Category: Breaking News

  • बड़ी लापरवाही! मिड-डे मील खाने से मिली मरी छिपकली, 123 बच्चे हुए बीमार

    बड़ी लापरवाही! मिड-डे मील खाने से मिली मरी छिपकली, 123 बच्चे हुए बीमार

    रायचूरः कर्नाटक के रायचूर में अप्पानाडोड्डी गांव से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक सरकारी स्कूल में मिड डे मील में मरी हुई छिपकली मिली। मिडे मिल का यह खाना खाने से 123 छात्र बीमार पड़ गए। उल्टी, दस्त और सिरदर्द से की शिकायत के बाद बच्चों को रायचूर के यापालदिन्नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। 6 बच्चों की हालत गंभीर है, उन्हें निगरानी में रखा गया है, बाकी बच्चों को छुट्‌टी दे दी गई है।

    1 जुलाई को मिड डे मील के लिए उप्पिट्टू (उपमा) बना था और इसे 123 छात्रों को परोसा गया था। घटना के वक्त कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को छोड़कर बाकी बच्चों को खाना नहीं दिया गया था। इस घटना के बाद तीन रसोई कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। डीडीपीआई वृषभेंद्रैया ने कहा कि स्कूल के हेडमास्टर समेत तीन टीचरों को नोटिस दिया गया है और उनका ट्रांसफर किया गया है। एहतियात के तौर पर माता-पिता बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए हैं। यापालदिन्नी ठाणे पुलिस, शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्कूल का दौरा किया और इसकी जांच की। दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी स्कूल में मेडिकल कैंप लगाकर छात्रों की जांच करने गए थे।

  • बुजुर्ग को वीडियो काॅल उठाना पड़ा भारी, फोन उठाते ही युवती ने खोल दिए कपड़े, फिर…

    बुजुर्ग को वीडियो काॅल उठाना पड़ा भारी, फोन उठाते ही युवती ने खोल दिए कपड़े, फिर…

    कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में साइबर ठगों ने अब ठगी के नए-नए तरीके निकाल लिए हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के कानपुर से सामने आया है, जहां एक युवती ने 80 साल के बुजुर्ग को ब्लैकमेल कर 2 लाख 20 हजार रुपये का चूना लगा दिया।

    कानपुर कमिश्नरेट के नवाबगंज के रहने वाले बुजुर्ग दयाशंकर पांडे पुलिस को रो-रो कर अपनी आपबीती सुनाई। बुजुर्ग ने बताया कि उसके पास 25 जून रात लगभग 8:30 और 9:00 बजे के आसपास एक युवती की वीडियो कॉल आई, जिसमें नंबर तो अननोन था मगर तस्वीर में एक लड़की बनी हुई थी। रात के अंधेरे में चश्मा ना मिलने की वजह से वह तस्वीर को पूरी तरीके से देख नहीं पाए और वीडियो कॉल को उठा लिया। जैसे ही वीडियो कॉल उठा दूसरी तरफ से एक युवती ने बात के साथ-साथ एक एक करके अपने सारे कपड़े उतार दिए और नग्न अवस्था में आ गई। जब तक कि वह कुछ समझ पाते उन्होंने फोन को डिस्कनेक्ट कर दिया और पूरी रात वह इस मंजर को भूल नहीं पाए।

    उन्होंने बताया कि वीडियो कॉल उठाते ही उसने बिना कपड़े के अपने साथ उनका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोप है कि उसे सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर अब तक 2 लाख 20 हजार रुपए वसूल चुकी है। मामले में डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़ित ने नवाबगंज थाने में तहरीर दी है जिसमें ठगों पर 2,20,000 रुपए की ठगी की बात कही है। तहरीर के आधार पर नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले में आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज करवा कर कार्रवाई की जा रही है।

