Category: Breaking News

  • युवक ने काटा सिर, दोस्तों ने कटे सिर के साथ ली सेल्फी

    युवक ने काटा सिर, दोस्तों ने कटे सिर के साथ ली सेल्फी

    खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले में 20 वर्षीय एक व्यक्ति ने ज़मीनी विवाद को लेकर अपने 24 वर्षीय रिश्तेदार का सिर कलम कर दिया और आरोपी के दोस्तों ने कटे हुए सिर के साथ ‘सेल्फी’ ली. पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना हाल में मुर्हू इलाके में हुई। मृतक के पिता दसाई मुंडा द्वारा दो दिसंबर को दर्ज करायी गई प्राथमिकी के आधार पर मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी समेत छह लोगों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

    मिली जानकारी के अनुसार कानू मुंडा की अगवा कर हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस जांच में ये बाते सामने आई है कि कानू मुंडा को जंगल के अंदर ले जाकर अपराधियों ने पहले उसपर धारदार हथियार से वार कर उसे मारा, उसके बाद शव को घसीटकर और घने जंगल में ले गए। जहां उसके सिर को काट अलग कर दिया, इसके बाद सभी आरोपियों ने कटे हुए सिर को हाथ में लेकर फोटो खिंचवाई. शव के ऊपर सिर रखकर भी फोटो लिया।

    इसके बाद शव को दफन कर ऊपर से पत्तों को ढक दिया। फिर सिर को लेकर जाकर पेलोल में दफन कर दिया। जानकारी के अनुसार कानू की हत्या का मास्टरमाइंड कानू मुंडा का चचेरा भाई ही है। पुलिस ने इस मामले में मृतक का चचेरे भाई सागर मुंडा और सीनू मुंडा,उलिहातू निवासी अमरजीत पूर्ति, सेरेंगडीह निवासी अनमोल टूटी और तिनतिला निवासी जयमसीह ओड़ेया को गिरफ्तार किया है। प्राथमिकी में 55 वर्षीय मुंडा ने कहा है कि उसका बेटा कानू मुंडा एक दिसंबर को घर पर अकेला था, जब परिवार बाकी के सदस्य खेतों में काम करने गए थे. घर लौटने पर ग्रामीणों ने बताया कि उनके भतीजे सागर मुंडा तथा उसके दोस्तों ने उनके बेटे का अपहरण कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने कटे हुए सिर के साथ सेल्फी ली थी। उन्होंने बताया कि मृतक और आरोपी के परिवार के बीच एक भूखंड को लेकर लंबे समय से विवाद है। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

  • Himachal: जानें सत्ता में रहेंगी बीजेपी या कांग्रेस की बनेगी सरकार, देखें Exit Polls Result 2022

    Himachal: जानें सत्ता में रहेंगी बीजेपी या कांग्रेस की बनेगी सरकार, देखें Exit Polls Result 2022

    बीजेपी-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

    हिमाचल चुनाव के एग्जिट पोल में बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर चल रही है। कड़ी टक्कर में कांग्रेस की बढ़त का अनुमान लगाया जा रहा है। आज तक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में दोनों दलों पर लोगों ने अपना बराबर भरोसा जताया है। सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस की पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा लोगों ने काफी पसंद किया है।

    आप को एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान

    EXit Poll की मानें तो हिमाचल प्रदेश की सत्ता में बीजेपी एक बार फिर वापसी करने जा रही है। चुनाव में कांग्रेस को झटका लगा है और आम आदमी पार्टी (AAP) को निराश होना पड़ा है। बीजेपी को इस बार 34-42 सीटें मिल सकती हैं। जबकि, कांग्रेस के खाते में 24-32 सीटें जाती दिख रही हैं. अरविंद केजरीवाल की पार्टी AAP को एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान जताया गया है।

    बीजेपी-कांग्रेस ने चुनावी प्रचार में लगाया था जोर

    बताते चलें कि इस बार हिमाचल में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने पूरी ताकत के साथ चुनावी प्रचार में जोर लगाया था। वहीं, आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेताओं ने भी चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। बताते चलें कि 2017 के हिमाचल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को कुल 68 सीटों में से 44 सीटों पर जीत हासिल हुई थी और इस तरह बीजेपी बहुमत के आंकड़े से बहुत आगे निकल गई थी। वहीं, कांग्रेस को 21 सीटों पर और माकपा को एक सीट पर जीत मिली थी. इसके अलावा दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी बाजी मारी थी।

