Category: Breaking News

  • शादी के मंडप में दुल्हन के साथ Girlfriend ने भी दी दस्तक

    शादी के मंडप में दुल्हन के साथ Girlfriend ने भी दी दस्तक

    जलालाबाद: विधानसभा क्षेत्र के गांव चक टाहलीवाला में एक घर में शादी के जश्न के बीच उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब फिल्मी अंदाज में दूल्हे की प्रेमिका अचानक आ पहुंची। देखते ही देखते घर के बाहर शादी के जश्न का माहौल अचानक जंग में बदल गया।

    जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति वकील सिंह उर्फ ​​सुनील कुमार निवासी गांव बस्ती चंडीगढ़ लाधूका रविवार अपने परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ शादी करने के लिए गांव चक टाहलीवाला पहुंचा, तो दूल्हे की प्रेमिका निवासी गांव दुल्ले भी अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंच गई। जिसने हंगामा कर दिया। प्रेमिका ने कथित आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त व्यक्ति पिछले 3 साल से मेरे साथ संबंध बना रहा था और  2.25 लाख रुपये भी उसने मेरे से छीन लिए। गुस्से से लाल-पीली हुई प्रेमिका ने दुल्हे सहित बारातियों की छित्तर-परेड कर दी। बाराती हाथों में मिठाई वाली प्लेटें लेकर भागते नजर आए, जिसके बाद विवाह समागम जंग के मैदान में बदल गया। दोनों पक्षों की महिलाओं ने जमकर एक दूसरे को लात-घूसे चलते रहे।

    इस संबंध में चौकी घुबाया के इंर्चाज हरदेव सिंह बेदी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव चक टाहलीवाला में एक बारात पहुंची है और दोनों पक्षों में झगड़ा हो रहा है, तो उनकी तरफ से पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया गया है। फिलहाल उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है

  • सभी स्कूलों में छुट्टियों का किया गया ऐलान, आदेश जारी, पढ़ें पत्र

    सभी स्कूलों में छुट्टियों का किया गया ऐलान, आदेश जारी, पढ़ें पत्र

    नई दिल्ली: पिछले दो दिनों से राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण आम लोगों का हाल बेहाल है। साथ ही कई जिलों में वज्रपात की घटना भी सामने आ रही हैं। लखनऊ में लगातार हो रही बारिश के कारण जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने लखनऊ के सभी बोर्डों के कक्षा 12 तक के स्कूलों में सोमवार को अवकाश की घोषणा की है। सोमवार को जिलाधिकारी द्वारा जारी किया गया आदेश सरकारी, गैर सरकारी समस्त स्कूलों पर लागू होता है। साथ ही आदेशों का कड़ाई से पालन करने का आदेश दिया गया है।

    बता दें वाराणसी में वज्रपात से पटेहरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सात छात्राएं अचेत हो गईं, अब वह खतरे से बाहर हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार के बाद बारिश में कमी आएगी और तापमान बढ़ेगा। वाराणसी में बच्चे नवोदय विद्यालय के हास्टल से मेस में खाना खाने के लिए निकले थे। इसी दौरान तेज गरज चमक के साथ वज्रपात से जेनरेटर, पंखे बंद हो गए। तेज आवाज से डरे सभी बच्चे मौके पर ही अचेत हो गए। प्रदेश के अन्य स्थानों पर हो रही घटनाओं को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने लखनऊ के स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है।

    लखनऊ में मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि वर्तमान में उत्तरी मध्य प्रदेश के जिलों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसी कारण उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज और चमक के साथ हल्की बरसात दर्ज हो रही है। सोमवार को पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार हैं। वहीं, मंगलवार से बारिश में कमी आएगी, लेकिन सप्ताह भर हल्की-फुल्की बारिश अलग-अलग हिस्सों में दर्ज की जाएगी। तापमान में भी 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। लखनऊ और आसपास के जिलों में सोमवार को मध्यम बारिश के बाद मंगलवार से हल्की बारिश के आसार हैं।

