Category: Breaking News

  • दवाईयों की कीमत में 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी!

    दवाईयों की कीमत में 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी!

    नई दिल्लीः होलसेल प्राइस इंडेक्स में बदलाव होने के बाद दवाओं के दाम बढ़ना तय माना जा रहा था और ऐसा ही हुआ। भारत में दवाओं के दाम तय करने वाली संस्था NPPA यानी National pharmaceutical pricing authority ने दवाओं के दाम बढ़ा दिए हैं। 1 अप्रैल 2023 से नए दाम प्रभावी हो गए हैं। दवाओं की कीमत में 10 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है।

    दवा के दामों मे ये बदलाव WPI के 12 परसेंट तक पहुंचने के बाद किया गया है। इस बारे में गैजेट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

    पैरासिटामोल की गोली, सिरप और इंजेक्शन सभी महंगे हो गए हैं। एंटीबायोटिक दवा एजिस्थ्रोमाइसिन,  दर्द कम करने के लिए दिया जाने वाला ट्रेमाडॉल का इंजेक्शन, डीपीटी वैक्सीन, यहां तक कि फॉलिक एसिड की दवाओं के दाम भी बढ़ाए गए हैं। टनेस का इंजेक्शन, विटामिन की दवाएं, डॉक्सीसाइक्लिन दवा भी महंगी हो गई है। क फंगस के इलाज में काम आने वाले एम्फोटेरिसिन बी के इंजेक्शन का दाम भी बढ़ गया है। इक्लोफिनेक, दिल के मरीजों को दी जाने वाली एटोरवास्टेटिन और एमोक्सिसिलिन के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। जेस्ट्रोन की दवा, कैल्शियम कार्बोनेट की दवा, कंडोम के दाम भी बढ़ाए गए हैं।

    इस क्रम में डायबटीज के मरीजों के इंसुलिन के पेन के दाम भी बढ़ाए गए हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों को दिया जाने वाला ग्लूकोज़ और सोडियम क्लोराइड और दिल की ब्लॉकेज खोलने के लिए लगाए जाने वाले स्टेंट्स के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं।

    World Price index होलसेल बाजार में खरीदे और बेचे जाने वाले सामान में होने वाले बदलावों को दर्शाता है। जिसके आधार पर भारत में भी सामान का दाम तय होता है। आप कह सकते हैं कि ये महंगाई नापने का पैमाना है। हालांकि ये होलसेल रेट में हुआ बदलाव है– इस लिस्ट में बढ़ाए गए दाम Ceiling Price कहलाते हैं यानी इस दाम से ज्यादा दाम पर दवा नहीं बेची जा सकेगी। लेकिन रिटेलर चाहे तो प्रतियोगिता में बने रहने के लिए इससे कम पर दवा बेचने का फैसला ले सकता है।

  • दर्दनाक हादसे में युवक के शरीर के आर-पार हुआ सरिया, फिर भी चलाता रहा मोबाइल

    दर्दनाक हादसे में युवक के शरीर के आर-पार हुआ सरिया, फिर भी चलाता रहा मोबाइल

    मुंबई: अगर राह चलते हमें छोटा सा कांटा भी चुभ जाए तो हम दर्द के कारण वहीं ठहर जाते हैं। क्योंकि दर्द तो दर्द होता है, वह छोटा हो या बड़ा हो। लेकिन महाराष्ट्र से जो तस्वीर सामने आई है वह दिल दहला देने वाली है। जहां एक निर्माणाधीन इमारत से लोहे का करीब 10 फीट का सरिया नीचे खड़े युवक के ऊपर आ गिरा। सरिया उसके आर-पार था, जिसने भी यह सीन देखा उसने आंखें बदं कर ली। लेकिन चौंकाने वाली बात यह था कि पीड़ित युवक चीखने-चिल्लाने की बजाए वहीं बैठे-बैठे मोबाइल चलाता रहा। जबकि सरिया उसकी बॉडी के आरपार था। दरअसल, यह शॉकिंग घटना मुंबई से 50 किलोमीटर दूर स्थित बदलापुर की बताई जा रही है। जहां ठाणेकर पैलेसियो हाउसिंग प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन इमारत के दौरान शनिवार शाम करीब 4 बजे यह हादसा हो गया। जांच के दौरान सामने आया है कि 26 वर्षीय युवक सत्यप्रकाश तिवारी एक दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगा रहा था। इसी दौरान इमारत की आठवीं मंजिल से अचानक से लोहे का सरिया नीचे जा गिरा और युवक के कंधे में घुस गया और पीठ से होकर आरपार हो गया।

    इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर काम कर रहे कर्मचारियों ने तुरंत युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां, डॉक्टर ने ऑपरेशन कर युवक के शरीर में से सरिया निकाल दिया है, लेकिन फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। हैरानी की बात यह है कि युवक का हौंसला देखने लायक है। इतना सब होने के बाद भी वो हिम्मत नहीं हारा। जिस वक्त सरिया आरपार हुआ उस दौरान वो मौके पर बैठ मोबाइल चलाता रहा। उसे देखने वाले हैरान थे कि सामने मौत खड़ी है और उसे कोई फर्क नहीं पड़ रहा।

    वहीं इस घटना के बाद बदलापुर पूर्वी थाने के सीनियर पुलिस निरीक्षक अनिल पडवल ने बताया कि अभी तक इस केस में किसी भी थाने ने कोई मामला दर्ज नहीं कराया है। पीड़ित युवक के परिवार को घटना के बारे में बता दिया गया है। अगर शिकायत आती है तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन के बाद पेशेंट की हालत स्थिर है।

  • बागेश्वर धाम ना ले जाने पर पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, मचा हड़कंप

    बागेश्वर धाम ना ले जाने पर पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, मचा हड़कंप

    जबलपुर: जबलपुर से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला का पति उसे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के प्रवचन सुनाने नहीं ले गया तो उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने महिला के शव को कमरे में लटकते देखा तो उनके होश उड़ गए। 

    सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और को जब्त कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृत महिला के पति के बयान ले लिए हैं। मृतिका के मायके वालों ने भी उसके पति और ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

    आधारताल थाना एसआई ने बताया कि 27 मार्च को सुनील चौधरी ने सूचना दी कि उसकी पत्नी पल्लवी चौधरी ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस फौरन कंचनपुर इलाके में पहुंची। यहां पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में किसी तरह का कोई दूसरा तथ्य सामने नहीं आया है. पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. मृतका के मायके वालों ने जो आरोप लगाया है, उसकी विधिवत जांच की जाएगी।

    जानकारी के मुताबिक, सुनील चौधरी की शादी 14 साल पहले पल्लवी के साथ हुई थी। वे अपनी पत्नी, दो बच्चों और मां के साथ रहते हैं। बुजुर्ग मां गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। सुनील की पत्नी पल्लवी चौधरी बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र शास्त्री की भक्त थीं। वे उनके प्रवचन सुना करती थीं। महिला को परिवार की खुशहाली के लिए भगवान से ज्यादा बागेश्वर प्रमुख पर भरोसा था। सुनील ने बताया कि पल्लवी पंडित धीरेंद्र के दर्शन करने और उनसे मिलने पनागर जाना चाहती थी। 27 मार्च को उसने मुझसे जिद की थी कि उसे पनागर में होने वाली भागवत कथा के दिव्य दरबार में जाना है, लेकिन, मैं उसी दिन बीमार मां का इलाज करवाने उन्हें अस्पताल लेकर चला गया। डॉक्टर के न मिलने की वजह से अस्पताल से आने में देर हो गई। घर में दरबार में जाने के लिए पल्लवी तैयार बैठी थी. उसने घर आने की वजह जाने बिना ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

