लोग भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान वज्रपात से दो किशोर और एक अधेड़ की मौत हो गई। वहीं माली थाना क्षेत्र के सोरी गांव में भी वज्रपात की चपेट में आने से किसान युगल राम (60) की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
Category: Breaking News
-

कुदरत का कहर : आकाशीय बिजली गिरने से 6 की मौत
-

स्कूल में पेरेंट्स ने टीचर को प्रिंसिपल ऑफिस में पीटा, देखें CCTV
कानपुरः साउथ सिटी के एक स्कूल में छात्र से उठक-बैठक कराने पर परिजन भड़क गए। स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल ऑफिस में टीचर को घेरकर जमकर पीटा और धमकी दी। स्कूल प्रबंधन ने मारपीट के बाद हनुमंत विहार थाने पर मामले की सूचना दी है। इसके साथ ही मारपीट का CCTV फुटेज भी सौंपा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र नौबस्ता में साउथ सिटी मॉडल स्कूल है। यहां पर इलाके के ही रहने वाले आकाश नाम के व्यक्ति का बेटा पांचवी का छात्र है। आरोप है कि शिक्षक ने छात्र को पनिशमेंट के दौरान उठक-बैठक कराई थी। छात्र ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी थी। इसी बात को लेकर छात्र के पिता आकाश भड़क गए।
आकाश अपने आधा दर्जन दोस्तों के साथ स्कूल पहुंचे प्रिंसिपल से शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान शिक्षक आकाश को मौके पर बुलाया गया। बस इतने में ही छात्र के पिता और उनके साथियों ने शिक्षक को खींच लिया और जमकर पीटने लगे। जमीन पर गिराकर शिक्षक को लात-घूसों से जमकर पीटा। स्कूल के स्टाफ और सिक्योरिटी गार्ड ने कड़ी मशक्कत से शिक्षक को बचाया और हनुमंत विहार थाने पर सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही उस्मानपुर चौकी इंचार्ज प्रसून मिश्रा को जांच के लिए मौके पर भेजा गया। एसीपी नौबस्ता अभिषेक पांडेय ने बताया कि हनुमंत विहार थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-

तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 3 की मौत
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी देते हुए ठठिया थाना के प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि ग्राम सिसइयन पुरवा निवासी गोरेलाल (58), प्यारेलाल (53), शंकर (35) एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर भदौसी की ओर जा रहे थे।
तभी भदौसी चौराहे पर ठठिया से मकनपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। सिंह ने बताया कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।SHO ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा। जहां चिकित्सकों ने गोरेलाल और प्यारेलाल को मृत घोषित कर दिया। तीसरे घायल शंकर की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना के बाद फरार कार चालक की तलाश कर रही है।
-

दंपति से लूट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली : पूर्वी इलाके में बंदूक दिखा कर एक दंपती से हुई लूट में मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए, 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि 2 आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। पकड़े गए आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल है। दरअसल बीते दिनों दिल्ली के पूर्वी इलाके में बंदूक की नोक पर दंपति से 40 लाख रुपये नकदी और स्वर्ण आभूषण की लूट हुई थी। पुलिस ने बताया कि लूटकांड में शामिल राजेंद्र कुमार उर्फ बिट्टू, मुकेश कुमार, उसकी पत्नी दीपा और रचना को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य दीपक और आशु बालियान फरार है। पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) रोहित मीणा ने बताया कि जब शिकायतकर्ता बेटे को स्कूल छोड़ने के बाद सुबह करीब आठ बजकर 15 मिनट पर जगतपुरी पुलिस थाना क्षेत्र स्थित अपने घर लौटा
तभी तीन लोग घर की पार्किंग में दाखिल हुए। उन्होंने कहा, ‘उन लोगों ने शिकायतकर्ता को पकड़ लिया और बंदूक के बल पर इमारत की चौथी मंजिल पर ले गए’ उन्होंने बताया कि फ्लैट में घुसने के बाद तीनों ने शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी को बंधक बना लिया तथा उनसे लगभग 40 लाख रुपये और लगभग 35 से 40 तोले सोने के आभूषण लूट लिए। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि हमारी टीम ने गाजियाबाद में दीपा के आवास पर छापा मारा और चोरी किए गए 210 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए।
पुलिस को यह भी पता चला कि आशू के पिता मुकेश के खाते में भी काफी मात्रा में नकदी जमा कराई गई थी, उन्होंने बताया कि उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से 2.5 लाख रुपये जब्त का लिये है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इसके बाद रचना को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि वह शिकायतकर्ता की रिश्तेदार है और जानती थी कि शिकायतकर्ता ने अपने घर में नकदी और आभूषण कहां रखे है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अब तक आरोपियों से 24 लाख रुपये, सोने के आभूषण और एक पिस्तौल के साथ दो गोलियां बरामद की है। पुलिस ने बताया कि बाकी आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किये जा रहे है।
-

