Category: Breaking News

  • बड़ी ख़बरः नाथुला के पास हिमस्खलन से 6 पर्यटकों की मौत, कईं फंसे, देखें वीडियो

    बड़ी ख़बरः नाथुला के पास हिमस्खलन से 6 पर्यटकों की मौत, कईं फंसे, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः सिक्किम के नाथुला इलाके में मंगलवार को हुए हिमस्खलन में छह पर्यटकों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। वहीं, करीब 80 पर्यटकों के अंदर फंसे होने की आशंका है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बता दें कि घायलों को राज्य की राजधानी गंगटोक के अस्पताल में लाया जा रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचाव और निकासी अभियान जारी है। मालूम हो कि नाथुला पास चीन की सीमा पर स्थित है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।

    जानकारी के अनुसार, नाथुला इलाके में मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर हिमस्खलन हुआ। घटना के बाद, छह लोगों ने नजदीकी सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया। मरने वालों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू रोड पर हिमस्खलन हुआ है।पुलिस के अनुसार, 150 से अधिक पर्यटक अभी भी घटनास्थल से आगे फंसे हुए हैं।

    इस बीच, बर्फ में फंसे 30 पर्यटकों को बचा लिया गया है और उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, फिलहाल सिक्किम पुलिस, सिक्किम के ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन, पर्यटन विभाग के अधिकारियों और वाहन चालकों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। चेकपोस्ट के महानिरीक्षक सोनम तेनजिंग भूटिया के अनुसार, “पास केवल 13वें मील के लिए जारी किए जाते हैं, लेकिन पर्यटक बिना अनुमति के 15वें मील की ओर जा रहे हैं। यह घटना 15वें मील में हुई।”

  • बीच सड़क पर महिला ने पुलिसकर्मी पर की थप्पड़ों की बरसात, वीडियो वायरल

    बीच सड़क पर महिला ने पुलिसकर्मी पर की थप्पड़ों की बरसात, वीडियो वायरल

    अलवरः राजस्थान के अलवर में पुलिस की पिटाई का एक मामला सामने आया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक नकाबपोश महिला पुलिसकर्मी की पिटाई करती हुई दिख रही है। वीडियो वायरल होने के बाद अलवर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार कोतवाली इलाके के गोपाल टॉकीज के पास एक नकाबपोश महिला ने बीच सड़क पुलिस वाले के पिटाई करनी शुरू कर दी। पिटाई देख आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। वीडियो के अनुसार सभी पुलिस वाले की गलती बताते हुए महिला का समर्थन करते रहे।

    जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार के साथ पुलिसकर्मी की बहसा बहसी हो ही रही थी कि तभी एक नकाबपोश महिला वहां पहुंची और पुलिस वाले को पकड़कर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। लोगों के अनुसार पुलिसकर्मी नशे था। मामला किस बात पर भड़का ये किसी को जानकारी नहीं है। महिला थप्पड़ मारती रही और लोग वीडियो बनाते रहे। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची। इस मामले में अलवर सीओ सिटी नारायण सिंह ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। लोगों का आरोप है कि पुलिसकर्मी राहुल पिटाई के वक्त नशे था। इसकी जांच की जा रही है। राहुल अभी ट्रेनी है। जांच में दोषी पाए जाने पर राहुल पर कार्रवाई की जाएगी।

  • मानहानि केस में राहुल गांधी को मिली राहत 

    मानहानि केस में राहुल गांधी को मिली राहत 

    नई दिल्ली: निचली अदालत के फैसले को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सूरत की सेशंस कोर्ट में चुनौती दी है। सोमवार (3 अप्रैल) को राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने जमानत दे दी है। अब 13 अप्रैल को अगली सुनवाई होगी। राहुल गांधी भी सुनवाई के लिए सूरत कोर्ट पहुंचे थे। राहुल गांधी के साथ उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी सूरत पहुंची। साथ ही कांग्रेस शासित तीन राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी गुजरात पहुंचे हैं।

    सूरत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एचएच वर्मा की कोर्ट ने मोदी सरनेम को लेकर राहुल गांधी की ओर से की गई एक टिप्पणी के संबंध में दायर आपराधिक मानहानि के मुकदमे में उन्हें 23 मार्च को दोषी करार देते हुए दो साल के कारावास की सजा सुनाई थी। हालांकि, अदालत ने राहुल गांधी को उसी दिन जमानत भी दे दी थी और उनकी सजा के अमल पर 30 दिन के लिए रोक लगा दी थी, ताकि वह ऊपरी अदालत में अपील दाखिल कर सकें। सूरत की अदालत की ओर से दोषी ठहराए जाने के बाद, लोकसभा सचिवालय ने 24 मार्च को एक अधिसूचना जारी कर राहुल गांधी को संसद की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया था।

    लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद राहुल गांधी 8 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे, बशर्ते कोई उच्च अदालत उनकी दोषसिद्धि और सजा पर रोक न लगा दे। राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने उस टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने कहा था कि सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों है।

  • रामबन में जबरदस्त भूस्खलन, पहाड़ों से गिरते पत्थरों से पर्यटकों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    रामबन में जबरदस्त भूस्खलन, पहाड़ों से गिरते पत्थरों से पर्यटकों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    जम्मू: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक जबरदस्त भूस्खलन का वीडियो सामने आया है जिसमें पहाड़ से पत्थर गिरते हुए देखे गए है। यह घटना रविवार को रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटी है। ऐसे में इस राष्ट्रीय राजमार्ग को इस्तेमाल करने वाले पर्यटकों ने इस मंजर को अपने कैमरे में कैद कर लिया है। हालांकि इस भूस्खलन में अभी तक किसी के घायल होने की बात सामने नहीं आई है बल्कि सेना का एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) क्षतिग्रस्त होने की खबर सामने आई है। यह भूस्खलन इतना खतरनाक था कि इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर रहे पर्यटक भी वहां से भागने लगे और गाड़ियों की आवाजाही बढ़ने लगी। 

    वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जबरदस्त भूस्खलन हुआ जिसमें पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर टूट कर नीचे गिरने लगे। इस वीडियो को काफी दूर से शूट किया गया है जिसमें साफ तौर पर यह दिख रहा है कि बडे़-बड़े चट्टान टूट कर गिर रहे है और पहाड़ के आसपास पूरा धूल-धूल छा गया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर रामबन के डीसी मुसर्रत इस्लाम ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को चिट्ठी लिखा और घटना की जानकारी देते हुए पर्यटकों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने को कहा है। डीसी ने संवेदनशील क्षेत्र का तकनीकी रूप से मूल्यांकन कर श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को इस्तेमाल कर रहे पर्यटकों की सुरक्षा के उपाय करने को कहा है। 

  • NCERT की 12वीं कक्षा की किताब में बदलाव, हटाई गई ये रचनाएं

    NCERT की 12वीं कक्षा की किताब में बदलाव, हटाई गई ये रचनाएं

    नई दिल्ली: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने कक्षा 12वीं के इतिहास के पाठ्यक्रम में कई बदलाव किए हैं। इनमें से मुगल साम्राज्य से जुड़े कुछ अध्यायों को हटा दिया है। इस बदलाव के बाद सीबीएसई बोर्ड सहित यूपी समेत कुछ अन्य राज्य बोर्ड के सिलेबस में भी बदलाव किया जा सकता है जो एनसीईआरटी का अनुसरण करते हैं। एनसीईआरटी ने 2023-24 शैक्षणिक वर्ष के लिए ये पाठ्यक्रम पेश किया है। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार इस अपडेट किए गए पाठ्यक्रम के अनुसार एनसीईआरटी ने ‘राजाओं और इतिहास; मुगल दरबार (16वीं और 17वीं शताब्दी)’ चैप्टर को इतिहास की किताब ‘थीम्स ऑफ इंडियन हिस्ट्री-पार्ट II’ से हटाया है।

    नागरिक शास्त्र की किताब में बदलाव

    एनसीईआरटी की इतिहास की किताब के साथ-साथ 12वीं की नागरिक शास्त्र की किताब में भी पाठ्यक्रम बदले गए हैं। एनसीईआरटी ने ‘विश्व राजनीति में अमेरिकी आधिपत्य’ और ‘द कोल्ड वॉर एरा’ जैसे पाठ हटा दिए हैं। इसके अलावा ‘लोकप्रिय आंदोलनों का उदय’ और ‘एकदलीय प्रभुत्व का युग’ विषय भी कक्षा 12वीं की ‘स्वतंत्रता के बाद से भारतीय राजनीति’ पाठ्यपुस्तक से हटा दिए गए हैं।

