Category: Breaking News

  • आप सरकार का बड़ा ऐलानः पटाखों बेचने और चलाने पर लगाई रोक

    आप सरकार का बड़ा ऐलानः पटाखों बेचने और चलाने पर लगाई रोक

    नई दिल्‍ली: दिल्‍ली में इस साल भी दीवाली पर पटाखों की बिक्री और जलाने पर प्रतिबंध जारी रहेगा। दिल्‍ली सरकार ने दिल्‍ली पुलिस को ये निर्देश जारी किया है। पिछले कई सालों से वायु प्रदूषण के मद्देनजर पटाखों पर प्रतिबंध लगाया जाता रहा है। दिल्‍ली सरकार ने पड़ोसी राज्‍यों से भी अपील की है कि वे पटाखों की बिक्री पर रोक लगाएं। दिल्‍ली सरकार ने कहा कि सर्दियों में प्रदूषण पर अंकुश लगाने की कार्ययोजना के तहत पटाखों के निर्माण, बिक्री, भंडारण और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया।

    दिल्‍ली में पटाखों को हमेशा के लिए बैन करने का मामला पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर हमेशा के लिए बैन लगाने और ग्रीन पटाखों की ही बिक्री वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र सरकार से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि अपनी स्टेटस रिपोर्ट में सरकार इस समस्या से निपटने के कारगर कानूनी और व्यावहारिक उपाय यानी रेगुलेटरी मेकेनिज्म के बारे में बताए, ताकि किसी अंतिम निर्णय पर पहुंचा जा सके। 

    बता दें कि दिल्‍ली में पिछले कई वर्षों से सर्दी के मौसम में वायु प्रदूषण और घने कोहरे से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कई लोगों के लिए इन हालात में सांस लेना मुश्किल हो जाता है। दिल्‍ली एक गैस चैंबर में तब्‍दील हो जाती है। इससे निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने दीवाली में पटाखों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया। हालांकि, सिर्फ पटाखों से ही सर्दियों में दिल्‍ली में वायु प्रदूषण बढ़ जाता है, ऐसा नहीं है। इसका एक कारण पराली जलाना भी है।

  • कांग्रेस को बड़ा झटकाः ये 2 दिग्गज नेता भाजपा में हुए शामिल

    कांग्रेस को बड़ा झटकाः ये 2 दिग्गज नेता भाजपा में हुए शामिल

    नई दिल्लीः राजस्थान में चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दिग्गज जाट नेता नाथूराम मिर्धा की पोती और पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा भाजपा में शामिल हो गईं हैं। नागौर से कांग्रेस की सांसद रह चुकीं ज्योति को सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष सीपी जोशी ने दिल्ली में सदस्यता दिलाई। ज्योति के साथ ही पूर्व आईपीएस अधिकारी और कांग्रेस नेता सवाई सिंह चौधरी भी भाजपा में शामिल हुए। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इसे बड़ा सियासी घटनाक्रम माना जा रहा है।

    जोधपुर से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नागौर में जाट समुदाय की बड़ी आबादी है। आजादी के बाद से ही नागौर सीट पर मिर्धा परिवार की पकड़ रही है। नागौर नाथूराम और राम निवास मिर्धा की कर्मस्थली रही जो किसी समय जाटों के सबसे बड़े नेता थे। ज्योति 2009 में नागौर से सांसद चुनीं गईं। हालांकि, 2014 और 2019 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

    माना जा रहा है कि ज्योति मिर्धा अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। ज्योति मिर्धा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के सांसद हनुमान बेनीबाल की प्रतिद्वंद्वी रही हैं। बेनीवाल पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़े थे और ज्योति को पराजित किया था। ज्योति ऐसे समय में भाजपा में शामिल हुईं हैं जब बेनीवाल के रिश्ते एनडीए से ठीक नहीं चल रहे हैं। बेनीवाल आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर चुके हैं। 

    जाट समुदाय के वोटर्स में मिर्धा परिवार का बहुत सम्मान है। मिर्धा के शामिल होने से बीजेपी का जाट समीकरण मजबूत हो सकता है। पहले विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव में भाजपा फायदा हो सकता है। राजस्थान के कुल मतदाताओं में 9 फीसदी जाट हैं। नागौर की बात करें तो यहां सबसे अधिक 5.25 लाख वोटर्स जाट समुदाय से हैं। मुस्लिम और एससी वोटर्स की आबादी करीब 3 लाख है, जबकि 1.5 लाख राजपूत और 1.5 लाख ब्राह्मण हैं।

