Category: Breaking News

  • फिर वायरल हुआ अक्षरा सिंह का MMS, आपत्तिजनक स्थिति में आईं नजर, कौन कर रहा साजिश?

    फिर वायरल हुआ अक्षरा सिंह का MMS, आपत्तिजनक स्थिति में आईं नजर, कौन कर रहा साजिश?

    नई दिल्ली: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह अक्सरी सोशल मीडिया में चर्चा में बनी रहती हैं। उनकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं और फैंस उनकी तारीफ भी जमकर करते हैं। इसी बीच ऐसी खबर आ रही है कि भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का एमएमएस फिर वायरल हो गया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो टेलिग्राम और रेडिट जैसे प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही हैं।

    गौरतलब है कि अक्षरा सिंह का यह वीडियो पहली बार वायरल नहीं हो रहा है, इससे पहले भी अभिनेत्री का एक एमएमएस वायरल हो चुका है। वीडियो में दावा किया जा रहा था कि उसमें अक्षरा सिंह ही हैं।  हालांकि अभी जिस वीडियो के वायरल होने की बात सामने आ रही है कहा जा रहा है कि उसमें अक्षरा और उनके बॉयफ्रेंड कॉम्प्रोमाइजिंग पोजीशन में नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि वीडियो में अक्षरा सिंह ही हैं या फिर कोई अन्य है। पिछली बार एमएमएस के वायरल होने के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर आकर इस बात की जानकारी दी थी कि वह वीडियो उनका नहीं है, बल्कि उनको बदनाम करने की साजिश है। बता दें कि अक्षरा सिंह सिर्फ भोजपुरी ही नहीं बल्कि रियलिटी शोज में भी नजर आती रहती हैं। वह बिग बॉस ओटीटी में भी सामने आ चुकी हैं।

  • आर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने रेड कर  2 संचालक किए गिरफ्तार

    आर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने रेड कर  2 संचालक किए गिरफ्तार

    नेपाल और असम की 10 युवतियों को छुड़वाया

    पटनाः बिहार में पूर्वी चंपारण जिले(मोतिहारी) के कोटवा थाना क्षेत्र में आर्केस्ट्रा की आड़ में युवतियों से देह व्यापार कराये जाने का खुलासा हुआ है। देह व्यापार के खिलाफ मुम्बई की सामाजिक संस्था और पुलिस की बुधवार की अहले सुबह की गई संयुक्त कार्रवाई में देह व्यापार में शामिल 10 नाबालिग युवतियों को आर्केस्ट्रा संचालक के चुंगल से मुक्त कराया गया है। दरअसल, सूचना मिली की देश के विभिन्न राज्यों के लड़कियों को बहला फुसलाकर बंधक बनाकर मोतिहारी में ओर्केस्ट्रा की आड़ में देह व्यापार कराया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने तीन आर्केस्ट्रा संचालकों के यहां छापेमारी की और दो संचालकों को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल गिरफ्तार संचालकों से पुलिस पुछताछ कर रही है।

    इस छापेमारी में मुक्त कराई गई लड़कियों का मेडिकल चेकअप कराया जायेगा और उसके बाद उन्हें उनके घर भेजा जाएगा। बरामद लड़कियों में 8 नेपाल की और 2 असम की है। यह छापा पुलिस ने मुंबई की रेस्क्यू फाउंडेशन और मिशन मुक्ति फाउंडेशन की सूचना पर की गई है। इस छापे  के संबंध में फाउंडेशन की त्रिवेणी आचार्य ने बताया कि मोतिहारी के कोटवा में कई आर्केस्ट्रा संचालित है। जहां नाबालिग बच्चियों से जबरन गलत काम कराया जाता है। जानकारी के मिलने के बाद बाल संरक्षण इकाई से संपर्क कर इसकी जानकारी दी गई। बाल संरक्षण इकाई से पत्र मिलने के बाद एसपी कांतेश कुमार मिश्र से मिलकर कार्रवाई के लिए बात की। फिर एसपी ने एक टीम बनाई और बुधवार को कोटवा के राजपुर, दिपऊ और मठिया में तीन आर्केस्ट्रा संचालकों के यहां पुलिस के साथ छापेमारी की गई।

