Category: Breaking News

  • एक अप्रैल से बदल जाएगा इनकम टैक्स भरने का तरीका

    एक अप्रैल से बदल जाएगा इनकम टैक्स भरने का तरीका

    नई दिल्ली: अगर आप हरसाल आईटीआर फाइल करते हैं तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक है। आपको एक अप्रैल से इनकम टैक्स भरने के तरीकों में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं क्योंकि एक अप्रैल से इनकम टैक्स के इन 9 बड़े नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इनकम टैक्स स्लैब में आयकर छूट की सीमा में भी बदलाव हो सकते हैं। नई आयकर व्यवस्था डिफॉल्ट के रूप में कार्य करेगी। कुछ टैक्स पेयर्स अभी भी ओल्ड टैक्स रिजीम का विकल्प करने में भी सक्षम होंगे।

    इन बातों का रखें विशेष ध्यान

    • सरकार बजट 2020-21 में एक वैकल्पिक आयकर व्यवस्था लाई थी, जिसके तहत व्यक्तियों और हिंदू अविभाजित परिवारों (एचयूएफ) पर कम दरों पर टैक्स लगाया जाना था, यदि वे विशेष छूट और कटौती का लाभ नहीं उठाते थे, जैसे कि मकान किराया भत्ता (एचआरए), होम लोन पर ब्याज, धारा 80C, 80D और 80CCD के तहत किए गए निवेश. इसके तहत 2.5 लाख रुपये तक की कुल आय टैक्स फ्री थी।
    • अब कर छूट की सीमा को 5 लाख रुपए से बढ़ाकर 7 लाख रुपए कर दिया गया है। इसका मतलब यह है कि जिस व्यक्ति की आय 7 लाख रुपए से कम है, उसे छूट का दावा करने के लिए कुछ भी निवेश करने की आवश्यकता नहीं है और पूरी इनकम टैक्स फ्री रहेगा। चाहे कितना भी निवेश किया गया हो।
    • ओल्ड टैक्स रिजीम के तहत कर्मचारियों को प्रदान की जाने वाली 50000 रुपए की मानक कटौती (स्टैंडर्ड डिडक्शन) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेंशनरों के लिए, वित्त मंत्री ने स्टैंडर्ड डिडक्शन के लाभ को नई कर व्यवस्था में विस्तारित करने की घोषणा की है। 15.5 लाख रुपए या उससे अधिक आय वाले प्रत्येक वेतनभोगी व्यक्ति को 52,500 रुपए का लाभ होगा।
    • गैर सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टी नकदीकरण एक निश्चित सीमा तक छूट प्राप्त है. यह सीमा 2002 से 3 लाख रुपए थी और अब इसे बढ़ाकर 25 लाख रुपए कर दिया गया है।
    • 1 अप्रैल से डेट म्यूचुअल फंड में निवेश पर शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन्स के तौर पर टैक्स लगेगा. इस कदम से निवेशकों को लॉग टर्म टैक्स छूट से वंचित होना पड़ेगा, जिसने इस तरह के निवेश को लोकप्रिय बना दिया था।
    • 1 अप्रैल के बाद मार्केट लिंक्ड डिबेंचर (एमएलडी) में निवेश शॉर्ट टर्म कैपिटल एसेट होगी। इससे पहले के निवेश की ग्रैंडफादरिंग खत्म हो जाएगी और म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री पर इसका थोड़ा नकारात्मक असर होगा।
    • 5 लाख रुपए के वार्षिक प्रीमियम से अधिक जीवन बीमा प्रीमियम से आय नए वित्तीय वर्ष से यानी 1 अप्रैल 2023 से टैक्स के दायरे में होगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023 पेश करते हुए यह भी घोषणा की कि यूलिप (यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान) पर नया आयकर नियम लागू नहीं होगा।
    • सीनियर सिटीजंस बचत योजना के लिए अधिकतम जमा सीमा 15 लाख से बढ़ाकर 30 लाख रुपए कर दी जाएगी। मासिक आय योजना के लिए अधिकतम जमा सीमा एकल खातों के लिए 4.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 9 लाख रुपए और संयुक्त खातों के लिए 7.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 15 लाख रुपए कर दी जाएगी।
    • बजट 2023 पेश करते हुए सीतारमण ने कहा थी कि अगर फिजिकल गोल्ड को इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रसीद (ईजीआर) में बदला जाता है और इसके विपरीत कोई कैपिटल छूट टैक्स योग्य नहीं होगी. यह नियम 1 अप्रैल 2023 से प्रभावी होगा।

