Category: Breaking News

  • कर्मचारियों को ग्रेच्युटी, पेंशन और पीएफ का नहीं मिलेगा लाभ

    कर्मचारियों को ग्रेच्युटी, पेंशन और पीएफ का नहीं मिलेगा लाभ

    नई दिल्ली : केद्र सरकार की ओर से जारी​ निर्देश के मुताबिक आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण और वस्तु एवं सेवा कर न्यायाधिकरण के सदस्यों को गेच्युटी, पेंशन और पीएफ का लाभ नहीं ​दिया जाएगा। इसके अलावा ट्रिब्यूनल सदस्यता को पूर्णकालिक नौकरी वाली कैटेगरी में रख दिया जाएगा, जिसका मतलब है कि उन्हें किसी एक सर्विस से इस्तीफा देना होगा।

    केद्र सरकार की ओर से जारी​ निर्देश के मुताबिक आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण और वस्तु एवं सेवा कर न्यायाधिकरण के सदस्यों को गेच्युटी, पेंशन और पीएफ का लाभ नहीं ​दिया जाएगा। इसके अलावा, ट्रिब्यूनल सदस्यता को पूर्णकालिक नौकरी वाली कैटेगरी में रख दिया जाएगा, जिसका मतलब है कि उन्हें किसी एक सर्विस से इस्तीफा देना होगा। 

    पहले उच्च न्यायालय या उच्चतम न्यायालय के सेवारत न्यायाधीशों को कभी-कभी उनकी मौजूदा सेवा में रहते हुए अध्यक्ष या सदस्य के रूप में नियुक्त किया जाता था। इस कारण वे पेंशन और अन्य लाभ के हकदार थे, लेकिन अब किसी अदालत के सेवारत न्यायाधीश को ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष या सदस्य के रूप में नियुक्त किया जाएगा, तो उन्हें ट्रिब्यूनल में शामिल होने से पहले या तो इस्तीफा देना होगा या अपनी मूल सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेनी होगी। एक ही समय में ये लोग दोनों का लाभ नहीं उठा सकते है। 

  • स्कूटी सवार दपंति को ट्रक चालक ने कुचला, मौत, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

    स्कूटी सवार दपंति को ट्रक चालक ने कुचला, मौत, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

    गाजियाबादः राजनगर एक्सटेंशन में पहलवान ढाबे के पास ओवरटेक करते समय ट्राला ट्रक के नीचे आकर स्कूटी सवार दंपति की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक पति-पत्नी असम के रहने वाले थे। कार्यवाहक एसीपी नंदग्राम रितेश त्रिपाठी ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन की राज एंपायर सोसाइटी में रहने वाले 28 वर्षीय अरूण छेत्रिय अपनी 27 वर्षीय पत्नी सुनीता के साथ स्कूटी से ओमेगा चौराहे की तरफ से आ रहे थे। जैसे ही वह पहलवान ढाबे के पास पहुंचे तो एक ट्राला ट्रक को बायीं तरफ से ओवरटेक करते समय वह उसके नीचे आ गए।

    अरूण छेत्रिय और उनकी पत्नी ट्राला के नीचे आकर कुचल गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही नंदग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। एसीपी का कहना है कि अरूण मूलरूप से सिलीगुड़ी माल बाजार के रहने वाले थे। घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद मिली है। अरूण ने ट्राला ट्रक के बायीं तरफ से स्कूटी को ओवरटेक किया और एकाएक स्कूटी ट्राला की तरफ मोड़ दी। इससे वह हादसे का शिकार हो गए।

  • वरिष्ठ अधिकारी के घर CBI का छापा, बोरों में भरा मिला पैसा

    वरिष्ठ अधिकारी के घर CBI का छापा, बोरों में भरा मिला पैसा

    नई दिल्ली : केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी केसी जोशी के घर से 2.61 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। फिलहाल अधिकारी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के प्रधान मुख्य सामग्री अधिकारी के.सी जोशी को एक ठेकेदार से कथित तौर पर तीन लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था।

    ठेकेदार ने सीबीआई से संपर्क कर शिकायत की थी कि उसकी कंपनी पूर्वोत्तर रेलवे को उत्पाद और सेवाएं प्रदान करती है और उसे अनुबंध के आधार पर तीन ट्रकों की आपूर्ति का ठेका मिला था। जिसके लिए उसे प्रति ट्रक प्रति माह 80 हजार रुपये मिलने थे। अधिकारियों के मुताबिक ठेकेदार ने आरोप लगाया कि जोशी सरकारी ई-मार्केटप्लेस वेबसाइट से उनकी फर्म का पंजीकरण रद्द करने और उनका अनुबंध खत्म करने की धमकी देकर सात लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे।