    जिस क्रम में 10 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया और साथ ही दो आर्केस्ट्रा संचालक भी गिरफ्तार किए गए हैं। वही मुक्त कराइ गई सभी युवतियां को पहले बालिका गृह में रखा जाएगा और फिर क़ानूनी प्रक्रिया के तहत सभी को उनके घर भेजा जाएगा। इस कारवाई के संबंध में कोटवा के प्रभारी थानाध्यक्ष नर्मदेश्वर सिंह ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एनजीओ की टीम के साथ मिलकर थाना क्षेत्र के तीन जगहों पर छापेमारी की गई। छापेमारी में 10 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया है। साथ हीं दो आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तार हुए हैं। जिनमें एक राजपुर का मंजय यादव और दूसरा मठिया का नंदू यादव है। गिरफ्तार करने के बाद दोनों पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • PM मोदी और CM योगी को मिली जान से मारने की धमकी

    PM मोदी और CM योगी को मिली जान से मारने की धमकी

    नोएडा: पीएम नरेंद्र मोदी व प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने के बाद पुलिस कमिश्नरेट में हड़कंप मच गया है। एक निजी चैनल के CFO ने पुलिस को शिकायत दी है। जिसके बाद नोएडा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। नोएडा पुलिस ने तत्काल FIR दर्ज कर जांच शुरू की है। सीनियर ऑफिसर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है जो मामले की जांच कर रही है।

    धमकी भरी ईमेल भेजने वाले युवक का नाम कार्तिक सिंह बताया जा रहा है। आरोपी की आईडी singhkartik78107@gmail.com है। इस मामले में थाना सेक्टर 20 में FIR दर्ज की गई है। इस मामले में थाना सेक्टर 20 में आईपीसी की धारा 152A(1)(b), 505(1)(b), 506, 507 व 66D आईटी एक्ट में FIR दर्ज की गई है। ईमेल एक निजी न्यूज चैनल के सीएफओ को भेजा गया है। सीईओ द्वारा दी गई शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जायेगी।

  • बड़ा हादसाः मंदिर के टैंक में डूबने से 5 की मौत

    बड़ा हादसाः मंदिर के टैंक में डूबने से 5 की मौत

    चेन्नईः मंदिर से जुड़े एक अनुष्ठान के दौरान पांच युवक बुधवार को यहां एक तालाब में डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब पुजारी तथा स्वयंसेवक तालाब में गए और अनुष्ठान के लिए एक घेरा बना लिया। इस दौरान एक व्यक्ति डूब गया और उसे बचाने की कोशिश में 4 अन्य युवक भी डूब गए। पुलिस ने बताया कि राजस्व तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों और बचाव सेवा कर्मियों की मदद से शवों को निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए क्रोमपेट सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।

    हालांकि हादसा के कारण क्या थे। इसको लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। बता दें कि दो दिन पहले राजस्थान के चूरू में भी एक दर्दनाक घटना घटी थी। यहां के सरदारशहर थाना क्षेत्र में एक मां ने अपने दो बच्चों को पानी से भरे कुंड में धक्का देकर मार डाला था। मृतक बच्चों में तीन साल की बच्ची और 7 महीने का बच्चा शामिल था. वहीं रामनवमी के दिन इंदौर के मंदिर में बावड़ी गिरने से बड़ा हादसा हो गया था, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी।

  • IRCTC का खास टूर पैकेजः वैष्णो देवी, अयोध्या सहित इन धामों की आप कर सकते हैं यात्रा

    IRCTC का खास टूर पैकेजः वैष्णो देवी, अयोध्या सहित इन धामों की आप कर सकते हैं यात्रा

    नई दिल्लीः भारतीय रेलवे उन लोगों के लिए बहुत सी शानदार स्कीम लेकर आता है, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली ऐतिहासिक स्थलों पर जाना चाहते हैं। ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी जल्द ही अयोध्या से वैष्णो देवी के लिए एक किफायती यात्रा पैकेज शुरू करेगा। यात्रा के हिस्से के रूप में, यात्री वाराणसी, प्रयागराज, वैष्णो देवी और अयोध्या जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक IRCTC द्वारा दिए जाने वाले पैकेज में लोग 11 दिन और 10 रात के पैकेज का लुत्फ उठा सकते हैं।

