Category: Breaking News

  • ज्वालामुखी विस्फोट, चारों तरफ फैली राख, 11 पर्वतारोहियों की मौ’त, कई लापता

    नई दिल्ली : इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा स्थित माउंट मेरापी ज्वालामुखी में विस्फोट में 11 पर्वातारोहियों की मौत हो गई है। कई पर्वतारोही अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। राहत और बचाव का काम युद्धस्तर पर जारी है। जानकारी के अनुसार राहत और बचाव दल के लोगों ने बताया कि तीन पर्वतारोहियों के शव ज्वालामुखी के पास मिले हैं। वहीं कई पर्वतारोही अभी भी लापता हैं।

    पेदांग सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के प्रमुख अब्दुल मलिक ने बताया कि उन्हें तीन लोग जिंदा मिले हैं और 11 शव बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को घटना वाले दिन कुल 75 पर्वतारोही माउंट मेरापी पर थे। ज्वालामुखी विस्फोट के बाद सफेद और स्लेटी रंग की राख फैल गई है। इसके चलते पर्वतारोही लापता है और आसपास के गांव ज्वालामुखी की राख से ढक गए हैं। 

    रिपोर्ट्स के मुताबिक पर्वत पर चढ़ाई के दो रास्ते ज्वालामुखी विस्फोट वाली जगह के नजदीक हैं, जिन्हें अब बंद कर दिया गया है। साथ ही ज्वालामुखी के मुहाने से 3 किलोमीटर दूर तक ढलान पर मौजूद गांवों को एहतियातन खाली करा लिया गया है। विस्फोट के बाद ज्वालामुखी से लावा निकलने की आशंका है। 

    अभी भी कई पर्वतारोही माउंट मेरापी पर लापता है, जिनकी तलाश की जा रही है। ज्वालामुखी विस्फोट के बाद 3000 मीटर दूर तक ज्वालामुखी की राख फैल गई है। प्रशासन ने लोगों से एहतियातन चश्में पहनने की सलाह दी है ताकि ज्वालामुखी की राख से उनकी आंखों की सुरक्षा हो सके। बता दें कि माउंट मेरापी ज्वालामुखी जनवरी से ही सक्रिय है। हालांकि अभी तक इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है।

  • बारिश का कहरः कागज की तरह पानी में बही कारें, कहीं उखड़े पेड़, ट्रेनें और फ्लाइट्स कैंसिल, देखें वीडियो

    चेन्नईः तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई समेत राज्य के कई जिलों में बारिश का कहर जारी है। लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों की जीना मुहाल हो गया है। सामान्य जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त होल गया है। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया है जिससे लोगों को आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई जगहों पर ट्रेफिक जाम की परेशानी भी आ रही है।  भारी बारिश और जलभराव की वजह से ट्रेनों पर भी असर पड़ रहा है। रेलवे ने कई ट्रेनों को अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया है।

    वहीं स्पेशल ट्रेनें ही संचालित की जाएंगी। वहीं हो रही बारिश की एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें कागज की तरह कारें बह रही है। दूसरी ओर लगातार हो रही बारिश से पेड़ उखड़ने के मामले भी सामने आए है। उधर, राज्य सरकार ने प्रशासन को आदेश दिया है कि सभी जरूरतमंद लोगों को आवश्यक चीजें मुहैया कराई जाएं। वहीं फ्लाइट पर भी बारिश का असर पड़ रहा है, कई फ्लाइट्स को रद्द किया गया है तो कई उड़ानों के रूटों में बदलाव किया गया है।

