Category: Breaking News

  • 21 पुलिसकर्मियों ने किया 11 महिलाओं का बलात्कार

    21 पुलिसकर्मियों ने किया 11 महिलाओं का बलात्कार

    विशाखापत्तनम : आंध प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के एक गांव में 16 साल पहले 11 कोंध आदिवासी महिलाओं से सामूहिक बलात्कार के आरोपी 21 पुलिसकर्मियों को एक विशेष अदालत ने बरी कर दिया है। अदालत ने आरोपियों को मुख्य रूप से दो जांच अधिकारियों की निष्पक्ष जांच करने में विफलता के कारण बरी कर दिया गया। अगस्त 2007 में एक विशेष टीम ‘ग्रेहाउंड्स’ से संबंधित पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया था।

    सुनवाई 2018 में विशाखापत्तनम में शुरू हुई थी। बृहस्पतिवार को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम के तहत ग्यारहवें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-विशेष अदालत द्वारा पुलिसकर्मियों को दुर्भावनापूर्ण जांच के कारण बरी करने के साथ सुनवाई समाप्त हुई। इस बीच, अदालत ने आदेश दिया कि बलात्कार पीड़िताओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएएलएसए) के माध्यम से मुआवजे का भुगतान किया जाए।

    ह्यूमन राइट्स फोरम (एचआरएफ) के एक सदस्य के अनुसार, किसी भी आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार नहीं किया गया और उनमें से कुछ सेवानिवृत्त हो गए जबकि कुछ की मृत्यु हो गई। एचआरएफ-आंध्र प्रदेश राज्य समिति उपाध्यक्ष एम सरत ने आरोप लगाया था, ‘‘ग्रेहाउंड बलों ने अगस्त 2007 में 11 आदिवासी महिलाओं के साथ बलात्कार किया था और उनके खिलाफ पुलिस में एक शिकायत दर्ज की गई थी लेकिन एक भी आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया था।’’

    एचआरएफ ने आरोप लगाया कि 20 अगस्त, 2007 को 21-सदस्यीय विशेष पुलिस दल तलाशी अभियान के लिए एक गांव गया था, और विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समूह (पीवीटीजी) से संबंधित 11 आदिवासी महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया गया। एचआरएफ ने कहा, ‘‘तथ्य यह है कि अदालत ने बलात्कार पीड़िताओं को मुआवजे का भुगतान करने का आदेश दिया है, जो यह दर्शाता है कि अदालत ने उनके बयानों पर भरोसा जताया है।’’

  • बड़ी राहतः CNG की कीमतों में भारी गिरावट, रविवार से लागू होंगी नई कीमतें

    बड़ी राहतः CNG की कीमतों में भारी गिरावट, रविवार से लागू होंगी नई कीमतें

    नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अडानी के बाद अब इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने भी सीएनजी के दामों में कटौती कर दी है। दिल्ली में दाम में 6 रुपये और गाजियाबाद और नोएडा में 5 रुपये की कटौती की गई है। वहीं IGL पीएनजी की कीमतों में 5 रुपये प्रति यूनिट तक की कमी करने का फैसला किया गया है। यह कीमतें कल रविवार यानी 9 अप्रैल, 2023 से लागू हो जाएगी। कीमतों में कटौती के बाद दिल्ली में अब सीएनजी 73.59 रुपये प्रति किलोग्राम हो जाएगी। पहले यह 79.56 प्रति किलोग्राम पर बिक रही थी।

  • अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे बैंक कर्मचारी, जाने मामला

    अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे बैंक कर्मचारी, जाने मामला

    अंबिकापुरः सहकारी बैंक के कर्मचारी को थप्पड़ मारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बीते दिनों विधायक बृहस्पत सिंह ने सहकारी बैंक के कर्मचारी को सबके सामने बीच बाजार में थप्पड़ मार दिया था। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर जमकर बवाल मचा। जिसके बाद बैंक कर्मचारी 2 दिन का सामूहिक अवकाश ले चुके हैं। इसके बाद अब बैंक कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है।