    ट्रेन का पैकेज असम से डिब्रीगढ़ तक का होगा। इस यात्रा का आनंद लेने के लिए यात्री डिब्रूगढ़, मरियानी, लुमडिंग, गुवाहाटी, न्यू कूचबिहार, न्यू जलपाईगुड़ी और कटिहार स्टेशनों से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन ले सकते हैं। भारतीय रेलवे पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों के लिए भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट एसी ट्रेन सेवा प्रदान करता है। यात्री भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन में न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, डिब्रूगढ़, लुमडिंग, मरियानी, गुवाहाटी और न्यू कूचबिहार स्टेशनों पर सवार हो सकते हैं।

    टिकट की कीमतें

    इकॉनमी श्रेणी का टिकट खरीदने वाले व्यक्ति के लिए 20,850 रुपये निर्धारित है। स्टैंडर्ड श्रेणी की लागत 31, 135 रुपये है।

    टिकट कहां बुक करें

    भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन द्वारा वैष्णो देवी के साथ अयोध्या राम मंदिर ट्रेल के लिए पैकेज http://www.irctc.co.in/nget पर ऑनलाइन बुक किया जा सकता है।

    टूर की तारीख

    यात्री 27 मई, 2023 से 5 जून, 2023 तक इस टूर पैकेज का लुत्फ उठा सकते हैं।

    किन स्थलों पर जा सकेंगे

    अयोध्या में राम जन्म भूमि, हनुमानगढ़ी
    कटरा वैष्णो देवी
    त्रिवेणी संगम एवं परिवेश, प्रयागराज स्थित अलोपी देवी मंदिर
    वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर

  • टोल मैनेजर से पूर्व प्रधान और उनके साथियों ने की हाथापाई, देखें CCTV

    टोल मैनेजर से पूर्व प्रधान और उनके साथियों ने की हाथापाई, देखें CCTV

    उत्तर प्रदेशः ग्रेटर नोए़डा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के टोल पर एक पूर्व प्रधान और उसके साथियों ने टोल ऑफिस में घुसकर टोलकर्मियों के साथ मारपीट की। साथ ही गोली मारने की धमकी देने का भी आरोप है। दंबगों की यह घटना ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    बिना टोल दिए निकाल रहे थे गाड़ी

    जानकारी के मुताबिक घटना ग्रेटर नोएडा के लुहार्ली टोल की है। बताया गया है कि बिना टोल देकर गाड़ी निकालने को लेकर दंबगों का विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी ऑफिस में घुस गए। यहां दंबगों ने घुसते ही मारपीट शुरू कर दी। टोल के मैनेजर ने आरोप लगाया है। जाते-जाते आरोपी टोल मांगने पर गोली मारने की धमकी देकर गए हैं।

    टोल मैनेजर ने लगाए ये आरोप

    टोल मैनेजर रजनीकांत द्विवेदी ने बताया कि धीरेंद्र और अभिषेक ने टोल ऑफिस में घुसकर मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी है। आरोप है कि अक्सर आरोपी टोल पर आकर बदसलूकी करते हैं। टोल कर्मियों को डरा धमका कर बिना टोल चुकाए निकल जाते हैं। घटना के बाद टोल कर्मियों में दहशत है। टोल मैनेजर ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उधर दंबगों द्वारा टोल ऑफिस में घुसकर की गई वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब ये सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं दादरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

  • बैंक कर्मचारी को कांग्रेसी MLA ने जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल

    बैंक कर्मचारी को कांग्रेसी MLA ने जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल

    रायपुरः रामानुजगंज के विधायक बृहस्पत सिंह ने बीते दिन बैंक कर्मचारी को सबके सामने थप्पड़ जड़ दिए थे। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। बता दें इस वीडियो में वे एक शख्स से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस शख्स के साथ मारपीट कर रहे हैं वह सहकारी बैंक का कर्मचारी है। इस मामले को लेकर पीड़ित कर्मचारी ने अंबिकापुर संभागीय कार्यालय में की शिकायत की है।

