Category: Breaking News

  • 45 साल की मामी पर आया 24 साल के भांजे का दिल, युवक गिरफ्तार

    45 साल की मामी पर आया 24 साल के भांजे का दिल, युवक गिरफ्तार

    बल्लमपुरः झांसी जिले के बल्लमपुर से रिशतों को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है जहां पर रहने वाले 24 साल के एक भांजे ने 45 साल की अपनी मामी के प्रेम संबंध तोड़ने से नाराज होकर अपने अपहरण की झूठी कहानी रच डाली।  पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामी से दुष्कर्म करने और उसके अश्लील फोटो वायरल करने के आरोप में जेल भेज दिया।

    जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर निवासी एक युवक गुरुग्राम में प्राइवेट सुरक्षा गार्ड था। कुछ साल पहले उसके अपनी सगी मामी से प्रेम संबंध बन गए थे। मामी उससे दोगुनी उम्र की है। कुछ माह से मामी उससे पीछा छुड़ाने लगी थी। इस वजह से दोनों में झगड़ा होने लगा। 

    परेशान होकर मामी ने प्रेमनगर थाने में दुष्कर्म के आरोप में तहरीर दे दी। इससे नाराज होकर युवक ने मामी को सबक सिखाने का प्लान बना लिया। उसने खुद के अपहरण की साजिश रची और आठ मार्च को लापता हो गया। इसके बाद नौ मार्च को उसने मामी के भाई का फोन चुरा लिया और फिर इसी मोबाइल से अपने परिजनों को अपहरण का मैसेज भेज दिया। 

    इसके बाद 20 मार्च को मामी के भाई के फोन से पुलिस अफसरों को भी अपहरण का मैसेज भेज दिया। इससे पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। उसकी तलाश में सर्विलांस टीम भी लगा दी गई। उधर, सुराग मिलने पर बिजौली चौकी इंचार्ज अश्वनी दीक्षित ने वीरवार को सिपाहियों के साथ झांसी ललितपुर हाईवे दिल्ली मार्ग के पास से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। 

    इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी को अपनी मामी के साथ दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील फोटो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। उसने अपने अपहरण की भी झूठी कहानी रची थी।

  • WhatsApp की भारतीयों पर बड़ी कार्रवाई, 45 लाख से ज्यादा अकाउंट किये बैन

    WhatsApp की भारतीयों पर बड़ी कार्रवाई, 45 लाख से ज्यादा अकाउंट किये बैन

    नई दिल्ली : WhatsApp ने भारत में अकाउंट बैन करने के मामले में एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। दरअसल, वॉट्सऐप ने नए आईटी नियम 2021 के अनुपालन में फरवरी के महीने में भारत में रिकॉर्ड 45 लाख से ज्यादा खराब अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। कंपनी ने इसकी जानकारी शनिवार को दी।

    वॉट्सऐप ने अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट में कहा, 1 फरवरी से 28 फरवरी के बीच, 4,597,400 वॉट्सऐप अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया था और इनमें से 1,298,000 अकाउंट्स को सक्रिय रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया था।

    कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस यूजर-सेफ्टी में प्राप्त उपयोगकर्ता शिकायतों और वॉट्सऐप द्वारा की गई कार्रवाई के विवरण के साथ-साथ हमारे प्लेटफॉर्म पर दुरुपयोग से निपटने के लिए वॉट्सऐप की अपनी निवारक कार्रवाइयां शामिल हैं।

  • प्रेमिका को मारकर सीवर में छुपाई लाश, खुद पहुंचा थाने 

    प्रेमिका को मारकर सीवर में छुपाई लाश, खुद पहुंचा थाने 

    वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है जिसने पुलिस को भी हिला कर रख दिया है, दरअसल जैतपुरा थाने पर उस वक्त सनसनी फैल गयी जब एक युवक ने आकर अपने प्रेमिका के हत्या की बात कबूली और अपना जुर्म कुबूल करते हुए वारदात का स्थान बताने लगा। आनन-फानन में पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसके बताए हुए स्थान पर पहुंचीं तो सबके होश उड़ गए. जहां एक मकान के अंदर सीवर के चेम्बर में कपड़े से बंधा हुआ 20 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ।

    जानकारी के मुताबिक घर में बने सीवर के अंदर से युवती का शव बरामद हुआ है। घर एक सोनकर परिवार का है जहां मृत युवती सोनम झाड़ू-पोछा का काम करती थी। उसी मकान में काम करने वाले मुस्लिम युवक रिजवान ने उसका दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके बाद सोनम के शव को मकान में ही बने सीवर के चेम्बर में छुपा दिया.

