Category: Breaking News

  • सर्दियों का हुआ आगाज, बर्फबारी की देखें तस्वीरें

    सर्दियों का हुआ आगाज, बर्फबारी की देखें तस्वीरें

    नई दिल्ली – हिमाचल प्रदेश से लेकर जम्मू कश्मीर तक बर्फबारी के बाद इस वक्त नजारे खुबसूरत बने हुए है। पर्यटक इस बर्फबारी को खूब इंजॉय कर रहे है।

     ये तस्वीर हिमाचल प्रदेश के मनाली की है। जहां बारिश के बाद जमकर बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद पर्यटन को लेकर कारोबारियों की उम्मीद बढ़ गई है।

    केदारनाथ धाम में जोरदार बर्फबारी हुई, जिसके बाद केदारनाथ धाम का तापमान माइनस चार डिग्री तक पहुंच गया है।

    हिमाचल के लाहौल स्पीति, कुल्लू, कांगड़ा, किन्नौर, चंबा और सिरमौर के कई हिस्सों में भी बर्फबारी हो रही है।

    इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में भी जमकर बर्फबारी देखने को मिल रही है, जिसको पर्यटक खूब इंजॉय कर रहे है।

    आईएमडी ने पहले ही जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की थी।

     बदरीनाथ की अगर बात करें तो यहां जमकर बर्फबारी हुई, जिसके बाद श्रद्दालुओं के चेहरे खिल उठे।

  • गोल्ड व्यापारी के आयकर विभाग की रेड, सराफा कारोबारियों में मचा हड़कंप

    गोल्ड व्यापारी के आयकर विभाग की रेड, सराफा कारोबारियों में मचा हड़कंप

    गोरखपुरः आयकर विभाग ने मंगलवार की सुबह-सुबह यूपी के कुछ शहरों में छापेमारी की है। अभी तक गोरखपुर और वाराणसी में बड़े सराफा कारोबारियों के यहां छापे की खबर मिली है। गोरखपुर के घंटाघर स्थित गोपी गली में छापे की कार्रवाई चल रही है। वहीं वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में एक बड़े सराफा कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम पहुंची है। कारोबारी के भेलूपुर स्थित आवास पर भी इनकम टैक्‍स की टीम पुलिस बल के साथ मौजूद है।

    मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर के घंटाघर की गोपी गली में हनी ज्वैलर्स के नाम से प्रतिष्ठान है। वहां आयकर की संयुक्त टीमों की छापेमारी हो रही है। गोरखपुर में इनके तीन प्रतिष्ठान है। एक प्रतिष्ठान गोरखनाथ क्षेत्र में है। ये थोक के बड़े कारोबारी हैं। वाराणसी और पटना में भी इनके प्रतिष्ठान हैं। गोपी गली में सराफा कारोबारी के प्रतिष्‍ठान पर मौजूद आयकर टीम कागजात और अन्‍य ब्‍यौरे खंगाल रही है। एक टीम कारोबारी के घर भी पहुंची है। आयकर छापेमारी की सूचना से व्‍यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

    वाराणसी से मिली जानकारी के अनुसार भेलूपुर क्षेत्र स्थि‍त सराफा के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम जांच पड़ताल के लिए पहुंची है। बिहार के कुछ जिलों से भी आज आयकर विभाग की छापेमारी की सूचना मिल रही है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक आयकर विभाग ट्राइडेंट ग्रुप पर छापेमारी कर रहा है। देशभर में छापेमारी चल रही है। ट्राइडेंट ग्रुप यार्न, होम टेक्सटाइल, कागज और स्टेशनरी, रसायन और अनुकूली ऊर्जा में काम करता है। जिसकी विनिर्माण सुविधाएं बुधनी, मध्य प्रदेश, बरनाला और धौला, पंजाब में स्थित हैं।

  • साबुन की फैक्टरी में हुआ ब्लास्ट, 4 की मौत, देखें वीडियो

    साबुन की फैक्टरी में हुआ ब्लास्ट, 4 की मौत, देखें वीडियो

    मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ में मंगलवार सुबह साबुन बनाने वाली एक फैक्ट्री में जबरदस्त धमाके के बाद पूरी बिल्डिंग धराशायी हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्‍य घायल हैं। घायलों का स्‍थानीय अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। धमाका इतना जबरदस्‍त था कि फैक्‍ट्री के परखच्‍चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही स्‍थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। हादसे में घायल लोगों को तत्‍काल अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया।

