Category: Breaking News

  • पंजाबः NIA की बड़ी कार्रवाई, Amritpal Singh से संबंधित करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त

    चंडीगढ़ः पंजाब में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 1.34 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की हैं। बताया जा रहा है कि 1.34 करोड़ रुपये खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह से जुड़े हैं, जिसने 2019 से 2021 तक धन के हस्तांतरण की योजना बनाई थी। बता दें कि अमृतपाल इस समय असम के डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। मिली जानकारी के मुताबिक अमृतपाल सिंह ने 102.78 किलोग्राम हेरोइन के 700 करोड़ रुपये दुबई स्थित फरार आरोपी शाहिद अहमद और दिल्ली स्थित रज़ी हैदर जैदी के बैंक खातों में जमा कराई थी।

    एनआईए प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में अमृतपाल सिंह की संलिप्तता पाए जाने के बाद बुधवार को उसकी 1.34 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति को जब्त करने के लिए निर्णायक कदम उठाए हैं। एनआईए ने मामले के संबंध में अमृतपाल सिंह के खिलाफ पहले ही आरोप पत्र दायर कर दिया था।

  • भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला लश्‍कर के आतंकी की गोली मारकर ह’त्या

    पेशावर: पाकिस्‍तान से एक और आतंकी के मारे जाने की खबरें आई हैं। खैबर पख्‍तून्‍ख्‍वां में अकरम खान उर्फ गाजी की अज्ञात हमलावरों ने हत्‍या कर दी है। कुछ लोगों की मानें तो गाजी को सिर पर गोली मारी गई है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। एक हफ्ते यह दूसरा मौका है जब किसी आतंकी की हत्‍या की गई है। गाजी कश्‍मीर में युवाओं के भड़का कर, संगठन के लिए उनकी भर्ती करता था। इसके बाद वह इन युवाओं को आतंकी करतूतों के लिए घुसपैठ कराता था। गाजी साल 2018 से 2020 तक लश्‍कर में आतंकियों की भर्ती वाली इकाई का मुखिया था।

    अकरम खान उर्फ अकरम गाजी को खैबर के बजौर में ढेर किया गया है। अकरम की हत्‍या को आईएसआई के साथ ही लश्‍कर के सरगना हाफिज सईद के लिए भी बड़ा झटका बताया जा रहा है। गाजी लश्‍कर के लिए भारत के खिलाफ सबसे महत्‍वपूर्ण आतंकी था। संगठन का मानना था कि वह भारत के खिलाफ घाटी के युवाओं को काफी प्रभावी तरीके से भड़का सकता था। व‍ह अक्‍सर भारत के खिलाफ जहर उगलता था। सुत्रों के मुताबिक पिछले दो सालों में कई ग्रुप्‍स में कश्मीर घाटी में घुसपैठ करने वाले बड़ी संख्या में आतंकवादियों को चरमपंथ की तरफ आकर्षित करता था।

    इससे पहले रविवार को ही ख्‍वाजा शाहिद जो साल 2018 में भारतीय सेना के सुंजवा मिलिट्री कैंप पर हुए हमले का मास्‍टरमाइंड था, उसकी हत्‍या हुई थी। शाहिद की सिर कटी लाश पीओके के करीब बरामद हुई थी। गाजी और शाहिद से पहले सितंबर में पीओके के रावलकोट में लश्‍कर के अल कुद्दूस मस्जिद के बाहर लश्कर कमांडर रियाज अहमद की हत्या हुई थी। वह भी पीओके में लश्कर की भर्ती का काम संभाल रहा था। कासिम ने कश्मीरी ने घाटी में राजौरी और पुंछ इलाकों में भर्तियों के साथ खुद को एक ‘लॉन्चिंग कमांडर’ के रूप में स्थापित किया था। पाकिस्तानी मीडिया की तरफ से इन सभी हत्‍याओं को ‘इस्लामिक गुरिल्ला टारगेटेड किलिंग’ करार दिया गया है।

    गाजी की हत्या इस साल लश्कर के किसी शीर्ष ऑपरेटिव की तीसरी हत्या और सीमा पार से सक्रिय किसी शीर्ष कमांडर की छठी हत्या है। इस साल मार्च में हिजबुल मुजाहिदीन के एक शीर्ष कमांडर की पाकिस्तान के रावलपिंडी में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उससे पहले फरवरी में अज्ञात बंदूकधारियों ने बंदरगाह शहर कराची में अल-बद्र मुजाहिदीन के पूर्व कमांडर सैयद खालिद रजा की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसे पुलिस ने एक टारगेट किलिंग बताया था। इस साल की शुरुआत में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के टॉप कमांडर के रूप में काम करने वाले कश्मीरी आतंकी ऐजाज अहमद अहंगर की अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में हत्‍या हुई थी। बताया गया था कि उसे तालिबान ने मार दिया था।

  • तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 3 की मौत, 6 घायल

    नई दिल्ली : मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर एक तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। जिससे 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल 2 लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जोन-9 के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कृष्णकांत उपाध्याय ने कहा कि टोयोटा इनोवा कार ने सबसे पहले उस टोल बूथ से लगभग 100 मीटर पहले एक अन्य कार को टक्कर मारी।जो उत्तर की ओर जाने वाले सी लिंक के बांद्रा छोर पर स्थित है। उन्होंने बताया कि कार के चालक ने मौके से भागने की कोशिश की और वाहन की रफ्तार और तेज कर दी।

    उन्होंने कहा, ‘‘जैसे ही इनोवा टोल बूथ पर पहुंची, उसने कई अन्य कारों को टक्कर मार दी, जिससे 9 लोग घायल हो गए। बाद में उनमें से 3 को मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि कार के चालक समेत 6 घायलों का इलाज किया जा रहा है और इनमें से 2 की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि सी लिंक पर हुए इस हादसे में इनोवा के अलावा पांच और वाहन शामिल थे। उन्होंने बताया कि  हादसे के समय इनोवा में चालक समेत 7 लोग सवार थे। प्रारंभिक सूचना के आधार पर इनोवा के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

  • विवादों में फंसे Elvish Yadav की बिगड़ी तबीयत

    नई दिल्लीः सांपों की तस्करी मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव के बाद सिंगर फाजिलपुरिया का नाम भी सामने आया है। सांपों के जहर बेचने और रेव पार्टी आयोजित करने के मामले में मंगलवार की देर रात ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर एल्विश यादव से नोएडा पुलिस ने 3 घंटे लंबी पूछताछ की थी। जहां 25 से अधिक सवाल उनपर दागे गए थे। इस दौरान एल्विश ने सांपों को लेकर फाजिलपुरिया का नाम लिया। उन्होंने बताया था कि वीडियो में जो सांप दिख रहे हैं वह फाजिलपुरिया के गाने से जुड़ा हुआ था। सांप का अरेंजमेंट भी उन्होंने ही किया था। अब सिंगर फाजिलपुरिया का रिएक्शन इस मामले में सामने आया है। वहीं दूसरी ओर, एल्विश यादव की तबीयत भी बिगड़ गई है।

    लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एल्‍विश यादव की तबीयत खराब हो गई है। डॉक्टरों ने उन्हें डेंगू, मलेरिया और सीबीसी की जांच लिखी है। डॉक्‍टर्स ने उन्‍हें आराम की सलाह दी है। इसलिए वह पूछताछ अभी फिलहाल आगे शामिल नहीं हो पाएंगे। वहीं दूसरी ओर खुद पर लगे आरोपों पर सफाई देते हुए फाजिलपुरिया ने कहा, ‘अगर पुलिस यह कह रही है कि जहरीले सांपों का इस्‍तेमाल हुआ है, जहर का इस्‍तेमाल हुआ है तो इसकी जांच पुलिस कर रही है। मैं यही कहना चाहता हूं कि अगर इनमें सच्‍चाई है तो जो दोषी हैं, उन्‍हें सजा मिलनी चाहिए।

    जहां तक मेरी बात है, तो जो वीडियो आया है उसमें मैं जरूर हूं। वो मेरे गाने का शूट है। मैं उन पार्टीज में कभी नहीं गया। एक बात बताइए, जब मेरा उस पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है तो मैं क्‍या कहूं। इसके अलावा मेरा कोई लेना देना नहीं है। मैं किसी राहुल को नहीं जानता। मैं एल्‍विश की टीम में एक दो लड़के को जानता हूं। एक लव कटारिया को जानता हूं। एक दो और हैं। लेकिन कभी ऐसी पार्टी में नहीं गया। न ही कभी एल्‍व‍िश से ऐसे किसी बंदोबस्‍त के बारे में बात हुई है। हमने जब भी म्‍यूजिक वीडियो में ऐसे किसी वन्‍य जीव का इस्‍तेमाल किया है, तो इसके लिए प्रशासन से इजाजत ली है।’

  • स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फर्जी MBBS मुन्ना भाई को किया गिरफ्तार