  • पांच सौ साल बाद आसमान में 12 सितंबर को दिखेगा धूमकेतु निशिमुरा

    पांच सौ साल बाद आसमान में 12 सितंबर को दिखेगा धूमकेतु निशिमुरा

    नई दिल्ली : 500 साल के इंतजार के बाद 12 सितंबर को आसमान में एक धूमकेतु नजर आने वाला है, जिसका नाम ‘निशिमुरा’ है।  खगोलशास्त्रियों ने इस घटना के बारे में 11 अगस्त को पता लगाया था, जो कि लगभग पूरे उत्तरी गोलार्ध में देखा जा सकेगा। 

    धूमकेतु निशिमुरा को जापान के एक खगोल फोटोग्राफर हिदेओ निशिमुरा ने खोजा था, जिसकी वजह से इसका नाम फोटोग्राफर के नाम पर ही धूमकेतु निशिमुरा रखा गया। वहीं धूमकेतु निशिमुरा का वैज्ञानिक नाम C/2023 P1 है। वैज्ञानिकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार,निशिमुरा धूमकेतु की परिक्रमा अवधि लगभग 500 साल की है।  इससे पहले ये आखिरी बार साल 1588 में पृथ्वी के आसपास से गुजरा था। 17 सितंबर को एक बार फिर यह सूर्य के करीब से गुजरेगा। इससे पहले 13 सितंबर को यह पृथ्वी के सबसे करीब पहुंच सकता है और 12 सितंबर से ही यह दिखाई देना शुरू हो जाएगा। 

    वैज्ञानिकों के अनुसार, धूमकेतु निशिमुरा 3.86 लाख किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है।  12 सितंबर को ये पृथ्वी से महज 12 करोड़ किलोमीटर की दूरी पर होगा, जिसकी वजह से इसे बिना किसी दूरबीन के भी देखना संभव होगा। ऐसी घटनाओं को देखने का सबसे बेहतर समय सूर्योदय और सूर्यास्त का माना जाता है। स्पेस साइंटिस्ट्स के मुताबिक धूमकेतु निशिमुरा के 1.8 की तीव्रता से चमकने की उम्मीद है। औसतन, व्यक्तियों को लगभग हर दस साल में एक बार नग्न आंखों वाले धूमकेतु को देखने का अवसर मिलता है, धूमकेतु निशिमुरा उन्ही घटनाओं में से एक है, जिसे आप आसानी से नग्न आंखों से देख सकते हैं। 

  • ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक ने पत्‍नी संग अक्षरधाम मंदिर में किये दर्शन, देखें वीडियो

    ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक ने पत्‍नी संग अक्षरधाम मंदिर में किये दर्शन, देखें वीडियो

     नई दिल्‍ली: ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक आज अक्षरधाम मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पत्‍नी अक्षता मूर्ति भी दिखीं। दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के अक्षरधाम मंदिर दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये। सुनक G20 शिखर सम्मेलन में शरीक होने के लिए अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ भारत आये हैं। भारत आने से पहले ऋषि सुनक ने ये इच्‍छा जाहिर की थी कि वह किसी मंदिर में दर्शन करना चाहेंगे, अब उनकी ये इच्‍छा पूरी हो गई है। 

    मंदिर में दर्शन के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री को 100 एकड़ के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परिसर स्वामीनारायण अक्षरधाम का अवलोकन कराया गया, जो भारत की परंपराओं और प्राचीन वास्तुकला दर्शाता है तथा आस्था, भक्ति एवं सौहार्द के शाश्वत हिंदू आध्यात्मिक संदेश को बढ़ावा देता है, मुख्य मंदिर परिसर में सुनक और उनकी पत्नी ने पवित्र तस्वीरों को नमन किया और कला एवं वास्तुकला की प्रशंसा की। ऋषि सुनक ने पत्नी संग  श्री नीलकंठ वर्णी महाराज का अभिषेक भी किया और विश्व की शांति, प्रगति एवं सौहार्द के लिए प्रार्थना की। सुनक ने  कहा, “मेरी पत्नी और मुझे आज सुबह स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में दर्शन-पूजन करके खुशी हुई। इस मंदिर की सुंदरता और शांति, सौहार्द तथा बेहतर इंसान बनने के इसके सार्वभौमिक संदेश से हम विस्मित हो गए। यह न केवल पूजा स्थल है, बल्कि एक ऐतिहासिक स्थल भी है, जो भारत के मूल्यों, संस्कृति और दुनिया में उसके योगदान को भी दर्शाता है।