    जानकारी के अनुसार, साबुन फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका हुआ। धमाके में बिल्डिंग के परखच्चे उड़ गए। इसकी तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इलाके में दूर-दूर तक मलबा फैल गया। आसपास के घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। धमाके के दौरान करीब 8 मजदूर फैक्ट्री के अंदर मौजूद थे। उनके अलावा दो जेसीबी चालक भी थे। ये सभी बुरी तरह से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान इनमें से 4 लोगों की मौत हो गई। अन्‍य घायल मजदूर भी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने हादसे की पुष्टि की है।

    पूरा मामला थाना लोहिया नगर क्षेत्र का है। यहां रिहाईशी इलाक़े में साबुन की फैक्ट्री संचालित हो रही थी। अचानक से जोरदार धमाके के साथ बिल्डिंग धराशायी हो गई। जिसके बाद इलाक़े में हड़कंप मच गया। धमाके के जद में आकर आस-पास के कुछ मकान भी गिर गए हैं। हालांकि, धमाके की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक बार फिर जोरदार धमाका हो गया, जिसकी वजह से दो जेसीबी कर्मचारी घायल हो गए। आशंका जताई जा रही है कि साबुन फैक्ट्री के आड़ में पटाखा बनाने का काम चल रहा था। फ़िलहाल जिले अला अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं और पुलिस की जांच जारी है।

  • आज यह एयरपोर्ट रहेगा बंद! जानें मामला

    आज यह एयरपोर्ट रहेगा बंद! जानें मामला

    नई दिल्ली : छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तौर पर जाना जाने वाला मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट मंगलवार (17 अक्टूबर) को बंद रहने वाला है। मानसून के मौसम के बाद एयरपोर्ट के दो रनवे पर मेंटेनेंस यानी रखरखाव के काम के लिए एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा। CSMIA के बयान के मुताबिक फ्लाइट्स ऑपरेशन छह घंटे तक बंद रहने वाली है। मेंटनेंस का काम सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चलेगा।

    एयरपोर्ट प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा CSMIA के मानसून के बाद रनवे मेंटनेंस प्लान के हिस्से के तौर पर RWY 09/27 और RWY 14/32 दोनों रनवे 17 अक्टूबर को अस्थायी रूप से नॉन-ऑपरेशनल रहने वाले है यह निर्धारित अस्थायी बंद CSMIA की वार्षिक मानसून के बाद जरूरी मेंटेनेंस प्लान का एक हिस्सा है। इस संबंध में छह महीने पहले ही एयरमेन को नोटिस भी विधिवत जारी किया जा चुका है।

    एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक हवाई अड्डे को निर्धारित अस्थायी तौर पर बंद करने का मकसद रनवे की मरम्मत और रख रखाव करना है। उनका कहना है कि इसके जरिए ही एयरपोर्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर को उच्चतम मानकों तक बरकरार रखा जा सकता है। CSMIA का कहना है कि हर साल मानसून के सीजन के बाद रनवे के रखरखाव के लिए इसे बंद किया जाता है। ये उन कामों का हिस्सा है, जिसके जरिए न सिर्फ फ्लाइट ऑपरेशन बल्कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है। 

    मुंबई एयरपोर्ट ने कहा कि ये अस्थायी बंद इस बात को दिखाता है कि उसके ऑपरेशन्स में यात्रियों की सुरक्षा किस तरह से पहली अप्रोच है।  बयान में कहा गया कि एयरपोर्ट ने सभी प्रमुख हितधारकों से बात कर उन्हें इसकी जानकारी दी है।  ताकि मेंटनेंस के ठीक ढंग से पूरा होने के लिए फ्लाइट्स को निर्धारित किया जा सके।  एयरपोर्ट ने कहा कि वह यात्रियों से भी सहयोग और समर्थन की उम्मीद कर रहा है। मुंबई एयरपोर्ट से हर रोज 900 फ्लाइट्स उड़ान भरती हैं। 