    एनसीईआरटी ने कक्षा 12वीं के साथ-साथ 10वीं और 11वीं कक्षा के पाठ्यपुस्तकों में भी संशोधन किया है। कक्षा 11वीं की पाठ्यपुस्तक ‘थीम्स इन वर्ल्ड हिस्ट्री’ से ‘सेंट्रल इस्लामिक लैंड्स’, ‘संस्कृतियों का टकराव’ और ‘औद्योगिक क्रांति’ जैसे अध्याय हटा दिए गए हैं। कक्षा 10वीं की पाठ्यपुस्तक ‘लोकतांत्रिक राजनीति-II’ से ‘लोकतंत्र और विविधता’, ‘लोकप्रिय संघर्ष और आंदोलन’, ‘लोकतंत्र की चुनौतियां’ अध्याय से हटाए गए हैं।

    हिन्दी विषय की पाठ्यपुस्तक में भी बदलाव

    एनसीईआरटी ने कक्षा 12वीं के हिन्दी विषय के पाठ्यक्रम में कई बड़े बदलाव किए हैं। सत्र 2023-24 के लिए किए गए बदलाव में सीबीएसई 12वीं की ‘हिंदी आरोह भाग-2’ से फिराक गोरखपुरी की गजल और ‘अंतरा भाग दो’ से सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की ‘गीत गाने दो मुझे’ को हटा दिया गया है। एनसीईआरटी ने विष्णु खरे की एक काम और सत्य को भी एनसीईआरटी ने ‘अंतरा भाग दो’ से हटा दिया है।

  • इंसानियत शर्मसार! मासूम बच्ची से रेप के बाद की हत्या

    इंसानियत शर्मसार! मासूम बच्ची से रेप के बाद की हत्या

    लाश के किए 10 टुकड़े

    उदयपुर: राजस्थान में एक बच्ची के साथ बलात्कार और फिर हत्या का दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला उसमें आया हैं। दरिंदे ने ना सिर्फ रेप और हत्या की बल्कि उसके शव को 10 अलग-अलग टुकड़ो में भी काट दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया हैं वही बच्ची की क्षत-विक्षत लाश को भी बरामद कर लिया है। मामला राजस्थान के उदयपुर जिले का हैं। उदयपुर के जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि शनिवार को नौ वर्षीय बच्ची का क्षत-विक्षत शव घर से कुछ दूरी पर एक मकान के खंडहर से बरामद किया गया।

    उन्होंने बताया कि बच्ची की गुमशुदगी और अपहरण का मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से उसकी तलाश कर रही थी। आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली नौ साल की बच्ची के गुमशुदगी की रिपोर्ट  29 मार्च को दर्ज कराई गई थी। आरोपी शख्स का नाम कमलेश है, वह मृत बच्ची के पड़ोस में ही रहता था। पुलिस उससे कड़ाई से पूछताछ कर रही हैं।

  • Amritpal Singh को पकड़ने के लिए गुरुद्वारा साहिब पहुंची पुलिस, खंगाले जा रहे CCTV कैमरे

    Amritpal Singh को पकड़ने के लिए गुरुद्वारा साहिब पहुंची पुलिस, खंगाले जा रहे CCTV कैमरे

    मेरठ: अमृतपाल सिंह को लेकर पुलिस कई राज्यों में छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक अमृतपाल की लोकेशन उत्तर प्रदेश के मेरठ के पास मिली है। अमृतपाल सिंह ने मेरठ के दौराला से ऑटो पकड़ा था। पुलिस ने ऑटो चालक अजय से घंटों पूछताछ की। अजय ने बताया कि कुछ दिन पहले अमृतपाल दौराला में बैठा था और बेगमपुल के पास उतारा था। ​​​​​​वहीं दूसरी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इसके बाद पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह को यूपी के पीलीभीत की लोकेशन की सूचना मिली है। जिसके बाद पंजाब पुलिस पीलीभीत पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार पीलीभीत स्थित मोहनापुर गुरुद्वारा साहिब के सेवादार से लिंक जुड़ा मिला है। पुलिस द्वारा गुरुद्वारा साहिब के लोगों से पूछताछ की गई है। पुलिस द्वारा गुरुद्वारा साहिब के कैमरों को खंगाला गया। इस दौरान 13 कैमरों में से 4 कैमरे खराब पाए गए। पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब की डीवीआर भी कब्जे में ली है। अमृतपाल के किसी धार्मिक डेरे में छुपे होने का शक है। 