  • 4 मंजिला इमारत धड़धड़ाकर गिरी, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    4 मंजिला इमारत धड़धड़ाकर गिरी, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: नई दिल्ली के शास्त्री नगर में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, बहां एक 4 मंजिला इमारत अचानक धड़धड़ाकर गिर गई। इस घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इमारत किस तरह जमींदोज हो गई। इस घटना में फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं है। पुलिस ने वीडियो देखकर घटना की पुष्टि की। उसका कहना है कि जब इमारत में गिरी उस वक्त वह खाली थी। उसमें कोई नहीं था। इस घटना में किसी प्रकार की जान माल के नुक्सान नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंचीं।

  • पांच दोस्तों ने छात्र की गोली मारकर की हत्या

    पांच दोस्तों ने छात्र की गोली मारकर की हत्या

    मेरठ: मेरठ के मवाना के मोहल्ला तिहाई में हाई स्कूल के छात्र की उसके पांच दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोलियों की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन उन पर भी तमंचा तान गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजनों ने स्थानीय लोग की मदद से छात्र को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

    मवाना के मोहल्ला कल्याण सिंह के रहने वाला 16 वर्षीय आहिद पुत्र गुफरान एएस इंटर कॉलेज में दसवीं का छात्र था। आहिद के दादा मोहम्मद इरफान ने बताया कि शाम के समय आहिद के पांच दोस्त घर आए और उसे घर से बुलाकर ले गए। राजोवाली मस्जिद के पास पहले तो बात की, फिर अचानक उसे गली में घेरकर गोली मार दी।

    जब पांच दोस्तों ने जब सरेआम गोली मारी तब उसके चाचा नासिर और मामा सामने ही खडे़ थे। उन्होंने देखा कि आबिद के दोस्तों ने उसके ऊपर तमंचा तान रखा है। उन्होंने उसे छुड़ाने की कोशिश की, इतने में ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। परिजनों ने आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किया तो उन पर तमंचा तान गोली मारने की धमकी दी और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि छात्र की स्कूल में कहासुनी हुई थी। आहिद की मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मृतक आबिद के पांच दोस्तों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

  • जुड़वा बहनों से शादी कर बुरा फंसा युवक, दर्ज हुआ केस

    जुड़वा बहनों से शादी कर बुरा फंसा युवक, दर्ज हुआ केस

    मुंबई: मुंबई से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है जहां दो जुड़वा बहनें रिंकी-पिंकी के साथ शादी रचाने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। बता दें कि महाराष्ट्र के सोलापुर में आयोजित शादी समारोह में अतुल नाम के युवक ने जुड़वा बहनों से शादी की है। इसका वीडियो सामने आया तो यूजर्स पूछने लगे कि ये शादी क्या लीगल है। इसके बाद पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    महाराष्ट्र के सोलापुर में मुंबई की जुड़वां बहनों ने एक ही युवक से आयोजित समारोह में शादी कर ली। इस शादी समारोह का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि वीडियो सामने आने के बाद इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि शुक्रवार को मालशिरस तहसील में हुई शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे।

    इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 494 के तहत दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि युवक ने 36 वर्षीय जुड़वां बहनों से शादी की, जो आईटी पेशेवर हैं. दुल्हन और दूल्हे के परिवार के लोग इस तरह के विवाह के लिए सहमत हो गए थे. कुछ दिन पहले अपने पिता के निधन के बाद दोनों लड़कियां अपनी मां के साथ रह रही थीं।