     जोशी के गोरखपुर आवास पर CBI ने छापा मारा था। सीबीआई के छापे में जोशी के घर से कई बोरों में भरा हुआ पैसा मिला। जोशी पर रेलवे के ठेकों में अग्रिम घूस लेने का आरोप है। सीबीआई ने आरोपी आधिकारी को रिश्वत लेते समय रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेलवे अधिकारी को लखनऊ की एक अदालत में पेश किया गया है।

  • बाल गृह में अधीक्षिका ने बच्ची को चप्पलों से पीटा, देखें CCTV

    बाल गृह में अधीक्षिका ने बच्ची को चप्पलों से पीटा, देखें CCTV

    आगरा: उत्तर प्रदेश आगरा के राजकीय बाल गृह की अधीक्षिका बच्चों को चप्पलों से पीटती है। उन्हें मनहूस होने का ताना भी देती है। इसकी सच्चाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से मिली है। मंगलवार को राजकीय बाल गृह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें बाल गृह की अधीक्षिका पूनम पाल एक बच्ची को चप्पल से बेरहमी से पीटती हुई दिख रही है। वीडियो संज्ञान में आने के बाद जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने प्रशासनिक अधिकारियों को जांच के लिए राजकीय बाल गृह में भेजा। जांच में दोषी पाए जाने पर अधीक्षिका को पद से हटा दिया गया है। अधीक्षिका के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई है। इस पूरे मामले से जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में हड़कंप मचा रहा।

    पचकुईंयां स्थित राजकीय बाल गृह में कुल 28 बच्चे बंद हैं। बाल गृह की अधीक्षिका पूनम पाल का व्यवहार बच्चों और कर्मचारियों के प्रति अच्छा नहीं है। बाल गृह में तैनात कर्मचारी अधीक्षिका के तानाशाही रवैए से काफी परेशान रहते हैं। इस संबंध में बाल गृह में काम करने वाले कर्मचारियों ने भी जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी से शिकायत भी की है। इधर, बच्ची के साथ मारपीट का वीडियो सामने आने पर डीएम ने तत्काल कार्रवाई के लिए जांच टीम को बाल गृह में भेज दिया। जांच करने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार ने बताया कि बाल गृह में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर वीडियो सही पाया गया। वीडियो 4 सितंबर का है। अधीक्षिका का बच्चों के साथ व्यवहार अमानवीय था। प्रथम दृष्यता में अधीक्षिका पूनम पाल को दोषी पाया गया है। जिस पर उन्हें पद से हटा दिया गया है। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

    बाल गृह में काम करने वाली कविता का कहना है कि वह सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है, लेकिन अधीक्षिका उससे निजी काम भी लेती है। आया के पद पर तैनात बबिता का कहना है कि पूनम पाल बच्चों को आए दिन पीटती है। कई बच्चे इसके डर के कारण बीमार हो गए हैं। इनके इलाज में भी लापरवाही की जाती है। जब उनका विरोध किया जाता है तो उन्हें हटाने और कोर्ट में घसीटने का भय दिखाती है। राजकीय बाल गृह में काम करने वाली अंजू, बेबी, दीपाली आदि से जिलाधिकारी से अधीक्षिका की शिकायत की है।

    जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय पाल ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद वे जांच करने के लिए राजकीय बाल गृह में पहुंचे थे। उन्होंने आया और अधीक्षिका से बयान लिए थे। अधीक्षिका का कहना था कि बच्ची एक खेल खेल रही थी, जिसमें उसने अपने आपको एक बॉक्स में बंद कर लिया था। इसके बाद उस बच्ची ने ऊपर से उस बॉक्स की कुंडी भी लगवा ली थी। ये काम वह कई बार कर चुकी थी। जब अधीक्षिका को इसकी जानकारी हुई तो आवेश में आकर उसने बच्ची की पिटाई लगाई थी। सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार से अधीक्षिका ने बच्ची की पिटाई लगाने की बात को स्वीकारा है।

    चाइल्ड राइट ऐक्ट के लिए काम करने वाले नरेश पारस का कहना है कि अधीक्षिका के तानाशाही रवैए की कहानी पुरानी है। प्रयागराज में एक 12 साल की बच्ची ने आहत होकर फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस प्रकरण में उन्हें अधीक्षिका पूनम पाल के खिलाफ कार्रवाई की थी। उन्होंने बताया कि जिस कैंपस में बाल गृह संचालित होता है। वही बाल कल्याण समिति की 5 सदस्सीय टीम भी रहती है। इसके अलावा दो सदस्यीय टीम बाल संरक्षण अधिकारी की भी बनी हुई है, जो हर महीने की जांच निरीक्षक की रिपोर्ट देती है। आखिर वे क्या काम कर रहे हैं। बच्चों के साथ बाल गृह में मारपीट और उत्पीड़न हो रहा है। निगरानी करने वाली टीम मूक बनी हुई है। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच की मांग की है।

  • गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

    गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली : करोल बाग के इलाके में गुरुवार सुबह होते ही एक कपड़ा गोदाम में भीषण आग लगने की सूचना है। आग की सूचना मिलने के तत्काल बाद दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। दमकल कर्मी आग पर काबू पानी की कोशिश में जुटे है। आग कैसे लगी इसका अभी पता नहीं चला है। दिल्ली फायर विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे है। आग की इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली अग्निशमन विभाग के डिविजनल अफसर वेदपाल का कहना है कि आग के कारणों का पता नहीं चला है।

     इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली फायर विभाग के अफसर के मुताबिक आग लगने की घटना सुबह छह बजे की है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉट सर्किट बताई जा रही है। आगे की जांच जारी है। सूचना मिलने के बाद आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां भेजी गई थी। घटना में गोदाम के अंदर रखा टेंट का सारा सामान जलकर खाक हो गया था।

  • फिर लौटेगा लॉकडाउन? अब इस वायरस की दस्तक ने बढ़ाई टेंशन, अलर्ट जारी

    फिर लौटेगा लॉकडाउन? अब इस वायरस की दस्तक ने बढ़ाई टेंशन, अलर्ट जारी

    स्कूल-कालेज और सरकारी संस्थान बंद

    कोझिकोड: केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस से दो लोगों की मौत के बाद अलर्ट जारी किया गया है। यहां की सात ग्राम पंचायतों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। कंटेनमेंट जोन वाले इलाकों और अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं, कर्नाटक के दक्षिण कन्नड जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है। कोझिकोड के जिला अधिकारी ए गीता ने सात पंचायतों में सभी शिक्षण संस्थान, आंगनबाड़ी केंद्र, बैंक और सरकारी संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है। सुबह सात से शाम पांच बजे तक सिर्फ दवाइयां और जरूरी चीजों की दुकानें ही खोलने की इजाजत है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जार्ज ने कहा कि केरल में मिला वायरस का प्रकार बांग्लादेश वैरियंट है, जो मानव से मानव में फैलता है।

    केरल में निपाह वायरस के अब तक चार मामले सामने आ चुके हैं। बुधवार को राज्य सरकार ने विधानसभा में बताया कि पुणे से नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलाजी (एनआइवी) की टीम निपाह वायरस की जांच के लिए केरल आएगी। कोझिकोड मेडिकल कालेज में एनआइवी की टीम चमगादड़ों का सर्वे भी करेगी। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने लोगों से घबराने नहीं और एहतियात बरतने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि सभी को स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के निर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए और प्रतिबंधों में पूरा सहयोग करना चाहिए।

    केरल में निपाह के मामलों की पुष्टि के बाद कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़ जिला प्रशासन ने जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस से जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच के लिए सीमा पर चेकपोस्ट खोलने को कहा है। पुलिस को केरल से राज्य में प्रवेश करने वाले फलों की जांच करने का निर्देश दिया गया है।

  • बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 6 दिन तक बारिश के आसार

    बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 6 दिन तक बारिश के आसार

    नई दिल्ली : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई है। 15 और 16 स‍ितंबर को द‍िल्‍ली में मध्‍यम स्‍तर की बार‍िश होने की संभावना जताई है। राजधानी के मौसम के 19 सितंबर तक हल्की बारिश वाला ही बने रहने की भविष्यवाणी की गई है। हालांकि मौसम विभाग ने आसमान में बादल छाए रहने और बाद में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान व्यक्त किया था।

    IMD के मुताबिक 15-16-17 सितंबर के दौरान बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर एवं जोधपुर संभाग के जिलों में भी आगामी 5-6 दिनों के दौरान दोपहर बाद कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

    मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है। मौसम विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 91 प्रतिशत और शाम 5.30 बजे 67 प्रतिशत दर्ज की गई। पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिनों के दौरान मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

  • मीडिया ट्रायल को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आया बयान 

    मीडिया ट्रायल को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आया बयान 

    गृह मंत्रालय और सभी राज्यों के DGP को दिए निर्देश

    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को मीडिया ट्रायल को लेकर नाराजगी जताई। कोर्ट ने केंद्र सरकार को 3 महीने के अंदर मीडिया ब्रीफिंग पर गाइडलाइन बनाने को कहा। इसके साथ ही सभी राज्यों के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) को भी एक महीने के भीतर इस मामले में गृह मंत्रालय को सुझाव देने का निर्देश दिया।

