Category: Breaking News

  • PM मोदी के 73वें जन्मदिन पर राष्ट्रपति मुर्मू सहित अन्य  नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

    PM मोदी के 73वें जन्मदिन पर राष्ट्रपति मुर्मू सहित अन्य नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को 73 साल के हो गए और उनके जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अन्य गणमान्य व्यक्तियों एवं नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने प्रमुख नेता के जन्मदिन को चिह्नित करने के लिए कई कल्याणकारी पहलों के साथ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाने के लिए रविवार से आगामी 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती तक ‘सेवा पखवाड़ा’ शुरू करेगी। प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि वह कामना करती हैं कि मोदी अपनी दूरर्दिशता और मजबूत नेतृत्व से ‘अमृत काल’ के दौरान हर क्षेत्र में भारत के विकास का मार्ग प्रशस्त करें।

    वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी को नए भारत का वास्तुकार बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की प्राचीन विरासत के आधार पर एक भव्य और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ समेत अनेक प्रमुख नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

    कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं.’ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर मेरी शुभकामनाएं. उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र का आशीर्वाद मिले.’ 

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के यशस्वी एवं कर्मयोगी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं. उन्होंने भारत को न केवल नई पहचान दी है बल्कि संपूर्ण विश्व में उसका मान भी बढ़ाया है. लोक कल्याण और गरीब कल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध पीएम मोदी ने भारत को विकास की नई बुलंदियों तक पहुंचाया है. मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की और दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना करता हूं. 

    आप सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के जन्म दिन पर बधाई देते हुए भगवान से उनकी सेहत और लंबी आयु की प्रार्थना

    जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता पीएम मोदी को जन्मदिन की सादर शुभकामनाएं देता हूं। भारतीय संस्कृति की वैश्विक प्रतिष्ठा, जनता-जनार्दन के बहुआयामी विकास और राष्ट्र के सार्वभौमिक उत्कर्ष को अपने साकार स्वरूप प्रदान किए हैं।

    मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘‘मां भारती के परम उपासक, ‘नए भारत’ के शिल्पकार, ‘विकसित भारत’ के स्वप्नद्रष्टा, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के प्रति संकल्पित, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! 

  • बड़ा हादसा : निर्माणाधीन बिल्डिंग की गिरी लिफ्ट, 4 की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

    बड़ा हादसा : निर्माणाधीन बिल्डिंग की गिरी लिफ्ट, 4 की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन बिल्डिंग की पैसेंजर लिफ्ट गिर गई, जिससे इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस की एक टीम पहुंच गई है। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल है। हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि बिसरख थाना क्षेत्र में आम्रपाली बिल्डर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान लिफ्ट अचानक नीचे गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

    वहां काम रहे दूसरे मजदूर भागे-भागे पहुंचे और पुलिस को किसी तरह सूचित किया गया। मौका ए वारदात पर पहुंचे डीएम मनीष वर्मा ने न्यूज एजेंसी एएनआई को जानकारी दी कि- हादसे में 4 लोगों की जान चली गई है, 5 की हालत गंभीर है और उनका सिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रशासन की एक टीम जिला अस्पताल में और हादसा स्थल पर मौजूद है। अब कोई भी फंसा हुआ नहीं है सबको समुचित उपचार दिया जा रहा है। पूरी घटना की जांच की जा रही है।

  • रामचरितमानस पर बयान देकर घिरे शिक्षा मंत्री

    रामचरितमानस पर बयान देकर घिरे शिक्षा मंत्री

    बिहारः शिक्षामंत्री प्रो. चन्द्रशेखर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने रामचरितमानस की तुलना पोटैशियम सायनाइड से की है। अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले चन्द्रशेखर ने कहा कि रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड है जब तक यह रहेगा तब तक इसका विरोध करते रहेंगे। हिंदी दिवस पर बिहार हिंदी ग्रंथ अकादमी के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खाने में 55 तरह के व्यंजन परोस कर उसमें पोटैशियम सायनाइड मिला दीजिए फिर क्या होगा? हिंदू धर्म ग्रंथों का भी वही हाल है। इसलिए वह इसका विरोध करते रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने रामचरितमानस के अरण्यकांड की एक चौपाई ‘पूजही विप्र सकल गुण हीना, शुद्र न पुजहु वेद प्रवीना ‘ का उल्लेख करते हुए सवाल किया कि क्या इसमें जाति को लेकर गलत बात नहीं कही गई है?