    नई हैं टैक्स दरें

    • 0-3 लाख – शून्य
    • 3-6 लाख – 5%
    • 6-9 लाख- 10%
    • 9-12 लाख – 15%
    • 12-15 लाख – 20%
    • 15 लाख से ऊपर- 30%
  • एंजेसियों की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, विदेश भाग सकता है अमृतपाल

    एंजेसियों की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, विदेश भाग सकता है अमृतपाल

    नई दिल्लीः अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक अमृतपाल सिंह विदेश भाग सकता है। उसने खालसा वहीर से पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी। इसका खुलासा राज्य के अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए अमृतपाल के संगठन के कार्यकर्ताओं ने पूछताछ के दौरान किया। उधर, गुप्तचर एजेंसियों ने भी रिपोर्ट किया है कि अमृतपाल नेपाल, पाकिस्तान या थाईलैंड जा सकता है। सुरक्षा एजेंसियों ने अलग-अलग राज्यों में पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियों को चौकस किया है। सबसे अधिक पुलिस बल नेपाल सीमा के आसपास तैनात हैं। दरअसल, अमृतपाल नेपाल के रास्ते पाकिस्तान और थाईलैंड भाग सकता है।

    सूत्रों का कहना है कि अमृतपाल थाईलैंड कई बार गया है। थाईलैंड में अमृतपाल किन लोगों के संपर्क है, इसकी भी जांच की जा रही है। यह भी सामने आया है कि एजेंसियों ने थाईलैंड में अमृतपाल के कुछ महिलाओं और पुरूष मित्रों का भी पता लगाया है। इनसे अमृतपाल सोशल मीडिया पर चैट करता था। वहीं कुछ को इंटरनेट कॉल करता था। अमृतपाल थाईलैंड बार बार क्यों जाता रहा है? इसकी भी गहराई से जांच की जा रही है। उधर, अमृतपाल के लिए फाइनांस की व्यवस्था करने वाले दलजीत कलसी के भी थाईलैंड में संपर्क हैं। यह भी सामने आया है कि अमृतपाल थाईलैंड को अपना पसंदीदा स्थान मानता है। एजेंसियों को यह भी पता चला है कि अवतार खंडा और कलसी ने ही अमृतपाल के थाईलैंड में संपर्क स्थापित करवाया था। 

    अमृतपाल सिंह को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार बलजीत कौर व बलवीर कौर ने पूछताछ में बताया है कि अमृतपाल ने उन दोनों के फोन का इस्तेमाल कर दिल्ली समेत कई जगह इंटरनेट कॉल्स की थीं। इस जानकारी के आधार पर पंजाब पुलिस की टीमें दिल्ली पहुंच गई हैं। वहां विशेष ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इंटरनेट कॉल्स की जानकारी अमृतपाल ने फोन से डिलीट कर दी थी। अब पुलिस फॉरेंसिक जांच से इनकी जानकारी निकलवा रही है। हरियाणा के शाहाबाद की रहने वाली बलजीत कौर का फोन हरियाणा पुलिस के पास है, इसलिए उसका ब्योरा जल्दी नहीं मिल पाएगा लेकिन ऐसी आशंका है कि काफी कॉल्स विदेश में की गई थीं। अधिकारियों ने पटियाला की रहने वाली बलवीर कौर की कॉल्स डिटेल को निकाला है और हर कॉल की बारीकी से जांच की जा रही है। 

  • दिल्ली से कांगड़ा के लिए शुरू हुई हवाई सेवा, देखें वीडियो

    दिल्ली से कांगड़ा के लिए शुरू हुई हवाई सेवा, देखें वीडियो

    धर्मशाला: दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के बीच हवाई यात्रा करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने देश की राजधानी दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के बीच सीधी उड़ानें शुरू की हैं। इंडिगो ने 26 मार्च 2023 से ही नई दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के लिए सीधी उड़ानों को शुरू किया है।

    यह विमान सेवा सप्ताह के सातों दिन कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए सेवाएं देगी। यह उड़ान दिल्ली से सुबह 8.25 बजे कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचेगी और हर दिन वापस 8.50 पर दिल्ली वापस जाएगी।

    इंडिगो की तरफ से सीधी फ्लाइटें शुरू करने से अब कांगड़ा के लिए कनेक्टिविटी ज्यादा आसान हो जाएगी और यात्रियों का काफी समय भी बचा करेगा।