  • चिप्स खाते-खाते लड़की की हुई मौत

    चिप्स खाते-खाते लड़की की हुई मौत

    जमशेदपुर: शहर केआदिवासी प्लस 2 हाई स्कूल सीतारामडेरा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां शनिवार को छात्रा ने चिप्स खाने के बाद दम तोड़ दिया। दरअसल, छात्रा ने टिफिन में चिप्स खाया था और इसके बाद वह बेहोश हो गई।  बेहोशी की हालत में उसे स्कूल से इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  जहां छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
    मृतक की पहचान 14 वर्षीय कृतिका कुमारी के रूप में हुई है जोकि 9वीं की छात्रा है। एमजीएम अस्पताल में पहुंचे शिक्षकों ने बताया कि कृतिका शनिवार को क्लास रूम में चिप्स खा रही थी। चिप्स खाते-खाते वह बेहोश हो गई थी। इसके बाद, छात्रों ने घटना की जानकारी स्कूल के शिक्षकों को दी। शिक्षक उदित नारायण अपने दो शिक्षकों के साथ उसे लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे थे। यहां पर डॉक्टरों ने छात्रा की जांच की। डॉक्टरों ने छात्रा को इंजेक्शन लगाया। इसीजी करते समय ही डॉक्टरों ने कृतिका को मृत घोषित कर दिया। स्कूल के प्रधानाध्यापक छोटन लोहरा ने बताया कि कृतिका पहले से ही दिल की बीमारी से ग्रसित थी। शायद गर्मी अधिक होने के कारण वह बेहोश हो गई थी। बेहोशी के बाद शिक्षकों ने 10 मिनट के अंदर एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। इलाज के क्रम में ही उसकी मौत हो गई।

  • राजनीति के शतरंज में चाचा को मात देकर अजित पवार बनें उपमुख्यमंत्री, ली पद की शपथ, देखें वीडियो 

    राजनीति के शतरंज में चाचा को मात देकर अजित पवार बनें उपमुख्यमंत्री, ली पद की शपथ, देखें वीडियो 

    NCP के ये विधायक भी बने मंत्री, पढ़े सूची  

    मुंबई : महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। इस बार भतीजे अजित पवार ने राजनीति के शतरंज में चाचा शरद पवार को मात दे दी है। एनसीपी नेता अपने 17 विधायकों के साथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए हैं। मुंबई के राजभवन में अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की है। महाराष्ट्र में शरद पवार की पार्टी एनसीपी टूट के कगार पर है। चाचा देखते रहें और भतीजा खेल कर गया। एनसीपी में बगावत के बाद मुंबई के राजभवन में शपथ समारोह की तैयारी हो गई थी। इसके बाद अजित पवार ने अपने आवास पर समर्थक विधायकों के साथ बैठक की और फिर राजभवन के लिए पहुंच गए। राजभवन में समारोह ग्रहण समारोह का मंच तैयार था और वहां राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद थे।


    NCP नेता अजित पवार ने महाराष्ट्र में शपथ ली और एनडीए सरकार में शामिल हुए। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने उनको डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई। अजित पवार के साथ

    छगन भुजबल, धर्मराव अत्रम, सुनील वलसाडे, अदिति तटकरे, हसन मुश्रीफ, धन्नी मुंडे, अनिल पाटिल, दिलीप वलसे पाटिल ने भी मंत्री पद की शपथ ली

  • राजनीति में बड़ा उलटफेर: 30 MLA के साथ राजभवन पहुंचे अजित पवार, BJP में हो सकते हैं शामिल, देखें वीडियो

    राजनीति में बड़ा उलटफेर: 30 MLA के साथ राजभवन पहुंचे अजित पवार, BJP में हो सकते हैं शामिल, देखें वीडियो

    मुंबई: महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) विधायक और महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता अजित पवार ने रविवार को मुंबई में अपने आधिकारिक आवास पर पार्टी के कुछ नेताओं और विधायकों से मुलाकात की।‌ इस मीटिंग के बाद वे सीधे राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे। उनके साथ 30 विधायक भी मौजूद हैं।

    अटकलें लगाई जा रही हैं कि अजीत पवार BJP में शामिल हो सकते हैं। इतना ही नहीं उन्हें देवेंद्र फडणवीस के साथ डिप्टी CM का पद भी दिया जा सकता है। अजित पवार ने हाल ही में कहा था कि वह नेता प्रतिपक्ष के पद पर बने रहने के इच्छुक नहीं हैं और पार्टी संगठन में काम करना चाहते हैं।