    गौर हो कि कुछ दिन पहले अमृतपाल सिंह को लेकर पुलिस ने दसूहा में तालाशी अभियान चलाया था। इस दौरान दसूहा की शुगर मिल की तलाशी अभियान के बाद रात करीब 12 बजे पुलिस की करीब 10 गाड़ियां शुगर मिल के पिछले दरवाजे से बाहर निकली थी। जिस समय शुगर मिल में तलाशी अभियान चलाया जा रहा था इस दौरान जिले को जोड़ने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी की गई और आने-जाने वालों की तलाशी ली गई। वहीं पुलिस की 10 गाड़ियां से शुगर मिल के बाहर निकल गई और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस अधिकारियों ने शुगर मिल में ही मिटिंग की। मिटिंग के दौरान अमृतपाल को पकड़ने के लिए आगे की रणनीति तैयार की गई। वहीं शुक्रवार दोपहर की अगर बात करें तो पंजाब पुलिस ने गांव पंडोरी बीबी, हरखोवाल, धक्कोवाल, अत्तोवाल, साहरी, काहरी, मोना कलां, मोना खुर्द, फुगलाना, भुंगरनी के अलावा अन्य गांवों में खाली पड़ी कोठियों, पोल्ट्री से लेकर खेतों और डेरों तक में सर्च अभियान चलाया।

  • स्पेस में सेक्स के लिए बुकिंग शुरू, रॉकेट से जाएंगे लोग, जानें कितने में पड़ेगा ये शौंक

    स्पेस में सेक्स के लिए बुकिंग शुरू, रॉकेट से जाएंगे लोग, जानें कितने में पड़ेगा ये शौंक

    नई दिल्लीः प्यार के लिए सात समुंदर पार कर प्रेमी या प्रेमिका से मिलने का जमाना अब पुराने दिनों की बात हो गई। अब प्यार, रोमांस और सेक्स का मौका अंतरिक्ष में भी संभव है। ये किसी साई-फाई मूवी की कहानी नहीं बल्कि हकीकत है। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ अंतरिक्ष में संबंध बनाना चाहते हैं तो आपको NASA के इस प्लान के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।

    नासा का दावा है कि अभी तक कोई इंसान ने स्पेस में संबंध नहीं बनाया। लेकिन अब यह संभव हो सकेगा। NASA ने रोमांस की नई दुनिया के लिए तैयारी पूरी कर ली है। NASA ने अपने इस प्रोजेक्ट को 68 माइल हाई क्लब नाम दिया है।

    इस क्लब में शामिल होकर आप अपने पार्टनर के साथ अंतरिक्ष में रोमांस कर सकेंगे, संबंध बना सकेंगे। इसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक NASA की सारी तैयारियां इस साल के अंत तक पूरी हो जाएंगी।

    अंतरिक्ष में रोमांस के लिए लोग जल्द ही बुकिंग भी करा सकेंगे। नासा के एस्ट्रोनॉट रहे जोस हर्नांडेज़ ने स्पेस रोमांस प्रोजेक्ट के बारे में पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साल कमर्शियल फ्लाइट्स को ग्रीन सिग्नल मिलते ही प्यार में कुछ कर गुजरने वाले लोग स्पेस टूरिस्ट्स बनकर रोमांस का नया रिकॉर्ड बनाएंगे।

    उन्होंने कहा कि स्पेस में रोमांस करना या सेक्स करना बिल्कुल भी गैरकानूनी नहीं होगा। लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि इस स्पेस टूर की कीमत कितनी होनी इसे लेकर जोस ने कहा कि 3 करोड़ 75 लाख रुपए एक यात्री का किराया होगा। मतलब आप और आपके पार्टनर का स्पेस रोमांस का खर्च 7 करोड़ रुपये से ज्यादा होगा।

  • कोरोना फिर पैदा कर सकता है 2021 वाला माहौल! विशेषज्ञों की ये है राय

    कोरोना फिर पैदा कर सकता है 2021 वाला माहौल! विशेषज्ञों की ये है राय

    नई दिल्ली : कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। देश में 18 हजार के आसपास कोरोना के सक्रिय मरीज हो गए हैं। बड़े शहरों में खासतौर पर दिल्‍ली और महाराष्‍ट्र में बढ़ते कोरोना के केसों ने चिंता पैदा कर दी है। यहां सैकड़ों की संख्‍या में रोजाना कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। कोरोना की गति को देखते हुए महाराष्‍ट्र के अस्‍पतालों में मास्‍क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। जबकि बुजुर्गों और बच्‍चों को खासतौर पर एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। इस बार कोरोना का वेरिएंट भी पहले से अलग है, ऐसे में डर की बात यह है कि कहीं ये कोरोना की नई लहर की आहट तो नहीं है? 

    दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (AIIMS) के पूर्व निदेशक डॉ. महेश चंद्र मिश्र कहते हैं कि कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इनका बढ़ना संभव भी है। कोरोना वायरस को लेकर काफी समय से कहा जा रहा है कि यह खत्‍म नहीं हुआ है। यह हम सभी के आसपास ही बना हुआ है। चूंकि वायरस बार-बार म्‍यूटेट होता रहता है, जिंदा रहने के लिए अपना स्‍वरूप बदलता रहता है तो यही कोरोना वायरस भी कर रहा है। कई बार कोई रूप खतरनाक हो जाता है, जबकि कई बार यह सामान्‍य रूप से बिना बहुत ज्‍यादा प्रभावित किए निकल जाता है।

    डॉ. मिश्र कहते हैं कि कोरोना से बचाव के लिए आज लोगों के शरीर में वैक्‍सीन से बनी हुई और संक्रमण से बनी हुई दोनों इम्‍यूनिटी मौजूद हैं। ऐसे में कोरोना का गंभीर खतरा तो नहीं है, लेकिन इन सभी के बावजूद कोरोना संक्रमित तो कर सकता है, यह बड़ी संख्‍या में भी संक्रमित कर सकता है। इससे बचाव के लिए मास्‍क पहनना सबसे जरूरी है। मास्‍क के लिए सरकार की तरफ से पहनना अनिवार्य करने का आदेश या जुर्माने की घोषणा करना जरूरी नहीं है, बचाव के लिए लोगों को यह खुद ही अपने लिए अनिवार्य समझकर पहनना चाहिए।

    डॉ. मिश्र कहते हैं कि कोविड का इंफेक्‍शन रोकने के लिए लोगों को सेल्‍फ क्‍वेरेंटीन होना चाहिए। अगर वे कोविड पॉजिटिव हैं तो घर के और बाहर के लोगों में फैलने से रोकें, इसलिए खुद घर पर रुकें। सरकार या किसी एजेंसी के आदेश का इंतजार करने के बजाय जब भी घर से बाहर निकलें तो मास्‍क जरूर पहनें।

  • 10 साल छोटे प्रेमी से मिलती थी दो बच्चों की मां, OYO के बाथरूम में मिली लाश

    10 साल छोटे प्रेमी से मिलती थी दो बच्चों की मां, OYO के बाथरूम में मिली लाश

    नई दिल्ली : नोएडा से एक बुरी खबर सामने आई है जहां सेक्टर-63 कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी कॉलोनी में स्थित ओयो होटल में प्रेमी ने धागा काटने वाले कैंचीनुमा कटर से महिला की हत्या कर दी। प्रेमी वारदात को अंजाम देकर होटल से फरार हो गया। होटल कर्मचारी ने महिला का शव बाथरूम में देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी मूलरूप से इटावा निवासी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। 

    शादीशुदा महिला के दो बेटे थे, बड़ा बेटा 18 साल और छोटा 13 साल का है। आरोपी सोनू भी इटावा के काठमऊ का रहने वाला है। वह बहलोलपुर गांव में किराये के मकान में रहता था। राजेंद्र की पत्नी अनीता और सोनू की मुलाकात करीब तीन साल पहले शादी समारोह के दौरान गांव में हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे सोनू और अनीता में बातचीत होने लगी। 

    साजिश के तहत सोनू राजेंद्र बाबू को परिवार सहित नोएडा के छिजारसी गांव ले आया। यहां वह जिस कंपनी में सिलाई का काम करता था, वहीं राजेंद्र बाबू को हेल्पर की नौकरी दिला दी। सोनू ने अनीता को भी वहीं सिलाई का काम दिला दिया। धीरे-धीरे सोनू और अनीता एक दूसरे के करीब आ गए।
     
    करीब दो साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध था। सोनू अनीता से उम्र में करीब दस साल छोटा है। तीन मई को उसकी शादी तय हुई थी। इस बात को लेकर अनीता से उसका विवाद हुआ था। दोनों शुक्रवार दोपहर को इसी मसले को लेकर ओयो होटल में पहुंचे थे। जहां शादी की बात को लेकर फिर से विवाद हो गया और आरोपी ने धागा काटने वाली कैंचीनुमा कटर से हमला कर अनीता की हत्या कर फरार हो गया।

    एसीपी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी सोनू महिला से दस साल छोटा है। होटल के बाथरूम में उसने महिला के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से पर वार किया। बाथरूम में खून के कुछ धब्बे मिले हैं। आरोपी ने खून को पानी से साफ कर सबूत मिटाने का भी प्रयास किया था। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि अनीता सोनू की शादी का विरोध कर रही थी।