  • गैंगवार : सोना लूट कांड के आरोपी की गोली मार कर हत्या, देखें CCTV

    गैंगवार : सोना लूट कांड के आरोपी की गोली मार कर हत्या, देखें CCTV

    नई दिल्ली : घटना हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के आरएन कॉलेज के पास की है। 2 बाइक से चार की संख्या में बदमाश पहुंचे थे। मृतक राजहनी पांच महीना पहले जेल से बाहर आया था। देश के सबसे बड़े सोना लूट कांड का आरोपी मारा गया। देखिए CCTV फुटेज। पूरी घटना हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के आरएन कॉलेज के पास की है। दो बाइक से चार की संख्या में बदमाश पहुंचे थे। मृतक राजहनी पांच महीना पहले जेल से बाहर आया था। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर देखा जाए तो घटना 9:57 पर हुई है।

    तस्वीर में साफ दिख रहा है कि 2 बाइक पर 4 की संख्या में बदमाश पहुंचते हैं और सड़क पर खड़े राजहनी पर गोली बरसाने लगते है। वह जान बचाने के लिए भागता है लेकिन बदमाश दौड़ते हुए उसका पीछा करते है। इसके बाद राजहनी को पीछे से पीठ में छह गोली मारी। गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए। इधर घटना के बाद मृतक राजहनी का एक दोस्त उसे लेकर हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घटनास्थल का जायजा लिया। परिजनों से पूछताछ की गई है।

    सदर एसडीपीओ ने बयान जारी करते हुए कहा कि नगर थाना क्षेत्र के आरएन कॉलेज के पोखरी के पास बाइक सवार 4 अज्ञात बदमाशों ने राजहनी को गोली मार दी। राजहनी का आपराधिक इतिहास रहा है। 2019 में मुथूट फाइनेंस से हुए सोना लूट कांड का वह आरोपी रहा है। पुलिस का कहना है कि उसे पीठ में चार से पांच गोली लगी है। घटना के बाद अभी स्थिति सामान्य है। सीसीटीवी भी सामने आया है। उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

  • स्कूल की गिरी दीवार, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

    स्कूल की गिरी दीवार, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

    हरदोईः उत्तर प्रदेश के हरदोई से बड़ी खबर सामने आई है। जहां प्राइमरी स्कूल की दीवार गिर गई। इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, इलाके में लगातार हो रही मूसलादार बारिश के कारण बिलग्राम नगर पालिक के प्राइमरी स्कूल की बाउंड्री गिर गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि दीवार का काफी हिस्सा गिरने से रोड़ पर मलबा भर गया है। गनीमत यह रही कि इस हादसे के दौरान कोई गुजर नहीं रहा था। और ना ही कोई वाहन खड़ा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

  • 2 मासूमों की मौत, परिवारों में छाया मातम

    2 मासूमों की मौत, परिवारों में छाया मातम

    नई दिल्ली : महम शहर के गांव इमलीगढ़ स्थित जलघर में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। रविवार को छुट्टी कारण दोनों बच्चे महम शहर के वार्ड-15 निवासी भरत (13) पुत्र हनी व उत्तर प्रदेश मुरादाबाद निवासी आरिस (10) पुत्र शराफत घर पर ही थे। हादसे के शिकार मासूम भरत 6वीं व आरिस 5वीं कक्षा के छात्र थे। इस दौरान वे साइकिल लेकर अन्य बच्चों के साथ खेलते हुए इमलीगढ़ जलघर की तरफ चले गए जहां वे अज्ञात कारणों के चलते साइकिल सहित जलघर के टैंक में जा गिरे।

    बताया जा रहा है कि भरत व आरिस के पानी के टैंक में गिरते ही 11 अन्य बच्चों ने चीख-पुकार मचाई। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास कार्य कर रहे लोग मौके दौड़े और बच्चों को बचाने का प्रयास किया। भरत व आरिस के जलघर के टैंक में डूबने की सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। काफी खोजबीन के बाद दोनों छात्रों के शवों को टैंक की तलहटी से निकाला गया।

