Category: Breaking News

  • पूर्व मंत्री के ठिकानों पर ED की छापेमारी, जाने मामला

    नई दिल्ली : जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़े मामले में ईडी की टीम ने राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी के ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी इस घोटाले से जुड़े मामले को लेकर एक्शन में है। इसके अलावा पीएचईडी के पांच बड़े अधिकारियों और ठेकेदारों के अड्डों पर भी ED ने रेड डाली है। ईडी की रेड जयपुर और बांसवाड़ा समेत कई इलाकों में चल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इन ठेकेदारों और अधिकारियों को पूर्व मंत्री महेश जोशी का करीबी बताया जा रहा है। ईडी राजस्थान में जल जीवन मिशन परियोजना में कथित अनियमितताओं के संबंध में तलाशी ले रही है। इससे पहले भी जल जीवन मिशन घोटाला मामले को लेकर ईडी की टीम ने राजस्थान में 25 जगहों पर छापेमारी की थी।

    जिसमें आईएएस सुबोध अग्रवाल के ठिकाने भी शामिल थे। ईडी राजस्थान में जल जीवन मिशन परियोजना में अनियमितताओं के संबंध में लगातार एक्शन ले रही है. इससे पहले भी जल जीवन मिशन घोटाला मामले को लेकर ईडी की टीम ने राजस्थान में 25 जगहों पर छापेमारी की थी। जिसमें आईएएस सुबोध अग्रवाल के ठिकाने भी शामिल थे इससे कुछ दिन पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जहां राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को पेश होने का समन जारी किया था तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर स्थित आवास पर छापेमारी की थी

  • पुरानी रंजिश के चलते प्रॉपर्टी डीलर को दी दर्दनाक मौ’त, जाने मामला

    नई दिल्ली : हरियाणा के फरीदाबाद में 3 साल पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए एक प्रॉपर्टी डीलर की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के शिकायत पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मामला अल्लीपुर तिलोरी इलाके का है। जानकारी के मुताबिक मृतक प्रॉपर्टी डीलर का नाम राम सेवक है राम सेवक के दोस्त निष्कर्ष चपराना ने बताया कि निष्कर्ष ने बताया की नचौली गांव में राम सेवक अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी उम्र करीब 54 वर्ष थी। वह अल्लीपुर तिलौरी खादर गांव की ओर प्लाटिंग का काम कर रहे थे

    शाम करीब 3 बजे राम सेवक किसी के साथ प्लॉट दिखाने के लिए जा रहे थे इसी दौरान रास्ते में लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उन्हें रोक लिया उन्हें देखकर राम सेवक भागने लगे। वह काफी दूर तक भागे और थक कर गिर गए इसके बाद हमलावरों ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया इस हमले राम सेवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उनको शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई थाना प्रभारी महेंद्र पाठक ने बताया की मृतक राम सेवक पर पुरानी रंजिश के चलते कुल्हाड़ियों से हमला कर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है परिजनों के तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

  • किसान को ‘अंडे से निकले चूजे’ कहने वाली तहसीलदार पर CM ने लिया एक्शन, वीडियो वायरल 

    देवास : मध्यप्रदेश के देवास जिले में पदस्थ एक महिला तहसीलदार का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तहसीलदार इस वीडियो में किसानों को जमकर लताड़ लगा रही हैं। यहां तक कि उन्होंने किसानों से ये तक कह दिया कि ये अंडे से निकले चूजे हैं। महिला तहसीलदार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद उन्होंने सफाई भी दी है। हालांकि मामला संज्ञान में लेते हुए सीएम मोहन यादव ने जिला कलेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिए।

    जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला देवास जिले के सोनकच्छ तहसील का है। यहां पर गांव कुम्हारिया में 132 केवी लाइन के खंभे लग रहे थे, जिसका किसानों ने विरोध किया था। इसी दौरान महिला तहसीलदार अंजली गुप्ता मौके पर पहुंच गईं। किसानों ने उनसे भी बात की और कहा कि खेतों में अभी फसल खड़ी है इसलिए उन्हें इस काम का उचित मुआवजा मिलना चाहिए। इसी बीज किसी किसान ने उन्हें उनका काम समझाते हुए इंग्लिश में कह दिया ‘यू आर रिस्पॉन्सिबल।’