  • 9000 ग्राम सोने के साथ यात्री काबू 

    9000 ग्राम सोने के साथ यात्री काबू 

    नई दिल्लीः मुंबई एयरपोर्ट से कस्टम विभाग ने करोड़ों रुपए का सोना जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई सीमा शुल्क हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यह कार्रवाई की। उन्हें सूचना मिली थी कि दुबई से आ रहा एक यात्री अपने साथ बड़ी मात्रा में सोना ला रहा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुंबई सीमा शुल्क हवाई अड्डे के अधिकारियों ने तस्कर को गिरफ्तार किया। 

    जानकारी के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति संयुक्त अरब अमीरात का रहने वाला है। उसके पास से 9000 ग्राम वजन के 24 कैरेट सोने के बिस्किट बरामद किए गए हैं। जिनकी कीमत  4.62 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मुंबई सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है। 

  • ‘Spiderman’ ने मुकेश अंबानी से की मुलाकात, कहा शुक्रिया

    ‘Spiderman’ ने मुकेश अंबानी से की मुलाकात, कहा शुक्रिया

    नई दिल्लीः मुकेश अंबानी के द्वार आयोजित एक इवेंट को लेकर हॉलीवुड एक्टर टॉम हॉलैंड एक्टर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के अलावा उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम की स्टो री में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के साथ भी तस्वीर साझा की है। तस्वीर को साझा करते हुए टॉम हॉलैंड ने मुकेश अंबानी का शुक्रिया अदा किया है। इस फोटो में दोनों ही एक दूसरे से हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। 

    कल्चरल इवेंट के दौरान एक्टर काले रंग के सूट में नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा है- नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की ओपनिंग में हमे बुलाने के लिए अंबानी परिवार का शुक्रिया। यह शानदार अनुभव मैं कभी नहीं भूलूंगा। 

    मुकेश अंबानी के द्वार आयोजित इस कल्चरल इवेंट में कई हॉलीवुड कलाकारों ने शिरकत की है। इस दौरान टॉम हॉलैंड की गर्लफ्रेंड जैंडाया, मॉडल गिगी हदीद और एक्ट्रेस पेनेलोप क्रूज भी नजर आईं है। वहीं, इस इवेंट में विदेशी एक्ट्रेस जैंडाया और गिगी भारतीय अवतार में दिखाई दी हैं। दोनों ही हसीनाओं ने साड़ी पहनी हुई थी। इनके लुक की भी काफी तारीफ हो रही है। 

    अंबानी परिवार के इस इवेंट में बॉलीवुड के कई कलाकार जैसे सलमान खान, आमिर खान, ऐश्वर्या राय, काजोल, रेखा, शाहरुख खान परिवार, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस आदि कलाकार शामिल हुए थे। साथ ही कई कलाकारों ने इवेंट में परफॉर्म भी किया है। सितारों की परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।  

  • छात्रा को मिलने के बहाने किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर किया वायरल

    छात्रा को मिलने के बहाने किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर किया वायरल

    जौनपुर : यूपी से एक सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जौनपुर में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर युपक को  गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल में भेज दिया। बताया जा रहा है किशोरी का एक महीने पहले का पुराना वीडियो वायरल होने पर पीड़िता ने 1090 पर शिकायत किया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी युवकों को जेल भेज दिया।

    पुलिस नें दोनों गैंगरेप के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर आरोप है कि इलाके के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा को बहला-फुसलाकर उसका सहपाठी और एक युवक ने संयुक्त रूप ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने दुष्कर्म के समय का वीडियो बना कर रख लिया और एक महीना बाद अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद किशोरी ने 1090 पर शिकायत दर्ज की और शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई में जुट गई।

    वहीं इस मामले में केराकत तहसील के सीओ गौरव शर्मा ने बताया कि एक आरोपी को बीते 31 मार्च को ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि दूसरा आरोपी शनिवार रात में गिरफ्तार किया गया. यह कार्रवाई जौनपुर एसपी के निर्देशन पर की जा रही है।