    सुनक ने कहा, “मैं आज सुबह परम पावन महंत स्वामी महाराज का आशीर्वाद पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं और मुझे पता चला कि वह बहुत जल्द ही अमेरिका के रॉबिंसविले में एक और सुंदर स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर का उद्धाटन करने जा रहे हैं।

  • OMG! एयरपोर्ट पर जांच दौरान बैग खोलकर देखा तो उड़े होश, मिला ये सामान

    OMG! एयरपोर्ट पर जांच दौरान बैग खोलकर देखा तो उड़े होश, मिला ये सामान

    बेंगलुरु: केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक बैग से 72 विदेशी सांप और 6 कैपुचिन बंदर मिले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट से 55 बॉल अजगर, 17 किंग कोबरा और छह कैपुचिन बंदर जब्त किए गए है। रिपोर्ट के मुताबिक अजगर और कोबरा जीवित थे, वहीं बंदर मृत पाए गए हैं। बेंगलुरु कस्टम के एक बयान के अनुसार, यह बैग बैंकॉक से बेंगलुरु हवाई अड्डे पर आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक जानवरों को सामान में भरकर बैंकॉक से एयर एशिया की उड़ान (फ्लाइट नंबर FD 137) से रात 10:30 बजे बेंगलुरु हवाई अड्डे पर लाया गया था।

    बेंगलुरु कस्टम ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि रात 10:30 बजे बैंकॉक से आए सामान में कुल 78 जानवर थे, जिनमें 55 अलग-अलग रंग के बॉल पायथन और 17 किंग कोबरा शामिल थे। ये जीवित पाए गए और सक्रिय स्थिति में थे। हालांकि, 6 कैपुचिन बंदर मृत पाए गए। इसमें कहा गया है कि सभी 78 जानवर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत अनुसूची जानवर हैं और CITES के तहत सूचीबद्ध हैं। जानवरों को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया गया। बयान में कहा गया है कि जीवित जानवरों को मूल देश में भेज दिया गया है और मृत जानवरों को स्वच्छ रूप से डिस्पोज कर दिया गया। फिलहाल अब इस पूरे मामले की जांच हो रही है।

  • LED बल्ब चोरी के आरोप में युवकों की बेरहमी से पिटाई, एक की मौत

    LED बल्ब चोरी के आरोप में युवकों की बेरहमी से पिटाई, एक की मौत

    रांचीः अनगड़ा के सिकीदिरी थाना क्षेत्र के ढेलुआ खूंटा में बल्ब चोरी करने के आरोप में 2 आदिवासी युवकों की जमकर पिटाई की गई। इस पिटाई में ढेलुआ खूंटा निवासी उमेश मुंडा की मौत हो गई। वहीं, बबलू मुंडा गंभीर रूप से घायल है। घटना शुक्रवार की सुबह की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ओरमांझी- सिकिदिरी मार्ग को जाम कर दिया था। इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों युवक पर नीलकांत प्रसाद ने अपने घर में लगे एलईडी बल्ब चोरी का आरोप लगाया और दोनों को लाठी से पीटने लगा। जबकि दोनों कह रहे थे कि हमने बल्ब की चोरी नहीं की है।

    लेकिन फिर भी बेरहमी से पिटाई की जा रही थी। जानकारी के मुताबिक उमेश मुंडा का शव नीलकांत प्रसाद के घर के पीछे से बरामद किया गया। आरोपी नीलकांत प्रसाद फिलहाल फरार है। इधर इस घटना से आक्रोशित लोगों ने ओरमांझी सिकीदिरी मार्ग को ढेलुआ खूंटा के को पास जाम कर दिया था। पिटाई की घटना तब सामने आयी, जब उमेश मुंडा का शव नीलकांत प्रसाद के घर के पीछे से मिला। सिकिदिरी थाना की पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। काफी समझाने के बाद लोग रोड जाम हटाने को तैयार हुए।