    इस अवसर पर केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने दिल्ली से वचुअली जुड़े हुए थे, जिन्होंने कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए पहली इंडिगो एयरलाइन दिल्ली – कांगड़ा उड़ान को हरी झंडी दिखाई।

  • सिगरेट, तंबाकू और पान मसाला पर सरकार का बड़ा फैसला, 1 अप्रैल से होगा लागू 

    सिगरेट, तंबाकू और पान मसाला पर सरकार का बड़ा फैसला, 1 अप्रैल से होगा लागू 

    नई दिल्ली : सरकार ने पान मसाला, सिगरेट और तंबाकू के अन्य उत्पादों पर गुड्स एंव सर्विसेज टैक्स  कंपनसेशन सेस की अधिकतम दर की सीमा तय कर दी है और सरकार ने अधिकतम दर को रिटेल सेल प्राइस से भी जोड़ दिया है। सेस की दर की सीमा गत शुक्रवार को लोकसभा में पारित फाइनेंस बिल 2023  में संशोधनों के तहत लाई गई है। 

    संशोधन के मुताबिक, पान मसाला के लिए जीएसटी कंपनसेशन का अधिकतम सेस प्रति इकाई खुदरा मूल्य का 51% होगा। मौजूदा व्यवस्था के तहत सेस प्रोडक् के मूल्यानुसार 135% पर लगाया जाता है।

    तंबाकू पर दर 4,170 रुपये प्रति हजार स्टिक के साथ मूल्यानुसार 290% या प्रति इकाई खुदरा मूल्य के 100% तय की गई है। अभी तक सबसे ऊंची दर 4,170 रुपये प्रति हजार स्टिक के साथ मूल्यानुसार 290% है। यह सेस जीएसटी की सबसे ऊंची 28% की दर के ऊपर लगाया जाता है।

  • हाईराइज फ्लैट में लगी भीषण आग, देखें वीडियो 

    हाईराइज फ्लैट में लगी भीषण आग, देखें वीडियो 

    नई दिल्ली : ग्रेटर नोएडा वेस्ट से संडे को एक दहलाने वाली खबर सामने आई, रविवार सुबह घरों में नवरात्रि की पूजा की रही थी। इसी बीच, यहां स्थित गौर सिटी 5th एवेन्यू सोसाइटी के एक हाईराइज फ्लैट में आग लगने की घटना सामने आने से हड़कंप मच गया और सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। बताते हैं कि सोसाटी के फ्लैट में अचानक भयंकर आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया वहीं इसके बाद आनन-फानन में सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम ने आग को कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।

    जानकारी मिली है कि सोसाइटी के जी ब्लॉक में प्रदीप कंबोज अपने परिवार के साथ रहते हैं उन्होंने बताया कि वह किसी कार्य से सोसाइटी से बाहर गए हुए थे वहीं उनकी बेटी व पत्नी भी किसी काम से घर से बाहर निकली थीं और फ्लैट पर ताला लगा था इसी बीच आग लगने की घटना सामने आई।

    फ्लैट में रखा सामान धू-धू कर जल रहा था। आग लगने की खबर प्रदीप कंबोज के पड़ोसियों ने फोन पर दी जिसके बाद वो जैसे तैसे अपने फ्लैट पर पहुंचे तो देखा कि फ्लैट में रखा सामान धू-धू कर जल रहा था और वो अपनी आंखों के सामने अपने आशियाने को तबाह होते देखते रह गए। आग लगने से घर में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। सोसायटी के लोगों ने अग्निशमन उपकरणों की सहायता से समय रहते आग पर काबू पा लिया अन्यथा और भी बड़ा हादसा घटित हो सकता था। आग लगने वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। आग से फ्लैट में रखा इलेक्ट्रिक उपकरण फर्नीचर के सामान के साथ कपड़े भी जल गए हैं। वहीं पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे के करीब गौर सिटी सोसाइटी के 5 एवेन्यू सोसाइटी में आग लगने की सूचना मिली जिस समय आग लगी परिवार के लोग फ्लैट से बाहर गए हुए थे शुरुआती जांच में घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है इसकी जांच की जा रही है। बता दें कि पिछले वर्ष भी दिवाली के दिन इस अपर्टमेंट की 17 वीं मंज़िल में आग लग गई थी 