    चक्रवात ‘मिचौंग’ को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। एनडीआरएफ की कई टीमों को तैनात किया है। पीरकनकरनई और पेरुंगलाथुर के पास तांबरम क्षेत्र में एनडीआरएफ की टीमों ने करीब 15 लोगों को बचाया। आईएमडी ने कुछ दिन पहले ही बारिश को लेकर चेतावनी जारी कर दी थी। जिसके बाद सरकार ने चेन्नई, चेंगलपट्टू, रानीपेट और कांचीपुरम जिलों के स्कूलों और तिरुवल्लूर के स्कूलों और कॉलेजों में दिन के लिए छुट्टी घोषित कर दी है। सरकार ने लोगों से घरों में रहने का आग्रह किया था।

    उधर पीएम मोदी भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। पीएम चक्रवात ‘मिचौंग” को लेकर देश के पूर्वी तटीय राज्यों की सरकारों के साथ लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने तमिलनाडु, पुडुचेरी, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वो राहत और बचाव कार्यों में शामिल होकर स्थानीय प्रशासन की मदद करें। पीएम ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी से बात की थी। इस दौरान मिचौंग से निपटने के लिए सरकार की तैयारियों के बारे में जायजा लिया।

  • मिजोरम में चुनावों के रूझानों में पलटे आंकड़े 

    मिजोरमः विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। आज होने वाली मतगणना के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं। पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में 1984 से कभी कांग्रेस तो कभी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) सरकारें रही है। इस बार यह देखना रोचक होगा कि एमएनएफ के जोरमथांगा अपनी सरकार को बचा पाते हैं या फिर राज्य पूर्व आईपीएस लालदुहोमा की नेतृत्व में बनी नई राजनीतिक पार्टी जोरम पिपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) कोई नई राजनीतिक समीकरण बनाएगी। 

    मिजोरम विधानसभा चुनाव के परिणाम आज जारी हुए हैं और जो रुझान सामने आ रहे हैं उसके मुताबिक जोरम पीपुल्स मूवमेंट राज्य में सरकार बनाने जा रही है। जेडपीएम फिलहाल 26 सीटों पर आगे चल रही है। सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट 10 सीटों पर सिमट रही है। भाजपा 3 सीटों पर लीड के साथ तीसरे स्थान पर है, वहीं कांग्रेस की स्थिति काफी खराब दिख रही है और वह सिर्फ 1 सीट तक ही सिमटती हुई प्रतीत हो रही है। 

    निर्वाचन आयोग के अनुसार,  मिजोरम के उपमुख्यमंत्री तावंलुइया को तुइचांग में जेडपीएम के उम्मीदवार डब्ल्यू चुआनावमा से शिकस्त मिली है। मिज़ो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के तावंलुइया को 6,079 वोट मिले, जबकि ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के उम्मीदवार डब्ल्यू चुआनावमा को 6,988 वोट मिले। चुनाव आयोग ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार सी लालहरियातुइया को 1,674 वोट मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार लालहमुंसियामी को केवल 67 वोट मिले।

    मिजोरम में मतगणना रविवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के साथ होनी थी। हालांकि, राजनीतिक दलों, गैर सरकारी संगठनों, चर्च और छात्र संगठनों की अपील के बाद निर्वाचन आयोग ने इसे स्थगित कर दिया क्योंकि रविवार का दिन ईसाई बहुल मिजोरम के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है। मिजोरम विधानसभा के लिए मतदान सात नवंबर को हुआ था और राज्य के 8.57 लाख मतदाताओं में से 80 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

  • Indian Air Force के 2 पायलट की मौ’त से मचा हड़कंप

    नई दिल्ली :  भारतीय वायु सेना के 2 पायलट की मौत की खबर से हड़कंप मच गया है। विमान क्रैश होने की वजह से दोनों पायलट की मौत हुई है। हादसा तेलंगाना के डिंडीगुल स्थित वायु सेना अकादमी का बताया जा रहा है। जहां पिलाटस प्रशिक्षण विमान ट्रेनिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा आज सुबह 8 बज कर 55 मिनट पर हुआ। भारतीय वायु सेना के दो पायलट ट्रेंनिंग कर रहे थे। इसी बीच उनका प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। भारतीय वायु सेना के अधिकारी ने बताया की मरने वाले पायलटों में एक प्रशिक्षक और एक कैडेट शामिल हैं।