    डीसीपी काशी जोन आर. एस गौतम ने बताया कि रिजवान खुद पुलिस स्टेशन आया और हत्या की बात कबूल करते हुए स्थान बताया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और युवती का शव कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस रिज़वान को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. इसके साथ ही पुलिस ने परिवार वालों की तहरीर पर रिजवान के ऊपर 302 का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

  • भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर का हुआ देहांत

    भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर का हुआ देहांत

    नई दिल्ली: खेल जगत से जुड़े लोगों के लिए आज एक दुःख की खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सलीम दुर्रानी का आज देहांत हो गया है। वह 88 वर्ष के थे और पिछले काफी लंबे समय से कैंसर के चलते बीमार रह रहे थे। आज (रविवार) सुबह उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।

    सलीम दुर्रानी का जन्म 11 दिसंबर, 1934 को अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था। जब वह आठ महीने के थे तो भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के दौरान उनका परिवार उन्हें लेकर पाकिस्तान ले आया था और वह सब कराची में आकर बस गए थे । सलीम दुर्रानी ने 60-70 के दशक में क्रिकेट की दुनिया में अपने उम्दा प्रदर्शन से अपनी एक खास पहचान बना ली थी । भारतीय क्रिकेट इतिहास में दुर्रानी को शानदार ऑलराउंडर के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1960 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई टेस्ट से की था। दुर्रानी अपनी ज़बरदस्त बल्लेबाजी के लिए बेहद प्रसिद्ध हुए।

    दुर्रानी ने भारत की ओर से कुल 29 टेस्ट मैच खेलेऔर इस दौरान उन्होंने 1202 रन बनाए। इनमें एक शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 75 विकेट लिए। गर्व की बात है कि सलीम दुर्रानी पहले ऐसे भारतीय बल्लेबाज़ हैं, जिन्हें साठ के दशक में ही अर्जुन अवॉर्ड से नवाज़ा गया था।

  • बड़ी ख़बरः सेरआम वकील की गोली मारकर हत्या

    बड़ी ख़बरः सेरआम वकील की गोली मारकर हत्या

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक वकील की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना द्वारका साउथ इलाके की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में घायल को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक वकील की पहचान वीरेंद्र के रूप में की है। अभी तक की जांच के अनुसार ये पूरा मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। हालांकि, पुलिस मामले से जुड़े सभी पक्षों की जांच कर रही है। घटना की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात शाम चार बजे के आसपास की है। मामले की जांच में पता चला है कि आरोपी बाइक से आए थे और जिस समय वीरेंद्र पर फायरिंग की गई उस समय वो अपनी कार में थे। आरोपियों ने वीरेंद्र पर कई राउंड की फायरिंग की है। 

    पुलिस की टीम इस मामले को सुलझाने के लिए घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। ताकि वो आरोपियों की पहचान कर सकें। साथ ही पुलिस घटनास्थल के आसपास रहने वाले कुछ लोगों से भी मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि ये घटना आपसी रंजिश की नतीजा है लेकिन हत्या करने के कारणों का अभी तक साफ तौर पर पता नहीं चल सका है। मामले की जां अभी भी जारी है। पुलिस मृतक के परिवार से भी पूछताछ कर रही है।

  • मारुति सुजुकी ने अपनी इस कार की बिक्री की बंद, बताई ये वजह

    मारुति सुजुकी ने अपनी इस कार की बिक्री की बंद, बताई ये वजह

    नई दिल्ली: मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने एंट्री-लेवल मॉडल ऑल्टो 800 को बंद कर दिया है। कंपनी अब स्टॉक में कुछ शेष इकाइयां बेच रही है। बता दें कि साल 2016 में, एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट कुल बाजार आकार का लगभग 15% था। इसके करीब 4,50,000 यूनिट थे। साल 2023 में यह घटकर 7% पर आ गई जो करीब 2,50,000 यूनिट है। न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 1 अप्रैल से लागू होने वाले BS6 फेस 2 मानदंडों का पालन करने के लिए ऑल्टो 800 को अपग्रेड करने के लिए निवेश करना कम मात्रा के कारण वित्तीय रूप से कारगर नहीं होगा। ऑल्टो 800 को बंद किए जाने के साथ, ऑल्टो के10 अब मारुति सुजुकी के एंट्री-लेवल मॉडल के रूप में काम करेगा, जिसकी कीमत 3.99 लाख रुपये से 5.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) होगी।