  • इस दिन बंद होंगे केदारनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट

    इस दिन बंद होंगे केदारनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट

    नई दिल्ली : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा इस समय पूरे चरम पर है। जहां हर रोज एक नया रिकॉर्ड बन रहा है। मानसून खत्म होने के बाद एक बार फिर से यहां श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है तो वहीं अब चारधाम यात्रा में चारों धामों के कपाट बंद होने की तिथि की एक-एक कर घोषणा शुरू हो गई है। 15 नवंबर को भैया दूज के दिन यमुनोत्री धाम और केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 6 महीने के लिए बंद हो जाएंगे। जबकि गंगोत्री धाम के कपाट एक दिन पहले 14 नवंबर को बंद हो जाएंगे।

    भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव मूर्ति शीतकालीन प्रवास श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी। विजय दशमी को ही द्वितीय केदार मद्महेश्‍वर के कपाट बंद होने की तिथि श्री ओंकारेश्‍वर मंदिर, उखीमठ में और तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट बंद होने की तिथि शीतकालीन गद्दी स्थल मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ में तय होगी। साथ ही श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि विजय दशमी मंगलवार 24 अक्टूबर को बदरीनाथ धाम में तय की जाएगी।

    कपाट बंद होने की तिथि घोषित करने के लिए श्री बद्रीनाथ मंदिर परिसर में धार्मिक समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुताबिक श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय की मौजूदगी में रावल और धर्माधिकारी पंचांग गणना के बाद कपाट बंद होने के शुभ मुहूर्त की घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह सहित अन्‍य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

  • चर्चित निठारी कांड के दोषियों के बारे में हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला

    चर्चित निठारी कांड के दोषियों के बारे में हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला

    नई दिल्ली : नोएडा के चर्चित निठारी कांड में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निठारी कांड में दोषी करार दिए गए सुरेंद्र कोली और मनिंदर सिंह पंढेर को तमाम मामलों में बरी कर दिया है।  सुरेंद्र कोली को 12 और मनिंदर सिंह पंढेर को 2 मामलों में मिली फांसी की सजा को हाईकोर्ट ने रद्द किया।  हाईकोर्ट ने गाजियाबाद की सीबीआई कोर्ट द्वारा सुनाई गई फांसी की सजा की रद्द की। हाईकोर्ट ने दोनों आरोपियों को इन मामलों में बरी किया।

    हाईकोर्ट ने दोनों दोषियों की 14 अर्जियों पर सुनाया फैसला। सुरेंद्र कोली ने 12 मामलों में मिली फांसी की सजा के खिलाफ अपील दाखिल की थी।  जबकि मनिंदर सिंह पंढेर ने 2  मामलों में मिली सजा के खिलाफ अर्जी दाखिल की थी।

    इस आधार पर किया बरी
    हाईकोर्ट ने सीधे तौर पर कोई सबूत और गवाह नहीं होने के आधार पर दोषियों को बरी किया। इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले से सीबीआई को बड़ा झटका लगा।  हालांकि रिंपा हलदर मर्डर केस में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट दोनों ने ही सुरेंद्र कोहली की फांसी की सजा को बरकरार रखा था. इन्हीं सबूतों के आधार पर रिंपा हलदर मर्डर केस में दोनों को फांसी की सजा मिली थी।

  • गुब्बारे में हवा भरते वक्त फटा गैस सिलेंडर, एक की मौत, 11 बच्चे घायल

    गुब्बारे में हवा भरते वक्त फटा गैस सिलेंडर, एक की मौत, 11 बच्चे घायल

    लातूरः महाराष्ट्र के लातूर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां गुब्बारा फुलाते समय गैस सिलेंडर फट गया और गुब्बारा बेचने वाले की जगह पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, यह खौफनाक घटना रविवार शाम को लातूर शहर के तावरजा कॉलोनी इलाके में हुई। इस हादसे से इलाके में सनसनी मची हुई है। इस हादसे के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, गुब्बारे में भरने वाला नाइट्रोजन हीलियम गैस सिलेंडर का जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट में गुब्बारे बेचने वाले की मौके पर ही मौत हो गई।