    तहसीलदार अंजली गुप्ता ये सुनते ही भड़क उठीं और उन्होंने किसान को जमकर खरी खोटी सुना दी। अंजली गुप्ता को वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है कि शासन का काम चल रहा है और वह उसके लिए रिस्पॉन्सिबल नहीं है। सरकार को जनता ने चुना है। इतना ही नहीं वह इंग्लिश बोलने पर भी टिप्पणी कर रही हैं कि इंग्लिश के दो शब्द क्या पढ़ लिए आए बड़े यू आर रिस्पॉन्सिबल।

    तहसीलदार की किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर ली। वीडियो के आखिर में तहसीलदार उस शख्स से मोबाइल छीनते हुए भी दिखाई दे रही हैं।  हालांकि इसके बाद का वीडियो रिकॉर्ड नहीं हो सका। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है‌। वीडियो के वायरल होने के बाद तहसीलदार अंजली गुप्ता ने सफाई भी दी है और कहा कि किसानों ने उन्हें अपशब्द बोले थे। जिसके बाद उन्होंने भी प्रतिक्रिया दी। हालांकि इसके बाद उन्होंने माफी भी मांगी।
    बता दें कि देवास तहसीलदार की वीडियो पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने नाराजगी जाहिर की है। सीएम मोहन ने वीडियो पर संज्ञान लिया है और कहा है कि अधिकारी आम लोगों के साथ सभ्य और शालीन भाषा का ही उपयोग करें। जिस तरह तहसीलदार लताड़ लगाते हुए दिखाई दे रही हैं इस तरह की अभद्र भाषा बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम ने कलेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिए जिसके बाद जिला कलेक्टर ने तहसीलदार को जिला मुख्यालय अटैच कर दिया है।

  • इस दिन से नहीं चलेगा आपका Fastag, देना होगा डबल टोल टैक्स!

    नई दिल्लीः टोल देने के लिए Fastag का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए यह खबर बेहद जरूरी है। अगर आपके Fastag की केवाईसी अधूरी है तो 31 जनवरी के बाद से उसे डिएक्टवेट कर दिया जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सोमवार को इस बारे में कहा कि One Vehicle One FASTag की मुहिम के तहत फास्टैग के बेहतर एक्सपीरियंस को बढ़ावा देने के लिए ये फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी तक जिन Fastag की केवाईसी पूरी नहीं होगी, उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा या फिर उन्हें डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा। वहीं सिंगल Fastag को बढ़ावा देने के लिए NHAI ने कहा कि एक ही गाड़ी पर एक से ज्यादा फास्टैग रखने वालों के अकाउंट ब्लैक लिस्ट हो जाएंगे। 31 जनवरी तक Fastag की KYC को अनिवार्य कर दिया गया है। जिसकी डेडलाइन  31 जनवरी 2024 रखी गई है। Fastag निष्क्रिय होने का मतलब है जेब पर डबल का बोझ। कैश में टोल टैक्स का भुगतान करने पर आपको दोगुना टैक्स भरना होगा।

    आपके फास्टैग का केवाईसी पूरी है? अगर नहीं तो बिना देर किए उसे पूरी करवा लें। ऐसा नहीं करने आपकी जेब पर बोझ बढ़ेगा। अगर आपने अपने फास्टैग की केवाईसी पूरी नहीं की तो आपका फास्टैग निष्क्रिय हो जाएगा। इतना ही नहीं आपको दोगुना टोल टैक्स भी देना पड़ेगा। 

    NHAI ने सभी फास्‍टैग धारकों को KYC पूरा करने के लिए निर्देश दिया गया है। एनएचएआई ने 31 जनवरी तक वन व्‍हीकल वन फास्‍टैग योजना को भी लागू करने की डेडलाइन तय कर दी है। ऐसा नहीं करने पर फास्टैग को डिएक्टिवेट या ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।

    कई लोग ऐसे हैं, जो एक वाहन पर एक से ज्यादा फास्टैग इस्तेमाल कर लेते हैं। एनएचएआई ने इसे गलत करार देते हुए इसे फौरन बदलने को कहा है। हर वाहन के लिए एक Fastag लेना होगा। NHAI ने बताया कि आरबीआई की गाइडलाइंस के तहत बिना केवाईसी वाले फास्टैग को डि‍एक्टिवेट कर दिया जाएगा।  गौरतलब है कि फास्टैग की पहुंच 98 प्रतिशत तक जा पहुंची हैं। मौजूदा समय में 8 करोड़ से ज्‍यादा लोग इसका इस्‍तेमाल कर रहे हैं।