  • दरिंदे ने किया महिला पर हमला, शरीर के कई अंग काटे

    दरिंदे ने किया महिला पर हमला, शरीर के कई अंग काटे

    भागलपुर : बिहार में एक दर्दनाक हत्या की घटना सामने आइ है जहां एक महिला की बूरी तरह से काट कर हत्या कर दी गई। घटना भागलपुर जिले की है जहां के पीरपैंती थाना क्षेत्र के सिंघिया पुल के पास देर शाम नीलम देवी की हत्या शकील मियां नाम के अपराधी ने कर दी। शकील द्वारा नीलम पर चाकू से कई बार वार करते हुए उसे बुरे तरीके घायल कर दिया गया। महिला को चिंताजनक स्थिति में इलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के क्रम में ही उसकी मौत हो गई। नीलम देवी नाम की महिला की शकील नाम के एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से काटते हुए हत्या कर दी।

    जैसे ही बाजार से निकल कर महिला वहां पहुंची उसने गमछे से हथियार निकाला और महिला पर ताबड़तोड़ वार किये। शकील ने नीलम के हाथ, पैर, कान और शरीर के कई अंग काट डाले। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आरोपी फरार हो गया। इसको लेकर पुलिस में कोई सूचना पहले नहीं दी थी। घटना के बाद पुलिस के रवैया से परिवार काफी नाखुश है। परिजनों का कहना है कि अपराधी को स्पीडी ट्रायल के तहत एक माह में मौत की सजा दिलवाई जाए जिससे नीलम की आत्मा को शांति मिल सके। पुलिस भी अभी कैमरे के सामने आकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

  • महिला पर हुआ एसिड अटैक, बच्चा भी झुलसा

    महिला पर हुआ एसिड अटैक, बच्चा भी झुलसा

    नागपुर : महाराष्ट्र से एक महिला पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है. यह घटना रविवार सुबह साढ़े 8 बजे की है। जानकारी के अनुसार महिला अपने ढाई साल के बच्चे के साथ जा रही थी तभी नकाबपोश बाइक सवारों ने तेजाब से हमला कर दिया। इस हमले में महिला का हाथ झुलस गया है वहीं उसका बच्चा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। दोनों का इलाज नागपुर के ही एक अस्पताल में चल रहा है।

    जानकारी के अनुसार, पीड़िता खाना बना रही थी तभी किसी शख्स ने उसे कॉल किया और उसे उसके पति के अवैध संबंधों के बारे में जानकारी दी. उस अज्ञात व्यक्ति ने उसे साक्ष्य दिखाने के बहाने से आउटर रिंग रोड पर एक स्कूल के पास बुलाया और इंतजार करने के लिए कहा. पीड़िता ने उस पर यकीन किया और उस पते पर पहुंचने के लिए वह घर से निकल गई तभी बीच रास्ते में उस तेज़ाब से हमला किया गया।

    पीड़िता के घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर बाइक सवारों ने दोनों पर हमला किया. महिला की चीख सुनकर आरोपी फरार हो गए और इलाके में हड़कंप मच गया. हमले की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. फिलहाल, पुलिस इस घटना के जांच में जुट गई है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर चुकी है।

  • 4 महीने तक नहीं नहाई फ्लैटमेट, मिली यह सजा !

    4 महीने तक नहीं नहाई फ्लैटमेट, मिली यह सजा !

    नई दिल्ली: इंसान और जानवरों में फर्क ये होता है कि इंसान अपनी साफ-सफाई का ख्याल रखते हैं और अच्छे दिखना चाहते हैं, जबकि जानवरों में इतनी समझ नहीं होती, अगर इंसान भी जानवरों की तरह ही व्यवहार करें तो समाज में रहना मुश्किल हो जाएगा। कुछ ऐसा ही हुआ एक महिला के साथ, जिसकी रूममेट के बारे में उसे घिनौनी सच्चाई पता चली तो उसे वो एक दिन बर्दाश्त नहीं कर पाई।

    महिला ने अपनी रूममेट को 4 महीने में कभी भी नहाते हुए नहीं देखा था, जबकि वो रोज़ाना जॉगिंग के लिए जाती है. जब हद हो गई तो उसने बड़ा फैसला लेते हुए उसे घर से निकाल दिया। रेडिट पर उसने ये घटना खुद ही लोगों के साथ शेयर किया है और लोगों से पूछा कि उसने सही किया या फिर गलत। महिला ने लोगों से इस बारे में राय मांगी क्योंकि कुछ लोगों का कहना था कि क्रिसमस से तुरंत पहले उसे इस तरह से घर से निकलवाना ठीक नहीं था। वहीं रेडिट पर लोगों ने महिला के निर्णय को सही बताते हुए कहा कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया है और उसे घर से निकालने का निर्णय बिल्कुल ठीक है।