    बताया जा रहा है कि बैंक कर्मचारी 10 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इससे संभाग की सभी शाखाओ के प्रभावित होने की संभावना है। मिली जानकारी के अनुसार बैंक कर्मचारी विधायक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बता दें इससे पहले बैंक कर्मी 2 दिन का सामूहिक अवकाश कर चुके है। जिसके बाद अब शासन स्तर से कोई पहल नहीं होने पर बैंक के कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है।

  • 36 IAS अधिकारियों के हुए तबादले, 14 जिलों के बदले DM  

    36 IAS अधिकारियों के हुए तबादले, 14 जिलों के बदले DM  

    पटना: बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने कुल 36 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। सूबे के कई जिलों के जिलाधिकारियों को बदल दिया गया है। सरकार ने पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर,बक्सर, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, खगड़िया, औरंगाबाद, मधेपुरा, छपरा, कैमूर, शेखपुरा, सीवान के जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया है। राज्य सरकार ने गृह विभाग में तैनात संयुक्त सचिव दिनेश कुमार राय को पश्चिम चंपारण जिले का नया डीएम बनाया है। वे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आप्त सचिव हुआ करते थे। वहीं, पश्चिम चंपारण के मौजूदा जिलाधिकारी कुंदन कुमार को पूर्णिया का डीएम बना दिया गया है. कैमुर के जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला को वहां से हटाकर बिहार सरकार के पशुपालन विभाग का निदेशक बनाया गया है. वही, सहरसा के डीएम आनंद कुमार का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें पंचायती राज विभाग में निदेशक बनाया गया है. सिवान के डीएम अमित कुमार पांडेय का भी तबादला किया गया है. उन्हें सिवान से हटाकर खगड़िया का नया डीएम बनाया गया है।

    औरंगाबाद के डीएम सौरभ जोरवाल का ट्रांसफर कर उन्हें पूर्वी चंपारण का नया डीएम बनाया गया है। मधेपुरा के डीएम श्याम बिहारी मीणा का तबादला बिहार सरकार के नियोजन एंव प्रशिक्षण के निदेशक पद पर कर दिया गया है। उन्हें अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पूर्णिया के डीएम सुहर्ष भगत का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें औऱंगाबाद का नया डीएम बनाया गया है। बक्सर के डीएम अमन समीर को बक्सर से हटा कर सारण(छपरा) का नया डीएम बनाया गया है। शेखपुरा के डीएम सावन कुमार को वहां से हटाकर कैमुर का डीएम बनाया गया है। वहीं, अरवल की डीएम जे. प्रियदर्शिनी को शेखपुरा का नया डीएम बनाया गया है। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव पद पर तैनात वर्षा सिंह को अरवल का नया डीएम बनाया गया है। शिवहर के डीएम मुकुल कुमार गुप्ता का ट्रांसफर करते हुए उन्हें सिवान का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

    सरकार ने कटिहार के डीएम को भी बदल दिया है। बिहार सरकार में प्राथमिक शिक्षा निदेशकर रवि प्रकाश को कटिहार का नया डीएम बनाया गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अंशुल अग्रवाल को बक्सर का नया डीएम बनाया गया है। बिहार सरकार में पशुपालन निदेशक विजय प्रकाश मीणा को मधेपुरा का नया डीएम बनाया गया है। विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के निदेशक वैभव चौधरी को सहरसा का जिलाधिकारी बनाया गया है। सरकार ने उत्पाद आयुक्त सह निबंधन महानिदेशक बी.कार्तिकेय धनजी का तबादला कर दिया है। उन्हें बिहार शिक्षा परियोजना का परियोजना निदेशक के साथ-साथ राज्य परिवहन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विनोद सिंह गुंजियाल को मद्य निषेद्य उत्पाद एवं निबंधन विभाग में सचिव बनाया गया है। उन्हें बिपार्ड का विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है। छपरा के नगर आयुक्त संजय कुमार उपाध्याय को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। 