  • कड़ी सुरक्षा के बीच दरगाह-मंदिर पर चला प्रशासन का बुलडोजर, देखें वीडियो 

    कड़ी सुरक्षा के बीच दरगाह-मंदिर पर चला प्रशासन का बुलडोजर, देखें वीडियो 

    नई दिल्ली: दिल्ली के भजनपुरा इलाके में लोक निर्माण विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कड़ी सुरक्षा के प्रशासन का अवैध दरगाह और अवैध मंदिर में बुलडोजर चला। प्रशासन द्वारा इस कार्रवाई को प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच की गई। जानकारी के अनुसार, भजनपुरा में फुटपाथ पर मंदिर और मजार बीच सड़क पर बनी थी। जो की पीडब्ल्यूडी की जमीन थी। एलजी द्वारा गठित कमेटी की अनुशंसा पर हटाया जा रहा है। प्रशासन की ये कार्रवाई आज सुबह 4 बजे से ही चल रही है। वहीं, पुलिस-प्रशासन ने लोगों को धार्मिक स्थल पर पहुंचे से रोकने के लिए रिहायशी गलियों के रास्तें को बंद कर दिया है। साथ ही लोगों को धार्मिक स्थलों पर जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

    बताया जा रहा है कि डेमोलिशन से पहले एडिशनल डीसीपी सुबोध गोस्वमी ने खुद पूजा अर्चना और आरती की, फिर मूर्तियों को सम्मान के साथ हटाया गया। उसके बाद मंदिर को तोड़ने की कार्रवाई हुई।
    बता दें कि यह मजार बीच सड़क में थी, जिसे हटाने की लंबे समय से मांग हो रही थी। जिसके बाद आज सुबह से ही प्रशासन ने इस पर कार्रवाई की। आज सुबह-सुबह यहां भारी सुरक्षाबलों की तैनाती के बीच जेसीबी ने अवैध निर्माण को हटा दिया। यहां पीडब्लूडी का फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है, जिसकी वजह से यहां हमेशा जाम की स्थिति रहती है।

  • बड़ी खबर: पेड़ से लटकता मिला एयर फोर्स के जूनियर कमीशन ऑफिसर का शव

    बड़ी खबर: पेड़ से लटकता मिला एयर फोर्स के जूनियर कमीशन ऑफिसर का शव

    नई दिल्ली :  दक्षिण जिला पुलिस में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब त्यागराज स्टेडियम के पास स्थित पार्क में एयर फोर्स के जूनियर कमीशन ऑफिसर का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है।मृतक की पहचान गोरखपुर यूपी निवासी अखिलेश्वर मिश्रा 38 के रूप में हुई। वह प्रधानमंत्री आवास के सामने स्थित एयरफोर्स कार्यालय में जूनियर कमीशन ऑफिसर के पद पर तैनात थे और त्याग राज स्टेडियम के पास स्थित सरकारी आवासीय परिसर में रहते थे।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में यह पता लगा है कि कुछ दिन पहले वह ठगी का शिकार हो गए थे और उनकी अच्छी खासी रकम हड़प ली गई थी।मृतक की पहचान गोरखपुर यूपी निवासी अखिलेश्वर मिश्रा 38 के रूप में हुई। वह प्रधानमंत्री आवास के सामने स्थित एयरफोर्स कार्यालय में जूनियर कमीशन ऑफिसर के पद पर तैनात थे और त्याग राज स्टेडियम के पास स्थित सरकारी आवासीय परिसर में रहते थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में यह पता लगा है कि कुछ दिन पहले वह ठगी का शिकार हो गए थे और उनकी अच्छी खासी रकम हड़प ली गई थी।