  • टीवी एक्ट्रेस के घर छाया मातम, पिता का हुआ निधन

    टीवी एक्ट्रेस के घर छाया मातम, पिता का हुआ निधन

    मुबंई. टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की 2’ (Kasautii Zindagii Kay-2) और ‘कुमकुम भाग्य’ (kumkum bhagya) की एक्ट्रेस पूजा बनर्जी (Pooja Banerjee) के फैंस के लिए दुखद खबर है. जिसे पूजा ने खुद अपने सोशल पोस्ट से अपने फैंस को बताया है. पूजा ने अपने पोस्ट में बताया उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे. उन्होंने अपने पिता को याद करते एक इमोशलन पोस्ट भी लिखा है। इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल शेयर करते हुए पूजा बनर्जी ने लिखा है, ‘बाबा आपकी आत्मा को शांति मिले.

    मुझे पता है कि आप अब बेहतर जगह पर हो. ओम शांति ओम. आप बहुत याद आओगे – संदीप, सना, पूजा, नील और आकाश.’। पूजा बनर्जी का पोस्ट वायरल हो चुका है. टीवी से लेकर फैंस उनके पिता को श्रद्धांजलि देते हुए कमेंट कर रहे हैं. हिना खान,करण वीर बोहरा, अंकिता शर्मा, पायल महाजन, निवेदिता बसु से लेकर अन्य सितारों ने भी उनके पिता को श्रद्धांजलि दी है। 

    बता दें कि पूजा बनर्जी अपने पिता के बेहद करीब रही हैं. वह अक्सर अपने सोशल अकाउंट पर अपने पिता संग फोटो शेयर करती रहती थीं। 
    गौरतलब है कि पूजा बनर्जी इन दिनों अपना मदरहुड पीरियड एन्जॉय कर रही हैं।  हाल मे पूजा ने बच्ची को जन्म दिया था. पूजा अपनी बेटी की वजह से अभी टीवी की दुनिया से दूर हैं. पूजा ने स्वीमर संदीप सेजवाल (Sandeep Sejwal) से शादी की है. कपल की शादी 28 फरवरी 2017 में हुई थी. उनके पति नेशनल लेवल स्विमर हैं, जिन्होंने ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता हुआ है।  संदीप और पूजा बचपन के दोस्त हैं। 

  • मां ने की बेटे की हत्या, घर में ही दफना दी लाश

    मां ने की बेटे की हत्या, घर में ही दफना दी लाश

    औरंगाबाद: कहा जाता है कि पुत्र भले ही कुपुत्र हो जाये लेकिन माता कभी कुमाता नहीं हो सकती है। मगर बिहार में एक मां ने इस कहावत को झूठा साबित कर दिया है। घटना औरंगाबाद जिले की है जहां के मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज की एक महिला कंचन देवी ने न केवल अपने 15 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी बल्कि लाश को अपने घर मे ही गड्ढा खोदकर उसे दफना भी दिया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब शव से दुर्गंध आने लगा।

    शव से दुर्गंध मिलने की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी जिसके बाद बंद पड़े उस घर को तत्काल सील कर दिया गया और ग्रामीणों या फिर किसी को उस घर की तरफ जाने से रोक दिया गया। बाद में जब एफएसएल की टीम यहां पहुंची तब जाकर घर में गड्ढा को खोदकर उसमें से किशोर की लाश निकाली गई। इस मामले में जब आरोपी महिला से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तब उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

    गौरतलब है कि 3 महीने पहले इस महिला की 17 वर्षीय बेटी की भी संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गयी थी। इस मामले में औरंगाबाद की एसडीपीओ स्वीटी सेहरावत ने बताया कि ऐसे में पुलिस अब इस बात का भी पता लगा रही है कि अपनी बेटी की हत्या भी कहीं इसी महिला ने तो नहीं कर दी है. हत्या की इस घटना के बाद से गांव के लोग भी सदमे में हैं।