    इस मामले में बीजेपी ने गृहमंत्री से विधायक बृहस्पत सिंह से इस्तीफे की मांग की है। बैंक कर्मचारी को थप्पड़ मारने के मामले में कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ये मामला दो व्यक्तियों के विवाद पर आधारित है। इसके साथ ही सुशील आनंद शुक्ला ने बीजेपी का बृहस्पत सिंह से इस्तीफा मांगने को बीजेपी का दिवालियापन बताया है। इस मामले में कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि गृहमंत्री से इस्तीफा मांगना भाजपा के मानसिक दिवालियापन का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि घटना क्यों हुई उसके बारे में बृहस्पति सिंह से चर्चा के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

    इसके आगे उन्होंने विधायक बृहस्पत सिंह के समर्थन में कहा कि वे जनता को तकलीफ में नहीं देख पाए इसलिए अक्रामक हो गए। जनप्रतिनिधि को अपने आचरण में शुद्धता बनाई रखनी चाहिए। बता दें कि विधायक भुगतान नहीं करने की बात से नाराज थे। पहले तो विधायक ने कर्मचारी को बाहर बुलाया, फिर कॉलर पकड़ कर उसे खींचा और फिर उसे थप्पड़ जड़ दिए। पीड़ित कर्मचारी का नाम राकेश कुमार पाल है, जो रामानुजगंज सहकारी बैंक में पदस्थ है। उन्होंने इस बात को लेकर अंबिकापुर संभागीय कार्यालय में की शिकायत की है।

  • कार पलटने से घर लौट रहे 3 भाइयों की मौत

    कार पलटने से घर लौट रहे 3 भाइयों की मौत

    बाड़मेर: राजस्थान में एक बार फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है जहां जिले के सदर थाना इलाके के मिठड़ा अणदाणियों की ढाणी के पास मंगलवार देर रात एक साथ तीन भाइयों की गाड़ी पलटने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक तीनों भाई अपना काम निपटा कर स्कॉर्पियों गाड़ी से गांव लौट रहे थे तभी अचानक गाड़ी पलटने से तीन चचेरे-ममेरे भाइयों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बीच रास्ते में अचानक गाड़ी का टायर फट गया जिससे ​वह बेकाबू हो गई और 3 बार पलटी खा गई जिसके बाद दो भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    वहीं तीसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पता चला है कि इनमें से एक की शादी अगले महीने शादी होनी तय थी। इधर घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसर गया है। बता दें कि मृतकों में दो चचेरे भाई थे और एक ममेरा भाई था। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को राजकीय अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया है। घटना के मुताबिक मंगलवार देर रात महाबार रोड पर 30 वर्षीय खंगारसिंह, 26 वर्षीय श्यामसिंह और 22 वर्षीय प्रेमसिंह तीनों ही अपने ऑफिस में काम निपटा कर स्कॉर्पियो लेकर मीठड़ा गांव की ओर लौट रहे थे इसी दौरान रास्ते में अणदानियों की ढाणी के पास स्पीड से जा रही स्कॉर्पियो का टायर फट गया और टायर फटने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।

    इस हादसे के बाद तीनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए जहां खंगारसिंह और श्यामसिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और प्रेमसिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तीनों के शवों को राजकीय हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है और पुलिस गाड़ी पलटने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। वहीं मृतक भाइयों में शामिल खंगारसिंह की 22 मई को शादी होनी तय थी लेकिन अब घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बताया जा रहा है कि मृतक प्रेम सिंह और श्याम सिंह दोनों चचेरे भाई थे और वह दोनों खंगार सिंह के ममेरे भाई थे। घटना के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे जहां पुलिस ने उनको घटना की जानकारी दी। वहीं तीनों के परिजनों ने घटना की जानकारी परिवार की महिलाओं को नहीं दी है और उनको रात में इससे दूर रखा गया।