    बिहार के शिक्षामंत्री ने कहा कि रामचरितमानस को लेकर उनकी आपत्ति जीवन भर रहेगी। उन्होंने कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत भी इसपर टिप्पणी कर चुके हैं। उन्होंने दो बार इसपर टिप्पणी की है। मोहन भागवत की टिप्पणी यू्ट्यूब पर भी उपलब्ध है। बाबा नागार्जुन और लोहिया ने भी रामचरितमानस पर टिप्पणी की है। प्रो. चन्द्रशेखर ने अपने विरोधियों पर तंज करते हुए कहा कि सुंदरकांड के दोहे पर टिप्पणी की तो उनके जीभ काटने वालों को 10 करोड रुपए देने की बात कही गई थी ऐसे में मेरे गले की कीमत क्या होगी? मुझे देश से बाहर जाने की धमकी दी जाती है। लेकिन जबतक गोदान के पात्र की जातियां बदलेगी तब तक उनका विरोध कायम रहेगा। इसके साथ ही मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सवाल किया कि क्या गुणयुक्त शूद्र वेद का जानकारी होने पर भी पूजनीय नहीं हैं।

    इसके साथ ही शिक्षामंत्री ने आरक्षण और जातीय गणना पर कहा कि जबतक गटर में उतरने वालों की जातियां नहीं बदल जाती है तबतक देश में आरक्षण और जातीय गणना की जरूरत पड़ती रहेगी। चन्द्रशेखर ने रामचरित मानस पर पहली बार विवादित बयान नहीं दिया है। इससे पहले नालंदा खुला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उन्होंने रामचरितमानस बांटने वाला धर्म ग्रंथ बताया था।

  • टीचर की पिटाई से 13 वर्षीय लड़के को हुआ subdural hemorrhage

    टीचर की पिटाई से 13 वर्षीय लड़के को हुआ subdural hemorrhage

    भोपाल : मध्य प्रदेश के रीवा जिले के एक निजी स्कूल में एक शिक्षक द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बाद 13 वर्षीय लड़के को सबडय़ूरल हेमरेज हो गया और वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। उसके परिवार ने यह जानकारी दी।लड़के की पहचान अनुज शुक्ला के रूप में हुई है, जिसका इलाज पहले रीवा के संजय गांधी अस्पताल में किया गया था और अब सजर्री के लिए नागपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। लड़के के परिवार के एक सदस्य ने आईएएनएस को बताया कि वह पिछले चार दिनों से नागपुर के नियोरेन अस्पताल में वेंटिलेटर पर है और सजर्री की जा रही है।

    वह लड़का, जो रीवा के एक निजी स्कूल में नामांकित है, संगीत की कक्षाओं में जाता था। उसके परिवार का आरोप है कि म्यूजिक टीचर ऋषभ पांडे ने क्लास के दौरान लड़के को पीटा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एमएलसी रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था कि शिक्षक द्वारा पिटाई के कारण लड़के को चोटें आईं, स्कूल प्रबंधन ने पांडे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। रीवा के एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने बताया कि परिवार ने 11 सितंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।परिवार ने कहा कि शिक्षक ने लगभग एक महीने पहले लड़के को थप्पड़ मारा था। सोनकर ने कहा कि माता-पिता ने लड़के की कनपटी पर कुछ सूजन देखी थी, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया और खुद ही इसका इलाज किया।

    लेकिन बाद में सूजन बढ़ती गई और लड़के को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों को पता चला कि लड़के की कनपटी पर गंभीर चोट आई है और इसकी सजर्री की जरूरत है। इसके बाद लड़के को सजर्री के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। गंभीरता को देखते हुए बालक को नागापुर रेफर किया गया है।सोनकर ने कहा, ‘परिवार ने 11 सितंबर को शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच के दौरान पाया गया कि संगीत शिक्षक ऋषभ पांडे ने रुद्राक्ष पहना हुआ था, जिससे लड़के को चोट लगी है। हमने शिक्षक पर आईपीसी की धारा 308, 323 और जेजे अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच चल रही है।‘

  • हाईवे पर साइड रेलिंग तोड़ते हुए सड़क किनारे गिरी यात्रियों से भरी बस, मची चीख पुकार, देखें वीडियो

    हाईवे पर साइड रेलिंग तोड़ते हुए सड़क किनारे गिरी यात्रियों से भरी बस, मची चीख पुकार, देखें वीडियो