    वायु सेना अकादमी (एएफए) हैदराबाद ने बताया कि आज सुबह एक पिलाटस पीसी 7 एमके II विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुआ। एएफए ने कहा, “बेहद अफसोस के साथ है भारतीय वायुसेना ये पुष्टि करती है कि विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई।” इस हादसे में किसी आम जनता या अन्य किसी सामान का नुकसान नहीं हुआ है। ट्रेनर विमान ने हैदराबाद से उड़ान भरी थी। वायु सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पायलटों की मौत पर शोक व्यक्त करने हुए माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर लिखा, “हैदराबाद के पास हुए इस हादसे से दुखी हूं। यह बेहद दुखद है कि दो पायलटों की जान चली गई। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।” हादसे की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है। दुर्घटना की जो वीडियो सामने आई है उसमें विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त दिख रहा है। मलबों से धुंआ उठ रहा है और विमान बिल्कुल बुरी स्थित में है। वायु सेना ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

  • बड़ी खबरः शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा के घर पर चली गोलियां, देखें CCTV

    चंडीगढ़ः पंजाब के शराब कारोबारी के दिल्‍ली वाले घर पर फायरिंग की खबर है। यह घटना रविवार को पंजाबी बाग इलाके में हुई जिसकी जांच दिल्‍ली पुलिस ने शुरू कर दी है। सूत्रों ने बताया है कि इसमें गैंगस्‍टर गोल्‍डी बराड़ का नाम सामने आया है। इससे पहले पंजाब के फरीदकोट में भी इसी कारोबारी के शराब ठेकों पर हमला हुआ था। कारोबारी का नाम दीप मल्‍होत्रा बताया जा रहा है जो कभी अकाली दल की ओर से MLA भी रह चुके हैं। पुलिस अफसर ने बताया कि पंजाब बाग इलाके में फरीदकोट (पंजाब) के पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा का घर है।

    उनके घर के सामने गोलीबारी की घटना के बारे में शाम करीब 6:45 बजे SHO पंजाबी बाग को सूचना मिली थी। इस पर स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची जहां निरीक्षण करने कुछ खाली कारतूस मिले हैं। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि ये लोग पैदल आए और घर के सामने हवाई फायरिंग कर चले गए। कोई भी घायल नहीं हुआ है। दिल्‍ली पुलिस के अफसर ने कहा कि शिकायतकर्ता को आज कोई धमकी मिलने की जानकारी नहीं है। हालाँकि, उस पहलू पर गौर किया जा रहा है। कानून के उचित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। गहन निरीक्षण के लिए क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस टीमों को मामले पर काम करने का काम सौंपा गया है।

  • खाना नहीं मिला तो बेटे को घर से निकाला, फिर पेड़ से लटकी मिली ला’श

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के नागपुर में 17 साल के लड़के ने आत्महत्या कर ली। वो सिर्फ इसलिए क्योंकि उसकी नाश्ते को लेकर मां से बहस हो गई थी मामला कन्हान पिंपरी इलाके का है पुलिस के मुताबिक रविवार को उन्हें रेलवे ट्रैक के पास लड़के का शव पेड़ से लटका मिला। शव की पहचान नहीं हो पाई इसलिए पुलिस ने पता लगाया कि कहीं इस युवक की गुमशुदगी का मामला किसी थाने में दर्ज तो नहीं है पता चला कि एक थाने में इस लड़के के माता-पिता ने बेटे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है पुलिस ने तुरंत उनसे कॉन्टेक्ट किया पता चला कि रविवार सुबह वह मां से नाश्ता मांगने लगा लेकिन तब तक खाना बना नहीं था