  • Rahul Gandhi के खिलाफ एक और केस हुआ दर्ज  

    Rahul Gandhi के खिलाफ एक और केस हुआ दर्ज  

    हरिद्वार:कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एक और केस दर्ज किया गया है। RSS के एक कार्यकर्ता ने संगठन को ’21वीं सदी का कौरव’ बताने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ हरिद्वार की एक अदालत में मानहानि का मामला दायर किया है। RSS के कार्यकर्ता के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल ने RSS के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत अदालत में केस दायर किया है। राहुल गांधी ने इस साल 9 जनवरी को हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कथित तौर पर कहा था कि ’21वीं सदी के कौरव खाकी हाफ पैंट पहनते हैं और शाखा चलाते हैं।

    भदौरिया के वकील ने कहा कि राहुल गांधी ने आरएसएस की तुलना ’21वीं सदी के कौरवों’ से की है, यह उनका अशोभनीय भाषण है, जो उनकी मानसिकता को पेश करता है। आरएसएस एक ऐसा संगठन है, जो देश में किसी भी आपदा के समय मदद के लिए आगे आया है। इस शिकायत में आगे कहा गया कि ‘राहुल गांधी ने कहा है कि यह देश तपस्वियों का है, पुजारियों का नहीं. यह कहकर उन्होंने सनातनियों को तपस्वियों और पुजारियों में विभाजित कर दिया। जिसके कारण देश के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची।’ इस शिकायत याचिका में राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की गई है।

  • ‘आई एम सॉरी, नॉट गुड एनफ’ लिखकर IIT स्टूडेंट लटका फांसी पर

    ‘आई एम सॉरी, नॉट गुड एनफ’ लिखकर IIT स्टूडेंट लटका फांसी पर

    मद्रास : आईआईटी मद्रास में एक और पीएचडी छात्र की आत्महत्या का मामला सामने आया है। इस छात्र ने तमिलनाडु के वेलाचेरी में अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, मृतक छात्र पश्चिम बंगाल का रहने वाला था जिसकी उम्र 32 साल है । यह IIT मद्रास से एक साल में तीसरा आत्महत्या का मामला है और 2018 के बाद से 11वां मामला है।

    तमिलनाडु पुलिस ने एक बयान में कहा, “31 मार्च को, मृत छात्र ने एक व्हाट्सएप स्टेटस ‘आई एम सॉरी नॉट गुड एनफ’ पोस्ट किया। स्थिति को देखकर, उसके दोस्त उसके घर पहुंचे और सचिन को अपने कमरे में लटका पाया। एक एम्बुलेंस को बुलाया गया और लेकिन तब तक वो दम तोड़ चुका था। मामले में आगे की जांच चल रही है।”

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। आईआईटी मद्रास ने एक बयान जारी कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। इस मामले में आईआईटी की तरफ से एक बयान में कहा गया, “31 मार्च 2023 की दोपहर वेलाचेरी, चेन्नई में उनके आवास पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के एक पीएचडी रिसर्च स्कॉलर के असामयिक निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। एक अनुकरणीय अकादमिक और शोध रिकॉर्ड वाले छात्र के लिए एक बड़ी क्षति है।”

    इस घटना से पहले 14 मार्च को भी मद्रास आईआईटी कैंपस में बीटेक तृतीय वर्ष के एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। कोट्टुरपुरम पुलिस ने मामले पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। इससे पहले 14 फरवरी को महाराष्ट्र के एक रिसर्च स्कॉलर ने आईआईटी कैंपस के अंदर कमरे में फांसी लगा ली थी।

  • राम नवमी मेले में झूला टूटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल, देखें वीडियो

    राम नवमी मेले में झूला टूटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल, देखें वीडियो