  • ISRO की तरफ से आई अच्छी खबर,  आदित्य L1 ने सूरज की तरफ बढ़ाया तीसरा कदम

    ISRO की तरफ से आई अच्छी खबर, आदित्य L1 ने सूरज की तरफ बढ़ाया तीसरा कदम

    नई दिल्ली :  सूर्य अध्ययन के लिए भेजे गए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पहले सौर खोजी मिशन आदित्य-एल1 ने सफलतापूर्वक तीसरी कक्ष में प्रवेश कर लिया है। इसरो ने बताया कि रविवार तड़के 02.30 बजे इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क ने आदित्य एल 1 सफलतापूर्वक अगली कक्ष में पहुंचाया। अभियान के दौरान मॉरीशस, बेंगलुरु, एसडीएससी-शार और पोर्ट ब्लेयर में इसरो के ग्राउंड स्टेशनों ने उपग्रह पर नजर बनाए रखी गई। उन्होंने बताया कि नई कक्ष 296 किमी गुणा 71767 किलोमीटर है।

    अगली चौथी कक्ष में प्रवेश के लिए 15 सितंबर तड़के का समय निर्धारित किया गया है। बता दें कि भारत ने 2 सितम्बर को अपने पहले सूर्य मिशन आदित्य L1 को सूर्य और अंतरिक्ष के अध्ययन के लिए प्रक्षेपित किया था। यह सूर्य मिशन पृथ्वी के सबसे नजदीक इस तारे की निगरानी करेगी और सोलर विंड जैसे अंतरिक्ष के मौसम की विशेषताओं का अध्ययन करेगा।

  • भारत-पाक मैच से पहले आई कोलंबो से गुड न्यूज

    भारत-पाक मैच से पहले आई कोलंबो से गुड न्यूज

    नई दिल्ली : क्रिकेट फैंस के लिए कोलंबो से अच्छी खबर सामने आई है, जहां आज एशिया कप के सुपर-4 चरण में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाना है। मैच से पहले कहा जा रहा था कि कोलंबो में करीब 80-90 प्रतिशत बारिश के आसार हैं, लेकिन अब कोलंबो में सूरज निकल आया है और बादल भी हट गए है। ऐसे में ये उन फैंस के लिए बेहद ही खुशी की बात है, जो भारत-पाक मुकाबले के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

    खेल पत्रकार ‘विमल कुमार’ द्वारा दी गई अपडेट में जो तस्वीर सोशल मीडिया पर आई है, उसमें आसमान बिल्कुल साफ दिख रहा है और अच्छी धूप निकली है। आसमान में बादल न होना मैच होने के लिए काफी अच्छे संकेत है। तस्वीर में साफ तौर से खुले मौसम को देखा जा सकता है। साफ मौसम फैंस के अंदर महामुकाबले के लिए उत्साह भर रहा है।  दोनों के बीच महामुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। 

  • कांग्रेस ने की चुनाव समिति की घोषणा, देखें लिस्ट

    कांग्रेस ने की चुनाव समिति की घोषणा, देखें लिस्ट

    तेलंगाना: राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। जिसे देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव समितियों के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। और कई बड़े दिग्गज नेताओं के साथ मिलकर एक चुनाव समिति की घोषणा की है।

  • बच्चों बैग और टिफिन बॉक्स से हो रही ड्रग्स की तस्करी, ऐसे हुआ खुलासा

    बच्चों बैग और टिफिन बॉक्स से हो रही ड्रग्स की तस्करी, ऐसे हुआ खुलासा

    नई दिल्ली: बांग्लादेश में ड्रग्स की तस्करी कभी घास की बोरियों की आड़ में, तो कभी साइकिल ट्यूब के नीचे की जाती है। दरअसल, जैसे-जैसे सुरक्षा बढ़ती जा रही है, तस्करी के विभिन्न तरीके अपनाए जा रहे हैं। अब ड्रग्स तस्करी का नया मोड्स आपरेंडी सामने आया है। बच्चों के स्कूल बैग-टिफिन बॉक्स में छिपाकर ड्रग्स, सोने और मादक पदार्थ भेजे जा रहे हैं। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भारत-बांग्लादेश की सीमा से बच्चों को ड्रग्स के साथ पकड़ा है और उसके बाद इस नए तरीके का खुलासा हुआ है।

