जमशेदपुर: शहर केआदिवासी प्लस 2 हाई स्कूल सीतारामडेरा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां शनिवार को छात्रा ने चिप्स खाने के बाद दम तोड़ दिया। दरअसल, छात्रा ने टिफिन में चिप्स खाया था और इसके बाद वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उसे स्कूल से इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान 14 वर्षीय कृतिका कुमारी के रूप में हुई है जोकि 9वीं की छात्रा है। एमजीएम अस्पताल में पहुंचे शिक्षकों ने बताया कि कृतिका शनिवार को क्लास रूम में चिप्स खा रही थी। चिप्स खाते-खाते वह बेहोश हो गई थी। इसके बाद, छात्रों ने घटना की जानकारी स्कूल के शिक्षकों को दी। शिक्षक उदित नारायण अपने दो शिक्षकों के साथ उसे लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे थे। यहां पर डॉक्टरों ने छात्रा की जांच की। डॉक्टरों ने छात्रा को इंजेक्शन लगाया। इसीजी करते समय ही डॉक्टरों ने कृतिका को मृत घोषित कर दिया। स्कूल के प्रधानाध्यापक छोटन लोहरा ने बताया कि कृतिका पहले से ही दिल की बीमारी से ग्रसित थी। शायद गर्मी अधिक होने के कारण वह बेहोश हो गई थी। बेहोशी के बाद शिक्षकों ने 10 मिनट के अंदर एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। इलाज के क्रम में ही उसकी मौत हो गई।
Category: Breaking News
-

चिप्स खाते-खाते लड़की की हुई मौत
-

राजनीति के शतरंज में चाचा को मात देकर अजित पवार बनें उपमुख्यमंत्री, ली पद की शपथ, देखें वीडियो
NCP के ये विधायक भी बने मंत्री, पढ़े सूची
मुंबई : महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। इस बार भतीजे अजित पवार ने राजनीति के शतरंज में चाचा शरद पवार को मात दे दी है। एनसीपी नेता अपने 17 विधायकों के साथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए हैं। मुंबई के राजभवन में अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की है। महाराष्ट्र में शरद पवार की पार्टी एनसीपी टूट के कगार पर है। चाचा देखते रहें और भतीजा खेल कर गया। एनसीपी में बगावत के बाद मुंबई के राजभवन में शपथ समारोह की तैयारी हो गई थी। इसके बाद अजित पवार ने अपने आवास पर समर्थक विधायकों के साथ बैठक की और फिर राजभवन के लिए पहुंच गए। राजभवन में समारोह ग्रहण समारोह का मंच तैयार था और वहां राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद थे।
NCP नेता अजित पवार ने महाराष्ट्र में शपथ ली और एनडीए सरकार में शामिल हुए। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने उनको डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई। अजित पवार के साथछगन भुजबल, धर्मराव अत्रम, सुनील वलसाडे, अदिति तटकरे, हसन मुश्रीफ, धन्नी मुंडे, अनिल पाटिल, दिलीप वलसे पाटिल ने भी मंत्री पद की शपथ ली
-

राजनीति में बड़ा उलटफेर: 30 MLA के साथ राजभवन पहुंचे अजित पवार, BJP में हो सकते हैं शामिल, देखें वीडियो
मुंबई: महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) विधायक और महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता अजित पवार ने रविवार को मुंबई में अपने आधिकारिक आवास पर पार्टी के कुछ नेताओं और विधायकों से मुलाकात की। इस मीटिंग के बाद वे सीधे राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे। उनके साथ 30 विधायक भी मौजूद हैं।
अटकलें लगाई जा रही हैं कि अजीत पवार BJP में शामिल हो सकते हैं। इतना ही नहीं उन्हें देवेंद्र फडणवीस के साथ डिप्टी CM का पद भी दिया जा सकता है। अजित पवार ने हाल ही में कहा था कि वह नेता प्रतिपक्ष के पद पर बने रहने के इच्छुक नहीं हैं और पार्टी संगठन में काम करना चाहते हैं।
-