    शिरडी: महाराष्ट्र के शिरडी में रामनवमी उत्सव के मौके पर आयोजित मेले में झूला टूटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कम से कम आठ लोग घायल हो गए। जिसमें से कई लोगों को गंभीर चोटे आई है। साईं संस्थान के प्रसादालय के सामने मेला लगा है। शनिवार रात में मेले में एक झूले की ट्राली अचानक टूट गई। इस वजह से झूले पर बैठे कई लोग बाहर की तरफ गिर पड़े। साथ ही झूले के एक तरफ खड़े लोग भी ट्राली की चपेट में आकर घायल हो गए। इस हादसे से कुछ देर के लिए मेले में आए नागरिकों में भय का माहौल बन गया। रामनवमी मेले के दौरान हुए इस हादसे में ज्योति किशोर साल्वे (उम्र 45), किशोर पोपट साल्वे (उम्र 50) के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा भूमि अंबादास साल्वे (उम्र 14) के सिर में चोट लगी है, जबकि प्रवीण आल्हाट (उम्र 25) को भी गंभीर चोटें आई हैं।

    घायलों को तुरंत संस्थान के साईंबाबा अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। अस्पताल प्रशासन ने पुष्टि की कि सभी पीड़ितों का पूरी तरह से नि:शुल्क इलाज किया जाएगा। हादसे की सूचना मिलते ही शिरडी पुलिस इंस्पेक्टर नंद कुमार दुधाल भी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का बयान दर्ज किया। वहीं, देर रात बीजेपी नेता व नगर जिला पालक मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने फोन पर घायलों का हाल जाना। बताया जा रहा है कि सही रखरखाव नहीं किये जाने की वजह से शिर्डी रामनवमी मेले में हादसा हुआ है। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • ISRO ने हासिल की एक और बड़ी सफलता, किया सफल परीक्षण, जानें डिटेल

    ISRO ने हासिल की एक और बड़ी सफलता, किया सफल परीक्षण, जानें डिटेल

    बेंगलुरु: ISRO ने पुन: प्रयोज्य प्रक्षेपण यान स्वायत्त लैंडिंग मिशन के तहत सफलतापूर्वक परीक्षण किया। राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया है कि यह परीक्षण कर्नाटक में वैमानिकी परीक्षण रेंज में किया गया। एक बयान में कहा गया है, ‘‘इसी के साथ इसरो ने प्रक्षेपण यान की स्वायत्त लैंडिंग के क्षेत्र में सफलता हासिल कर ली.’’ इसरो ने कहा, ‘‘एलईएक्स के साथ ही पुन: प्रयोज्य प्रक्षेपण के क्षेत्र में भारत अपने लक्ष्य के एक और कदम करीब पहुंच गया.’’ दुनिया में पहली बार, एक ‘विंग बॉडी’ को एक हेलीकॉप्टर की मदद से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर ले जाया जाएगा और रनवे पर स्वायत्त लैंडिंग के लिए छोड़ा गया।

    भारत की वायुसेना ने चिनुक हेलीकॉप्टर के जरिये आरएलवी ने भारतीय समयानुसार सुबह सात बजकर 10 मिनट पर 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक उड़ान भरी। तय मापदंडों के मुताबिक स्थिति, वेग, ऊंचाई आदि समेत 10 मापदंडों पर नजर रखी गई और इनके पूरा होने पर आरएलवी को छोड़ा गया आरएलवी को छोड़े जाने की प्रक्रिया स्वायत्त थी। आरएलवी ने एकीकृत नेविगेशन, मार्गदर्शन और नियंत्रण प्रणाली का उपयोग करते हुए नीचे उतरना शुरू किया और उसने भारतीय समयानुसार पूर्वाह्न सात बजकर 40 मिनट पर स्वायत्त तरीके से लैंडिंग की। स्वायत्त लैंडिंग की प्रक्रिया अंतरिक्ष पुन: प्रवेश यान की लैंडिंग संबंधी सटीक शर्तों के तहत की गई।