Category: Breaking News

  • फ्लाइट में ईंधन लीक के बाद मचा हड़कंप, यात्रियों की अटकीं सांसें

    फ्लाइट में ईंधन लीक के बाद मचा हड़कंप, यात्रियों की अटकीं सांसें

    गुवाहाटी: पटना से गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट मंगलवार की शाम गुवाहाटी से आने के बाद ग्राउंडेड हो गई। फ्लाइट को पटना से वापस गुवाहाटी लौटना था लेकिन ईंधन लीक की खबर जैसे ही मिली तो थोड़ी देर के लिए यात्रियों में हड़कंप मच गया। 66 यात्रियों को इस फ्लाइट से जाना था। उड़ान से ठीक पहले जब जांच की गई तो इंजीनियरों को इसके बारे में पता चला था।

    पटना एयरपोर्ट की ओर से पहले यह जानकारी दी गई कि फ्लाईबिग फ्लाइट S9-220 (पटना-गुवाहाटी) फ्लाइट में तकनीकी खराबी (ईंधन रिसाव) के कारण देरी से चल रही है। इसके बाद कुल 66 यात्री फ्लाइट से उतरे और फिर यहां से अराइवल हॉल पहुंचे। यहां विमान प्रबंधन से बातचीत की गई जिसके बाद कुछ यात्रियों ने जमकर हंगामा भी किया। कुछ घंटों के बाद उड़ान को रद्द करना पड़ा।

    रात में नहीं भेजे जा सके यात्री

    इधर, फ्लाइट रद्द होने के बाद एयरपोर्ट पर थोड़ी देर के लिए अफरातफरी जैसी स्थिति बनी रही। रात में दूसरी फ्लाइट नहीं होने के चलते यात्रियों को नहीं भेजा जा सका. इसके चलते यात्री और आक्रोशित हो गए थे। यात्री विमानन कंपनी के प्रतिनिधियों से दूसरे विमान मंगाने की जिद करने लगे। फ्लाइट मंगलवार की शाम करीब 5.45 बजे आई थी। 6.15 में टेक ऑफ करना था। चार घंटे के बाद भी उड़ान नहीं भड़ा जा सका।

    प्लेन में बैठ चुके थे यात्री, सामान भी लोड

    बताया गया कि फ्लाइट पटना एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने के लिए तैयार थी। प्लेन में यात्री बैठ चुके थे। सामान भी लोड हो चुका था। इसके बाद जब टेक ऑफ से पहले इंजीनियर ने जांच की तो तकनीकी खराबी के बारे में पता चला। इसकी जानकारी दी गई। फिर यात्रियों को उतारा गया। देर रात जब विमान के ग्राउंडेड होने की जानकारी दी गई तब यात्री हंगामा करने लगे।

  • बोरवेल में गिरा 6 साल का बच्चा, रेस्क्यू जारी

    बोरवेल में गिरा 6 साल का बच्चा, रेस्क्यू जारी

    मध्यप्रदेशः बैतूल जिले में लापरवाही के कारण खुले पड़े बोरबेल में बच्चे के गिरने का मामला सामने आया है। इस बार घटना बैतूल जिले के मांडवी में हुई है। मंगलवार शाम को बच्चे के बोरवेल में गिरने के बाद से रेस्क्यू जारी है। बताया जा रहा है कि तीन साल से बोरवेल खुला पड़ा था। मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्थानीय प्रशासन को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। परिवार में इकलौता बेटा तन्मय तीसरी क्लास में पढ़ता है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    बच्चे के पिता बोले बोरवेल न खुला होता तो बेटा न गिरता। उन्होंने मार्मिक अपील की है कि कोई बोरवेल अपना खुला न छोड़े। तन्मय के पिता सुनील साहू बोले, गांव नानक चौहान के खेत का बोरवेल खुला हुआ पड़ा था, इस कारण ये हादसा हुआ है। तन्मय के चचा राजेश साहू कहना है कि गांव के नानक चौहान के खेत मे सूखा बोरबेल तीन साल से पड़ा हुआ है। शाम पांच बजे बच्चे छुपा-छुपाई खेल रहे थे।