गोल गप्पे खाने से कई लोगों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, एक की मौत
नई दिल्ली : उदयपुर शहर में एक मेले के दौरान पानीपुरी खाने के बाद कई बच्चे और बड़े बीमार हो गए, जिसमें से करीब 14 को तो अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसमें 14 साल की बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद अक्रोशित लोगों ने जिला कलेक्ट्रेट के सामने धरना देते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद शहर के अंबामाता पुलिस ने पानी पताशे बेचने वाले ठेला संचालक के खिलाफ परिजनों की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है। हुआ यूं की 14 साल की मृतक निशा अंबामाता थाना क्षेत्र के ओढ़ बस्ती में रहती थी. इसी क्षेत्र के पास मल्लतलाई में मस्तान बाबा के उर्स का मेला लगा हुए था। इसमें पड़ोसियों के साथ निशा और उसके भाई बहन मेले में गए थे।

वहां उसने और छोटे बेटे गिरीश ने पानी पताशे (गोल गप्पे) खाएं। इसके बाद वह घर आए तो दोनों तबियत बिगड़ गई। उल्टी और दस्त होने लगी। पिता पास वाले अस्पताल लेकर गए और दवाई लेकर घर आए। हालात में सुधार नहीं होने पर उन्हें महाराणा भपाल चिकित्सालय लेकर गए जहा उन्हें भर्ती किया गया। हालात ज्यादा गंभीर होने पर निशा को आईसीयू में शिफ्ट किया लेकिन नहीं बच सकी। निशा की मौत होने के बाद क्षेत्रवासी अक्रोशित हो गए और कलेक्टर पहुंचे।
साथ ने भाजपा के पदाधिकारी भी थे। उन्होंने कार्यवाही की मांग की। वहीं हॉस्पिटल में पता चला कि मेले में पानी पताशे खाने के कारण अन्य बच्चे भी भर्ती है। फिर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। अंबामाता थानाधिकारी हनवंत सिंह ने बताया कि पिता ने रिपोर्ट दी है कि बेटी निशा ने मेले में सिर्फ पानी पताशे के अलावा कुछ नहीं खाया था और उपचार के दौरान मौत हो गई। पानी पताशे संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इससे पहले जब लिखित में रिपोर्ट नहीं आई थी, तो सूचना के आधार पर उसे पाबंद भी किया था। अब आगे की कार्यवाही जारी है।
-

गणेश चतुर्थी पर इस दिन भगवान गणेश की मूर्ति करें स्थापित
नई दिल्ली : महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। महाराष्ट्र में गणपति बप्पा के स्वागत के लिए जगह-जगह तैयारियां चल रही है। गणेश पूजा, जिसे गणेश चतुर्थी या विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। जिन्हें व्यापक रूप से बाधाओं को दूर करने वाले और ज्ञान के देवता के रूप में माना जाता है। यह त्यौहार पूरे भारत और दुनिया भर के हिंदू समुदायों द्वारा उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष गणेश चतुर्थी 19 सितंबर मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी आमतौर पर दस दिनों तक चलती है।
पहले दिन भगवान गणेश की मूर्ति घरों और सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित की जाती है और अंतिम दिन इसे विसर्जित किया जाता है। मुंबई, पुणे, नासिक, कोंकण क्षेत्र और महाराष्ट्र में अन्य जगहों पर सड़कों को सजाया गया है। लोग इस पर्व को धूमधाम के साथ मनाएं इसके लिए व्यापक व्यवस्था की है। गणेश पूजा पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करने के लिए यहां कुछ संदेश दिए गए है। 1- गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं! भगवान गणेश आपके रास्ते से सभी बाधाओं को दूर करें और आपको सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्रदान करें।
2. गणेश चतुर्थी के इस शुभ अवसर पर, मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान गणेश आपकी सभी इच्छाएं और इच्छाएं पूरी करें। आपका जीवन आनंद और संतुष्टि से भरा रहे। 3.गणपति बप्पा मोरया. भगवान गणेश आपको बुद्धि, बुद्धि, समृद्धि, खुशी और सफलता का आशीर्वाद दें। आपको गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। 4. यह गणेश चतुर्थी आपके घर को आनंद, आपके हृदय को भक्ति और आपकी आत्मा को पवित्रता से भर दे। गणेश चतुर्थी 2023 की शुभकामनाएं! 5. जैसे ही भगवान गणेश हमारे ऊपर अवतरित होते हैं, उनका आशीर्वाद नई शुरुआत, समृद्धि और शाश्वत खुशियों का मार्ग प्रशस्त करे. आपको गणेश चतुर्थी 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं।
-