    एम्बुलेंस से तत्काल बच्चों को स्थानीय सामान्य अस्पताल लाया गया जहां जांच उपरांत चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी उप-निरीक्षक सोनू ने बताया कि बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और कार्रवाई की जा रही है। 

  • टायर फटने से सवारियों से भरी बस में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़, देखें वीडियो

    टायर फटने से सवारियों से भरी बस में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़, देखें वीडियो

    जबलपुरः छिंदवाड़ा से जबलपुर जा रही पैसेंजर बस के टायर में आग लगने से यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई। बस में सवार यात्री तुरंत नीचे उतर गए और अपनी जान बचाई। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। यह घटना छिंदवाड़ा के चौरई चांद बाईपास के पास हुई है।दरअसल, छिंदवाड़ा से जबलपुर जा रही एसएमटी ट्रेवल्स की एक बस में सोमवार की सुबह चौरई के पास आग लग गई।

    हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक, बस का पिछला टायर अचानक फट गया, जिससे पूरी बस में भीषम आग लग गई। आग देख बस में सवार यात्री तुरंत नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। वहीं बस में अधिकांश स्टूडेंट्स सवार थे, जो परीक्षा देने जबलपुर जा रहे थे। वहीं बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। एएसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि छिंदवाड़ा से जबलपुर जा रही बस क्रमांक MP28 P1369  SMT ट्रेवल्स में चौरई बायपास पर टायर फटने के बाद आग लग गई। आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है। फायर ब्रिगेड और पुलिस बल मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने में जुटी हुई है।

  • सड़क हादसा : तेज रफ्तार लॉरी ने टेम्पो ट्रैवलर को मारी टक्कर, 7 की मौत

    सड़क हादसा : तेज रफ्तार लॉरी ने टेम्पो ट्रैवलर को मारी टक्कर, 7 की मौत

    नई दिल्ली : तमिलनाडु के तिरुपत्तूर जिले के नटरामपल्ली में नेशनल हाइवे पर भयानक सड़क हादसा हुआ है। ये हादसा तब हुआ, जब हाईवे पर एक तेज रफ्तार लॉरी ने एक टेम्पो ट्रैवलर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद टेम्पो सड़क किनारे बैठी महिलाओं के ऊपर चढ़ गया।

    ये हादसा इतना ज्यादा दर्दनाक था कि इसकी चपेट में आए 7लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। ये हादसा आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के कुप्पम शहर से लगती सीमा के पास हुआ है। बताया गया है कि इस हादसे में 10 लोग बुरी तरह घायल हुए है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

    सड़क हादसे का शिकार हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। नटरामपल्ली में हुए इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान एम. मीना (50), डी. देव्यानी (32), पी. सैत्तू (55), एस.देविका (50), वी.सावित्री (42), के.कालावथी (50) और आर.गीता (34) के तौर पर हुई है। ये सभी पास के इलाके के रहने वाले थे। 

  • फैक्ट्री में लगी आग, 12 गाड़िया आग पर काबू पाने में जुटी, देखें वीडियो

    फैक्ट्री में लगी आग, 12 गाड़िया आग पर काबू पाने में जुटी, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः दिल्ली के नरेला क्षेत्र के भौरगढ की प्लास्टिक उत्पाद बनाने वाले एक फैक्ट्री में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई थी। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग ने एक दर्जन गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह छह बजकर 10 मिनट पर भौरगढ में स्थित एक प्लास्टिक की वस्तुएं बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी।

    सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां रवाना की थी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अधिकारी ने आग कहा कि फिलहाल आग लगने का कारण नहीं पता चला है। वहीं, रविवार को प्रगति मैदान के पास भैरों मार्ग स्थित भैरो मंदिर में सुबह आग लग गई। आग लगने सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग ने कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मी ने बताया कि भैरों मंदिर के पास बिजली के तारों में आग लग जाने से मंदिर के गेट के बाहर आग लग गई। 