  • 9 IAS अधिकारियों के हुए तबादले

    9 IAS अधिकारियों के हुए तबादले

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले का दौर जारी है। एक बार फिर योगी सरकार ने आईएएस अधिकारियों का तबादले किए हैं। 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 1993 बैच की वीना कुमारी मीना को प्रमुख सचिव आबकारी और गन्ना विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही यूपी में आबकारी और माध्यमिक शिक्षा विभाग में शुक्रवार को ऑनलान तबादले कर दिए गए हैं। तबादला होने वाले आईएएस अधिकारियों में 1993 बैच की बीना कुमारी मीणा के साथ ही आलोक कुमार तृतीय का नाम भी शामिल है। आलोक कुमार तृतीय 1998 बैच के आईएएस अधिकारीं हैं। आलोक कुमार को प्रमुख सचिव खाद्य रसद, उपभोक्ता संरक्षण बाट माप विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनके पास वर्तमान पद पहले की तरह बना रहेगा। इसके साथ ही 2007 बैच के आईएएस प्रभु नारायण सिंह को गन्ना आयुक्त बनाया गया है। इससे पहले प्रभु नारायण सचिव राजस्व विभाग, उ.प्र शासन एवं राहत आयुक्त, उत्तर प्रदेश तथा आयुक्त, चकबंदी, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 2007 बैच के ही नवीन कुमार को विशेष सचिव राजस्व विभाग और राहत आयुक्त का प्रभारी बनाया गया है। वर्तमान समय मे नवीन कुमार विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके अलावा 2008 बैच के आईएएस बाल कृष्ण त्रिपाठी को माध्यमिक शिक्षा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। विशेष सचिव बाल कृष्ण मौजूदा समय में कृषि उत्पादन आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसी के साथ आईएएस राहुल पांडेय को विशेष सचिव चीनी उद्योग और गन्ना विकास विभाग यूपी शासन तथा अपर आयुक्त गन्ना यूपी बनाया गया है। कृतिका ज्योत्सना को विशेष सचिव खाद एवं रसद, प्रबंध निदेशक यूपी खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम लखनऊ के पद पर तबादला किया गया है।

    गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव ब्रजेश कुमार अपर कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्धनगर बनाया गया है। डॉ बिपिन कुमार मिश्रा को अपर आवास आयुक्त उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद लखनऊ के पद पर तबादला कर दिया गया है। वहीं यूपी में बड़े स्तर पर अधिकारियों के ऑनलाइन तबादले भी किए गए है। यह ऑनलाइन तबादले माध्यमिक शिक्षा और आबकारी विभाग में किये गए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ महेंद्र देव ने बताया कि शुक्रवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य के 2, प्रधानाध्यापक के 6, प्रवक्ता के 24, सहायक अध्यापकों के 129 के तबादले किये गए हैं। इसके साथ ही आबकारी विभाग में 125 आबकारी अधीक्षकों के ऑनलाइन तबादले किये गए हैं। वही ऊर्जा विभाग में 81 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले हुए हैं।

  • हैवानियत: चलती कार में लड़की से किया गैंगरेप

    हैवानियत: चलती कार में लड़की से किया गैंगरेप

    फतेहपुर: यूपी के फतेहपुर में हिंदू लड़की से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की का आरोप है कि मो. अनीस और मो. शमी ने उसे आवास योजना का लाभ दिलाने के बहाने पहले अपने पास बुलाया और फिर अपने दो साथियों की मदद से उसे बंधक बनाकर चलती कार में जबरन गैंगरेप किया। घटना के वक्त प्यास से तड़प रही लड़की ने जब आरोपियों से पीने के लिए पानी मांगा तो हैवानों ने उसके मुंह में जबरन पेशाब करते हुए अश्लील वीडियो क्लिप भी बना लिया। बेसहारा लड़की की अस्मत लूटने के बाद आरोपियों ने उसे कहीं शिकायत करने पर हत्या की धमकी देते हुए छोड़ दिया, जिसके बाद पीड़ित युवती सीधे थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी।

    आरोप है कि पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की। इसके बाद भी लड़की ने हार नही मानी और आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में अर्जी डाली। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद पुलिस को केस दर्ज कार्रवाई किए जाने का आदेश दिया. कोर्ट के आदेश पर बिंदकी कोतवाली पुलिस ने मो. अनीस राईन, मो. शमी कुरैशी समेत 3 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 376-D, 354-ग, 506 व एससी/एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर पीड़िता को मेडिकोलीगल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। घटना बिंदकी कोतवाली इलाके की है।