शर्मनाक करतूत! घर में घुसकर थाना प्रभारी ने लड़की से की गंदी हरकत, लोगों ने खंभे से बांधकर पीटा, देखें वीडियो
आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा में लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में एक दरोगा की लोगों ने बेरहमी से पिटाई की। स्थानीय लोगों ने दरोगा के कपड़े उतार दिए और उसे एक खंभे से बांध दिया। हालांकि, दरोगा की पिटाई के बाद मोहल्लेवासियों ने स्थानीय पुलिस को खुद सूचित किया और उसकी करतूत को बताया। मौके पर पहुंचे अफसरों ने दरोगा को हिरासत में ले लिया और उसे अपने साथ ले गए। आरोपी दरोगा का नाम संदीप है। बरहन थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि कमिश्नर के आदेश पर उसे तत्काल निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच की जा रही है। घटना एत्मादपुर थाना बरहन क्षेत्र की है।
बताया जा रहा है कि रविवार देर रात दरोगा संदीप कुमार एक ग्रामीण के घर में घुस गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि दरोगा लड़की से छेड़छाड़ करने लगा तो वह चिल्लाने लगी। उसके शोर को सुनकर घरवाले आए और उसे पकड़ लिया। आरोपी दरोगा बरहन थाने में पदस्थ था। दरोगा के साथ मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि दरोगा एक खंभे से बंधा है और वह सिर्फ अंडर वियर में है। वहीं, कुछ लोग उसे पीटते नजर आ रहे हैं। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
वहीं, इस संबंध में एत्मादपुर के एसीपी ने कहा है कि बरहन थाना के एक उपनिरीक्षक के लड़की के साथ पकड़े जाने के मामले में उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अभी ग्रामीणों की शिकायत पर उपनिरीक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। पूरे मामले की जांच के लिए पुलिस की एक टीम दोबारा गांव जाकर लोगों से जानकारी लेगी।
-

कल स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी
इंदौर: मध्य प्रदेश में इन दिनों भारी बारिश का दौर जारी है। तेज बारिश से प्रदेश तर बतर हो गया है। लगातार बारिश से शहरों के कई इलाके जल मग्न हो गए है। कई निचली वस्तियों में पानी भर गया है। जल भराव के चलते आम लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। आगामी कुछ जदिनों तक मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। जिसे देखते हुए इंदौर कलेक्टर इलैयाराजा टी मौसम विभाग की चेतावनी पर सोमवार को भी स्कूलों की छुट्टी की घोषित की है। बता दें शहर में शुक्रवार देर रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश को देखते हुए कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को फील्ड में रहने के निर्देश लिए दिए है।