  • नया फरमानः शादी और जन्मदिन पर डीजे पर लगी रोक, फैशनेबल दाढ़ी रखने वालों पर लगेगा 51 हजार रुपए जुर्माना

    नया फरमानः शादी और जन्मदिन पर डीजे पर लगी रोक, फैशनेबल दाढ़ी रखने वालों पर लगेगा 51 हजार रुपए जुर्माना

    बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले के धानेरा में चौधरी समाज ने एक बड़ा फरमान सुनाया है। जिसमें कहा गया है कि फैशनेबल दाढ़ी रखने वालों पर 51 हजार का जुर्माना लगेगा। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि समाज के कार्यक्रम, शादी में डीजे और जन्मदिन पर पार्टी का कल्चर खत्म करने का भी फरमान सुनाया है। जिसके बाद से चौधरी समाज सुर्खियों में छाया हुआ है।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह फरमान धानेरा में 54 गांव आंजना चौधरी समाज की बैठक में सुनाया गया। दरअसल, बैठक में 21 प्रस्तावों पर मुहर लगी, जिसमें से यह प्रमुख रहा। साथ ही यह भी कहा गया कि समाज को अच्छी नहीं लगने वाली बढ़ी हुई दाढ़ी पर जुर्माना लगेगा, जिससे आने वाली युवा पीढ़ी भी सचेत रहेगी।

    क्या कहते हैं समाज के जानकार?

    शिकारपुरा धाम के गादीपति दयाराम महाराज ने इस फैसले पर कहा कि हिंदू धर्म में संत और महात्मा ही दाढ़ी रखते हैं। यह उन्हीं का काम है, इसलिए उन तक ही सीमित रखना चाहिए। इस तरह युवाओं को दाढ़ी बढ़ना शोभा नहीं देता है। खासकर दाढ़ी का फैशन बना लेना सही नहीं है। दूसरी तरफ समाज के अध्यक्ष रायमलभाई पटेल कहते हैं कि सामूहिक विवाह में फालतू खर्चों पर मंथन करने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि दाढ़ी रखने वाले युवक पर 51 हजार रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा।

    खर्चों पर रोक लगाने वाला फरमान

    रायमलभाई कहते हैं कि सामाजिक समारोहों में होने वाले फालतू खर्चों पर रोक लगाने व उनको सीमित रखने के लिए यह एक फैसला है। शादी या किसी भी समारोह में डीजे पर रोक लगने से समाज के लोगों का फायदा ही होगा।

    मौत पर अफीम के सेवन की परंपरा पर रोक, लगेगा 1 लाख का जुर्माना

    इसके साथ ही समुदाय के सदस्य की मौत पर अफीम के सेवन की सामाजिक प्रथा पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। उल्लंघन करने वालों पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। रायमलभाई ने बताया कि निधन संबंधी कार्यक्रमों में अफीम के सेवन की परंपरा से गरीब तबके के लोगों पर वित्तीय बोझ डालती है, जिसे हम एक लंबे वक्त से बंद करना चाहते थे।

  • फिर बदला स्कूलों का समय, आदेश जारी 

    फिर बदला स्कूलों का समय, आदेश जारी 

    जशपुर: छत्तीसगढ़ में अब गर्मी बढ़ने लगी है। सुबह से ही धूप चुभने लगी है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए अब स्कूलों के समय में परिवर्तन किया जा रहा है। ऐसे जिलों की सूची में अब जशपुर भी शामिल हो गया है। यहां गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक एक पाली में संचालित होने वाले विद्यालय अब सुबह 7.30 बजे खुलेंगे और 11:30 बजे तक संचालित होंगे।

    वहीं दो पाली वाले स्कूलों में प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाएं 7:30 से 11:30 तक और हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी की क्लास 11:45 से 4:30 तक संचालित होंगी। हालांकि ये आदेश 30 अप्रैल तक ही प्रभावी होंगे। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में अब तक स्कूल के समय में बदलाव का आदेश जारी हो चुका है। जिन जिलों में स्कूल की टाइमिंग में बदलाव हुआ है, उनमें रायपुर, बालोद, जशपुर, कोरबा, कवर्धा, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बीजापुर सहित कई अन्य जिले हैं।