कड़ी सुरक्षा के बीच दरगाह-मंदिर पर चला प्रशासन का बुलडोजर, देखें वीडियो
नई दिल्ली: दिल्ली के भजनपुरा इलाके में लोक निर्माण विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कड़ी सुरक्षा के प्रशासन का अवैध दरगाह और अवैध मंदिर में बुलडोजर चला। प्रशासन द्वारा इस कार्रवाई को प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच की गई। जानकारी के अनुसार, भजनपुरा में फुटपाथ पर मंदिर और मजार बीच सड़क पर बनी थी। जो की पीडब्ल्यूडी की जमीन थी। एलजी द्वारा गठित कमेटी की अनुशंसा पर हटाया जा रहा है। प्रशासन की ये कार्रवाई आज सुबह 4 बजे से ही चल रही है। वहीं, पुलिस-प्रशासन ने लोगों को धार्मिक स्थल पर पहुंचे से रोकने के लिए रिहायशी गलियों के रास्तें को बंद कर दिया है। साथ ही लोगों को धार्मिक स्थलों पर जाने की अनुमति नहीं दी गई है।
बताया जा रहा है कि डेमोलिशन से पहले एडिशनल डीसीपी सुबोध गोस्वमी ने खुद पूजा अर्चना और आरती की, फिर मूर्तियों को सम्मान के साथ हटाया गया। उसके बाद मंदिर को तोड़ने की कार्रवाई हुई।
बता दें कि यह मजार बीच सड़क में थी, जिसे हटाने की लंबे समय से मांग हो रही थी। जिसके बाद आज सुबह से ही प्रशासन ने इस पर कार्रवाई की। आज सुबह-सुबह यहां भारी सुरक्षाबलों की तैनाती के बीच जेसीबी ने अवैध निर्माण को हटा दिया। यहां पीडब्लूडी का फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है, जिसकी वजह से यहां हमेशा जाम की स्थिति रहती है। -

बड़ी खबर: पेड़ से लटकता मिला एयर फोर्स के जूनियर कमीशन ऑफिसर का शव
नई दिल्ली : दक्षिण जिला पुलिस में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब त्यागराज स्टेडियम के पास स्थित पार्क में एयर फोर्स के जूनियर कमीशन ऑफिसर का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है।मृतक की पहचान गोरखपुर यूपी निवासी अखिलेश्वर मिश्रा 38 के रूप में हुई। वह प्रधानमंत्री आवास के सामने स्थित एयरफोर्स कार्यालय में जूनियर कमीशन ऑफिसर के पद पर तैनात थे और त्याग राज स्टेडियम के पास स्थित सरकारी आवासीय परिसर में रहते थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में यह पता लगा है कि कुछ दिन पहले वह ठगी का शिकार हो गए थे और उनकी अच्छी खासी रकम हड़प ली गई थी।मृतक की पहचान गोरखपुर यूपी निवासी अखिलेश्वर मिश्रा 38 के रूप में हुई। वह प्रधानमंत्री आवास के सामने स्थित एयरफोर्स कार्यालय में जूनियर कमीशन ऑफिसर के पद पर तैनात थे और त्याग राज स्टेडियम के पास स्थित सरकारी आवासीय परिसर में रहते थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में यह पता लगा है कि कुछ दिन पहले वह ठगी का शिकार हो गए थे और उनकी अच्छी खासी रकम हड़प ली गई थी।
-