    साल 2000 में भारत में लॉन्च हुई ऑल्टो 800 में 796सीसी का पेट्रोल इंजन था, जो 48पीएस की अधिकतम शक्ति और 69एनएम के पीक टॉर्क को विस्थापित करता है। इसमें सीएनजी का भी विकल्प है। 2010 तक, ऑटोमेकर ने हैचबैक कार की 1,800,000 यूनिट बेची थी। ऑल्टो के10 ने 2010 में बाजार में प्रवेश किया। रिपोर्ट के अनुसार, 2010 से अब तक, कार निर्माता ने ऑल्टो 800 की 1,700,000 यूनिट और ऑल्टो के10 की 950,000 यूनिट बेचीं हैं। कुल मिलाकर, ऑल्टो ब्रांड का वॉल्यूम लगभग 4,450,000 यूनिट है।

    मारुति सुजुकी इंडिया के मार्केटिंग और सेल्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी ने ऑल्टो 800 का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। इंडिया टुडे के हवाले से श्रीवास्तव ने कहा, हमने देखा है कि एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट, जहां यह (ऑल्टो 800) संचालित होता है, वर्षों से नीचे आ रहा है। उन्होंने कहा कि वॉल्यूम में गिरावट आई है क्योंकि इस सेगमेंट में वाहनों के अधिग्रहण की लागत काफी बढ़ गई है। उन्होंने आगे कहा कि इस सेगमेंट में मांग को बहुत अधिक प्रभावित किया। ग्राहकों का झुकाव ऑल्टो के10 की ओर हुआ और, नतीजतन, आगे बढ़ने वाली ऑल्टो 800 की मात्रा अपेक्षाकृत कम होने की उम्मीद है और इसलिए, हमें लगता है कि बीएस6 चरण 2 मानदंडों को पूरा करने के लिए ऑल्टो 800 में बदलाव के लिए निवेश करना वित्तीय रूप से व्यवहार्य नहीं होगा।

  • महंगाई का झटकाः Amul दूध के दामों मेें हुई बढ़ौतरी, जाने नई कीमतें

    महंगाई का झटकाः Amul दूध के दामों मेें हुई बढ़ौतरी, जाने नई कीमतें

    नई दिल्लीः आम लोगों पर एक बार फिर से महंगाई की मार पड़ी है। अमूल ने गुजरात में अपनी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है। गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (GCMMF) ने शनिवार को पूरे राज्य में अमूल दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। दिसंबर 2022 में गुजरात विधानसभा चुनाव के समाप्त होने के बाद राज्य में दूध की कीमतों में यह पहली बढ़ोतरी है। हालांकि, अमूल ने पूरे देश में दूध की कीमतों में फिलहाल बढ़ोतरी का ऐलान नहीं किया है। 

    जानें नई कीमतें

    शनिवार को हुई बढ़ोतरी के बाद गुजरात में अमूल के दूध (भैंस) की कीमत अब 68 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, अमूल गोल्ड की कीमत 64 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। अमूल शक्ति की कीमत 58 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, अमूल ताजा दूध की कीमतों में भी इजाफा हुआ है,जो कि बढ़कर 52 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है।

    2023 में गुजरात में पहली बढ़ोतरी

    पिछले छह महीनों में GCMMF ने पूरे भारत में अमूल दूध के विभिन्न ब्रांडों की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी की है, लेकिन गुजरात में रेट नहीं बढ़ा था। राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले अमूल ने अक्टूबर 2022 में कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी और फिर गुजरात को छोड़कर सभी बाजारों में फरवरी 2023 में दूध की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।

    इसलिए बढ़ी दूध की कीमतें 

    दूध की कीमतें बढ़ने की पीछे की वजह पशुओं के चारे का महंगा होना है। अमूल के अनुसार, पिछले एक साल में पशुओं के चारे पर 13 से 14 फीसदी का खर्च बढ़ा है। इसकी वजह के किसानों के लिए दूध उत्पादन महंगा हो गया है। इस वजह से दूध की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया गया है। पिछसे साल अगस्त में भी कंपनी ने गुजरात समेत पूरे भारत दूध की कीमतें बढ़ाई थीं। वहीं मार्च 2022 में भी अमूल ने कीमतों में इजाफा किया था।