    इसी दौरान तन्मय उस में गिर गया। खुला पड़ा बोरबेल नियमों को अनदेखा कर तीन साल से ऐसी घटना को आमंत्रण दे रहा था। मंगलवार शाम से ही बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है। चार पोकलेन मशीन से बोरवेल के पैरलर गड्ढा खोदने की कोशिश की जा रही है। बीच में पत्थर आने के कारण रेस्क्यू में देरी हो रही है।

    बोरवेल में गिरे बच्चे का कोई मूवमेंट नजर नहीं आ रहा है, जिला पंचायत सीईओ अभिलाष मिश्रा कहना है कि तन्मय का कोई मूवमेंट नहीं है। रेस्क्यू में बाधक पत्थर की चट्टाने बन रही हैं। कैमरे से बच्चे को ट्रैक किया गया, लगभग 55 फिट नीचे बच्चा फंसा हुआ हैं, तीन जिलों की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है।

  • एमसीडी चुनाव में ‘आप’ का जादू बरकरार, जाने बीजेपी को कितनी सीट पर मिली जीत

    एमसीडी चुनाव में ‘आप’ का जादू बरकरार, जाने बीजेपी को कितनी सीट पर मिली जीत

    नई दिल्ली: नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना चल रही है। शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। नतीजे भी आ रहे हैं। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों की मतगणना के ताजा रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) 126 के जादुई आंकड़े को पार करती नजर आ रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी उससे ज्यादा पीछे नहीं है।

    राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, ‘आप’ 89 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि 47 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, भाजपा 69 सीटों पर विजयी घोषित की जा चुकी है, जबकि 32 सीटों पर उसे बढ़त हासिल है। रुझानों के अनुसार, कांग्रेस एमसीडी चुनावों में काफी पीछे चल ही है। पार्टी को केवल चार सीटों पर जीत प्राप्त हुई है और छह सीटों पर वह आगे चल रही है। एमसीडी में कुल 250 वार्ड हैं और बहुमत के लिए 126 वार्ड में जीत जरूरी है। पूर्वोत्तर दिल्ली की सीलमपुर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार शकीला बेगम ने जीत दर्ज की है।

    बता दें कि कड़ी सुरक्षा के बीच 42 केंद्रों पर मतगणना हो रही है।  मतगणना केंद्र शास्त्री पार्क, यमुना विहार, मयूर विहार, नंद नगरी, द्वारका, ओखला, मंगोलपुरी, पीतमपुरा, अलीपुर और मॉडल टाउन में स्थित हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा की गई है और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 20 कंपनियां और 10,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को केंद्रों पर तैनात किया गया है।

  • नसबंदी कराने गई महिला की डाकटर ने काट दी आंत, हालत गंभीर 

    नसबंदी कराने गई महिला की डाकटर ने काट दी आंत, हालत गंभीर 

    बदायूं. उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां नसबंदी कराने गई महिला की डेढ़ इंच आंत कट दी गई. हालत बिगड़ने पर महिला का इलाज अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। महिला के पति नरेश ने बताया कि उसकी पत्नी ने नसबंदी का ऑपरेशन दहगवां पीएचसी पर कराया था। घर आने पर पत्नी के पेट में दर्द होने लगा. जिसके बाद महिला को बदायूं के एक अस्पताल में दिखाया. लेकिन पत्नी की हालत बिगड़ने पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. वहां पर डॉक्टरों ने बताया कि पत्नी की नसबंदी के बाद 1.5 इंच की अंत काट दी गई है, जिससे परेशानी हो रही है. डॉक्टरों ने दोबारा ऑपरेशन कराने के लिए कहा। अभी तक इलाज में 3 लाख रुपये खर्च हो चुका है और एक ऑपरेशन होना बाकी है. पीड़िता के पति नरेश ने मामले की तहरीर थाना जरीफनगर में महिला डॉक्टर के खिलाफ दी है. नरेश का कहना है अगर पुलिस महिला डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाई नहीं करती है तो वह कोर्ट का सहारा लेगा।