    गाजियाबाद : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर वीरवार को सड़क हादसा हुआ है। हवा-हवाई (एयरबस) रेस्टोरेंट के पास रोडवेज बस एक्सप्रेस-वे की साइड रेलिंग तोड़ते हुए नीचे आ गिरी। इस हादसे में करीब 20 यात्रियों को मामूली रूप से चोटें आई हैं। डीसीपी विवेक यादव सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एंबुलेंस बुलवाकर सभी घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सभी यात्रियों की हालत खतरे से बाहर है।

    ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। DCP (ग्रामीण) विवेक चंद्र यादव ने बताया ये हादसा वीरवार को हुआ। मेरठ डिपो की रोडवेज बस मेरठ से दिल्ली की तरफ जा रही थी। रोडवेज बस सबसे मुख्य लेन में थी, जिसकी मिनिमम स्पीड 80 होती है। मसूरी थाना क्षेत्र में ये बस अनियंत्रित होकर साइड की 2 लेन क्रॉस करके रेलिंग तोड़ते हुए एक्सप्रेस वे से नीचे जा गिरी। इस हादसे में करीब 20 यात्री घायल हुए हैं।

    इन्हें गाजियाबाद के संयुक्त जिला अस्पताल संजयनगर और सर्वोदय अस्पताल भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे की ऊंचाई सड़क से कम से कम 20 फीट है। एक्सप्रेस-वे से नीचे खेतों तक दोनों तरफ पक्का ढलान है। ऐसे में जब बस ने रेलिंग तोड़ी तो ये इस ढलान से उतरते हुए नीचे की तरफ सीधी आई। अगर ये ढलान नहीं होता तो बस निश्चित रूप से पलट सकती थी और फिर जनहानि होने की भी आशंका थी। फिलहाल ये पता नहीं चल सका है कि हादसा कैसे हुआ।

  • लगाया गया लॉकडाउन! स्कूल-कॉलेज, आंगनबाड़ी, बाजार सब कुछ बंद, निर्देश जारी

    लगाया गया लॉकडाउन! स्कूल-कॉलेज, आंगनबाड़ी, बाजार सब कुछ बंद, निर्देश जारी

    तिरुवनंतपुरम: भारत के दक्षिणी राज्य केरल से एक बार फिर खतरे की घंटी बज रही है। जी हां यहां एक बार फिर खतरनाक वायरस पांव पसार रहा है। तेजी से बढ़ रहे संक्रमितों के आंकड़े को देखते हुए राज्य सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। बताया जा रहा है कि कोझिकोड के एक अस्पताल में एक नए संक्रमित की पुष्टि हुई है। 39 साल के संक्रमित मरीज को निगरानी में रखा गया है।
    बता दें कि कोझिकोड में इस वायरस के संक्रमण से दो लोगों की मौत हो चुकी है और तीन अन्य लोग पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में से एक 9 वर्षीय बच्चे की स्थिति गंभीर है। इसके साथ ही कोझिकोड में निपाह वायरस के कुल मामलों की संख्या छह हो गई है। ‘मोनोक्लोनल एंटीबाडी’ के केरल पहुंचने के बाद राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि एंटीवायरल की स्थिरता के बारे में केंद्रीय विशेषज्ञ समिति के साथ चर्चा की गई थी। आगे की कार्रवाई पर फैसला विशेषज्ञ समिति करेगी।

    मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि किसी भी तरह से परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम सब मिलकर इस स्थिति से निपट सकते हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बीच एक बैठक भी हुई है। एम102.4 मोनोक्लोनल एंटीबाडी को कोझिकोड में 2018 में निपाह संक्रमण के दौरान संक्रमितों के इलाज के लिए आयात किया गया था। तब इसका इस्तेमाल नहीं किया गया था क्योंकि इसके आने तक वायरस का संक्रमण खत्म हो चुका था।
    दूसरी ओर हालात की गंभीरता को देखते हुए कन्नूर, वायनाड और मलप्पुरम में अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां की 7 ग्राम पंचायतों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इन इलाकों और यहां के अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा कोझिकोड के जिला अधिकारी ने उपरोक्‍त 7 पंचायतों के सभी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, आंगनबाड़ी केंद्र, बैंक और सरकारी संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है। सुबह 7 से शाम 5 बजे तक सिर्फ दवाइयां और जरूरी चीजों की दुकानें ही खोलने की इजाजत है।

  • मंदिर में ड्रेस कोड शुरू, धोती में पुरुष, साड़ी में महिलाएं होंगी तो मिलेगी एंट्री

    मंदिर में ड्रेस कोड शुरू, धोती में पुरुष, साड़ी में महिलाएं होंगी तो मिलेगी एंट्री