  • बड़ी खबर : दिल्ली एयरपोर्ट पर लगी इमरजेंसी, जाने मामला

    बड़ी खबर : दिल्ली एयरपोर्ट पर लगी इमरजेंसी, जाने मामला

    नई दिल्ली: दिल्ली एयरपोर्ट पर शनिवार को पूर्ण आपातकाल घोषित किया गया। दुबई (Dubai) जाने वाली फेडएक्स एयरक्राफ्ट (FedEx Aircraft) के टेक-ऑफ के तुरंत बाद पक्षी से टकराने की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी डिक्लेयर किया गया। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसके तहत एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि को बुला लिया गया। जानकारी के मुताबिक फेडएक्स एयरक्राफ्ट उड़ान भरने के बाद एक चिड़िया से टकरा गई। इसकी वजह से  इमरजेंसी लैंडिंग हुई। ऐसे में एयरपोर्ट प्रशासन ने फुल इमरजेंसी की घोषणा कर दी, जिससे किसी भी हालात से निपटा जा सके।

    फुल इमरजेंसी डिक्लेयर सिर्फ शनिवार सुबह 10 बजे से 11 बजे के लिए था। अभी दिल्ली एयरपोर्ट पर स्थिति सामान्य है। शनिवार सुबह 10 बजे जब फेडएक्स के कार्गो प्लेन ने दुबई के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से टेकऑफ किया तो कुछ ही देर बाद उसके आगे के हिस्से में दाहिने ओर एक बर्ड हिट हुआ, जिसके बाद 10:46 मिनट पर उसकी दिल्ली एयरपोर्ट पर ही सुरक्षित लैंडिंग हो गई।

    गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार पक्षी के टकराने या किसी अन्य वजहों से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग होती रही है। इसी साल 4 जनवरी को दिल्ली से पेरिस जा रहे एयर इंडिया के एक विमान में हवा में खराबी का पता चलने के बाद उसकी दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। एयर इंडिया ने तब बताया था कि 210 यात्रियों को लेकर विमान सुरक्षित रूप से हवाई अड्डे पर उतरा। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया B787-800 विमान VT-AND दिल्ली से पेरिस के लिए उड़ान भरने वाली AI143 “स्लैट्स ड्राइव” स्नैग इशू के कारण एयर टर्नबैक में शामिल रही। विमान में हवा में खराबी का पता चलने पर उसे वापस लाया गया।

  • पेट्रोल-डीजल के दामों में आई गिरावट 

    पेट्रोल-डीजल के दामों में आई गिरावट 

    नई दिल्लीः शनिवार से वित्त वर्ष 2023-24 की शुरुआत हो गई है। नए वित्त वर्ष के साथ ही ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। आज कच्चे तेल की कीमतों में इजाफे के बाद भी कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी दर्ज की गई हैं। चारों मेट्रो शहरों में से दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में फ्यूल रेट्स स्थिर बने हुए हैं मगर चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। चेन्नई में पेट्रोल 17 पैसे और डीजल 16 पैसे सस्ता होकर 102.63 रुपये और 94.24 रुपये लीटर मिल रहा है। इसके अलावा गुरुग्राम, लखनऊ आदि कई शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है।

    कच्चे तेल की कीमतों में दर्ज की बढ़त

    कच्चे तेल की कीमतों में आज बढ़त दर्ज की जा रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की कीमतों में 1.75 फीसदी की बढ़त दर्ज की जा रही है और यह 75.67 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। ब्रेंट क्रूड ऑयल में आज 0.63 फीसदी की मामूली की गिरावट के साथ यह 79.77 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा हैं. इस बढ़त के बाद कई शहरों में दाम में कमी और कहीं बढ़त देखी जा रही है।

    किन शहरों में आज बदलें पेट्रोल-डीजल के दाम

    आज नोएडा में पेट्रोल 1 पैसे और डीजल 1 पैसे महंगा होकर 96.59 रुपये और 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं गुरुग्राम में पेट्रोल 1 पैसे सस्ता और डीजल 1 पैसे महंगा होकर 96.84 रुपये और 89.72 रुपये लीटर बिक रहा है। राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल 94 पैसे और डीजल 85 पैसे महंगा होकर 109.39 रुपये और 94.55 रुपये लीटर बिक रहा है।

    चार महानगरों के पेट्रोल-डीजल के दाम

    • दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
    • मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
    • कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये,  डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
    • चेन्नई- पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