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा कार्रवाई की गई। शिकायत पर निरीक्षण करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को एक झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक में ओपीडी चलती मिली जहां 12वीं पास चंद्रभान नाम का युवक लोगो को पर्चे पर दवाइयां लिख रहा था व इलाज कर रहा था  चंद्रभान ने खुद बताया कि वो 12वीं पास है और डॉक्टर बनकर इलाज कर रहा था क्योंकि जिस डॉक्टर का ये क्लिनिक था वो बीमारी के चलते दिल्ली में पिछले 20 दिन से भर्ती हैं, उसका नाम महावीर है हैरानी की बात ये है कि महावीर के पास भी डॉक्टरी की कोई डिग्री या मान्यता नहीं है पूरे प्रकरण के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पर्चे व क्लीनिक में मौजूद अन्य सामान जमा करा लिया साथ ही बिलारी थाना में शिकायत दर्ज कराई

    12 वीं पास चंद्रभान और क्लिनिक मालिक महावीर के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट 1956 की धारा 15(2), 15(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले में मुरादाबाद के एसीएमओ डॉ संजीव बेनवाल ने कहा कि एक शिकायती पत्र मिला था हम लोग जब टीम लेकर वहां पहुंचे तो चंद्रभान नाम का व्यक्ति मरीजों का इलाज कर रहा था, लोगों को दवाइयां लिख रहा था जब उससे पूछा गया कि क्लीनिक किसका है तो उसने कहा कि यह क्लीनिक महावीर का है, जो दिल्ली में इलाज करवा रहा है महावीर की गैरमौजूदगी चंद्रभान मरीज को देख रहा था हालांकि, खुद महावीर के पास भी डॉक्टरी की मान्यता नहीं थी ऐसे में क्लिनिक को सीज कर दिया गया, साथ ही मुकदमा भी दर्ज करवाया गया

  • पूर्व मंत्री और BJP विधायक का हुआ निधन

    नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रहे आशुतोष टंडन गोपाल का गुरुवार को निधन हो गया। उनका मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह लखनऊ पूर्वी सीट से वर्तमान में बीजेपी विधायक थे। बता दें पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक आशुतोष टंडन मेदांता हॉस्पिटल में बीते एक माह से भर्ती थे। उन्हें मेटास्टैटिक कैंसर की परेशानी थी। यह कैंसर पूरे शरीर में फैल चुका था। इसी के कारण धीरे-धीरे मल्टी आर्गन फैलियर भी हो रहा था। महत्वपूर्ण अंगों के काम नहीं करने पर 20 दिनों से वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे आज सुबह हृदय गति रुकने से उनकी मृत्यु हो गई।

    आशुतोष टंडन के निधन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दुख प्रकट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्लेटफार्म ‘एक्स’ के जरिए कहा- उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं लखनऊ पूर्व के विधायक, आशुतोष टंडन के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ। उनका राजनीतिक जीवन लखनऊ वासियों की सेवा में समर्पित था। पार्टी को मजबूती देने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    रक्षामंत्री ने उनके कार्यों को याद करते हुए कहा- लखनऊ और प्रदेश के विकास के लिए, उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। दुःख की इस घड़ी में उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ। ओम शान्ति! विधासनभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी पूर्व मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा- यह सूचना मेरे लिए अत्यंत दुखदायी है, गोपालजी का न रहना मेरे लिए निजी क्षति है।

  • पराली जलाने का मामला : सरकार ने वसूला 32 लाख रुपये का जुर्माना

    नई दिल्ली : दिल्ली की हवा में इन दिनों प्रदूषण का हाल बेहाल है। दिल्ली के अलावा उत्तर पश्चिम के कई राज्य वायु प्रदूषण से जूझ रहे हैं इसका जिम्मेदार हरियाणा और पंजाब में जलाई जा रही पराली है। राजस्थान के भिवाड़ी में भी आज सुबह 459 AQI दर्ज किया गया और हरियाणा के भी कई जिले गंभीर श्रेणी में हैं फ़रीदाबाद, जिंद, कैथल, सोनीपत सभी में AQI 400 के पार मापा गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है हरियाणा, पंजाब, राजस्थान से हवा दिल्ली की तरफ आती है, जिससे दिल्ली का प्रदूषण खतरनाक स्तर में आ जाता है  यानी दिल्ली के प्रदूषण के लिए इन राज्यों में जलाई जा रही पराली को जिम्मेदार माना जाता है