    बिंदकी कोतवाली इलाके की रहने वाली हिन्दू लड़की ने बताया कि उसके माता पिता की मौत हो चुकी है। वह कपड़ों की फेरी कर अपना जीविका चलाती है। इसी दौरान उसकी मुलाकात हथगांव थाना क्षेत्र के डीघवारा गांव के रहने वाले मो. अनीस और मो. शमी कुरैशी से हुई थी। आरोपियों ने उसे आवास योजना का लाभ दिलाने का झांसा दिया। 10 मई की शाम आरोपियों ने उसे लेखपाल से मिलाने के बहाने फोन करके बिंदकी कस्बे में बुलाया, जब लड़की उनके पास पहुंची तो उसे कार में बैठा लिया। कुछ दूर चलने के बाद ड्राइवर ने गाड़ी को सूनसान रोड की तरफ मोड़ दिया। चलती कार में ही आरोपी अनीश राईन और मो. शमी ने लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया।

    इस दौरान पानी मांगने पर हैवानों ने लड़की के मुंह में पेशाब कर अश्लील वीडियो बना लिया और कहीं शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी, जिसके चलते आरोपी पीड़ित लड़की पर सुलह का दबाव बना रहे हैं। वहीं सुलह न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं इस मामले में मीडिया के सवालों पर पुलिस अफसरों ने चुप्पी साध रखी है। उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान भी सामने नहीं आया है।

  • अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले यात्रियों के 64 पंजीकरण निकले फर्जी 

    अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले यात्रियों के 64 पंजीकरण निकले फर्जी 

    कठुआः अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले ही फर्जी पंजीकरण के कई मामले सामने आए हैं। वीरवार को सांबा पुलिस ने 69 यात्रियों के फर्जी पंजीकरण पकड़े थे, जिसके बाद अब कठुआ में भी 64 यात्रियों के फर्जी पंजीकरण के मामले सामने आए है। दोनों जिलों में अब तक कुल 133 लोगों के पंजीकरण फर्जी पाए गए हैं। जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर में शुक्रवार की सुबह 19 यात्रियों का जत्था पहुंचा। पुलिस ने जब उनके पंजीकरण की जांच की, तो वो सभी फर्जी पाए गए। इसके बाद 45 यात्रियों का एक और जत्था लखनपुर पहुंचा। इनके पंजीकरण भी फर्जी पाए गए। कठुआ में अब तक 64 श्रद्धालुओं के पंजीकरण फर्जी पाए गए हैं।

    सभी तीर्थ यात्री दिल्ली के रहने वाले हैं और सभी ने दिल्ली से ही पंजीकरण करवाया था। इस मामले की सूचना काॅरिडोर में तैनात कर्मचारियों ने कठुआ पुलिस को दी, जिसके बाद एसएसपी कठुआ के साथ अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। यात्रियों ने बताया कि सभी दिल्ली से हैं और एजेंट ने प्रति यात्री आठ हजार रुपये लिए थे, जिसमें उन्हें माता वैष्णो देवी और बाबा अमरनाथ यात्रा के दर्शन करवाने का वादा किया गया था। इन यात्रियों का कहना है कि बम-बम भोले के नारे लगाते हुए बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए बड़े उत्साह पूर्वक घर से निकले थे, लेकिन अब मन उदास हो गया है।

    उन्होंने यूटी प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द ऐसे एजेंटों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और उन्हें बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए आगे रवाना किया जाए। इससे पहले सांबा में भी वीरवार को 69 यात्रियों के पंजीकरण फर्जी निकले थे। दोनों जिलों में अब तक कुल 133 लोगों के फर्जी पंजीकरण पाए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने फर्जी पंजीकरण वाले सभी यात्रियों को लखनपुर में ठहराया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट चुकी है। कठुआ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा का पंजीकरण सिर्फ सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एजेंसियों से ही करवाएं।