    सीमा त्रिपाठी को राज्य परिवहन आयुक्त से हटाकर कला संस्कृति एवं युवा विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात किया गया है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के एमडी कंवल तनुज को पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। नियोजन एवं प्रशिक्षण निदेशक अरुण कुमार ठाकुर को आपदा प्रबंधन विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है।  

    वेटिंग फॉर पोस्टिंग अलंकृता पांडेय को स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। महनार के एसडीओ सुमित कुमार को छपरा का नगर आयुक्त बनाया गया है। बांका के एसडीओ प्रीति को सीतामढ़ी का डीडीसी बनाया गया है। मुंगेर के एसडीओ यतेन्द्र कुमार पाल को रोहतास, सासाराम का नगर आयुक्त बनाया गया है। दरभंगा के अनुमंडल पदाधिकारी स्पर्श गुप्ता को किशनगंज का डीडीसी बनाया गया है। 2019 बैच की अधिकारी प्रियंका रानी को सारण, छपरा का डीडीसी बनाया गया है। 

    2006 बैच अधिकारी नंद किशोर, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड पटना के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। पहले से ही वे सहकारिता विभाग में  विशेष सचिव के पद पर हैं साथ ही बिहार राज्य फल एवं सब्जी विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में हैं। वेटिंग फॉर पोस्टिंग 2016 बैच के अधिकारी अभिषेक कुमार को उद्यान, बिहार, पटना का निदेशक बनाया गया है।  

  • कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या, चौकाने वाला हुआ खुलासा

    कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या, चौकाने वाला हुआ खुलासा

    बिलासपुरः परीक्षा के दौरान नक़ल करते पकड़ी गई एक छात्रा इस पूरे घटना से इतनी आहत हुई की उसने सुनसान इलाके में अपनी ही चुनरी से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को बरामद कर लिया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही हैं। हैरान कर देने वाला यह पूरा मामला बिलासपुर जिले का हैं। मृतिका का नाम नेहा टंडन बताया जा रहा हैं।

    जानकारी के मुताबिक़ नेहा टंडन बिलासपुर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह जरहाभांठा क्षेत्र के शासकीय कॉलेज में बीएससी सेकेण्ड ईयर की छात्रा थी। नेहा इसी कक्षा की परीक्षा दिला रही थी तभी उसे नक़ल करते हुए पकड़ लिया गया था। खुद के पकड़े जानें के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थी। वही अब उसकी लाश सकरी थाना क्षेत्र से बरामद की गई हैं। उसका शव एक पेड़ पर झूल रहा था। पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

  • बड़ी ख़बरः भयानक सड़क हादसे में 2 मासूमों सहित एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

    बड़ी ख़बरः भयानक सड़क हादसे में 2 मासूमों सहित एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

    बलरामपुर : जिले में शनिवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में कार सवार एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना श्रीदत्तगंज थाना अंतर्गत विशंभरपुर गांव के पास हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर जिले में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुःख प्रकट किया और अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए।

    पुलिस अधीक्षक (एसपी) केशव कुमार ने कहा कि नैनीताल में एक पेपर मिल में काम करने वाले देवरिया जिले के सोनू शाह (28) अपनी पत्नी, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शुक्रवार शाम को अपने गांव के लिए निकले थे। एसपी ने बताया कि शनिवार सुबह विशंभरपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन से कार की टक्कर हो गई जिसमें शाह, उनकी पत्नी सुजावती (25), उनके दो बच्चों रुचिका (छह) और दिव्यांशु (चार), शाह के भाई रवि (18) तथा बहन खुशी (13) की मौके पर ही मौत हो गई।

    उन्होंने कहा कि पीड़ित के कार को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान और उसे जब्त करने के लिए छह टीम गठित की गई है। पुलिस ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और वे यहां पहुंच गए हैं। एक सरकारी प्रवक्‍ता ने लखनऊ में बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर जिले में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के भी निर्देश दिये हैं।