9 IAS अधिकारियों के हुए तबादले
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले का दौर जारी है। एक बार फिर योगी सरकार ने आईएएस अधिकारियों का तबादले किए हैं। 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 1993 बैच की वीना कुमारी मीना को प्रमुख सचिव आबकारी और गन्ना विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही यूपी में आबकारी और माध्यमिक शिक्षा विभाग में शुक्रवार को ऑनलान तबादले कर दिए गए हैं। तबादला होने वाले आईएएस अधिकारियों में 1993 बैच की बीना कुमारी मीणा के साथ ही आलोक कुमार तृतीय का नाम भी शामिल है। आलोक कुमार तृतीय 1998 बैच के आईएएस अधिकारीं हैं। आलोक कुमार को प्रमुख सचिव खाद्य रसद, उपभोक्ता संरक्षण बाट माप विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनके पास वर्तमान पद पहले की तरह बना रहेगा। इसके साथ ही 2007 बैच के आईएएस प्रभु नारायण सिंह को गन्ना आयुक्त बनाया गया है। इससे पहले प्रभु नारायण सचिव राजस्व विभाग, उ.प्र शासन एवं राहत आयुक्त, उत्तर प्रदेश तथा आयुक्त, चकबंदी, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 2007 बैच के ही नवीन कुमार को विशेष सचिव राजस्व विभाग और राहत आयुक्त का प्रभारी बनाया गया है। वर्तमान समय मे नवीन कुमार विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके अलावा 2008 बैच के आईएएस बाल कृष्ण त्रिपाठी को माध्यमिक शिक्षा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। विशेष सचिव बाल कृष्ण मौजूदा समय में कृषि उत्पादन आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसी के साथ आईएएस राहुल पांडेय को विशेष सचिव चीनी उद्योग और गन्ना विकास विभाग यूपी शासन तथा अपर आयुक्त गन्ना यूपी बनाया गया है। कृतिका ज्योत्सना को विशेष सचिव खाद एवं रसद, प्रबंध निदेशक यूपी खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम लखनऊ के पद पर तबादला किया गया है।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव ब्रजेश कुमार अपर कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्धनगर बनाया गया है। डॉ बिपिन कुमार मिश्रा को अपर आवास आयुक्त उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद लखनऊ के पद पर तबादला कर दिया गया है। वहीं यूपी में बड़े स्तर पर अधिकारियों के ऑनलाइन तबादले भी किए गए है। यह ऑनलाइन तबादले माध्यमिक शिक्षा और आबकारी विभाग में किये गए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ महेंद्र देव ने बताया कि शुक्रवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य के 2, प्रधानाध्यापक के 6, प्रवक्ता के 24, सहायक अध्यापकों के 129 के तबादले किये गए हैं। इसके साथ ही आबकारी विभाग में 125 आबकारी अधीक्षकों के ऑनलाइन तबादले किये गए हैं। वही ऊर्जा विभाग में 81 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले हुए हैं।
-

हैवानियत: चलती कार में लड़की से किया गैंगरेप
फतेहपुर: यूपी के फतेहपुर में हिंदू लड़की से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की का आरोप है कि मो. अनीस और मो. शमी ने उसे आवास योजना का लाभ दिलाने के बहाने पहले अपने पास बुलाया और फिर अपने दो साथियों की मदद से उसे बंधक बनाकर चलती कार में जबरन गैंगरेप किया। घटना के वक्त प्यास से तड़प रही लड़की ने जब आरोपियों से पीने के लिए पानी मांगा तो हैवानों ने उसके मुंह में जबरन पेशाब करते हुए अश्लील वीडियो क्लिप भी बना लिया। बेसहारा लड़की की अस्मत लूटने के बाद आरोपियों ने उसे कहीं शिकायत करने पर हत्या की धमकी देते हुए छोड़ दिया, जिसके बाद पीड़ित युवती सीधे थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी।
आरोप है कि पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की। इसके बाद भी लड़की ने हार नही मानी और आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में अर्जी डाली। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद पुलिस को केस दर्ज कार्रवाई किए जाने का आदेश दिया. कोर्ट के आदेश पर बिंदकी कोतवाली पुलिस ने मो. अनीस राईन, मो. शमी कुरैशी समेत 3 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 376-D, 354-ग, 506 व एससी/एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर पीड़िता को मेडिकोलीगल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। घटना बिंदकी कोतवाली इलाके की है।
बिंदकी कोतवाली इलाके की रहने वाली हिन्दू लड़की ने बताया कि उसके माता पिता की मौत हो चुकी है। वह कपड़ों की फेरी कर अपना जीविका चलाती है। इसी दौरान उसकी मुलाकात हथगांव थाना क्षेत्र के डीघवारा गांव के रहने वाले मो. अनीस और मो. शमी कुरैशी से हुई थी। आरोपियों ने उसे आवास योजना का लाभ दिलाने का झांसा दिया। 10 मई की शाम आरोपियों ने उसे लेखपाल से मिलाने के बहाने फोन करके बिंदकी कस्बे में बुलाया, जब लड़की उनके पास पहुंची तो उसे कार में बैठा लिया। कुछ दूर चलने के बाद ड्राइवर ने गाड़ी को सूनसान रोड की तरफ मोड़ दिया। चलती कार में ही आरोपी अनीश राईन और मो. शमी ने लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया।
इस दौरान पानी मांगने पर हैवानों ने लड़की के मुंह में पेशाब कर अश्लील वीडियो बना लिया और कहीं शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी, जिसके चलते आरोपी पीड़ित लड़की पर सुलह का दबाव बना रहे हैं। वहीं सुलह न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं इस मामले में मीडिया के सवालों पर पुलिस अफसरों ने चुप्पी साध रखी है। उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान भी सामने नहीं आया है।
-

अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले यात्रियों के 64 पंजीकरण निकले फर्जी
कठुआः अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले ही फर्जी पंजीकरण के कई मामले सामने आए हैं। वीरवार को सांबा पुलिस ने 69 यात्रियों के फर्जी पंजीकरण पकड़े थे, जिसके बाद अब कठुआ में भी 64 यात्रियों के फर्जी पंजीकरण के मामले सामने आए है। दोनों जिलों में अब तक कुल 133 लोगों के पंजीकरण फर्जी पाए गए हैं। जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर में शुक्रवार की सुबह 19 यात्रियों का जत्था पहुंचा। पुलिस ने जब उनके पंजीकरण की जांच की, तो वो सभी फर्जी पाए गए। इसके बाद 45 यात्रियों का एक और जत्था लखनपुर पहुंचा। इनके पंजीकरण भी फर्जी पाए गए। कठुआ में अब तक 64 श्रद्धालुओं के पंजीकरण फर्जी पाए गए हैं।

सभी तीर्थ यात्री दिल्ली के रहने वाले हैं और सभी ने दिल्ली से ही पंजीकरण करवाया था। इस मामले की सूचना काॅरिडोर में तैनात कर्मचारियों ने कठुआ पुलिस को दी, जिसके बाद एसएसपी कठुआ के साथ अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। यात्रियों ने बताया कि सभी दिल्ली से हैं और एजेंट ने प्रति यात्री आठ हजार रुपये लिए थे, जिसमें उन्हें माता वैष्णो देवी और बाबा अमरनाथ यात्रा के दर्शन करवाने का वादा किया गया था। इन यात्रियों का कहना है कि बम-बम भोले के नारे लगाते हुए बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए बड़े उत्साह पूर्वक घर से निकले थे, लेकिन अब मन उदास हो गया है।
उन्होंने यूटी प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द ऐसे एजेंटों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और उन्हें बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए आगे रवाना किया जाए। इससे पहले सांबा में भी वीरवार को 69 यात्रियों के पंजीकरण फर्जी निकले थे। दोनों जिलों में अब तक कुल 133 लोगों के फर्जी पंजीकरण पाए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने फर्जी पंजीकरण वाले सभी यात्रियों को लखनपुर में ठहराया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट चुकी है। कठुआ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा का पंजीकरण सिर्फ सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एजेंसियों से ही करवाएं।
-