    हर दिन जारी होते नए रेट्स

    भारत में हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम सुबह 6 बजे तेल कंपनियों द्वारा जारी किए जाते हैं। यह दाम इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर तय किए जाते हैं। सरकारी तेल कंपनियां ग्राहकों को घर बैठे केवल SMS के जरिए ही पेट्रोल-डीजल के दाम को चेक करने की सुविधा देती हैं। एचपीसीएल  (HPCL) के ग्राहक HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर मैसेज भेजें. वहीं इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने शहर के पेट्रोल -डीजल का दाम जानने के लिए चेक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर भेज दें। बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। इसके बाद आपको कुछ ही मिनटों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट्स की जानकारी मिल जाएगी।

  • पंजाबः LPG गैस के दामों में कटौती, यात्रा करनी हुई महंगी, जानें 10 बड़े बदलाव

    पंजाबः LPG गैस के दामों में कटौती, यात्रा करनी हुई महंगी, जानें 10 बड़े बदलाव

    नई दिल्ली: एक अप्रैल से शुरू हुए नए वित्त वर्ष के साथ ही कई नियमों में बदलाव किए गए हैं। एक ओर जहां अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही एलपीजी के कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में बड़ी राहत मिली है। वहीं, घरेलू सिलेंडरों के दामों में कोई छूट नहीं दी गई है। सरकार ने टैक्स, यात्रा, गोल्ड समेत कई चीजों में परिवर्तन किया है। ऐसे में हर आम आदमी के मन में ये सवाल है कि उसकी जेब पर इसका कितना असर होने वाला है तो आइए बताते हैं आपको इन नियमों से कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ…

    • आम बजट 2023 को पेश करते हुए हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नए टैक्स रिजीम से संबंधित घोषणा की थी। इसमें साल लाख रुपये तक की आय पर टैक्स छूट भी शामिल है। ये नियम आज से लागू हो जाएगा और टैक्स का लाभ आम जनता को मिलेगा। 
    • बजट के दौरान ये घोषणा की गई थी कि 1 अप्रैल से ई-गोल्ड को फिजिकल गोल्ड और फिजिकल गोल्ड को ई-गोल्ड में कनवर्ट पर कोई कैपिटल गेन टैक्स नहीं देना पड़ेगा। 
    • आज से सिलेंडर के दामों में बड़ा बदलाव हुआ है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रुपये की कमी की गई है। वहीं, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन दामों के बदलाव से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम अब 2028 रुपये हो गए हैं। 
    • 1 अप्रैल से हाई प्रीमियम वाले इंश्योरेंस से होने वाली कमाई पर भी टैक्स का ऐलान किया गया है। ऐसे में अगर आपके इंश्योरेंस का सालाना प्रीमियम 5 लाख रुपये से ज्यादा है तो उसकी कमाई पर टैक्स लगेगा। हालांकि, अभी तक यह भी टैक्स मुफ्त होता था। 
    • आज से देश में लग्जरी गाड़ियाँ खरीदने के लिए आपको अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। कारों के नए नियमों के अपडेट होने के साथ ही ऑटो कंपनियां ग्राहकों के लिए दाम बढ़ा सकती हैं। 
    • आज से गहनों की बिक्री से संबंधित नियमों में बदलाव होने जा रहा है। इसके तहत अब चार अंकों के हॉलमार्क यूनीक आईडेंटिफिकेशन वाले आभूषणों की बिक्री पर रोक लग गई है। अब हॉलमार्क एचयूआईडी 6 अंक वाले होंगे। हालांकि, पुराने गहनें बेचे जा सकते हैं। 
    • 1 अप्रैल से दवाओं की कीमतों में खासी बढ़ोतरी होगी। दर्द की दवा, एंटीबायोटिक और कार्डियक की दवाएं महंगी हो रही है। इनकी कीमतों में 12 से 15 फीसदी तक कीमतें बढ़ेंगी। 
    • एक अप्रैल से आपकों यात्रा करना महंगा पड़ेगा। दरअसल, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर यात्रा करने के दौरान टोल टैक्स अधिक देने होगा क्योंकि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टोल की दरों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की है। 
    • गौरतलब है कि अप्रैल में 16 दिन बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। ऐसे में बैंक ऑनलाइन रह कर काम करेंगे। 
    • सदन में बजट पेशी के दौरान वित्त मंत्री ने वरिष्ठ नागारिक सेविंग स्कीम में निवेश कैप को 15 लाख से बढ़ाकर 30 लाख करने की घोषणा की थी। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम के लिए सिंगल अकाउंट होल्डर की लिमिट भी 9 लाख कर दी गई थी।