    खबर सामने आई है कि गुब्बारे लेने आए 11 बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि हादसे में मौत हुई उस शख्स का नाम राम इंगले है जिसकी उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है। वह बीड जिले के वाघाला-राडी का रहने वाला था। वह आज लातूर के तावरजा कॉलोनी में गुब्बारे बेचने आया था। लेकिन गुब्बारा भरते वक्त सिलेंडर फट गया और ये दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया। ऐसे में अब इस हादसे के बाद घायल बच्चों का लातूर के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच देर रात कलेक्टर ने घायल बच्चों से मुलाकात की और उनसे पूछताछ की है। घायल बच्चों के माता-पिता की मांग है कि सरकार ऐसे अनधिकृत विस्फोटक ले जाने वाले फेरीवालों पर तुरंत प्रतिबंध लगाए। इस घटना से पुरे लातूर में हड़कप मचा हुआ है।

  • मंदिर में हवन के धुएं से उड़ी मधुमक्खियां, 25 लोग घायल

    मंदिर में हवन के धुएं से उड़ी मधुमक्खियां, 25 लोग घायल

    नई दिल्ली : मध्यप्रदेश के श्योपुर में एक माता के मंदिर पर हवन कर रहे श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला बोल दिया। इस हमले में बूढ़े, बच्चे और महिलाओं सहित 25 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए बड़ौदा के सामुदायिक अस्पताल और श्योपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी जख्मी लोगों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही हैदरअसल श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रांगण में जैसे ही हवन करना शुरू किया, वैसे ही धुआं उड़ने से मधुमक्खियों ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दियाघटनाक्रम श्योपुर जिले के बड़ौदा अंचल के चंद्रपुरा गांव के पास स्थित माता के मंदिर का है

    जहां 40 से ज्यादा श्रद्धालु नवरात्रि के दिन माता के मंदिर पर हवन करने के लिए पहुंचे थेइन श्रद्धालुओं में बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं। इसी दौरान कुछ लोगों ने वहां पर हवन करना शुरू कर दिया। मध्यप्रदेश के श्योपुर में एक माता के मंदिर पर हवन कर रहे श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला बोल दिया। इस हमले में बूढ़े, बच्चे और महिलाओं सहित 25 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए बड़ौदा के सामुदायिक अस्पताल और श्योपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी जख्मी लोगों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। मधुमक्खियों के हमले के दौरान मंदिर पर अफरातफरी का माहौल मच गया।

    घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है चंद्रपुरा गांव निवासी श्रद्धालुओं को कहना है कि हवन करते ही मधुमक्खियों ने हमला कर दिया इससे महिला और बच्चों सहित 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैंचंद्रपुरा गांव निवासी मुकेश कुशवाह का कहना है कि मधुमक्खियों के हमले से 25 लोग घायल हो गए हैं इनमें महिला और बच्चे भी शामिल हैं

  • सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से हिली धरती

    सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से हिली धरती

    पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पिथौरागढ़ के पास सोमवार को 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 40 किलोमीटर उत्तर पूर्व में था। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ में 5 किमी की गहराई पर आया। बता दें, इससे पहले रविवार को करीब 4 बजे दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्कूल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई थी। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र हरियाणा का फरीदाबाद था।

  • बहुमंजिला टावर की लिफ्ट में फंसे मां-बेटा,  देखें cctv

    बहुमंजिला टावर की लिफ्ट में फंसे मां-बेटा, देखें cctv

    गाजियाबाद : प्रतीक ग्रैंड सोसाइटी में एक लिफ्ट 12वीं मंजिल से अचानक तेजी से भूतल पर पहुंच गई। एक महिला अपने बच्चे साथ 20 मिनट तक फंसी रही। सोसाइटी के लोगों ने मेंटीनेंस विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सोसाइटी के पायोनिया टावर में आकाशदीप शर्मा अपने परिवार के साथ 16वीं मंजिल पर रहते हैं।आकाश के अनुसार गत रात 10 बजे उनकी पत्नी गुरप्रीत 5 वर्षीय बेटे के साथ ग्रांउड फ्लोर से ऊपर की ओर आ रही थीं।

    इस दौरान 12वीं मंजिल पर पहुंचते ही लिफ्ट अचानक झटके साथ रुक गई और फ्री फॉल करके भूतल पर झटके से पहुंच गई। भूतल पर जाने के बाद भी लिफ्ट नहीं खुली और मां- बेटे करीब 20 मिनट तक फंसे रहे। इस दौरान महिला ने अलार्म बजाने से लेकर फोन करने का प्रयास किया लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।