शादी में जा रही बस को लगी आग, जिंदा जले 26 यात्री, देखें वीडियो
मुंबईः महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक भयंकर हादसा हुआ है। एक बस में आग लगने से 26 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई है। ये बस एक शादी के लिए जा रही थी। बारिश के कारण बस फिसल गई। जिसके कारण बस का डीजल टैंक फट गया और आग लग गई। इस हादसे में 26 लोगों की जलने से मौत हो गई। जबकि 8 लोग बुरी तरह से घायल हैं। बताया जा रहा है कि समृद्धि महामार्ग पर अब तक का यह सबसे बड़ा हादसा है। ये सड़क हादसा बुलढाणा के देउलगांव खोंड गांव के पास हुआ। इस बस में 30 यात्री सवार थे। बुलढाणा के एडीएम ने बताया कि बुलढाना बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है।
बताया जा रहा है कि ये बस नागपुर से पुणे जा रही थी। तभी बुलढाणा के पास यह बड़ा हादसा हुआ। बुलढाणा के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि ने बताया कि बुलढाना में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर 32 यात्रियों को ले जा रही एक बस में आग लगने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। ये घटना शनिवार तड़के करीब 2 बजे हुई। बताया गया कि हादसे के समय सभी यात्री सो रहे थे। नींद में होने के कारण और बस में अचानक आग लगने की कारण लोग बस से बाहर नहीं निकल पाए और 26 लोगों की जलकर मौत हो गई।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ाराजा के पास समृद्धि राजमार्ग पर एक निजी बस की भीषण दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। सीएम शिंदे ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने इस भीषण दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही सीएम एकनाथ शिंदे ने बुलढाणा के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से फोन पर संपर्क किया और घटना की जानकारी ली। शिंदे ने दुर्घटना के पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए घायलों को सरकारी खर्च पर तत्काल इलाज उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।
बुलढाणा में एक बस हादसे में 26 लोगो के जिंदा जलने की वजह से उनकी पहचान होना काफी मुश्किल है। इसके लिए सभी 26 शवों का डीएनए सैंपल लेकर जांच की जाएगी। डीएनए सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही लोगो की पहचान मुमकिन है। उसके बाद ही सभी शवों को उनके परिजनों की सौंपा जाएगा। बाद में बुलढाणा के एसपी सुनील अदासाने ने मीडिया से कहा कि ये भीषण हादसा आज रात 1.25 बजे हुआ। हादसे का शिकार हुई बस नागपुर से पुणे जा रही थी। पिंपलखुटा गांव के पास देर रात करीब 1.30 बजे वह एक खंभे से टकरा गई और फिर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बस पलट गई और उसमें आग लग गई। अधिकारी ने कहा कि बस में कई यात्री नागपुर, वर्धा और यवतमाल के थे।
-