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर शोक की लहर, रद्द किए सभी कार्यक्रम

    अहमदाबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरी प्रदीप शाह का मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। गृह मंत्री की बहन के निधन की जानकारी उनके करीबी अजय पटेल के जरिए मीडिया को मिली। गुजरात के बनासकांठा में आयोजित एक कार्यक्रम में अजय पटेल वहां पर मौजूद लोगाें को इसकी जानकारी दी और कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस कार्यक्रम में आना था, लेकिन बड़ी बहन के निधन के चलते वह नहीं आ सके हैं। इसके बाद सभी ने दो मिनट का मौन रखा। इस कार्यक्रम में जब अजय पटेल ने यह जानकारी दी तो मंच पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद थे। केंद्रीय गृह मंंत्री को बनास डेयरी के कार्यक्रम में मौजूद रहना था, लेकिन बहन के निधन के बाद उनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए थे।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरीबेन (65) साल की थी। उनका अहमदाबाद के एक अस्पताल में फेफड़े के प्रत्यारोपण के बाद इलाज चल रहा था, और बाद में उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पिछले हफ्ते शाह ने दक्षिण मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में उनसे मुलाकात की थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्योगपति मुकेश अंबानी ने भी उनसे मुलाकात की थी। उनके निधन के बाद, शाह ने अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। उनके अहमदाबाद में उनके अंतिम संस्कार में भाग लेने की संभावना है। हालांकि इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। शाह कुछ दिनों के लिए मकर संक्रांति पर्व पर अहमदाबाद में थे जब उन्हें दुखद संदेश मिला।

  • बेटी न होने पर बेटे को उतारा मौत के घाट 

     नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के बैतूल कोतवाली थाना इलाके के गांव बज्जरवाड़ा में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है. रविवार की शाम को अनिल उइके नाम के पिता ने अपने 12 दिन पहले जन्मे नवजात पुत्र की गला दबाकर हत्या कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा. सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

     पुलिस को सूचना मिली थी कि 12 दिन के नवजात बच्चे की उसके पिता ने हत्या कर दी है. मृतक बच्चे की मां रुचिका उइके ने पुलिस को बताया कि शराब के नशे में उसके पति अनिल उइके ने उसके साथ भी मारपीट की और उससे बच्चा छीन लिया. रुचिका डर के कारण भाग गई थी. वापस आई तो झोपड़े के अंदर बच्चे का शव पड़ा था और उसके गले पर गला दबाने के निशान थे. पुलिस ने आरोपी पति अनिल उइके के खिलाफ हत्या की धारा 302 का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

    आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल लिया और बताया कि उसके पहले से दो बेटे थे, वह तीसरी पुत्री चाह रहा था, लेकिन तीसरा भी पुत्र हो गया इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी. वह अपनी पत्नी से ऑपरेशन करवाने के लिए बोल रहा था लेकिन इस बीच वह गर्भवती हो गई तो यह सोचा था कि तीसरी पुत्री हो जाए, लेकिन पुत्र पैदा हो गया जिसके कारण नवजात को गला दबाकर मार दिया. नशे के कारण हत्या हो गई. 

  • मॉल का लेंटर गिरने से मजदूर की मौत, 7 घायल

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक निर्माणधीन मॉल का लेंटर गिरने से 8 मजदूर मलबे में दब गए. जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. तुरंत ही मजदूरों को मलबे से निकाला और उन्हें एमएमजी अस्पताल भेजा गया. जहां इलाज के दौरान एक मजूदर की मौत हो गई. काम कर रहे मजदुर की पहचान अमित निवासी अमरोहा की मौत हो गई. इसके अलावा सात मजदूर शहनूर, शकरीन, राम किशन, जैरूल खान, मोवीन, बबलू और पप्पू घायल हो गए, जिनका उपचार इस समय अस्पताल में चल रहा है.

    इस मामले पर एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि देर रात यह हादसा हुआ है. मृतक मजदूर के परिवार की शिकायत पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया जा रहा है और घटना की जांच शुरू की गई है.