    बीएसएफ से मिली जानकारी के अनुसार स्कूल जाने वाले बच्चों के टिफिन बॉक्स में रोटी-सब्जी के साथ जाली नोट दिए जा रहे हैं। हेरोइन और ड्रग्स भरे जा रहे हैं और इस तरह से आये दिन मुर्शिदाबाद सीमा के जरिए बांग्लादेश से ड्रग्स, जाली नोट और सोने की तस्करी हो रही है। हाल में बीएसएफ ने मुर्शिदाबाद के शमसेरगंज, सुती, जलांगी जैसे सीमावर्ती इलाकों से तस्करी के आरोप में एक के बाद एक पिता और पुत्र को गिरफ्तार किया है।‌ पुलिस के मुताबिक, आबादी वाले इलाकों में तस्करी के सामान का सुरक्षित आदान-प्रदान करने के लिए नाबालिगों को करियर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।

    बीएसएफ जवानों और पुलिस से बचने के लिए बच्चों को तस्करी के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। मूल रूप से सीमावर्ती इलाके में रहने वाले किसान, युवा और बुजुर्ग कुछ अतिरिक्त आय के लिए तस्करी में शामिल हो जाते हैं और बच्चों को अब इसमें शामिल होने के लिए बढ़ावा दे रहे हैं। हाल में पुलिस ने शमसेरगंज इलाके के डाकबंगला इलाका राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 34 पर पुलिस ने सोहेल राणा नाम के 15 साल के स्कूली छात्र को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 500 रुपए के 112 नकली नोट मिले थे।

    एक और उदाहरण इसी साल जून में पुलिस को मिला। मुर्शिदाबाद के बाउरिया से तीन लाख रुपये के नकली नोटों के साथ दो किशोरों को गिरफ्तार किया गया था। उसमें एक 10वीं का छात्र तो दूसरा 11वीं का है। वे अपने स्कूल बैग में नकली पैसे छिपाकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे।

    इसके पहले मुर्शिदाबाद के सुती थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर सजुरमोर से पुलिस ने स्कूल यूनिफॉर्म पहने तीन छात्रों को गिरफ्तार किया था। तीन लोगों के बैग की तलाशी लेने पर दो लाख रुपये के नकली नोट और 150 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस पूछताछ में आठवीं कक्षा के तीनों छात्रों ने बताया कि उन्हें अपने-अपने पिता से पैसे मिले थे। उन्होंने साफ कहा था कि नकली नोट और हेरोइन के पैकेट उनके पिता ने उनके बैग में रखे थे। ऐसी ही एक और घटना कुछ दिन पहले जालंगी में हुई थी। बीएसएफ को जानकारी मिली कि पिता ने याबा टैबलेट की तस्करी के लिए बेटे को इस्तेमाल किया है। इसके बाद लड़के को पकड़ लिया गया।

    सीमा सुरक्षा बल और राज्य पुलिस का खुफिया विभाग ऐसी कई घटनाओं को लेकर चिंतित है। नाबालिग बच्चों के जरिए तस्करों तक ड्रग्स, सोना, जाली नोट पहुंचाने के इस तरीके को रोकने के लिए पुलिस और बीएसएफ काम कर रही है।‌ बीएसएफ के डीआइजी दक्षिण बंगाल फ्रंटियर एके आर्य टीवी 9 हिंदी से कहा, ”तस्कर हर कुछ दिनों में अपनी रणनीति बदलते हैं। हम उस रणनीति के माध्यम से उनकी तस्करी की योजनाओं को भी सावधानीपूर्वक विफल कर देते हैं। हम नाबालिगों की तस्करी की योजना से अवगत हैं। कई गिरफ्तारियां भी हुई हैं।”