    उज्जैन : विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में वीआईपी और आम श्रद्धालुओं के प्रवेश को फिर से शुरू करने की मंशा को लेकर श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की एक बैठक श्री महाकाल महालोक के कंट्रोल रूम में कलेक्टर एवं श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कुमार पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी, जिसमें एक बड़ा निर्णय लिया गया कि जिस प्रकार वीआईपी श्रद्धालु गर्भगृह में प्रवेश के दौरान भारतीय परिधान पहनते हैं, अब उसी तरह आम श्रद्धालुओं को भी गर्भगृह में प्रवेश के लिए भारतीय परिधान पहनना होंगे, जिसके बाद ही उन्हें गर्भगृह में प्रवेश मिल पाएगा।

    बैठक के दौरान कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने इस बात को स्पष्ट रूप से कहा कि महाकाल मंदिर में आम श्रद्धालुओं के गर्भगृह में प्रवेश के लिए अब तक कोई ड्रेस कोड निर्धारित नहीं था, लेकिन गर्भगृह में वीआईपी श्रद्धालुओं के अलावा अब आम श्रद्धालुओं को भी भारतीय परिधान पहनना होगा‌।इसके लिए पुरुष वर्ग को गर्भगृह में धोती-कुर्ता और सोला पहनकर ही प्रवेश दिया जाएगा, जबकि महिलाओं को केवल साड़ी पहनकर ही प्रवेश मिलेगा, जबकि 10 साल तक की बालिकाएं केवल सलवार-सूट पहनकर ही गर्भगृह में प्रवेश कर सकती हैं। गर्भगृह में प्रवेश के लिए जींस, शर्ट, टी-शर्ट, पैंट पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।

    कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कहा कि इस बार श्रावण भादो मास में कुल दो करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए और इस दौरान किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई, जबकि पूर्व में इन्हीं व्यवस्थाओं को लेकर शिकायत दर्ज होती थी। इस बार पुलिस-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बाबा महाकाल के सभी श्रद्धालुओं को सरल और सुलभ रूप से दर्शन हुए हैं। बैठक के दौरान बताया कि ढाई महीने बाद विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं को फिर से प्रवेश दिया जाना है, जिसको लेकर एक प्रक्रिया तैयार की जा रही है।

    पूर्व में गर्भगृह में प्रवेश की जो भी व्यवस्था थी, उसे अब बदला जा रहा है‌। प्रक्रिया बनाने के दौरान इस बात का ध्यान भी रखा जा रहा है कि जो श्रद्धालु कार्तिक मंडपम और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल के दर्शन करते हैं, उन्हें गर्भगृह में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के कारण किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसीलिए लगभग एक सप्ताह बाद गर्भगृह में श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा‌। बैठक के दौरान एक अच्छा निर्णय यह भी लिया गया कि जिस प्रकार आधार कार्ड दिखाकर उज्जैन वासियों को अवंतिका द्वार से बाबा महाकाल के शीघ्र दर्शन करवाए जाते हैं, उसी प्रकार प्रति मंगलवार को लगभग 300 से 400 श्रद्धालुओं को निशुल्क भस्म आरती करवाई जाए। इस बात पर सहमति बनने से यह निर्णय पास हो गया है, जिसके तहत जल्द ही अब प्रति मंगलवार को उज्जैन वासियों को निशुल्क भस्म आरती की सुविधा का लाभ मिल सकेगा। सितंबर माह में महाकाल मंदिर के फेज टू के निर्माण कार्यों का लोकार्पण होने वाला है, जिसकी तैयारियां मंदिर में की जा रही हैं। बैठक के दौरान कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने इस बात की जानकारी भी दी कि महाकाल मंदिर के अन्न क्षेत्र की शुरुआत 20 सितंबर 2023 से होने वाली है। इस अन्न क्षेत्र में एक लाख श्रद्धालुओं को खाना खिलाया जा सकेगा। यह अन्न क्षेत्र सर्वसुविधा युक्त होगा, जहां अत्याधुनिक मशीनों से न सिर्फ भोजन बनाया जाएगा, बल्कि इस भोजन को परोसने के लिए भी मंदिर के कर्मचारी हमेशा तैनात रहेंगे। इसी महीने फेज टू के सभी निर्माण कार्यों का लोकार्पण होगा। सिर्फ ब्रिज के कार्य को अभी छोड़ा गया है, क्योंकि बारिश के कारण रुद्रसागर में अत्यधिक पानी होने से यह काम पूरा नहीं हो पाया है।