आधार कार्ड सहित 5 अहम नियमों में आज से हुआ बदलाव
नई दिल्ली : एक जुलाई 2023 यानी आज से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कई अहम चीजों में बदलाव किया गया है। 30 जून पैन-आधार को लिंक करने की आखिरी तारीख थी, इसको अभी तक आगे बढ़ाने को लेकर कोई सूचना नहीं आई, जिससे अब यह तय माना जा रहा है कि जिसने 30 जून तक पैन को आधार से लिंक नहीं कराया है, उसका पैन इन-एक्टिव हो जाएगा। वहीं, इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड के फॉरेन में इस्तेमाल करने पर 20 फीसदी TCS लगेगा।
पोस्ट ऑफिस RD और टाइम-डिपॉजिट स्कीम पर मिलेगा ज्यादा ब्याज
सरकार ने जुलाई से सितंबर तिमाही के लिए पोस्ट ऑफिस की कुछ लघु बचत योजनाओं (Small Saving Schemes) के इंटरेस्ट रेट्स में 0.30 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर दी है। वहीं, एक साल की टाइम डिपॉजिट पर अब 6.80 फीसदी की जगह 6.90 फीसदी की दर से इंटरेस्ट दिया जाएगा। दो साल के टाइम डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट को 6.9 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया गया है। पांच साल की पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (Recurring Deposit) पर अब 6.2 फीसदी के बजाय 6.5 फीसदी इंटरेस्ट दिया जाएगा। पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC), किसान विकास पत्र (KVP) और सुकन्या समृद्धि योजना समेत पोस्ट ऑफिस की लघु बचत योजनाओं (Small Saving Schemes) की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. नई दरें आज यानी 1 जुलाई से प्रभावी हो गई हैं।
क्रेडिट कार्ड से विदेश में पेमेंट करने पर लगेगा 20 फीसदी TCS
सरकार ने यह तय कर दिया है कि इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड के विदेश में इस्तेमाल करने पर 20 फीसदी TCS देना होगा। एक फाइनेंशियल ईयर में सात लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए जाने पर टीसीएस देना होगा. नए नियमों के मुताबिक, सात लाख रुपये तक खर्च करने पर 20 फीसदी टीसीएस का भुगतान करना होगा। यदि कोई व्यक्ति फॉरेन ट्रिप पर एक फाइनेंशियल ईयर में 8 लाख रुपये का क्रेडिट कार्ड पेमेंट करता है तो उसे पूरी रकम पर 20 फीसदी यानी 1.6 लाख रुपये TCS चुकाना होगा। सात लाख रुपये से 1 रुपये भी ज्यादा खर्च होने पर पूरी रकम TCS के दायरे में आएगी।
आधार से लिंक नहीं होने वाले पैन हो जाएंगे इन-एक्टिव
सरकार ने पैन को आधार से लिंक करने के लिए 30 जून तक की समय सीमा तय की थी। जिन्होंने तय समय सीमा तक यह काम नहीं पूरा किया है। उनके पैन को निष्क्रिय यानी इन-एक्टिव कर दिया जाएगा। पैन के इन-एक्टिव हो जाने पर जो लोग म्यूचुअल फंड या स्टॉक अकाउंट खोलना चाहते हैं, वो अब नहीं कर पाएंगे। वहीं, इन-एक्टिव पैन कार्ड को कहीं पर किसी डॉक्यूमेंट के तौर पर इस्तेमाल करने पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। इनकम टैक्स एक्ट 1961 के आर्टिकल 272B के तहत इन-एक्टिव पैन का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
फुटवियर कंपनियों के लिए QCO अनिवार्य
केंद्र सरकार ने 1 जुलाई से फुटवियर इकाइयों को क्वॉलिटी नियंत्रण आदेश (QCO) लागू करना अनिवार्य कर दिया है। विश्व व्यापार संगठन (WTO) के नियमों का पालन करते हुए सरकार ने फुटवियर कंपनियों के लिए मानक पेश किए हैं। अब फुटवियर कंपनियों को इन नियमों के मुताबिक जूते-चप्पल बनाने होंगे। फिलहाल QCO के दायरे में 27 फुटवियर उत्पाद शामिल हैं, लेकिन अगले साल बाकी 27 उत्पादों को भी इस दायरे में लाया जाएगा।
एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक का मर्जर
हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कार्पोरेशन लिमिटेड (HDFC) ने 1 जुलाई को एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के साथ अपने 40 अरब डॉलर के मेगा-मर्जर को अस्थायी रूप से निर्धारित किया है, जिसमें देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक को देश के टॉप मोर्टगेज लेंडर के साथ जोड़ दिया जाएगा। पिछले साल, भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ने बैंक और उसके प्रमोटर ने एक सौदे में मर्जर करने का फैसला किया, जिससे बैंक को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाया जा सके और उत्पादों को क्रॉस-सेल करने के लिए कैप्टिव कस्टमर बेस तक पहुंच की अनुमति मिल सके।
रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं
1 जुलाई 2023 से रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये है। जबकि, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1773 रुपये पर हैं. मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1102.50 रुपये हैं।
सीएनजी-पीएनजी के दाम भी नहीं बदले
सीएनजी और पीएनजी के दामों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही पेट्रोल-डीजल के भावों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर पर, तो डीजल 89.62 रुपये लीटर पर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।