    इसी के चलते हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बुधवार को कहा कि हरियाणा सरकार ने पराली जलाने के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं इसमें पराली जलाने वालों के खिलाफ 1,256 चालान जारी किए हैं, 32 लाख रुपये से अधिक जुर्माना लगाया है और 72 एफआईआर दर्ज की हैंएक आधिकारिक बयान के अनुसार बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट सचिव द्वारा बुलाई गई एक बैठक के दौरान, कौशल ने यह भी कहा कि राज्य में धान की 90 प्रतिशत कटाई पूरी हो चुकी है और राज्य सरकार पराली जलाने से निपटने के लिए अपने उपायों को सक्रिय रूप से बढ़ा रही है। कौशल ने कहा सरकार ने खेतों में पराली जलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है, 32.55 लाख रुपये से अधिक के जुर्माने के साथ 1,256 चालान जारी किए हैं और 72 एफआईआर दर्ज की हैं और 44 खेतों की आग बुझाई गई।

  • दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में Reliance Jewelers में करोड़ों की डकैती

    हाई अलर्ट के बावजूद 10 मिनट में घटना को अंजाम देकर आरोपी हुए फरार

    देहरादूनः राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वैलरी शोरूम में डकैती होने से हड़कंप मच गया। राष्ट्रपति के दौरे के चलते पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में थी। सुबह शोरूम खुलने के साथ ही वारदात को अंजाम दिया गया। चोर पूरा शोरूम लूट ले गए। वीरवार को रिलायंस के ज्वैलरी शोरूम में 10 मिनट में लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। बदमाश कार में सवार होकर आए थे । पुलिस ने अब नाकेबंदी करने दावा किया है। मगर 2 घंटे में बदमाश अब तक राज्य की सीमा से भी बहुत दूर निकल गए होंगे। हर तरफ सुरक्षा को मुंह चिढ़ाते हुए बदमाश निकल गए।

    सुबह करीब साढ़े दस बजे शोरूम खुला था। 5 लोग ग्राहक बनकर अंदर घुसा और गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। कर्मचारियों को पेंट्री में बंद कर दिए। सभी के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिया। बदमाश यहां से करोड़ों रुपए के हीरे और सोने के जेवरात लूट कर ले गए। पूरा शहर राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर हाई अलर्ट पर था। बावजूद इसके बदमाशों ने सारी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए घटना को अंजाम दिया। मौके पर तमाम ज्वैलर्स और सराफा मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

  • दो पक्षों के बीच हुई खूनी झड़प, एक की मौत, एक गंभीर घायल

    नई दिल्ली :  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीती रात कुछ बदमाशों ने जमकर चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में एक शख्स की मौत होने की सूचना है। जबकि एक लोग बुरी तरह से घायल हुए है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुटी है। दिल्ली में आपराधिक वारदात की यह घटना बीती रात कालका जी थाना इलाके स्थित मछली मार्केट के पीछे की है जानकारी के मुताबिक दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई

    इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने मृतक व उसके भाई पर हमला बोल दिया प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक चाकूबाजी की इस घटना में एक शख्स इरशाद की मौत हुई है जबकि के एक गंभीर रूप से घायल है घायल युवक को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने घायल की हालत खतरे से बाहर बताई है। लोकल थाना पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी हैथाना पुलिस ने बताया है कि बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे 

  • कांग्रेस नेता के आवास पर आयकर विभाग की दबिश

    तेलंगानाः 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आयकर विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को कांग्रेस उम्मीदवार पी श्रीनिवास रेड्डी के आवासों और कार्यालयों की तलाशी ली।  रेड्डी खम्मम जिले के पलेयर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि रेड्डी आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करने वाले थे। कांग्रेस नेता के समर्थकों ने खम्मम में तलाशी के विरोध में नारे लगाए।

    रेड्डी ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में संकेत दिया था कि आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय जैसी केंद्रीय एजेंसियां उन्हें निशाना बनाकर छापेमारी कर सकती हैं। रेड्डी ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से केंद्रीय एजेंसियां कांग्रेस नेताओं पर अपनी ‘तलाशी’ केंद्रित कर रही हैं।  उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना में सत्तारूढ़ बीआरएस सरकार और भाजपा ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर ”हमलों” में मिलीभगत की।

    रेड्डी ने कहा था, ‘मैं अपने सभी अनुयायियों से अनुरोध करता हूं कि वे कोई भी गतिविधि नहीं करें क्योंकि वे (केंद्रीय एजेंसियां) मुझे और मेरी कंपनियों को भी परेशान कर सकती हैं।’ पिछले हफ्ते आयकर अधिकारियों ने महेश्वरम विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार के लक्ष्मी रेड्डी और बडांगपेट नगर निगम के मेयर चिगुरिंथा पारिजात नरसिम्हा रेड्डी के आवासों की तलाशी ली थी।