    इसी बात को लेकर लड़का अपनी मां से लड़ने लगा फिर गुस्से में घर से कहीं निकल गया काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो उन्होंने उससे कॉन्टेक्ट करने की कोशिश की लेकिन लड़के ने फोन नहीं उठाया जिसके बाद माता-पिता ने उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया जब बेटे के बारे में कुछ भी पता नहीं लगा तो उन्होंने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवा दी लेकिन बाद में उन्हें पुलिस ने बताया कि उनके बेटे ने सुसाइड कर लिया है शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है पता लगाया जा रहा है कि क्या सच में ही उसने आत्महत्या की है या मामला कुछ और है

  • पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में गोली मारकर ह’त्या, 3 घायल

    नई दिल्ली : उत्तरप्रदेश के बिजनौर में पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने कथित तौर पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके परिवार के तीन लोगों को घायल कर दिया। रविवार की दोपहर खेत में तार की बाड़ लगाने और पेड़ काटने का गांव के व्यक्ति ने विरोध किया था आरोपी पक्ष बाड़ लगाने का विरोध कर रहा था जब विरोध के बावजूद बाड़ लगाई गई तो गुस्साए आरोपियों ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी  

    बिजनौर थाना बढ़ापुर थाना अंतर्गत युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में बढ़ापुर थाना प्रभारी निरीक्षक सुमित राठी ने बताया कि रविवार दोपहर थाना क्षेत्र के गांव कुआं खेड़ा में भूपेन्द्र अपने खेत की सीमा पर तार की बाड़ लगवा रहा था तभी गुरदीप और उसके परिजन वहां पहुंच गए. दोनों पक्षों का कुछ पेड़ों को लेकर दावा है कि वे उनके खेत में हैं इसलिए उन्हें वहीं काटेंगे उन्होंने तारबंदी (बाड़ लगाने) का विरोध शुरू कर दिया इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर बहस हो गई जिस पर आरोपी भूपेंद्र ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी

    गोलीकांड में गुरदीप के पुत्र गोविंद (23) की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि गुरदीप, उसकी पत्नी बीरो और पुत्र अमरीक गंभीर रूप से घायल हो गये राठी ने बताया कि तीनों लोगों को गंभीर हालत में अफजलगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गयाजहां डॉक्टरों ने उसे बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां घायलों उपचार किया जा रहा है पुलिस अधिकारियों के मुताबिक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है

  • तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम पर PM मोदी का आया बयान

    नई दिल्ली : राजस्थान, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव रिजल्ट पर प्रधानमंत्री ने रविवार (3 दिसंबर) को पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जनता-जनार्दन को नमन! मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है, उनका भरोसा बीजेपी है। पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी पर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बरसाने के लिए मैं इन सभी राज्यों के परिवारजनों का, विशेषकर माताओं-बहनों-बेटियों का, हमारे युवा वोटर्स का हृदय से धन्यवाद करता हूं।

    मैं उन्हें भरोसा देता हूं कि आपके कल्याण के लिए हम निरंतर अथक परिश्रम करते रहेंगे।  उन्होंने कहा इस अवसर पर पार्टी के सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से आभार! आप सभी ने अद्भभुत मिसाल पेश की है. भाजपा की विकास और गरीब कल्याण की नीतियों को आपने जिस तरह लोगों के बीच पहुंचाया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है. हम विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे है। हमें ना रुकना है, ना थकना है. हमें भारत को विजयी बनाना है। आज इस दिशा में हमने मिलकर एक सशक्त कदम उठाया है।’

    तेलंगाना को लेकर क्या कहा?

    पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना के मेरे प्यारे बहनों और भाईयों का बीजेपी को समर्थन देने के लिए धन्यवाद। पिछले कुछ वर्षों में यह समर्थन बढ़ता ही जा रहा है और आने वाले समय में भी यह सिलसिला जारी रहेगा। तेलंगाना के साथ हमारा रिश्ता अटूट है और हम लोगों के लिए काम करते रहेंगे। मैं प्रत्येक बीजेपी कार्यकर्ता की मेहनत की सराहना करता हूं.