  • Mann Ki Baat में नारी शक्ति पर बोले पीएम मोदी, जानें क्या कहा

    Mann Ki Baat में नारी शक्ति पर बोले पीएम मोदी, जानें क्या कहा

    नई दिल्ली : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो प्रसारण ‘मन की बात’ में नारी शक्ति के योगदान के बारे में बात करते हुए कहा कि ये नवरात्रि का समय है, शक्ति की उपासना का समय है। आज, भारत का जो सामथ्र्य नए सिरे से निखरकर सामने आ रहा है, उसमें बहुत बड़ी भूमिका हमारी नारी शक्ति की है। हाल-फिलहाल ऐसे कितने ही उदाहरण हमारे सामने आए हैं। आपने सोशल मीडिया पर, एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव को जरूर देखा होगा। सुरेखा एक और कीर्तिमान बनाते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस की भी पहली महिला लोको पायलट बन गई हैं।

    फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा, जिनकी डॉक्यूमेंट्री ‘द एलीफेंट व्हिस्पर्स’ ने इस महीने की शुरूआत में ऑस्कर पुरस्कार जीता, का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, ”इस महीने निर्माता गुनीत मोंगा और निर्देशक कार्तिकी गोंजाल्विस ने अपने डॉक्यूमेंट्री ‘द एलीफेंट व्हिस्पर्स’ के लिए ऑस्कर जीतकर देश का नाम रोशन किया।”

    भाभा परमाणु अनुभाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर की साइंटिस्ट बहन ज्योतिर्मयी मोहंती ने भी देश के लिए एक और उपलब्धि दर्ज की है। ज्योतिर्मयी को रसायन विज्ञान और रसायन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आईयूएसी से एक विशेष पुरस्कार मिला है। इस साल की शुरूआत में, भारत की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने टी20 वल्र्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया।

    राजनीति में महिलाओं का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ”राजनीति को देखें तो नागालैंड में एक नई शुरूआत हुई है। नागालैंड में 75 साल में पहली बार दो महिला विधायक अपनी जीत के साथ विधानसभा पहुंची हैं। उनमें से एक को नागालैंड सरकार में मंत्री भी बनाया गया है, यानी पहली बार राज्य के लोगों को महिला मंत्री मिली है।”

    मोदी ने भारतीय सेना के कैप्टन शिवा चौहान का भी जिक्र किया, जो सियाचिन में तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। प्रधानमंत्री ने अपने प्रसारण में अंगदान और सौर ऊर्जा के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

  • Shubman Gill को लेकर शिखर धवन ने दिया बड़ा बयान, कही दिल की बात

    Shubman Gill को लेकर शिखर धवन ने दिया बड़ा बयान, कही दिल की बात

    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन इनों आई.पी.ऐल. लीग की तैयारियों में जुटे हैं। धवन आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी करेंगे और जल्द ही वह टीम के ट्रेनिंग कैंप के साथ जुड़ने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने एक टीवी इंटरव्यू में कई मुद्दों पर अपनी बात रखी, जिसमें अपने निजी जीवन से लेकर क्रिकेटिंग करियर और टीम इंडिया में वापसी पर बेबाकी से जवाब दिया। इसके अलावा शुभमन गिल को लेकर भी धवन ने खुलकर बात जिन्होंने वनडे में उनकी जगह ली है।

    शुभमन को लेकर जब धवन से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘शुभमन ने जिस तरह का खेल दिखाया उसके कारण भारत की वनडे में टीम में उनकी एंट्री हुई। शुभमन ने इतना अच्छा खेल दिखाया कि अगर मैं खुद सिलेक्टर्स होता तो अपनी जगह उसे टीम में लेता।’

    उन्होंने कहा, ‘शुभमन काफी अच्छा कर रहा है और इसे स्वीकार करना चाहिए। हालांकि मैं मौकों के लिए तैयार हूं। खिलाड़ियों के लिए मौके हमेशा रहते हैं। कभी भी मैजिक हो सकता है। मैं अपनी तरफ से पूरी मेहनत कर रहा हूं।’

    बता दें कि शिखर पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम के लिए मैदान पर उतरे थे। हालांकि इसके बाद उन्हें मौका नहीं मिला और भारतीय टीम से बाहर होना पड़ा। इससे पहले वह वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ टीम की कप्तानी भी कर चुके थे और कहा जा रहा था कि वह टीम वनडे विश्व कप में टीम इंडिया के रणनीति में शामिल हैं।

  • दिनदहाड़े नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म का प्रयास, 3 आरोपी गिरफ्तार

    दिनदहाड़े नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म का प्रयास, 3 आरोपी गिरफ्तार