  •  महाकाल की नगरी से 250 क्विंटल लड्डू जायेगे अयोध्या

    नई दिल्ली: अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उज्जैन की महाकालेश्वर प्रबंध समिति द्वारा 5 लाख लड्डू प्रसाद स्वरूप अयोध्या भेजे जा रहे हैं. इनमें से 4 लाख लड्डू बन चुके हैं और शेष एक लाख लड्डू बनाने का कार्य निरंतर जारी है. प्रबंध समिति ने जानकारी दी कि लड्डू प्रसाद बेसन, रवा, शुद्ध घी और सूखे मेवों से बनाया जा रहा है. लड्डू प्रसाद निर्माण के लिए अतिरिक्त कारीगरों और कर्मचारियों को लगाया गया है. लड्डूओं को पैकेट में पैक कर अयोध्या भेजा जाएगा. समिति ने बताया कि अब तक 4 लाख लड्डू बनाकर तैयार हो गए हैं. लड्डू बनने की प्रक्रिया लगातार जारी है. मंगलवार तक सारे लड्‌डू बना लिए जाएंगे. एक लड्डू का वजन लगभग 50 ग्राम है. कुल 5 लाख लड्डुओं का वजन 250 क्विंटल और कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है.  इन लड्डुओं को 5 ट्रकों के जरिए अयोध्या पहुंचाया जाएगा. 

    उज्जैन से 5 लाख लड्डू अयोध्या भेजने का ऐलान करने वाले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा था, 2000 साल पहले सम्राट विक्रमादित्य ने अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनवाया था, उस मंदिर को 500 साल पहले बाबर ने तोड़ दिया था. अब जब दोबारा मंदिर निर्माण हो रहा है तो मध्य प्रदेश कैसे पीछे रह सकता है. इसलिए पूरे अवसर को अविस्मरणीय बनाने के लिए बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से 5 लाख लड्डू अयोध्या भेजे जाएंगे.

  • दो भारतीय छात्रों की विदेश में मौ’त, दो सप्ताह पहले ही पहुंचे थे पढ़ने

    नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के रहने वाले दो छात्र हाल में अमेरिका में अपने कनेक्टिकट स्थित आवास में मृत पाए गए उनके परिवार ने सोमवार को यह जानकारी दी छात्रों की पहचान तेलंगाना के वानपार्ती के जी. दिनेश (22) और आंध्र प्रदेश में श्रीकाकुलम के निकेश (21) के रूप में की गयी है तेलंगाना के छात्र के परिवार के सदस्यों को उसकी तथा अमेरिका में उसके साथ रह रहे छात्र की मौत की वजह का कुछ पता नहीं चला है

    दिनेश के परिवार के सदस्यों ने कहा, ‘‘दिनेश के पास के कमरे में रहने वाले उसके मित्रों ने शनिवार रात हमें फोन किया और उसकी तथा उसके साथ रह रहे छात्र की मौत की सूचना दी हमें अभी नहीं पता है कि उनकी मौत कैसे हुई.” परिवार के एक सदस्य के अनुसार, दिनेश 28 दिसंबर 2023 को उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका के कनेक्टिकट गया था जबकि निकेश कुछ दिन बाद पहुंचा था संयोग से दोनों एक-दूसरे को जानते थे और अमेरिका जाने के बाद एक साथ रहने लग गए थेदिनेश के परिवार के एक सदस्य ने कहा कि उनका निकेश के परिवार के सदस्यों से कोई संपर्क नहीं है क्योंकि दोनों हाल में ही अमेरिका गए थे

    दिनेश के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि उन्होंने दिनेश के शव को भारत लाने के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की मदद मांगी है वानापार्ती की विधायक मेघा रेड्डी ने मृतक छात्र के परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी उन्होंने छात्र का शव अमेरिका से भारत लाने के लिए मुख्यमंत्री से बात की है

  • कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

    नई दिल्ली : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। जिसमें लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। दिल्ली दमकल सेवा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग की घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्हें शाहदरा के गांधी नगर इलाके में एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की 8 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। गनीमत ये रही कि आगजनी की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। कपड़े की दुकान के मालिक मुकेश जैन ने बताया कि वह शाम सात बजे अपनी दुकान बंद कर घर लौट आए थे।

    जैन ने बताया मुझे रात लगभग आठ बजकर 45 मिनट पर आग लगने की जानकारी मिली और मैंने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। उन्होंने कहा कि इस घटना में लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया। दूसरी तरफ पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर मार्केट की एक दुकान में आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया गया। हादसे से कितना नुकसान हुआ है अभी यह साफ नहीं हुआ है। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर मार्केट में आग कैसे लगी।