  • राशन कार्ड धारकों को लग सकता है बड़ा झटका, डीलरों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    राशन कार्ड धारकों को लग सकता है बड़ा झटका, डीलरों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    देहरादून: प्रदेश के राशनकार्ड धारकों को अगले महीने से बड़ा झटका लग सकता है। जी हां मई महीने से राशन वितरण व्यवस्था बाधित हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि फ्री राशन वितरण को लेकर डीलरों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे अगले महीने से राशन का वितरण बंद कर देंगे।

    मिली जानकारी के अनुसार राशन डीलरों ने सख्त चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी लंबित मांगों का निस्तारण जल्द नहीं किया तो आंदोलन करने पर सरकार की ही जिम्मेदारी होगी। राशन डीलरों ने रुके हुए लाभांश का भुगतान नहीं होने पर मई से राशन वितरण ठप करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि लाभांश जारी नहीं होने के कारण वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

    ऑल इंडिया फेयर प्राइज शॉप डीलर्स फेडरेशन ने राशन डीलरों की समस्या को लेकर बैठक की। राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडेय ने कहा कि जनवरी से डीलरों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभांश नहीं मिल रहा है। इस बारे में 19 जनवरी को खाद्य मंत्री रेखा आर्या से बात हुई थी। मंत्री ने 15 फरवरी तक देय बिलों का भुगतान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।

    उन्होंने पीएमजीएकेवाई का पिछले सात महीने का रुका लाभांश भी शीघ्र दिलाने की मांग उठाई। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बाकी राज्यों की तरह उत्तराखंड के राशन डीलरों को मासिक मानदेय दिया जाए। उन्होंने चेताया कि 20 अप्रैल तक इन मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो राशन डीलर अगले महीने से पूर्ण कार्यबहिष्कार करेंगे। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री संजय शर्मा एवं राजेंद्र बांगा, राष्ट्रीय सह सचिव रेबाधर ब्रजवासी मौजूद थे।

  • बड़ी राहत! जल्द पेट्रोल-डीजल के दामों में हो सकती है कटौती

    बड़ी राहत! जल्द पेट्रोल-डीजल के दामों में हो सकती है कटौती

    नई दिल्ली : जल्द ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है। डीजल पर खुदरा मार्जिन 15 महीनों में पहली बार जनवरी-मार्च तिमाही में पॉजिटिव हो गया है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के एक अनुमान के अनुसार घरेलू कीमतें स्थिर रहने और अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के चलते ऐसा हुआ है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों का अनुमान है कि उन्होंने बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में प्रति लीटर डीजल बिक्री पर 50 पैसे का मुनाफा बनाया है। जबकि तीसरी तिमाही में कंपनियों को 6.5 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा था। जनवरी से मार्च 2022 के दौरान यह घाटा 2.6 रुपये प्रति लीटर था।

    इसलिए हो रहा था नुकसान

    ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को नुकसान इसलिए हो रहा था, क्योंकि घरेलू कीमतें स्थिर थीं और वैश्विक कीमतें आसमान छू रही थीं। डिमांड में इजाफा, अस्थायी रिफाइनरी क्षमता की कमी और यूक्रेन युद्ध से उपजी आपूर्ति की अनिश्चितताओं के कारण पिछले साल क्रूड ऑयल की वैश्विक कीमतें बढ़ी थीं।

    पेट्रोल पर रिटेल मार्जिन

    पिछले साल पेट्रोल के दाम भी आसमान छू गए थे, लेकिन डीजल के मुकाबले तेजी गति से नीचे भी आए। जनवरी में मार्च तिमाही में पेट्रोल पर रिटेल मार्जिन 6.8 रुपये प्रति लीटर रहने का अनुमान है। यह तीसरी तिमाही के 10 रुपये से कम है। जनवरी 2022 से शुरू हुई सभी तीनों तिमाहियों में पेट्रोल की खुदरा बिक्री पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को घाटा हुआ है।