    गुमलाः गुमला के चैनपुर से एक मामला सामने आया है जहां नाबालिग लड़की को अगवा कर उससे दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चैनपुर थाना में कांड दर्ज होने के बाद पुलिस ने छापेमारी दल का गठन कर तीनों आरपियों को दबोच कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार बदमाशों में चैनपुर निवासी अमरूद्दीन खान, जमगाई निवासी महबूब खान एवं शेख असलम शामिल है।

    जानकारी के मुताबिक तीनों आरपियों ने स्कॉर्पियो गाड़ी से नाबालिग को गांव से अगवा किया था। उसके बाद उसे सुनसान इलाका में ले जाया गया। जहां उसके बाद दुष्कर्म का प्रयास किया गया। लड़की लगातार विरोध करने व चिखने चिल्लाने से उसे वापस गाड़ी में डालकर गांव की ओर आने लगे। इस बीच पीड़िता के घर वालों को अपहरण की जानकारी मिलते ही वे भी जिस दिशा में गाड़ी गांव से निकली थी,  उधर के लिए निकले।

    परिजनों को रास्ते में सामने से स्कॉर्पियो गाड़ी आती दिखी। जिसमें पीड़िता भी थी। फिर परिजन स्कॉर्पियो का पीछा करने लगे, जिसके बाद बदमाशों ने लड़की को चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया। परिजन उसे लेकर घर आए। उसने आपबीती बताई। इसके बाद थाने में मामले की लिखित शिकायत दर्ज करारा कर कार्रवाई की मांग की गई थी। मामले में चैनपुर निवासी अमरूद्दीन खान, जमगाई निवासी महबूब खान एवं शेख असलम को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।

  • एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

    एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

    कुशैगुडाः हैदराबाद से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है जहां पर शहर के कुशैगुडा इलाके में स्खित एक अपार्टमेंट में एक ही परिवार के चार लोगों ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी मिलेत ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और इस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

    अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान सतीश, उसकी पत्नी वेधा और उसके दो बच्चों निशिकेथ (9) और निहाल (5) के रूप में हुई है। अधिकारियों ने कहा कि संदेह है कि यह घटना शुक्रवार रात को हुई, लेकिन पुलिस को शनिवार दोपहर इसकी सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया।

    प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि दोनों बच्चे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे। इलाज के बाद भी बच्चे ठीक नहीं हो रहे थे। इससे माता-पिता डिप्रेशन में चले गए और उन्होंने आत्महत्या कर ली।कुशैगुडा थानाध्यक्ष ने कहा कि उनके कल रात मरने की आशंका जताई जा रही है लेकिन हमें आज दोपहर करीब दो बजे सूचना मिली। उन्होंने आगे कहा कि मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उन्होंने कहा, शवों का पोस्टमार्टम अभी तक नहीं किया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में पीड़ित के परिवार की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।

  • फिर मंडराया कोरोना का खतरा! 10-11 अप्रैल को पूरे देश में होगा यह काम

    फिर मंडराया कोरोना का खतरा! 10-11 अप्रैल को पूरे देश में होगा यह काम

    नई दिल्लीः देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। बढ़ते मामलों को लेकर सरकार भी सतर्क दिख रही है। बढ़ती चिंता को देखते हुए केंद्र सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर सरकार ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें लोगों से भीड़भाड़ और बंद स्थानों पर मास्क लगाने के लिए कहा है। इसके अलावा केंद्र सरकार कोरोना से निपटने की तैयारी को लेकर 10 और 11 अप्रैल को पूरे भारत में सार्वजनिक और निजी दोनों अस्पतालों में मॉक ड्रिल का भी आयोजित करने जा रही है।

    जारी एडवाइजरी के अनुसार सक्रिय कोरोना के अधिकांश मामले बड़े पैमाने पर केरल , महाराष्ट्र , गुजरात , कर्नाटक और तमिलनाडु से आ रहे हैं। शनिवार को जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि पिछले कई हफ्तों में कुछ राज्यों में COVID-19 की टेस्टिंग में गिरावट देखी गई है। 

    एडवाइजरी में कोरोना के बढ़ते मामलों से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मॉकड्रिल में सभी राज्यों को शामिल होने के लिए भी कहा गया है। अप्रैल में 10 और 11 तारीख को होने वाली मॉकड्रिल में आईसीयू बेड, मेडिकल इक्विपमेंट्स, ऑक्सीजन और मैनपावर की उपलब्धता का जायजा लेने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने राज्‍यों के साथ वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए बैठक बुलाई है।