    बता दें कि इसी साल मई के महीने में भी नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगने की घटना सामने आई थी। तब जूते बनाने वाली एक फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई थी। हालांकि, तब भी किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं थी। वहीं, इससे पहले इसी इलाके में 1 नवंबर 2022 को भी आग लग गई थी। आग लगने की इस घटना में लगभग 20 लोग घायल हुए थे। घटना के समय फैक्ट्री में 300 कर्मचारी काम कर रहे थे। सभी फायरकर्मियों को सीढ़ियों के जरिए उतारकर नीचे लाया गया थाष

  • शाहरुख की ‘जवान’ ने रविवार को तोड़ा रिकॉर्ड, 4 दिन में 500 करोड़ पार

    शाहरुख की ‘जवान’ ने रविवार को तोड़ा रिकॉर्ड, 4 दिन में 500 करोड़ पार

    नई दिल्ली : शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ थिएटर्स में ऐसा बिजनेस कर रही है जो किसी ने सोचा भी नहीं होगा। ‘पठान’ की कमाई के आंकड़ों से शाहरुख ने हिंदी सिनेमा फैन्स को हैरान कर दिया था। लेकिन ‘जवान’ से सर 4 दिन में उन्होंने दिखाया है कि वो कितना बड़ा धमाका कर सकते है। ‘जवान’ से शाहरुख खान ने थिएटर्स को वो दिन दिखाने शुरू कर दिए हैं, जिनका सपना फिल्म बिजनेस कभी देखता रहा होगा।

    पहले दिन से ही थिएटर्स में उनकी फिल्म का क्रेज जनता के सर चढ़कर बोल रहा है और ये हाल सिर्फ भारत में ही नहीं है, बल्कि इंटरनेशनल मार्किट में भी है। इस साल की शुरुआत में शाहरुख ने ‘पठान’ से बड़ी धुआंधार वापसी की थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के ऐसे आंकड़े जुटाए, जो बॉलीवुड फिल्मों ने पहले कभी नहीं देखे थे। अब ‘जवान’ से शाहरुख जैसे ये साबित करने पर जुटे हैं कि उनके अनलिमिटेड स्वैग का जादू बॉक्स ऑफिस का साइज इतना बढ़ा सकता है कि कोई अनुमान भी नहीं लगा सकता।

     गुरुवार को रिलीज वाले दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली ‘जवान’, शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी सी हल्की पड़ी। लेकिन शनिवार को फिल्म ने अकल्पनीय जंप लिया और बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया। रविवार को ‘जवान’ ने एक बार फिर से हिंदी फिल्मों को एक ऐतिहासिक कमाई वाला दिन दिया है। आइए बताते हैं सिर्फ 4 दिन में ही ‘जवान’ की कमाई ने क्या बवाल मचाया है।

  • अब इस जगह लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग

    अब इस जगह लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग

    पश्चिम बंगालः पूरी दुनिया में इस वक्त भूकंप के झटकों की मार झेल रहा मोरक्को देश चर्चा में है। यहां भूकंप से हुई तबाही में अब तक हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि, दूसरी देर रात बंगाल की खाड़ी में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इस दौरान देर रात लोग सहम गए। नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में ये भूकंप के झटके सोमवार सुबह 1 बजकर 29 मिनट पर महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में आज सुबह आए इस भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई है।

    भूकंप के केंद्र की गहराई धरती के 70 किलोमीटर अंदर बताई जा रही है। अब तक इस भूकंप में किसी भी जान-माल के हानी की खबर निकलकर सामने नहीं आई है। मोरक्को में शुक्रवार को आए 6.8 की तीव्रता के भूकंप ने बड़ी तबाही मचाई है। अब तक इस भूकंप में 2000 से अधिक लोगों की जान जाने की रिपोर्ट सामने आ गई है। वहीं, हजारों लोगों के घायल होने की भी खबर है। सरकार और प्रशासन द्वारा हादसे से पीड़ित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

    ऐसे में आशंका है कि ये आंकड़े बढ़ भी सकते हैं। मोरक्को की सरकार ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी है। हाल के दिनों में देश-दुनिया के कई इलाकों में भूकंप की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हमारी धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स लगातार अपने स्थान पर घूमते रहती हैं। हालांकि, कभी-कभी इनमें टकराव या घर्षण भी होता है। इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती हैं।