    सरकार की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी कहा कि केंद्र जल्द ही पुलिस द्वारा मीडिया ब्रीफिंग के संबंध में गाइडलाइन जारी करेगा। सुप्रीम कोर्ट 2017 से जुड़े एक मामले की सुनवाई कर रहा था। अब इसकी अगली सुनवाई जनवरी 2024 के दूसरे हफ्ते में होगी। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि मीडिया ट्रायल से न्याय प्रभावित हो रहा है। इसलिए पुलिस में संवेदनशीलता लाना जरूरी है। किसी भी मामले में पुलिस को कितना खुलासा करना चाहिए, ये तय करने की जरूरत है। इसमें पीड़ितों और आरोपी का हित शामिल है। साथ ही जनता का हित भी शामिल है।

    CJI ने कहा कि किसी भी मामले में जांच के दौरान अहम सबूतों का खुलासा होने पर जांच प्रभावित हो सकती है। हमें आरोपी के अधिकार का भी ध्यान रखना है, क्योंकि वह भी पुलिस की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच का हकदार है। ऐसे में अगर आरोपी का मीडिया ट्रायल होता है तो जांच निष्पक्ष नहीं रह जाती। सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर भी जोर दिया कि मीडिया ट्रायल से किसी पीड़ित या शिकायतकर्ता की गोपनीयता का उल्लंघन होता है। कभी-कभी तो मामले से नाबालिग का संबंध भी होता है। ऐसे में पीड़ित की निजता को प्रभावित नहीं किया जा सकता। हमें पीड़ित और आरोपी दोनों के अधिकारों का ख्याल रखना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया पर अभद्र और अपमानजनक पोस्ट को लेकर एक याचिका पर सुनवाई की। जस्टिस बी आर गवई और जस्टिस प्रशांत कुमार की बेंच ने कहा कि सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट करने वालों को सजा मिलनी जरूरी है।

  • केंद्र ने दी बड़ी राहतः मिलेंगे 75 लाख फ्री LPG गैस कनेक्शन

    केंद्र ने दी बड़ी राहतः मिलेंगे 75 लाख फ्री LPG गैस कनेक्शन

    नई दिल्लीः केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा-उज्ज्वला योजना के तहत आज तक 9.60 करोड़ एलपीजी सिलेंडर वितरित किए जा चुके हैं और मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अन्य 75 लाख मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिए जाएंगे ताकि अधिक गरीब और जरूरतमंद महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो सकें।

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि तीन साल में 75 लाख एलपीजी कनेक्शन जारी किए जाएंगे, इस पर कुल 1,650 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसी के साथ उज्जवला योजना के तहत 10 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी हो जाएंगे। बता दें कि पिछले महीने सरकार ने 75 लाख नए कनेक्शन का ऐलान किया था। इसके लिए फंड को अब कैबिनेट ने मंजूरी दी है। यह राशि सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों को जारी की जाएगी। 

    उज्ज्वला योजना की शुरुआत मई, 2016 में प्रधानमंत्री मोदी ने की थी। इस योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवारों की महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए जाते हैं। पिछले महीने सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (LPG) के दाम 200 रुपये घटा दिए थे। इस कटौती के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में अब 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर 903 रुपये में बिक रहे हैं। इसका लाभ उज्जवला योजना के लाभार्थियों को भी मिल रहा है।

  • NEET की छात्रा ने की आत्महत्या

    NEET की छात्रा ने की आत्महत्या

    नई दिल्ली : राजस्थान के कोटा में नीट की तैयारी कर रही 16 साल की कोचिंग छात्रा के द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार छात्रा ने पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। छात्रा का नाम रिचा सिंह है। वहीं छात्रा की उम्र 16 साल है। बताया जा रहा है कि छात्रा रांची झारखंड के निवासी रविंद्र कुमार सिंह की बेटी थी। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतका रिचा सिंह रांची की रहने वाली थी। वो कोटा के ब्लेज हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रही थी।

    बताया जा रहा है छात्रा 5 महीने पहले ही कोचिंग के लिए आई थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि रिचा की करीब एक महीने से अपने पिता से बात नहीं हुई थी। बताया जा रहा है कि  पुलिस को सूचना मिली थी कि तलवंडी स्थित निजी अस्पताल में किसी छात्रा को इलाज के लिए लाया गया है। अस्पताल में पहुंचने से पहले ही छात्रा की मौत हो चुकी थी।

    पुलिस के अनुसार शुरूआती जांच में पता चला है कि छात्रा देर शाम से अपने रूम से बाहर नही निकली थी। मृतका की कई साथी छात्राओं ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नही आया। इसके बाद हॉस्टल संचालक को इसके बारे में जानकारी दी गई।  दरवाजा तोड़कर देखा कि छात्रा पंखे से चुन्नी बांधकर फंदे से लटकी हुई थी। पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दे दी है।