    बढ़ गई तेल कंपनियों की इनकम

    चौथी तिमाही में 10 से 11 डॉलर प्रति बैरल का अनुमानित ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन और पॉजिटिव मार्केटिंग मार्जिन रहा है। इससे इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम की परिचालन आय में संयुक्त रूप से तिमाही दर तिमाही 77% बढ़ने में मदद मिलेगी। ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है। वहीं, शुद्ध मुनाफा 3.3 गुना बढ़ने का अनुमान है।

    ओपेक+ के फैसले से कुछ चिंता

    ओपेक+ के मई से सप्लाई घटाने के हालिया फैसले से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को कुछ चिंता हो सकती है। रविवार के इस प्रोडक्शन को घटाने के फैसले के बाद से क्रूड ऑयल की कीमत 5 फीसदी चढ़ गई है। इससे फ्यूल रिटेलर्स के मार्जिन पर असर पड़ सकता है। अगर ओपेक+ के प्रोडक्शन घटाने के फैसले से क्रूड ऑयल की कीमतों पर अधिक असर नहीं पड़ता है, तो कंपनियों को मुनाफा होता रहेगा। ऐसे में आगे चलकर पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने का फैसला हो सकता है। शुक्रवार को ब्रेंट ऑयल फ्यूचर्स 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 84.94 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था।

  • ट्रेन में युवक-युवती का चौकाने वाला वीडियो आया सामने 

    ट्रेन में युवक-युवती का चौकाने वाला वीडियो आया सामने 

    नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर इन दिनों मेट्रो ट्रेन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में हाल ही में एक युवती को बिकिनी पहने हुए देखा गया था। इसके बाद एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें कपल मेट्रो ट्रेन में रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे थे। इसी कड़ी में मेट्रो ट्रेन की एपिडसोड का एक और सीरीज आ चुका है। इस वीडियो में फिर युवक-युवती का कारनामा देखने को मिला है।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अचानक लड़की का मूड खराब हो जाता है और वो सामने खड़े लड़के को खींचकर थप्पड़ मार देती है। लड़के द्वारा विरोध जताने पर लड़की दोबारा कुछ बोलते हुए चांटा मार देती है। दोनों की नोंकझोंक को देखते हुए सोशल मीडिया यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि ये प्रेमी-प्रेमिका हैं। लड़की रोते हुए कहती है, “तुम मेरी जिंदगी में दोबारा आने की कोशिश मत करना। तुम्हारे जैसा लड़का किसी भी लड़की को ना मिले।”

    दोनों के बीच लड़ाई में एक ऐसा भी मौका आया जब लड़के ने भी लड़की को थप्पड़ जड़ दिया। दोनों स्टेशन पर साथ ही उतर गए। दोनों की लड़ाई को देख मेट्रो के अंदर बैठे यात्री भी एक पल के शॉक्ड हो गए। इसे @Arhantt_pvt नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। चंद सेकेंड का यह वीडियो लाखों व्यूज बटोर चुका है।

  • खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, एक की मौत, 22 घायल 

    खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, एक की मौत, 22 घायल 

    पुणे : महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार तड़के एक बस के फिसलकर एक खाई में गिर जाने से उसमें सवार एक यात्री की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। दौंड थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना तड़के साढ़े पांच बजे जिले की बारामती तालुका के मलाड गांव के पास हुई। उन्होंने कहा, “निजी बस में 50 यात्री सवार थे और यह तुलजापुर से आ रही थी, तभी चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और बस फिसलकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक शख्स की मौत हुई है और 22 अन्य जख्मी हुए हैं।” अधिकारी ने बताया कि 16 घायलों को पिरामिड ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है और छह अन्य भिगवान आईसीयू अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि बस कोल्हापुर, पंढरपुर आदि की तीर्थयात्रा पर थी और इसमें सवार ज्यादातर यात्री भवानी पेठ के निवासी हैं।