  • रेलवे स्टेशन पर युवक की गोली मारकर ह’त्या, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली: राजधानी पटना से सटे फतुहा रेलवे स्टेशन के 5 नंबर प्लेटफार्म के पश्चिमी छोर पर आज (तीन दिसंबर) सुबह 8:30 बजे के करीब एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की घटना से पूरे स्टेशन परिसर में सनसनी फैल गई और अफरा तफरी का माहौल हो गया मौके पर जीआरपी और आरपीएफ की पुलिस पहुंची लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे मृतक की पहचान बख्तियारपुर स्थित सालिमपुर थाना क्षेत्र के मंझौली निवासी कृष्णनंदन सिंह का पुत्र 35 वर्षीय फगु यादव वर्ष के रूप में हुई बताया जा रहा है कि फगु यादव दूध का व्यवसाय करता था और प्रतिदिन मंझौली से ट्रेन पर दूध लेकर फतुहा दूध मंडी में आता था. आज भी राजगीर दानापुर पैसेंजर ट्रेन से वह दूध लेकर फतुहा स्टेशन उतरा। ट्रेन तीन नंबर पर प्लेटफार्म पर लगी। फगु दूध का गैलन को अपोजिट साइड चार नंबर प्लेटफार्म पर रखकर वह दूध मंडी की ओर जा रहा था। इस दौरान उसने कुछ लोग को देखकर भागने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फगु भागने लगा और पीछे दो की संख्या में आए अपराधी उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। फगु को चार से 5 गोलियां मारी गई, जिससे उसकी घटनास्थल में ही मौत हो गई।

    मृतक के परिजनों में मचा कोहराम

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों अपराधी को बाइक से आए थे और छह नंबर प्लेटफार्म के पास बाइक लगाए हुए थे। अपराधी घटना को अंजाम देकर तुरंत बाइक से फरार हो गए। प्रथम दृष्टया घटना का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। हालांकि जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

  • इस एक्टर की बेटी को मिला शिक्षा जगत में विश्व का प्रतिष्ठित पुरस्कार

    नई दिल्ली : सफीना ने बताया कि गरीबी से लेकर पितृसत्ता तक, लड़कियों को स्कूल से बाहर रखने या उन्हें अपनी शिक्षा पूरी किए बिना स्कूल छोड़ने के लिए मजबूर करने के अनगिनत कारण हैं, मुझे इसका एहसास तब हुआ जब मुझे खुद अपनी पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था। ‘एजुकेट गर्ल्स’ की संस्थापक सफीना हुसैन भारतीय गांवों में स्कूल न जाने वाली 14 लाख लड़कियों को मुख्यधारा की शिक्षा में वापस लाने के लिए 5 लाख अमेरिकी डॉलर का WISE पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं. इस सप्ताह की शुरुआत में दोहा में वर्ल्ड इनोवेशन समिट फॉर एजुकेशन शिखर सम्मेलन के 11वें संस्करण में कतर फाउंडेशन द्वारा पुरस्कार दिया गया , जोकि शिक्षा के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है। एजुकेट गर्ल्स’ की संस्थापक सफीना हुसैन भारतीय गांवों में स्कूल न जाने वाली 14 लाख लड़कियों को मुख्यधारा की शिक्षा में वापस लाने के लिए 5 लाख अमेरिकी डॉलर का WISE पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में दोहा में वर्ल्ड इनोवेशन समिट फॉर एजुकेशन शिखर सम्मेलन के 11वें संस्करण में कतर फाउंडेशन द्वारा पुरस्कार दिया गया। जोकि शिक्षा के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है. सफीना ने बताया कि गरीबी से लेकर पितृसत्ता तक, लड़कियों को स्कूल से बाहर रखने या उन्हें अपनी शिक्षा पूरी किए बिना स्कूल छोड़ने के लिए मजबूर करने के अनगिनत कारण हैं, मुझे इस विषय के महत्व का एहसास तब हुआ जब मुझे घर पर कठिन परिस्थितियों की वजह से अपनी पढ़ाई से तीन साल का ब्रेक लेने के लिए मजबूर होना पड़ा था.” सफीना की किस्मत ने तब करवट ली जब तीन साल बाद उसकी एक चाची ने उसे वापस पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और आखिरकार उसे लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में सीट दिलाने में मदद की।