-

GYM में Exercise के दौरान B-Tech छात्र की मौत, देखें CCTV
गाजियाबादः खोड़ा के सरस्वती विहार स्थित जिम में एक्सरसाइज करते समय हार्ट अटैक से युवक की मौत से आसपास रहने वाले लोग भी गमजदा हैं। माता-पिता की इकलौती संतान सिद्धार्थ की असमय मृत्यु से पूरा परिवार शोकाकुल है। सिद्धार्थ ग्रेटर नोएडा के कॉलेज में बीटेक का छात्र था। क्या है पूरा मामला सिद्धार्थ ग्रेटर नोएडा स्थित कॉलेज में बीटेक फर्स्ट ईयर का छात्र था। उसकी माता सरकारी टीचर हैं, जबकि पिता निजी संस्थान में जॉब करते हैं। शनिवार को जिम में ट्रेडमिल पर वर्कआउट के दौरान एकाएक सिद्धार्थ बेसुध होकर गिर गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया होगा। घटना के बाद जिम कर रहे अन्य युवकों ने उन्हें तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
छात्र की अचानक हुई मौत का वीडियो भी सामने आया है, जो जिम में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। 21 वर्ष के सिद्धार्थ मूल रूप से बिहार के सिवान जिले का रहने वाला था। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। बताया जा रहा है कि मौत से 10 मिनट पहले उसने अपनी मां से बात की थी। बात करने के बाद वह दोबारा से जिम करने लगा और ट्रेडमिल पर वर्कआउट के दौरान उसकी असमय मृत्यु हो गई। सिद्धार्थ के माता-पिता ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं दी है, जबकि सिद्धार्थ के शव को अंतिम संस्कार के लिए सिवान स्थित पैतृक गांव ले गए हैं। जिस जिम में सिद्धार्थ वर्कआउट करता था, उस जिम में फिलहाल ताला लगा हुआ है और जिम का मालिक फरार है।
पहले भी हो चुकी है जिम में मौत गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाले सिद्धार्थ कुमार पुत्र विनय कुमार सिंह बिहार के मूल निवासी हैं। शनिवार दोपहर 11:55 बजे वह जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए अचानक सिद्धार्थ को हार्ट अटैक आया और वहीं सिद्धार्थ की मौत हो गई। जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई। बता दें कि कुछ माह पहले भी खोड़ा कॉलोनी के एक अन्य जिम में इसी प्रकार का एक वीडियो प्रकाश में आया था, जब जिम में एक युवक पुशअप कर रहा था, उस दौरान युवक को हार्ट अटैक आया। अस्पताल जाते समय युवक की मौत हो गई थी। कुछ इसी प्रकार की घटना खोड़ा में दोबारा देखने को मिली है।
-

Passport Verification पर 500 रुपये लेते हेड कांस्टेबल की वीडियो वायरल, हुआ निलंबित, देखें वीडियो
इंदिरापुरमः कोतवाली क्षेत्र की शिप्रा सनसिटी बीट पर तैनात मुख्य आरक्षी सचिन को पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर 500 रुपये लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है। शनिवार को एक शिक्षक के ट्विटर हैंडिल से आरक्षी का पैसे लेते वीडियो सामने आया था। डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन ने वीडियो देखकर शिकायत पर आरोपी पुलिस उपायुक्त ने हेड कांस्टेबल सचिन राघव को निलंबित कर जांच सहायक पुलिस आयुक्त को सौंपी है। शिप्रा सनसिटी सोसायटी में रहने वाले शिक्षक रविंद्रनाथ दूबे ने पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।
इंदिरापुरम कोतवाली से सत्यापन के कागजात शिप्रा सनसिटी बीट पर मुख्य आरक्षी सचिन राघव के पास गए थे। आरोप है कि दो पहले उन्हें पुरानी चौकी पर बुलाया गया। वहां सत्यापन के लिए आरक्षी ने 500 रुपये रिश्वत ली थी। उसका उन्होंने वीडियो बना कर मोबाइल में कैद कर लिया। शनिवार दोपहर में उन्होंने वीडियो ट्विटर पर अपलोड कर आरोपी सचिन राघव पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया। ट्विटर पर शिकायत का अधिकारियों ने संज्ञान लेकर निलंबन की कार्रवाई की। पुलिस महकमे में खाकी वर्दी पर लगातार दाग लगने से आला अफसर का सिरदर्द बना हुआ है।
इस मामले में अलग तरह की जल्दबाजी देखने को मिली। चर्चा थी कि आमजन में बदनामी के डर के कारण शिकायतकर्ता पर दबाव देकर वीडियो डिलीट करा दिया गया। हालांकि डीसीपी ट्रांस हिंडन हैंडिल से शनिवार शाम 4:52 पर उक्त ट्वीट में प्रदर्शित पुलिसकर्मी को तत्काल निलंबित कर अन्य विभागीय कार्रवाई के लिए एसीपी इंदिरापुरम को निर्देशित किया गया है, ट्वीट को लोगों ने पढ़कर चर्चा की।