    बदायूं के थाना जरीफनगर क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले नरेश ने थाने में एक प्रार्थना पत्र दिया है। नरेश का आरोप है कि उसकी पत्नी दहगंवा में नसबंदी शिविर में विगत 16 नवंबर को आशा द्वारा ले जाई गई थी. आशा ने उसे 2 हजार रुपये का लालच भी दिया था, जिसके बाद उसकी पत्नी का नसबंदी का ऑपरेशन करा दिया गया. घर आने के बाद पत्नी की हालत बिगड़ने लगी. जिसका इलाज बदायूं में कराया गया लेकिन कोई फायदा ना होने पर नरेश अपनी पत्नी को अलीगढ़ ले गया. तब नरेश को पता चला कि उसकी पत्नी की डेढ़ इंच आंत कटी हुई है।

    अब तक इलाज में 3 लाख रुपए हो चुके हैं खर्च

    नरेश का अब तक इलाज में लगभग 3 लाख रूपये खर्च हो चुका है। इसकी शिकायत नरेश ने अस्पताल में भी की, पर किसी ने भी उसे संतोषजनक जवाब नहीं दिया और वहां से भगा दिया गया। नरेश का कहना है कि वह मेहनत मजदूरी करके और कर्जा लेकर अपनी पत्नी का इलाज करा रहा है। जबकि उसकी सुनवाई कहीं नहीं हो रही. नरेश के अनुसार अलीगढ़ के डॉक्टरों का कहना है कि तीन माह इलाज के बाद महिला का दूसरा ऑपरेशन करना होगा. वहीं पीड़ित के पति ने कहा अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो न्यायालय का सहारा लेने पड़ेगा।

  • ससुर और साले ने मिलकर जिंदा जलाया दामाद, पिता ने दर्ज कराया मुकदमा

    ससुर और साले ने मिलकर जिंदा जलाया दामाद, पिता ने दर्ज कराया मुकदमा

    सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी में दामाद को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। घटना जिला के परिहार थाना क्षेत्र के जगदर गांव की है। जहां पैसे के लेन-देन को लेकर ससुर और साले ने मिलकर दामाद को जिंदा जला दिया। इस घटना में दामाद गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में इलाज के के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    मृतक की पहचान सोनबरसा थाना क्षेत्र के पुरन्दाहा राजवाड़ा वार्ड 11 निवासी 30 वर्षीय विजय कुमार के रूप में की गई है। मृतक के पिता ने स्थानीय थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जहां रविवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

  • लूट की वारदात करते समय फटा देसी बम, बदमाशों के उड़े हाथ, जानें पूरा मामला

    लूट की वारदात करते समय फटा देसी बम, बदमाशों के उड़े हाथ, जानें पूरा मामला

    बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में लूटपाट के इरादे से एक मकान में घुस रहे बदमाश अचानक हड़बड़ा कर नीचे गिर पड़े। बदमाशों के हाथ में देसी बम थे, जो उनके गिरते ही फट गए। इस हादसे में दोनों बदमाशों के हाथ उड़ गए। धमाके से सारे गांव में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल बदमाशों का इलाज लखनऊ के केजीएमयू में चल रहा है। यह पूरी वारदात बाराबंकी में जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के दतौली गांव की है। जहां देर रात गांव में तेज धमाके की आवाज सुनकर लोगों की नींद खुल गई। ग्रामीणों ने देखा कि कुछ दूरी पर दो लोग बहुत गंभीर हालत में घायल पड़े हैं। दोनों के हाथ उड़ गए थे। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को लखनऊ के केजीएमयू रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों शातिर बदमाश हैं। वारदात को अंजाम देने के लिए मकान पर चढ़े थे।घटना के दौरान तीसरा बदमाश मसौली थाना के नया गांव निवासी प्रमोद मौके से फरार हो गया। इस वारदात में और कौन बदमाश साथ में थे इसकी छानबीन की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दोनों बदमाशों का इलाज केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में कराया जा रहा है।