    इसके बाद उन्होंने फैसला लिया कि वे खुद भी स्कूल और शिक्षा से दूर लड़कियों की मदद करेंगी और उनके जीवन में वो भूमिका (चाची की तरह) निभाएंगी. सफीना ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा, “16 साल पहले, जब ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के बारे में कुछ नहीं सुना गया था, तब मैंने स्कूल छोड़ने वाली लड़कियों को मुख्यधारा की शिक्षा में वापस लाने के लिए एक एनजीओ, ‘एजुकेट गर्ल्स’ स्थापित करने का फैसला किया था। 21वीं सदी में भी, भारत में ऐसे गांव हैं जहां बकरियों को संपत्ति माना जाता है लेकिन लड़कियों को दायित्व माना जाता है.” पारिवारिक उदासीनता, प्रेरणा की कमी और खुद लड़कियों की ओर से अनिच्छा, उनकी शिक्षा के लिए प्रमुख बाधाएं थीं जिनका सफीना को तब सामना करना पड़ा जब उन्होंने ग्रामीण राजस्थान में लड़कियों को शिक्षित करने का मिशन शुरू किया, जो अब मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश तक फैल गया है. वे कहती हैं, “ये मिशन बहुत पर्सनल था इसलिए जिस मॉडल को हमने क्रियान्वित किया उसका भी पर्सनल होना जरूरी था. बालिका वधुओं से लेकर घरेलू काम में धकेली जाने वाली युवा लड़कियों तक, जिन लड़कियों को हम स्कूल वापस लाए हैं उनकी दुखद कहानियां हैं लेकिन अब उनका भविष्य उज्ज्वल है।

    हमने लड़कियों के परिवारों को समझाया कि उनकी बच्चियों को सस्ती शिक्षा प्राप्त करने का रास्ता दिखाने और नजदीकी सरकारी स्कूल में दाखिला दिलाने तक, टीमें ये सुनिश्चित करने के लिए हर काम करती हैं जिससे इन लड़कियों को स्कूल भेजा जाए.” इस मिशन के जरिए स्कूल न जाने वाली लड़कियों की अधिक संख्या वाले गांवों की पहचान करने के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस जानकारी से लैस, 21,000 से अधिक जेंडर चैंपियन इन लड़कियों की पहचान करने के लिए भारत के सबसे दुर्गम गांवों में घर-घर जाते हैं. सरकार और समुदायों के साथ साझेदारी में काम करते हुए, हम उन्हें औपचारिक शिक्षा प्रणाली में फिर से जोड़ते हैं. सफीना ने कहा, “AI हमें सबसे कमजोर लड़कियों को तेजी से ढूंढने में मदद कर सकता है, और हमें बड़े पैमाने पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में मदद कर सकता है, हालांकि हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि ह्यूमन टच जमीन पर बेहद जरूरी है.” बता दें कि WISE पुरस्कार शिक्षा में उत्कृष्ट, विश्व स्तरीय योगदान के लिए किसी व्यक्ति या टीम को मान्यता देने वाला अपनी तरह का पहला पुरस्कार है, जिसकी शुरुआत साल 2011 में कतर की महारानी शेखा मोजा बिन्त नासिर ने की थी. ये पुरस्कार प्राप्त करने वाली सफीना दूसरी भारतीय हैं. उनसे पहले ‘प्रथम’ के सह-संस्थापक माधव चव्हाण को भारत में लाखों वंचित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए 2012 में WISE पुरस्कार दिया गया था.