  • लैंडिंग के दौरान प्लेन के हुए दो टुकड़े, देखें वीडियो

    लैंडिंग के दौरान प्लेन के हुए दो टुकड़े, देखें वीडियो

    मुंबईः मुंबई एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक चार्टर प्‍लेन के क्रैश होने से 3 लोग बुरी तरह जख्‍मी हो गए हैं। जिन्हें नजदीकी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा एयरपोर्ट के रनवे 27 पर हुआ और शुरुआती जांच में इसे ओवर शूट का मामला बताया जा रहा है। इसमें कोई वीआईपी सवार नहींं था। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

    नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा कि शाम करीब पांच बजे घटना के समय भारी बारिश के साथ दृश्यता 700 मीटर थी।

    डीजीसीए के सूत्रों का कहना है कि खराब मौसम के चलते यह हादसा हुआ है। इस हादसे के कारण एयरपोर्ट पर लैंडिंग और टेकऑफ को फिलहाल रोका गया है। इस निजी प्‍लेन में  2 क्रू मेंबर के साथ 6 यात्री सवार थे जिसमें एक डेनमार्क का नागरिक था। यह घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है, इसमें प्रायवेट प्‍लेन बुरी तरह खराब हो गया है।

    सूत्रों ने बताया कि यह निजी प्‍लेन विशाखापत्तनम से मुंबई पहुंचा था और यह हादसा उतरने के समय हुआ। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। यह वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 विमान बताया गया है।

  • नाव में सवार होकर स्कूल जा रहे थे 10 बच्चे हुए लापता

    नाव में सवार होकर स्कूल जा रहे थे 10 बच्चे हुए लापता

    नई दिल्ली : बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरुवार (14 सितंबर) की सुबह बड़ा नाव हादसा हो गया। स्कूली बच्चों से भरी नाव बागमती नदी में डूब गई। स्थानीय लोगों की मदद से 20 के करीब बच्चों को बाहर निकाला गया। कुछ ने तैर कर जान बचा ली। वहीं 10 के आसपास लापता है। कहा जा रहा है कि नाव पर कुल 30 की संख्या के आसपास बच्चे सवार थे।

    हालांकि स्पष्ट आंकड़ों को लेकर अभी कोई कुछ नहीं बता रहा है। यह घटना बेनीबाद ओपी क्षेत्र के मधुरपट्टी घाट के समीप की बताई जा रही है। लापता बच्चों की तलाश की जा रही है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची है। स्थानीय गोताखोर भी बच्चों की खोज में लगे है। नाव पर कुछ महिलाओं के भी होने की बात कही जा रही है। आधिकारिक पुष्टि के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

    घटना के संबंध में नाविक ने बताया कि वो लोगों को नाव पर बैठाकर ला रहा था तब ही अचानक रस्सी टूटने की वजह से घटना हो गई। नाविक के अनुसार करीब 30 लोग सवार थे। उसने कहा कि कई लोग अभी लापता है। कुछ लोग पानी की तेज बवाह से नाव डूबने की बात कर रहे है।

  • आसाराम की जमानत याचिका को लेकर SC ने लिया यह फैसला

    आसाराम की जमानत याचिका को लेकर SC ने लिया यह फैसला

    नई दिल्ली :  अपने ही गुरुकुल की नाबालिक छात्रा से रेप के मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में अंतिम सांस तक कठोर कारावास की सजा काट रहे आसाराम को बड़ा झटका लगा है। आसाराम की ओर से सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की जमानत याचिका पर सुनवाई करने से इंकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कहा है की सजा निलंबन के लिए आसाराम हाई कोर्ट जा सकते है।

    नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद आसाराम सलाखों से बाहर आने के लिए लोअर कोर्ट से लेकर राजस्थान हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट व गुजरात हाईकोर्ट में अब तक 16 बार जमानत के लिए प्रयास कर चुके है। आसाराम को सिर्फ फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट प्रकरण में एक बार जमानत मिली है। बता दें कि 2017 में आसाराम की ओर से सुप्रीम कोर्ट में जोधपुर सेंट्रल जेल डिस्पेंसरी का एक फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट पेश किया था,

    जिसमें कई बीमारियों का हवाला दिया गया था। जमानत की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने जब इस मेडिकल सर्टिफिकेट की जांच कराई तो वो फर्जी निकला था। जिसके बाद एक अलग मामला इस संबंध में शुरू हुआ। उसमें भी जमानत मिलने के बावजूद आसाराम जेल से बाहर नहीं आ सकते है।