  • चोरी के शक में नौकरानी को बंधक बनाकर पीटा, मामला दर्ज

    चोरी के शक में नौकरानी को बंधक बनाकर पीटा, मामला दर्ज

    इंदौर: इंदौर के लसूड़िया में एक टीचर ने अपनी नौकरानी पर चोरी का आरोप लगाया। जिसके बाद उसे अपने ही घर में बंद कर पांच घंटे तक बंधक बनाकर पीटा। बाद में नौकरानी को पुलिस के हवाले कर दिया। नौकरानी की चोट देखने के बाद पुलिस ने बाद में नोकरानी का भी मेडिकल कराया। नौकरानी के खिलाफ पुलिस ने चोरी के मामले में केस दर्ज किया है। वहीं नौकरानी की शिकायत पर भी टीचर और अन्य लोगों पर मारपीट को लेकर कार्रवाई की गई है। सावित्री के जीजा सुनील ने बताया कि करीब दो साल से वह भावना के यहां सफाई करने जा रही थी।

    सावित्री अपने परिवार की शादी में आठ दिन के लिए ​बड़वाह गई थी। शनिवार को जब वह भावना के घर सुबह 8 बजे पहुंची तो उस पर चोरी का आरोप लगाया और भावना के साथ उसकी बहन ने बेल्ट व डंडे से करीब पांच घंटे तक पीटा। जीजा सुनील के मुताबिक उन्होंने भी मारपीट को लेकर अजाक थाने में भावना ओर उसके पति अमित की शिकायत की है। सुनील के मुताबिक भावना निजी स्कूल में टीचर है। उसके परिवार में पति, बेटे और वह खुद रहती है। उनके घर से कब जेवर ओर नकदी गायब हुए उन्हें भी नहीं पता। इधर पुलिस के मुताबिक सावित्री से अभी कुछ भी माल जब्त नहीं हुआ है। शरीर में मारपीट के चलते चोट लगने से उससे पूछताछ नहीं की जा सकी।

  • दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 8 माह के गर्भ को गिराने की दी अनुमति

    दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 8 माह के गर्भ को गिराने की दी अनुमति

    नई दिल्ली: 33 सप्ताह की प्रेग्नेंट महिला की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने 26 वर्षीय विवाहित महिला के 33 सप्ताह यानी करीब 8 माह से अधिक के गर्भ को गिराने की अनुमति दे दी। कोर्ट ने डॉक्टरों की सलाह के आधार पर यह मंजूरी दी है। इस दौरान कोर्ट ने कहा कि इस मामले में मां का फैसला ही सर्वोपरि होगा। हालांकि, दिल्ली हाइकोर्ट के आदेश के बाद लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल के डॉक्टरों की कमेटी ने कहा था कि भ्रूण हटाना सही नहीं है, जिसके बाद हाइकोर्ट ने कुछ डॉक्टरों से बातचीत के बाद हाइकोर्ट ने भ्रूण हटाने का आदेश दिया है। दरअसल, याचिकाकर्ता महिला ने अपने 33 हफ्ते के भ्रूण को हटाने की अनुमति मांगी थी।

    याचिका में कहा गया था कि गर्भधारण के बाद से याचिकाकर्ता ने कई अल्ट्रासाउंड कराए। 12 नवंबर के अल्ट्रासाउंड की जांच में पता चला कि महिला के गर्भ में पल रहे भ्रूण में सेरेब्रल विकार है। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने बांबे हाईकोर्ट और कलकत्ता हाईकोर्ट के एक फैसले को उद्धृत करते हुए कहा था कि एमटीपी एक्ट की धारा 3(2)(बी) और 3(2)(डी) के तहत भ्रूण को हटाने की अनुमति दी जा सकती है।

  • विवादों मे फसे परेश रावल , दर्ज हुई FIR

    विवादों मे फसे परेश रावल , दर्ज हुई FIR

    गुजरात: चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेता सह अभिनेता परेश रावल ने वलसाड जिले में आयोजित रैली में बंगालियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। कोलकाता पुलिस ने माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम की शिकायत पर अभिनेता परेश रावल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। माकपा नेता ने आरोप लगाया है कि रावल ने गुजरात में भाजपा की एक चुनावी रैली में बंगाली समुदाय के खिलाफ नफरती भाषण दिया था। परेश रावय के बयान के खिलाफ माकपा और टीएमसी के समर्थकों ने शनिवार को राज्य के विभिन्न जिलों में प्रदर्शन किया।

    बता दें कि वलसाड जिले में आयोजित रैली में रावल ने कहा था, गैस सिलेंडर महंगे हैं, लेकिन उसकी कीमतें कम हो जाएंगी. लोग रोजगार भी पा जाएंगे, लेकिन क्या होगा यदि रोहिंग्या प्रवासी और बांग्लादेशी आप के आसपास रहना शुरू कर दें जैसा कि दिल्ली में है? आप गैस सिलेंडर का क्या करेंगे? बंगालियों के लिए मछली पकाएंगे? तालतला पुलिस थाने में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में सलीम ने कहा कि उन्हें विभिन्न सोशल मीडिया मंच पर एक वीडियो मिला, जिसमें अभिनेता को वह भाषण देते हुए दिखाया गया जो बंगालियों के खिलाफ नफरत की भावना को बढ़ावा दे सकता है।

    सलीम ने दावा किया कि रावल ने बांग्लादेशियों, रोहिंग्या, बंगाली और मछली से गैस सिलेंडर को जोड़कर बंगालियों का अप्रिय संदर्भ दिया था. हालांकि, अपनी टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना होने के बाद शुक्रवार को ही अभिनेता ने माफी मांग ली थी. उन्होंने कहा, बंगाली से मेरा आशय अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्या से था, लेकिन यदि मेरी टिप्प्णी से किसी की भावना को ठेस पहुंची है, तो मैं माफी मांगता हूं।

  • ऑनलाइन लूडो में खुद को हार बैठी पत्नी! पति ने लगाये गंभीर आरोप

    ऑनलाइन लूडो में खुद को हार बैठी पत्नी! पति ने लगाये गंभीर आरोप

    प्रतापगढ़ – उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक अजीब मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी पर खुद को ही लूडो की ऑनलाइन बाजी में दांव पर लगाकर हार जाने का आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया है, हालांकि इस संबंध में अभी तक पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। लेकिन सोशल मीडिया के फेर में उसकी पत्नी खुद को ही हार बैठी है। जब वह जयपुर से वापस लौटा तो पत्नी ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया। उमेश का कहना है कि उसकी पत्नी मकान मालिक के साथ मोबाइल पर लूडो की ऑनलाइन बाजी खेल रही थी। उसके पास दांव पर लगाने के लिए कुछ नहीं था. इस पर उसने खुद को दांव पर लगा दिया। बाद में वह लूडो की बाजी में हार गई। उमेश का आरोप है कि उसकी पत्नी के मकान मालिक से संबंध बन गए। इसके चलते अब वह उसी के साथ रहना चाहती है। पत्नी ने पति के आरोपों को नकारा पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल का कहना है कि पुलिस को सोशल मीडिया के जरिए इस मामले की जानकारी मिली थी। पति ने इस बाबत पुलिस से कोई भी शिकायत नहीं की है। सोशल मीडिया से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने जब मामले की पड़ताल कि तो उमेश की पत्नी ने पति के आरोपों को नकार दिया। पत्नी का आरोप है कि उसका पति खुद जुआ खेलता है और नशा भी करता है। वो बेबुनियाद आरोप लगा रहा है। पत्नी का दावा है कि उसने कभी भी लूडो नहीं खेला है।